LATEST NEWS

मंदाना करीमी का बयान: खामेनेई की मौत के बाद ईरान लौटने की चाहत, इंडिया में महसूस हुआ धोखा

मुंबई  ईरान में पैदा हुए कई स्टार्स को भारतीय सिनेमा ने पहचान दी है. इन्हीं में से एक मंदाना करीमी हैं. मंदाना कई सालों से भारत में रह रही हैं. अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद मंदाना ने कहा कि वो अपने देश लौटना चाहती हैं. इस बयान के बाद उन्हें काफी ट्रोल किया गया. अब उन्होंने ईरान के मौजूद हालातों पर बात की है. एक्ट्रेस ने बताया कि 14 साल की उम्र में उन्हें जेल हो गई थी, जिसकी वजह से वो ईरान छोड़कर भाग गई थीं। US-इजरायल-ईरान वॉर पर बोलीं मंदाना इंडियन एक्सप्रेस संग बातचीत में मंदाना ने कहा कि मेरा पूरा परिवार ईरान में है. उनसे बहुत कम बात होती है, कभी कुछ मिनट या सेकंड्स की कॉल्स. वो ठीक हैं, लेकिन कम्युनिकेशन बहुत कम है. देश अभी भी ब्लैकआउट में है। खामेनेई की मौत से खुश मंदाना मंदाना ने रिजीम के अत्याचार याद किए. वो कहती हैं कि लोग समझें ये हमने मांगा था. 48 साल बाद हमें हेल्प मिली. हां, खामेनेई मर गया, वो अलग सेलिब्रेशन है. अब ईरान रजा शाह पहलवी को लीडर चाहता है. वो ईरान और दुनिया भर के ईरानियों का सपोर्ट रखते हैं. ये सरकार नहीं टिकेगी, खामेनेई की जगह जो भी लाएंगे, कुछ नहीं बदलेगा। उन्होंने आगे कहा, लोग कहते हैं उनका बेटा मोजतबा होसेनी खामेनेई आएगा. उसके पिता के ऑर्डर पर हजारों मारे गए, बेटा क्या बदलेगा? न्यूक्लियर वेपन्स पर दूसरे देशों से बातें टाइम वेस्ट करने के लिए थीं. मिसाइलें मजबूत करने, हथियार बनाने और टेरर ग्रुप्स को फंड करने के लिए. ईरान जैसे अमीर देश की सोसाइटी सबसे गरीब क्यों? उन्हें ईरानियों की परवाह नहीं। क्यों छोड़ना चाहतीं हैं भारत? हाल ही इंटरव्यू में मंदाना ने भारत छोड़ने की बात कही थी. इस पर उन्होंने कहा कि भारत में ईरानी हालातों पर कम बात हो रही है. मुझे सपोर्ट नहीं मिला. जनवरी में सड़क पर जाना चाहती थी, परमिशन नहीं मिली. 14 फरवरी को शाह ने दुनिया भर के ईरानियों को बुलाया, मैंने कुछ लोगों को इकट्ठा करने की परमिशन ली, लेकिन कोई नहीं आया. लोगों को चुप रहने को कहा. ईरानी फोन करके बोले, सेफ नहीं है. 15 फरवरी को कैंडल मार्च के लिए गई, तो किसी ने लीक कर दिया, पुलिस इंतजार कर रही थी। भारत ने मुझे सेफ रखा. यहां करियर, रिलेशनशिप्स, लाइफ बनी. लैंग्वेज-कल्चर समझती हूं, लेकिन धोखा फील कर रही हूं. अपनी ओपिनियन शांति से नहीं बोल पा रही. ईरान से डेड बॉडीज-मर्डर की फोटोज-वीडियोज आते हैं. कल न्यूज चैनल पर गई, चैलेंज किया तो अटैक कर काट दिया। मंदाना ने कहा, मैं वो ईरानी औरत हूं जिसने ये सरकार देखी है. अपनी लाइफ बर्बाद की. ईरान से भागी. भारत मिला, लकी हूं।

निक जोनस ने बताया प्रियंका का स्लीप सीक्रेट, बोले– मेरी वाइफ को गर्म रहना पसंद

लॉस एंजिल्स प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस फिल्मी दुनिया की उन हस्तियों में से एक है, जिन्हें लोग कपल के रूप में काफी पसंद करते हैं। पावर कपल के रूप में निक और प्रियंका अक्सर सोशल मीडिया पर हर किसी का दिल जीत ले जाते हैं। हाल ही में निक जोनस ने एक पॉडकास्ट पर वाइफ प्रियंका चोपड़ा के बेडरूम हैबिट्स को लेकर बातें कीं। निक ने बताया के बेडरूम में कूलिंग को लेकर दोनों के टेस्ट कितने अलग हैं। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस अक्सर अपनी फिल्मों और म्यूजिक के प्रमोशन के दौरान अपनी शादीशुदा लाइफ से जुड़ी कई बातें बताया करते हैं। अब हाल ही में निक ने एक बातचीत में अपनी पत्नी की एक ऐसी आदत का खुलासा किया जिसे उन्होंने मजाक में डरावना सपना तक बता डाला। निक ने बताया- एकदम जमा देने वाला ठंड पसंद है निक हाल ही में जेक शेन के पॉडकास्ट ‘थेरापस’ पर नजर आए। उनसे इस दौरान सोने के लिए एक आइडियल टेम्प्रेचर को लेकर सवाल किया गया। सिंगर ने इसका जवाब देते हुए कहा, ‘ओह, ठंडा। एकदम जमा देने वाला ठंडा।’ ‘प्रियंका चोपड़ा को एकदम जमा देने वाला ठंडा’ निक ने प्रियंका चोपड़ा के नाइटमेयर मटीरियल वाली आदतों पर भी चुटकी ली। जोनस ने कहा कि बेडरूम टेम्प्रेचर के मामले में उनकी और चोपड़ा की चॉइस में अक्सर क्लैश होता है। उन्होंने कहा, ‘मेरी पत्नी को सोते समय गर्म रहना पसंद है, तो वह कमरे का तापमान 71F से 72F (21C से 22C) के बीच रखने की कोशिश करती हैं।’ उन्होंने आगे कहा, ‘यह एक बुरे सपने जैसा है। सच में बुरा।’ मेरी वाइफ प्रियंका चोपड़ा को सोते समय गर्म रहना पसंद है, तो वह कमरे का तापमान 71F से 72F (21C से 22C) के बीच रखने की कोशिश करती हैं। निक ने बताया बेडरूम में कैसा टेम्प्रेचर है पसंद जब शेन ने कहा कि वो 62F (16C) तापमान पर सोते है तो जोनस ने जवाब दिया, ‘मुझे ये टेम्प्रेचर बहुत पसंद है! मुझे भी अपने जीवन में ये चाहिए।’ बता दें कि हाल ही में प्रियंका ने बताया था कि उनके लिए एक परफेक्ट डेट नाइट का मतलब ‘एक शानदार फिल्म देखना और बढ़िया खाना खाना’ होता है। हालांकि, उन्होंने आगे कहा था, ‘मेरे पति को यह पसंद नहीं है, इसलिए हम ऐसा नहीं करते।’ निक ने कहा- मुझे लगता है कि बिस्तर सिर्फ सोने के लिए होते हैं वहीं निक जोनस ने ये भी बताया कि वह बिस्तर पर न तो खाना खाते हैं और न ही टीवी देखते हैं। इसके बाद जोनस ने टिक टॉक शो ‘आर यू ओके?’ में कहा, ‘मुझे लगता है कि बिस्तर सिर्फ सोने के लिए होते हैं। मैं बिस्तर पर नहीं बैठता, बिस्तर पर खाना नहीं खाता, बिस्तर पर किताबें नहीं पढ़ता या टीवी नहीं देखता… मैंये सब बिस्तर पर नहीं कर सकता।’

दिल्ली-मुंबई में शकीरा का म्यूजिक तूफान: फ्रंट सीट टिकट की कीमत और पूरी डिटेल

लॉस एंजिल्स करीब दो दशकों के बाद भारत में शकीरा को लेकर एक बार फिर से फैन्स के बीच चर्चा तेज हो गई है। ग्लोबल पॉप स्टार शकीरा एक बार फिर भारत में लाइव परफॉर्म करने के लिए यहां आ रही हैं। शकीरा के कॉन्सर्ट दिल्ली और मुंबई दोनों जगह होने हैं। आइए जानते हैं पॉर सिंगर के शो के लिए फ्रंट सीट के लिए आपको कितने रुपये खर्च करने होंगे। म्यूजिक और खासकर पॉप के फैन्स के लिए ये एक फेस्टिवल से कम नहीं। शकीरा भारत के दो शहरों मुंबई और दिल्ली में कॉन्सर्ट करने जा रही है। मजेदार ये है कि शकीरा का ये परफर्मेंस करीब 19 साल बाद भारत में होने जा रहा है। इसे लेकर म्यूजिक लवर्स के बीच गजब का उत्साह है। मुंबई कॉन्सर्ट के टिकट अलग-अलग कैटिगरी भारत में शकीरा का ये इवेंट एक नॉन प्रॉफिट ऑर्गनाइजेशन फीडिंग इंडिया के तहत आयोजित किया जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बताया जा रहा है कि शकीरा के मुंबई कॉन्सर्ट के टिकट अलग-अलग कैटिगरी हैं। सबसे प्रीमियम ऑप्शन HSBC स्टारस्ट्रक लाउंज पास की कीमत ₹ 32,000 है, जिसमें ₹ 28,500 के टिकट , ₹ 200 डिलीवरी चार्ज और जीएसटी समेत ₹ 3,363 का बुकिंग फीस शामिल है। 24,500 रुपये का प्लैटिनम लाउंज अन्य कैटिगरी की बात करें तो ₹ 24,500 का प्लैटिनम लाउंज है जिसमें , ₹ 14,500 का वीआईपी सेक्शन और ₹ 6,000 से शुरू होने वाले जेनरल एडमिशन टिकट शामिल हैं। इन सभी में बुकिंग और डिलीवरी चार्ज शामिल नहीं हैं। सीटों की लेआउट कुछ इस हिसाब से तैयार की गऊ है कि यहां स्टेज सीधा दिखाई देगा और दर्शकों को सबसे आगे बैठने का अनुभव मिलेगा। 32,000 का टिकट खरीदने वालों को मिलेगी ढेरों सुविधा हालांकि, बताया जा रहा है कि ₹ 32,000 का टिकट खरीदने वालों को प्रीमियम एक्सपीरियंस होगा, जिन्हें विशेष सुविधाएं मिलेंगी। इस पैकेज में वीआईपी लाउंज, लिमिटेड फैन पिट में एंट्री, वेन्यू की एंट्री से लेकर लाउंज तक शटल सर्विस, एक स्पेशल स्टैंडिंग ज़ोन, कॉम्प्लिमेंट्री एल्कोहलिक बेवरेज, प्रीमियम फूड स्टॉल तक पहुंचने और एक डेडिकेटेड एंट्री लेन जैसी खास सुविधाएं शामिल हैं। दिल्ली में टिकटों की कीमतें वहीं खबर है कि दिल्ली में भी टिकटों की कीमतें काफी अधिक रखी गई हैं, जहां एचएसबीसी स्टारस्ट्रक लाउंज के कीमत करीब ₹ 30,500 रखी गई है। पहली बार भारत में दो जगहों पर शकीरा करेंगी परफॉर्म आयोजकों की ओर से मिली हालिया जानकारी के मुताबिक, शकीरा 10 अप्रैल को मुंबई में और 15 अप्रैल को दिल्ली में परफॉर्म करने जा रही हैं। यह पहली बार है कि शकीरा का भारत दौरा दो शहरों में आयोजित किया जा रहा है। दोनों ही शहरों में उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। उम्मीद जताई जै रही है कि शकीरा को लेकर होनेवाले ये कॉन्सर्ट्स पूरी तरह हाउसफुल रहेंगे। शकीरा की एनर्जी, डांस मूव्स और सुपरहिट गानों का जादू भारतीय दर्शकों के सिर चढ़कर बोलेगा। भारत में अपनी वापसी को लेकर शकीरा भी उत्साहित शकीरा ने आखिरी बार साल 2007 में मुंबई में परफॉर्म किया था। उस समय वह अपनी ‘ओरल फिक्सेशन टूर’ के तहत भारत आई थीं। अब लगभग 19 साल बाद फैंस को उनकी लाइव परफॉर्मेंस देखने के लिए मिलेगी। भारत में अपनी वापसी को लेकर शकीरा काफी उत्साहित हैं। उन्होंने कहा है कि भारत में परफॉर्म करना हमेशा उनके लिए खास रहा है। मुंबई और दिल्ली के फैंस से दोबारा जुड़ना एक यादगार अनुभव होगा। शकीरा का करियर करीब तीन दशकों से भी ज्यादा लंबा रहा है। उन्होंने 1990 के शुरुआती दौर में अपने म्यूजिक सफर की शुरुआत की थी और धीरे-धीरे वह दुनिया की सबसे पॉप्युलर पॉप सिंगर्स की लिस्ट में शामिल हो गईं। शकीरा को ‘हिप्स डोंट लाइ’, ‘व्हेनएवर, वेयरएवर’, ‘वाका वाका’, ‘शी वुल्फ’ और ‘ला टोर्टुरा’ जैसे गानों से ग्लोबल पहचान मिली है।

सुनील ग्रोवर का सिद्धू अवतार, मलाइका संग फ्लर्ट; रवि किशन ने ओरी को भोजपुरी सिखाते हुए कहा ‘पगला जईबा लोग’

मुंबई कपिल शर्मा अपने शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में सबसे बड़े स्टार्स को लाने के लिए जाने जाते हैं। हालांकि, इस सीजन के मेहमानों की लिस्ट में अलग-अलग लोगों का मिक्सचर देखने को मिल रही है। शो के हाल ही में जारी प्रोमो में मलाइका अरोड़ा, रवि किशन और इंटरनेट पर्सनैलिटी ओरी को ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के सोफे पर बैठे देखा जा सकता है। साथ ही, शो में सिद्धू पाजी और मलाइका के बीच जो गपशप होती है, वो भी काफी मजेदार है। प्रोमो में कपिल शर्मा खुद भी इस पर मजाक करने से खुद को रोक नहीं पाए। उन्होंने कहा, ‘ओरी और रवि दोनों मुंबई से हैं, लेकिन दोनों की पर्सनैलिटीज अलग-अलग है। रवि एकदम देसी है। ये अपनी मिट्टी से चिपके रहते हैं और ओरी जिससे मिलते हैं, उससे चिपक जाते हैं।’ यह कमेंट ओरी की उस खास अदा पर कटाक्ष थी, जिसमें वह फोटो क्लिक करते समय किसी दूसरे की छाती पर हाथ रख देते हैं। रवि किशन ने ओरी को सिखाई भोजपुरी कृष्णा अभिषेक ने रवि और ओरी को एक साथ मंच पर लाने के बारे में मजाक करते हुए कहा, ‘ये कैसा कॉम्बिनेशन है?’ इसके बाद रवि किशन ओरी को भोजपुरी में बोलना सिखाते हैं और उनसे कहते हैं, ‘ओरी बोलो कि पगला जईबा सब लोग।’ और फिर ओरी उसे दोहराते भी हैं। हर कोई हंसी से लोटपोट हो जाता है। मलाइका अरोड़ा और सिद्धू की मस्ती प्रोमो के अगले पार्ट में शो के गेस्ट नवजोत सिंह सिद्धू मलाइका अरोड़ा के आने पर बेहद खुश नजर आए। कपिल ने मलाइका से पूछा, ‘जीवन में क्या ज्यादा जरूरी है, अच्छा होना या शरारती होना?’ सिद्धू ने तुरंत जवाब दिया, ‘मलाइका मैम बहुत शरारती हैं, मैं बता नहीं सकता कि कितनी।’ कपिल ने फिर चुटकी लेते हुए कहा कि मलाइका की मां उनके बारे में उतना नहीं जानतीं जितना सिद्धू जानते हैं। सुनील ग्रोवर ने मलाइका से किया फ्लर्ट फिर सुनील ग्रोवर सिद्धू के वेश में मंच पर आए और मलाइका के साथ छेड़छाड़ करते, उन्हें गुलाब देते और यहां तक कि उन्हें शादी का प्रपोजल देते नजर आए। मलाइका भी इसमें उनका साथ दे रही थीं। अंत में सिद्धू ने ग्रोवर की नकल की तारीफ करते हुए कहा, ‘मनजोत सिंह तेरे आगे नवजोत फेल।’ ‘ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में आईं मशहूर हस्तियां ‘ग्रेट इंडियन कपिल शो’ का चौथा सीजन चल रहा है। प्रियंका चोपड़ा, कार्तिक आर्यन और रानी मुखर्जी जैसे स्टार्स से लेकर क्रिकेटरों और कई मशहूर हस्तियों तक, कई बड़े नाम इस सीजन में शो में नजर आ चुके हैं।

करीना ने इब्राहिम को कहा ‘बिग ब्रो’, बर्थडे पर बुआ सबा की भावुक शुभकामना

मुंबई पटौदी रियासत के वंशज और एक्टर सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान गुरुवार को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इब्राहिम के जन्मदिन के मौके पर उनके परिवार वालों ने शुभकामनाएं दीं। इब्राहिम की बुआ से लेकर सौतेली मां करीना कपूर तक ने उनके जन्मदिन पर पोस्ट किया है। इब्राहिम की बड़ी बुआ सबा पटौदी ने इंस्टाग्राम के जरिए जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने एक्टर के बचपन की खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट कीं। इसके साथ उन्होंने लिखा, ‘इग्गी (इब्राहिम) तुम वह सुपरहीरो हो, जिसमें मुझे हमेशा विश्वास रहा है। मेरा वो बच्चा जिसे मैंने कभी संभाला था। तुम मेरे लिए सब कुछ हो- भाई, भतीजा और बेटा और पोता भी। तुम वो चमकता सितारा हो, जो मजबूत और शानदार होगा।’ सबा ने इब्राहिम के लिए कहा- बिल्कुल तुम्हारे दादा, मेरे अब्बा की तरह सबा ने आगे लिखा, ‘तुम्हारी जिंदगी खुशहाल, सफल और नम्र बनी रहे, बिल्कुल तुम्हारे दादा, मेरे अब्बा की तरह, जिनसे तुम बहुत मेल खाते हो। तुम्हारा दिमाग और आकर्षण, मजबूती और हंसी सब उन्हीं की तरह है। जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं, इब्राहिम। तुमसे बहुत प्यार करती हूं।’ सोहा अली खान ने कहा- इस साल तुम्हारे सारे सपने पूरे होते देखूं इब्राहिम अली खान की छोटी बुआ और एक्ट्रेस सोहा अली खान ने भी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर उनके साथ तस्वीर शेयर की। उन्होंने लिखा, ‘इस साल तुम्हारे सारे सपने पूरे होते देखूं। जन्मदिन मुबारक हो।’ करीना ने कहा- हैप्पी बर्थडे, बिग ब्रो करीना कपूर खान ने इंस्टाग्राम स्टोरी में इब्राहिम की तस्वीर पोस्ट कर लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे, बिग ब्रो। सबसे सुंदर लड़के इब्राहिम को जन्मदिन की शुभकामनाएं।’ इब्राहिम ने फिल्म ‘नादानियां’ से एक्टिंग शुरू की इब्राहिम सैफ अली खान और अमृता सिंह के बेटे हैं। इब्राहिम ने फिल्म ‘नादानियां’ से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। हालांकि, फिल्म में उनकी एक्टिंग को ज्यादा पसंद नहीं किया गया था। कायोज ईरानी द्वारा निर्देशित फिल्म ‘सरजमीं’ पर नजर आए थे। फिल्म में उन्होंने कर्नल विजय मेनन (पृथ्वीराज सुकुमारन) के बेटे का किरदार निभाया था। फैंस को इस फिल्म में इब्राहिम का काम काफी पसंद आया था। स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म ‘दिलर’ से डेब्यू वर्कफ्रंट की बात करें तो इब्राहिम अब कुणाल देशमुख द्वारा निर्देशित स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म ‘दिलर’ से सिनेमाघरों में डेब्यू करने की तैयारी कर रहे हैं। हालांकि फिल्म के बारे में अभी अधिक जानकारी नहीं दी गई है। हालांकि खबरों के मुताबिक साउथ की मशहूर एक्ट्रेस श्रीलीला इब्राहिम के साथ लीड रोल में होंगी। दिलचस्प बात यह है कि ‘दिलर’ की कास्ट और क्रू ने पिछले साल लंदन में अपना पहला शूटिंग शेड्यूल पूरा किया था।

भूमि पेडनेकर ने पेश की करियर और सम्मान पर अपनी साफ सोच, कहा—कोई समझौता नहीं

मुंबई  फिल्मी दुनिया में कलाकारों की चमक-दमक अक्सर लोगों को आकर्षित करती है, लेकिन इस चमक के पीछे कड़ा संघर्ष छिपा होता है। इस कड़ी में अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने अपने करियर, बचपन और निजी अनुभवों को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि अभिनय उनके लिए सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी भी है। कुछ बातें ऐसी हैं जिन पर वे कभी समझौता नहीं कर सकतीं। भूमि पेडनेकर हाल ही में वेब सीरीज ‘दलदल’ में नजर आई थीं। इस दौरान उन्होंने ‘वुमन ऑफ इम्पैक्ट’ कार्यक्रम में हिस्सा लिया और अपने जीवन के कई अहम पहलुओं पर बात की। उन्होंने कहा, ”जब मैं सिर्फ 12 साल की थीं, तभी मैंने अपनी मां को साफ कह दिया था कि मैं अभिनेत्री बनना चाहती हूं। उस उम्र में यह सपना बहुत बड़ा था, लेकिन मैंने अपने लक्ष्य को कभी छोड़ा नहीं। मैंने मेहनत की, सीखा और धीरे-धीरे फिल्म इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाई। आज मैं अपनी दमदार भूमिकाओं और मजबूत अभिनय के लिए जानी जाती हूं।” कार्यक्रम के दौरान भूमि ने अपने स्कूल के दिनों की एक ऐसी घटना भी साझा की, जिसने उन्हें अंदर तक प्रभावित किया था। उन्होंने कहा, ”एक दिन जब मैं अपनी कक्षा में लौटीं तो मुझे एक कागज का टुकड़ा मिला, जिस पर मेरे शरीर को लेकर मजाकिया और अपमानजनक शब्द लिखे थे। उस समय मैं बहुत छोटी थी और ऐसी बातें मेरे मन पर गहरा असर डाल गईं।” उन्होंने कहा, ”कम उम्र में इस तरह की छींटाकशी और बदमाशी बच्चों को डर और असुरक्षा का एहसास कराती है। यह अनुभव मेरे लिए आसान नहीं था, लेकिन मैंने समय के साथ खुद को मजबूत बनाया।” भूमि ने कहा, ”मैं किसी भी ऐसी भूमिका का हिस्सा नहीं बनूंगी जिसमें महिलाओं के प्रति अपमान हो। मेरे लिए आत्मसम्मान और महिलाओं का सम्मान सबसे अहम है। मैं ऐसी कहानियों का हिस्सा नहीं बनना चाहती, जहां महिला किरदार को कमजोर या कमतर दिखाया जाए। मैं ऐसे भी किरदार निभाना पसंद नहीं करती जिनमें करने के लिए बहुत कम हो। मैंने अपने करियर में बहुत मेहनत करके एक ऐसी पहचान बनाई है जो उनके अभिनय पर आधारित है, और मैं चाहती हूं कि दर्शक मुझसे मजबूत और प्रभावशाली भूमिकाओं की ही उम्मीद रखें।”

कब रिलीज होगी गबरू? सनी देओल की फिल्म में सलमान खान के कैमियो की चर्चा तेज

मुंबई ‘बॉर्डर 2’ की सफलता के बाद सनी देओल के तमाम फैंस को उनकी अगली फिल्म ‘गबरू’ का इंतजार है, जिसे शशांक उदापुरकर ने डायरेक्ट किया है. कुछ समय पहले एक इंटरव्यू में सनी ने बताया था कि ये फिल्म उनके दिल के बहुत करीब है. माना जा रहा है कि इस फिल्म में सनी का बिल्कुल अलग अवतार देखने को मिलेगा. ये पिक्चर 13 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तय की गई थी. मगर कुछ समय पहले एक रिपोर्ट में ऐसा बताया गया था कि अब ये फिल्म 13 मार्च को रिलीज नहीं होगी. उसके बाद से फैंस नई रिलीज डेट का इंतजार कर रहे थे. अब रिलीज डेट को लेकर जानकारी सामने आ गई है. मेकर्स की तरफ से तो अभी रिलीज डेट को लेकर जानकारी शेयर नहीं की गई है, लेकिन वैरायटी इंडिया की एक रिपोर्ट की मानें तो अब ये फिल्म 8 मई को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी. मेकर्स ने अभी ऑफिशियल ऐलान नहीं किया है, लेकिन माना जा रहा है कि जल्द ही ऐलान किया जाएगा. सनी देओल के साथ इस फिल्म में सिमरन और प्रीत कमानी भी हैं. सलमान खान भी इस फिल्म का हिस्सा हैं. रिपोर्ट की मानें तो सलमान इसमें कैमियो रोल में दिखने वाले हैं. एक्शन-ड्रामा फिल्म है ‘गबरू’ सनी देओल और सलमान दोनों ही बॉलीवुड का बड़ा नाम हैं. दशकों से दोनों फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा हैं. ऐसे में दोनों स्टार्स को एक साथ एक फिल्म में देखना काफी दिलचस्प होगा. शशांक उदापुरकर ने डायरेक्ट करने के साथ-साथ इस एक्शन-ड्रामा फिल्म की कहानी भी लिखी है. ओम छंगाणी और विशाल राणा इसके प्रोड्यूसर हैं. मिथुन ने इसमें म्यूजिक दिया है. वहीं सईद कादरी ने फिल्म के गानों के लिरिक्स लिखे हैं. गबरू के पोस्टपोन होने को लेकर मेकर्स की तरफ से कोई वजह तो नहीं बताई गई. पर ऐसा माना जा रहा है कि रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ की वजह से इसे पोस्टपोन करने का फैसला किया गया. ‘धुरंधर 2’ 19 मार्च को रिलीज होने वाली है. इसके पहले पार्ट को बॉक्स ऑफिस पर जिस तरह की सफलता मिली, उसे देखते हुए माना जा रहा है कि दूसरा पार्ट भी बंपर कमाई करने वाला है. यश की ‘टॉक्सिक’ भी 19 मार्च को ही रिलीज हो रही है. ऐसे में ‘गबरू’ को नुकसान हो सकता था. कहा जा रहा है कि इसी वजह से सनी देओल की फिल्म को पोस्टपोन कर दिया गया.

फिल्म इतिहास का नया अध्याय: ‘धुरंधर’ से 16 गुना बड़े बजट वाली फिल्म बनेगी 2026 की सबसे महंगी मूवी

मुंबई भारत में बीते कुछ सालों में फिल्ममेकर्स फिल्मों पर तगड़ी रकम खर्च कर रहे हैं. कई भारतीय फिल्मों ने टिकट खिड़की पर ताबड़तोड़ कमाई की है और इसे ध्यान में रखते हुए फिल्ममेकर्स भी फिल्मों पर पानी की तरह पैसा बहा रहे हैं. साल 2025 में कई बिग बजट फिल्मों ने दस्तक दी थी, जबकि साल 2026 भी पूरी तरह से ऐसा ही होने वाला है. इस साल एक ऐसी भी फिल्म आएगी जिसका बजट रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर’ से भी 16 गुना ज्यादा है और ये ना सिर्फ 2026 की बल्कि भारत की अब तक की सबसे महंगी फिल्म साबित होगी. 2026 की शुरुआत में ही साउथ सुपरस्टार प्रभास और बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त की 400-450 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ‘द राजा साब’ रिलीज हुई थी. इसके बाद रिपब्लिक डे के मौके पर सनी देओल की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘बॉर्डर’ के सीक्वल ‘बॉर्डर 2’ ने दस्तक दी थी. इसका बजट करीब 250 करोड़ तक है. इस साल किंग, अल्फा, बैटल ऑफ गलवान, दृश्यम 3 और स्पिरिट सहित कई बड़े बजट की फिल्में भी आने वाली हैं. इन सभी का बजट 200 करोड़ रुपये से ऊपर है. लेकिन, एक फिल्म ऐसी भी है जिसके सामने इन सभी फिल्मों के बजट को मिला लिया जाए तो भी ये सब उसका मुकाबला नहीं कर पाएगी. पहले ‘धुरंधर’ का बजट जानिए सबसे पहले हम आपको रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना की दिसंबर 2025 में रिलीज हुई फिल्म ‘धुरंधर’ का बजट बता देते हैं. बता दें कि आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म पर करीब 250 करोड़ रुपये खर्च हुए थे और फिल्म ने दुनियाभर में 1300 करोड़ रुपये की तगड़ी कमाई की है. साबित होगी अब तक की सबसे महंगी फिल्म जिस फिल्म का बजट रणवीर सिंह की धुरंधर से भी 16 गुना ज्यादा है उसका नाम है ‘रामायण’. रणबीर कपूर की अहम भूमिका वाली इस फिल्म पर पानी की तरह पैसा खर्च किया जा रहा है. ये फिल्म दो पार्ट में बन रही है और इसका कुल बजट 4 हजार करोड़ रुपये है. आज तक किसी भी भारतीय फिल्म पर इतनी बड़ी रकम खर्च नहीं की गई है. रामायण का पहला पार्ट 2026 की दिवाली पर और दूसरा पार्ट साल 2027 की दिवाली पर आएगा.

Holi 2026 Special: रणबीर कपूर की फैमिली होली, बेटी राहा के साथ दिखे

मुंबई मुंबई में आज यानी 3 मार्च को मनाया जा रहा है। स्टार्स होली के रंग में पूरी तरह से रंगे नजर आ रहे हैं। रणबीर कपूर से लेकर सोहा अली खान, नेहा धूपिया ने अपने बच्चों संग होली मनाई। स्टार्स के होली सेलिब्रेशन के वीडियोज भी सामने आने शुरू हो गए हैं। इस वक्त पूरे देश में हर कोई होली के खुमार में है। ऐसे में भला बॉलीवुड स्टार्स कहां पीछे रहने वाले हैं। एक तरफ जहां कई शहरों में होली 4 मार्च को मनाई जाएगी। वहीं, मुंबई में आज यानी 3 मार्च को मनाया जा रहा है। स्टार्स होली के रंग में पूरी तरह से रंगे नजर आ रहे हैं। रणबीर कपूर से लेकर सोहा अली खान, नेहा धूपिया ने अपने बच्चों संग होली मनाई। स्टार्स के होली सेलिब्रेशन के वीडियोज भी सामने आने शुरू हो गए हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। पापा संग राहा ने खेली होली रणबीर कपूर को अक्सर उनकी बेटी राहा संग क्वालिटी टाइम एंजॉय करते देखा जाता है। ऐसे में होली पर रणबीर राहा संग रंग कैसे न खेलते। रणबीर कपूर का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह दोस्तों के साथ सड़क पर रंग खेलते दिखे। इसके बाद वीडियो में रणबीर अपने घर के अंदर जाते नजर आए। रणबीर ने बेटी राहा के साथ होली खेली। यही नहीं, पापाराजी को देख रणबीर ने उनकी ओर हाथ हिलाया और फिर उनसे हाथ मिलाने के लिए भी रुके। इस वीडियो में रणबीर की गोद में राहा भी नजर आ रही है। नेहा धूपिया ने सोहा संग मनाई होली होली सेलिब्रेशन का एक और वीडियो सामने आया है। सोहा अली खान और नेहा धूपिया ने एक साथ होली मनाई। इस दौरान वीडियो में आप देख सकते हैं कि सोहा अपनी बेटी इनाया को रंग लगाती हैं। इसके बाद नेहा भी बच्चों संग रंग देखती दिखाई देती हैं। साथ में अंगद बेदी और कुणाल खेमू भी थे। वहीं, कई टीवी स्टार्स भी होली के रंगें नजर आए। इनके कई वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। राम बन पर्दे पर छाएंगे रणबीर कपूर रणबीर कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह इन दिनों अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘रामायण पार्ट 1’ में बिजी हैं। इस फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है। इस पौराणिक महाकाव्य बेस्ड फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम का किरदार निभाएंगे। ये फिल्म दिवाली 2026 को रिलीज होने वाली है। मूवी में साई पल्लवी माता सीता के रूप में नजर आएंगी, वहीं यश रावण का किरदार निभाने जा रहे हैं। रामायण में सनी देओल भगवान हनुमान के रूप में नजर आएंगे और खबर है कि एआर रहमान ने इसमें संगीत दिया है। इन फिल्मों के साथ भी मचाएंगे धमाल रामायण के अलावा, रणबीर की संजय लीला भंसाली के डायरेक्शन में बन रही पीरियड रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘लव एंड वॉर’ में नजर आएंगे। इस मूवी में उनके साथ आलिया भट्ट और विक्की कौशल भी हैं। रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्मों में ‘एनिमल’ की सीक्वल ‘एनिमल पार्क’ और ‘ब्रह्मास्त्र 2’ जैसी फिल्में भी शामिल हैं।  

ग्रैंड स्केल पर बनेगी ‘सालार 2’: मेकर्स ने किया खुलासा, प्रशांत नील फिर रचेंगे नया रिकॉर्ड

हैदराबाद, होम्बले फिल्म्स के निर्माता विजय किरागंदूर ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि कर दी है कि प्रभास अभिनीत ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘सालार’ के दूसरे भाग की शूटिंग जल्द ही शुरू होने वाली है। एक हालिया इंटरव्यू में किरागंदूर ने बताया कि ‘सालार 2’ एक बेहद विशाल और भव्य परियोजना होने जा रही है, जिसके लिए टीम पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने खुलासा किया कि पहले भाग ‘सीजफायर’ की वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस और ओटीटी पर मिली अपार सफलता के बाद प्रशंसकों में सीक्वल को लेकर जबरदस्त उत्साह है। मेकर्स को लगातार फैंस के संदेश मिल रहे थे, जिसे देखते हुए अब प्री-प्रोडक्शन का काम अंतिम चरण में है। निर्माता ने निर्देशक प्रशांत नील की तारीफ करते हुए कहा कि वे आज के दौर के सबसे बेहतरीन निर्देशकों में से एक हैं जो अपनी कला के प्रति बेहद ईमानदार हैं। किरागंदूर के अनुसार, प्रशांत नील खुद के सबसे बड़े आलोचक हैं और वे दूसरे भाग को पहले से कहीं अधिक प्रभावशाली बनाने के लिए दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। गौरतलब है कि ‘सालार 1’ में पारंपरिक लिप-सिंक गाने नहीं होने के बावजूद दर्शकों ने इसकी डार्क एक्शन और गहरी कहानी को खूब पसंद किया था। सीक्वल में खानसार की सत्ता की जंग और प्रभास-पृथ्वीराज सुकुमारन के बीच के टकराव को और भी बड़े स्तर पर दिखाया जाएगा। होम्बले फिल्म्स न केवल ‘सालार 2’ बल्कि भारतीय कहानियों को वैश्विक मंच पर ले जाने के व्यापक दृष्टिकोण पर भी काम कर रहा है। विजय किरागंदूर ने बताया कि उनका उद्देश्य कन्नड़ या किसी एक भाषाई सिनेमा तक सीमित नहीं है, बल्कि वे कांतारा और केजीएफ जैसी सांस्कृतिक रूप से समृद्ध कहानियों को लैटिन अमेरिका और स्पेन जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुँचाना चाहते हैं। ‘सालार 2’ इसी रणनीति का हिस्सा है जिसे एक ग्लोबल इंडियन मूवी के तौर पर पेश किया जाएगा। फिल्म की शूटिंग डेट्स और कास्टिंग को लेकर अन्य बड़े खुलासे आने वाले कुछ हफ्तों में किए जा सकते हैं।  

गैराज से सीधे बड़े पर्दे तक: ‘बैटल ऑफ गलवान’ में सलमान खान की विंटेज जीप और ‘मैं हूं’ गाने में सुपरस्टार का निजी जुड़ाव

हैदराबाद,  सुपरस्टार सलमान खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ का नया रोमांटिक गाना “मैं हूं” इन दिनों सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। वैलेंटाइन डे पर रिलीज हुआ यह गाना तेजी से युवाओं के बीच ‘लव एंथम’ बन चुका है। गाने के विजुअल्स में सलमान खान का बेहद सौम्य और रोमांटिक अंदाज नजर आ रहा है, जहाँ वे समुद्र किनारे और खूबसूरत वादियों में नजर आ रहे हैं। लेकिन इस गाने की सबसे बड़ी खासियत वह पुरानी जीप है जिसे सलमान खुद चला रहे हैं। दर्शकों को लग रहा था कि यह किसी फिल्म सेट का हिस्सा है, लेकिन इसके पीछे की कहानी काफी दिलचस्प और व्यक्तिगत है। फिल्म के करीबी सूत्रों ने खुलासा किया है कि गाने में दिखाई दे रही 1941 फोर्ड विलीज मिलिट्री जीप असल में सलमान खान के निजी कलेक्शन का हिस्सा है। ऑटोमोबाइल और दुर्लभ विंटेज गाड़ियों के प्रति अपने गहरे लगाव के लिए मशहूर सलमान ने इस सीन को असल टच देने के लिए अपनी पसंदीदा गाड़ी का इस्तेमाल करने का फैसला किया। आमतौर पर बड़े बजट की फिल्मों में गाड़ियाँ प्रोडक्शन द्वारा अरेंज की जाती हैं, लेकिन सलमान का यह चुनाव इस गाने को उनके फैंस के लिए और भी खास और यादगार बना देता है। यह जीप युद्ध की पृष्ठभूमि वाली इस फिल्म के थीम के साथ भी पूरी तरह मेल खाती है। ‘बैटल ऑफ गलवान’ फिल्म का निर्देशन अपूर्व लाखिया कर रहे हैं और इसे ‘सलमान खान फिल्म्स’ के बैनर तले सलमा खान द्वारा प्रोड्यूस किया गया है। फिल्म की कहानी भारतीय सेना के अदम्य साहस, वीरता और बलिदान पर आधारित है, जिसमें सलमान के साथ चित्रांगदा सिंह भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। यह गाना “मैं हूं” फिल्म के भावनात्मक पक्ष को दर्शाता है, जबकि फिल्म का मुख्य हिस्सा युद्ध के मैदान में लचीलेपन और देशभक्ति को समर्पित है। फिल्म की शूटिंग पूरी होने के करीब है और जल्द ही इसके आधिकारिक ट्रेलर की घोषणा की जा सकती है।  

