LATEST NEWS

पीएम आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत 2 लाख 73 हजार 752 नए आवासों का आवंटन राज्य को मिला, इंतजार अब खत्म

जयपुर राजस्थान में 6 वर्षों से पक्के घर का इंतजार कर रहे लाखों परिवारों के लिए खुशखबरी है। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत 2 लाख 73 हजार 752 नए आवासों का आवंटन राज्य को मिल गया है। वर्ष 2018 के आवास प्लस सर्वेक्षण में शामिल इन सभी परिवारों को अब जल्द ही पक्के घरों की सौगात मिलेगी। केंद्रीय मंत्री से मुलाकात के बाद मिली स्वीकृति मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने हाल ही में दिल्ली में केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की थी, जिसमें पीएम आवास योजना समेत कई ग्रामीण योजनाओं पर विस्तृत चर्चा हुई। इसके बाद केंद्र ने यह आवास स्वीकृति दी है, जिससे सर्वेक्षण में दर्ज कोई भी परिवार अब इंतजार की सूची में नहीं रहेगा। 20 लाख से अधिक आवासों का निर्माण पहले ही पूरा राजस्थान को पहले पीएमएवाई-ग्रामीण के तहत 22.23 लाख आवासों का लक्ष्य मिला था, जिनमें से करीब 20 लाख मकानों का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। अब नए आवंटन के साथ राज्य सरकार ने सभी ज़िला कलेक्टरों को पात्र लाभार्थियों को तुरंत स्वीकृति पत्र और पहली किश्त जारी करने के निर्देश भी दे दिए हैं। घर के साथ शौचालय और मनरेगा का लाभ भी सरकार हर पात्र परिवार को मकान निर्माण के लिए ₹1.20 लाख की सहायता राशि दे रही है, जो सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में ट्रांसफर की जाती है। इसके अतिरिक्त शौचालय निर्माण के लिए ₹12,000 और मनरेगा के तहत 90 दिन का रोजगार भी प्रदान किया जा रहा है। गरीबी मुक्त गांवों की ओर कदम, 5000 गांवों का चयन राज्य सरकार की ओर से गरीबी मुक्त गांव योजना के तहत पहले चरण में 5000 गांवों को चिन्हित किया गया है। इसके लिए ₹300 करोड़ का विशेष बजट प्रावधान किया गया है। इन गांवों के बीपीएल परिवारों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्वरोजगार, कौशल प्रशिक्षण और वित्तीय सहायता जैसी योजनाएं शुरू की जाएंगी।

लू-तापघात प्रबंधन के लिए आरएमएससीएल का सघन निरीक्षण अभियान, दो सदस्यीय 27 टीमों का गठन

जयपुर राज्य में लू—तापघात की स्थितियों के दृष्टिगत दवाओं की निर्बाध एवं समुचित आपूर्ति तथा चिकित्सा उपकरणों की क्रियाशीलता को लेकर राजस्थान मेडिकल सर्विसेज कॉरपोरेशन की ओर से ग्रीष्मकालीन सघन निरीक्षण अभियान चलाया जाएगा। अभियान के लिए 27 टीमों का गठन किया गया है। उल्लेखनीय है कि विगत दिनों मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा ने प्रदेश में लू—तापघात की स्थितियों में आमजन के स्वास्थ्य को लेकर पुख्ता प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे। इन निर्देशों की अनुपालना में चिकित्सा मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह खींवसर के मार्गदर्शन में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से लू—तापघात से बचाव एवं उचपार आदि के संबंध में जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। आरएमएससीएल की प्रबंध निदेशक श्रीमती नेहा गिरि ने बताया कि राज्य में हीटवेव की सम्भावनाओं को देखते हुए ग्रीष्मकालीन सघन निरीक्षण अभियान चलाया जाएगा। निगम में कार्यरत विशेषाधिकारी, समस्त कार्यकारी निदेशक, लेखाधिकारी तथा जिला औषधि भण्डार गृह के प्रभारी अधिकारी को जिलों का आवंटन कर यह निरीक्षण करवाए जाएंगे। इसके लिए दो सदस्यीय 27 टीमों का गठन किया गया है। यह टीमें निरीक्षण कर जिले में औषधियों, उपकरणों की उपलब्धता एवं क्रियाशीलता को लेकर 30 मई, 2025 तक अपनी विस्तृत रिपोर्ट देंगी। समस्त टीमों द्वारा न्यूनतम एक भण्डार गृह, एक जिला चिकित्सालय एवं एक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण किया जाएगा। समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे आवंटित जिलों में न्यूनतम 2 दिवस तक गहन परीक्षण किया जाना सुनिश्चित करेंगे। निरीक्षण में सम्भाग स्तर पर कार्यरत बायोमेडिकल इंजीनियर, संबंधित प्रभारी अधिकारी एवं फार्मासिस्ट भी सहयोग प्रदान करेंगे।

बाघ और भालू आमने-सामने , पर्यटकों ने अपने कैमरों में कैद

सवाई माधोपुर सवाई माधोपुर स्थित रणथंभौर टाइगर रिजर्व एक बार फिर पर्यटकों के लिए रोमांच और रोमांचक अनुभवों का केंद्र बन गया। इस बार यहां आने वाले पर्यटकों को एक दुर्लभ नजारा देखने को मिला। जोन नंबर दो के झालरा वन क्षेत्र में बाघ का शावक और भालू के आमने-सामने होने का दृश्य न केवल पर्यटकों को रोमांचित कर गया, बल्कि इस पूरे घटनाक्रम को उन्होंने मोबाइल कैमरों में भी कैद कर लिया। रिद्धि के मेल शावक का भालू से हुआ सामना जानकारी के अनुसार, पार्क भ्रमण पर गए पर्यटकों को बाघिन रिद्धि के दो मेल शावकों की साइटिंग हो रही थी। इस दौरान अचानक एक भालू वहां आ पहुंचा और उसका सामना एक बाघ शावक से हो गया। शावक को सामने भालू का यूं आ जाना नागवार गुजरा और उसने हमलावर रुख अपनाते हुए भालू के पीछे दौड़ लगा दी। लेकिन भालू भी पीछे हटने वालों में से नहीं था। वह भी साहस दिखाते हुए शावक के सामने डटकर खड़ा हो गया। दोनों एक-दूसरे को तेज नजरों से घूरते रहे। इस दौरान बाघ शावक ने भी अपनी चाल धीमी कर दी और कुछ पल के लिए बैठ गया।   शावक की ओर से आक्रामकता थमती देख, भालू ने पीछे हटना ही बेहतर समझा और वहां से भाग खड़ा हुआ। इस पूरे वाकये में किसी प्रकार का शारीरिक संघर्ष नहीं हुआ, लेकिन इस टकराव ने जंगल में मौजूद हर शख्स की धड़कनें जरूर तेज कर दीं। ‘ऐसे क्षण दुर्लभ और यादगार होते हैं’ वन्यजीव विशेषज्ञों का कहना है कि जंगल में भालू और बाघ का आमना-सामना कोई आम बात नहीं है, खासकर जब दोनों के बीच सीधे संघर्ष की स्थिति न बने। आम तौर पर ऐसे मौकों पर किसी एक प्राणी को ही पीछे हटना पड़ता है और इस बार वह भालू था। विशेषज्ञों ने बताया कि रणथंभौर जैसे संरक्षित क्षेत्रों में प्राणियों की यह टकराहट उनके प्राकृतिक व्यवहार का हिस्सा है, लेकिन पर्यटकों के सामने इस तरह की घटनाएं आना बेहद दुर्लभ होती हैं।   सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो इस पूरे घटनाक्रम को पर्यटकों ने अपने मोबाइल कैमरों में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग बाघ और भालू के टकराव वाले वीडियो को काफी एन्जॉय कर रहे हैं।  

NEET-UG 2025 में फर्जीवाड़ा करने वाले डमी कैंडिडेट गैंग के पांच सदस्यों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

जयपुर जयपुर में पुलिस ने राष्ट्रीय पात्रता व प्रवेश परीक्षा (NEET-UG) 2025 में फर्जीवाड़ा करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस कार्रवाई में डमी कैंडिडेट गैंग के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। करणी विहार थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दबिश देकर गैंग के मास्टरमाइंड सहित अन्य सदस्यों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार लोगों के कब्जे से फर्जी दस्तावेज, ब्लूटूथ डिवाइस, मोबाइल, सिमकार्ड, नकद राशि और एक स्कॉर्पियो गाड़ी बरामद की गई है।   डीसीपी (वेस्ट) अमित कुमार ने बताया कि NEET परीक्षा रविवार दोपहर आयोजित की गई थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि करणी विहार क्षेत्र के जगदम्बा नगर स्थित एक फ्लैट में कुछ युवक फर्जीवाड़े की योजना बना रहे हैं। पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर अजीत कुमार बराला (26), सोहन लाल चौधरी (26) और जितेंद्र शर्मा (24) को गिरफ्तार किया।   पुलिस के अनुसार, आरोपी NEET परीक्षा में असली अभ्यर्थियों की जगह डमी कैंडिडेट को बैठाकर परीक्षा पास करवाने की योजना बना रहे थे। पूछताछ में सामने आया कि आरोपियों ने फॉर्म भरते समय एआई टूल्स की मदद से डमी कैंडिडेट की तस्वीरें असली उम्मीदवारों की तस्वीरों से मिलाई थीं। आरोपियों ने एडवांस के तौर पर 50 हजार रुपये भी लिए थे।   डमी कैंडिडेट के रूप में तैयारी कर रहे जितेंद्र शर्मा को रोहित गोरा और संजय चौधरी की जगह NEET और पारा मेडिकल परीक्षा में बैठाने की योजना थी। पुलिस ने बाद में इन दोनों मूल अभ्यर्थियों को भी गिरफ्तार कर लिया।   आरोपियों में अजीत और सोहन, दोनों राष्ट्रीय आयुर्वेदिक संस्थान (एनआईए) में पीजी के छात्र हैं। जबकि जितेंद्र कॉपर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस कर्नाटक में एमबीबीएस फर्स्ट ईयर का छात्र है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी पैसे के लालच और ऐश-ओ-आराम की जिंदगी के लिए इस गैरकानूनी गतिविधि में शामिल हुए। पुलिस अब गिरोह के अन्य संभावित नेटवर्क और पिछले मामलों में इनकी संलिप्तता की जांच कर रही है।