तेलुगु बॉक्स ऑफिस हिट ‘आया शेर’ अब हिंदी में, नानी का नया धमाका

मुंबई, नेचुरल स्टार नानी की फिल्म द पैराडाइज का गाना ‘आया शेर’तेलुगु वर्ज़न के जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब हिंदी वर्जन में भी रिलीज हो गया है। फिल्म द पैराडाइज के मेकर्स ने जश्न को और बढ़ा दिया है। तेलुगु गाने के रिकॉर्ड तोड़ धमाके के बाद अब “आया शेर” का हिंदी वर्जन रिलीज हो गया है। नेचुरल स्टार नानी के जन्मदिन पर आया तेलुगु गाना लोगों को खूब पसंद आया था। “आया शेर” का मतलब है “शेर आ गया” और यह लाइन ही गाने का जोश दिखा देती है। यह गाना पहले ही एक पावर-पैक एंथम बन चुका है। तेलुगु वर्जन ने नानी के जन्मदिन पर रिलीज होकर चार्ट्स और सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया था और अब हिंदी वर्जन भी उसी अंदाज में लोगों का पसंदीदा बन गया है। तेलुगु वर्जन ने यूट्यूब पर 44 मिलियन से ज्यादा व्यूज और एक मिलियन से ज्यादा लाइक्स पार कर लिए हैं। गाना अभी सबसे ट्रेंडिंग ट्रैक्स में से एक बन चुका है। दुनिया भर के फैंस इंस्टाग्राम पर नानी के इलेक्ट्रिफाइंग हुक स्टेप को दोहरा रहे हैं और इस ट्रैक से प्रेरित अनगिनत एनर्जेटिक रील्स शेयर कर रहे हैं। फिल्म में नानी के लिए यह एक धमाकेदार इंट्रोडक्शन ट्रैक है। “आया शेर” को अनिरुद्ध रविचंदर ने कंपोज किया है और सुधान मास्टर ने कोरियोग्राफ किया है। गाने में रॉ एनर्जी, थिरकते बीट्स और नानी की ट्रेडमार्क इंटेंसिटी साफ नजर आती है। उनकी स्क्रीन पर कमांडिंग प्रेजेंस और डायनामिक डांस मूव्स ने इसे एक सांस्कृतिक पल बना दिया है, जिसे फैंस खुद एक थिएटरिकल स्पेक्ट्रेकल के रूप में सेलिब्रेट कर रहे हैं। द पैराडाइज श्रीकांत ओडेला का एक और बड़ा प्रोजेक्ट है, जिन्होंने अपने डेब्यू फिल्म दसरा से खूब तारीफें बटोरी थीं। जबरदस्त हाइप के बीच, अनिरुद्ध का पावरफुल साउंडट्रैक, जिसमें अरजुन चांडी की वॉइस है, फिल्म की इमोशनल गहराई और स्केल को और बढ़ा देता है। एसएलवी सिनेमाज के प्रोडक्शन में बनी द पैराडाइज का ग्रैंड वर्ल्डवाइड रिलीज़ 21 अगस्त 2026 को आठ भाषाओं में होने वाला है।  

राजपाल यादव के बयान से उठे सवालों पर सोनू सूद बोले—मदद का मतलब क्या होता है

मुंबई राजपाल यादव धोखा-धड़ी केस में जेल में थे तो उन्हें बचाने के लिए इंडस्ट्री से कई हाथ आगे बढ़े। मुहिम की शुरुआत सोनू सूद ने की थी। उन्होंने एक पोस्ट में लिखा था कि राजपाल यादव को सम्मान के साथ मदद दें, उन्हें काम दें। जेल से अंतरिम जमानत पर बाहर आए राजपाल यादव को जब पता चला तो उन्होंने तल्ख लहजे में जवाब दिया कि लोगों को इस गलतफहमी में नहीं रहना चाहिए कि उन्हें काम की जरूरत है। अब राजपाल के जवाब पर सोनू सूद का रिएक्शन सामने आया है। राजपाल के जवाब पर क्या बोले सोनू सोनू सूद ने राजपाल यादव के कमेंट के बारे में कहा, ‘उनके लिए खुश हूं। मैंने यह नहीं कहा था कि उन्हें काम की जरूरत है। मैंने कहा था कि उन्हें साइन कीजिए और एडवांस पैसे दीजिए क्योंकि वह इस योग्य हैं।’ सोनू सूद ने किया था ट्वीट बता दें कि जब राजपाल यादव ने जब तिहाड़ जेल में सरंडर किया तो उनका इमोशनल बयान चर्चा में था। उन्होंने कहा था कि उनके पास पैसे नहीं हैं। यहां कोई किसी का नहीं। इसके बाद सोनू सूद ने एक ट्वीट किया। इसमें लिखा था कि राजपाल यादव के लिए वह जो बन पड़ेगा करेंगे। सोनू ने यह भी लिखा था कि उन्हें फिल्म के लिए साइन करें और एडवांस पैसे दें। सोनू के ट्वीट से इंस्पायर होकर कई लोग राजपाल की मदद करने आगे आए थे। टीवी एक्टर गुरमीत चौधरी ने भी राजपाल की मदद की थी और उन्हें भी सोनू सूद से प्रेरणा मिली थी। राजपाल ने दिया था ये जवाब राजपाल यादव जब जेल से बाहर आए और सोनू के कमेंट के बारे में पता चला तो बोले, ‘प्लीज गलतफहमी से बाहर आ जाइए कि मुझे काम मांगने की जरूरत है। हां काम मांगने में कोई शर्म की बात नहीं। मैं अपने काम की वजह से ही जिंदा हूं, सिनेमा मेरा पैशन है और मैं ऐसे काम करता हूं कि चार गुना ज्यादा काम मिलता है। मैं छुट्टियों में भी काम करता हूं। मुझे काम नहीं मिलता बल्कि यह 11 साल से मेरे साथ रहा है।’

बलिया बनेगा नई फिल्म का केंद्र, अभिषेक चौबे संग हाथ मिलाएंगे सिद्धांत चतुर्वेदी

मुंबई, बॉलीवुड अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी अपने मित्र और निर्देशक अभिषेक चौबे के साथ मिलकर अपने होम टाऊन बलिया को केंद्र में रखकर एक फिल्म बनाने की तैयारी कर रहे हैं। छोटे शहर बलिया से निकलकर मेनस्ट्रीम हिंदी सिनेमा तक अपनी पहुंच बनानेवाले सिद्धांत चतुर्वेदी अब अपनी ज़िंदगी के अनुभवों को परदे पर लाने की तैयारी में जुटे हैं। हाल ही में सिद्धांत चतुर्वेदी ने खुद यह बात कही कि वह निर्देशक अभिषेक चौबे के साथ मिलकर अपने होम टाऊन बलिया को केंद्र में रखकर एक फिल्म बनाने की तैयारी कर रहे हैं। गौरतलब है कि ‘गली बॉय’ से अपने करियर की शुरुआत करने वाले सिद्धांत चतुर्वेदी ने ‘गहराइयाँ’, ‘खो गए हम कहाँ’ और ‘धड़क 2’ जैसी फ़िल्में की और हमेशा लेयर्ड और हटकर किरदार चुने। यही वजह है कि अपनी हर फिल्म में अपने हर परफॉर्मेंस के लिए सिद्धांत ने अपने दर्शकों की सराहना बटोरी। फिलहाल अब वह अपने करियर के एक ऐसे मोड़ पर हैं, जहां वे चाहते हैं कि कहानी सीधे उनके जीवन और यादों से निकलकर सामने आए। सिद्धांत ने कहा, “अभी तक ये ऑफिशियल नहीं है, लेकिन मुझे लगता है ये वही स्टेज है जहां मैं बोल देना चाहता हूं। मैं अपनी रूट्स (जड़ों) पर वापस जाना चाहता हूं। मुझे बलिया की कहानी कहनी है। वहां की ज़िंदगी मैंने देखी है, और मैं वही एक्सपीरियंस स्क्रीन पर लाना चाहता हूं।” उन्होंने इस फिल्म में निर्देशक अभिषेक चौबे के साथ अपने सहयोग को लेकर भी उत्साह ज़ाहिर करते हुए कहा, “अभिषेक चौबे के साथ हम एक बलिया-बेस्ड स्टोरी पर काम कर रहे हैं। यह वाकई बहुत ही कमाल की कहानी है। इस पर काफी चर्चा चल रही है और मुझे लगता है कि बहुत जल्द ये सबके सामने आएगी।” बलिया में पले-बढ़े एक आम लड़के से लेकर बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता बनने तक, सिद्धांत चतुर्वेदी की जर्नी मेहनत, आत्मविश्वास और उद्देश्य से भरी रही है। ऐसे में यह फिल्म सिर्फ एक नया प्रोजेक्ट नहीं, बल्कि उनकी पहचान, यादों और जड़ों की ओर वापसी का संकेत है। यही वजह है कि सिद्धांत के मुंह से इस फिल्म की बात सुनते ही उनके दर्शकों के मन में उत्साह की लहर दौड़ गई है, क्योंकि वे जानते हैं की अपनी फिल्मों के ज़रिए सच्चाई, गहराई और भावनात्मक ईमानदारी का संदेश देनेवाले सिद्धांत चतुर्वेदी कुछ ख़ास ही करेंगे।  

सुरभि चंदना ने पूल में पति संग रोमांटिक किस किया, मोनोकनी लुक से ढाया बोल्ड कहर

मुंबई  मशहूर टीवी एक्ट्रेस सुरभि चंदना अपनी मैरिड लाइफ खुलकर एन्जॉय कर रही हैं. सुरभि ने साल 2024 में करण शर्मा संग शादी रचाई थी. अब उन्होंने शादी की दूसरी सालगिरह सेलिब्रेट की. इस खास मौके पर सुरभि ने पति संग रोमांटिक पोस्ट शेयर की है, जो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रही है |  सुरभि का पति संग रोमांस शादी की दूसरी एनिवर्सरी पर कपल ने रोमांटिक पूल डेट एन्जॉय की. सुरभि पूल में पति संग खूबसूरत क्वालिटी टाइम स्पेंड करती नजर आईं. कपल एक दूसरे संग मस्ती करता दिखा, तो कभी रोमांस करता नजर आया. सुरभि और करण पूल में एक दूसरे संग रोमांस करते नजर आए. दोनों ने एक दूसरे को कई बार KISS करके प्यार भी लुटाया. एक दूजे की बांहों में लिपटे उनकी केमिस्ट्री भी बेहद किलर लगी. फैंस कपल पर दिल हार रहे हैं |  ब्लैक मोनोकनी में सुरभि का लुक देखने लायक है. उन्होंने न्यूड लिपस्टिक लगाई और बालों को ओपन रखा. उनका ग्रेसफुल मोनोकनी लुक फैंस को पसंद आ रहा है |   पति संग रोमांटिक वीडियो शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा- मुझे ईश्वर का दिया हुआ गिफ्ट. हमें दो साल पूरे होने की बधाई. जिंदगीभर तुम्हारी मंकी बने रहना चाहती हूं. सुरभि की पोस्ट पर फैंस उन्हें एनिवर्सरी की बधाई दे रहे हैं और उन्हें हमेशा साथ में खुश रहने की दुआएं भी दे रहे हैं |   बता दें कि सुरभि और करण ने साल 2024 में शादी रचाई थी. शादी से पहले कपल ने करीब 14 साल तक एक दूसरे को डेट किया था. दोनों की सिजलिंग केमिस्ट्री चर्चा में बनी रहती है. दोनों साथ में मेड फॉर ईच अदर लगते हैं |  सुरभि की बात करें तो वो टीवी की बड़ी एक्ट्रेस हैं. वो नागिन, इश्कबाज, कुबूल है जैसे शोज में नजर आ चुकी हैं. अपनी दमदार एक्टिंग से उन्होंने हमेशा फैंस का दिल जीता है |     

विजय देवरकोंडा के गांव में रश्मिका का भव्य स्वागत, 3 हजार को खिलाया खाना, दिया दिलचस्प सरप्राइज

मुंबई  रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा शादी के बाद हैप्पी लाइफ जी रहे हैं. कपल हनीमून पर ना जाकर रस्मों रिवाजों को पूरा कर रहा है. 4 मार्च को उनका वेडिंग रिसेप्शन होना है. इससे पहले कपल ने बची हुई रस्मों को पूरा किया. हैदराबाद में रश्मिका का ग्रैंड वेलकम हुआ. इसके बाद विजय देवरकोंडा के तेलंगाना स्थित गांव Thummanapeta में सोमवार को कपल का भव्य स्वागत किया गया|  रश्मिका-विजय का बड़ा ऐलान गांव के नए घर में गृहप्रवेश और सत्यनारायण पूजा रखी गई थी. विजय और रश्मिका ने पूजा में साथ बैठकर विधियों को पूरा किया. सिल्क साड़ी में नई नवेली दुल्हन रश्मिका की खुशी का ठिकाना नहीं था. अपने लव ऑफ लाइफ विजय संग वो खुश दिखीं. न्यूलीवेड कपल की एक झलक पाने को पूरा गांव वहां पर इकट्ठा हुआ. रश्मिका और विजय ने सभी का हाथ जोड़कर नमन किया. गांववालों ने कपल को सदा सुखी रहने का आशीर्वाद दिया |  विजय ने स्टेज पर आकर गांववालों को उनकी बहू रश्मिका से मिलवाया. एक्ट्रेस ने गांववालों का इतना प्यार देने के लिए शुक्रिया अदा किया. कपल ने गांव के 3000 लोगों को खाना खिलाया. इसके अलावा विजय ने एक बड़ा ऐलान भी किया. एक्टर ने देवरकोंडा चैरिटेबल ट्रस्ट के तहत 9वीं और 10वीं क्लास के बच्चों को स्कॉलरशिप देने का ऐलान किया. ये सौगात तेलंगाना के Nagarkurnool जिले के Achampet डिवीजन के 44 सरकारी स्कूलों में बच्चों को मिलेगी. इस अनाउंसमेट को सुनने के बाद उनकी मां की खुशी का ठिकाना नहीं था. भाई आनंद ने भी इस पहल को सराहा. विजय ने गांववालों से कहा- मेरे होमटाउन में मेरा घर और जमीन है. अब से मैं लगातार गांव आता रहूंगा |  शादी के बाद कपल तिरुमाला तिरुपति मंदिर भगवान का आशीर्वाद लेने गया था. कपल की एक झलक पाने को फैंस बेकरार रहते हैं. रश्मिका-विजय ने 7 साल डेटिंग के बाद अपने रिश्ते को शादी का नाम दिया है. उनका वेडिंग लुक सोशल मीडिया पर अभी तक वायरल हो रहा है. कपल ने कोडावा और आंध्रा रीति रिवाजों से शादी की. अब फैंस को उनके वेडिंग रिसेप्शन लुक का इतंजार है |   

खामनेई की मौत पर खुशी जाहिर करने वाली एक्ट्रेस मंदाना, ईरान छोड़कर भारत में बिता रही हैं जिंदगी

मुंबई  अमेरिका और इजरायल के हमले के बाद से ईरान में इस समय तबाही का मंजर है. अमेरिका और इजरायल के हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की भी मौत हो गई है. खामेनेई की मौत से ईरानी एक्ट्रेस मंदाना करीमी काफी खुश हैं. वो लगातार सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके अपनी खुशी जाहिर कर रही हैं |  हालांकि, मंदाना अपने देश के लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंतित भी हैं. सोशल मीडिया पर उनके पोस्ट वायरल हो रहे हैं, जिसपर उन्हें ट्रोलिंग भी झेलनी पड़ रही है. कुछ लोग मंदाना को उनके देश लौटने की सलाह दे रहे हैं, क्योंकि वो बीते कई सालों से इंडिया में रह रही हैं|  लेकिन क्या आप जानते हैं कि मंदाना पहले भी कई दफा सुर्खियों में रह चुकी हैं. उनका नाम कई कंट्रोवर्सी से जुड़ चुका है. तो आइए जानते हैं कि मंदाना करीमी कौन हैं और वो क्यों ईरान छोड़कर भारत में बस गई हैं|  मंदाना करीमी का जन्म ईरान के तेहरान में हुआ था. मगर एक्ट्रेस बनने के सपने को पूरा करने के लिए वो सालों पहले इंडिया आ गई थीं और तब से यहीं बस गई हैं|  मंदाना मॉडलिंग कर चुकी हैं. वो कई बॉलीवुड फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं, जिनमें ‘भाग जॉनी’, ‘क्या कूल हैं हम’ जैसी फिल्में शामिल हैं. मंदाना को सलमान खान के शो बिग बॉस में भी देखा गया था. वो साल 2022 में एकता कपूर के रियलिटी शो लॉक अप में भी दिखी थीं|   मंदाना रियल लाइफ में काफी बोल्ड और ग्लैमरस हैं. वो अक्सर बिकिनी में अपनी सिजलिंग तस्वीरें शेयर करती हैं. मंदाना को बिकिनी फोटोज पर भारी ट्रोलिंग झेलनी पड़ चुकी है | मंदाना ने कुछ साल पहले रमजान के महीने में बिकिनी में अपने फोटोज-वीडियोज शेयर किए थे, जिसें देखकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा था. रमजान में बिकिनी पहनने पर कई लोगों ने उनपर धामर्कि भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया था |          मंदाना के टॉपलेस फोटोज पर भी बवाल मच चुका है. मंदाना की टॉपलेस तस्वीरों पर लोगों ने उन्हें खूब खरी-खोटी सुनाई थी| मंदाना अपनी मैरिड लाइफ को लेकर भी विवादों में रह चुकी हैं. एक्ट्रेस ने साल 2017 में बिजनेसमैन बॉयफ्रेंड गौरव गुप्ता से शादी रचाई थी. कपल ने पहले कोर्ट मैरिज की थी फिर हिंदू रीति-रिवाजों से शादी रचाई थी. मगर चंद महीनों में ही मंदाना ने पति और सास-ससुर पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था. वो पति पर चीटिंग का आरोप भी लगा चुकी हैं. हालांकि, अब उनका तलाक हो चुका है| 

घबराईं सपना चौधरी: लाइव परफॉर्मेंस में अचानक हुआ Kiss, छेड़छाड़ का शिकार हुईं

 नई दिल्ली हरियाणवी क्वीन सपना चौधरी इन दिनों ‘द 50’ शो में दिखाई दे रही हैं. सपना का दबंग अंदाज फैंस का दिल जीत रहा है. अब शो में सपना ने एक डांसर के तौर पर अपनी जर्नी पर बात की. सपना ने बताया कि उन्होंने अपने करियर में काफी बुरा दौर देखा है. एक दफा उनकी जान को खतरा भी था.  सपना चौधरी का खुलासा सपना ने बताया कि उनके ऊपर करीब 35 केस रजिस्टर्ड हैं. कई जगहों पर उनके परफॉर्म       करने पर बैन तक लग गया है. अपने करियर के डार्क फेज पर बात करते हुए सपना चौधरी बोलीं- साल 2018 में बिग बॉस करने के बाद से मैंने बेहतर से बेहतर शोज करने शुरू कर दिए थे. उससे पहले इवेंट्स में हालात बहुत खराब थे. वहां कभी भगदड़ मच जाती थी, कभी कुर्सियां फेंकी जाती थीं तो कभी लड़ाइयां हो जाती थीं. मेरे ऊपर 35 केस हैं, क्योंकि मैंने शो किया और वहां भगदड़ मच गई. मैं बड़ौद, मेरठ…उस साइड बैन हूं. मेरे नाम से शो की परमिशन नहीं मिलेगी.  सपना ने अपने शो का एक खौफनाक इंसीडेंट भी याद किया. सपना बोलीं- एक दफा हमारे घर में पैसे नहीं थे. मेरी मां और मैं साथ बैठे थे. हम बस यही उम्मीद कर रहे थे कि कोई शो मिल जाए. फिर अचानक देर रात में मेरा फोन बजा. कॉल पर मुझे एक शो का ऑफर मिला, जो अगली रात को होने वाला था. उन्होंने मुझसे पूछा कि क्या मैं शो करूंगी और मैंने तुरंत हां कह दिया था. मैं शो करने के लिए इतनी एक्साइटेड थी कि मैंने उसके बारे में कोई डिटेल ही नहीं पूछी. मैंने ये भी नहीं पूछा कि किस तरह का शो है. कहां हो रहा है और मुझे क्या करना होगा? ‘शाम को हम लोकेशन पर पहुंचे. वो एक फार्महाउस था. हम जैसे ही अंदर गए मैंने देखा वहां करीब 25-26 टेबलें लगी हैं और पीछे की तरफ सिर्फ 2 कुर्सियां थीं. हर टेबल पर ओपनली हथियार रखे थे. वहां मौजूद सभी लोग गैंगस्टर्स लग रहे थे. ऐसा लग रहा था कि कोई जेल से रिहा हुआ है और वो उसका जश्न मना रहे हैं.’  सपना संग हुई थी बदतमीजी पहले मैंने अकेले गाना गाया था और फिर किसी के साथ परफॉर्म किया था. मगर जब मैं अकेले परफॉर्म कर रही थी, तब एक शख्स लगातार मेरे पास आ रहा था और मेरे कान में कुछ बोल रहा था. मेरी मां ने पूछा- ये क्या कह रहा है? मैंने कहा कि ज्यादा शोर-शराबा होने की वजह से मैं ठीक से सुन नहीं पाई. वहां, करीब 50-55 आदमी थे. मेरी मां ने फिर उनसे रिक्वेस्ट की प्लीज अब हमें जानें दो. लेकिन उनमें से एक ने कहा- आप कैसे जा सकती हो? डांस तो अभी बाकी है. पहले डांस करो और फिर जाओ. क्या हमने आपको पेमेंट नहीं की है? सपना ने बताया कि उस वक्त वो काफी घबरा गई थीं. उन्हें लग रहा था कि वो लोग उन्हें शूट भी कर सकते हैं. सपना बोलीं- मैं स्टेज पर जाकर डांस करने लगी थी. अचानक वही, आदमी पीछे से मेरे पास आया और उसने मुझे गाल पर KISS कर लिया.  ‘मैं तभी तुरंत स्टेज से उतर गई और स्टेज के पीछे जाकर बैठ गई थी. मैंने कहा था- मैं अब और ये सब नहीं करूंगी. मुझे फर्क नहीं पड़ता आगे क्या होता है. मेरी मां ने फिर मेरा हाथ थामकर उन लोगों से बात की. मां ने उनसे कहा था- आप लोग किसी की बेटी-बहन को इनवाइट करते हो और फिर इस तरह बर्ताव करते हो. ये सही नहीं है. मेरी मां फिर मुझे लेकर वहां से जाने लगी थीं.’ ‘हम जैसे-जैसे बाहर निकलने के लिए दरवाजे की तरफ बढ़ रहे थे, मैं अपनी मां को बोले जा रही थी कि ये लोग गोली मार सकते हैं. मुझे लग रहा था कि बुलेट कभी भी आ सकती है. किसी तरह हम से वहां से बाहर निकलकर कार में बैठे और तब मैंने सुकून भरी सांस ली. वो काफी खतरनाक मोमेंट था.’ 

कुमार सानू ने हिंदी फिल्म “दीप दुर्गा” के लिए दिल को छू लेने वाला गाना रिकॉर्ड किया

मुंबई,  बॉलीवुड के जानेमाने पार्श्वगायक कुमार सानू ने आने वाली हिंदी फिल्म “दीप दुर्गा” के लिए एक दिल को छू लेने वाला गाना रिकॉर्ड किया है। प्रिंस अब्दुल सिद्दीकी और आरके ठाकुर निर्मित इस फिल्म में यजुर मारवाह और तान्या मिश्रा जैसे शानदार कलाकार हैं, जो अहम रोल में हैं। रंगलाल आर निषाद के निर्देशन में बन रही फिल्म “दीप दुर्गा” एक सोचने पर मजबूर करने वाले धार्मिक और सामाजिक मुद्दे को दिखाती है, जिसे एक नए और रोमांचक तरीके से पेश किया गया है। फिल्म में प्रहवी पाठक, मुस्ताक खान, अजीत पंडित, हेमंत चौधरी, समिधा किरण, खुशबू कमल, साधना गुप्ता, करण ठाकोर, इरफान रजाक खान और राम विश्वकर्मा जैसे कलाकार भी हैं। जेपी बाबा के बनाये गए फिल्म के संगीत के बोल एसके सचिन ने लिखे हैं। कुमार सानू की इमोशनल आवाज़ गाने में जान डाल देती है, और कहानी में गहराई और बारीकियां जोड़ती है। “दीप दुर्गा” के निर्देशक रंगलाल आर निषाद ने कहा, “हमें बहुत खुशी है कि कुमार सानू ने हमारी फिल्म में अपनी आवाज़ दी है।” “यह गाना फिल्म की थीम के लिए एकदम सही है, और हमें यकीन है कि यह दर्शकों को पसंद आएगा।”  

20 फरवरी को आएगा फिल्म ‘टॉक्सिक’ का टीज़र

मुंबई, फिल्म टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स के मेकर्स ने नया पोस्टर जारी करते हुए ऐलान किया है कि फिल्म का टीज़र 20 फरवरी सुबह 9:35 बजे रिलीज होगा। पोस्टर में यश अपने किरदार राया के रूप में खून से लथपथ बर्फीले तूफान के बीच खड़े दिखते हैं। चेहरा आधा छुपा हुआ, हाथ में बोतल, और चारों तरफ बिखरा हुआ अनदेखी तबाही का मंजर। पूरा फ्रेम ऐसा लगता है जैसे किसी मदहोश, खतरनाक और रहस्यमयी दुनिया की झलक हो, जहाँ हर कदम पर सस्पेंस है। टीज़र की घोषणा ऐसे वक्त आई है जब टॉक्सिक देश की सबसे ज्यादा चर्चित और बेसब्री से इंतज़ार की जाने वाली फिल्मों में शामिल है। मेकर्स ने किरदारों को धीरे-धीरे सामने लाकर और सीमित जानकारी साझा करके उत्सुकता को चरम पर पहुँचा दिया है। 20 फरवरी को दर्शकों को पहली बार इस अंधेरी दुनिया की करीबी झलक मिलेगी। खास बात यह है कि टीज़र सिर्फ एक ही भाषा में रिलीज होगा, जिससे फिल्म की कच्ची, तीखी और प्रभावशाली तस्वीरें खुद दर्शकों से बात कर सकें। फिल्म में कियारा आडवाणी नादिया के रूप में सधे हुए और भावनात्मक अंदाज़ में नजर आएंगी। हुमा कुरैशी एलिज़ाबेथ बनकर दमदार और खतरनाक छवि में दिखेंगी। नयनतारा गंगा के किरदार में एंट्री लेते ही कहानी की ताकत का समीकरण बदल देती हैं। तारा सुतारिया रेबेका के रूप में खूबसूरत लेकिन रहस्यमयी हैं, वहीं रुक्मिणी वसंत मेलिसा के किरदार में संतुलित और प्रभावशाली आभा के साथ नजर आएंगी। आखिरी और सबसे धमाकेदार खुलासा था यश के किरदार राया का, जिनका डायलॉग “डैडीज़ होम…” सिर्फ कहानी में एंट्री नहीं, बल्कि बड़े पर्दे पर उनकी वापसी का ऐलान भी है। फिल्म की कहानी यश और गीतू मोहनदास ने मिलकर लिखी है और निर्देशन भी गीता मोहनदास ने किया है। इसे कन्नड़ और अंग्रेजी में साथ-साथ शूट किया गया है, जबकि हिंदी, तेलुगु, तमिल, मलयालम समेत कई भाषाओं में डब किया जाएगा। तकनीकी टीम भी बेहद मजबूत है। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता सिनेमैटोग्राफर राजीव रवि कैमरे के पीछे हैं, संगीत दिया है रवि बसरूर ने, एडिटिंग की कमान संभाली है उज्ज्वल कुलकर्णी ने और प्रोडक्शन डिजाइन तैयार किया है टीपी आबिद ने। एक्शन सीक्वेंस हॉलीवुड के मशहूर एक्शन डायरेक्टर जे जे पेरी की देखरेख में तैयार हुए हैं, साथ ही राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता एक्शन डायरेक्टर्स अंबारीव और केचा खम्फकडी भी इस भव्यता को नई ऊंचाई देते नजर आएंगे। फिल्म को वेंकट के नारायण और यश ने केवीएन प्रोडक्शंस और मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स के बैनर तले प्रोड्यूस किया है। टॉक्सिक 19 मार्च 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।  

CBFC ने दी मंजूरी, केरला स्टोरी 2 का उद्देश्य है जागरूकता, निर्माता का बयान

मुंबई  ‘द केरला स्टोरी 2’ रिलीज से पहले सुर्खियों में हैं. फिल्म के ट्रेलर के बाद फिल्म को लेकर बवाल हो रहा है, लेकिन इस बवाल के बीच सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन से यूए सर्टिफिकेट मिल गया है. इसका मतलब है कि 14 साल से ज्यादा उम्र के दर्शक यह फिल्म सिनेमाघरों में देख सकेंगे. आमतौर पर संवेदनशील विषयों वाली फिल्मों को ‘ए’ सर्टिफिकेट दिया जाता है, लेकिन इस फिल्म को यूए सर्टिफिकेट मिलना मेकर्स के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है. फिल्म के निर्माता विपुल अमृतलाल शाह ने सेंसर बोर्ड के इस फैसले पर खुशी जताई है. फिल्म 27 फरवरी 2026 को रिलीज होगी. फिल्म जबरन धर्मांतरण रैकेट्स में फंसी लड़कियों की कहानी बयां करती है. मेकर्स का दावा है कि यह भारतीय कानूनी प्रणाली से सच्ची घटनाओं पर आधारित है. इसके साथ ‘सनशाइन पिक्चर्स’ ने अब ये एलान कर दिया है कि ‘द केरल स्टोरी 2- गोज बियॉन्ड’ को इसकी हिंदी भाषा के साथ-साथ तेलुगु और कन्नड़ में भी रिलीज किया जाएगा. मैं सेंसर बोर्ड का आभारी हूं:  प्रोड्यूसर  सूत्र के हवाले से बताया कि फिल्म अगले हफ्ते रिलीज होने वाली फिल्म को सीबीएफसी ने यूए सर्टिफिकेट दिया है. प्रोड्यूसर विपुल अमृतलाल शाह ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ‘मैं सेंसर बोर्ड का आभारी हूं कि उन्होंने हमारी फिल्म को यूए सर्टिफिकेट दिया. यह उनके विश्वास को दर्शाता है कि हमने इस कहानी को ईमानदारी और इंटेंट के साथ बताया है. यह फैसला खास इसलिए है क्योंकि इससे हम पूरे देश की युवा लड़कियों और परिवारों तक पहुंच सकेंगे.’ उन्होंने आगे कहा कि फिल्म का उद्देश्य हमेशा से जागरूकता फैलाना रहा है. निर्देशक बोले, ‘यह सच्चाई है’ फिल्म के निर्देशक कामाख्या नारायण सिंह ने भी यूए सर्टिफिकेट मिलने पर खुशी जताई. इंडिया टुडे से बातचीत में उन्होंने कहा, ‘हमने कट्स के बाद सर्टिफिकेट प्राप्त किया है. यह यूए सर्टिफिकेट है और मैं बोर्ड का आभारी हूं कि उन्होंने यह रेटिंग दी ताकि युवा बहनें और बेटियां सिनेमा हॉल में जाकर फिल्म देख सकें.’ फिल्म की कहानी पर बोलते हुए उन्होंने कहा, ‘यह एक तथ्य-आधारित फिल्म है. देशभर में ऐसा हो रहा है जहां प्यार का इस्तेमाल लड़कियों को फंसाने के लिए किया जा रहा है. हमारा देश इस बारे में सच्चाई जाने, यही हमारा उद्देश्य है.’ तेलुगु और कन्नड़ में भी रिलीज होगी फिल्म हिंदी भाषा के साथ-साथ तेलुगु और कन्नड़ में भी रिलीज किया जाएगा. फिल्म को कन्नड़ और तेलुगु भाषाओं में रिलीज करने का फैसला इसके पहले पार्ट के उस तगड़े असर को देखते हुए लिया गया है, जिसने हर क्षेत्र और भाषा के लोगों के बीच एक बड़ी बहस छेड़ दी थी. दक्षिण भारतीय मार्केट्स में दर्शकों की बढ़ती मांग को पहचानते हुए, मेकर्स ने इसे कई भाषाओं में रिलीज करने का रास्ता चुना है ताकि फिल्म की यह दमदार कहानी ज्यादा से ज्यादा और अलग-अलग तरह के लोगों तक पहुंच सके.

सुपरस्टार का राजनीति से सन्यास: झूठ बोले बिना वहां टिकना मुश्किल है

भोजपुरी भोजपुरी फिल्म जगत के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने राजनीति में कदम रखने की तमाम अटकलों पर पूर्णविराम लगा दिया है। हाल ही में रितेश पांडे द्वारा जन सुराज छोड़ भाजपा में शामिल होने की चर्चाओं और मनोज तिवारी के बयानों के बाद यह कयास लगाए जा रहे थे कि खेसारी भी चुनावी मैदान में उतर सकते हैं। इन चर्चाओं पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए अभिनेता ने दो टूक कहा कि वे एक कलाकार हैं और ताउम्र कलाकार ही बने रहना चाहते हैं। “मैं सच बोलने वाला इंसान हूं” राजनीति से दूरी बनाने के सवाल पर खेसारी लाल यादव ने स्पष्ट शब्दों में कहा, “राजनीति मेरे बस की बात नहीं है। वहां झूठ बोलना पड़ता है और मैं सच बोलने वाला इंसान हूं। मैं एक कलाकार हूं और कला के जरिए ही लोगों की सेवा करना चाहता हूं।” उन्होंने साफ किया कि सार्वजनिक जीवन में रहते हुए वे अपनी बेबाकी बरकरार रखना चाहते हैं, जो राजनीति में शायद संभव नहीं है। तेज प्रताप और स्टारडम पर प्रतिक्रिया पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव के हालिया बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए खेसारी ने शालीनता से जवाब दिया। उन्होंने कहा, “स्टारडम कभी स्थायी नहीं होता। यह प्रकृति का नियम है कि आज कोई स्टार है, तो कल कोई और होगा। इसे लेकर अहंकार पालना सही नहीं है।” बेटियों की सुरक्षा और सामाजिक मुद्दों पर बेबाकी नीट की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत और उसके परिवार को मिल रही धमकियों पर खेसारी ने गहरा दुख जताया। उन्होंने बिहार सरकार को घेरते हुए कहा कि जिस राज्य में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं, वहां प्रशासन को गंभीरता से आत्मचिंतन करने की जरूरत है। भावुक होते हुए उन्होंने कहा, “हर घर में एक बेटी जरूर होनी चाहिए, ताकि समाज बेटियों के दर्द और उनकी अहमियत को समझ सके।” शराबबंदी और मटन-चिकन बिक्री पर रोक बिहार में शराबबंदी की समीक्षा और खुले में मांस की बिक्री पर रोक जैसे प्रशासनिक फैसलों पर खेसारी ने सधा हुआ रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि यह सरकार के नीतिगत विषय हैं और समीक्षा करना भी सरकार का ही काम है।

शादी की तैयारियों में दुल्हन की तरह सजा विजय देवरकोंडा का घर

हैदराबाद एक्टर विजय देवरकोंडा और एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना की शादी को लेकर इन दिनों चर्चा काफी तेज है. भले ही दोनों ने रिलेशनशिप कन्फर्म न किया हो, लेकिन शादी को लेकर कई तरह की बातें सामने आने लगी हैं. वहीं, अब इस बीच एक्टर का घर दुल्हन की तरह सज गया है. उदयपुर में थी विजय और रश्मिका की शादी की चर्चा बता दें कि विजय देवरकोंडा का जुबली हिल्स वाला घर रोशनी से जगमगा रहा है. सोशल मीडिया पर उनके घर के कुछ वीडियो सामने आया है. खबर है कि ये दोनों 26 फरवरी को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. दोनों की शादी उदयपुर में होने वाली हैं. ये शादी उदयपुर के एक भव्य पैलेस में निजी समारोह आयोजित करने की खबर है. हालांकि, इस बारे में न तो विजय देवरकोंडा ने और न ही रश्मिका मंदाना या फिर उनके परिवार वालों ने भी कोई बयान जारी नहीं किया है. सामने आया था शादी का इन्विटेशन कार्ड हाल ही में विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी का इन्विटेशन कार्ड भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा था. इस इन्विटेशन कार्ड बॉक्स में कुछ गिफ्ट आइटम भी नजर आ रहे थे. इस निमंत्रण पत्र में बताया गया है कि दोनों की सादी 26 फरवरी को हो रही है और इसके बाद 4 मार्च को हैदराबाद में ग्रैंड रिसेप्शन का आयोजन होगा. सामने आया इन्विटेशन कार्ड विजय देवरकोंडा की तरफ से है जिसमें लिखा गया है, ‘मैं आपको एक खास खुशखबरी देने और इस ऐतिहासिक क्षण का हिस्सा बनने के लिए आमंत्रित करने के लिए लिख रहा हूं. हमारे परिवारों के प्यार और आशीर्वाद के साथ, रश्मिका और मैं 26 फरवरी 2026 को एक छोटे और निजी समारोह में शादी करने जा रहे हैं. जैसा कि हम इस नए अध्याय की शुरुआत करने जा रहे हैं, हमारे एक होने का जश्न मनाते हुए और उससे जुड़ी यादें बनाते हुए , हमारे लिए उन लोगों के साथ जश्न मनाना सच में बहुत मायने रखता है जो हमारी जर्नी का हिस्सा रहे हैं. आपकी उपस्थिति और आशीर्वाद से यह अवसर हमारे लिए और भी खास हो जाएगा. हम आपको हमारे विवाह समारोह में शामिल होने और हमें आशीर्वाद देने के लिए हार्दिक आमंत्रित करते हैं.’ इस मेसेज के अंत में लिखा गया है, ‘हम साथ मिलकर जश्न मनाने के लिए उत्सुक हैं. हार्दिक शुभकामनाएं, विजय (रश्मिका और मेरी ओर से).’ हालांकि, यहां ये भी बता दें कि ये कन्फर्म नहीं है कि ये कार्ड वाकई उनकी शादी का है या फिर उनकी शादी के नाम पर कोई पेक कार्ड वायरल हो रहा है.

फिल्म ‘घूसखोर पंडत’ का विवाद समाप्त, मेकर्स ने टाइटल बदला, SC ने रखा समुदाय सम्मान का ख्याल

मुंबई  नीरज पांडे की अपकमिंग फिल्म ‘घूसखोर पंडत’ को लेकर कानूनी विवाद खत्म हो गया है. ब्राह्मण समाज और बाकी संगठनों से मिली आलोचनाओं के बाद फिल्ममेकर ने घूसखोर पंडत टाइटल वापस ले लिया है. उनकी इस पहल को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने फिल्म के खिलाफ दाखिला की गई याचिकाओं को बंद कर दिया है. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि फिल्ममेकर के पॉजिटिव रिस्पॉन्स को देखने के बाद इस विवाद को पूरी तरह खत्म कर देना चाहिए. कोर्ट ने कहा- हम आपके स्टैंड और फिल्म के टाइटल वापस लेने के फैसले की सराहना करते हैं. फिल्ममेकर की तरफ से कोर्ट में कहा गया कि उनका कभी भी किसी समुदाय को अपमानित और उसे बदनाम करने का इरादा नहीं था.  कोर्ट में हुआ क्या दलीलें? फिल्ममेकर की तरफ से सीनियर वकील एन के कौल ने कोर्ट में दलील देते हुए कहा कि हमने टाइटल पूरी तरह वापस ले लिया है. किसी समुदाय को अपमानित करने का कोई इरादा कभी नहीं था. ‘पंडत’ शब्द फिल्म के मेन कैरेक्टर के निकनेम से आया था. जिसमें दिखाया गया कैसे एक बुरा पुलिसवाला अच्छा पुलिस अफसर बनता है. ये क्राइम ड्रामा है. जस्टिस नागरत्ना ने कहा– हम ‘पंडित्य’ और ‘पंडित’ शब्द समझते हैं. इसे ‘घूसखोर’ से जोड़ने पर गलत मैसेज जाता. एन के कौल– हमने टाइटल वापस ले लिया है. याचिकाकर्ता- टाइटल बदलना चाहिए. उन्होंने नया टाइटल तय नहीं किया है. सुप्रीम कोर्ट- उन्होंने कहा है कि टाइटल बदल रहे हैं. याचिकाकर्ता- मूवी के अंदर पंडित समुदाय को बदनाम करने वाला कोई कंटेंट नहीं होना चाहिए. एन के कौल– क्या आपने फिल्म देखी है? मूवी किसी को ठेस नहीं पहुंचाती, ना अपमानित करती है. याचिकाकर्ता- उन्हें ऐसा ऐलान करना चाहिए कि इस फिल्म में कुछ भी अपमानित करने वाला नहीं होगा. एन के कौल– हमने कहा है कि टाइटल बदल दिया है. जस्टिस नागरत्ना- फिल्म अभी एडिटिंग स्टेज पर है. उन्होंने पॉजिटिवि जवाब दिया है. अब क्या बचा है आगे?? एन के कौल– मैं क्लियर करना चाहता हूं कि टाइटल पूरी तरह वापस ले लिया गया. नया टाइटल अभी फाइनल नहीं हुआ, लेकिन मेरा वादा है कि नया टाइटल पुराने जैसा नहीं होगा. याचिकाकर्ता- कंटेंट का क्या होगा? ट्रेलर में तो इस शब्द का इस्तेमाल होता हुआ दिख रहा है. सुप्रीम कोर्ट- वो टाइटल वापस ले रहे हैं. क्या आपने बिना नाम वाली कोई तस्वीर देखी है? एन के कौल– हमने मूवी का नाम बदल दिया है. फिल्म के खिलाफ कोई याचिका दायर कर रहा है. कहीं FIR हो रही है. इस उत्पीड़न पर रोक लगनी चाहिए. जस्टिस नागरत्ना- डायरेक्टर-प्रोड्यूसर ने हलफनामा दाखिल कर दिया है. वरिष्ठ वकील ने बताया कि टाइटल पूरी तरह वापस लेने के बाद ये मामला खत्म हो गया. हलफनामे को रिकॉर्ड पर लिया जाए. काउंसिल ने बताया कि याचिकाकर्ता की शिकायतों का समाधान हो गया है. मूवी का नया टाइटल पुराने विवादित नाम जैसा बिल्कुल नहीं होगा. बात करें मूवी की तो, इसमें मनोज बाजपेयी, अजय दीक्षित का रोल प्ले रहे हैं. वो एक ऐसा पुलिस अफसर है जो करप्ट है. फिल्म को रितेश शाह ने डायरेक्ट किया है और नीरज पांडे ने लिखा है. मूवी में नुशरत भरुचा, साकिब सलीम, कीकू शारदा अहम रोल में दिखेंगे. 

अरबाज के साथ रिश्ते को लेकर निक्की हुई इमोशनल, परिवार और प्यार के बीच बनी उलझन

मुंबई  अरबाज पटेल और निक्की तंबोली इन दिनों द 50 शो में नजर आ रहे हैं. रियलिटी शो में दोनों में कभी प्यार होता है, कभी तकरार.एक टास्क के दौरान दोनों में फिर झगड़ा देखने को मिला. झगड़े के दौरान निक्की इमोशनल हो गईं और अरबाज को लेकर कुछ ऐसा कहा, जिससे फैन्स परेशान हो गए हैं.  इमोशनल हुईं निक्की  द 50 के लेटेस्ट एपिसोड में निक्की तंबोली की टीम अच्छे से टास्क परफॉर्म नहीं कर पाई और हार का सामना करना पड़ा. लेकिन अरबाज की टीम ने अच्छा परफॉर्म और टास्क जीत गए. अरबाज ने जीत को गर्लफ्रेंड निक्की के साथ सेलिब्रेट नहीं किया. निक्की को अरबाज की इस हरकत पर काफी गुस्सा आया, जिसे उन्होंने बॉयफ्रेंड से जाहिर किया.  अरबाज ने भी निक्की को जवाब दिया और कहा कि वो हमेशा उनसे लड़ती रहती हैं. टास्क के दौरान अरबाज को चोट भी पहुंची थी. बॉयफ्रेंड का गुस्सा देखकर निक्की इमोशनल हो जाती हैं. वो दिव्या से कहती हैं कि मैंने इसके लिए परिवार से झगड़ा किया और ये अब भी मुझे बुरा महसूस करा रहा है. हालांकि, बाद में अरबाज ने निक्की से अपनी गलती की माफी मांगी और दोनों का पैचअप हो जाता है.  टूटेगा रिश्ता? रियलिटी में अकसर कपल का रिश्ता या तो पहले से ज्यादा मजबूत हो जाता है या फिर टूट जाता है. निक्की और अरबाज के बीच झगड़े देखकर फैन्स परेशान हैं, क्योंकि कई दफा ऐसा हुआ जब रियलिटी शो पर जाकर सेलेब्स के रिश्ते टूटे हैं और बाद में उन्हें इस चीज का पछतावा हुआ है. अरबाज और निक्की की लवस्टोरी बिग बॉस मराठी सीजन 5 में शुरू हुई थी. बिग बॉस मराठी के बाद द 50 दूसरा ऐसा रियलिटी शो है, जिसमें दोनों ने साथ में हिस्सा लिया है. निक्की के पापा दोनों के रिश्ते के लिए राजी नहीं हैं. लेकिन निक्की ने परिवार के खिलाफ जाकर उनके साथ लिवइन में रहने का फैसला किया. देखते हैं कि शो खत्म होने के बाद दोनों के रिश्ते पहले से बेहतर हो जाते हैं या फिर बिखर जाते हैं. 

सलीम खान अस्पताल में भर्ती, सलमान और परिवार के अन्य सदस्यों ने की मुलाकात

मुंबई बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के पिता और इंडस्ट्री के दिग्गज स्क्रिप्ट राइटर सलीम खान की अचानक तबीयत बिगड़ी है। इसके बाद उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पिता की सेहत की जानकारी मिलते ही सलमान खान भी तुरंत ही अस्पताल पहुंचे हैं। हालांकि, सलीम की सेहत को लेकर अब तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है। चिंतित दिखे सलमान पिता सलीम खान की तबियत बिगड़ने की खबर सुनते ही सलमान खान तुरंत लीलावती अस्पताल पहुंचे। हॉस्पिटल से सलमान खान का वीडियो सामने आया है। इसमें सलमान का चेहरा उतरा हुआ नजर आ रहा है और वो काफी चिंतित दिखाई पड़ रहे हैं। इसके बाद फैंस सलीम खान के स्वास्थ्य को लेकर और भी चिंतित हैं। सलमान खान के चारोंओर भारी सुरक्षा भी दिखाई दे। उन्होंने काले रंग की टी-शर्ट और पैंट पहनी हुई है। अलवीरा और आयुष समेत परिवार के कई सदस्य पहुंचे सलीम खान की तीबयत बिगड़ने की जानकारी मिलते ही अब परिजनों का अस्पताल पहुंचना जारी है। सलमान खान के बाद अब बहन अलवीरा और उनके पति अतुल अग्निहोत्री भी लीलावती अस्पताल पहुंचे हैं। इस दौरान दोनों ही उदास नजर आए। जबकि अलवीरा इस दौरान काफी जल्दी में दिखीं और कार से उतरकर भागते हुए अस्पताल पहुंचीं। बेटे अरबाज समेत परिवार के कई सदस्य भी अस्पताल पहुंचे।   सलीम खान की गिनती बॉलीवुड के दिग्गज लेखकों में होती है। जावेद अख्तर के साथ मिलकर सलीम-जावेद की जोड़ी ने कई कल्ट फिल्में दी हैं। इनमें ‘शोले’ से लेकर ‘दीवार’, ‘डॉन’, ‘जंजीर’, ‘त्रिशूल’ और ‘सीता और गीता’ जैसी कई सुपरहिट फिल्में शामिल हैं। सलीम खान ने इससे पहले बतौर अभिनेता भी कुछ फिल्में की हैं। हेलन से की दूसरी शादी, अर्पिता खान को लिया गोद सलमान खान के अलावा सलीम खान के तीन और बच्चे भी हैं, इनमें अरबाज खान, सोहेल खान और अलवीरा खान शामिल हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्पिता को गोद लिया है। सलीम खान ने सलमा खान से पहली शादी की थी। जबकि वेटरन एक्ट्रेस हेलन सलीम खान की दूसरी पत्नी हैं। उन्होंने साल 1981 में हेलन से शादी की थी। पहले उनकी दूसरी शादी से उनका परिवार नाराज था, हालांकि बाद में हालात सुधर गए। अब सभी एकसाथ रहते हैं।

रिहाई के बाद राजपाल यादव का पहला बयान—तिहाड़ के बाहर बोले, मुझे हर वर्ग से मिला अपार स्नेह

मुंबई एक्टर राजपाल यादव जेल से रिहा हो गए हैं। सभी कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद एक्टर को 17 फरवरी की शाम 5 बजे तिहाड़ जेल से रिहा कर दिया गया। वह 9 करोड़ रुपये के कर्ज और चेक बाउंस केस में तिहाड़ जेल में बंद थे। राजपाल यादव ने जेल से बाहर आने के बाद मीडिया से बात की और कहा कि उनके साथ पूरे देश का सपोर्ट रहा और अगर उन पर कोई आरोप है, तो उसका जवाब देने के लिए वह हर जगह और चौराहे पर उपलब्ध रहेंगे। साथ ही कहा कि बाकी कानूनी बातें सिर्फ उनके वकील भास्कर उपाध्याय ही बता पाएंगे। राजपाल यादव ने दिल्ली हाई कोर्ट के 4 फरवरी को आदेश के बाद 5 फरवरी को तिहाड़ जेल में सरेंडर किया था। राजपाल यादव ने भतीजी की शादी में शामिल होने के लिए कोर्ट में अंतरिम जमानत के लिए याचिका दाखिल की थी, जिस पर 12 फरवरी को सुनवाई हुई थी, पर कोर्ट ने जमानत नहीं दी और सुनवाई 16 फरवरी तक के लिए टाल दी थी। सोमवार 16 फरवरी को राजपाल यादव द्वारा डेढ़ करोड़ रुपये विपक्षी पार्टी को दिए जाने के बाद उन्हें अंतरिम जमानत दी गई। हालांकि, यह सिर्फ 18 मार्च तक मिली है। 18 तारीख को राजपाल यादव को दिल्ली हाई कोर्ट में मौजूद रहना होगा। जेल से बाहर आने पर यह बोले राजपाल यादव तिहाड़ जेल से बाहर आने के बाद राजपाल यादव ने मीडिया से कहा, ‘जो भी लीगल जानकारी लेनी हो, तो आप हमारे वकील साहब भास्कर उपाध्याय से पूछ सकते हैं। बाकी मैं जनरल बात ये कहना चाहूंगा कि मुझे 30 साल हो जाएंगे बॉलीवुड में। पूरे देश का, दुनिया का बच्चा-बच्चा मेरे साथ रहा तभी तो मैं 200-250 फिल्में कर पाया। ये किस्सा 2012-13 में शुरू हुआ था, 2026 में मैं 200-250 फिल्में किए हुए हूं। भारतीय सिनेमा का बच्चा-बूढ़ा और नौजवान मेरे कलेजे का टुकड़ा है। वो मेरे साथ था और साथ है। पिछले 10 साल में माननीय हाई कोर्ट ने जहां-जहां आदेश दिए मैं वहां-वहां हाजिर रहा। आगे भी जहां-जहां आदेश होगा, मैं बिल्कुल हाजिर रहूंगा।’ जो भी लीगल जानकारी लेनी हो, तो आप हमारे वकील साहब भास्कर उपाध्याय से पूछ सकते हैं। बाकी मैं जनरल बात ये कहना चाहूंगा कि मुझे 30 साल हो जाएंगे बॉलीवुड में। देश का बच्चा-बूढ़ा और नौजवान मेरे कलेजे का टुकड़ा है। वो मेरे साथ था और साथ है। पिछले 10 साल में माननीय हाई कोर्ट ने जहां-जहां आदेश दिए मैं वहां-वहां हाजिर रहा। आगे भी जहां-जहां आदेश होगा, मैं बिल्कुल हाजिर रहूंगा। ‘अगर मुझ पर आरोप हैं तो हर जगह जवाब को उपलब्ध हूं’ राजपाल यादव ने आगे कहा, ‘बाकी जो कानूनी दांव होते हैं, वो मैं आपको नहीं बता पाऊंगा। मेरे साथ सबका समर्थन था। जो लोग सोशल मीडिया पर नहीं हैं, वो भी मेरे सपोर्टर हैं। बचपन से लेकर 55 तक, 150 करोड़ लोग हैं, तो उनसे हमारा व्यवहार रहा होगा और बाकी सबके साथ हमारा एंटरटेनमेंट का रिश्ता है। और मुझे जिस तरीके से पूरे देश ने और मेरे पूरे बॉलीवुड ने प्यार दिया, तो मुझ पर अगर कोई आरोप है, तो मैं 100% हर जगह, हर चौराहे पर उपलब्ध हूं रिप्लाई के लिए। थैंक यू हाई कोर्ट मुझे सुनने के लिए।’ मुझे जिस तरीके से पूरे देश ने और मेरे पूरे बॉलीवुड ने प्यार दिया, तो मुझ पर अगर कोई आरोप है, तो मैं 100% हर जगह, हर चौराहे पर उपलब्ध हूं रिप्लाई के लिए। थैंक यू हाई कोर्ट मुझे सुनने के लिए। राजपाल को अंतरिम जमानत पर यह बोले थे भाई श्रीपाल वहीं, राजपाल यादव को अंतरिम जमानत मिलने के बाद भाई श्रीपाल ने दिल्ली हाई कोर्ट के फैसले पर रिएक्ट किया। उन्होंने बताया कि परिवार में खुशी का माहौल तो है, लेकिन अभी उनके परिवार के अच्छे दिन आने बाकी हैं। उधर, राजपाल को अंतरिम जमानत मिलने के बाद उनके वकील भास्कर उपाध्याय ने मीडिया से बातचीत में एक-एक पाई का हिसाब दिया था। उन्होंने बताया था कि एक्टर ने विपक्षी पार्टी को कितनी रकम वापस कर दी है और कितनी बाकी है। राजपाल यादव को इन शर्तों पर मिली अंतरिम जमानत राजपाल यादव को 1.5 करोड़ का DD जमा कराने के बाद अंतरिम जमानत मिली थी, पर साथ ही कोर्ट ने कुछ शर्तें भी लगाई थीं। जैसे कि उनका पासपोर्ट कोर्ट के पास जमा रहेगा। वह बिना इजाजत देश छोड़कर कहीं नहीं जा सकते। साथ ही उन्हें एक लाख रुपये का बेल बॉन्ड भी भरना होगा और जो 25 लाख रुपये का डीडी रजिस्ट्रार जनरल के नाम कोर्ट में लाए थे, वह भी कोर्ट में जमा करवाना होगा।

शादी की खबरें हुईं लीक, रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा के वेडिंग कार्ड ने सबका ध्यान खींचा

मुंबई   रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा एक बार फिर अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में हैं. यह जोड़ी जल्द ही शादी करने वाले हैं. हालांकि, उनके फैंस यह जानने का इंतजार कर रहे हैं कि कपल कब शादी कर रहा है. अब, सोशल मीडिया पर एक वेडिंग कार्ड वायरल हो गया है जिसमें विजय और रश्मिका की शादी का इनविटेशन होने का दावा किया गया है. रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी की तारीख की अफवाह ने एक बार फिर इंटरनेट पर धूम मचा दी है. इस महीने की शुरुआत में सोशल मीडिया पर शादी की चर्चा चरम पर थी, जब उदयपुर के सिटी पैलेस के वीडियो वायरल हुए, जिसमें शानदार सजावट दिख रही थी. एक सोशल मीडिया यूजर्स ने दावा किया कि पैलेस एक स्टार वेडिंग के लिए तैयार हो रहा है. उस यूजर ने बताया था कि विजय और रश्मिका 2 फरवरी को शादी करने वाले हैं. हालांकि, यह खबर झूठी निकली. लेकिन एक बार फिर विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना अपनी शादी के कयासों को लेकर चर्चा में आए है. उनका शादी का कार्ड सोशल मीडिया पर सामने आया. इंटरनेट पर चल रहे वेडिंग कार्ड के मुताबिक, कपल 26 फरवरी को एक छोटे से वेडिंग सेरेमनी में शादी करेंगे, और वेडिंग रिसेप्शन 4 मार्च को हैदराबाद में होगा. रश्मिका और विजय के इस अटकल वाले वेडिंग कार्ड पर लिखा है, ‘मैं कुछ खास खबरें शेयर करने और आपको हमारी ज़िंदगी के एक बड़े पल का हिस्सा बनने के लिए इनवाइट करने के लिए लिख रहा हूं. हमारे परिवारों के प्यार और आशीर्वाद से, रश्मिका और मैं 26.02.26 को एक छोटी और छोटी सी सेरेमनी में शादी करेंगे.’ इसमें आगे लिखा है, ‘जैसा कि हम इस नए चैप्टर की शुरुआत कर रहे हैं और अपने इस मिलन का जश्न मना रहे हैं. साथ ही खूबसूरत यादें बना रहे हैं. हमारे लिए उन लोगों के साथ जश्न मनाना सच में बहुत मायने रखेगा जो हमारी यात्रा का हिस्सा रहे हैं. आपकी मौजूदगी और आशीर्वाद इस मौके को हमारे लिए और भी खास बना देंगे.’ कुछ समय से अफवाहें चल रही हैं कि विजय और रश्मिका उदयपुर में एक शानदार सेरेमनी में शादी करेंगे. माना जा रहा है कि यह जोड़ी पिछले कई सालों से रिलेशनशिप में हैं, लेकिन दोनों में से किसी ने भी अपने रिलेशनशिप स्टेटस के बारे में खुलकर बात नहीं की है. शादी की उड़ती अफवाहों के बीच, रश्मिका और विजय को रविवार रात मुंबई आते हुए देखा गया. हालांकि एक्टर्स की अलग-अलग तस्वीरें ली गईं, लेकिन बाद में उन्हें एक ही कार में बैठते हुए देखा गया था.

महेश भूपति संग लारा दत्ता का रिश्ता, अभिनेत्री ने दिया दिलचस्प बयान

मुंबई   अभिनेत्री लारा दत्ता पूर्व टेनिस प्लेयर महेश भूपति के साथ खुशहाल वैवाहिक जीवन जी रही हैं।  कपल ने शादी के 15 साल पूरे कर लिए हैं। इस खास मौके पर लारा ने इंस्टाग्राम के जरिए पति महेश को शुभकामनाएं दीं। लारा ने महेश के साथ कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं। इन तस्वीरों में दोनों एक दूसरे के साथ बहुत खुश और रोमांटिक नजर आ रहे हैं। लारा ने लिखा, “15 साल, मैं आग और वो हवा। मैं चिंगारी लगाती हूं, तो वे उसे और भड़का देते हैं, और हैरानी की बात ये है कि अब तक हमने घर नहीं जलाया।” अभिनेत्री ने आगे लिखा कि इतने सालों में दोनों ने एक-दूसरे को प्रोफेशनल तरीके से परेशान करना, ऐसे लड़ना जैसे कोई खेल हो, यह दिखाना कि हम बिल्कुल भी प्रतिस्पर्धी नहीं हैं, और फिर भी हर दिन एक-दूसरे को ही चुनना सीखा है। अभिनेत्री की पोस्ट फैंस और उनके दोस्तों को काफी पसंद आ रही है। कई यूजर्स उनके मजाकिया अंदाज को काफी पसंद कर रहे हैं। अभिनेता गजराव ने हार्ट इमोजी के साथ शानदार प्रतिक्रिया दी। अभिनेत्री लारा दत्ता और महेश भूपति की पहली मुलाकात एंटरटेन्मेंट और स्पोर्ट्स को लेकर एक बिजनेस मीटिंग के दौरान हुई थी। काम के सिलसिले में दोनों के बीच दोस्ती हुई थी और धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई। 9 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने पहले 16 फरवरी 2011 को सिविल मैरिज की और उसके बाद गोवा में क्रिश्चियन रस्मों के साथ शादी की। इस जोड़े की एक बेटी सायरा भूपति है। अभिनेत्री लारा जल्द ही फिल्म ‘वेलकम’ के तीसरे पार्ट ‘वेलकम टू द जंगल’ में नजर आएंगी। फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार, दिशा पटानी, रवीना टंडन, फरदीन खान समेत अन्य स्टार्स प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे।

पॉपुलर क्रिकेटर ने भेजा मैसेज, पूनम पांडे ने बताई हकीकत, सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग की बारिश

मुंबई  एक्ट्रेस-मॉडल पूनम पांडे अकसर किसी ना किसी विवाद की वजह से सुर्खियों में आ जाती हैं. कभी वो अपनी लव लाइफ को लेकर लाइमलाइट में रहती हैं. कभी मौत की अफवाह उड़ाकर लोगों को झटका दे देती हैं. एक बार फिर उन्होंने क्रिकेट जगत के खिलाड़ियों के लिए कंट्रोवर्शियल स्टेटमेंट दिया है. खिलाड़ियों के लिए क्या बोलीं पूनम? पूनम पांडे ने क्रिकेटर्स-एक्टर्स को लेकर चौंकाने वाला बयान दिया है. फिल्मविंडो संग बातचीत में उन्होंने कहा कि कई एक्टर्स और क्रिकेटर्स हैं, जो मुझे मैसेज करते थे. उनसे पूछा गया कि आपको बहुत सारे DM (डायरेक्ट मैसेज) आते होंगे. ऐसे लोगों के भी जिनके ब्लू टिक होते हैं, जो जाने-पहचाने होते हैं. पूनम ने कहा हां.  पूनम से पूछा गया कि कोई नाम बताना चाहेंगी. इस पर वो कहती हैं कि नहीं नाम नहीं बता सकती. लेकिन बहुत सारे खिलाड़ी और स्टार्स ऐसे हैं, जिन्होंने मुझे मैसेज किया. उनसे पूछा गया कि वो लोग आपको क्या DM करते थे. उन्होंने कहा कि एक क्रिकेटर ने लिखा था कि आप बहुत क्यूट लगती हो. वो मुझे बार-बार मैसेज कर रहा था. बाद में मुझे उसे ब्लॉक करना पड़ा.  पूनम से पूछा गया कि ये जो क्रिकेटर्स आपको मैसेज करते हैं. वो सीरियस होते हैं या सिर्फ टाइमपास कर रहे होते हैं. एक्ट्रेस कहती हैं कि जिस तरह के मैसेज आते हैं. ऐसा लगता नहीं है कि वो सीरियस हैं. मैं ईमानदारी से कहूं तो ऐसा लगता है कि वो सिर्फ मेरे साथ हैंगआउट करना चाहते हैं. कई बार इन्हें इग्नोर करना पड़ता है. क्योंकि लगता है कि ये लोग खुद को क्या समझते हैं. मुझे यकीन है कि मेरी तरह और भी लड़कियों को मैसेज जाते होंगे.  ट्रोल हुईं पूनम  पूनम पांडे को उनके स्टेटमेंट के लिए काफी ट्रोल किया जा रहा है. यूजर्स का कहना है कि ये सब स्क्रिप्टेड है और वो अटेंशन पाने के लिए ये सब कह रही हैं. पूनम पांडे से पहले एक्ट्रेस खुशी मुखर्जी ने भी क्रिकेटर्स को लेकर यही बात कही थी. उन्होंने कहा था कि सूर्यकुमार यादव उन्हें मैसेज करते थे. इस स्टेटमेंट के बाद हर ओर उनकी चर्चा होने लगी थी.  क्या पूनम पांडे भी खुशी मुखर्जी की राह पर चलकर हेडलाइंस में आना चाहती हैं?   

जय सोमनाथ के लिये संजय लीला भंसाली–केतन मेहता ने मिलाया हाथ

मुंबई,  बॉलीवुड फिल्मकार संजय लीला भंसाली ने केतन मेहता के साथ मिलकर भारतीय सभ्यता की एक बेहद महत्वपूर्ण कहानी ‘जय सोमनाथ’ का ऐलान किया है। भारतीय सिनेमा की इन दो सबसे बड़ी क्रिएटिव ताकतों का एक साथ आना वाकई एक्साइटिंग है, जो पर्दे पर एक अनोखा और भव्य नज़ारा पेश करने का वादा करता है।’जय सोमनाथ’ की कहानी हमें 1025–1026 ईस्वी के उस दौर में ले जाएगी, जब गजनी के महमूद ने गुजरात के सोमनाथ मंदिर पर हमला किया और उसे लूटा था। यह भारतीय इतिहास का एक ऐसा अध्याय है जो विनाश के बाद फिर से खड़े होने की ताकत को दिखाता है। इस साल इस हमले और मंदिर के विध्वंस को 1000 साल पूरे हो रहे हैं, और यह फिल्म भारत की कभी न टूटने वाली हिम्मत और हमारी सभ्यता के गौरव का प्रतीक बनेगी। हैरानी की बात है कि इतने गहरे इमोशनल और कल्चरल महत्व वाले इस विषय पर आज तक सिनेमा में कभी काम नहीं हुआ। अब पहली बार यह ऐतिहासिक घटना बड़े पर्दे पर जीवंत होने जा रही है, जो यकीनन हर भारतीय के दिल को छू लेगी। ‘जय सोमनाथ’ को जो बात सबसे खास बनाती है, वो है संजय लीला भंसाली और केतन मेहता का साथ आना। जहाँ भंसाली अपनी भव्यता और बड़े पर्दे पर एक जादुई दुनिया रचने के लिए मशहूर हैं, वहीं केतन मेहता अपनी बेबाक कहानियों, ऐतिहासिक विज़न और इंटरनेशनल लेवल की फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। यह फिल्म इतिहास की गहराई और सिनेमा के विशाल स्केल को एक साथ लेकर आएगी, जो दर्शकों को एक जबरदस्त अनुभव देने का वादा करती है। क्योंकि ये दोनों ही फिल्ममेकर गुजरात से ताल्लुक रखते हैं, इसलिए उम्मीद है कि वे इस कहानी में असलियत और जज्बातों का वो मेल दिखा पाएंगे जो सीधे लोगों के दिलों को छुएगा।’जय सोमनाथ’ का निर्माण भंसाली प्रोडक्शंस और माया मूवीज (केतन मेहता की प्रोडक्शन कंपनी) के बैनर तले किया जा रहा है। केतन मेहता खुद इस फिल्म के लेखन और निर्देशन की कमान संभाल रहे हैं। फिल्म 2027 में बड़े पर्दे पर दस्तक देगी।  

ईशा योग केंद्र में महाशिवरात्रि की धूम, तमन्ना भाटिया और सारा अर्जुन ने भक्ति में डूबकर किया जमकर डांस

कोयंबटूर, तमिलनाडु के कोयंबटूर स्थित ईशा योग केंद्र में महाशिवरात्रि 2026 का भव्य आयोजन किया गया, जहाँ बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की कई दिग्गज अभिनेत्रियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। तमन्ना भाटिया, सारा अर्जुन, श्रीनिधि शेट्टी और मौनी रॉय जैसे सितारों ने सद्गुरु के सानिध्य में ध्यान और पूजा-अर्चना की। समारोह के दौरान जब भक्ति संगीत गूंजा, तो ये अभिनेत्रियां खुद को रोक नहीं पाईं और झूमकर नाचने लगीं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इन वीडियो में सितारों का ऐसा आध्यात्मिक अवतार देख उनके फैंस उन पर खूब प्यार लुटा रहे हैं। समारोह में अपने अनुभव साझा करते हुए तमन्ना भाटिया ने कहा कि वे इस पूरी रात जागने और ध्यान लगाने के लिए बेहद उत्साहित थीं। उन्होंने बताया कि उन्होंने इस ऊर्जावान माहौल में जितना हो सके उतना नृत्य किया। वहीं, ‘धुरंधर’ अभिनेत्री सारा अर्जुन और ‘KGF’ फेम श्रीनिधि शेट्टी ने भी मंच के पास जमकर ठुमके लगाए। मौनी रॉय ने इस अनुभव को बेहद भावुक बताया और कहा कि महादेव की भक्ति में बिताई यह रात उनके लिए जीवन के सबसे खास पलों में से एक है। इन सितारों के साथ हजारों श्रद्धालु पूरी रात शिव की आराधना में मगन रहे। इस समारोह की भव्यता केवल फिल्मी सितारों तक सीमित नहीं थी, बल्कि कई दिग्गज राजनेताओं ने भी इसमें हिस्सा लिया। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन सहित कई नेताओं ने विशेष पूजा-अर्चना में शिरकत की। ईशा योग केंद्र की यह महाशिवरात्रि अपनी पारंपरिक प्रस्तुतियों, आधी रात के ध्यान और वैश्विक संगीत के मिश्रण के कारण दुनिया भर में चर्चा का विषय बनी रही। प्रशासनिक और सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच लाखों लोगों ने इस उत्सव का डिजिटल माध्यमों से भी सीधा आनंद लिया।  

टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान पर शानदार जीत के बाद मुंबई लौटे विराट-अनुष्का

 एयरपोर्ट पर एक्ट्रेस के ‘नो-मेकअप’ लुक और सादगी ने जीता फैंस का दिल मुंबई, आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया की 61 रनों की ऐतिहासिक जीत के बाद स्टार क्रिकेटर विराट कोहली और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। जीत के शोर-शराबे से दूर यह पावर कपल बेहद शांत और सहज अंदाज में नजर आया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में अनुष्का शर्मा सफेद कॉटन सूट, गले में तुलसी की माला और माथे पर छोटी सी बिंदी लगाए दिख रही हैं। उनके इस पारंपरिक और ‘नो-मेकअप’ लुक की फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं, जो उनकी आध्यात्मिक जीवनशैली की झलक पेश करता है। विराट कोहली भी अपनी पत्नी के साथ मैचिंग सादगी में नजर आए। उन्होंने बेहद आरामदायक लूज पैंट्स और कैजुअल शर्ट पहनी हुई थी। मैदान पर आक्रामक दिखने वाले विराट एयरपोर्ट पर काफी कूल और रिलैक्स्ड मूड में दिखे। पैपराजी के कैमरों को देखकर भी दोनों ने अपनी गोपनीयता बनाए रखी और बिना किसी तामझाम के अपनी कार की ओर बढ़ गए। विराट का यह कैजुअल अवतार दर्शाता है कि वे अब प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी के सुकून और आरामदायक पलों को कितनी अहमियत देते हैं। विराट और अनुष्का इन दिनों अपनी प्राइवेसी को लेकर काफी सतर्क रहते हैं। अनुष्का अपना अधिकांश समय लंदन में बच्चों, वामिका और अकाय के साथ बिता रही हैं और ग्लैमर की दुनिया से दूर आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि ले रही हैं। एयरपोर्ट पर स्पॉट किए गए इस वीडियो ने एक बार फिर साबित कर दिया कि यह कपल दिखावे की जगह सादगी और पारिवारिक शांति को प्राथमिकता देता है। फैंस के बीच यह वीडियो तेजी से शेयर किया जा रहा है, जिसमें लोग टीम इंडिया की जीत के साथ-साथ इस कपल की बॉन्डिंग और सादगी की भी सराहना कर रहे हैं।  

शाहिद कपूर की फ़िल्म ‘ओ रोमियो’ ने भारतीय बाजार में तीन दिनों में 30 करोड़ की कमाई की

मुंबई,  बॉलीवुड स्टार शाहिद कपूर की फिल्म ‘ओ रोमियो’ ने भारतीय बाजार में वीकेंड के दौरान तीन दिनों में 30 करोड़ रूपये से अधिक की कमाई कर ली है। विशाल भारद्वाज निर्देशित फिल्म ओ रोमियो में शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी लीड रोल में हैं। उनके साथ नाना पाटेकर, विक्रांत मैसी, तमन्ना भाटिया, फरीदा जलाल और अविनाश तिवारी जैसे कलाकार भी हैं।फिल्म ओ रोमियो के निर्माता साजिद नाडियाडवाला हैं। इस फिल्म को नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनाया गया है। यह फिल्म 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। शाहिद कपूर और विशाल भारद्वाज पहले साथ में फिल्म ‘कमीने’ (2009), ‘हैदर’ (2014) और ‘रंगून’ (2017) में काम कर चुके हैं। बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के आंकड़ों के अनुसार, पहले दिन ओ रोमियो ने भारतीय बाजार में 8.5 करोड़ की कमाई की थी। दूसरे दिन फ़िल्म ने 12.65 करोड़ कमाई और तीसरे दिन 09 करोड़ की कमाई की। इस तरह फ़िल्म ओ रोमियो ने भारतीय बाजार में 30 करोड़ रूपये से अधिक की कमाई कर ली है।  

श्वेता त्रिपाठी ने साझा किया अपना विचार: महिलाओं और क्वीर कहानियों के साथ खड़ा होना सही लगता है

मुंबई  अभिनेत्री श्वेता त्रिपाठी ने प्रोड्यूसर के रूप में महिलाओं पर आधारित और क्वीर कहानियों को सपोर्ट करने का फैसला किया है, क्योंकि उन्हें लगता है कि यह सही है और इस काम में उन्हें खास महसूस होता है। एक आर्टिस्ट के तौर पर यह उनके लिए एक बड़े मकसद का हिस्सा है। श्वेता ने हाल ही में अपनी पहली क्वीर फिल्म ‘मुझे जान ना कहो मेरी जान’ को प्रोड्यूस करने की घोषणा की है। इस फिल्म में तिलोत्तमा शोम मुख्य भूमिका में हैं और यह एक क्वीर लव स्टोरी है, जो इस साल फ्लोर पर आने की उम्मीद है। फिल्म में श्वेता खुद भी अभिनय कर रही हैं। श्वेता पहले भी क्वीर प्ले ‘कॉक’ को प्रोड्यूस कर चुकी हैं, जो माइक बार्टलेट की ओलिवर अवॉर्ड विनर ड्रामा है। कई शहरों में ये ड्रामा प्ले हुआ और दर्शकों से इसे शानदार रिस्पॉन्स मिला। अभिनेत्री ने बताया, “मेरे लिए यह बहुत पर्सनल है। अगर हम समाज में कोई खास बदलाव देखना चाहते हैं, तो हमें खुद इसका हिस्सा बनकर शुरुआत करनी होगी। महिलाओं और क्वीर लाइफ की कहानियां हमेशा से मौजूद रही हैं, लेकिन उन्हें वह जगह और सम्मान नहीं मिला जिसके वे हकदार हैं। अब जब मुझे चुनने और कुछ बनाने का मौका मिला है, तो मुझे इसका सही इस्तेमाल करना है।” वह चाहती हैं कि यह कहानी दर्शकों को जानी-पहचानी और खास लगे। उनका मानना है कि क्वीर कहानियां असरदार होने के लिए जोरदार या सनसनीखेज नहीं होनी चाहिए। उन्होंने बताया, “कभी-कभी ये कहानियां कोमल और रोजमर्रा की होती हैं। वे हमेशा खुद को जाहिर नहीं करतीं, लेकिन आपके साथ रहती हैं। मैं इसी तरह के काम से जुड़ना चाहती हूं।” श्वेता ने आगे कहा, “यह वह रास्ता लगता है जिस पर मैं चलना चाहती हूं। महिलाओं पर आधारित विषयों को सपोर्ट करना, क्वीर आवाजों को बढ़ावा देना और अपने फैसलों में ईमानदार रहना। यह सही लगता है और मेरे लिए एक आर्टिस्ट के तौर पर घर जैसा और बड़े मकसद का हिस्सा है।” अभिनेत्री जल्द ही ‘मिर्जापुर-द मूवी’ में नजर आएंगी, जो 4 सितंबर को थिएटर्स में रिलीज होगी। फिल्म में श्वेता त्रिपाठी के साथ पंकज त्रिपाठी, अली फजल, दिव्येंदु, रसिका दुग्गल समेत पुराने और नए कलाकार शामिल हैं।

बड़ी राहत: दिल्ली हाईकोर्ट से जमानत मंजूर, राजपाल यादव को चुकानी पड़ी भारी रकम

नई दिल्ली चेक बाउंस मामले में तिहाड़ जेल में बंद अभिनेता राजपाल यादव को आज दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। अभिनेता की जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने अभिनेता को 18 मार्च तक के लिए जमानत दे दी है। इससे पहले कोर्ट ने राजपाल यादव के वकील को अंतरिम जमानत के लिए दोपहर 3 बजे तक प्रतिवादी यानी जिस कंपनी से उधार लिया है उसके नाम पर 1.5 करोड़ रुपये जमा करने का आदेश दिया था। अभिनेता ने ऐसा कर दिया, जिसके बाद कोर्ट ने 18 मार्च तक के लिए अभिनेता को जमानत दे दी। अगली सुनवाई इसके बाद ही होगी। 1.5 करोड़ रुपए देने के बाद मिली जमानत न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा ने राजपाल यादव द्वारा शिकायतकर्ता को 1.5 करोड़ रुपये का भुगतान करने के बाद यह आदेश पारित किया। साथ ही यह भी बताया गया कि उनकी भतीजी की शादी 19 फरवरी को है। इसलिए उन्हें जमानत दी जाती है। मामले की अगली सुनवाई अब 18 मार्च को होगी। तब तक अभिनेता जेल से बाहर रहेंगे। ऐसे में साफ है कि अब अभिनेता अपने घर के कार्यक्रमों में शामिल हो सकेंगे। साथ ही होली का त्योहार भी घर पर मना सकेंगे। राजपाल के वकील की दलील पर कोर्ट की प्रतिक्रिया बार एंड बेंच की रिपोर्ट के अनुसार, राजपाल यादव के वकील ने अदालत को बताया कि अभिनेता बिना किसी शर्त के एफडीआर के जरिए 1.5 करोड़ रुपये जमा करने के लिए तैयार हैं। इस पर न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा ने स्पष्ट किया, ‘आप पहले से ही जानते हैं, यह एक डिमांड ड्राफ्ट (डीडी) होना चाहिए। अदालत ने आगे दर्ज किया कि 25 लाख रुपये का डिमांड ड्राफ्ट (डीडी) पहले से ही प्रतिवादियों के नाम पर है और 75 लाख रुपये का एक अतिरिक्त डिमांड ड्राफ्ट पहले ही जमा किया जा चुका है। दोपहर तीन बजे तक का समय दिल्ली उच्च न्यायालय ने राजपाल यादव के वकील को अंतरिम जमानत की शर्त के रूप में प्रतिवादी को 1.5 करोड़ रुपये का डिमांड ड्राफ्ट प्रस्तुत करने के लिए आज दोपहर 3 बजे तक का समय दिया है। अदालत ने कहा, ‘यदि आप इसे आज दोपहर 3 बजे तक जमा कर देते हैं, तो हम आपको रिहा कर देंगे। यदि नहीं, तो हम कल सुबह इस मामले पर सुनवाई करेंगे।’

‘रिलीज से पहले विवाद ठीक नहीं’— यश की टॉक्सिक पर कर्नाटक फिल्म चैंबर की प्रतिक्रिया