मालगाड़ी की चपेट में आने से 10 वर्षीय बच्चे की मां के सामने ही मौत

सीकर सीकर जिले के नीम का थाना क्षेत्र में एक 10 वर्षीय बच्चे की मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई। यह हृदयविदारक घटना नीम का थाना के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत रेलवे बुगदा कान्हा होटल के पास हुई। मृत बच्चे की पहचान यूपी हाल निवासी आयुष के रूप में हुई है, जो अपने मां, पिता और भाई के साथ औद्योगिक क्षेत्र में रह रहा था। जानकारी के अनुसार, आयुष अपने परिवार के साथ बाजार से खरीदारी कर लौट रहा था। घर लौटते समय जब वे रेलवे लाइन पार कर रहे थे, तभी आयुष ने अपनी मां सुनीता से टॉयलेट जाने की बात कही। मां ने उसे पास में ही टॉयलेट करने को कहा। मासूम आयुष रेलवे पटरी के पास बैठकर शौच कर ही रहा था कि तभी अचानक तेज गति से आ रही मालगाड़ी की चपेट में आ गया। घटना इतनी तेज थी कि मां के सामने ही बेटे की मौके पर मौत हो गई।   बताया जा रहा है कि महिला ने अपने बच्चे को बचाने का भरपूर प्रयास किया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। बेटे की मौत के बाद मां सुनीता का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। आसपास के लोगों ने जब मां की चीखें सुनीं तो बड़ी संख्या में घटनास्थल पर लोग इकट्ठा हो गए। मासूम आयुष का छोटा भाई मां को चुप करवाता रहा, लेकिन मां के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। रेलवे ट्रैक पर हुए इस दर्दनाक हादसे को देखकर आसपास के इलाके में भी सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। इसके बाद शव को नीम का थाना के जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। पुलिस ने बताया कि यह हादसा रेलवे लाइन के पास की गई लापरवाही का नतीजा है। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है।  

20 लाख रुपये रिश्वत मामले में राजस्थान एसीबी ने भारतीय आदिवासी पार्टी (बीएपी) के विधायक को ट्रैप किया

बांसवाड़ा 20 लाख रुपये रिश्वत मामले में राजस्थान एसीबी ने रविवार को भारतीय आदिवासी पार्टी (बीएपी) के विधायक को ट्रैप किया। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने बांसवाड़ा के बागीदौरा विधानसभा सीट से विधायक जय कृष्ण पटेल को हिरासत में लिया। मिली जानकारी के अनुसार, रविवार शाम 5:30 बजे प्रेस वार्ता कर एसीबी के डीजी रवि प्रकाश मेहरड़ा इस पूरे मामले की जानकारी देंगे। विधायक पर आरोप है कि वह विधानसभा में सवाल करने के एवज में रिश्वत मांगते थे। इस बार विधायक की ओर से 2.50 करोड़ की रिश्वत मांगी गई थी। गनमैन के जरिए पहली किस्त के तौर पर 20 लाख रुपये लेते हुए विधायक को एसीबी ने दबोचा। विधायक के जयपुर और बागीदौरा स्थित ठिकानों पर एसीबी की टीम का सर्च ऑपरेशन जारी है। गनमैन फरार बताया जा रहा है। रिश्वत लेने की जानकारी मिलने के बाद से ही पुलिस ने विधायक और उनसे जुड़े लोगों के मोबाइल को सर्विलांस पर डाल दिया था। बता दें, राजस्थान की बागीदौरा विधानसभा में हुए उपचुनाव (2024) में भारतीय आदिवासी पार्टी ने जय कृष्ण पटेल को टिकट देकर चुनावी मैदान में उतारा था। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के सुभाष तंबोलिया को 51,434 मतों के प्रभावशाली अंतर से हराया और विधानसभा पहुंचे थे। जयकृष्ण पटेल को कुल 1,22,573 वोट प्राप्त हुए, जबकि भाजपा उम्मीदवार को 71,139 वोट मिले। यह सीट मौजूदा विधायक और पूर्व मंत्री महेंद्रजीत मालवीया के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी। पटेल 2024 में ही उपचुनाव जीतकर विधायक बने। दरअसल, बागीदौरा सीट से कांग्रेस के पूर्व विधायक महेंद्रजीत मालवीया ने इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद यह सीट खाली हो गई थी। मालवीया कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए और बांसवाड़ा सीट से लोकसभा चुनाव लड़ा था। लोकसभा चुनाव के साथ ही राजस्थान की 7 सीटों पर उपचुनाव संपन्न हुए थे। इनमें से एक बागीदौरा सीट भी थी।