कर्नाटक साउथ सुपरस्टार यश की आगामी फिल्म ‘टॉक्सिक’ अपनी रिलीज से पहले ही विवादों में घिरी है। फिल्म के टीजर में अत्यधिक उत्तेजक सीन को लेकर जहां महिला संगठनों ने विरोध जताया है। वहीं ईसाई समुदाय ने भी फिल्म के कुछ सीन पर आपत्ति जताते हुए उन्हें हटाने की मांग की है। इन विवादों पर अब कर्नाटक फिल्म चैंबर ऑफ कॉमर्स की अध्यक्ष का बयान सामने आया है। टीजर के बाद ही राय बनाना जल्दबाजी मीडिया से बात करते हुए कर्नाटक फिल्म चैंबर ऑफ कॉमर्स की अध्यक्ष जयमाला का कहना है कि जनता को केवल टीजर के आधार पर निष्कर्ष पर नहीं पहुंचना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘टॉक्सिक’ के टीजर को लेकर शिकायतें आई हैं, लेकिन मुझे ठीक से नहीं पता कि इसमें क्या गड़बड़ है। टीजर तो सिर्फ एक झलक होती है, जिसका मकसद दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच लाना होता है। सेंसर बोर्ड द्वारा समीक्षा किए जाने से पहले फिल्म पर चर्चा करना जल्दबाजी होगी। फिल्म निर्माता अपने काम में करोड़ों रुपये लगाते हैं और दर्शकों को अपनी राय बनाने से पहले पूरी फिल्म देखनी चाहिए।’ मेकर्स ने आरोपों से किया इनकार जयमाला ने आगे बताया कि फिल्म के निर्माताओं ने अपमानजनक या अश्लील सामग्री के आरोपों से इनकार किया है। फिल्म की रिलीज से पहले समीक्षा और प्रमाणन होना बाकी है। इसलिए शिकायतों का निपटारा उचित नियामक प्रक्रिया के माध्यम से किया जाएगा। टीजर के बाद उठे ये विवाद यह विवाद तब शुरू हुआ जब ‘टॉक्सिक’ के टीजर में कब्रिस्तान के बाहर खड़ी एक कार में यश का एक महिला के साथ अत्यधिक उत्तेजक यौन दृश्य दिखाया गया। इसके बाद कब्रिस्तान में हिंसक गोलीबारी का दृश्य आता है। वहां पर कई धार्मिक मूर्तियां हैं, जिनमें एंजल माइकल की प्रतिमा भी शामिल है। नेशनल क्रिश्चियन फेडरेशन ने फिल्म चैंबर ऑफ कॉमर्स के साथ-साथ राज्य सरकार के मुख्य सचिव, गृह सचिव और सीबीएफसी से भी ‘टॉक्सिक’ के खिलाफ औपचारिक शिकायत दर्ज कराई। वहीं महिला संगठनों ने भी फिल्म के मेकर्स के खिलाफ इस सीन के माध्यम से महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है।   ‘धुरंधर: द रिवेंज’ से होगा ‘टॉक्सिक’ का मुकाबला गीतु मोहनदास द्वारा निर्देशित ‘टॉक्सिक’ में यश राया के किरदार में नजर आएंगे। इसके अलावा फिल्म कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, नयनतारा, रुक्मिणी वसंत, तारा सुतारिया, अक्षय ओबेरॉय और सुदेव नायर भी अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म की कहानी भी यश और गीतू ने मिलकर लिखी है। यह फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ‘टॉक्सिक’ का मुकाबला बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘धुरंधर 2’ से होगा।

कैंसर से जूझकर हिना खान ने सीखा जीवन का सबक, बताया जिंदगी के प्रति नजरिया

मुंबई   कैंसर सर्वाइवर टीवी एक्ट्रेस हिना खान हाल ही में सर एच.एन. रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल द्वारा आयोजित ऑन्कोलॉजी लीडरशिप टाउनहॉल ‘इलुमिनेट 3.0 में पहुंची। अभिनेत्री ने कैंसर के बारे में लोगों को जागरूक किया और बताया कि कैंसर होने का मतलब सीधा मौत नहीं है; अगर समय पर स्क्रीनिंग और जांच हो जाए तो इस बीमारी से भी लड़ा जा सकता है। इसके अलावा, उन्होंने यह भी बताया कि पूरी जर्नी के दौरान और आज भी उनके पति रॉकी और उनके पूरे परिवार ने कैसे उनका साथ दिया है।  इवेंट में पहुंची हिना खान ने मंच से कहा, “मैं खुद को भाग्यशाली मानती हूं कि मुझे यहां सांस्कृतिक कार्यक्रम में आने का अवसर मिला है। डॉक्टरों के सहयोग से ही मैं आज यहां खड़ी हूं, और मेरे परिवार के प्यार और मेरे पति रॉकी की हिम्मत की वजह से ही मैं आज ठीक हूं। शादी के बाद भी हमारे रिश्ते में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं आया, वे आज भी पहले की तरह ही देखभाल करते हैं।” अपनी कैंसर जर्नी पर बात करते हुए हिना ने कहा, “मैं काफी समय से इस जर्नी से गुजर रही हूं और आज भी रिकवर करने की कोशिश कर रही हूं। लोग मुझसे सवाल करते हैं कि आपने क्या किया, लेकिन ये जरूरी नहीं कि जो मैंने किया, वो हर किसी पर कारगर साबित हो क्योंकि सबकी बॉडी अलग होती है। मैं बस इतना कहना चाहूंगी कि लोगों को आज में जीना चाहिए। किसी भी हालत में खुश रहना चाहिए क्योंकि नहीं पता कब क्या हो जाए। जो लोग हेल्दी हैं, वो भी अचानक से बड़ी बीमारियों से ग्रस्त हो रहे हैं, तो हर पल को खुलकर जीना चाहिए।” उन्होंने आगे कहा, “मैं वो हर चीज कर रही हूं जो मुझे करनी है। मैंने डॉक्टर से कहा कि मुझे आइसलैंड जाना है और बर्फ के पानी में बाथ लेना है और दुनिया की अलग-अलग जगहों पर ट्रैवल करना है। आज मेरा जो मन करता है, वो मैं खाती हूं; जहां जाना है, वहां जाती हूं। मैंने कभी खुद को मरीज की तरह फील नहीं किया, और न ही मेरे डॉक्टर ने करवाया।”

गुमनामी में खोया रामायण का अंगद: मुस्लिम कलाकार, जिसके आगे लंका के बलवान भी हुए बेबस

मुंबई रामानंद सागर का पौराणिक धारावाहिक ‘रामायण’ जब कोविड में दोबारा टीवी पर आया तो इसने हलचल मचा दी। इसके पुनः प्रसारण के बाद से ही यह धारावाहिक कई कारणों से खबरों में आ गया। हाई टीआरपी से लेकर महिला सशक्तिकरण, शारीरिक शक्ति और कई सारी चीजें, सोशल मीडिया पर ढेर सारे मीम्स शेयर किए गए। 1980 और 1990 के दशक में दूरदर्शन सबसे बड़े टीवी चैनलों में से एक था। यह चैनल अपने पौराणिक शोज के लिए काफी प्रसिद्ध हुआ – रामानंद सागर की रामायण उनमें से एक थी, जिसे जनता ने खूब पसंद किया। उस समय, इसके लीड एक्टर्स बहुत फेमस थे। हालांकि, समय बीतने और नई पीढ़ियों के आने के साथ, वे धीरे-धीरे गुमनामी में खो गए। इन्हीं में से एक थे अंगद का किरदार निभाने वाले एक्टर बशीर खान। आज हम एक ऐसे अभिनेता की बात करेंगे, जिन्होंने रामानंद सागर की मशहूर टीवी सीरियल में अंगद का किरदार निभाया था। उनका नाम बशीर खान है। सीरियल में बाली और तारा के बेटे अंगद के दमदार किरदार से उन्हें खूब प्रसिद्धि मिली। अंगद के रूप में उनका एक सीन आज भी दर्शकों को याद है, जब वे रावण के दरबार में मजबूती से खड़े हो गए और किसी को भी उन्हें हिलाने की हिम्मत नहीं थी। पूरा सीन उनके दृढ़ संकल्प, शक्ति और व्यक्तित्व को दिखाता है। वीरेंद्र सहवाग ने की थी तारीफ कोविड के वक्त भी एक एपिसोड में अंगद का वह सीन दिखाया गया जिसमें रावण उनका पैर हिलाने की कोशिश करता है लेकिन असफल हो जाता है। इस सीन ने लोगों को इस किरदार की खूब तारीफ करने पर मजबूर कर दिया। यहां तक कि पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने भी ये फोटो शेयर करते हुए कहा था कि यहीं से उन्हें अपनी बल्लेबाजी की प्रेरणा मिली। उन्होंने लिखा, ‘तो यहीं से मुझे अपनी बल्लेबाजी की प्रेरणा मिली 🙂 पैर हिलाना मुश्किल ही नहीं, नामुमकिन है। #अंगद जी रॉक्स’ ‘महाभारत’ और ‘श्री कृष्ण’ में भी किया काम ‘रामायण’ के अलावा, बशीर खान ने बी.आर. चोपड़ा की ‘महाभारत’ (1988) और ‘श्री कृष्ण’ (1993) जैसे क्लासिक पौराणिक शोज में भी अभिनय किया। उनकी एक्टिंग ने भारतीय टेलीविजन पर अमिट छाप छोड़ी और दर्शकों के दिलों में एक खास जगह बनाई। बशीर खान गुमनामी में खोए बशीर खान ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत रामानंद सागर के उस समय के फेमस शो ‘विक्रम बेताल’ से की थी। हालांकि, उन्हें असली पहचान रामायण में अंगद के किरदार को निभाने के बाद मिली, जिसे आज भी कई लोग इस क्लासिक शो में उनके योगदान के लिए याद करते हैं। लेकिन आज वो गुमनामी में खो गए हैं और अब उन्हें रोल्स ऑफर नहीं होते हैं।

प्यार या दिखावा? वैलेंटाइन डे पर सुकेश ने जैकलीन को प्राइवेट जेट देने का किया दावा

नई दिल्ली सुकेश चंद्रशेखर ने वैलेंटाइन डे पर जैकलीन फर्नांडीज को एक कस्टमाइज्ड प्राइवेट जेट गिफ्ट किया है। जेल में बंद सुकेश के दावे पर अब तक जैकलीन की तरफ से कोई रिएक्शन नहीं आया है। वैलेंटाइन डे पर ठग सुकेश चंद्रशेखर ने मंडोली जेल के अंदर से एक्टर जैकलीन फर्नांडीज को एक ‘लव लेटर’ लिखा है। इस बार सुकेश ने जैकलीन को अपने प्यार का इजहार करने के लिए एक तोहफा भी भेजा है। उसने उन्हें एक कस्टमाइज़्ड गल्फस्ट्रीम जेट (हेलीकॉप्टर) तोहफे में दिया है। उस दिन का इंतजार जब… सुकैश ने चिट्ठी की शुरुआत जैकलीन को अपना “वैलेंटाइन” बताते हुए की। उसने लिखा कि यह वैलेंटाइन डे उसके लिए खास है। वह उस दिन का इंतजार कर रहा है जब वे साथ में जिंदगी के बाकी वैलेंटाइन मना सकेंगे। चिट्ठी में उसने जैकलीन के प्रति अपने प्रेम का इजहार करते हुए लिखा- वह उन्हें “दुनिया की सबसे बेहतरीन वैलेंटाइन” मानता है। गल्फस्ट्रीम जैट देने का दावा अपने संदेश में सुकैश ने दावा किया कि उसने जैकलीन के लिए खास तौर पर एक गल्फस्ट्रीम जेट तैयार करवाया है। इस पर बाहर और अंदर दोनों जगह उनके नाम के शुरुआती अक्षर ‘JF’ बने हुए हैं। उसने यह भी कहा कि जेट का रजिस्ट्रेशन नंबर जैकलीन की जन्मतिथि और जन्म के महीने से जुड़ा हुआ है। इस कारण यह तोहफा और भी स्पेशल बन जाता है। सुकेश के दावे पर जैकलीन का नहीं आया रिएक्शन सुकैश के अनुसार, चूंकि जैकलीन अक्सर काम और शूटिंग के सिलसिले में ट्रैवल करती रहती हैं, इसलिए यह जेट उनके आने-जाने में काफी सुविधा प्रदान करेगा। गौरतलब है कि सुकैश चंद्रशेखर फिलहाल जेल में बंद है और पहले भी कई बार जैकलीन के नाम पत्र लिख चुका है। इस नए दावे को लेकर अब तक जैकलीन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। जैट को पूरी तरह से कानूनी बना दूंगा लेटर में सुकैश ने यह भी दावा किया कि वह इस जेट को अपने इस साल के इनकम टैक्स रिटर्न में घोषित करेगा और इस पर लागू सभी गिफ्ट टैक्स अदा करेगा। उसने लिखा कि ऐसा कर वह इस उपहार को “पूरी तरह कानूनी” बना देगा और यह किसी कथित आपराधिक आय से जुड़ा नहीं होगा। अपनी चिट्ठी में उसने जैकलीन को “बोम्मा” कहकर बुलाया है और खुद को दुनिया का “सबसे खुशकिस्मत इंसान” बताया है। 2015 से जेल में बंद है सुकेश आपको बताते चलें कि सुकैश चंद्रशेखर 2015 से जेल में बंद है। उस पर करोड़ों रुपये की ठगी के गंभीर आरोप हैं। ईडी की जांच के दौरान उसका नाम बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस के साथ जुड़ा। सुकैश ने दावा किया है कि वह जैकलीन को डेट कर रहा था। उसके इन दावों के बाद दोनों की कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर सामने आई थीं। सुकेश के दावों को जैकलीन ने नकारा हालांकि जैकलीन फर्नांडिस ने सुकैश के इन दावों को सिरे से खारिज किया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि सुकैश ने खुद को एक वैध कारोबारी बताकर उन्हें गुमराह किया था। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि सुकैश ने उन्हें डराने-धमकाने की कोशिश की, जिससे वे मानसिक रूप से आहत और परेशान हुईं। मामले की जांच एजेंसियों द्वारा की जा रही है।

किंग खान के मुरीद हुए जेसन मोमोआ, बोले– शाहरुख मुझसे बेहतर कलाकार हैं

लॉस एंजिल्स हॉलीवुड के हंक और सुपरस्‍टार जेसन मोमोआ ने शाहरुख खान की तारीफ में जमकर कसीदे पढ़े हैं। ‘एक्‍वामैन’ और ‘गेम ऑफ थ्रोन्‍स’ फेम हॉलीवुड स्‍टार ने बॉलीवुड के ‘किंग खान’ को ना सिर्फ खुद से बेहतरीन एक्‍टर बताया है, बल्‍क‍ि उन्‍हें ‘जेंटलमैन’ कहा है। जाहिर है, हॉलीवुड के सबसे बड़े एक्शन हीरोज में से एक जेसन की ओर से यह शब्‍द ना सिर्फ शाहरुख खान, बल्‍क‍ि उनके फैंस को भी गदगद करने वाले हैं। जेसन मोमोआ और शाहरुख खान कई बार मिल चुके हैं। बीते दिनों सऊदी अरब में आयोजित ‘जॉय अवॉर्ड्स’ में भी उनकी मुलाकात हुई थी। वहां शाहरुख खान को जैकी चैन और जीन-क्लाउड वैन डैम के साथ भी देखा गया था। दरअसल, सऊदी में ही जेसन और शाहरुख के बीच की केमिस्‍ट्री देख दुनिया की नजर उनकी दोस्ती पर गई थी। जेसन मोमोआ बोले- शाहरुख बहुत हैंडसम हैं जेसन मोमोआ इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म, ‘द रेकिंग क्रू’ का प्रमोशन कर रहे हैं। इसमें उनके साथ डेव बटिस्टा भी हैं। इस फिल्‍म के एक प्रमोशन के दौरान, जेसन मोमोआ ने शाहरुख खान से मिलने और अपनी दोस्‍ती को लेकर बात की। ‘पिंकविला’ को एक इंटरव्यू में जब जेसन से शाहरुख को लेकर सवाल पूछा गया तो हॉलीवुड एक्‍टर ने कहा, ‘वह बहुत हैंडसम हैं।’ वह बहुत जेंटलमैन हैं। वह मुझसे बेहतर एक्टर और परफॉर्मर हैं, तो यह आपसी सम्मान की बात है। जेसन ने बताया शाहरुख खान से क्‍या बातें हुई जब जेसन से पूछा गया कि हाल ही जब वे मिले तो उन्होंने क्या बातें की, इस पर जवाब मिला, ‘बस दो कॉमन दोस्त और एक-दूसरे के काम के फैन। वह बहुत प्यारे हैं। वह बहुत जेंटलमैन हैं। वह मुझसे बेहतर एक्टर और परफॉर्मर हैं, तो यह आपसी सम्मान की बात है।’ कौन हैं जेसन मोमोआ जेसन मोमोआ एक एक्‍टर और प्रोड्यूसर हैं। उनका जन्म 1 अगस्त 1979 को होनोलुलु, हवाई में हुआ था। हवाई के रहने वाले पिता और जर्मन मां की संतान जेसन ने साल 1999 में टेलीविजन शो ‘बेवॉच: हवाई से’ एक्टिंग में डेब्यू किया। बाद में वह ‘स्टारगेट अटलांटिस’ में दिखे, इससे पहले कि उन्हें 2011 में ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ सीरीज के पहले सीजन में खाल ड्रोगो के किरदार ने जबरदस्‍त पॉपुलैरिटी दी। जेसन मोमोआ बाद में बड़े पर्दे पर DC एक्सटेंडेड यूनिवर्स में ‘एक्वामैन’ बनकर आए। इसके अलावा वह ‘जस्टिस लीग’ में भी दिखे। जेसन मोमोआ की ‘फ्रंटियर’, ‘ड्यून’ और ‘फास्ट X’ जेसन मोमोआ को हाल ही टेलीविजन सीरीज ‘फ्रंटियर’, ‘सी’, और ‘चीफ ऑफ वॉर’ में भी बहुत पसंद किया गया। जबकि बड़े पर्दे पर वह ‘ड्यून’ और ‘फास्ट X’ जैसी ब्लॉकबस्टर फ‍िल्मों का हिस्‍सा रहे हैं। बीते साल 2025 में जेसन मोमोआ सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉलीवुड फ‍िल्म ‘ए माइनक्राफ्ट’ में भी दिखे थे। 2026 में जेसन मोमोआ की 5 फिल्‍में होंगी रिलीज जेसन मोमोआ के अपकमिंग प्रोजेक्‍ट्स की बात करें तो वह साल 2026 में, ‘द रेकिंग क्रू’ के अलावा पांच और फिल्मों में नजर आएंगे। वह DC कॉमिक्स की दुनिया में भी वापसी कर रहे हैं। जेसन आगामी ‘सुपरगर्ल’ में लोबो का रोल करेंगे, जो जेम्स गन के फिर से शुरू किए गए DC यूनिवर्स का हिस्सा है। KING में नजर आएंगे शाहरुख खान जहां तक शाहरुख खान की बात है, तो इन दिनों अपनी अगली फिल्म ‘किंग’ की तैयारियों में जुटे हैं। यह एक एक्शन एडवेंचर फिल्‍म है, जिसमें वह अपनी बेटी सुहाना खान के साथ नजर आएंगे। यह फिल्‍म इसी साल क्रिसमस के मौके पर 24 द‍िसंबर 2026 को रिलीज होगी।

कम उम्र, बड़ा सपना: 13 साल के जयवर्धन ने Shark Tank में कर डाली ₹60 लाख की ऐतिहासिक डील

मुंबई ‘ शार्क टैंक इंडिया सीजन 5 ‘ जब से शुरू हुआ है, तभी से इसकी कहानियां और कंटेस्टेंट्स हर तरफ चर्चा का विषय हैं। लेकिन बड़ों के साथ-साथ एक 13 साल के बच्चे ने साबित कर दिया है कि टैलेंट की कोई उम्र नहीं होती। गाजियाबाद के इस बच्चे ने जजों को इंप्रेस तो किया ही, साथ ही चौंका भी दिया। स्नैपडील के संस्थापक कुणाल बहल 13 साल के बच्चे जयवर्धन त्यागी को देखकर दंग रह गए। गाजियाबाद के बच्चे जयवर्धन त्यागी के एआई स्टार्टअप, न्यूरापेक्साई को देखने के बाद सारे जज देखते ही रह गए। इस स्कूली बच्चे ने शार्क – कुणाल बहल, नमिता थापर, विनीता सिंह, रितेश अग्रवाल और अमन गुप्ता को शुरुआत से ही प्रभावित किया। आइए उनकी कंपनी के बारे में और जानें और देखें कि क्या उन्हें शो में कोई डील मिली। न्यूरापेक्साई क्या है? जयवर्धन का न्यूरापेक्साई एक एआई-सहायक मेडटेक प्लेटफॉर्म है जो एमआरआई स्कैन, लैब रिपोर्ट, इमेज और मेडिकल हिस्ट्री का विश्लेषण करके स्पष्ट और उपयोगी रिपोर्ट तैयार कर सकता है। यह टूल फिलहाल यूजर्स के लिए मुफ्त उपलब्ध है। जयवर्धन ने प्रोडक्ट लॉन्च करने के लिए 5% इक्विटी के लिए 60 लाख रुपये की मांग की थी, जिससे कंपनी का मूल्यांकन 12 करोड़ रुपये हो गया। उन्होंने बताया कि उन्होंने एक साल पहले कंपनी शुरू की थी। जयवर्धन त्यागी की पूरी जर्नी जयवर्धन ने अपनी जर्नी के बारे में बताया और शेयर किया कि बचपन से ही उन्हें शतरंज में इंट्रेस्ट था और एक समय वे ग्रैंडमास्टर बनने का सपना देखते थे। हालांकि, बाद में उन्हें ब्लॉक कोडिंग में दिलचस्पी पैदा हुई, जिसने उन्हें कोडिंग और वेब डेवलपमेंट की ओर प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि जब वे महज 10 साल के थे, तब उन्होंने एक ऑल-इन-वन सोशल मीडिया वेबसाइट बनाने की कोशिश भी की थी। उन्होंने यह भी बताया कि एक बार उन्होंने रॉकेट बनाने की कोशिश की, लेकिन तकनीकी समस्याओं के कारण वह उड़ नहीं सका। जयवर्धन ने नेपोलियन और स्टीव जॉब्स को अपना प्रेरणा बताया। जयवर्धन के पिता क्या करते हैं? उन्होंने यह भी बताया कि उनके पिता गणित के प्रोफेसर हैं और उन्होंने मैथ्स के जरिए अपने काम को करने की कोशिश की है। जयवर्धन ने कहा कि एक दोस्त के सुझाव पर उन्होंने न्यूरापेक्साई बनाया, जिसने उन्हें अपने रिज्यूमे में जोड़ने लायक किसी प्रोजेक्ट पर काम करने के लिए प्रेरित किया। बच्चे के जवाब ने जीत लिया दिल जब शार्क्स ने उनसे उनकी भविष्य की प्लानिंग के बारे में पूछा, तो उन्होंने जवाब दिया, ‘यह कोई स्कूल प्रोजेक्ट नहीं है। मैंने इसके लिए अपनी जेईई कोचिंग छोड़ दी। मैं पढ़ाई को बहुत महत्व देता हूं, लेकिन इस मौके को इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि मेरी उम्र 13 है या 21।’ बच्चे को मिला 60 लाख का निवेश सभी शार्क जयवर्धन के काम और उनकी बातों से इंप्रेस हुए। हालांकि, चूंकि एआई मॉडल अभी शुरुआती फेज में है, इसलिए उन्होंने फिलहाल इसमें निवेश करना उचित नहीं समझा। कुणाल बहल ने सबसे पहले मना कर दिया। विनीता सिंह ने भी इसे फिलहाल निवेश के योग्य न बताते हुए मना कर दिया। रितेश अग्रवाल ने जयवर्धन के साथ एक-दो दिन बिताने के बारे में बात की, लेकिन कंपनी में निवेश न करने का ऑप्शन चुना। अमन गुप्ता ने पिता से किया मजाक हालांकि, अमन गुप्ता ने बिना किसी बातचीत के बिजनेस में निवेश करने का फैसला किया। उन्होंने कहा, ‘मुझे नहीं पता कि यह एआई मॉडल कितना अच्छा है। लेकिन मुझे पता है कि आप भविष्य में कुछ बड़ा करेंगे। मैं आपका सपोर्ट करना चाहता हूं और आपको वह सब कुछ देना चाहता हूं जो आपने मांगा है।’ उन्होंने जयवर्धन के पिता के साथ मजाक भी किया और कहा, ‘क्या खाके पैदा किया है? मुझे दो और करने हैं ऐसे।’

निवेश की आड़ में ठगी: मैनपुरी में श्रेयस तलपड़े समेत 12 आरोपियों पर कार्रवाई

मैनपुरी उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले की भोगांव पुलिस ने कोर्ट के आदेश के बाद बॉलीवुड एक्टर श्रेयस तलपड़े पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है. एक्टर समेत 12 लोगों के खिलाफ दर्ज FIR में आरोप है कि स्थानीय लोगों से एक कथित हाई-रिटर्न इन्वेस्टमेंट स्कीम के जरिए लाखों रुपये ठगे गए. ANI की एक रिपोर्ट के मुताबिक यह केस भोगांव के मोहल्ला मिश्राना के एक निवासी की शिकायत के आधार पर दर्ज किया गया था. शिकायत के मुताबिक, तलपड़े और उनके साथी कथित तौर पर मुंबई की एक बैंक ब्रांच के जरिए काम करते थे, जो मोहल्ला मिश्राना इलाके में ही चलती थी. शिकायत करने वाले ने दावा किया कि गांववालों और शहर के लोगों को अच्छे फाइनेंशियल रिटर्न का भरोसा देकर बड़ी रकम इन्वेस्ट करने के लिए मनाया गया.  हालांकि प्रॉफिट का वादा कभी पूरा नहीं हुआ. इसके बजाय इन्वेस्टर्स को बाद में एहसास हुआ कि उनके पैसे कथित तौर पर गलत तरीके से हड़पे गए हैं. जब पैसे वापस करने की बार-बार की गई मांग का कोई जवाब नहीं मिला, तो मामला कोर्ट में चला गया, जिसने बाद में पुलिस को केस दर्ज करने और जांच शुरू करने का आदेश दिया. आरोपों की जांच करने और फंड के फ्लो का पता लगाने के लिए अब एक फॉर्मल जांच शुरू की गई है.  FIR में 12 लोगों के नाम हैं, लेकिन जांच आगे बढ़ने पर और नाम जोड़े जा सकते हैं.  यह पहली बार नहीं है, जब श्रेयस तलपड़े का नाम कथित इन्वेस्टमेंट फ्रॉड के सिलसिले में सामने आया है. पिछले एक साल  उनका नाम उत्तर प्रदेश, हरियाणा और उत्तराखंड में दर्ज ऐसे ही मामलों में आया, जो लोनी अर्बन मल्टी-स्टेट क्रेडिट एंड थ्रिफ्ट कोऑपरेटिव सोसाइटी से जुड़े हैं. अक्टूबर 2025 में बागपत पुलिस ने करोड़ों के इन्वेस्टमेंट स्कैम में तलपड़े और एक्टर आलोक नाथ समेत 22 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की थी. 500 से ज़्यादा इन्वेस्टर्स ने आरोप लगाया था कि उनसे 5 करोड़ रुपये से ज़्यादा की ठगी की गई, जबकि उनसे वादा किया गया था कि उनका पैसा पांच साल में दोगुना हो जाएगा. कहा जाता है कि एक्टर कंपनी से ब्रांड एंबेसडर के तौर पर जुड़े थे और उन्होंने पब्लिक इवेंट्स में इसकी स्कीम्स को प्रमोट किया था.

बॉलीवुड से हॉलीवुड तक का सफर, फरहान अख्तर पहली विदेशी फिल्म में संगीत के जादूगर के रोल में

मुंबई बॉलीवुड के सबसे टैलेंटिड आर्टिस्ट के तौर पर जानें जाने वाले फरहान अख्तर इंडस्ट्री के सबसे बड़े नामों में से एक के तौर पर मशहूर हैं. फरहान एक एक्टर, डायरेक्टर, म्यूजिशियन, राइटर और फिल्म प्रोड्यूसर हैं, जो उन्हें इंडस्ट्री के बाकी सितारों में काफी अलग बनाता है. फरहान एक एक्टर, डायरेक्टर, म्यूजिशियन, राइटर और फिल्म प्रोड्यूसर हैं, जो उन्हें इंडस्ट्री के बाकी सितारों में काफी अलग बनाता है. फरहान बीते कुछ दिनों से अपनी फिल्म डॉन 3 को लेकर चर्चा में है. उनकी प्रोडक्शन कंपनी एक्सेल और एक्टर रणवीर सिंह के बीच चल रही तकरार के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है. फरहान बीते कुछ दिनों से अपनी फिल्म डॉन 3 को लेकर चर्चा में है. उनकी प्रोडक्शन कंपनी एक्सेल और एक्टर रणवीर सिंह के बीच चल रही तकरार के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है. मीडियो रिपोर्ट्स की मानें तो एक्टर बॉलीवुड में शानदार पारी खेलने के बाद अब अपना हॉलीवुड डेब्यू करने के लिए तैयार हैं. मीडियो रिपोर्ट्स की मानें तो एक्टर बॉलीवुड में शानदार पारी खेलने के बाद अब अपना हॉलीवुड डेब्यू करने के लिए तैयार हैं. फरहान ने ऑस्कर विनिंग डायरेक्टर सैम मेंडेस के साथ हाथ मिलाया है. एक्टर सैम की अगली फिल्म ‘द बीटल्स: ए फोर फिल्म सिनेमैटिक इवेंट’ में म्यूजिक माइस्त्रो पंडित रवि शंकर के किरदार में नजर आ सकते हैं. एक्टर सैम की अगली फिल्म ‘द बीटल्स: ए फोर फिल्म सिनेमैटिक इवेंट’ में म्यूजिक माइस्त्रो पंडित रवि शंकर के किरदार में नजर आ सकते हैं. ये फिल्म अमेरिकी इतिहास के सबसे बड़े और फेमस बैड्स में से एक द बीटल्स की जर्नी को अलग-अलग पर्सपेक्टिव से दिखाएगी. फिल्म में द बीटल्स के इंडियन क्लासिकल म्यूजिक को लेकर प्यार को दिखाया जाएगा. ये फिल्म अमेरिकी इतिहास के सबसे बड़े और फेमस बैड्स में से एक द बीटल्स की जर्नी को अलग-अलग पर्सपेक्टिव से दिखाएगी. फिल्म में द बीटल्स के इंडियन क्लासिकल म्यूजिक को लेकर प्यार को दिखाया जाएगा. सितार वादक रवि शंकर से द बीटल्स म्यूजिक बैंड के जॉर्ज हैरिसन काफी प्रभावित थे. 1960 के दशक में द बीटल्स म्यूजिक बैंड ने इंडियन क्लासिकल म्यूजिक को अपने गानों में शामिल किया था. सितार वादक रवि शंकर से द बीटल्स म्यूजिक बैंड के जॉर्ज हैरिसन काफी प्रभावित थे. 1960 के दशक में द बीटल्स म्यूजिक बैंड ने इंडियन क्लासिकल म्यूजिक को अपने गानों में शामिल किया था. इसकी झलक बीटल्स के कई गानों में देखने को मिलती है. ये वो दौर था, जब इंडियन म्यूजिक और हॉलीवुड सॉन्ग्स के इस फ्यूजन को दुनियाभर में खूब पसंद किया गया था. इसकी झलक बीटल्स के कई गानों में देखने को मिलती है. ये वो दौर था, जब इंडियन म्यूजिक और हॉलीवुड सॉन्ग्स के इस फ्यूजन को दुनियाभर में खूब पसंद किया गया था.

जब अभिरा कोमा में थी, तब मायरा के लिए अरमान अकेले लड़ा

मुंबई  ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के 13 फरवरी के एपिसोड की शुरुआत अरमान से होती है। अरमान को गुस्से में देख मायरा गैरेज वालों को कॉल करती है। अभिरा का फोन वाणी (मुक्ति) उठाती है। फोन पर मायरा और वाणी की लड़ाई हो जाती है। अभिरा आकर वाणी से फोन ले लेती है। वहीं अरमान, मायरा से फोन लेकर कॉल काट देता है। पौद्दार हाउस पहुंचेगी अभिरा वाणी, अभिरा को बताती है कि फोन पर कोई उसके बारे में गलत बोल रहा था इसलिए उसे गुस्सा आ गया। अभिरा, वाणी को घर भेज देती है और खुद रोने लगती है। अभिरा फ्लैशबैक में जाती है। डांस कॉम्पिटिशन वाले दिन अभिरा, वाणी को हॉस्पिटल लेकर जाती है। इसी बीच एम्बुलेंस का एक्सीडेंट हो जाता है। अभिरा कोमा में चली जाती है और दो हफ्ते बाद कोमा से उठती है। विद्या देगी अभिरा को झटका कोमा से उठते ही अभिरा, मायरा से मिलने जाती है। हालांकि, विद्या, अभिरा को किसी से नहीं मिलने देती है। अभिरा, विद्या को समझाने की कोशिश करती है कि उसका एक्सीडेंट हो गया था और वो हॉस्पिटल में थी। लेकिन, विद्या, अभिरा की बातों पर विश्वास नहीं करती है। इतना ही नहीं, विद्या, अभिरा के हाथ में कस्टडी के पेपर्स भी थमा देती है। अभिरा लेगी बड़ा फैसला अभिरा, अरमान और मायरा से मिलने की जिद करती है। हालांकि, विद्या उसे पौद्दार हाउस के अंदर कदम रखने नहीं देती है। अभिरा बेहोश हाे जाती है। ऐसे में विद्या कार से अभिरा और मायरा की कस्टडी के पेपर्स हॉस्पिटल भिजवा देती है। होश में आने के बाद अभिरा, मायरा की कस्टडी के लिए लड़ना फैसला लेती है। वहीं डॉक्टर उसे बताती हैं कि वाणी ट्रॉमा में है।

क्रिकेट होस्ट कृतिका कमरा ने तय किया शादी का दिन, मुंबई में होने वाला है भव्य उत्सव

मुंबई  पॉपुलर टेलीविजन एक्ट्रेस कृतिका कमरा इस साल मार्च में जिंदगी की नई शुरुआत करने जा रही हैं. कृतिका अपने बॉयफ्रेंड गौरव कपूर से शादी करने वाली हैं. कपल ने डेस्टिनेशन वेडिंग छोड़कर मॉडर्न मिनिमलिस्ट सेलिब्रेशन चुना है. दोनों पूरी तरह से शादी की तैयारियों में जुट गए हैं. शादी के हर एलिमेंट पर बारीकी से ध्यान दिया जा रहा है. कृतिका और गौरव अपनी शादी में किसी भी चीज को ओवर नहीं करना चाहते.  एक-दूजे के होंगे कृतिका-गौरव कृतिका और गौरव दोनों ही अपनी ग्राउंडेड पर्सनालिटी के लिए जाने जाते हैं. दोनों की इच्छा है कि उनकी शादी में उनकी पर्सनालिटी की झलक दिखे. उन्होंने क्लीन, एलिगेंट और कंटेम्परेरी लुक ट्रेंड की वजह से नहीं, बल्कि अपने व्यक्तित्व की वजह से चुना है.  पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक कृतिका और गौरव के लिए शादी का मतलब किसी तरह का दिखावा नहीं है. इसलिए उन्होंने डेस्टिनेशन वेडिंग छोड़कर मुंबई में मॉडर्न, मिनिमल और इंटिमेट सेलिब्रेशन चूज किया है. वो कुछ ऐसा चाहते हैं जो उनकी पर्सनालिटी और शेयर्ड वैल्यूज से मैच करे. शादी की हर डिटेल को केयरफुली हैंडल किया जा रहा है. वो खुद भी हर चीज पर फोकस कर रहे हैं. ताकि वो लाइफ के नए चैप्टर को रियल में महसूस कर सकें. डेकोर से लेकर स्टाइलिंग तक, सबकुछ दोनों की पर्सनालिटी के हिसाब से किया जाएगा.  कौन है कृतिका का होने वाला दूल्हा? जिनके साथ एक्ट्रेस की शादी की  ये एक निजी समारोह होगा, जिसमें सिर्फ कपल का परिवार और करीबी शामिल होंगे. हालांकि, अब तक कपल ने शादी की खबरों पर रिएक्ट नहीं किया है.  पिछले साल ऑफिशियल किया था रिश्ता  कृतिका कमरा और गौरव कपूर ने पिछले साल इंस्टाग्राम पर अपना रिश्ता ऑफिशियल करके फैन्स को सरप्राइज किया था. कृतिका और गौरव की शादी को लेकर इनके फैन्स एक्साइटेड हैं.  दोनों के प्रोफेशन की बात करें, तो कृतिका एक जानी-मानी एक्ट्रेस हैं. गौरव कपूर IPL के एक्स्ट्रा इनिंग्स टी20 की होस्टिंग के लिए मशहूर हैं. वो यूट्यूब पर ‘ब्रेकफास्ट विद चैंपियंस’ शो भी होस्ट करते हैं. गौरव से पहले कृतिका, करण कुंद्रा के साथ रिश्ते में थीं. कई सालों की डेटिंग के बाद दोनों ने अपनी राहें अलग कर लीं. 

मधुर भंडारकर की नई फिल्म में मौनी रॉय, महक के रूप में करेंगी धमाल; शूटिंग हुई खत्म

मुंबई   अभिनेत्री मौनी रॉय निर्देशक मधुर भंडारकर की आगामी फिल्म ‘द वाइव्स’ में नजर आएंगी। इस फिल्म की शूटिंग हाल ही में पूरी हो गई है। बुधवार को मौनी रॉय ने इंस्टाग्राम के जरिए इस बात की जानकारी दी। फिल्म में मौनी रॉय ‘महक’ नाम का किरदार निभा रही हैं। अभिनेत्री ने बताया कि उन्होंने फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है और निर्देशक मधुर भंडारकर के साथ काम करना उनकी बकेट लिस्ट का एक अहम हिस्सा था। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर फिल्म की बीटीएस तस्वीरें शेयर कीं। इसमें मौनी के साथ-साथ फिल्म के बाकी कलाकार और मधुर भंडारकर भी नजर आ रहे हैं। मौनी ने लिखा, “शानदार फिल्म ‘द वाइव्स’ की मैंने शूटिंग पूरी कर ली है। यह मेरी जिंदगी की सबसे पसंदीदा फिल्मों में से एक बनने वाली है। मधुर भंडारकर सर का बहुत-बहुत धन्यवाद, जिन्होंने मुझ पर भरोसा किया और मुझे यह किरदार दिया। आपके साथ काम करना मेरी बकेट लिस्ट का अहम हिस्सा था।” इसी के साथ ही मौनी ने अपने सह-कलाकारों की भी तारीफ की। उन्होंने लिखा, “मेरे शानदार को-स्टार्स का भी शुक्रिया, जो बहुत दयालु, प्यारे और सहयोगी रहे। फिल्म जल्द ही आपके नजदीकी सिनेमाघरों में रिलीज होगी।” निर्माता-निर्देशक मधुर भंडारकर आगामी फिल्म ‘द वाइव्स’ के जरिए सेलेब्स की पत्नियों की कहानी को पर्दे पर लेकर आ रहे हैं। फिल्म में बॉलीवुड की महिलाओं के ग्लैमर के पीछे छिपी जिंदगी से जुड़ी कहानी को दिखाया जाएगा। इसमें मौनी के अलावा, सोनाली कुलकर्णी, रेजिना कैसंड्रा, राहुल भट्ट, सौरभ सचदेवा, अर्जन बाजवा और फ्रेडी दारूवाला जैसे कलाकार भी नजर आएंगे। इसके अलावा, फिल्म में अन्य कलाकार भी नजर आएंगे, लेकिन अभी उनके बारे में जानकारी सामने नहीं आई है। मेकर्स ने रिलीज की तारीख अनाउंस नहीं की है। इसके अलावा, मौनी आगामी क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज ‘अब होगा हिसाब’ में नजर आएंगी। इस सीरीज में मौनी रॉय, शाहीर शेख और निमृत कौर अहलूवालिया भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। हालांकि, मेकर्स ने सीरीज के रिलीज डेट की घोषणा अभी तक नहीं की।

घर में हिंदू संस्कारों की झलक: बेटी की परवरिश और संस्कृति पर निक जोनस–प्रियंका चोपड़ा की सोच

लॉस एंजिल्स प्रियंका चोपड़ा भले सात समंदर पार भारत से बहुत दूर रह रही हों लेकिन उन्होंने अपने देसी अंदाज और भारतीय संस्कृति को कभी नहीं छोड़ा। अपने विदेशी पति निक जोनस भी अब भारतीय संस्कृति और हिंदुत्व को अच्छी तरह महसूस करने लगे हैं। निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस का पालन-पोषण हिंदू मूल्यों के साथ कर रहे हैं। निक जोनस ने हाल ही में अपनी बातचीत में इस बारे में काफी सारी बातें कही हैं। निक इन दिनों अपने एल्बम ‘संडे बेस्ट’ के प्रमोशन में जुटे हैं और अपने हालिया इंटरव्यू में उन्होंने अपने परिवार के बारे में बातें कीं। उन्होंने अपनी हालिया बातचीत में बेटी के पालन-पोषण पर निक ने बातें कीं। Zach Sang Show में नजर आए निक जोनस ने अपने प्रोजेक्ट के अलावा अपनी फैमिली पर बातें करते हुए कहा कि जब एक एक नन्हा सा बच्चा पहली बार किसी चीज का अनुभव करता है तो ये अद्भुत होता है। एक पिता और एक आर्टिस्ट के रूप में अपनी जिम्मेदारी को लेकर बातें करते हुए निक जोनस ने कहा, ‘किसी चिड़चिड़े बच्चे से सहानुभूति और प्यार से पेश आना, माता-पिता होने का सबसे दिलचस्प पहलू रहा है।’ उन्होंने आगे कहा, ‘मैं अब उन चीजों के बारे में लिख रहा हूं जो मैं उसे समझाना चाहता हूं। वो सुनेगी और मैं इस बात को नजरअंदाज नहीं कर सकता। उसे हमारा गाना (लव मी टू हेवन) बहुत पसंद है और हम इसे हमेशा सेट की शुरुआत में बजाते हैं। प्रियंका के साथ स्टेज के किनारे उसकी ड्रेस पकड़े हुए उसके कई शानदार वीडियो हैं, क्योंकि वह बस दौड़कर हमारे साथ शामिल होना चाहती है।’ इसी पॉडकास्ट पर निक से भारतीय संस्कृति के बारे में पूछा गया। उन्होंने इसका जवाब देते हुए कुछ ऐसा कहा जिसे सुनकर भारतीय फैन्स जमकर तारीफ कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि वह हमेशा से एक बड़ा परिवार चाहते थे और उन्हें खुशी है कि प्रियंका भी यही सोचती हैं। भारत में अपनी पहली यात्रा को याद करते हुए निक ने इस बातचीत में कहा, ‘जब मैं पहली बार भारत गया तो वो अनुभव एकदम जादू वाला था। मुझे प्रियंका के दोस्तों और परिवार के साथ समय बिताने और भारतीय संस्कृति को और भी गहराई से समझने का मौका मिला। कुछ भारतीय परंपराएं और त्योहार अब मेरी फेवरेट परंपराएं और त्योहार बन गए हैं।’ निक ने ये भी कहा- मेरे जीवन की कुछ सबसे प्यारी यादें या तो भारत से जुड़ी हैं या भारत के आसपास के इलाकों से। निक भी अब भारतीय संस्कृति में रच-बस गए हैं। उन्होंने इसकी जमकर तारीफ की और कहा कि बेटी मालती का पालन-पोषण हिंदू मूल्यों के साथ ही हो रहा है, क्योंकि इस धर्म ने उनकी भी स्प्रिचुअलिटी को भी बदल दिया है। उन्होंने कहा, ‘यह वाकई अविश्वसनीय रहा है। मैंने हिंदू धर्म के बारे में बहुत कुछ सीखा है, जो अद्भुत है। यह गहरा और सुंदर है, और कर्म का अभ्यास और दूसरों के साथ वैसा ही व्यवहार करना जैसा आप अपने साथ करवाना चाहते हैं… और आपके पास अच्छे फल का आना बहुत सुंदर है।’

पैसे से लेकर फिल्म तक: सलमान खान और सोनू सूद ने कैसे की राजपाल यादव की मदद?

अभिनेता और कॉमेडियन राजपाल यादव चेक बाउंस मामले में जेल में हैं। मामला करीब 9 करोड़ रुपये की देनदारी से जुड़ा हुआ है, जिन्हें वे तय समय सीमा पर चुका नहीं पाए। इसी वजह से उन्होंने बीते दिनों तिहाड़ जेल में आत्मसमर्पण किया था। ऐसे वक्त में इंडस्ट्री के कई बड़े सितारे राजपाल की मदद को सामने आए हैं। सोनू सूद ने शुरू की मदद की पहल सबसे पहले 10 फरवरी को सोनू सूद ने एक पोस्ट शेयर करते हुए राजपाल की मदद करने की बात कही थी। उन्होंने राजपाल को फिल्म ऑफर करने की भी बात कही थी। साथ ही पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री से अपील की थी कि सब लोग राजपाल की मदद के लिए आगे आएं। सोनू की इस पहल के बाद जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप ने भी मदद का हाथ बढ़ाया था और 11 लाख की मदद का वादा किया था।     मुझे अभी मेरे बड़े भाई राव इंदरजीत यादव जी की पोस्ट के माध्यम से माननीय राजपाल यादव जी के परिवार की पीड़ा के विषय में जानकारी प्राप्त हुई।     इस अत्यंत कठिन समय में मैं और मेरा पूरा JJD (जन शक्ति जनता दल) परिवार, उनके साथ पूरी संवेदना और मजबूती से खड़ा है। एक्टर और प्रोड्यूसर मदद को आए आगे इसके बाद टीवी एक्टर गुरमीत चौधरी ने X पर पोस्ट कर राजपाल को हर संभव मदद देने का वादा किया था। साथ ही सभी एक्टर्स से अपील की थी कि वे मदद के लिए आगे आएं। वहीं संगीत कंपनी के मालिक राव इंद्रजीत सिंह यादव ने भी बड़ी मदद की पेशकश की। उन्होंने राजपाल यादव को 1.11 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता देने की बात कही है।   इसके बाद मंगलवार को अभिनेता और फिल्म क्रिटिक केआरके ने राजपाल को 10 लाख रुपये देने की बात कही। उन्होंने बॉलीवुड के सभी लोगों से कहा कि मिलकर उन्हें 5 करोड़ देते हैं। अगर वह सिर्फ 5 करोड़ वापस कर देते हैं, तो वह तुरंत जेल से बाहर आ सकते हैं। चलो सब उनकी मदद करते हैं।   नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने चुपके से की मदद ‘इंडियाटुडे’ की रिपोर्ट के मुताबिक, नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने भी राजपाल की चुपके से मदद की है और 10 लाख रुपये भिजवाए हैं। इसके बाद गुरु रंधावा ने भी इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर राजपाल की मदद की बात कही। दरअसल, राजपाल और गुरु रंधावा ने साथ में एक म्यूजिक वीडियो में काम किया है, जो अभी रिलीज नहीं हुआ है। इसकी पेमेंट भी अभी क्लियर नहीं हुई थी, पर राजपाल यादव की हालत देख गुरु रंधावा ने उन्हें एडवांस पेमेंट देने का ऐलान किया है। इसके साथ, FWICE (फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एंप्लॉय्ज) ने भी बुधवार, 11 फरवरी को सभी प्रोड्यूसर्स से अपील की है कि वो जल्द से जल्द राजपाल यादव की मदद करें। इंडस्ट्री के बड़े एक्टर मदद को आए आगे वहीं, हाल ही में राजपाल यादव के मैनेजर गोल्डी ने ‘द स्क्रीन’ को दिए इंटरव्यू में बताया कि सलमान खान अजय देवगन और वरुण धवन भी एक्टर की मदद को आगे आए हैं और आर्थिक मदद की है। हालांकि अभी तक इस बात का खुलासा नहीं हुआ है कि उन्होंने कितनी राशि की आर्थिक मदद दी है। सिंगर मीका और अनूप जलोटा ने भी की आर्थिक मदद सिंगर मीका सिंह ने भी राजपाल के सामने मदद का हाथ बढ़ाया। सिंगर मीका सिंह ने 11 लाख रुपये की मदद देने का एलान किया। उन्होंने कहा, ‘राजपाल जी, मैं आपके साथ खड़ा हूं।’ वहीं सिंगर अनूप जलोटा ने भी आज 12 फरवरी को एक वीडियो शेयर कर राजपाल की मदद की बात कही। उन्होंने कहा, ‘उतार-चढ़ाव जीवन का हिस्सा हैं। हमें हमारे दोस्तों की मदद करना चाहिए। मुझे पता है कई लोग उनकी मदद को आगे आएं हैं। मैं भी 5 लाख रुपये उन्हें भेज रहा हूं। उम्मीद है इनसे उन्हें मदद मिलेगी।   इसके साथ टीवीएफ (द वायरल फीवर), जो कि एक डिजिटल एंटरटेनमेंट कंपनी और प्रोडक्शन हाउस है, उन्होंने भी एक पोस्ट शेयर कर राजपाल की मदद की बात कही है। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा- ‘हम आपके साथ खड़े हैं और आपका समर्थन करते हैं।’ क्या है मामला? साल 2010 से जुड़े एक पुराने चेक बाउंस मामले में अभिनेता राजपाल यादव इस समय जेल में हैं। दरअसल, उन्होंने अपनी फिल्म ‘अता पता लापता’ के निर्माण और निर्देशन के लिए एक कंपनी से करोड़ों रुपये का कर्ज लिया था। बताया जाता है कि तय समयसीमा के भीतर राशि वापस नहीं चुकाई जा सकी। अदालत की ओर से कई अवसर दिए गए, लेकिन भुगतान न होने पर सख्त रुख अपनाया गया। इसके बाद कोर्ट ने उन्हें तिहाड़ जेल में सरेंडर करने का निर्देश दिया। अदालती आदेश के पालन में राजपाल यादव ने 5 फरवरी को तिहाड़ जेल में सरेंडर किया। यह मामला करीब 9 करोड़ रुपये की देनदारी से जुड़ा हुआ है, जिस पर कानूनी प्रक्रिया जारी है।  

निक्की तंबोली के नाम से फ्रॉड का मामला, एक्ट्रेस ने पोस्ट के जरिए लोगों को किया आगाह

मुंबई बिग बॉस 14 फेम एक्ट्रेस निक्की तंबोली इन दिनों रियलिटी शो ‘द 50’  में नजर आ रही हैं. शो में उनके बॉयफ्रेंड अरबाज पटेल भी शामिल हुए हैं. पहली बार दोनों किसी शो में साथ नजर आ रहे हैं. इसी बीच एक्ट्रेस ने एक बड़ा खुलासा कर दिया है. बता दें कि निक्की तंबोली ने अपने सोशल मीडिया पर दावा किया है कि उनके नंबर और तस्वीरों का यूज करके कोई लोगों को ठगने की कोशिश कर रहा है. कोई उनका नाम लेकर उनके करीबियों को कॉन्टैक्ट कर रहा है. ये निक्की नहीं है. निक्की ने कहा – ये इंसान मैं नहीं हूं. प्लीज आप लोग इस शख्स पर ध्यान न दें. इस शख्स को रिप्लाई न करें. ये एक स्कैम हो सकता है. इस नंबर से टैक्स आते ही इस नंबर को ब्लॉक कर दें. एक्ट्रेस ने ये बात अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी पर लिखकर शयर किया है. इस ठगी की बात बताते हुए निक्की तंबोली ने उस फेक नंबर को भी स्क्रीनशॉट के जरिए सोशल मीडिया पर मेंशन किया है. स्क्रीनशॉट में ये आदमी दावा कर रहा है कि ये नंबर निक्की तंबोली का है. अब सोशल मीडिया पर निक्की तंबोली की ये पोस्ट धमाल मचा रही है.

आयशा शर्मा की बहुमुखी प्रतिभा, अब लेखिका भी बनीं अभिनेत्री

मुंबई  आयशा शर्मा अपनी रचनात्मक पहचान को एक नया आयाम दे रही हैं। अब वे पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया के साथ बतौर लेखिका डेब्यू कर रही हैं। सोशल मीडिया पर अपनी दमदार मौजूदगी और एक गहराई से जुड़ी कम्युनिटी के लिए जानी जाने वाली आयशा शर्मा ने धीरे-धीरे अपनी एक अलग आवाज़ बनाई है, जो सिर्फ अभिनय तक सीमित नहीं है।  इस किताब के जरिए वह अभिव्यक्ति का एक और रास्ता तलाश रही हैं—एक ऐसा रास्ता जो ठहराव, आत्मचिंतन और भावनात्मक ईमानदारी को जगह देता है। उनकी पहली किताब सौ छोटे-छोटे ध्यानपूर्ण विचारों का संग्रह है, जो ताकत, कोमलता और आत्म-प्रेम के इर्द-गिर्द बुना गया है। रोजमर्रा की भावनाओं से जुड़ी यह किताब खास तौर पर उन लोगों के लिए है जो थकान, आत्म-संदेह और हर वक्त खुद को साबित करने के दबाव से जूझ रहे हैं। यह किताब हल देने का दावा नहीं करती, बल्कि एक ऐसा स्पेस बनाती है जहाँ पाठक खुद को पहचान सकें और एक सुकून भरी तसल्ली महसूस कर सकें।  किताब के पीछे की भावना साझा करते हुए आयशा शर्मा कहती हैं, मेरा मानना है कि सही किताब आपको सही समय पर मिलती है। उम्मीद है यह किताब आपको तब मिले जब आपको इसकी सबसे ज्यादा जरूरत हो। और जब मिले, तो आपको ऐसा महसूस हो जैसे किसी ने चुपचाप आपको गले लगा लिया हो। मेरे पास सारे जवाब नहीं हैं, लेकिन अगर मेरी लिखी बातों में आपको लगे कि ‘ये तो वही एहसास है जिसे मैं हमेशा महसूस करती थी, पर शब्द नहीं दे पाती थी, तो मेरे लिए वही काफी है। आयशा शर्मा के लिए लेखन उनकी डिजिटल मौजूदगी का स्वाभाविक विस्तार है, जहाँ आत्म-विकास, भावनात्मक संतुलन और अंदरूनी सफर जैसे विषय पहले से ही उनके दर्शकों से गहराई से जुड़ते हैं। यह नया अध्याय उनकी उस कोशिश को दर्शाता है जिसमें वह अभिनय, डिजिटल कहानी कहने और अब लेखन—तीनों के बीच सहजता से सफर करती हुई एक मुकम्मल क्रिएटिव पहचान गढ़ रही हैं।

क्या शादी से पहले मां बनेंगी Zendaya? टॉम हॉलैंड संग रिश्ते के बीच प्रेग्नेंसी की अटकलें

लॉस एंजिल्स हॉलीवुड के गलियारे से एक दिलचस्‍प अफवाह सामने आई है। एक तरफ जहां जेंडया और टॉम हॉलैंड की शादी की अटकलें चल रही हैं, वहीं सोशल मीडिया पर शोर मचा हुआ है कि यह कपल जल्‍द पैरेंट्स बनने वाले हैं। इस नई अफवाह में दावा किया जा रहा है कि ‘ड्यून’ फेम जेंडया अपने मंगेतर के पहले बच्चे की मां बनने वाली हैं। यह चर्चा तब शुरू हुई जब, एक सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया गया कि जेंडया प्रेग्नेंट हैं। हालांकि, अभी तक इन दावों की पुष्‍ट‍ि नहीं हुई है। इसलिए इस पर शक गहरा रहा है कि यह झूठा दावा है। जेंडया और टॉम हॉलैंड को हाल ही स्‍पॉट किया गया। वायरल तस्‍वीरों को देखकर ही एक्‍ट्रेस की प्रेग्‍नेंसी की अटकलों ने जोर पकड़ा है। हालांकि, यह पहली बार नहीं है, जब ऐसी अफवाह उड़ी है। इससे पहले जब ऐसा हुआ था, तब जेंडया की मां, क्लेयर स्टॉर्मर ने इन दावों को सख्ती से खारिज कर दिया था और लोगों से बेहतर सोर्स पर भरोसा करने की अपील की थी। जेंडया के लूज-फिट कपड़ों को देखकर उड़ी अफवाह बहरहाल, इस बीच कई फैंस और ऑनलाइन कमेंटेटर्स का कहना है कि एक्‍ट्रेस जिस तरह बड़े साइज के कपड़े पहन रही हैं, यह सर्दियों में कई लेयर्स में पहने जाने वाले कपड़ों से अलग है। जेंडया और टॉम हॉलैंड आधिकारिक तौर पर सगाई कर चुके हैं। रिपोर्ट्स बताती हैं कि वे शादी को लेकर कोई जल्‍दबाजी नहीं करना चाहते हैं। इसकी वजह दोनों का बिजी वर्क शेड्यूल है। जेंडया की आने वाली फिल्‍में वर्क फ्रंट की बात करें तो जेंडया अब अपनी आने वाली रोमांटिक कॉमेडी फिल्म, ‘द ड्रामा’ में रॉबर्ट पैटिनसन के साथ नजर आने वाली हैं। इसके अलावा वह ‘यूफोरिया सीजन 3’, ‘ड्यून: पार्ट 3’, ‘द ओडिसी’, और ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ जैसे बड़े प्रोजेक्ट्स में दिखने वाली हैं। जेंडया और टॉम हॉलैंड की लव स्‍टोरी और सगाई ‘ड्यून’ फेम जेंडया और ‘स्‍पाइडर-मैन’ फेम टॉम हॉलैंड की लव स्‍टोरी की शुरुआत साल 2016 में हुई। दोनों ‘स्पाइडर-मैन: होमकमिंग’ के सेट पर मिले थे। जहां उनके बीच दोस्ती बढ़ी और फिर प्‍यार हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने 2024 के आखिर में छुट्टियों के आसपास सगाई कर ली है। मार्वल फ्रैंचाइजी में कई साल तक साथ काम करने के दौरान उनका रोमांस परवान चढ़ा, और 2021 से दोनों ऑफिश‍ियली पार्टनर बन गए हैं। कार में एक-दूसरे को चूमते नजर आए थे जेंडया और टॉम हॉलैंड साल 2021 की जुलाई में, पैपराजी ने दोनों को एक कार में एक-दूसरे को चूमते हुए कैमरे में कैद किया था। इसके बाद से ही दोनों का रोमांस पब्लिक हुआ। साल 2024 के आख‍िर में सगाई की खबरों को तब और हवा मिली, जब 2025 गोल्डन ग्लोब्स में जेंडया रिंग फिगर में एक अंगूठी पहने नजर आईं।

SC का आदेश: ‘घूसखोर पंडत’ रिलीज से पहले नाम बदलना अनिवार्य

नई दिल्ली  नेटफ्लिक्स की अगली फिल्म ‘घूसखोर पंडत’ का प्रोमो आने के बाद फिल्म विवादों में घिर गई. मनोज बाजपेयी स्टारर फिल्म के टाइटल पर इतना हंगामा मचा कि मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा गया. सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने फिल्ममेकर नीरज पांडे की फिल्म के टाइटल को लेकर कड़ी नाराजगी जताई है और इस टाइटल से फिल्म के रिलीज पर रोक लगा दी. कोर्ट ने दो टूक कहा कि किसी समाज के एक वर्ग को इस तरह के नाम से क्यों बदनाम किया जा रहा है? इस टाइटल से फिल्म रिलीज नहीं होगी. हाईकोर्ट से भी मेकर्स को झटका लग चुका है. मामले की सुनवाई के दौरान शीर्ष अदालत ने फिल्म निर्माता नीरज पांडे को हलफनामा दाखिल करने का निर्देश दिया है. कोर्ट ने कहा कि हलफनामे में स्पष्ट रूप से यह बताया जाए कि फिल्म किसी भी समाज या समुदाय के किसी वर्ग का अपमान या अवमानना नहीं करती है. CBFC की भूमिका पर जताई नाराजगी सुप्रीम कोर्ट ने यह भी संकेत दिया कि फिल्म की सामग्री को लेकर जो आपत्तियां सामने आई हैं, उन पर निर्माता पक्ष को अपनी स्थिति पारदर्शी ढंग से रखनी होगी. सुनवाई के दौरान अदालत ने केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) की भूमिका पर भी नाराजगी जताई. जजों ने सवाल किया कि जब फिल्म को प्रमाणपत्र दिया गया, तब क्या संभावित विवादित पहलुओं पर पर्याप्त विचार किया गया था. कोर्ट की टिप्पणी से यह संकेत मिला कि वह प्रमाणन प्रक्रिया की गंभीरता और जवाबदेही को लेकर संतुष्ट नहीं है. समुदाय विशेष का किया टारगेट याचिकाकर्ताओं का कहना है कि फिल्म का शीर्षक और कुछ हिस्से विशेष समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचा सकते हैं. वहीं निर्माता पक्ष का तर्क है कि फिल्म का उद्देश्य किसी का अपमान करना नहीं, बल्कि एक सामाजिक व्यंग्य प्रस्तुत करना है. 19 फरवरी को होगी अगली सुनवाई अब सभी की नजरें अगली सुनवाई पर टिकी हैं, जो 19 फरवरी को निर्धारित की गई है. माना जा रहा है कि तब तक निर्माता द्वारा दाखिल किया जाने वाला हलफनामा इस पूरे विवाद की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभाएगा.

ट्रोल्स को प्रियंका चोपड़ा का जवाब: शादी पर अफवाहों पर खुलकर बोलीं

मुंबई  ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी इंडियन सिनेमा में कमबैक फिल्म ‘वाराणसी’ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं. उनके इंडियन फैन्स उन्हें फिर से बड़े पर्दे पर इंडियन अवतार में देखने के लिए उत्सुक हैं. हाल ही में प्रियंका ने एक इंटरव्यू में अपनी अपकमिंग फिल्म से लेकर पर्सनल लाइफ से जुड़ी कुछ बातें साझा की हैं. निक से शादी के वक्त उठे सवाल? प्रियंका चोपड़ा ने वैराइटी इंडिया से अपनी चर्चित शादी को लेकर बात की है. उन्होंने बताया कि कैसे हॉलीवुड के फेमस सिंगर-एक्टर निक जोनस संग शादी को लेकर कई लोगों को आपत्ति थी. एक्ट्रेस ने साथ ही साथ अपनी शादी टूटने की बातों पर भी रिएक्ट किया. प्रियंका ने कहा, ‘हमारी शादी को अब 8 साल हो गए हैं. अगर लोग अभी भी इंतजार कर रहे हैं कि ये रिश्ता कब टूटेगा या बर्बाद होगा, तो वो उनकी मर्जी.’ ‘मैंने तो अब इसके बारे में सोचना ही छोड़ दिया है. पता नहीं हमने ऐसा क्या किया जो लोगों को हमारा रिश्ता इतना खटकता था. शायद इसलिए क्योंकि हम अलग-अलग देशों से हैं, अलग-अलग धर्म के हैं, और उम्र में भी फर्क है. ये सब सुनकर बहुत दुख होता था.’ प्रियंका बताती हैं कि उन्हें अब अपने रिश्ते को लेकर होने वाली चर्चाओं से कोई फर्क नहीं पड़ता. वो और निक अब एक-दूसरे में खोए रहते हैं, बाहरी दुनिया से खुद को अलग कर चुके हैं.  पति निक की तारीफ में क्या बोलीं प्रियंका? प्रियंका ने आगे अपने पति निक जोनस के बारे में भी बात की और उनकी तारीफ में भी कुछ बातें कहीं. उन्होंने कहा, ‘हमारी शादी बहुत जल्दी हो गई थी, मिलने के सिर्फ छह महीने में. जब मैंने निक से शादी की, तो मुझे भी लग रहा था कि ये सच में हो रहा है या नहीं. उनका ये वाला हिस्सा… मतलब मुझे लगा कि ये सब नकली है, ये दिखावा है, ये पागलपन है. लेकिन निक में सच्चाई है, पूरी ईमानदारी है. ये बात मुझे हर रोज इंस्पायर करती है.’ ‘मेरे प्रोफेशन में तो हर बार कुछ ना कुछ बनना पड़ता है, रोल बदलना पड़ता है, जो दिखाना हो वो दिखाना पड़ता है. लेकिन निक दिन भर जो भी बात करते हैं, जिससे भी बात करते हैं, वो हमेशा बिल्कुल सच्चे रहते हैं. वो बहुत छोटी उम्र से काम करने लगे थे. उनके मम्मी-पापा बहुत अच्छे, समझदार और सच्चे इंसान हैं, संत जैसे. तो मुझे पता चल गया कि ये गुण कहां से आए. ये उनकी ऐसी खूबी है जो सबको हैरान कर देती है, कोई बचाव नहीं कर पाता.’  प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी साल 2018 में हुई थी. दोनों के बीच लगभग 10 साल का अंतर है, जिसपर कई लोगों ने सवाल खड़े किए थे. मगर कपल ने हमेशा उन सभी सवालों का अपनी दमदार केमिस्ट्री से मुंह तोड़ जवाब दिया. अब दोनों एक बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस के पेरेंट्स भी हैं, जिनका जन्म साल 2022 में हुआ था.

राजपाल यादव की रिहाई पर बड़ा अपडेट: सलमान खान और अजय देवगन ने संभाला मोर्चा, मैनेजर का बयान

मुंबई राजपाल याद इस वक्त 5 करोड़ रुपये को लेकर चेक बाउंस केस में तिहाड़ जेल की सलाखों के पीछे हैं। साल 2010 का ये मामला धीरे-धीरे ऐसा नासूर बना कि अब उन्होंने घुटने टेक दिए। तिहाड़ जेल में सरेंडर करने से पहले राजपाल यादव ने सीधे और साफ शब्दों में कहा था कि उनके पास पैसे नहीं है इसलिए कोई और उपाय नहीं है। वहीं उन्होंने ये भी कहा था कि फिल्म इंडस्ट्री में ऐसा कोई नहीं जो उनकी मदद कर सके। अब घटना ने जहां फैन्स को दुखी किया वहीं बॉलीवुड सितारे भी उनकी मदद के लिए सामने आ रहे हैं। सबसे पहले सोनू सूद ने उनकी मदद के लिए आवाज उठाई और अब सलमान खान से लेकर अजय देवगन तक जैसे एक्टर्स ने उनकी मदद के लिए हाथ बढ़ा दिया है। राजपाल यादव के मैनेजर ने बताया 9 करोड़ रुपये कर्ज और उसके निपटारे और जमानत पर बातें कीं। राजपाल यादव अपनी कुछ गलतियों की वजह से पर्सनल और प्रफेशनल लाइफ में जिस बुरे दौर से गुजर रहे हैं, अब उनकी मदद के लिए इंडस्ट्री ने हाथ बढ़ा दिया है। एक्टर के मैनेजर गोल्डी ने इस खास बातचीत में बताया कि उन्हें मदद करने वालों में अजय देवगन, सलमान खान, वरुण धवन और कई अन्य सितारे शामिल हैं। गोल्डी बोले- बहुत से लोगों ने राजपाल यादव की मदद के लिए हाथ बढ़ाया गोल्डी ने सलमान और अजय देनगन से मिले सपोर्ट पर बातें करते हुए कहा, ‘बहुत से लोगों ने राजपाल यादव की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। सोनू सूद, सलमान खान और अजय देवगन जैसे एक्टर्स ने उन्हें सपोर्ट दिया है। मेरी अभी डेविड धवन से बात हुई थी, उन्होंने भी सम्पर्क किया है। रतन नैन, वरुण धवन… इस बार कई लोग उनकी मदद के लिए आगे आ रहे हैं, जिसकी राजपाल ने दिल से सराहना की है।’ राजपाल यादव के मैनेजर बोले- कल तक हो सकते हैं रिहा उन्होंने कहा, ‘अच्छी बात ये है कि उनकी स्थिति बिगड़ने के बाद इंडस्ट्री ने चट्टान की तरह उनका साथ दिया है और इसकी सराहना की जानी चाहिए।’ उन्होंने बताया कि घर में सभी चाह रहे हैं कि राजपाल तब तक रिहा हो जाएं। उन्होंने उम्मीद जताई कि वो कल तक रिहा हो जाएंगे।

रजनीकांत की फिल्म को लेकर हाईकोर्ट का सख्त फैसला, 12 साल बाद क्यों लगा ₹2.52 करोड़ का जुर्माना?

मद्रास रजनीकांत और दीपिका पादुकोण की 2014 में रिलीज तमिल फिल्‍म ‘कोचादाइयां’ अचानक चर्चा में आ गई है। मद्रास हाई कोर्ट ने फिल्‍म के प्रोड्यूसर जे मुरली मनोहर और उनके प्रोडक्शन हाउस, मीडियावन ग्लोबल एंटरटेनमेंट लिमिटेड पर ₹2.52 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। यही नहीं, कोर्ट ने अपने आदेश में साफ कहा है कि मेकर्स या तो चार हफ्ते के अंदर यह जुर्माना चुकाएं या फिर छह महीने जेल की सजा भुगतने के लिए तैयार हो जाएं। यकीनन, आप भी यही सोच रहे होंगे कि आख‍िर 12 साल बाद ऐसा क्‍या हो गया, तो आइए इस पूरे मामले को तफ्तील से समझाते हैं। Kochadaiiyaan को रजीनकांत की बेटी सौंदर्या रजनीकांत ने डायरेक्‍ट किया है। फिल्‍म में रजनीकांत और दीपिका पादुकोण के अलावा जैकी श्रॉफ भी थे। यह फिल्‍म बॉक्‍स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी। लेकिन रजनीकांत के कारण इसने खूब चर्चा बटोरी थी। हाई कोर्ट का यह मामला असल में एक एडवरटाइजिंग एजेंसी को मुआवजा देने और चेक बाउंस होने से जुड़ा है। आइए, पहले जानते हैं कि कोर्ट में क्‍या हुआ। 2021 और 2023 में भी सुनाई गई थी सजा मद्रास हाई कोर्ट के जस्टिस सुंदर मोहन ने फिल्‍म के प्रोड्यूसर जे मुरली मनोहर और उनकी प्रोडक्शन कंपनी द्वारा दायर एक क्रिमिनल रिवीजन केस को कुछ हद तक मंजूरी दी है। यह केस 2021 में एक मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट द्वारा उन्हें दी गई सजा और 2023 में एक सिटी सिविल कोर्ट द्वारा कन्फर्म किए जाने के खिलाफ दायर किया गया था। करोड़ों का कर्ज, नहीं चुकाए बकाया पैसे हाई कोर्ट ने मनोहर को 4 हफ्ते के अंदर एडवरटाइजिंग एजेंसी, ‘एडब्यूरो एडवरटाइजिंग प्राइवेट लिमिटेड’ को ₹2.52 करोड़ देने या 6 महीने जेल की सजा भुगतने का निर्देश दिया है। अदालत ने दोनों पक्षों को सुनने और गड़बड़ियों पर सवाल उठाने के बाद, फैसला सुनाया कि ऐड एजेंसी ने सिर्फ ₹10 करोड़ उधार दिए थे और उसे ₹8.74 करोड़ चुका दिए गए थे, जिससे ₹1.26 करोड़ का बैलेंस रह गया। इसलिए सजा को बदलकर ₹2.52 करोड़ का जुर्माना कर दिया गया, जो उस पर बकाया रकम से दोगुना था। 2014 में प्रोडक्‍शन हाउस ने लिया था 20 करोड़ रुपये का कर्ज ‘द हिंदू’ ने इससे पहले एक रिपोर्ट में बताया कि एडब्यूरो एडवरटाइजिंग प्राइवेट लिमिटेड के अबीरचंद नाहर ने प्रोड्यूसर मोहन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें कहा गया कि उनकी फर्म ने 25 अप्रैल, 2014 को मीडियावन ग्लोबल एंटरटेनमेंट के साथ एक मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (MoU) किया था। उन्होंने फोटोरियलिस्टिक मोशन-कैप्चर मूवी के पोस्ट-प्रोडक्शन के लिए प्रोडक्शन हाउस को ₹20 करोड़ का कर्ज दिया था। प्रोडक्शन हाउस ने फाइनेंसर को बताया था कि ‘कोचादाइयां’ के लीज राइट्स की बिक्री से कम से कम ₹20 करोड़ मिलेंगे। ऐड एजेंसी ने किया था गारंटी मुनाफा का वादा, चेक हुआ बाउंस ऐड एजेंसी ने अपनी शिकायत में कहा कि किसी तीसरे पक्ष को राइट्स बेचने से पहले उसे बिक्री से होने वाली कमाई का 20% या कम से कम ₹2.40 करोड़ के गारंटी मुनाफे का वादा किया गया था। ऐड एजेंसी ने 28 अप्रैल, 2014 को प्रोडक्शन हाउस के बैंक अकाउंट में ₹10 करोड़ ट्रांसफर कर दिए। लेकिन दिसंबर 2014 में, प्रोडक्शन हाउस की तरफ से एजेंसी को जारी किया गया चेक बाउंस हो गया। 2021 में कोर्ट ने प्रोड्यूसर मोहन को माना दोषी दिसंबर 2021 में एक मजिस्ट्रेट कोर्ट ने मोहन को दोषी ठहराया और उन्‍हें छह महीने जेल की सजा सुनाई। उन्‍हें तब ₹7.70 करोड़ देने या छह महीने की और जेल की सजा भुगतने का भी आदेश दिया गया। फिर अगस्त 2023 में, एक सिविल कोर्ट ने सजा को जारी रखा। लेकिन प्रोड्यूसर ने ₹12.75 करोड़ चुकाने का दावा किया। उसने ऐड एजेंसी पर बाद में दिए गए चेक को गारंटी के तौर पर इस्तेमाल करने का भी आरोप लगाया। रजनीकांत की पत्‍नी लता का भी धोखाधड़ी केस में आया नाम मामले में एक और ट्व‍िस्‍ट तब आया, जब ऐड एजेंसी ने 2016 में रजनीकांत की पत्नी लता के खिलाफ भी धोखाधड़ी का केस किया था। सुप्रीम कोर्ट ने फिल्म के राइट्स बेचने के बारे में तब उन्हें नोटिस जारी किया था। साल 2018 में, सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने उन्हें ₹6.20 करोड़ देने का आदेश दिया था।

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह को धमकी भरा मैसेज, करोड़ों की फिरौती मांगी गई

मुंबई मुंबई से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह से रंगदारी की मांग की गई है। बताया जा रहा है कि रणवीर सिंह के व्हाट्सएप पर एक वॉइस नोट मिला है, जिसमें उनसे करोड़ों रुपये की फिरौती की मांग की गई है। वहीं, धमकी भरा मैसेज आते ही रणवीर सिंह से ने मुंबई पुलिस को जानकारी दी। धमकी वाले मैसेज की जानकारी मिलते ही पुलिस मामले की जांच तेज कर दी है और अभिनेता के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी है। फिलहाल पुलिस यह पता करने में जुटी है कि धमकी भरा मैसेज किसने भेजा है। गौरतलब है कि फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी के आवास के बाहर हाल ही में हुई गोलीबारी की घटना बॉलीवुड की किसी हस्ती के लिए सुरक्षा खतरे का सामना करने का पहला मामला नहीं है। रविवार की तड़के मुंबई के जुहू इलाके में स्थित रोहित शेट्टी के घर के बाहर गोलीबारी हुई, जिसकी जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गिरोह ने ली है। पुणे पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों को हिरासत में लिया है। शुरुआती जांच के बाद पुलिस ने पुष्टि की है कि हिरासत में लिए गए लोग कथित रूप से लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़े हुए हैं। पुलिस के अनुसार, हमलावरों ने मुंबई के जुहू क्षेत्र में स्थित नौ मंजिला इमारत की पहली मंजिल पर रात करीब 12:45 बजे गोलीबारी की। कम से कम पांच गोलियां चलाई गईं, जिनमें से एक गोली इमारत के अंदर स्थित जिम के कांच के सामने वाले हिस्से पर लगी। घटना के बादगिरोह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के माध्यम से हमले की जिम्मेदारी ली। इसके बाद, कथित तौर पर अर्जू बिश्नोई नाम के एक गैंगस्टर ने एक ऑडियो संदेश जारी किया, जिसमें उसने गोलीबारी की जिम्मेदारी ली।  

आ गई रिलीज डेट, ‘बॉर्डर 2’ के बाद अब ‘लाहौर 1947’ में धमाल मचाने को तैयार सनी देओल

मुंबई, सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ का जादू बॉक्स ऑफिस पर जारी है। इस बीच मेकर्स ने उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘लाहौर 1947’ की रिलीज डेट अनाउंस कर दी है। ‘लाहौर 1947’ 13 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म के जरिए पहली बार सनी देओल, डायरेक्टर राजकुमार संतोषी और प्रोड्यूसर आमिर खान एक साथ काम करने जा रहे हैं। आमिर खान प्रोडक्शंस द्वारा बनाई गई यह फिल्म साल 1947 के भारत-पाकिस्तान विभाजन की पृष्ठभूमि पर आधारित है। यह इतिहास के सबसे दर्दनाक अध्याय में से एक को खास अंदाज में पर्दे पर पेश करेगी। आमिर खान ने बताया कि यह दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र की पसंदीदा स्क्रिप्ट थी। उन्होंने फिल्म को लेकर बताया, “यह धरम जी (धर्मेंद्र) की सबसे पसंदीदा स्क्रिप्ट्स में से एक थी। मुझे बहुत खुशी है कि यह फिल्म उसी अंदाज में रिलीज होगी और इसे उनका प्यार मिलेगा।” अपकमिंग फिल्म की कहानी असगर वजाहत के नाटक ‘जिस लाहौर नई देख्या, ओ जम्याई नई’ से प्रेरित है। यह नाटक विभाजन की बड़ी राजनीति के बजाय सांप्रदायिक हिंसा और विस्थापन से टूटे हुए रिश्तों पर फोकस करता है। कहानी एक हिंदू परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे लाहौर से भारत आने के लिए मजबूर किया जाता है। उन्हें एक मुस्लिम परिवार द्वारा छोड़ी गई हवेली मिलती है, लेकिन वहां एक बूढ़ी मुस्लिम महिला अभी भी रह रही होती है। इसके बाद विभाजन के उथल-पुथल भरे दिनों में पहचान, नुकसान और नैतिक जिम्मेदारी जैसे गहरे सवाल उठते हैं। फिल्म तमाशे वाली देशभक्ति कहानियों से अलग हटकर विभाजन के स्थायी जख्मों, सहानुभूति और साझा दर्द पर रोशनी डालती है। यह एक भावुक और गंभीर पीरियड ड्रामा है। फिल्म में सनी देओल मुख्य भूमिका में हैं, जिसमें शबाना आजमी, प्रीति जिंटा और करण देओल भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। संगीत को एआर रहमान ने तैयार किया है और गीतों के बोल जावेद अख्तर ने लिखे हैं।  

एक्सेल एंटरटेनमेंट ने रणवीर सिंह के ‘डॉन 3’ छोड़ने पर बतौर मुआवजा 40 करोड़ रुपये की मांग की

नई दिल्ली,  रणवीर सिंह ने ‘डॉन 3’ फिल्म छोड़ दी है और इसके बाद एक्सेल एंटरटेनमेंट ने उनसे 40 करोड़ रुपये हर्जाने की मांग की है। सूत्रों ने ‘वैरायटी इंडिया’ को बताया कि ‘डॉन 3’ के प्रोजेक्ट से अचानक से अभिनेता के बाहर होने के बाद बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। फिल्म जगत के कई सूत्रों ने बताया कि एक्सेल एंटरटेनमेंट का दावा है कि सिंह के फिल्म छोड़ने से उन्हें भारी वित्तीय नुकसान हुआ है। इसमें विकास कार्य पर हुआ खर्च और शेड्यूलिंग, प्लानिंग तथा अन्य प्री-प्रोडक्शन प्रतिबद्धताओं से जुड़ी देरी शामिल है। ‘वैरायटी इंडिया’ को एक ऐसा पत्र भी मिला है, जिससे पता चलता है कि प्रोडक्शन हाउस ने विभिन्न विभागों के प्रमुखों से इस प्रोजेक्ट के बाहर काम खोजने को कहा है। सूत्रों का कहना है कि बैनर का मानना है कि रणवीर सिंह को कंपनी के हुए नुकसान की भरपाई करनी चाहिए। हालांकि, कहा जा रहा है कि सिंह इस दावे का कड़ा विरोध कर रहे हैं और उनका तर्क है कि वह किसी भी राशि का भुगतान करने के लिए उत्तरदायी नहीं हैं। अभिनेता के करीबी लोगों ने कहा है कि रणवीर का तर्क है कि उन्होंने अतीत में भी कई प्रोजेक्ट छोड़े हैं और तब ऐसी मुआवजे की मांग का सामना नहीं करना पड़ा, इसलिए इस मामले को अलग तरह से नहीं देखा जाना चाहिए। नाम न छापने की शर्त पर, एक सूत्र ने ‘वैरायटी इंडिया’ को बताया, “रणवीर का दावा है कि उन्होंने यह प्रोजेक्ट इसलिए छोड़ा, क्योंकि वे पटकथा से खुश नहीं थे। वे लगातार बदलावों की मांग कर रहे थे और उन्हें फाइनल ड्राफ्ट पसंद नहीं आया। दूसरी ओर एक्सेल का दावा है कि उन्होंने प्री-प्रोडक्शन का काम रणवीर सिंह की हरी झंडी मिलने के बाद ही शुरू किया था। पिछले शुक्रवार को सिंह और एक्सेल एंटरटेनमेंट के प्रतिनिधियों के बीच दो घंटे की बैठक के दौरान विवाद पर चर्चा हुई, लेकिन कथित तौर पर बातचीत बिना समाधान के समाप्त हो गयी। अंदरूनी सूत्रों ने इस बैठक को ‘विवादास्पद’ बताया, जिसमें दोनों पक्षों ने प्रोजेक्ट के पटरी से उतरने के लिए जवाबदेही और वित्तीय जिम्मेदारी पर असहमति जतायी। फिलहाल दोनों पक्षों में बढ़ते तनाव को कम करने और मामला सुलझाने के लिए ‘प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया’ (पीजीआई) मध्यस्थता कर रही है।  