हनुमानगढ़ में नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म करने के मामले में चार गिरफ्तार

हनुमानगढ़ हनुमानगढ़ जिले की उप तहसील फेफाना थाना पुलिस ने नाबालिग का अपहरण कर उसके साथ गलत काम करने के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार चारों आरोपियों ने मुख्य आरोपी की फरारी के दौरान उसे सहयोग किया था। फिलहाल मुख्य आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। फेफाना पुलिस थाना प्रभारी एसआई नरेन्द्र कुमार ने बताया कि 15 मार्च को एक व्यक्ति ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आरोपी उसकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर घर से बाहर ले गया और जबरन अपहरण कर लिया। रिपोर्ट के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच एएसआई ओमप्रकाश को सौंपी गई। तलाश के दौरान नाबालिग को डिटेन कर जांच की गई, जिसमें उसके साथ गलत काम होने की बात सामने आई। इसके बाद भारतीय न्याय संहिता, पॉक्सो एक्ट और एससी/एसटी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए नोहर वृत के वृताधिकारी ईश्वर सिंह के निर्देशन में जांच शुरू की गई। पुलिस अधीक्षक अरशद अली ने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश देते हुए एक विशेष टीम गठित की। ना स्तर पर गठित टीम ने मानवीय और तकनीकी सूचनाएं एकत्र कर तलाश शुरू की। इस दौरान पुलिस ने मुख्य आरोपी की फरारी के दौरान उसका साथ देने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी के अनुसार मुख्य आरोपी की तलाश अभी जारी है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में थाना प्रभारी नरेन्द्र कुमार, एएसआई ओमप्रकाश, हेड कॉन्स्टेबल शिवभगवान, कॉन्स्टेबल जगदीश प्रसाद और रामेश्वर लाल शामिल रहे। रविवार सुबह तक पुलिस मुख्य आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी थी।  

चलती ट्रेन में गर्भवती महिला ने दिया बच्चे को जन्म

सवाई माधोपुर कहते हैं कि जन्म और मरण किसी का जोर नहीं चलता। ऐसा ही कुछ आज सवाई माधोपुर में हुआ जब एक महिला को चलती ट्रेन में प्रसव पीड़ा हुई और उसने ट्रेन के टॉयलेट में ही बच्चे को जन्म दे दिया। फिलहाल जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। सवाई माधोपुर आरपीएफ के सब-इंस्पेक्टर जयप्रकाश बघेल के मुताबिक सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय की हम्मीर पुलिया कच्ची बस्ती निवासी कन्हैया अपनी गर्भवती पत्नी पूजा और तीन बच्चों के साथ गंगापुर सिटी से नंदादेवी एक्सप्रेस ट्रेन में सवार होकर सवाई माधोपुर लौट रहा था। जैसे ही गंगापुर सिटी रेलवे स्टेशन से रवाना होकर ट्रेन ने स्पीड पकड़ी, पूजा को अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हो गई, उसने कन्हैया को इसकी जानकारी दी लेकिन पूजा की पीड़ा लगातार बढ़ती गई और असहनीय हो गई। इस पर पूजा ट्रेन के टॉयलेट में चली गई। कन्हैया ने ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों से मदद की गुहार लगाई। पति-पत्नी की हालत देखकर कुछ सहयात्री मदद के लिए आगे आए और तुरंत रेलवे गार्ड और जीआरपी को सूचना दी लेकिन तब तक पूजा ने ट्रेन के टॉयलेट में ही बच्चे को जन्म दे दिया। सहयात्रियों और कन्हैया की मदद से पूजा को टॉयलेट से बाहर निकाला गया और टॉयलेट के पास ही जच्चा-बच्चा को लिटा दिया गया। इसी दौरान ट्रेन सवाई माधोपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंच गई। यात्रियों की सूचना पर पहले से मौजूद जीआरपी, आरपीएफ और रेलवे अस्पताल का स्टाफ मौके पर पहुंचा। जैसे ही ट्रेन रुकी रेलवे अस्पताल की टीम ने मां और नवजात की जांच की और दोनों को स्वस्थ पाया। इसके बाद जच्चा-बच्चा को एम्बुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल भेज दिया गया, जहां दोनों की स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