संजय मिश्रा ने बाबिल खान की जमकर तारीफ की

मुंबई,  बॉलीवुड के जानेमाने चरित्र अभिनेता संजय मिश्रा ने हाल ही में चैट शो के दौरान अभिनेता बाबिल खान की तारीफ की है। संजय मिश्रा अपनी हाल ही में रिलीज़ हुई फिल्म वध 2 के प्रमोशन के सिलसिले में शो पर मौजूद थे। बातचीत के दौरान जब बाबिल का ज़िक्र आया, तो संजय मिश्रा ने उनकी तुलना उनके दिवंगत पिता और दिग्गज अभिनेता इरफान खान से की, जो अपने आप में बड़ी तारीफ मानी जा रही है। संजय मिश्रा ने कहा, “ बबिल बड़ा क्यूट लगता है यार। कभी-कभी वह यंग इरफान भाई, नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (एनएसडी) वाले लगते हैं।” संजय मिश्रा जैसे अनुभवी अभिनेता की यह बात खास मायने रखती है। इरफान खान को भारतीय सिनेमा के सबसे बेहतरीन अभिनेताओं में गिना जाता है। ऐसे में बाबिल की तुलना इरफान खान से होना उनके लिए एक बड़ी सराहना है।  

शर्लिन चोपड़ा का जन्मदिन: मिस आंध्र से ‘प्लेबॉय’ तक, ऐसा रहा उनका सफर

मुंबई   हिंदी सिनेमा में जहां सशक्त मुख्य भूमिकाओं के लिए अभिनेत्रियों की अहमियत बनी रही है, वहीं कुछ बोल्ड अभिनेत्रियों और मॉडलों ने भी अपनी अलग पहचान बनाई है। इन कलाकारों ने पारंपरिक अभिनय से इतर अपनी बेबाक छवि और बोल्ड प्रजेंटेशन के जरिए दर्शकों के बीच खास जगह बनाई। इसी कड़ी में नाम आता है शर्लिन चोपड़ा का, जो 11 फरवरी को अपना 38वां जन्मदिन मना रही हैं। आज भी वह ओटीटी मंचों पर सक्रिय हैं और अपने बोल्ड दृश्यों के कारण चर्चा में रहती हैं।  मीडिया में भी उनकी मौजूदगी लगातार बनी रहती है, जिससे वह सुर्खियों में रहती हैं। कम ही लोग जानते हैं कि शर्लिन चोपड़ा को असली पहचान फिल्मों के जरिए नहीं, बल्कि मैग्जीन जगत से मिली। एक प्रतिष्ठित मैग्जीन में उनकी बोल्ड फोटोज ने उन्हें वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाई, जिसके बाद वह अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी चर्चा का विषय बनीं। यही पहचान आगे चलकर उनके करियर की दिशा तय करने में भी अहम साबित हुई। हैदराबाद में जन्मी शर्लिन को मॉडल बनने का शौक बचपन से था और यही वजह रही कि मात्र 15 साल की उम्र में अभिनेत्री ने मिस आंध्र का खिताब जीता था। मॉडलिंग के बाद अभिनेत्री फिल्मों में काम करने के लिए कई ऑडिशन दिए और साल 2002 में उन्हें तमिल फिल्म वेंडी मब्बू’ में काम किया था, जो एरोटिक फिल्म थी। उसी साल, उन्होंने एक तमिल फिल्म ‘यूनिवर्सिटी’ और एक अंग्रेजी फिल्म ‘बीपर’ में भी अभिनय किया। तीनों फिल्में पर्दे पर रिलीज हुई लेकिन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में अपना बजट भी नहीं निकाल पाई। बॉलीवुड में शर्लिन ने एंट्री 2005 में आई फिल्म ‘टाइम पास’ से की थी। जिसके बाद ‘दोस्ती: फ्रेंड्स फॉरएवर’, जवानी दीवानी: ए यूथफुल जॉयराइड’, ‘नॉटी बॉय’,’गेम’,’रकीब’, ‘रेड स्वस्तिक’,और ‘दिल बोले हड़िप्पा! जैसी फिल्मों में काम किया। शर्लिन की फिल्में कब आईं और कब चली गईं, किसी को पता नहीं चला, लेकिन साल 2012 में ग्लोबल लेवल पर शर्लिन के नाम की सुनामी आ गई। अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा उस समय सुर्खियों में आईं, जब वह प्लेबॉय मैग्जीन के लिए बिना कपड़ों के फोटो शूट कराने वाली पहली भारतीय महिला बनीं। हालांकि, इस मामले में विवाद तब खड़ा हुआ, जब प्लेबॉय मैग्जीन ने यह कहकर इनकार किया कि उनकी शर्लिन के साथ किसी तरह की प्रत्यक्ष मुलाकात हुई थी। इसके बावजूद बाद में अभिनेत्री का डिजिटल फोटो शूट जारी किया गया। डिजिटल फोटो शूट के सामने आते ही व्यापक चर्चा शुरू हो गई और रातो-रात शर्लिन देशभर के अखबारों और टीवी चैनलों की सुर्खियां बन गईं। इस घटनाक्रम ने मनोरंजन जगत में खासा हलचल पैदा की। मैग्जीन के अलावा शर्लिन चोपड़ा ने रियलिटी शो बिग बॉस-3 में भी हिस्सा लिया था। शो के दौरान उनके पहनावे और बयानों को लेकर भी खूब चर्चा हुई। उन्होंने सार्वजनिक रूप से यह कहा था कि वह अभिनेता अमिताभ बच्चन की बड़ी प्रशंसक हैं और भविष्य में ऐसे ही लंबे कद और मजबूत कद-काठी वाले जीवनसाथी से विवाह करना चाहेंगी। शर्लिन चोपड़ा अपने बेबाक बयानों और बोल्ड अंदाज के कारण आज भी अक्सर खबरों में बनी रहती हैं और मनोरंजन जगत में चर्चा का विषय रहती हैं।

इशिता दत्ता ने 60 दिन में 15 किलो वजन घटाया: ‘दृश्यम’ एक्ट्रेस ने खुद शेयर किया वजन घटाने का राज

 मुंबई  फिल्म दृश्यम में अजय देवगन की बड़ी बेटी का रोल निभाकर फेम पाने वाली एक्ट्रेस इशिता दत्ता अपने वेट लॉस को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं. दो बच्चों की मां इशिता ने हाल ही में बताया है कि कैसे दूसरी डिलीवरी के बाद उन्होंने 2 महीने में 15 किलो वजन कम  किया था. अक्सर ही प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं का वजन तेजी से बढ़ने लगता है, जिसे कम करना सबसे मुश्किल होता है. डिलीवरी के बाद भी वजन घटने की बजाय स्पीड से बढ़ता है,लेकिन इशिता का महज 2 महीने में ही काफी घट गया था. आखिर इसके पीछे की क्या वजह थी, अब एक्ट्रेस ने खुद खुलासा किया है.  प्रेग्नेंसी के दौरान क्या मुश्किलें आईं? इशिता ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर की है, जिसमें उन्होंने बताया कि उनकी प्रेग्नेंसी के पहले दो ट्राइमेस्टर बहुत अच्छे रहे, जिसमें वो घूमीं, काम किया, अच्छा खाना खाया और सब कुछ नॉर्मल था. लेकिन छठे महीने में उन्हें प्रीमैच्योर डिलीवरी का खतरा हो गया, जिसके कारण डॉक्टरों ने उन्हें पूरा बेड रेस्ट की सलाह दे दी थी.  प्रेग्नेंसी में पता चली नई बीमारी इशिता ने बताया कि प्रेंग्नेंसी के दौरान उनको एक दिन तेज पेट में दर्द हुआ था, कई बार हॉस्पिटल तक जाना पड़ा. तब टेस्ट में मालूम चला कि उनको गॉलब्लैडर स्टोन यानी पित्त की पथरी हो गई है. अब उनके लिए मुश्किल यह थी कि वो प्रेग्नेंट थी और ऐसे में ना तो उनका ऑपरेशन हो सकता था और ना ही वो कोई पेन किलर खा सकती थीं.  उसके बाद उनके लिए प्रेग्नेंसी उनके लिए बहुत दर्दभरी रही, उनको असहनीय दर्द होता था. फिर आठवें महीने में ही उन्होंने अपनी बेटी को जन्म दिया. हालांकि यहां भी उनकी मुश्किलें कम नहीं हुई, क्योंकि डॉक्टर ने साफ कहा कि डिलीवरी के बाद एकदम से सर्जरी नहीं कर सकते हैं. वह ब्रेस्टफीडिंग कर रही थीं और शरीर को रिकवर होने में समय लग रहा था, इसलिए लगभग 40 दिन बाद गॉलब्लैडर का ऑपरेशन हुआ.  वेट लॉस की पीछे का असली सच इशिता ने बताया कि ऑपरेशन के बाद भी धीरे-धीरे ही उनकी रिकवरी हुई और इस दौरान उनको सख्त डाइट फॉलो करनी पड़ी. इसलिए उनका वजन किसी डाइट प्लान या एक्सरसाइज से नहीं, बल्कि बीमारी, सर्जरी, बैलेंस डाइट और लंबे समय की रिकवरी की वजह से कम हुआ. यह कोई  मैजिक या शॉर्टकट नहीं है.       

कपूर खानदान की लाडली खुशी कपूर ने बिकिनी टॉप और अनबटन जींस में दिखाया अपना स्वैग

मुंबई  बोनी कपूर की बेटी और जाह्नवी कपूर की छोटी बहन खुशी कपूर अपने ग्लैमरस अंदाज और फैशन सेंस से फैंस को क्रेजी कर देती हैं. खुशी का हर लुक एक से बढ़कर एक होता है. 25 साल की खुशी कपूर ने अब अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर रेड एंड व्हाइट बिकिनी में अपनी कुछ स्टनिंग तस्वीरें शेयर की हैं, जिन्हें देखकर फैंस की धड़कनें भी तेज हो गई हैं.  खुशी कपूर ने बिकिनी टॉप के साथ जैकेट भी कैरी की है, जिसे उन्होंने फ्रंट से ओपन ही रखा है. बिकिनी संग एक्ट्रेस ने जींस को भी अनबटन करके स्टाइल किया है.  खुशी कपूर के इस अनोखे स्टाइल स्टेटमेंट से फैंस काफी इंप्रेस नजर आ रहे हैं. एक्ट्रेस ने इस लुक को स्मोकी आई मेकअप, ग्लॉसी लिपस्टिक के साथ कंप्लीट किया. ओपन हेयर में वो डीवा लग रही हैं.  खुशी ने कभी बैठकर, कभी लेटकर तो कभी खड़े होकर कई अलग अंदाज में पोज दिए. उनका हर एक पोज बेहद किलर है. एक्ट्रेस के ग्रेस और स्वैग से नजरें हटाना भी मुश्किल है.  खुशी ने फोटोज के कैप्शन में लिखा- हैप्पी संडे. उनकी ये ग्लैमरस तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. जाह्नवी कपूर ने भी बहन की तस्वीरों पर रिएक्ट किया है. उन्होंने कैप्शन में लिखा- नाइस कैजुअल कैप्शन. शनाया कपूर ने भी खुशी पर प्यार लुटाया है.         फैंस भी खुशी पर दिल हार बैठे हैं. एक्ट्रेस के पोस्ट का कमेंट सेक्शन तारीफों से भरा हुआ है. एक यूजर ने लिखा- आपसे प्यार हो गया है. दूसरे ने लिखा- सुपर हॉट. कोई हार्ट इमोजी बना रहा है, तो कोई फायर इमोजी बनाकर रिएक्शन दे रहा है. खुशी कपूर की बात करें तो वो बॉलीवुड में अपने कदम जमाने में लगी हैं. खुशी ने ‘द आर्चीज’ से अपना एक्टिंग डेब्यू किया था. इसके बाद वो ‘लवयापा’, ‘नादानियां’ में नजर आईं. 

2 साल बाद रिश्ते में उतार-चढ़ाव: दिव्या अग्रवाल और उनके पति के बीच बढ़ी दूरी?

मुंबई  शो ‘द 50’ में जमकर बवाल हो रहा है. शो के बीते एपिसोड में दिव्या अग्रवाल और इंफ्लुएंसर भव्या सिंह के बीच तगड़ी लड़ाई देखने को मिली. झगड़े के दौरान भव्या पर्सनल गईं. उन्होंने दिव्या पर जमकर कमेंट किए. भव्या ने एक्ट्रेस की शादी पर बड़ा खुलासा किया. उन्होंने दावा किया कि एक्ट्रेस अपने पति अपूर्व पडगांवकर से अलग रहती हैं. दिव्या-भव्या में हुई कैटफाइट दोनों के बीच झगड़ा बैल और बुद्धि टास्क के दौरान हुआ. यहां पर दिव्या ने कहा कि अर्चना गौतम के पास दिमाग नहीं है. ये कमेंट सुनकर भव्या नाराज हो जाती हैं. उन्होंने दिव्या को सबक सिखाने का फैसला किया. वॉशरूम एरिया में दिव्या लड़ाई के बाद रो रही थीं. उन्होंने भव्या से टिश्यू पास करने को कहा. मगर भव्या ने तुरंत मना कर दिया. भव्या का रिएक्शन देखकर दिव्या रोने लगीं और शो छोड़ने की बात कही. रिद्धि डोगरा संग अपनी फीलिंग्स बयां करते हुए दिव्या ने कहा- मैंने लोगों के साथ दोस्ती बनाने में सालों खर्च किए हैं. हर शो में सबसे ज्यादा मुझसे नफरत की जाती है. मैंने शो में अकेले खेला है. मैंने इसे अपनी ईगो पर लिया और शो जीतकर खुद को साबित किया. अर्चना मेरी दोस्त है. लेकिन यहां पर वो मेरे से दुश्मनों की तरह लड़ रही है. मैं अपने पति को मिस कर रही हूं. उसने मुझे अच्छा और शांत इंसान बनाया. उसके जिंदगी में आने के बाद मैंने दोस्त बनाने शुरू किए. उसने मुझे दोस्ती का असली मतलब समझाया.  तभी भव्या वहां पर आईं और दिव्या को चेतावनी देते हुए कहा कि वो उनसे अच्छे से बात करें. बाद में सपना चौधरी, आर्या संग बात करते हुए भव्या ने दिव्या पर निजी कमेंट किए. वो कहती हैं- ये इतनी फेक लड़की है. इसमें कोई हैरानी नहीं कि लोग इसे गोल्ड डिगर कहते हैं. मैंने इसे पॉडकास्ट पर पूछा है कि कभी रियलिटी शो करोगे? तब दिव्या ने कहा था- नहीं, मैंने बिग बॉस नहीं जीता था. मैं पूछती हूं- क्या उखाड़ लिया तुमने, सारी पीआर कराके और स्पॉटिंग कराके, थोड़ा दिख जाती हो. कुछ नहीं किया जिंदगी में, फेक औरत है. सबके साथ फेक कर रही है.. अब सबके साथ बैठकर गॉसिप करेगी. पति से अलग रहती हैं दिव्या? भव्या ने दावा किया कि दिव्या अपने पति संग नहीं रहती. उन्होंने कहा- दिवाली पर असली पटाखे तो इसके घर पर फूटे थे. वो मैंने फोड़े थे और आज तक मैंने कभी बोली नहीं ये बात, ना कभी पॉडकास्ट पर कहा, ना मैं कभी बोलूंगी. क्योंकि इनका खुद का आपसी पारिवारिक मामला था. उसमें मुझे इंवॉल्व कर दिया इन लोगों ने. भीख मांगती है लोगों से मुंबई में कि मेरे घर आ जाओ, आप मेरे पास आ जाओ, प्लीज मिलो मुझसे, अलग रहती है अपने पति से. भव्या ने कहा कि वो दिव्या को तबाह करके इस शो से जाएंगी. दिव्या ने बिजनेसमैन अपूर्व से 2024 में शादी की थी. पिछले साल जुलाई में दोनों के सेपरेशन की खबरें भी आई थीं. तब दिव्या ने मस्ती भरा पोस्ट शेयर कर शादी में खटपट की न्यूज को खारिज किया था. 

प्यार के लिए दादी का रूप और अलमारी का रहस्य! BLACKPINK की Rosé की अनसुनी कहानी

लॉस एंजिल्स के-पॉप स्टार ब्लैकपिंक की Rosé ने खुलासा किया है कि उन्होंने अपने एक्स लवर से छिपकर मिलने के लिए एक मजेदार तरीका निकाला था। लोगों को उनके बारे में कुछ पता न लगे इसके लिए वो पूर्व प्रेमी से बूढ़ी दादी की तरह कपड़े पहनकर मिला करती थीं। ये किस्सा उन्होंने एक पॉडकास्ट पर खुद सुनाया। Rosé ने एलेक्स कूपर के पॉडकास्ट ‘कॉल हर डैडी’ पर बातचीत में बताया कि कैसे वो अपने रिश्ते को फैन्स और पपराजी से बचाने के लिए एक बुजुर्ग महिला का वेश धारण किया करती थीं। उन्होंने बताया कि डेटिंग के दौरान पकड़े जाने के डर ने उन्हें इस तरह से अपना हुलिया बदलने के लिए मजबूर कर दिया। उम्रदराज महिलाओं वाले सामान रखतीं इतना ही नहीं, 28 साल की सिंगर ने बताया कि पहचान छिपाने के लिए उन्होंने एक पूरी अलमारी ही उन तरह के कपड़ों के लिए बना ली थी जिसमें उम्रदराज महिला के लुक में बदलने के लिए जरूरी सारी चीजें वो रखा करती थीं। ‘मैंने एक काली घुंघराली विग खरीदी और बुजुर्ग महिलाओं को स्टडी करती’ उन्होंने कहा, ‘मैंने एक विग खरीदी। एक काली घुंघराली विग, छोटी सी। मैंने गौर करना शुरू किया कि बुजुर्ग महिलाएं सड़क पर कैसे कपड़े पहनती हैं। मैं सोचती थी- ठीक है, वे इस तरह की स्कर्ट, इस तरह के जूते, इस तरह का बैग पहनती हैं। मैं उनकी स्टडी करती और फिर उसे ऑर्डर करती और फिर वैसे ही कपड़े पहना करती।’ ज्यादातर समय घर के अंदर ही बिताते सिंगर ने ये भी बताया कि ये वेश बदलना पब्लिक जगहों पर घूमने या रेस्टोरेंट में डेट पर जाने के लिए नहीं थे, बल्कि पहचान छिपाकर एक जगह से दूसरी जगह जाने के लिए हुआ करते थे। रोज़े के मुताबिक, वो शायद ही कभी साथ में बाहर निकले थे। वे ज्यादातर समय घर के अंदर ही बिताते। इस तरह अपना हुलिया बदलकर उसके घर जाती थी रोज़े उन्होंने पॉडकास्ट पर कहा, ‘मैं इस तरह अपना हुलिया बदलकर उसके घर जाती थी, क्योंकि हम कहीं जा नहीं सकते थे। उन्होंने ये भी माना कि डेटिंग करते पकड़े जाने के डर ने उन्हें एक समय में काफी डरा दिया था। उन्होंने ये किस्सा सुनाते हुए बताया है कि उन्होंने अपने घर में एक अलमारी में अलग हिस्सा बना रखा था जो पूरी तरह से उन कपड़ों से भरा था जिन्हें वो खुद को बदलने के लिए दादी जैसे कपड़े रखती थीं। उन्होंने बताया कि बाद में उन्होंने वो अलमारी हटा दी। बॉयफ्रेंड भी बदल लेते थे बुजुर्ग वाला लुक रोज़े ने बताया था कि उनके एक्स बॉयफ्रेंड ने भी दादा जी जैसे लुक में ढलने की कोशिश की थी और उन्होंने भी बुजुर्ग की तरह चलने का तरीका सीखा था।

ईशान खट्टर की करोड़ों की उड़ान: नया लग्जरी अपार्टमेंट, फीस और कुल संपत्ति पर एक नज़र

मुंबई एक्टर ईशान खट्टर के सितारे इस वक्त बुलंदियों पर हैं। ‘होमबाउंड’ जैसी फिल्म से दुनियाभर में डंका बजाने वाले ईशान ने अब एक लग्जरी अपार्टमेंट खरीदा है, जिसकी कीमत करोड़ों में है। यह अपार्टमेंट मुंबई के बांद्रा स्थित पॉश पाली हिल इलाके में है। यह अपार्टमेंट नवरोज प्रेमिसेस को-ऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी लिमिटेड के नवरोज अपार्टमेंट में स्थित है। इसका बिल्ट-अप एरिया 2,989.05 स्क्वायर फुट है। हाल ही इस अपार्टमेंट का रजिस्ट्रेशन किया गया। ईशान खट्टर का रियल एस्टेट की दुनिया में यह पहला इन्वेस्टमेंट है। उनके इस अपार्टमेंट की कीमत 29.37 करोड़ रुपये है। ईशान अभी तीन बेडरूम अपार्टमेंट में रहते हैं, जो बांद्रा में हैं और समंदर किनारे स्थित है। इसकी कीमत 40 करोड़ रुपये बताई जाती है। प्रॉपर्टी डॉक्यूमेंट्स के मुताबिक, ईशान खट्टर ने इसके लिए 1.76 करोड़ रुपये की स्टांप ड्यूटी चुकाई। इसमें चार पार्किंग स्पेस हैं। ईशान खट्टर की नेट वर्थ, फीस और कमाई का जरिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईशान खट्टर की नेट वर्थ 15-20 करोड़ रुपये बताई जाती है। ‘लाइफस्टाइल एशिया’ के मुताबिक, वह एक फिल्म के लिए एक करोड़ रुपये की फीस चार्ज करते हैं। फिल्मों के अलावा वह सोशल मीडिया और ब्रांड एंडोर्समेंट्स से भी कमाई करते हैं। इंस्टाग्राम पर उनके अभी 3M फॉलोअर्स हैं। इंस्टाग्राम पोस्ट से भी वह अच्छी कमाई करते हैं। प्रति ब्रांड भी उनकी अच्छी कमाई है। वह एक ब्रांड को एंडोर्स करने के लिए 50 लाख रुपये फीस तक लेते हैं। ईशान खट्टर का करियर और स्ट्रगल ईशान खट्टर रिश्ते में शाहिद कपूर के सौतेले भाई हैं। वह नीलिमा अजीम और राजेश खट्टर के बेटे हैं। ईशान ने वैसे तो अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट 2005 में आई फिल्म ‘वाह! लाइफ हो तो ऐसी’ से की थी, लेकिन उन्हें पहचान 2017 में आई फिल्म Beyond The Clouds से मिली। इसके बाद ईशान खट्टर को फिल्मों के ऑफर मिलते चले गए। उन्होंने अपने 9-10 साल के करियर में आठ फिल्में की हैं, और सभी में अलग किरदार निभाया है और हैरान किया है। ईशान खट्टर हाल ही ‘होमबाउंड’ में नजर आए थे, जिसमें उनकी दमदार एक्टिंग ने सबको मुरीद बना लिया। इस फिल्म को भारत की तरफ से ऑस्कर्स 2026 में भी भेजा गया था, पर दुर्भाग्य से यह नॉमिनेशन नहीं पा सकी। पर दुनियाभर में फिल्म के साथ ईशान खट्टर और उनके को-स्टार विशाल जेठवा का खूब नाम हुआ। एक्टर ईशान खट्टर के सितारे इस वक्त बुलंदियों पर हैं। ‘होमबाउंड’ जैसी फिल्म से दुनियाभर में डंका बजाने वाले ईशान ने अब एक लग्जरी अपार्टमेंट खरीदा है, जिसकी कीमत करोड़ों में है। यह अपार्टमेंट मुंबई के बांद्रा स्थित पॉश पाली हिल इलाके में है। यह अपार्टमेंट नवरोज प्रेमिसेस को-ऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी लिमिटेड के नवरोज अपार्टमेंट में स्थित है। इसका बिल्ट-अप एरिया 2,989.05 स्क्वायर फुट है। हाल ही इस अपार्टमेंट का रजिस्ट्रेशन किया गया। ईशान खट्टर का रियल एस्टेट की दुनिया में यह पहला इन्वेस्टमेंट है। उनके इस अपार्टमेंट की कीमत 29.37 करोड़ रुपये है। ईशान अभी तीन बेडरूम अपार्टमेंट में रहते हैं, जो बांद्रा में हैं और समंदर किनारे स्थित है। इसकी कीमत 40 करोड़ रुपये बताई जाती है। प्रॉपर्टी डॉक्यूमेंट्स के मुताबिक, ईशान खट्टर ने इसके लिए 1.76 करोड़ रुपये की स्टांप ड्यूटी चुकाई। इसमें चार पार्किंग स्पेस हैं। ईशान खट्टर की नेट वर्थ, फीस और कमाई का जरिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईशान खट्टर की नेट वर्थ 15-20 करोड़ रुपये बताई जाती है। ‘लाइफस्टाइल एशिया’ के मुताबिक, वह एक फिल्म के लिए एक करोड़ रुपये की फीस चार्ज करते हैं। फिल्मों के अलावा वह सोशल मीडिया और ब्रांड एंडोर्समेंट्स से भी कमाई करते हैं। इंस्टाग्राम पर उनके अभी 3M फॉलोअर्स हैं। इंस्टाग्राम पोस्ट से भी वह अच्छी कमाई करते हैं। प्रति ब्रांड भी उनकी अच्छी कमाई है। वह एक ब्रांड को एंडोर्स करने के लिए 50 लाख रुपये फीस तक लेते हैं। ईशान खट्टर का करियर और स्ट्रगल ईशान खट्टर रिश्ते में शाहिद कपूर के सौतेले भाई हैं। वह नीलिमा अजीम और राजेश खट्टर के बेटे हैं। ईशान ने वैसे तो अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट 2005 में आई फिल्म ‘वाह! लाइफ हो तो ऐसी’ से की थी, लेकिन उन्हें पहचान 2017 में आई फिल्म Beyond The Clouds से मिली। इसके बाद ईशान खट्टर को फिल्मों के ऑफर मिलते चले गए। उन्होंने अपने 9-10 साल के करियर में आठ फिल्में की हैं, और सभी में अलग किरदार निभाया है और हैरान किया है। ईशान खट्टर हाल ही ‘होमबाउंड’ में नजर आए थे, जिसमें उनकी दमदार एक्टिंग ने सबको मुरीद बना लिया। इस फिल्म को भारत की तरफ से ऑस्कर्स 2026 में भी भेजा गया था, पर दुर्भाग्य से यह नॉमिनेशन नहीं पा सकी। पर दुनियाभर में फिल्म के साथ ईशान खट्टर और उनके को-स्टार विशाल जेठवा का खूब नाम हुआ।

एकता कपूर ने किए महाकाल के दर्शन, उज्जैन पहुंचकर साझा किया आध्यात्मिक अनुभव

उज्जैन उज्जैन महाकाल के दर्शनों के लिए बडी से बडी हस्तियां पहुंचती ही रहती हैं।  इसी कड़ी में प्रसिद्ध टेलीविजन सीरियल निर्माता और फिल्म प्रोड्यूसर एकता कपूर आज अपनी टीम के साथ विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचीं। उन्होंने अपनी आगामी वेब सीरीज ‘लॉकअप’ की सफलता की कामना को लेकर बाबा महाकाल के दरबार में विधिवत पूजन-अर्चन किया। एकता कपूर ने नंदी हॉल से भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए और पूरे विधि-विधान के साथ पूजा संपन्न की। इस दौरान दर्शनों के पश्चात उन्होंने “जय श्री महाकाल” का उद्घोष भी किया, जिससे मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल में गूंज उठा। इस अवसर पर एकता कपूर के साथ फिल्म एवं टीवी जगत की जानी-मानी अभिनेत्रियां दीपशिखा नागपाल, नीलम कोठारी, विद्या मालवदे, सीमा किरण सचदेव एवं पूजा भी उपस्थित रहीं। सभी अभिनेत्रियों ने बाबा महाकाल के दर्शन कर आशीर्वाद लिया और मंदिर की दिव्य आध्यात्मिक ऊर्जा को अनुभव किया। मंदिर में दर्शन के दौरान श्रद्धालुओं में भी खासा उत्साह देखने को मिला। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से एकता कपूर एवं उनके साथ आई सभी अभिनेत्रियों का पारंपरिक तरीके से स्वागत एवं सत्कार किया गया। समिति के पदाधिकारियों ने उन्हें बाबा महाकाल की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया और सुख-समृद्धि की कामना की। दर्शन के बाद एकता कपूर ने कहा कि उज्जैन आकर बाबा महाकाल के दर्शन करना उनके लिए अत्यंत सौभाग्य की बात है। उन्होंने विश्वास जताया कि बाबा महाकाल के आशीर्वाद से उनका नया प्रोजेक्ट दर्शकों का भरपूर प्रेम प्राप्त करेगा। इस धार्मिक यात्रा ने न सिर्फ टीम को मानसिक शांति दी, बल्कि सकारात्मक ऊर्जा से भी भर दिया।  

कृतिका कामरा के सिर सजेगा दुल्हन का ताज, गौरव कपूर से मार्च में शादी की चर्चाएं तेज

मुंबई ‘कितनी मोहब्बत है’ फेम कृतिका कामरा फाइनली शादी करने जा रहा हीं। उन्होंने गौरव कपूर के साथ अपने रिश्ते के बारे में पिछले साल ही बताया था। और अब खबर है कि ये दोनों फेरे वाले हैं। वह अपने रिश्ते को एक अगले लेवल पर ले जाने के लिए तैयार हैं और शायद मार्च, 2026 में पति-पत्नी बन जाएंगे। हालांकि अभी कपल की तरफ से पुष्टि नहीं की गई है। ‘कृतिका और गौरव साथ में खुश हैं और अच्छी लाइफ बिता रहे हैं। और वह अब अपने रिश्ते को नेक्स्ट लेवल पर ले जाने के लिए एक्साइटेड हैं। वह मार्च के आखिरी दिनों या अप्रैल के पहले हफ्ते शादी करने की प्लानिंग कर रहे हैं।’ इस शादी में में उनके परिवार और दोस्त शामिल होंगे। कृतिका और गौरव की शादी सोर्स ने बताया है कि मुंबई में कपल फेरे लेगा। फिलहाल उसकी सभी रस्मों की तैयारी में वो जुटे हुए हैं। कृतिका और गौरव ने सभी फंक्शन्स के बारे में अभी कुछ फाइनल नहीं किया हैं कि वह क्या कुछ करेंगे। मगर वह मुंबई में इंडस्ट्री के लोगों को रिसेप्शन जरूर देंगे। कृतिका कामरा ने अफेयर की दी थी जानकारी बता दें कि कृतिका और गौरव ने दिसंबर, 2025 में अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल किया था। उन्होंने साथ में नाश्ता करने के दौरान की फोटो पोस्ट की थी। और इसके बाद लोगों ने कमेंट सेक्शन में उन्हें बधाई देनी शुरू कर दी थी। इसके अलावा दोनों नए साल को सेलिब्रेट करने के लिए साथ जैसलमेर गए थे। कौन हैं कृतिका कामरा के दूल्हेराजा? गौरव कपूर टीवी प्रेजेंटर और एक्टर हैं। वह कमेंट्री से लेकर क्रिकेट मैचों की कवरेज करते हैं और पॉपुलर यूट्यूब शो ‘ब्रेकफास्ट विद चैंपियंस’ होस्ट करते हैं। उन्होंने चैनल V पर बतौर VJ यानी वीडियो जॉकी काम किया है। उन्होंने फिल्म ‘डरना मना है’ से डेब्यू किया था। और फिर ‘श्श्श’, ‘शोले’ के रीमेक ‘राम गोपाल वर्मा की आग’, ‘अगली और पगली’, ‘ए वेन्सडे’, ‘क्विक गन मुरुगन’, ‘चला मुसद्दी ऑफिस ऑफिस’ और ‘काय पो छे!’ में भी अभिनय करते दिखे थे। तलाकशुदा हैं गौरव कपूर , कृतिका का भी 2 ब्रेकअप! कृतिका संग फेरे लेने से पहले उन्होंने एक्ट्रेस और मॉडल किरत भट्टल से 2016 में शादी की थी लेकिन बाद में ये अलग हो गए थे। वहीं, कृतिका का भी नाम को-एक्टर करण कुंद्रा के साथ जोड़ा गया था। खबर थी की दोनों ने कुछ साल डेट किया था लेकिन बाद में इनका भी ब्रेकअप हो गया था। फिर वह जैकी भगनानी के साथ रिलेशनशिप में आईं लेकिन वहां भी बात नहीं बनी।

जैकलिन फर्नांडीस ने किए महाकालेश्वर के दर्शन, नंदी हॉल में बैठकर की पूजा, भक्तों में उत्साह

उज्जैन  मशहूर फिल्म अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडीस ने आज भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। दोपहर के समय वह उज्जैन स्थित विश्वप्रसिद्ध महाकाल मंदिर पहुंचीं, जहां उन्होंने विधि-विधान से बाबा महाकाल के दर्शन किए। दर्शन के पश्चात जैकलिन फर्नांडीस मंदिर परिसर स्थित नंदी हॉल में कुछ समय तक बैठकर भगवान महाकाल का ध्यान करती नजर आईं। इस दौरान उनके साथ उनकी टीम के सदस्य भी मौजूद रहे। मंदिर में अभिनेत्री की सादगी और श्रद्धा को देखकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। जैसे ही मंदिर में जैकलिन फर्नांडीस की मौजूदगी की जानकारी श्रद्धालुओं को मिली, मंदिर परिसर में हलचल तेज हो गई। हालांकि मंदिर प्रशासन और पुलिस द्वारा पहले से की गई कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के चलते दर्शन प्रक्रिया शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराई गई। मंदिर प्रशासन की निगरानी में अभिनेत्री को विशेष मार्ग से दर्शन कराए गए, जिससे अन्य श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। जैकलिन के दर्शन को लेकर मंदिर परिसर में पूरे समय सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे।

बॉलीवुड में नई रोमांटिक जोड़ी की एंट्री: ‘कॉकटेल 2’ के बाद शाहिद और रश्मिका करेंगे साथ काम

मुंबई शाहिद कपूर और रश्मिका मंदाना अपकमिंग फिल्म ‘कॉकटेल 2’ में एक-साथ नजर आने वाले हैं। खबर है कि इस फिल्म के अलावा वह एक नई फिल्म में नजर आएंगे। ‘कॉकटेल 2’ में दोनों की केमिस्ट्री को लेकर फैंस उत्साहित हैं। अब वह अनिल शर्मा के निर्देशन में बनने वाली नई फिल्म का हिस्सा होंगे। काम करते हुए बनी बॉन्डिंग वैरायटी इंडिया के मुताबिक ‘कॉकटेल 2’ में काम करते हुए उनकी काफी तारीफ हुई। इस फिल्म से उनके लिए दूसरी फिल्म का रास्ता बना। बताया जाता है कि ‘कॉकटेल 2’ की शूटिंग के दौरान शाहिद और रश्मिका के बीच अच्छी बॉन्डिंग बन गई। जब उनसे नए प्रोजेक्ट के लिए संपर्क किया गया, तो वे एक-साथ काम करने के लिए तुरंत तैयार हो गए। अनाम फिल्म में रोमांस और कॉमेडी का मिश्रण होगा। इसे सुनील खेत्रपाल प्रोड्यूस करेंगे। कब रिलीज होगी ‘कॉकटेल 2’? फिल्म ‘कॉकटेल 2’ ने निर्देशक होमी अदजानिया हैं। यह 2012 में रिलीज हुई फिल्म ‘कॉकटेल’ का सीक्वल है। इसमें शाहिद और रश्मिका के अलावा कृति सेनन भी अहम किरदार में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फिल्म इस साल सितंबर में रिलीज हो सकती है। शाहिद और रश्मिका का काम वर्क फ्रंट की बात करें तो शाहिद कपूर, विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी फिल्म ‘ओ रोमियो’ में नजर आने वाले हैं। गैंगस्टर हुसैन उस्तरा से प्रेरित यह फिल्म 13 फरवरी, 2026 को रिलीज होगी। वहीं, रश्मिका मंदाना विजय देवरकोंडा के साथ ‘रणबाली’ में नजर आएंगी। यह फिल्म 11 सितंबर, 2026 को रिलीज होगी। उनके पास ‘मैसा’ और ‘AA22xA6’ भी पाइप लाइन में हैं।

मौनी रॉय ने बिकिनी में 40 की उम्र में दिखाया हॉट लुक, पूल किनारे दिए बोल्ड पोज

मुंबई  टीवी से बॉलीवुड तक का सफर तय करने वालीं मौनी रॉय अपनी दमदार एक्टिंग के साथ बोल्ड लुक से भी फैंस को दीवाना बना देती हैं. मौनी ने अब बिकिनी में अपनी सेंशुअस तस्वीरें शेयर की हैं. 40 साल की मौनी रॉय नई तस्वीरों में सुपर गॉर्जियस लग रही हैं. एक्ट्रेस प्रिंटेड बिकिनी में कहर ढाती नजर आईं. उनके लुक से नजरें हटाना भी मुश्किल है.   बिकिनी संग मौनी ने ब्लैक सनग्लासेस लगाकर अपना लुक कंप्लीट किया है. ओपन हेयर और सटल मेकअप में एक्ट्रेस का सिजलिंग लुक देखते ही बनता है.  मौनी ने बिकिनी में पूल किनारे कई किलर पोज दिए. वो कभी बैठकर पोज देती दिखीं, तो कभी सुकून के पल बिताती नजर आईं. एक्ट्रेस की अदाओं पर फैंस अपना दिल हार बैठे हैं. मौनी ने कुछ सेल्फी फोटोज भी शेयर किए हैं. वो काफी स्टनिंग लग रही हैं. मौनी रॉय की बिकिनी फोटोज इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं. फैंस कमेंट सेक्शन में एक्ट्रेस की तारीफ करते थक नहीं रहे हैं. मौनी को कोई गॉर्जियस बता रहा है, तो कोई सनशाइन. कई लोग फायर और हार्ट इमोजी के साथ उनकी तस्वीरों पर रिएक्ट कर रहे हैं.    मौनी रॉय की बात करें तो उन्हें सबसे पहले पॉपुलर टीवी सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ से खास पहचान मिली थी. इसके बाद वो कई शोज में नजर आईं. टीवी पर धमाल मचाने के बाद मौनी ने फिल्मों का रुख किया. मौनी फिल्म ब्रह्मास्त्र, द भूतनी जैसी फिल्मों में दिखाई दे चुकी हैं. 