जालौर में तीन मकानों पर गिरी आकाशीय बिजली, पानी की टंकी फूटी

जालौर जालोर जिले में शनिवार देर रात मौसम का मिजाज बदलने से आहोर क्षेत्र के थावंला गांव में तीन मकानों पर आकाशीय बिजली गिरने की घटना सामने आई है। इस हादसे में मकानों में दरारें आ गईं, पानी की टंकियां फट गईं और बिजली मीटर समेत कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जलकर क्षतिग्रस्त हो गए। जानकारी के अनुसार, बिजली गिरने की यह घटना उमेश कुमार पुत्र भावाराम, छगनलाल पुत्र जवानाराम और गिरधारीलाल पुत्र मुफाराम के मकानों पर हुई। गिरधारीलाल के मकान की छत पर रखी प्लास्टिक की टंकी फट गई, जबकि अन्य दो घरों में भी दीवारों में दरारें आ गईं और विद्युत मीटर व घरेलू उपकरण जल गए। घटना के बाद तहसील प्रशासन द्वारा नुकसान का आकलन किया जा रहा है। ये भी पढ़ें: ‘विधायक जयकृष्ण पटेल पर कार्रवाई राजनीतिक षड्यंत्र’, बातचीत में बोले सांसद रोत; साजिश की बात कही शनिवार को जिलेभर में करीब 22 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज धूलभरी आंधी चली, जिससे तापमान में गिरावट आई। देर रात करीब 2 बजे आधे घंटे तक रुक-रुक कर 7 मिमी औसत बारिश दर्ज की गई। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं रविवार सुबह भी आसमान में बादल छाए रहे।  

राजस्थान पीटीईटी के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ी

जयपुर राजस्थान पीटीईटी 2025 के लिए समन्वयक कार्यालय ने पंजीकरण की अंतिम तिथि एक बार फिर बढ़ा दी है। अब योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 5 मई, 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट (ptetvmoukota2025.in) पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह परीक्षा राजस्थान में शिक्षक प्रशिक्षण पाठ्यक्रमों (दो वर्षीय बी.एड. और चार वर्षीय इंटीग्रेटेड बी.ए./बी.एड. अथवा बी.एससी./बी.एड.) में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि से पहले आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर लें ताकि किसी भी तकनीकी परेशानी से बचा जा सके। परीक्षा 15 जून, 2025 को आयोजित की जाएगी। आवेदन के लिए योग्यता राजस्थान पीटीईटी 2025 के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को दो वर्षीय बी.एड. पाठ्यक्रम हेतु किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक या स्नातकोत्तर डिग्री में सामान्य वर्ग के लिए न्यूनतम 50% अंक और राजस्थान के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग, दिव्यांग, विधवा एवं तलाकशुदा महिला अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम 45% अंक प्राप्त करना आवश्यक है। वहीं, चार वर्षीय एकीकृत बी.ए./बी.एड. या बी.एससी./बी.एड. पाठ्यक्रम के लिए उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा में सामान्य वर्ग के लिए न्यूनतम 50% अंक और आरक्षित वर्गों के लिए न्यूनतम 45% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। इस परीक्षा में आवेदन करने के लिए कोई आयु सीमा निर्धारित नहीं है, और अंतिम वर्ष के छात्र भी आवेदन कर सकते हैं। राजस्थान पीटीईटी 2025 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 500 रुपये का भुगतान करना अनिवार्य है। यह शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जैसे कि डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या अन्य डिजिटल पेमेंट विकल्पों के माध्यम से जमा किया जा सकता है। ऐसे करें आवेदन     सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट ptetvmoukota2025.in पर जाएं।     अब होमपेज पर, PTET 2025 पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें।     इसके बाद पंजीकरण करें और आवेदन प्रक्रिया आगे बढ़ाएं।     फॉर्म भरकर आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा कर दें।     अंत में भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र का एक प्रिंटआउट ले लें।  

आईटी मंत्री कर्नल राठौड़ ने बैठक में साइबर सिक्योरिटी के लिए समग्र दृष्टिकोण की आवश्यकता पर बल दिया

जयपुर प्रदेश के सूचना प्रौद्योगिकी और संचार मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ की अध्यक्षता में योजना भवन में शनिवार को आयोजित एक उच्चस्तरीय बैठक में साइबर सिक्योरिटी को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए व्यापक रणनीति पर चर्चा की गई। बैठक में तकनीकी उन्नति, मानव संसाधन और प्रक्रियाओं के विकास पर चर्चा की गई। पीपल, प्रोसेस, टेक्नोलॉजी का त्रि-आयामी दृष्टिकोण आईटी मंत्री कर्नल राठौड़ ने बैठक में साइबर सिक्योरिटी के लिए समग्र दृष्टिकोण की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि साइबर सिक्योरिटी केवल सॉफ्टवेयर या हार्डवेयर तैयार करने तक सीमित नहीं है। इसके लिए तीन प्रमुख तत्वों—पीपल (लोग), प्रोसेस (प्रक्रियाएं) और टेक्नोलॉजी (प्रौद्योगिकी) का समन्वय जरूरी है। उन्होंने जोर देकर कहा कि केवल तकनीक पर निर्भर रहना पर्याप्त नहीं है। इसके लिए स्वदेशी तकनीक को बढ़ावा देना होगा ताकि विदेशी निर्भरता कम हो। प्रशिक्षित कार्मिक: साइबर सिक्योरिटी की रीढ़ कर्नल राठौड़ ने बैठक में मानव संसाधन के विकास पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि साइबर सिक्योरिटी से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों की दक्षता बढ़ाने के लिए संरचित और असंरचित प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि हर दिन प्रशिक्षण, जागरूकता का विस्तार और ग्रूमिंग होनी चाहिए। इसके लिए पर्याप्त बजट प्रावधान भी किए जाएंगे, जिससे सर्टिफाइड ट्रेनिंग प्रोग्राम्स के माध्यम से कर्मचारियों की क्षमता को और निखारा जा सके। इससे न केवल कर्मचारियों की तकनीकी दक्षता बढ़ेगी, बल्कि उनकी पेशेवर मूल्यवृद्धि भी होगी। साथ ही कार्य संस्कृति में सुधार होगा, जो दीर्घकालिक रूप से विभाग की कार्यक्षमता को बढ़ाएगा। राजस्थान का विजन: देश में सर्वश्रेष्ठ होगा आईटी विभाग आईटी मंत्री कर्नल राठौड़ ने राजस्थान के सूचना प्रौद्योगिकी विभाग को देश का सर्वश्रेष्ठ बनाने का संकल्प दोहराया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नया भारत, मजबूत भारत है। हम नई सोच और दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ आगे बढ़ रहे हैं। हमारा लक्ष्य है कि राजस्थान का आईटी विभाग राष्ट्रीय स्तर पर एक मिसाल बने। इस दिशा में विभाग ने एक निश्चित समयावधि में अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने की योजना बनाई है। कर्नल राठौड़ ने भामाशाह डेटा सेंटर का उदाहरण देते हुए कहा कि यह वर्तमान में देश के अन्य राज्यों की तुलना में कहीं अधिक सुरक्षित और उन्नत है। यह डेटा सेंटर न केवल तकनीकी रूप से सक्षम है, बल्कि साइबर खतरों से डेटा की सुरक्षा सुनिश्चित करने में भी अग्रणी भूमिका निभा रहा है। बैठक में प्रतिष्ठित साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ और पूर्व सैन्य अधिकारी कर्नल निधीश भटनागर ने साइबर सिक्योरिटी के संबंध में प्रजेंटेशन के माध्यम से अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में साइबर अपराधी हर दिन चालाक बनते जा रहे हैं। ऐसे में आईटी प्रोफेशन से जुड़े हर व्यक्ति को भी हर दिन अपडेट और सतर्क रहने की आवश्यकता है। बैठक में सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ ही, ऊर्जा, जयपुर विकास प्राधिकरण, सहकारिता, भूजल संसाधन, परिवहन, आबकारी विभागों के अलावा आरजीएचएस और आईएफएमएस परियोजना आदि से जुड़े विभिन्न अधिकारीगण उपस्थित थे।

राजस्थान में पहलगाम हमले के बाद सख्ती, सलूंबर में मिले 27 बांग्लादेशी, पुलिस कर रही पूछताछ

सलूंबर जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पूरे देश में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। राजस्थान सरकार ने भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रदेश में अलर्ट जारी किया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को एक उच्च स्तरीय बैठक कर अधिकारियों को राज्य में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों की पहचान कर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। बैठक के बाद पुलिस ने प्रदेशभर में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ विशेष मुहिम छेड़ दी है। इसी कड़ी में उदयपुर संभाग के सलूंबर जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस ने इलाके में संचालित खदानों, फैक्ट्रियों, ईंट भट्टों और अन्य कार्य स्थलों पर काम कर रहे श्रमिकों की पहचान प्रक्रिया शुरू की। बुधवार को महिला थाना प्रभारी इन्द्रवीर सिंह के नेतृत्व में एक टीम ने ग्राम सेरिया के एक ईंट भट्टे पर छापेमारी की। जांच के दौरान कुछ श्रमिकों की गतिविधियां संदिग्ध नजर आईं और कुछ लोग पास की झाड़ियों में भागने की कोशिश करने लगे। टीम ने तत्परता दिखाते हुए 27 संदिग्ध लोगों को मौके पर ही डिटेन किया और पहचान दस्तावेजों की जांच की। सभी के पास कोई वैध पहचान पत्र नहीं पाया गया। पुलिस पूछताछ में इन लोगों ने खुद को बांग्लादेशी नागरिक बताया। उन्होंने बताया कि वे वर्ष 2014 के आसपास पश्चिम बंगाल से भारत में घुसपैठ कर चुके हैं और हाल ही में मजदूरी की तलाश में सलूंबर पहुंचे थे। फिलहाल, पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इन लोगों को पहचान छिपाकर रहने में किसने मदद की।