भूमि सतीश पेडनेकर की ‘दलदल’ ने ओटीटी पर मचाई धूम, बनी ग्लोबल हिट

मुंबई  भूमि सतीश पेडनेकर कभी भी तयशुदा फॉर्मूले पर चलने वाली कलाकार नहीं रही हैं। उनकी फिल्मोग्राफी साफ दिखाती है कि वह ग्लैमर और ज़रूरत से ज़्यादा ड्रामा से दूर, अलग और दमदार कहानियों को चुनती हैं। अपनी पहली फिल्म से ही भूमि ने दम लगा के हईशा, टॉयलेट: एक प्रेम कथा, पति पत्नी और वो, बधाई दो, थैंक यू फॉर कमिंग, शुभ मंगल सावधान, बाला, भीड़, भक्षक, सांड की आंख जैसी फिल्मों के ज़रिए समाज से जुड़े मुद्दों पर बात करने की हिम्मत दिखाई है। अब उनकी ग्लोबल ओटीटी हिट सीरीज़ दलदल भी इसी कड़ी का हिस्सा है। भूमि की फिल्मों और शोज़ में दिखावा कम और कंटेंट ज़्यादा होता है। यही वजह है कि दर्शक उनकी कहानियों से जुड़ते हैं और बार-बार उन्हें देखना चाहते हैं। दलदल के ओटीटी हिट बनने के साथ भूमि ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि उनके लिए माध्यम नहीं, बल्कि कला और अभिनय सबसे ज़रूरी है। बड़े पर्दे पर अपनी मजबूत पहचान बनाने के बाद, भूमि ने अमेज़न प्राइम की टॉप-ट्रेंडिंग साइकोलॉजिकल क्राइम थ्रिलर दलदल के साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी अपनी पकड़ साबित की है। यह सीरीज़ अमेरिका, यूके, यूएई समेत कई देशों में ट्रेंड कर रही है और दुनियाभर में सराही जा रही है। इसकी सफलता भूमि की बहुमुखी प्रतिभा को दर्शाती है और उन्हें भारत की सबसे भरोसेमंद और निडर अभिनेत्रियों में शामिल करती है। दलदल को मिल रही वैश्विक सराहना यह भी दिखाती है कि भूमि हमेशा कंटेंट और चुनौतीपूर्ण भूमिकाओं को प्राथमिकता देती हैं। जहां कई कलाकार ऐसे किरदारों से हिचकते हैं जिनमें शारीरिक बदलाव, गहरी भावनात्मक तैयारी और व्यक्तित्व में बदलाव की जरूरत होती है, वहीं भूमि ने इन्हें अपनी ताकत बना लिया है। सिनेमाघरों से लेकर दुनियाभर के स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म तक, भूमि ऐसा काम कर रही हैं जो खुद बोलता है। दलदल की सफलता के साथ यह साफ है कि भूमि सतीश पेडनेकर हर बार बड़ा जोखिम लेती हैं और उसे पूरी मजबूती से निभाती हैं।

ब्रेकअप के बाद तारा सुतारिया का भावुक पल, वीर पहाड़िया से रिश्ता खत्म

मुंबई  एक्ट्रेस तारा सुतारिया अपने कथित ब्रेकअप की वजह से सुर्खियों में हैं. कुछ वक्त पहले ही तारा ने एक्टर वीर पहाड़िया संग अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था. हालांकि एक विवाद के बाद दोनों के अलग होने की खबरें आने लगीं. इस चर्चा के बीच तारा ने अपनी मानसिक शांति, काम और सफलता के अपने नजरिए के बारे में खुलकर बात की है. Elle India को दिए इंटरव्यू में तारा सुतारिया ने कहा, ‘मैं हमेशा से मानती रही हूं कि सफलता अंदरूनी होती है… मानसिक शांति, कुछ खास लोग जो आपसे प्यार करते हैं, खुद को जानना, ये हमेशा मेरा लक्ष्य रहा है.’ उन्होंने आगे कहा, ‘मैंने सीख लिया है कि अपनी शांति की रक्षा कैसे करनी है.’ तारा सुतारिया बचपन से ही कैमरे के सामने पली-बढ़ी हैं, इसलिए उन्हें खुद को शांत करना और शांति बनाए रखना समझने में कुछ वक्त लगा. लेकिन उन्होंने इसके लिए सेल्फ-रिफ्लेक्शन (आत्म-चिंतन) को अपना मंत्र बनाया. एक्ट्रेस ने कहा, ‘केवल हम ही जानते हैं कि अपने नर्वस सिस्टम को कैसे शांत करना है.’ एक्टर्स को अक्सर जनता द्वारा गलत समझा जाता है, लेकिन अब तारा को लोगों की बातों को ठीक करने की जरूरत महसूस नहीं होती.   उन्होंने कहा, ‘जब तक मुझे सच पता है और मेरे सबसे करीबी लोग सच जानते हैं, बस इतना ही काफी है.’ विवाद के बाद अलग हुए तारा-वीर? पिछले साल तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया के ब्रेकअप की खबरें सुर्खियों में आई थीं. यह खबर तब आई जब मुंबई में सिंगर एपी ढिल्लों के कॉन्सर्ट में एपी ने तारा को गले लगाया और किस किया था. इसपर विवाद शुरू होने के बाद तारा को बेवफा कहा जाने लगा, जिसका उन्होंने और वीर ने कड़ा जवाब दिया था. लेकिन बाद में दोनों के ब्रेकअप की खबरों ने सबको यह सोचने पर मजबूर कर दिया कि क्या यह एपी के कॉन्सर्ट वाली घटना की वजह से हुआ. फिलहाल न तो वीर और न ही तारा ने इन ब्रेकअप की अफवाहों पर कोई आधिकारिक बयान दिया है. पर्सनल लाइफ पर चर्चा नहीं चाहतीं एक्ट्रेस दिसंबर 2025 में हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में तारा सुतारिया ने कहा था कि वे अपनी निजी जिंदगी को निजी रखना पसंद करती हैं. उन्होंने कहा, ‘मैं प्रसिद्धि के साथ आने वाली जांच और ध्यान को शालीनता और नजरिए के साथ संभालती हूं. मैंने सीख लिया है कि हर बात को व्यक्तिगत रूप से न लूं और शोर की बजाय प्यार पर ध्यान दूं. मैं बस पीछे हट जाती हूं, डिस्कनेक्ट कर लेती हूं और अपने ओरिजिन में लौट आती हूं. मेरा परिवार और करीबी दोस्त मुझे जमीन से जुड़ा और संतुलित रखते हैं. मैं अपनी निजी जिंदगी की बहुत रक्षा करती हूं. मैं सिर्फ वही शेयर करती हूं जिसमें मैं सहज हूं, बाकी सबको मैं पवित्र रखती हूं.’ काम की बात करें तो तारा को अगली बार फिल्म ‘टॉक्सिक’ में देखा जाएगा. इस फिल्म में मुख्य भूमिका में KGF स्टार यश हैं, साथ में कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी और रुक्मिणी वसंत भी हैं. फिल्म 19 मार्च 2026 को रिलीज होगी और ‘धुरंधर 2’ के साथ बॉक्स ऑफिस पर टकराएगी.

हार्दिक पंड्या की एक्स वाइफ नताशा ने बिकिनी में पूल में दिखाए हॉट पोज़

मुंबई  क्रिकेटर हार्दिक पंड्या की एक्स वाइफ और बॉलीवुड एक्ट्रेस-मॉडल नताशा स्टेनकोविक इन दिनों गोवा में हॉलीडे पर हैं. उन्होंने अपने वेकेशन से कुछ बेहद ग्लैमरस तस्वीरें शेयर की हैं.नताशा ने पूल साइड कुछ सिजलिंग पोज देते हुए फोटोज शेयर की हैं, जिसमें वो बेहद हॉट नजर आईं. रेड बिकिनी लुक में एक्ट्रेस का कोई जवाब नहीं दिखा.  नताशा ने कैमरा की तरफ बेहद कॉन्फिडेंस के साथ देखते हुए दिलकश अंदाज में पोज दिए, जिसे काफी पसंद किया गया. पूल साइड रेड बिकिनी में नताशा ने अपनी टोन्ड बॉडी भी फ्लॉन्ट की. उनके चेहरे पर एक अलग ही ग्लो दिखाई दिया.कैमरा पर नताशा का कॉन्फिडेंस देखकर यूजर्स खुद को उनकी तारीफ करने से नहीं रोक पाए. वो एक्ट्रेस के हॉट अवतार पर अपना दिल हार रहे हैं. नताशा की फिटनेस और उनके बोल्ड अवतार को देखकर एक यूजर ने लिखा, ‘किसी ने मेरा जबड़ा देखा है क्या? शायद वो खुला का खुला ही रह गया है.’        नताशा स्टेनकोविक सोशल मीडिया पर अपनी खूबसूरती के अलावा एक और कारण से भी ट्रेंड में रहती हैं. लोगों को उनका और बेटे अगस्त्य का बॉन्ड बेहद पसंद आता है. हार्दिक पंड्या से तलाक के बाद वो अपने बेटे की परवरिश अच्छी तरह से करती हैं.     बात करें नताशा की डेटिंग लाइफ के बारे में, तो वो कई मौकों पर एक मिस्ट्री मैन के साथ नजर आ चुकी हैं. लेकिन उन्होंने अभी तक किसी को डेट करनी की खबर कंफर्म नहीं की है. मगर वहीं दूसरी तरफ उनके एक्स हार्दिक मॉडल माहिका शर्मा को डेट कर रहे हैं.

नकली ग्राहक बना पुलिस का हथियार, ड्रग्स केस में एक्ट्रेस अंजू कृष्णा की गिरफ्तारी

वलसारवक्कम साउथ फिल्मों में काम कर रहीं एक्ट्रेस अंजू कृष्णा और निर्देशक विंसी निवेथा समेत 8 लोगों की गिरफ्तारी की गई है। खबर है कि इन्हें ड्रग्स के साथ पकड़ा गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्ट्रेस अंजू के साथ 7 और लोग भी गिरफ्तार किए गए हैं। वलसारवक्कम में गुरुवार को ये घटना घटी हुई, जिसमें असिस्टेंट डायरेक्टर विंसी निवेथा का भी नाम शामिल है। दरअसल एंटी-नारकोटिक्स इंटेलिजेंस यूनिट साउथ की टीम ने इस मामले में कुल आठ लोगों को गिरफ्तार किया। टीओआई सिटी की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि उन्हें इनलोगों के पास से मेथम्फेटामाइन और गांजा बरामद हुआ है। पुलिस को इस बारे में सूचना मिली था और इसके बाद उनकी टीम ने उस इलाके की तलाशी शुरू की। हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए भेज दिया खबर है कि पुलिस ने खबर लगते ही इसमें तुरंत कार्रवाई की और सभी आरोपियों को पकड़ लिया गया। कहा जा रहा है कि सभी को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए भेज दिया गया है। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि ANIU साउथ टीम के इंस्पेक्टर जॉनी चेल्लाप्पा ने सबसे पहले नेसापक्कम के रहने वाले 33 साल के विग्नेशवरन नामक शख्स को पकड़ा। जब उन्होंने उससे पूछताछ की तो उसने बताया कि उसे ये ड्रग्स 31 साल के वेंकटेश कुमार से मिली थी। उन्होंने बताया कि वेंकटेश पोरूर के पास कोवूर में रहता है। पुलिस ने कार रोककर उसकी जांच की इसके बाद पुलिस ने प्लान किया और फिर एक नकली ग्राहक को वेंकटेश कुमार से मिलने भेजा। जब उसकी कार वलसारवाक्कम की एक खास जगह के पास पहुंची तो पुलिस ने कार रोककर उसकी जांच की। फिर उन्होंने उसे कार के अंदर या आसपास मौजूद अन्य लोगों के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कार रुकवाई और सवार लोगों की तलाशी ली कहा जा रहा है कि पुलिस ने कार रुकवाई और फिर उसमें सवार लोगों की तलाशी ली। इन लोगों के पास से अलग-अलग चीजें मिलीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इनलोगों से उन्हें 6 ग्राम मेथम्फेटामाइन, 7 ग्राम ओजी गांजा, 15 ग्राम गांजा, एक स्मोकिंग बोंग, एक स्टाम्प और नौ मोबाइल फोन जब्त किए। इसके बाद उन्होंने जब्त की गई सभी वस्तुओं और गिरफ्तार लोगों को वलसारवाक्कम पुलिस के हवाले कर दिया। अगला कदम उन्हें मैजिस्ट्रेट कोर्ट के सामने पेश करना था। कोर्ट ने सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। यानी पुलिस की जांच जारी रहने तक वे हिरासत में रहेंगे। अंजू कृष्णा की फिल्में एक्ट्रेस अंजू कृष्णा की बात करें तो उन्होंने ओम विजय द्वारा निर्देशित तमिल फिल्म ‘वेल्लिमालई’ में काम किया है। उन्होंने कई मलयालम फिल्मों में भी काम किया है। उनकी फिल्मों में ‘आरो’ और ‘आकाशम कदन्न’ जैसी फिल्में शामिल हैं।

जब बैंगनी रंग की पैदा हुईं मालती: 765 ग्राम वजन और प्रियंका के 12 घंटे अस्पताल में : निक जोनस

लॉस एंजिल्स सिंगर निक जोनास ने बताया है कि जन्म के बाद उनकी बेटी मालती मैरी चोपड़ा का वजन कम था और वह बहुत नाजुक थीं। जे शेट्टी पॉडकास्ट पर बात करते हुए प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस ने मालती की तारीफ करते हुए कहा कि उन्हें यह देखकर बहुत खुशी होती है कि अब उन्हें बेटी की खूबसूरती का अनुभव करने का मौका मिल रहा है। अपनी बेटी के बारे में बात करते हुए सिंगर की आंखों में आंसू आ गए। इकना ही नहीं, प्रियंका की बहन परिणीति चोपड़ा ने भी उन्हें बधाई दी थी और उनकी मिसाल भी दी। निक जोनस ने मालती मैरी के जन्म के बाद अपने और प्रियंका के अनुभवों को शेयर किया। निक ने कहा, ‘उसका जन्म बहुत ही कठिन परिस्थितियों में हुआ, जिनके बारे में मैंने पहले कभी बात नहीं की। हम उसके अप्रैल में आने की उम्मीद कर रहे थे, जिस साल वह पैदा हुई थी। फिर हमें फोन आया कि वह जल्दी आ जाएगी… हम अस्पताल पहुंचे और जब वह बाहर आई तो उसका वजन 1 पाउंड 11 औंस (765 ग्राम)था और उसका रंग लगभग बैंगनी था।’ उन्होंने आगे बताया कि एनआईसीयू में नर्सों ने उसे कैसे पुनर्जीवित किया और उसकी देखभाल की। प्रियंका और निक करते थे 12 घंटे की शिफ्ट निक ने बताया कि मालती को घर लाने तक वह और प्रियंका हर दिन अस्पताल में 12-12 घंटे की शिफ्ट करते थे। निक ने कहा, यह कोविड-19 का दौर था, इसलिए मेरी पत्नी और मैंने साढ़े तीन महीने तक अस्पताल में 12-12 घंटे की शिफ्ट की। मुझे अभी भी उसकी गंध याद है। कुछ चीजें हमेशा दिल दहला देने वाली होती हैं। हर दिन वहां रहना और दूसरे परिवारों को ऐसी ही स्थिति से गुजरते देखना सुकून देने वाला और डरावना दोनों था। मालती ने साढ़े तीन महीने तक हर दिन संघर्ष किया और धीरे-धीरे उसका वजन बढ़ने लगा। छह बार खून चढ़ाने के बाद उसकी हालत में काफी सुधार हुआ। साढ़े तीन महीने बाद हम उसे घर ले आए।’

प्यार को मिला नया नाम: TV एक्ट्रेस येशा रूघानी ने डायरेक्टर से की सगाई, पहली बार दिखी मंगेतर की झलक

मुंबई ‘मुस्कान’, ‘हीरो: गायब मोड ऑन’, ‘कभी कभी इत्तेफाक से’ और ‘रब से है दुआ’ जैसे टीवी शो का हिस्सा रहीं टेलीविजन एक्ट्रेस येशा रूघानी ने सगाई कर ली है। एक्ट्रेस ने अपने लंबे समय के साथी और डायरेक्टर नरिंदर सिंह से सगाई कर ली है। उन्होंने सगाई की फोटोज अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर कीं और उन्हें खूबसूरत कैप्शन दिया। येशा की सगाई 3 फरवरी को एक सादे और पारंपरिक समारोह में हुई। इस कपल ने एक-दूसरे के प्रति प्यार से भरी तस्वीरें भी शेयर कीं, जिनमें वे एक-दूसरे के प्यार में पूरी तरह डूबे हुए नजर आ रहे हैं। येशा और नरिंदर ने गर्व से अपनी शादी की अंगूठियां दिखाईं और चारों ओर से शुभकामनाओं और बधाई भरे मैसेजेस की बाढ़ आ गई। येशा ने की सगाई एक्ट्रेस ने अपनी पोस्ट के जरिए बताया कि उन्होंने शुभ मुहूर्त 11:11 बजे एक-दूसरे को अंगूठियां पहनाईं, जिसे अंकशास्त्र और आध्यात्मिकता में ‘मास्टर नंबर’ माना जाता है। तस्वीरों में नया कपल अपनी सगाई की रस्म की खूबसूरत सजावट के बीच बैठा नजर आ रहा है। एक तस्वीर में नरिंदर अपनी पार्टनर को प्यार से चूमते हुए दिख रहे हैं। 11:11 के वक्त पर सगाई पोस्ट का कैप्शन था, ’11:11 बजे, हमने हमेशा के लिए एक साथ रहने का फैसला किया।’ जैसे ही इस कपल ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कीं, धीरज धूपर, पलक सिंधवानी, अशनीर कौर, शरद मल्होत्रा, पूनम जांगरा, सपना ठाकुर और कई टेलीविजन हस्तियों ने पोस्ट के कमेंट सेक्शन में बधाई और प्यार भरे मैसेजेस की बाढ़ ला दी। येशा ने पहली बार दिखाया मंगेतर का चेहरा येशा हमेशा से ही सादगी भरी जिंदगी जीती आई हैं और बेहद प्राइवेट किस्म की हैं। उन्होंने अपने रिश्ते को मीडिया की नजरों से दूर रखा। सगाई की पोस्ट के जरिए येशा ने पहली बार नरिंदर सिंह से सभी को मिलवाया। उन्होंने अब तक अपने निजी जीवन को सुर्खियों से दूर रखा था। इस खास मौके को फैंस के साथ शेयर करके येशा ने हर किसी को खुशी से भर दिया है।

‘एनिमल 2’ पर नया अपडेट, हीरो के साथ विलेन बनेगा ये स्टार, संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म कब होगी फ्लोर पर?

मुंबई  फिल्म मेकर संदीप रेड्डी वांगा ने अपनी 2023 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘एनिमल’ के सीक्वल ‘एनिमल पार्क’ पर बड़ा अपडेट दिया है. एनिमल के जापान प्रीमियर के अवसर पर आयोजित एक वर्चुअल प्रेस मीट में संदीप रेड्डी वांगा ने फिल्म की शूटिंग, टाइटल और रणबीर कपूर के किरदार का खुलासा किया है. जापान के वर्चुअल प्रेस मीट में संदीप रेड्डी वांगा ने बताया कि उन्होंने एनिमल के सीक्वल का नाम एनिमल पार्क क्यों रखा. साथ ही उन्होंने यह भी खुलासा किया कि वह एनिमल पार्क की शूटिंग अगले साल शुरू करने वाले हैं. संदीप रेड्डी वांगा ने फिल्म के टाइटल के चुनाव के बारे में बात करते हुए कहा, ‘मेरी अभी की फिल्म खत्म होने के बाद एनिमल पार्क जल्द ही शुरू होगी. फिल्म में और भी एनिमल्स होंगे क्योंकि अजीज भी एक एनिमल है. तो, इसे ध्यान में रखते हुए अब दोनों भाइयों के बीच एक जैसा लड़ाई है, इसलिए मुझे लगा कि एनिमल पार्क सही टाइटल होगा.’ इस दौरान वांगा ने फिल्म की शूटिंग के बारे में भी खुलासा किया है. फिल्म मेकर ने कहा, ‘हम 2027 के बीच में शूटिंग शुरू करेंगे.’ इस इवेंट में रणबीर कपूर जूम कॉल के जरिए जुड़े हुए थे. उन्होंने न सिर्फ अपने किरदार रणविजय सिंह को दोबारा निभाने के बारे में बात किया बल्कि विलेन अजीज का किरदार निभाने को लेकर भी अपनी एक्साइटमेंट जाहिर की. ‘बर्फी’ एक्टर ने खुलासा किया कि वह ‘एनिमल पार्क’ में डबल रोल निभाने वाले हैं. उन्होंने कहा, ‘मैं संदीप के साथ सेट पर वापस जाने के लिए काफी एक्साइटेड हूं. साथ अपने इस किरदार (रणविजय सिंह ) और दूसरे नए किरदार को निभाने का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं. क्योंकि यह एक कंटिन्यू चलने वाली स्टोरी है, इसलिए पार्ट वन की शूटिंग के दौरान ही उनके दिमाग में पार्ट टू की कहानी बहुत साफ थी. इसलिए, एक एक्टर के तौर पर यह मेरे लिए बहुत प्रेरणादायक है.’ उन्होंने आगे कहा, ‘मैं और संदीप पूरे हफ्ते या महीने एक-दूसरे से बात करते रहते हैं और अलग-अलग आइडिया पर चर्चा करते रहते हैं. मैं सच में रणविजय और अजीज का किरदार निभाने के लिए सेट पर वापस जाने का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं.’

दिशा पटानी से जुड़ी डेटिंग चर्चाओं पर तलविंदर सिंह सिद्धू ने तोड़ी चुप्पी, कहा– प्यार जिंदगी का हिस्सा है

मुंबई बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पटानी इस समय सिंगर तलविंदर सिंह सिद्धू के साथ डेटिंग के रूमर्स को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं. हाल ही में दोनों को एक्ट्रेस नूपुर सेनन की शादी में साथ देखा गया था, जिसके बाद से लोग उनके रिलेशनशिप में होने के कयास लगा रहे हैं. इसी बीच अब तलविंदर ने अपने अफेयर के रूमर्स पर चुप्पी तोड़ दिया है. दिशा के साथ डेटिंग रूमर्स पर तलविंदर ने तोड़ी चुप्पी बता दें कि तलविंदर सिंह सिद्धू ने हाल ही में अपने एक इंटरव्यू के दौरान दिशा के साथ रिलेशनशिप को लेकर बात करते हुए कहा- “हम शादी से ठीक पहले एक-दूसरे को जानने लगे थे, और यह सारा अटेंशन हमारे लिए अनएक्सपेक्टेड था. हम दबाव या अफवाहों के आगे झुकना नहीं चाहते. हम अभी भी खुद को जान रहे हैं, खुद को समझने की कोशिश कर रहे हैं. मैं बस इतना ही कहना चाहूंगा क्योंकि अगर वे रूमर्स फैलाने की कोशिश करेंगे, तो मैं अफवाहों को अफवाहें ही रहने दूंगा. मुझे हर दिन प्यार होता है, मुझे अभी भी प्यार हो रहा है.” तलविंदर और दिशा पटानी के डेटिंग की अफवाहें दरअसल, एक्ट्रेस नूपुर सेनन और सिंगर स्टेबिन बेन की शादी की रस्मों में दिशा पटानी और तलविंदर सिंह सिद्धू को एक साथ समय बिताते देखा गया था. इसके बाद दोनों को लोलापालूजा इंडिया 2026 में लाइव दर्शकों के सामने हाथ में हाथ डालकर चलते नजर आए थे. इसके बाद से ही दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चा होने लगी.

सनी लियोनी की Oops मोमेंट वायरल, पति की मदद से टला शर्मिंदगी का पल

मुंबई  बॉलीवुड डीवा सनी लियोन इन दिनों  स्प्लिट्सविला 16 होस्ट कर रही हैं. 1 फरवरी को उन्हें मुंबई के एक इंवेंट में स्पॉट किया गया. इवेंट में सनी ने सबका ध्यान खींचा, लेकिन इस बार वजह थोड़ी अलग थी. इंवेंट में अपने हसबैंड डेनियल वेबर के साथ आईं सनी ने पैपराजी के सामने स्टाइलिश पोज दिए. उनकी फोटोज-वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं.  सनी का Oops मोमेंट असल में हुआ ये कि इवेंट में एक्ट्रेस Oops मोमेंट का शिकार हो गईं. सनी ने डीप ब्राउन कलर का फ्लोर-लेंथ गाउन पहना था, जो ड्रामेटिक और सोफिस्टिकेशन से भरा था. गाउन में प्लंजिंग V-नेकलाइन थी. उन्होंने मिनिमल लेकिन स्ट्राइकिंग एक्सेसरीज चुने- नेकलाइन को हाइलाइट करने वाले लेयर्ड नेकलेस, स्टेटमेंट ड्रॉप इयररिंग्स और रिंग्स, जो ग्लैमर ऐड कर रहे थे. हेयर को चिक अपडू में स्टाइल किया.  सनी कॉन्फिडेंट होकर मुस्कुरा रही थीं और फोटोग्राफर्स से बात कर रही थीं. लेकिन फोटोशूट के दौरान अचानक उनका वॉर्डरोब मालफंक्शन हो गया. वायरल वीडियोज में सनी का निप्पल पैच साफ दिख रहा था और शायद उन्हें पहले पता ही नहीं चला. डेनियल ने किया इशारा इंटरनेट यूजर सबसे ज्यादा डेनियल के रिएक्शन पर फिदा दिख रहे हैं. उन्होंने सनी के साथ हुए Oops मोमेंट को नोटिस किया. डेनियल ने सनी को इशारा करके अलर्ट किया. सनी ने फिर अपना आउटफिट एडजस्ट किया और बड़ी ग्रेस से सिचुएशन हैंडल कर ली. कई इंटरव्यूज में सनी अपने हसबैंड को लेकर बात चुकी हैं. सनी का कहना है कि उन्होंने लाइफ में कई मुश्किल फेज देखें हैं. मुश्किल वक्त में उनके हसबैंड डेनियल उनकी ढाल बनकर खड़े रहे. मुंबई के इवेंट में जो हुआ और डेनियल ने जिस तरह उसे हैंडल किया, वो वाकई काबिले-ए-तारीफ है. पत्नी के लिए डेनियल का ये जेस्चर देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि सनी अपने पति के लिए जो कह रही थीं, वो बिल्कुल सही था.  सनी लियोन फिल्म्स, रियलिटी टीवी और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर पॉपुलर हैं. वो अकसर अपने फैशन चॉइसेज और पब्लिक अपीयरेंस से हेडलाइंस बनाती रहती हैं. 

सुशांत की मौत के बाद बायकॉट झेलने वाली रिया चक्रवर्ती का 7 साल बाद कमबैक

मुंबई  सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद रिया चक्रवर्ती की जिंदगी पूरी तरह बदल गई थी, लेकिन अब एक्ट्रेस एक्टिंग में धमाकेदार कमबैक करने को तैयार हैं. मंगलवार शाम मुंबई में ‘नेक्स्ट ऑन नेटफ्लिक्स’ इवेंट में ऐलान हुआ. रिया नेटफ्लिक्स की सीरीज ‘फैमिली बिजनेस’ एक्टिंग की दुनिया में वापसी कर रही हैं. इसमें अनिल कपूर और विजय वर्मा भी लीड रोल में हैं. 7 साल बाद रिया का कमबैक रिया ने इंस्टाग्राम पर शो का टीजर शेयर किया है. टीजर के कैप्शन में लिखा है- नया खून पुराने पैसों से मिला. जब इतनी ताकत दांव पर हो, तो फैमिली और बिजनेस की लाइनें धुंधली पड़ जाती हैं. देखिए फैमिली बिजनेस, जल्द आ रही है, सिर्फ नेटफ्लिक्स पर. एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर टीजर शेयर करते हुए लिखा कि 7 साल बाद. उन्होंने कैप्शन के साथ हाथ जोड़ने वाला इमोजी भी बनाया.  फैन्स ने किया रिएक्ट  रिया चक्रवर्ती के कमबैक को लेकर फैन्स को एक्साइटेड हो उठे हैं. एक्ट्रेस के चाहने वालों ने वीडियो पर कमेंट करके खुशी जाहिर की है. एक यूजर ने उनके पोस्ट पर कमेंट किया, देर आए दुरुस्त आए. दूसरे ने लिखा, रिया को स्क्रीन पर वापस देखकर बहुत खुशी हुई. वो इस कमबैक की हकदार हैं. अन्य ने कहा कि इंतजार नहीं हो रहा. एक फैन ने कहा कि रिया की जर्नी हिम्मत की मिसाल है. उन्हें सिर्फ सम्मान नहीं, माफी भी मिलनी चाहिए.  जब विवादों में आईं रिया  2020 में सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद रिया की जिंदगी में बड़ा भूचाल आ गया था. सितंबर 2020 में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने उनके व्हाट्सएप पर ड्रग पेडलर्स के चैट्स मिलने पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया था. बाद में उन्हें जमानत मिल गई थी, लेकिन लंबे समय तक ट्रैवल पर पाबंदी रही. उन्हें इंडस्ट्री ने भी बायकॉट कर दिया था. एक्ट्रेस से प्रोजेक्ट्स छीन लिए गए थे.  2025 में सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन ने अपनी क्लोजर रिपोर्ट में रिया को सभी आरोपों से क्लीन चिट दे दी, जिससे इस चैप्टर का आधिकारिक अंत हुआ. ये सब उनके लिए बहुत बड़ा झटका था.  तमाम ताने और आरोपों से गुजरने के बाद रिया एक्टिंग से धमाल मचाने के लिए तैयार हैं. 

सिनेमा की दुनिया को कहा अलविदा, उर्मिला मातोंडकर की अपनी पसंद से बनी दूरी

मुंबई बॉलीवुड में सफलता अक्सर कलाकारों को लंबे समय तक बांध कर रखती है। जब कोई कलाकार लोकप्रियता, कमाई और दर्शकों के प्यार तीनों के शिखर पर होता है तो आमतौर पर वह उस दौर को जितना हो सके, उतना लंबा खींचना चाहता है, लेकिन हिंदी सिनेमा में कुछ नाम ऐसे भी हैं, जिन्होंने ठीक उसी वक्त फिल्मों से दूरी बनाने का फैसला लिया, और इन्हीं नामों में एक नाम है उर्मिला मातोंडकर का। जब उनका करियर अपने सबसे सुनहरे दौर में था, तभी उन्होंने पर्दे से ब्रेक ले लिया। उर्मिला मातोंडकर का जन्म 4 फरवरी 1974 को मुंबई में हुआ। उन्हें बचपन से ही अभिनय में दिलचस्पी थी। बहुत कम उम्र में उन्होंने कैमरे का सामना कर लिया था। महज तीन साल की उम्र में उन्होंने फिल्म ‘कर्म’ से बतौर बाल कलाकार काम शुरू किया। इसके बाद वह ‘मासूम’ में नजर आईं। पढ़ाई के साथ-साथ वह अभिनय करती रहीं और धीरे-धीरे फिल्मी दुनिया का जाना-पहचाना चेहरा बन गईं। बतौर लीड एक्ट्रेस उर्मिला को असली पहचान साल 1995 में आई फिल्म ‘रंगीला’ से मिली। इस फिल्म ने उनकी पूरी किस्मत बदल दी। आमिर खान और जैकी श्रॉफ जैसे बड़े सितारों के बीच भी उर्मिला सबसे ज्यादा चर्चा में रहीं। उनके डांस, आत्मविश्वास और नए अंदाज ने दर्शकों को दीवाना बना दिया। इसी फिल्म के बाद वह ‘रंगीला गर्ल’ कहलाने लगीं। ‘रंगीला’ को कई बड़े पुरस्कार मिले और उर्मिला को भी सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का सम्मान मिला। ‘रंगीला’ के बाद उर्मिला ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। ‘सत्या’, ‘कौन’, ‘मस्त’, ‘दौड़’ जैसी फिल्मों में उन्होंने अलग-अलग तरह के किरदार निभाए। वह सिर्फ ग्लैमर तक सीमित नहीं रहीं, बल्कि उन्होंने गंभीर और सशक्त भूमिकाओं में भी खुद को साबित किया। एक समय ऐसा आया जब उनकी फिल्मों की सफलता के कारण वह कई फिल्मों में अपने हीरो से ज्यादा फीस लेने लगी थीं। सबसे चौंकाने वाला फैसला तब आया, जब उर्मिला ने अपने करियर के पीक पर ही फिल्मों से दूरी बना ली। जिस उम्र में अभिनेत्रियां अपने करियर को और मजबूत करती हैं, उसी उम्र में उर्मिला ने कैमरे से पीछे हटना चुना। यह फैसला न तो किसी मजबूरी का नतीजा था और न ही असफलता का, बल्कि उनकी अपनी सोच और मानसिक शांति से जुड़ा हुआ था। फिल्मों से दूर होने के बाद उर्मिला ने साल 2016 में मोहसिन अख्तर मीर से शादी की। बाद में उन्होंने राजनीति में भी कदम रखा और सामाजिक मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी। हालांकि, राजनीति में उन्हें वैसी सफलता नहीं मिली, जैसी फिल्मों में मिली थी, लेकिन उन्होंने अपनी पहचान खुद तय की।

शादी की चर्चा तेज: 26 फरवरी को विजय संग रश्मिका के फेरे? जानिए एक्ट्रेस ने क्या कहा

मुंबई  रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा पिछले काफी समय से शादी को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में खबर आई थी कि दोनों उदयपुर पैलेस में 2 फरवरी को शादी रचाने जा रहे हैं। अब लेटेस्ट रिपोर्ट्स के मुताबिक, रश्मिका ने खुद अपनी इस शादी की खबरों पर रिएक्ट किया है और इसे अफवाह बताया है। साउथ से लेकर बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी इस वक्त सबसे अधिक सुर्खियों में है। लोग रील लाइफ की इस शानदार जोड़ी को रियल लाइफ में भी साथ देखना चाहते हैं। दोनों की शादी को लेकर पिछले काफी समय से चर्चा थी। कुछ रिपोर्ट्स में ये दावा किया जा रहा था कि साउथ का पावर कपल 2 फरवरी सोमवार को शादी के बंधन में बंधने वाला है। ये खबर किसी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने वीडियो शेयर करते हुए दी थी। शादी की इन खबरों को गलत बताया गया इन्फ्लुएंसर ने अपने वीडियो में ये दावा किया था कि रश्मिका उदयपुर पैलेस घूम रही हैं, जहां किसी सेलेब्रिटी की शादी की तैयारियां चल रही हैं। कहा गया कि ये सिलेब्रिटीज़ रश्मिका और विजय हैं। वहीं बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट में शादी की इन खबरों को गलत बताया गया है। कहा जा रहा है कि खुद रश्मिका ने इन खबरों पर विराम लगा दिया है। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट में रश्मिका मंदाना ने शादी की खबरों पर अपना रिएक्शन दिया है। अब एक नई तारीख को लेकर चर्चा तेज पोर्टल की रिपोर्ट्स के मुताबिक, बॉलीवुड हंगामा से बातचीत में रश्मिका मंदाना ने विजय देवरकोंडा से शादी की अफवाहों को खारिज किया है। रश्मिका ने 2 फरवरी को शादी की खबर से साफ-साफ इनकार किया है। इसी के साथ सोशल मीडिया पर अब एक नई तारीख को लेकर चर्चा तेज हो गई है। कहा जा रहा है कि रश्मिका और विजय 26 फरवरी को शादी करने जा रहे हैं। अब तक कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं यहां बताते चलें कि रश्मिका या विजय देवरकोंडा में से किसी ने अपनी शादी को लेकर अब तक कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं किया है। रश्मिका मंदामा ने रक्षित शेट्टी के साथ साल 2017 में सगाई की थी यहां फैन्स को ये भी बता दें कि इस शादी से पहले रश्मिका ने साल 2017 में सगाई की थी। रश्मिका मंदामा ने रक्षित शेट्टी के साथ साल 2017 में सगाई की थी और शादी ले पहले साल 2018 में दोनों की सगाई टूट गई। बताया जाता है कि सगाई के बाद रश्मिका अपनी एक्टिंग पर फोकस करना चाहती थीं लेकिन कथित तौर पर रक्षित रश्मिका के इस फैसले के खिलाफ थे। भविष्य को लेकर इसी तालमेल पर दोनों के विचार मिल नहीं पाए और आखिरकार शादी से पहले उन्होंने एक-दूसरे को बाय कह दिया था।

वैलेंटाइन डे स्पेशल: मृणाल ठाकुर और धनुष का शादी का ऐलान, अभिनेत्री ने खुद किया खुलासा

मुंबई  बॉलीवुड गलियारों में धनुष और मृणाल ठाकुर के रोमांस के चर्चे हैं. सिर्फ रोमांस ही नहीं, अब तो ये भी कहा जाने लगा कि दोनों शादी कर रहे हैं. कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि धनुष और मृणाल 14 फरवरी को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. अब एक्ट्रेस की शादी का सच खुद उन्हीं की जुबानी पता चल गया है. जानते हैं कि शादी की बातों में कितनी सच्चाई है.  धनुष से शादी करेंगी मृणाल? मृणाल ठाकुर कई दफा धनुष संग रिश्ते को लेकर सफाई दे चुकी हैं. पर इस बार लोगों ने उनकी शादी ही फिक्स करा दी. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो सच में वैलेंनटाइन डे (14 फरवरी) को धनुष से शादी कर रही हैं? ABP संग बातचीत में एक्ट्रेस ने शादी की खबरों का सच बताया है. उन्होंने कहा कि मुझे किसी ने इनवाइट ही नहीं किया.  एक्ट्रेस से कहा गया कि सोशल मीडिया पर वेडिंग डेट भी आ गई है. वो कहती हैं कि आ गई? मुझे किसी ने इनवाइट ही नहीं किया. मुझे भी बुला लेते. मृणाल से पूछा गया कि अपनी शादी की खबरें आप देख रही होंगी, बताइए कि देखा है या नहीं? इस पर वो कहती हैं कि हां देखा है. ये सब देखकर हंसती भी हूं और उन लोगों को शुक्रिया कहना चाहूंगी, जो लोग मेरा फ्री का पीआर कर रहे हैं. पर वो वैसा नहीं है, जैसा आप समझ रहे हैं. 14 फरवरी को आप खुद ही देख लीजिएगा.  एक्ट्रेस से पूछा गया कि आपको मोहब्बत है या नहीं. इस पर उन्होंने हंसते हुए कहा कि वो पर्सनल सवाल है. उन्होंने कहा कि नहीं है यार… मेरी शादी का न्योता श्रीगणेश और ऑडियंस को सबसे पहले जाएगा.  इन स्टार्स संग भी जुड़ चुका है नाम  ये पहला मौका नहीं है जब मृणाल की शादी की चर्चा हो रही है. इससे पहले बादशाह, शरद त्रिपाठी, अर्जित तनेजा, कुशाल टंडन और सिद्धांत चतुर्वेदी संग भी उनका नाम जोड़ा चुका है. यही नहीं, कुछ महीने पहले उन्हें क्रिकेटर श्रेयस अय्यर संग भी लिंकअप किया जा रहा था. लेकिन हर बार उनके लिंकअप की खबरें अफवाह निकलीं.  अब देखते हैं कि 14 फरवरी को मृणाल, धनुष की दुल्हन बनेंगी या ये भी अफवाह होगी. वर्कफ्रंट की बात करें, तो मृणाल, सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ ‘दो दीवाने सहर में’ में नजर आएंगी. फिल्म 20 फरवरी को रिलीज हो रही है. 