प्रदेश के कई इलाकों में तेज आंधी और तूफान का अलर्ट, तापमान में आई गिरावट

राजस्थान राजस्थान में आज मौसम विभाग ने कई जिलों में तेज तूफान के साथ हल्की से मध्यम स्तर की वर्षा का अलर्ट जारी किया है। जयपुर मौसम केंद्र ने अब से कुछ देर पहले एनसीआर से सटे अलवर, भरतपुर के अलावा भीलवाड़ा में तेज अंधड़ के साथ मध्यम स्तर की वर्षा की संभावना जताई है। शुक्रवार को भी एनसीआर और इसके आस-पास के इलाकों में तेज तूफान ओर जोरदार बारिश देखने को मिली थी। वहीं जोधपुर, पाली, अजमेर, सवाई माधोपुर और धौलपुर में अंधड़ के साथ हल्की वर्षा हो सकती है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मई के पहले सप्ताह तक प्रदेश में आंधी-तूफान का दौर जारी रहेगा। प्रदेश में अधिकतम तापमान में तेजी से गिरावट देखने को मिली है। जो अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 5 से 6 डिग्री अधिक चल रहा था वह अब  सामान्य से 7 डिग्री तक  लुढ़कर नीचे आ गया है। बीते 24 घंटों में प्रदेश में जैसलमेर  में सर्वाधिक अधिकतम तापमान  43.4 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि इससे एक दिन पहले यहां पारा लगभग 47 डिग्री तक चला गया था। बाड़मेर में 43.4 डिग्री अधिकतम तापमान रहा। प्रदेश के अन्य शहरों में बीते 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान की स्थिति इस प्रकार रही। अजमेर में 36.9 डिग्री रहा जो सामान्य से 3.1 डिग्री कम है। वहीं भीलवाड़ा में 40.5 डिग्री, अलवर में 32.5 डिग्री, जयपुर में 35.5 डिग्री, पिलानी में 31.5 डिग्री, सीकर में 37.5 डिग्री, कोटा में 39.6 डिग्री, चित्तोड़गढ़ में 42.6 डिग्री, फलौदी में 42.8 डिग्री, बीकानेर में 41.4 डिग्री, गंगानगर में 34.8 डिग्री, धौलपुर में 34.9, नागौर में 38.3, अंता-बारां में 37.5 और चूरू में 36.2.5 डिग्री दर्ज किया गया। आज पूर्वी राजस्थान में जयपुर, भरतपुर, अजमेर व उदयपुर संभाग तथा पश्चिमी राजस्थान में बीकानेर और जोधपुर संभाग में कहीं-कहीं वर्षा की संभावना है।

डॉ. अर्चना सुसाइड केस में विधायक जितेंद्र गोठवाल को सुप्रीम कोर्ट से झटका

जयपुर भाजपा विधायकों की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को राजस्थान हाईकोर्ट ने बीजेपी विधायक कंवरलाल मीणा को 20 साल पुराने मामले में एडीए कोर्ट द्वारा सुनाई गई तीन साल सजा का बरकार रखने का आदेश पारित कर दिया। इससे उनकी विधायकी जाना तय है। वहीं बीजेपी के ही एक अन्य विधायक डॉ. जितेंद्र गोठवाल के खिलाफ भी एक सुसाइड केस के मामले में केस चलाने के आदेश दे दिए हैं। साल 2022 में लालसोट में डॉ. अर्चना शर्मा ने सुसाइड कर लिया था। इस मामले में तत्कालीन सरकार ने जितेंद्र गोठवाल सहित 10 लोगों को गिरफ्तार किया था। पहले एडीजे कोर्ट और फिर हाईकोर्ट में इसकी सुनवाई हुई। हाईकोर्ट ने गोठवाल से चार्ज हटाने के आदेश जारी किए थे। लेकिन डॉ. अर्चना शर्मा के पति ने इस फैसले खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर दी। सुप्रीम कोर्ट ने विधायक गोठवाल को झटका देते हुए मामले में जांच जारी रखने के आदेश जारी कर दिए। अब सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद मामले में फिर से जांच शुरू होगी और एडीजे कोर्ट में फिर से सुनवाई होगी। क्या है पूरा मामला? लालसोट में 2022 में डॉ. अर्चना शर्मा के अस्पताल में एक प्रसूता की मौत हो गई। इसके बाद जितेंद्र गोठवाल और कुछ अन्य लोगों ने अस्पताल के बाहर धरना दिया और डॉ. अर्चना के खिलाफ मुकद्मा दर्ज करवाया। इसके बाद डॉ. अर्चना ने डिप्रेशन में आकर सुसाइड कर लिया। डॉ. अर्चना के पति डॉ. सुनीत शर्मा ने लालसोट थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। इसके बाद आत्महत्सा के लिए उकसाने के मालले में गोठवाल सहित 10 लोगों की गिरफ्तारी हुई। इसके बाद गोठवाल 53 दिन जेल भी रहे। केस की सुनवाई एडीजे कोर्ट में चल रही थी जिसके खिलाफ गोठवाल ने हाईकोर्ट में रिविजन याचिका लगाई थी। हाईकोर्ट ने इस याचिका पर फैसला सुनाते हुए एडीजे कोर्ट में सुनवाई पर रोक लगा दी ओर गोठवाल पर लगे चार्ज रद्द करने का आदेश दे दिया।