‘ये नया हिंदुस्तान है’—धुरंधर 2 का धमाकेदार टीजर, 1 मिनट 12 सेकेंड का वीडियो वायरल

मुंबई   आखिरकार रणवीर सिंह की धुरंधर 2 का टीजर सामने आ चुका है. आज यानी 3 फरवरी मंगलवार को ही रणवीर सिंह ने पोस्ट शेयर कर फिल्म का पहला पोस्टर शेयर किया था. अपनी पोस्ट में ही उन्होंने जानकारी दी थी फिल्म का टीजर 12.12 पर जारी किया जाएगा. अब टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर फैंस इस पर प्यार लुटा रहे हैं. इस मच अवेटेड एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर 2’ का धमाकेदार टीजर लोगों की एक्साइटमेंट बढ़ा रहा है. रणवीर सिंह का टीजर सामने आते ही सोशल मीडिया पर तहलका मच गया है. लोग रणवीर सिंह के इस इंटेस लुक पर अपनी राय जाहिर कर रहे हैं.  ‘धुरंधर 2’ जिसे ‘धुरंधर द रिवेंज’ कहा जा रहा है उसका पोस्टर आउट के बाद अब फिल्म का टीजर भी मेकर्स ने जारी कर दिया है.  आज (3 फरवरी) 12 बजकर 12 मिनट पर इसका टीजर भी रिलीज किया गया. आदित्य धर के निर्देशन में बन रही ‘धुरंधर 2’ के टीजर का लोगों को बेसब्री से इतंजार था. क्योंकि 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई ‘धुरंधर 1’ ने भारतीय सिनेमा के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे. फिल्म ने बंपर कमाई के बाद इतिहास रच दिया  था, बल्कि ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर भी लगातार ट्रेंड कर रही है. सोशल मीडिया पर आते ही हुआ वायरल मेकर्स ने जैसे ही ये टीजर जारी किया. फैंस ने इस पर कमेंट की बाढ़ ला दी. इस टीजर के जरिए मेकर्स ने फिल्म के पार्ट-2 से रणवीर सिंह का लुक तो जारी किया ही, साथ ही मेकर्स ने ये भी हिंट दे दिया कि टीजर में ये साफ है कि  धुरंधर 2 में रणवीर का रोल और भी धांसू होने वाला है. सोशल मीडिया पर फैंस जमकर रणवीर की तारीफ कर रहे हैं और फिल्म के प्रति अपना प्यार जाहिर कर रहे हैं. कैप्शन भी जीत रहा दिल कुछ देर पहले रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर अपना पोस्टर शेयर किया था.  फोटो ने जहां सभी का ध्यान खींचा , वहीं पोस्टर के कैप्शन ने तो सभी को रणवीर का मुरीद बना दिया है.  धुरंधर – द रिवेंज का टीजर की जानकारी देते हुए रणवीर ने कैप्शन में लिखा है कि अब बिगड़ने का वक्त आ गया है. उनके इस अंदाज को भी काफी पसंद किया जा रहा है. बता दें कि धुरंधर: द रिवेंज एक हाई-ऑक्टेन स्पाई-एक्शन थ्रिलर है, जिसे आदित्य धर ने लिखा, निर्देशित और प्रोड्यूस किया है. इस फिल्म के निर्माता ज्योति देशपांडे और लोकेश धर हैं. जियो स्टूडियोज़ द्वारा प्रस्तुत और बी62 स्टूडियोज  के बैनर तले बनी यह फिल्म 19 मार्च 2026 से सिनेमाघरों में तहलका मचाने के लिए तैयार है. ‘धुरंधर’ जहां हर दिन उम्मीदों से बढ़कर कमाई कर बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है. वहीं रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, आर माधवन और संजय दत्त के करियर को भी नई दिशा मिली है. फिल्म अपने नौवें वीकेंड में भी शानदार परफॉर्म कर रही है. फिल्म OTT पर रिलीज हो चुकी है. रिलीज के 59वें दिन भी इसने 45 लाख का कलेक्शन किया है. अब पार्ट 2 यानी ‘धुरंधर 2’ के पोस्टर के बाद भी लोग इसी तरह की उम्मीद करने लगे हैं.

साई धनशिका ने खोला राज़: ‘योगी दा’ में बिना बॉडी डबल किए किए सभी खतरनाक स्टंट

मुंबई   साउथ फिल्म इंडस्ट्री की सफल अभिनेत्री साई धनशिका अपनी अपकमिंग फिल्म ‘योगी दा’ की रिलीज को लेकर उत्साहित हैं। साई फिल्म में एक्शन करती नजर आएंगी। उन्होंने बताया कि फिल्म ‘योगी दा’ में सभी स्टंट खुद किए हैं। उन्होंने बताया कि बिना किसी बॉडी डबल के एक्शन सीन पूरे किए महिलाएं चाहें तो पुरुषों जितने शानदार स्टंट कर सकती हैं। एक इवेंट में साई धनशिका ने बताया, “मैंने पहली बार ‘पेरानमाई’ में एक्शन किया था और वह अनुभव आज भी मेरी मदद करता है।  ‘योगी दा’ में हर स्टंट सीन मैंने खुद किए हैं, बिना किसी बॉडी डबल के। अगर महिलाएं मन बना लें, तो वे पुरुषों की तरह ही अच्छे स्टंट कर सकती हैं।” उन्होंने फिल्म के संदेश पर जोर देते हुए कहा, “आज महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़ रहे हैं।  समाज अक्सर सोचता है कि एक बार अगर कोई महिला शारीरिक रूप से घायल हो जाए, तो वह फिर कभी खड़ी नहीं हो सकती। लेकिन ‘योगी दा’ दिखाती है कि वह इससे उबर सकती है और मजबूत होकर वापस आ सकती है। हमने यह फिल्म महिलाओं के लिए, उनकी पूरी क्षमता दिखाने के लिए बनाई है।” साई धनशिका ने फिल्म के टाइटल की रोचक कहानी भी साझा की। उन्होंने कहा कि ‘योगी दा’ का नाम सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म ‘कबाली’ से प्रेरित है। “मैंने ‘कबाली’ में रजनीकांत सर की बेटी का किरदार निभाया था, जिसका नाम ‘योगी’ था। इसी से ‘योगी दा’ की शुरुआत हुई। हमने ‘कबाली’ के लुक और एक्शन स्टाइल में समानताएं देखीं, इसलिए यह नाम चुना। ‘कबाली’ के लिए मैंने असल में अपने बाल कटवाए थे, लेकिन इस फिल्म के लिए विग का इस्तेमाल किया। ‘कबाली’ के बाद कई महिलाओं ने मेरे किरदार से प्रेरित होकर बाल कटवाए थे। तब मुझे एहसास हुआ कि एक फिल्म लोगों पर कितना गहरा असर डाल सकती है।” एक्ट्रेस ने अपनी पूरी टीम को दिल से धन्यवाद देते हुए कहा, “मेरी पूरी टीम को बहुत-बहुत शुक्रिया। यह आप सबके बिना संभव नहीं होता। मैं मानती हूं कि ज्यादा बोलने से बेहतर है कि काम बात करे, जो मेहनत फिल्मों में दिखती है।” ‘योगी दा’ एक एक्शन एंटरटेनर है, जिसे गौतम कृष्णा ने लिखा और डायरेक्ट किया है। फिल्म का निर्माण श्री मोनिका सिनी फिल्म्स के बैनर तले सेंथिलकुमार ने किया है। एक्शन से भऱपूर फिल्म में साई धनशिका लीड रोल में हैं। यह फिल्म 6 फरवरी को रिलीज होने वाली है।

‘धुरंधर’ की तरह अब ‘धुरंधर 2’ के टीज़र से पहले रणवीर सिंह का रहस्यमयी पोस्ट

 मुंबई रणवीर सिंह और आदित्य धर ने अपने इंस्टाग्राम पर ‘धुरंधर 2’ को लेकर हिंट दिया है। ये कुछ इसी तरह की पोस्ट है जो रणवीर ने ‘धुरंधर’ की रिलीज के वक्त किया था। ‘कल 12:12’ पोस्ट को लेकर फैंस की खुशी चरम पर है और हर कोई जानना चाहता है कि आखिर बात क्या है। धुरंधर 2 का टीजर हमेशा की तरह रणवीर सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक क्रिप्टिक पोस्ट किया जिसमें ‘धुरंधर 2’ के ट्रेलर रिलीज का हिंट दिया गया है। फैंस एक्साइटमेंट में इस पोस्ट के बारे में अटकलें लगा रहे हैं, जो दिखाता है कि ‘धुरंधर’ के वक्त भी रणवीर कुछ ऐसे ही पोस्ट करते थे। 2 फरवरी को शाम 6 बजे, रणवीर सिंह और आदित्य धर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक क्रिप्टिक पोस्ट किया और तब से ही फैंस की भीड़ ट्विटर पर जबरदस्त तरीके से रिएक्ट कर रही है। उन्होंने जो फोटो शेयर की, उस पर बस इतना लिखा है, ‘कल 12:12।’ इसके अलावा कोई और हिंट या कैप्शन नहीं था। देखते ही देखते फैंस ने इस पोस्ट के बारे में अटकलें लगाना शुरू कर दिया। कुछ का मानना था कि यह महज एक मजाकिया इशारा था, जबकि बाकियों को पूरा यकीन था कि यह ‘धुरंधर 2’ के टीजर या ट्रेलर के बारे में हिंट हो सकता है। कई लोगों का मानना है कि यह ‘धुरंधर 2’ के ट्रेलर रिलीज के बारे में है जो 2025 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर’ का दूसरा पार्ट है। ‘धुरंधर’ के वक्त रणवीर ने डिलीट किए पोस्ट रणवीर ने किसी आगामी प्रोजेक्ट के लिए लोगों की दिलचस्पी जगाने के लिए सोशल मीडिया का इस तरह इस्तेमाल पहली बार नहीं किया है। ‘धुरंधर’ की रिलीज से पहले उन्होंने अपने सभी इंस्टाग्राम पोस्ट डिलीट कर दिए थे और उनकी जगह एक काली तस्वीर डालकर 12:12 स्टोरी पोस्ट की थी, जिसे फैंस ने किसी बड़े प्रमोशनल अनाउंसमेंट का हिंट माना था। ‘धुरंधर’ के वक्त भी इसी तरह का प्रमोशन उस समय, कई लोगों ने अनुमान लगाया कि यह ‘धुरंधर’ के पहले लुक टीजर से जुड़ा हुआ है। मैसेज में 12:12 का समय चुनने का चलन ‘धुरंधर 2’ में भी देखने को मिल रहा है। पहली फिल्म का आधिकारिक ट्रेलर 18 नवंबर 2025 को दोपहर 12:12 बजे ऑनलाइन रिलीज किया गया था, जो सोशल मीडिया पर फैंस के बीच तेजी से ट्रेंड करने लगा था। ऐसा लगता है कि पार्ट 2 की मार्केटिंग टीम फिर से वही करना चाहती है। ‘धुरंधर’ के बारे में आदित्य धर की निर्देशित ‘धुरंधर’ एक बड़े बजट की बॉलीवुड स्पाई एक्शन थ्रिलर फिल्म है। इसका पहला पार्ट 2025 के अंत में रिलीज हुआ था। बॉक्स ऑफिस पर इसने जबरदस्त कमाई करते हुए दमदार एक्शन और स्टार-स्टडेड कास्ट के लिए तारीफें बटोरीं। फिल्म में अक्षय खन्ना ने एक दमदार विलन का रोल किया था और अर्जुन रामपाल भी जोरदार दिखे। रणवीर सिंह लीड रोल में थे। ‘धुरंधर’ की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई ‘धुरंधर’ फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई। रिलीज के महज तीन हफ्तों में ही इसने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर ₹1,000 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया और 1303 करोड़ की कमाई की। यह फिल्म भारत में सबसे अधिक कमाई करने वाली हिंदी फिल्म और उस समय विश्व स्तर पर दूसरी सबसे अधिक कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई। धुरंधर के हर हफ्ते का कलेक्शन     पहला हफ्ता- 207.25 करोड़     दूसरा हफ्ता- 253.25 करोड़     तीसरा हफ्ता- 172 करोड़     चौथा हफ्ता- 106.5 करोड़     पांचवा हफ्ता- 51.25 करोड़     छठा हफ्ता- 26.35 करोड़     सातवां हफ्ता- 13.9 करोड़     आठवां हफ्ता- 5.35 करोड़     कुल कलेक्शन- 836.95 करोड़     वर्ल्डवाइड कलेक्शन- 1303 करोड़ ‘धुरंधर 2’ रिलीज डेट ‘धुरंधर 2 द रिवेंज’ 19 मार्च, 2026 को आपके नजदीकी सिनेमाघरों में आ रही है।

धीमी शुरुआत के बाद पटरी पर लौटी ‘मर्दानी-3’, तीसरे दिन कमाई में उछाल

मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी की फिल्म ‘मर्दानी 3’ ने भले ही बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत की हो, लेकिन फिल्म ने धीरे-धीरे रफ्तार पकड़नी शुरू कर दी है। सिनेमाघरों में 30 जनवरी को रिलीज हुई इस फिल्म में रानी एक बार फिर दमदार पुलिस अधिकारी शिवानी शिवाजी रॉय के किरदार में में हैं। उनके साथ जानकी बोदीवाला और मल्लिका प्रसाद हैं। कहानी पुलिस ऑफिसर शिवानी शिवाजी रॉय की है जो सिर्फ़ तीन महीनों में रहस्यमयी हालात में गायब हुई 93 जवान लड़कियों के केस की जांच करती है। फिल्म का निर्देशन अभिराज मीनावाला ने किया है और इसे यशराज फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने रिलीज के तीसरे दिन (रविवार) 7.25 करोड़ रुपये की कमाई की, जो इसके पहले दो दिनों की तुलना में सबसे ज्यादा है। फिल्म ने पहले दिन 4 करोड़ से ओपनिंग की थी, जबकि दूसरे दिन इसका कलेक्शन 6.25 करोड़ रहा। इस तरह तीन दिनों में फिल्म की कुल कमाई 17.50 करोड़ हो गई है। फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों ने काफी पसंद किया था, जिससे बॉक्स ऑफिस पर जोरदार शुरुआत की उम्मीद जताई जा रही थी। कई ट्रेड विश्लेषकों का मानना था कि फिल्म पहले दिन ही डबल डिजिट में कमाई कर सकती है, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। इसके बावजूद वर्ड ऑफ माउथ के सहारे फिल्म की कमाई में धीरे-धीरे बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। घरेलू बॉक्स ऑफिस के अलावा फिल्म को विदेशों में भी दर्शक मिल रहे हैं। तीन दिनों में वैश्विक स्तर पर फिल्म का कलेक्शन लगभग 25.1 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। गौरतलब है कि, ‘मर्दानी’ फ्रेंचाइजी की शुरुआत 2014 में हुई थी, जबकि ‘मर्दानी-2’ 2019 में रिलीज हुई थी। दोनों फिल्मों को दर्शकों और समीक्षकों से सराहना मिली थी। अब ‘मर्दानी-3’ भी उसी विरासत को आगे बढ़ाने की कोशिश कर रही है और आने वाले दिनों में इसके प्रदर्शन पर सभी की नजरें टिकी रहेंगी।  

अरिजीत सिंह के सुरों से सजा ‘इश्क का फीवर’, ‘ओ रोमियो’ का नया गाना रिलीज

मुंबई, बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर एक बार फिर बड़े पर्दे पर अपने तीखे और रोमांटिक अंदाज के साथ लौटने के लिए तैयार हैं। उनकी आगामी फिल्म ‘ओ रोमियो’ 13 फरवरी को वैलेंटाइन वीक के खास मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म का निर्देशन मशहूर फिल्ममेकर विशाल भारद्वाज ने किया है और इसे साजिद नाडियाडवाला प्रोड्यूस कर रहे हैं। इस फिल्म में पहली बार शाहिद कपूर की जोड़ी अभिनेत्री तृप्ति डिमरी के साथ बनी है। फिल्म का नया गाना ‘इश्क का फीवर’ अब रिलीज कर दिया गया है, जिसमें शाहिद का स्टाइलिश और दीवाना-ए-इश्क अंदाज़ देखने को मिल रहा है। यह गाना टी-सीरीज़ के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर जारी हुआ है और रिलीज होते ही फैंस के बीच चर्चा में आ गया है। गाने में शाहिद और तृप्ति की फ्रेश केमिस्ट्री स्क्रीन पर खूब जच रही है। रोमांस के साथ हल्की जलन और जुनून का मिश्रण इस गाने को और दिलचस्प बना देता है। मशहूर गायक अरिजीत सिंह ने ‘इश्क का फीवर’ को अपनी आवाज दी है। गाने के बोल दिग्गज गीतकार गुलज़ार ने लिखे हैं, जबकि इसका संगीत विशाल भारद्वाज ने तैयार किया है। मेलोडी और इमोशन का संतुलन इस ट्रैक को खास बनाता है। बताया जा रहा है कि ‘ओ रोमियो’ की कहानी चर्चित किताब ‘माफिया क्वींस ऑफ मुंबई’ से प्रेरित है। फिल्म में रोमांस, ड्रामा और अंडरवर्ल्ड की पृष्ठभूमि का अनोखा मिश्रण देखने को मिलेगा। शाहिद और तृप्ति के अलावा फिल्म में नाना पाटेकर, अविनाश तिवारी, तमन्ना भाटिया, दिशा पटानी, फरीदा जलाल जैसे दमदार कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। वहीं, विक्रांत मैसी भी विशेष उपस्थिति दिखेगी।  

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ पर अरुण गोविल का बड़ा बयान

मुंबई,  प्रभास स्टारर ‘आदिपुरुष’ को लेकर हुए विवादों और दर्शकों की निराशा के बाद अब हर किसी की नजर रणबीर कपूर की मेगा बजट फिल्म ‘रामायण’ पर टिकी है। करीब 4,000 करोड़ के बजट में बन रही इस फिल्म को लेकर फैंस के मन में उत्सुकता के साथ संशय भी है। ऐसे में टीवी के प्रतिष्ठित ‘राम’ अरुण गोविल ने इस मुद्दे पर खुलकर अपनी राय रखी है। खास बात यह है कि वह इस फिल्म में राजा दशरथ की भूमिका निभा रहे हैं। राम का किरदार निभाने के लिए आत्मा का शुद्ध होना जरूरी अरुण गोविल ने मीडिया से बातचीत में कहा कि किसी भी कलाकार के लिए भगवान का किरदार निभाना सिर्फ अभिनय नहीं, बल्कि एक जिम्मेदारी है। उनके मुताबिक, भगवान की भूमिका निभाने के लिए इंसान की आत्मा का साफ और अच्छा होना बहुत जरूरी है। साथ ही वह एक अच्छा इंसान भी होना चाहिए। उन्होंने निर्देशक नितेश तिवारी की तारीफ करते हुए कहा कि पूरी टीम ने इस फिल्म पर बेहद मेहनत की है। रणबीर कपूर को लेकर उन्होंने सकारात्मक राय देते हुए कहा कि वे न केवल शानदार अभिनेता हैं, बल्कि अच्छे इंसान भी हैं और भगवान राम के रूप में प्रभावशाली लग रहे हैं। ‘आदिपुरुष’ से तुलना करना ठीक नहीं अरुण गोविल ने साफ कहा कि रणबीर कपूर की ‘रामायण’ की तुलना ‘आदिपुरुष’ से करना गलत होगा। उनके अनुसार हर निर्देशक का विजन अलग होता है और किसी एक फिल्म की असफलता के आधार पर दूसरी फिल्म को पहले से जज करना सही नहीं। उन्होंने कहा कि ‘आदिपुरुष’ एक अलग तरह का प्रयास था, जबकि ‘रामायण’ एक नया और स्वतंत्र प्रोजेक्ट है, जिसे उसी नजरिए से देखा जाना चाहिए। भगवान जैसा दिखना भी जरूरी अरुण गोविल ने यह भी माना कि जब एक मानक स्थापित हो जाता है तो तुलना होना स्वाभाविक है। उन्होंने कहा, भगवान की भूमिका निभाने के लिए लुक बहुत मायने रखता है। दर्शकों को स्क्रीन पर देखते ही महसूस होना चाहिए कि वे सच में भगवान को देख रहे हैं। भव्य पैमाने पर बन रही है ‘रामायण’ 68 वर्षीय अरुण गोविल ने बताया कि उन्होंने फिल्म की शूटिंग काफी पहले पूरी कर ली थी। यह फिल्म नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियो द्वारा बनाई जा रही है, जिसमें यश की कंपनी मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस भी सहयोग कर रही है। फिल्म आधुनिक तकनीक और अत्याधुनिक वीएफएक्स की मदद से दर्शकों को हजारों साल पुराने युग में ले जाने का प्रयास करेगी। भव्य पैमाने, दमदार स्टारकास्ट और मजबूत तकनीकी टीम के साथ ‘रामायण’ को भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक माना जा रहा है। अब देखना दिलचस्प होगा कि यह फिल्म दर्शकों की उम्मीदों पर कितनी खरी उतरती है।  

बेबी बंप के साथ सोनम कपूर का स्टनिंग लुक, प्रेग्नेंसी फोटोज़ ने जीता फैंस का दिल

मुंबई  बॉलीवुड की ग्लैमरस क्वीन सोनम कपूर प्रेग्नेंसी में भी अपने फैशन सेंस से फैंस को दीवाना बना रही हैं. एक्ट्रेस के स्टाइलिश लुक से नजरें हटाना भी मुश्किल हो गया है. प्रेग्नेंसी में सोनम काफी एक्टिव हैं. वो अब मुंबई के एक स्टोर में शूट के लिए पहुंचीं. इस दौरान पैपराजी ने उन्हें अपने कैमरों में कैद कर लिया. सोनम व्हाइट आउटफिट में नजर आईं. उन्होंने व्हाइट लॉन्ग स्कर्ट के साथ व्हाइट शर्ट को टीमअप किया. साथ में स्टाइलिश बैग भी कैरी किया.  प्रेग्नेंट सोनम के लुक की सबसे खास बात ये है कि उन्होंने शर्ट के बटन खोलकर उसे अलग अंदाज में स्कर्ट के साथ स्टाइल किया है. शर्ट को अनबटन करके वो अपना बेबी बंप भी प्लॉन्ट करती नजर आईं.  बालों में बन, स्टेटमेंट ईयररिंग्स, ग्लॉसी लिपस्टिक और सटल मेकअप में सोनम की खूबसूरती का जवाब नहीं है. उनके चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ नजर आया. प्रेग्नेंसी में सोनम का इतना स्टाइलिश अंदाज देखकर फैंस उनपर दिल हार रहे हैं. एक्ट्रेस की तस्वीरें, वीडियोज इंटरनेट पर छाए हुए हैं. सोनम ने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए पैप्स को कई पोज दिए. एक्ट्रेस ने फैंस संग भी फोटोज क्लिक कराईं. सोनम की मिलियन डॉलर स्माइल उनके लुक में चार चांद लगा रही है.  सोनम की बात करें तो वो 40 साल की उम्र में दूसरी बार मां बनने वाली हैं. एक्ट्रेस अपने प्रेग्नेंसी फेज के हर दिन को एन्जॉय कर रही हैं. प्रेग्नेंसी में भी वो एक से बढ़कर एक लुक कैरी करके हर किसी को इंप्रेस कर रही हैं. पर्सनल लाइफ की बात करें तो एक्ट्रेस ने साल 2018 में आनंद आहूजा संग शादी रचाई थी. शादी के बाद वो एक बेटे की मां बनीं. अब उनकी जिंदगी में दूसरा बेबी आने वाला है.  सोनम कपूर दूसरी प्रेग्नेंसी में बेबी बंप संभालती दिखीं …..  मां बनने वाली सोनम कपूर को हाल ही में मुंबई में एक इवेंट में पहुंचते हुए देखा गया, जहां एंट्री करते समय एक दोस्त उन्हें प्यार से सहारा दे रही थीं। एक्ट्रेस मुंबई के लोअर परेल में एक इंटरनेशनल ब्यूटी ब्रांड के इवेंट में शामिल हुईं और दूसरी प्रेग्नेंसी के दौरान चलते हुए वो बेहद खूबसूरत लग रही थीं। सोनम कपूर ने शान से अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट किया और मुस्कुराईं भी। लोग सोनम कपूर की हाइट के बारे में भी पूछ रहे हैं। ज्यादातर लोग उनकी बदली शक्ल को देखकर भी हैरान रह गए। शुक्रवार को मुंबई में एक इवेंट में सोनम कपूर के आने के वीडियो सामने आए। इस मौके पर सोनम ने नीले रंग की ड्रेस पहनी थी, जिसे उन्होंने स्टाइल के साथ पूरा किया और अपने बाल खुले रखे थे। इवेंट में आते समय, एक दोस्त उनका हाथ पकड़े हुए और उनसे बातचीत करते हुए नजर आई। वेन्यू की ओर चलते हुए सोनम ने कैमरे के लिए मुस्कुराया भी। बेबी बंप के साथ दिखीं सोनम कपूर 40 वर्षीय सोनम दूसरी बार मां बनने वाली हैं। ‘वीरे दी वेडिंग’ की स्टार ने नवंबर में एक स्टाइलिश और यादगार अंदाज में अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की। उन्होंने राजकुमारी डायना बेस्ड गुलाबी रंग की ड्रेस पहने हुए तस्वीरें शेयर कीं, जिससे फैंस और सेलेब्रिटीज के बीच खुशी फैल गई। घोषणा के समय सोनम ने जो ड्रेस पहनी थी, वह विंटेज एस्काडा बाय मार्गेरेथा ले (1988) का एक सूट था, जो राजकुमारी डायना के मशहूर सूट से काफी मिलता-जुलता था। सोनम कपूर की दूसरी प्रेग्नेंसी सोनम ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कीं। उन्होंने पोस्ट को सिर्फ ‘मां’ कैप्शन दिया और साथ में एक किसिंग फेस इमोजी भी लगाई। इस खबर पर फिल्म जगत से ढेरों प्यार और शुभकामनाएं मिलीं। प्रियंका चोपड़ा और करीना कपूर ने कमेंट्स में इस कपल को बधाई दी। परिणीति चोपड़ा ने भी बधाई देते हुए लिखा, ‘बधाई हो, ममासिटा!’ लोगों ने हाइट पर पूछे सवाल लोगों ने कमेंट सेक्शन में सोनम कपूर की खूब तारीफ की। कोई उनके ग्लो के बारे में बात करता नजर आया, तो किसी ने नई मां की ड्रेस की तारीफ की। ज्यादातर लोगों ने सोनम की हाइट के बारे में सवाल पूछे कि ये कितनी है। सोनम को बड़े दिनों बाद देखकर उनके बदले चेहरे पर भी सवाल हुए। रिपोर्ट्स की मानें तो सोनम कपूर की हाइट 5’9 है। सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने 2018 में शादी की थी। 2022 में उनके पहले बेटे वायु का जन्म हुआ। उस समय, कपल ने एक इमोशनल नोट के साथ उनके जन्म की घोषणा की, जिसमें उन्होंने अपने डॉक्टरों, दोस्तों और परिवार का आभार जताया। अब सोनम कपूर दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं और जल्द ही मां बनेंगी।

बैन के बाद भी पाकिस्तान में ‘धुरंधर’ की धूम, Netflix ट्रेंड ने दी बड़ी गवाही

मुंबई      आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ बॉलीवुड के इतिहास की सबसे बड़ी फिल्म साबित हो रही है. क्योंकि इस फिल्म का क्रेज थमने का नाम नहीं ले रहा है. थिएटर में सक्सेसफुली चलने के बाद, अब फिल्म ओटीटी पर भी धमाल मचा रही है. इंडिया में तो इसे पसंद किया ही जा रहा है. लेकिन साथ ही में जहां ये फिल्म बैन थी, वहां भी लोग इसे खूब देख रहे हैं.  पाकिस्तान में भी ‘धुरंधर’ ने उड़ाया गर्दा ‘धुरंधर’ जब रिलीज हुई थी, तब इसे पाकिस्तान समेत सभी गल्फ देशों में बैन किया गया था. ऐसे में फिल्म के मेकर्स को काफी भारी नुकसान चुकाना पड़ा था. हालांकि वहां के लोग इस फिल्म के गानों को बेहद पसंद कर रहे थे. पाकिस्तान से कई सारे वीडियोज सामने आए थे, जहां शादियों में ‘धुरंधर’ के ही गाने बज रहे थे.  अब चूंकि ‘धुरंधर’ नेटफ्लिक्स पर ग्लोबली रिलीज हो गई है, ऐसे में पाकिस्तानी लोग भी इसे देख रहे हैं. इंडिया समेत वहां के नेटफ्लिक्स पर भी फिल्म नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है. इसका एक स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें ‘टॉप 10 मूवीज ट्रेडिंग इन नेटफ्लिक्स पाकिस्तान’ की लिस्ट में नंबर 1 पर ‘धुरंधर’ दिखी है. इस न्यूज को कई लोगों ने भी कंफर्म किया है.  पाकिस्तान की आवाम हुई ‘धुरंधर’ की कायल ‘धुरंधर’ की कहानी पाकिस्तान के शहर ल्यारी और वहां की गैंग वॉर को दर्शाती है. जहां इंडिया की तरफ से एक एजेंट हमजा अली मजारी बनकर पहुंचता है. वो वहां मौजूद सभी गैंग और आतंकवादी अड्डों में घुसकर उसे अंदर ही अंदर खत्म करने के मिशन पर होता है. ये कहानी वहां के लोगों के लिए काफी कॉन्ट्रोवर्शियल थी, इसलिए इसे पाकिस्तान के थिएटर्स में बैन किया गया था.  लेकिन जब ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई, तो किसी से रहा नहीं गया. पाकिस्तान के लोगों ने ये फिल्म देखी भी और अब सोशल मीडिया पर इसकी जमकर तारीफ भी कर रहे हैं. रेडिट, X जैसे प्लेटफॉर्म्स पर पाकिस्तान की आवाम सिर्फ ‘धुरंधर’ की सराहना कर रही है. वो हैरान हैं कि आदित्य धर, जो इंडियन फिल्ममेकर हैं, उन्होंने ल्यारी जैसे शहर को हूबहू कैसे बड़े पर्दे पर दिखा दिया. अब वो यही सोच रहे हैं कि जब पार्ट 1 ने इस तरह का धमाका किया है, तो पार्ट 2 में और क्या-क्या होने वाला है.   फिल्म ‘धुरंधर’ पाकिस्तान के साथ-साथ और भी कई देशों में ट्रेंड कर रही है. अब इसका पार्ट 2 19 मार्च, 2026 को ईद के मौके पर रिलीज होगा, जिसके लिए सभी बेहद एक्साइटेड हैं. उनके मन में फिल्म को लेकर कई सवाल हैं, जिसके जवाब उन्हें अभी से लगभग 50 दिनों के बाद मिलेंगे. 

कृति सेनन का मनीष मल्होत्रा को खास पोस्ट, खूबसूरत आउटफिट्स के लिए जताया आभार

मुंबई   बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन ने बीते महीने अपनी बहन और एक्ट्रेस नुपूर सेनन की शादी धूम-धाम से सेलिब्रेट की थी। शादी के बाद अभिनेत्री लगातार अलग-अलग फंक्शन से जुड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रही हैं। उन्होंने अपनी बहन की विदाई को लेकर भी एक भावुक पोस्ट किया था, लेकिन अब उन्होंने इंडस्ट्री के मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के लिए एक थैंक्यू पोस्ट किया है। कृति सेनन और उनके पूरे परिवार ने नुपूर की शादी में जितनी भी इंडियन ड्रेसेज पहनी थीं, उन्हें मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया था। नुपूर की शादी का लहंगा और उनके माता-पिता समेत कृति की ड्रेस भी मनीष ने खास तौर पर डिजाइन किए थे। अब कृति ने इतनी खूबसूरत इंडियन ड्रेसेज और शादी को यादगार बनाने के लिए डिजाइनर का धन्यवाद किया है। उन्होंने परिवार के साथ फोटोज पोस्ट कर लिखा, “मेरे खास दोस्त मनीष मल्होत्रा के लिए खास पोस्ट। शादी के लिए मेरे पूरे परिवार को इतने खूबसूरत ढंग से सजाने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।” उन्होंने लिखा, “आपने सभी के लुक को इतने प्यार, स्नेह और आशीर्वाद से कस्टमाइज किया कि दुल्हन से लेकर मेरे माता-पिता तक, जो पहली बार मनीष मल्होत्रा ​​की ड्रेस पहनकर बेहद खुश थे, सभी खुश और सहज महसूस कर रहे थे। सबके चेहरों पर दिख रही खुशी सब कुछ बयां कर रही है। हमारे खास दिन को और भी खूबसूरत बनाने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।” बहन नुपूर की शादी के दिन कृति ने ऑफ व्हाइट और गोल्डन कलर का लहंगा पहना था, जिस पर पैच वर्क से लेकर बारीक कढ़ाई की गई थी, जबकि अभिनेत्री की मां ने पिंक और गोल्डन कलर की हैवी एम्ब्रॉयडरी वाली साड़ी पहनी थी। वहीं, दुल्हन नुपूर का लहंगा पिंक और रेड दोनों शेड्स के साथ था। सभी इंडियन ड्रेसेस एक से बढ़कर एक थीं। नुपूर सेनन से पहले मनीष मल्होत्रा परिणीति चोपड़ा, आलिया भट्ट, करीना कपूर, ऐश्वर्या राय बच्चन, कियारा आडवाणी और कैटरीना कैफ तक के लिए आउटफिट डिजाइन कर चुके हैं। उन्होंने कियारा आडवाणी, कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट के लिए शादी का आउटफिट डिजाइन किया था।

Grammys 2026: भारतीय सिंगर्स की उम्मीदें टूटीं, जस्टिन बीबर-लेडी गागा ने सजाया मंच, देखें विनर्स लिस्ट

लॉस एंजेलिस  68वें ग्रैमी अवॉर्ड्स 2026 का लॉस एंजेलिस में शानदार आगाज हुआ. सबसे बड़ी म्यूजिकल नाइट में इंडस्ट्री के कई लेजेंड्स साथ आए. लेडी गागा, जस्टिन बीबर से फैरेल विलियम्स तक ने ग्रैमी में रंग जमाया. रेड कारपेट पर सेलेब्स ने फैशन का टशन दिखाया. ट्रेवर नोआ ने इवेंट को होस्ट किया. पॉप सेंसेशन सबरीना कारपेंटर ने अपने हिट सॉन्ग मैनचाइल्ड पर परफॉर्म किया. स्टेज पर सबरीना रेट्रो फ्लाइट अटेंडेंट का गेटअप लेकर पहुंचीं. वहीं एलेक्स वॉरेन ने सॉन्ग ऑर्डिनरी पर परफॉर्म किया. केंड्रिक लैमर ने इतिहास रचा. बेस्ट रैप एल्बम का अवॉर्ड जीतकर वो सबसे ज्यादा ग्रैमी अवॉर्ड पाने वाले रैपर बन गए हैं. केंड्रिक ने Jay-Z का रिकॉर्ड तोड़ा है. दलाई लामा को ग्रैमी अवॉर्ड्स में मिला सम्मान ग्रैमी अवॉर्ड्स में तिब्बती बौद्ध धर्म के आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा ने पहला ग्रैमी अवॉर्ड जीता है. उन्होंने ऑडियो बुक, नैरेशन और स्टोरीटेलिंग रिकॉर्डिंग कैटेगरी में ये अवॉर्ड जीता. अपनी एल्बम ‘मेडिटेशन: द रिफ्लेक्शंस ऑफ हिज होलीनेस द दलाई लामा’ के लिए उन्हें ये सम्मान मिला है. ग्रैमी अवॉर्ड जीतने के बाद दलाई लामा ने इंस्टा पोस्ट कर आभार जताया है. कैप्शन में लिखा है- मैं इस सम्मान को कृतज्ञता और विनम्रता के साथ स्वीकार करता हूं. मैं इस अवॉर्ड को पर्सनल नहीं मानता, बल्कि इसे हम सबकी तरफ से यूनिवर्सल जिम्मेदारी की पहचान मानता हूं. मेरा मानना ​​है कि शांति, दया, पर्यावरण की सुरक्षा, इंसानियत की एकता, हम सभी 8 बिलियन लोगों की भलाई के लिए जरूरी है. मुझे उम्मीद है ये ग्रैमी सम्मान हमारे मैसेज को और ज्यादा लोगों तक पहुंचाने में मदद करेगा. ग्रैमी अवॉर्ड्स में भारत को मिली हार इंडियन आर्टिस्ट्स को ग्रैमी अवॉर्ड्स में नोमिनेशन मिला था. जैसे अनुष्का शंकर, सिद्धांत भाटिया, शक्ति, चारू सुरी नॉमिनेट हुए थे, लेकिन कोई भी अवॉर्ड जीतने में कामयाब नहीं हुआ. अनुष्का शंकर बेस्ट ग्लोबल म्यूजिक परफॉर्मेंस कैटिगरी में नॉमिनेट हुई थीं. लेकिन ये अवॉर्ड बैड बनी ने अपने ट्रैक EoO के लिए जीता.      जस्टिन बीबर स्टेज पर छा गए ग्रैमी अवॉर्ड्स में जस्टिन बीबर का कमबैक हुआ. उन्होंने अपने सॉन्ग YUKON पर धमाकेदार परफॉर्मेंस दी. शर्टलेस लुक में आकर उन्होंने अपना स्वैग दिखाया. उनकी परफॉर्मेंस के दौरान स्टेडियम में बस तालियों की गड़गड़ाहट सुनाई दे रही थी. सोशल मीडिया पर जस्टिन की परफॉर्मेंस का वीडियो वायरल हो रहा है.   लेडी गागा ने स्टेज पर लगाई आग लेडी गागा ने ग्रैमी में अपने हिट ट्रैक Abracadabra पर परफॉर्म किया. ये गाना उनके 2025 एल्बम Mayhem से है. उनका रॉक वर्जन कमाल का था. परफॉर्मेंस के दौरान लेडी गागा का लुक बेहद ड्रामेटिक नजर आया. चर्चा में चैपल रोन का बोल्ड लुक सिंगर चैपल रोन का बोल्ड फैशन स्टेटमेंट देखने को मिला. वो टॉपलेस लुक दिखीं. उन्होंने ट्रांसपेरेंट मरून आउटफिट पहना, जिसे निप्पल रिंग्स के साथ बोल्ड लुक दिया गया है. चैपल की बैक पर बड़ा सा टैटू बना है, जो उनके स्टनिंग लुक को कॉम्पलिमेंट देता है. सिंगर ने मिनिमल जूलरी, सिग्नेचर रेड कर्ल्स, ब्लैक एंड गोल्ड हील्स के साथ अपनी लुक कंप्लीट किया. देखें विनर्स लिस्ट- बेस्ट रैप एल्बम- केंड्रिक लैमर बेस्ट पॉप वोकल एल्बम- लेडी गागा (मेहेम) बेस्ट कंटेम्पररी कंट्री एल्बम- जेली रोल रिकॉर्ड ऑफ द ईयर-केंड्रिक लैमर और SZA (लूथर) सॉन्ग ऑफ द ईयर- लेडी गागा- अब्राकाडाब्रा बेस्ट म्यूजिक (Música) अर्बन एल्बम- बैड बनी बेस्ट न्यू आर्टिस्ट- ओलिविया डीन बेस्ट पॉप सोलो परफॉर्मेंस- लोला यंग (मैसी) एल्बम ऑफ द ईयर- बैड बनी – DeBÍ TiRAR MáS FOToS बेस्ट ऑडियो बुक, नैरेशन और स्टोरीटेलिंग- दलाई लामा  सॉन्ग ऑफ द ईयर- बिली इलिश (वाइल्डफ्लावर) लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड- सिंगर Cher   

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online