प्रदीप मिश्रा ने महिलाओं के पहनावे, संस्कार, बच्चों की परवरिश और चिकित्सा उपायों को लेकर की टिप्पणियाँ

जयपुर जयपुर के विद्याधर नगर स्टेडियम में चल रही सात दिवसीय शिवमहापुराण कथा के दूसरे दिन प्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने समाज और संस्कृति से जुड़े कई मुद्दों पर अपनी राय रखी। उन्होंने महिलाओं के पहनावे, संस्कार, बच्चों की परवरिश और चिकित्सा उपायों को लेकर कई टिप्पणियाँ कीं। तुलसी और लड़कियों की नाभि की तुलना प्रदीप मिश्रा ने तुलसी के पौधे की तुलना लड़कियों के शरीर से करते हुए कहा कि अगर, तुलसी के पौधे की जड़ दिखने लगे तो वह पौधा मर जाता है। वैसे ही लड़कियों की नाभि भी शरीर की जड़ है। उसे वस्त्र से ढककर रखना चाहिए। जितना ढका रहेगा, उतनी सुरक्षा बनी रहेगी। उन्होंने कहा कि आधुनिक पहनावे के कारण अपराध बढ़ रहे हैं और कोई भी सरकार या प्रशासन इन अपराधों को नहीं रोक सकता, केवल घर के संस्कार ही उन्हें रोक सकते हैं। सीधे बुढ़ापे की ओर बढ़ रहे बच्चे प्रदीप मिश्रा ने आधुनिक समाज की जीवनशैली पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि पहले जीवन में चार अवस्थाएं होती थीं- बचपन, जवानी, अधेड़ावस्था और बुढ़ापा। लेकिन, अब केवल दो ही रह गई हैं-बचपन और बुढ़ापा। उन्होंने कहा कि बच्चे मोबाइल का उपयोग करते-करते बचपन में ही जवानी की गतिविधियां करने लगते हैं, जिससे वे सीधे बुढ़ापे की ओर बढ़ रहे हैं। उन्होंने माता-पिता से अपने बच्चों को अच्छे संस्कार देने की अपील की और कहा कि 20 साल की मेहनत को 20 मिनट की कुसंगति खत्म कर सकती है। दो प्रमुख समस्याएं पंडित मिश्रा ने चंचला देवी का उदाहरण देते हुए स्त्रियों को संयमित पहनावे की सीख दी। उन्होंने कहा कि चंचला देवी अपने पति को गलत विचारों और गलत स्थानों से दूर रहने की सलाह देती थीं। आज भारत की हर स्त्री को यह सीख देनी चाहिए। आज की दो प्रमुख समस्याएं भोजन और पहनावा हैं, इनमें संतुलन की आवश्यकता है। गांठ की समस्या के लिए आध्यात्मिक उपाय प्रदीप मिश्राा ने चिकित्सा से जुड़ा एक आध्यात्मिक सुझाव देते हुए कहा कि शरीर में अगर गांठ बन जाए तो डॉक्टर की सलाह जरूर लें। लेकिन, साथ ही बिल्वपत्र भी खिलाएं। उन्होंने डॉक्टरों को भगवान शिव का स्वरूप बताया और कहा कि आध्यात्मिक उपाय और चिकित्सा दोनों का संतुलन जरूरी है। राजनीतिक हस्तियों की उपस्थिति कथा के दूसरे दिन राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी, जयपुर शहर सांसद मंजू शर्मा, मालवीय नगर के विधायक कालीचरण सर्राफ और सहकारिता मंत्री गौतम दक मौजूद रहे। दीया कुमारी ने कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि मेरे विधानसभा क्षेत्र में प्रदीप मिश्रा जी कथा कर रहे हैं। इससे क्षेत्र के लोगों को धर्म और आस्था से जुड़ने का सुनहरा अवसर मिल रहा है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet