LATEST NEWS

राजस्थान विधान सभा में आज राज्य स्तरीय विकसित भारत युवा संसद आयोजित होगी

जयपुर राजस्थान विधान सभा में आज राज्य स्तरीय विकसित भारत युवा संसद आयोजित होगी। देश के विकास में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा देशभर में विकसित भारत युवा संसद का आयोजन किया जा रहा है। विधान सभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी आज प्रातः 9:30 बजे सदन में दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ करेगें। केन्द्रीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय के तत्वाधान में राष्ट्र मण्डल संसदीय संघ की राजस्थान शाखा द्वारा आयोजित इस युवा संसद में नेता प्रतिपक्ष श्री टीकाराम जूली और राष्ट्र मंडल संसदीय संघ के सचिव श्री संदीप शर्मा भी मौजूद रहेगें। श्री देवनानी ने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की विकसित भारत की संकल्पना को साकार करने की दिशा में राज्य स्तरीय विकसित भारत युवा संसद का आयोजन राजस्थान विधान सभा के सदन में किया जा रहा है। केन्द्रीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय द्वारा आयोजित इस एक दिवसीय कार्यक्रम से जिला स्तर पर चयनित प्रदेश के युवाओं को अपने विचार रखने का मंच मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से युवा नेतृत्व, जनभागीदारी और नीतिगत विषयों पर चर्चा कर अपनी प्रतिभा को राज्यस्तर पर बता सकेगे। इसके तहत युवा विधान सभा की संसदीय प्रक्रियाओं को भी समझ सकेंगे। श्री देवनानी ने कहा कि विकसित भारत युवा संसद युवाओं को विकसित भारत के मार्ग को प्रशस्त करने में एक सुनहरा अवसर प्रदान कर रहा है। श्री देवनानी ने बताया कि केन्द्रीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में राजस्थान के सभी जिलों से चयनित 18 से 25 वर्ष के 140 युवा भाग लेंगे। विधान सभा में चर्चा हेतु युवाओं का चयन एक चयन प्रतियोगिता के माध्यम से किया गया है। उन्होंने बताया कि 140 युवाओं में से तीन युवाओं का चयन होगा जो राष्ट्रीय युवा संसद में भाग लेंगे। श्री देवनानी ने बताया कि प्रातः 9.30 बजे से सायं 7.00 बजे तक राजस्थान विधान सभा के सदन में इस युवा संसद की कार्यवाही का संचालन होगा। इस युवा संसद का राजस्थान विधान सभा द्वारा यू-ट्यूब पर सजीव प्रसारण किया जायेगा।        

दीक्षांत समारोह हुआ आयोजित, मानवीय मूल्यों के साथ प्रौद्योगिकी विकास के लिए आगे बढें युवा: राज्यपाल

जयपुर राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्री हरिभाऊ बागडे ने कहा कि वर्ष 2047 में भारत की आजादी को एक शताब्दी पूर्ण हो रही है। इस समय तक भारत सभी क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धियां अर्जित करे, ऐसे हमारे प्रयास होने चाहिए। सबका साथ, सबका विकास ही हमारा ध्येय बने। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि में देश को और बेहतर मुकाम पर ले जाने का महती दायित्व उनके कंधों पर है। उन्होंने कहा कि वर्तमान का युग आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग, इंटरनेट आफ थिंग्स और रोबोटिक्स जैसी तकनीकों का है। ऐसे में हमारी जिम्मेदारी है कि हम अपने ज्ञान का उपयोग केवल रोजगार प्राप्त करने के लिए नहीं, बल्कि नवाचार और उद्यमिता के लिए भी करें। साथ ही, मानवीय मूल्यों के साथ प्रौद्योगिकी विकास के लिए आगे बढें। राज्यपाल श्री बागडे मंगलवार को राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय के चतुर्दश दीक्षांत समारोह में सम्बोधित कर रहे थे। राज्यपाल ने कहा कि भारत विज्ञान और प्रौद्योगिकी में बहुत अग्रणी रहा है। नई शिक्षा नीति का उल्लेख करते हुए कहा कि नई शिक्षा नीति विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर आधारित है। इसमें बौद्धिक क्षमताओं के संवर्द्धन पर अधिक जोर है जिसके परिणाम लगभग 15 साल बाद परिलक्षित होंगे। यह समय ज्ञान संचार का है। केवल पाठ्यपुस्तकों को पढ़कर जीवन में सफल नहीं हो सकता। इस अवसर पर 9521 डिग्रियों, 1 कुलाधिपति एवं 1 कुलपति स्वर्ण पदक एवं सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले कुल 20 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक और 36 पीएचडी डिग्री प्रदान की गई।  राज्यपाल एवं कुलाधिपति ने उपाधि प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और बौद्धिक क्षमताओं का विस्तार करते हुए भारत को विश्वगुरू के पद पर पुनःआसीन करने का आह्वान किया दीक्षान्त अतिथि के रूप में गुजरात केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. रमा शंकर दुबे ने कहा कि युवाओं में देश को बदलने का सामर्थ्य है। इसके लिए वे व्यापक अन्तर्दष्टि, प्रतिबद्धता, साहस, परिश्रम और समर्पण के साथ आगे बढें। उन्होंने विद्यार्थियों को महापुरूषों से प्रेरणा लेने का आह्वान करते हुए सफलता के मंत्र भी बताए।

सृजन कला प्रदर्शनी का भव्य उद्घाटन, राजस्थान के कलाकारों की उत्कृष्ट कृतियों का संगम

जयपुर राजस्थान पर्यटन दिवस उत्सव की श्रृंखला में राजस्थान पर्यटन विभाग एवं इंडियन चैम्बर ऑफ कॉमर्स, राजस्थान चैप्टर द्वारा आयोजित सामूहिक कला प्रदर्शनी सृजन का मंगलवार को जवाहर कला केंद्र की अलंकार गैलरी में शुभारंभ हुआ। पर्यटन विभाग के शासन सचिव श्री रवि जैन ने मुख्य अतिथि के रूप में इस प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।उनके साथ गुजरात स्थित रणछोड़दास मंदिर के मुख्य ट्रस्टी श्री राजाराम जी, इंडियन चैम्बर ऑफ कॉमर्स राजस्थान चैप्टर की अध्यक्ष श्रीमती जयश्री पेडीवाल एवं प्रदेश के ख्यातनाम कलाकारों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस अवसर पर श्री रवि जैन ने प्रदर्शनी में शामिल कलाकृतियों को सराहा और कहा कि किसी भी प्रदेश की कला और संस्कृति वहां की कलाकृतियों में जीवंत होती है। उन्होंने कहा कि “सृजन” कला प्रदर्शनी में राजस्थान की समृद्ध कला, आध्यात्मिकता और परंपराओं की अनूठी झलक देखने को मिलेगी। इंडियन चैम्बर ऑफ कॉमर्स, राजस्थान चैप्टर की अध्यक्ष श्रीमती जयश्री पेडीवाल  ने इस अवसर पर कहा कि पर्यटन विभाग और इंडियन चैम्बर ऑफ कॉमर्स का यह संयुक्त प्रयास राजस्थान की कला-संस्कृति को बढ़ावा देने में एक महत्वपूर्ण कदम है। हम आगे भी ऐसे प्रयास करते रहेंगे, जिससे न केवल प्रदेश की अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा बल्कि पर्यटन और शिक्षा के क्षेत्र में जागरूकता भी आएगी। प्रदर्शनी 25 से 30 मार्च 2025 तक जवाहर कला केंद्र में आयोजित की जा रही है, जिसमें प्रदेश के ख्यातनाम कलाकारों की उत्कृष्ट कृतियां प्रदर्शित की गई हैं। प्रदर्शनी में वरिष्ठ कलाकार गोविंद रामदेव, रामू रामदेव, वीरेन्द्र बन्नू, कैलाश चंद्र शर्मा, के.के. शर्मा, संदीप गोमे, लक्ष्मीनारायण एवं नाथू लाल वर्मा आदि की कलाकृतियां प्रदर्शित की गई  हैं। रामू रामदेव ने वैदिक संस्कृति को चित्रों के माध्यम से सजीव किया है। उनकी कृतियों में श्रीराम और भगवान विष्णु के संसार का चित्रण विशेष आकर्षण का केंद्र है।  बेहतरीन चित्रकारी अद्भुत चित्रसंसार रचने वाले ख्याति प्राप्त चित्रकारों की इस प्रदर्शनी में रामू रामदेव सहित गोविंद रामदेव द्वारा मातृशक्ति के विभिन्न स्वरूपों की अद्भुत चित्रकारी प्रस्तुत की गई है। सृजन कला प्रदर्शनी में कला प्रेमियों को ऐसे चित्र देखने को मिलेंगे जो भक्ति, परंपरा और आध्यात्मिकता  के गहरे प्रभाव को प्रदर्शित करते हैं। यहां श्रीनाथजी की श्रृंगारिक छवियों से लेकर ध्यान और पवित्र प्रतीकों से सजी कलाकृतियां प्रदर्शित की गई हैं, जो दर्शकों को आध्यात्मिक अनुभूति प्रदान करती हैं। इस कला प्रदर्शनी के साथ ही राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य में एक सप्ताह के विभिन्न सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रमों का आयोजन भी होगा।

चिकित्सा मंत्री ने विभागीय योजनाओं एवं गतिविधियों की समीक्षा की

जयपुर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने कहा कि आगामी गर्मी को देखते हुए प्रदेश के चिकित्सा संस्थानों में जांच, दवा एवं उपचार के पुख्ता प्रबंध किए जाएं। अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि सभी जिलों में गर्मी के दृष्टिगत समुचित व्यवस्थाएं हों। सब सेंटर से लेकर जिला अस्पताल तक एवं मेडिकल कॉलेजों से जुड़े अस्पतालों में दवाओं और उपचार की व्यवस्थाओं में कोई कमी नहीं रहे। श्री खींवसर मंगलवार को स्वास्थ्य भवन में आयोजित उच्च स्तरीय बैठक में विभागीय गतिविधियों, योजनाओं एवं कार्यक्रमों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम को देखते हुए मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए समय रहते आवश्यक कदम उठाए जाएं। सभी अस्पतालों में वाटर कूलर, एसी, पंखे आदि की पर्याप्त उपलब्धता हो तथा आवश्यकतानुसार इनके मेंटीनेंस का कार्य जल्द करवाया जाए। जहां दुर्घटनाएं अधिक, वहां प्राथमिकता से उपलब्ध हों एम्बुलेंस चिकित्सा मंत्री ने कहा कि दुर्घटना में होने वाली मौतें चिंता का विषय है। समय पर उपचार मिलने पर इन मौतों की संख्या को कम किया जा सकता है। उन्होंने निर्देश दिए कि परिवहन एवं अन्य संबंधित विभागों के साथ समन्वय कर अधिक दुर्घटना वाले स्थानों को चिन्हित करते हुए वहां एम्बुलेंस वाहनों की प्राथमिकता से उपलब्धता सुनिश्चित करें, ताकि घायलों को जल्द से जल्द उपचार मिल सके। उन्होंने डार्क जोन में आवश्यकतानुसार एम्बुलेंस उपलब्ध करवाने पर विशेष जोर दिया। मा योजना में इंटर स्टेट पोर्टेबिलिटी जल्द लागू करें श्री खींवसर ने कहा कि मा योजना गरीब एवं जरूरतमंद वर्गों के लिए जीवनदायी योजना है। इस योजना का दायरा सरकार लगातार बढ़ा रही है। विभागीय अधिकारी सुनिश्चित करें कि राजकीय अस्पतालों के साथ ही निजी अस्पतालों में योजना के तहत आमजन को सुगमता से उपचार मिले। उन्होंने योजना में इंटर स्टेट पोर्टेबिलिटी जल्द से जल्द लागू किए जाने एवं नए पैकेज भी शीघ्र शामिल करने के निर्देश दिए। अधिकारी नियमित रूप से करें फील्ड विजिट चिकित्सा मंत्री ने कहा कि चिकित्सा संस्थानों में स्वास्थ्य सेवाओं के समय—समय पर निरीक्षण की दृष्टि से अधिकारी नियमित रूप से फील्ड विजिट करें। उन्होंने निर्देश दिए कि राज्य स्तर के साथ ही संभाग एवं जिला स्तर के अधिकारी नियमित रूप से फील्ड विजिट के लिए जाएं और चिकित्सा संस्थानों का निरीक्षण कर रिपोर्ट भिजवाएं, ताकि चिकित्सा सेवाओं को और सुदृढ़ करने के लिए जरूरी कदम उठाए जा सकें। गांव—गांव तक हो कैंसर स्क्रीनिंग श्री खींवसर ने कैंसर से होने वाली मौतों पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि गांव—कस्बों में जागरूकता के अभाव में समय पर स्क्रीनिंग नहीं होने से महिलाओं की ओरल, ब्रेस्ट एवं सर्वाइकल कैंसर से मौत हो जाती है। कैंसर से होने वाली मौतों पर प्रभावी रोकथाम के लिए विभाग स्क्रीनिंग का दायरा निरंतर बढ़ाए। मोबाइल कैंसर वैन एवं शिविरों के माध्यम से गांव—गांव तक कैंसर की स्क्रीनिंग की जाए। संभावित रोगियों की जांच कर उन्हें समय पर उपचार उपलब्ध करवाया जाए। बड़े अस्पतालों में जल्द लागू करें क्यू मैनेजमेंट सिस्टम चिकित्सा मंत्री ने आमजन को अस्पतालों में कतारों से मुक्ति दिलाने के लिए पायटल प्रोजेक्ट के रूप में कांवटिया अस्पताल में शुरू किए गए क्यू मैनेजमेंट सिस्टम की सराहना करते हुए इसे अन्य बड़े अस्पतालों में भी जल्द शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन को शुद्ध आहार उपलब्ध करवाने की दृष्टि से खाद्य सुरक्षा विभाग नियमित निरीक्षण करे और आमजन को मिलावट के संबंध में जागरूक भी करे।

29 मार्च को जयपुर में होने वाले हनी सिंह के शो के वीआईपी टिकट्स लगभग खत्म

जयपुर मशहूर रैपर और सिंगर हनी सिंह 29 मार्च को जयपुर में अपने ‘मिलियनेयर इंडिया टूर’ के तहत लाइव परफॉर्मेंस देने वाले हैं। यह कॉन्सर्ट जयपुर एग्जीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर में होगा, जहां फैंस को उनके सुपरहिट गाने ‘ब्राउन रंग’, ‘डोप सोप’, ‘लुंगी डांस’ और ‘लव डोज’ जैसे ट्रैक सुनने को मिलेंगे। इससे पहले हनी सिंह मुंबई, लखनऊ और बेंगलुरु में हाउसफुल शोज कर चुके हैं। वीआईपी टिकट हुए खत्म इस ग्रैंड इवेंट के टिकट 2,499 से लेकर 2 लाख तक के हैं। पहले फेज में 1,500 के टिकट लॉन्च किए गए थे, जो कुछ मिनटों में ही खत्म हो गए। दूसरे फेज में 2,000 से टिकट की बिक्री शुरू हुई, जो कुछ दिन तक चली। फिलहाल तीसरे फेज के कुछ टिकट ही बचे हैं, जबकि वीआईपी लाउंज के टिकट पूरी तरह बिक चुके हैं। भव्य स्टेज और शानदार विजुअल्स ‘मिलियनेयर इंडिया टूर’ को इंटरनेशनल लेवल पर डिजाइन किया गया है, जिसमें शानदार स्टेज, हाई-क्वालिटी लाइटिंग, जबरदस्त साउंड और स्पेशल म्यूजिक बैंड का अनुभव मिलेगा। शो की शुरुआत शाम 7:30 बजे से होगी, जबकि इससे पहले एक प्री-परफॉर्मेंस भी रखी गई है। शाम 6 बजे से गेट ओपन होंगे लेकिन 16 साल से कम उम्र के बच्चों को इस इवेंट में एंट्री नहीं मिलेगी। दर्शकों को फोटो आईडी साथ लानी होगी और वेन्यू में सिक्योरिटी चेकिंग के बाद ही एंट्री दी जाएगी, ताकि कोई गलत चीज अंदर न ले जा सके। जेईसीसी में इससे पहले आईफा अवॉर्ड्स, दिलजीत दोसांझ और करण औजला जैसे बड़े इवेंट हो चुके हैं। अब हनी सिंह का यह ग्रैंड शो जयपुर के म्यूजिक लवर्स के लिए एक यादगार अनुभव बनने जा रहा है।  

राजस्थान में गर्मी दिखा रही तीखे तेवर, बाड़मेर में तापमान पहुंचा 40 डिग्री सेल्सियस के पार

जयपुर राजस्थान में अगले एक सप्ताह तक मौसम शुष्क बना रहेगा। हालांकि, 25-26 मार्च के दौरान एक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पश्चिमी राजस्थान के सीमावर्ती क्षेत्रों में 20-30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज सतही हवाएं चलने और आंशिक बादल छाने की संभावना है। राजस्थान के तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट संभव मौसम विभाग के अनुसार, आगामी 48 घंटों में तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा। हालांकि, इसके बाद उत्तरी हवाओं के प्रभाव से तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। प्रदेश में फिर लौटी हीटवेव, 40 के पार पहुंचा तापमान राजस्थान में हीटवेव का असर एक बार फिर से नजर आने लगा है। बाड़मेर में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है। प्रदेश के सबसे गर्म शहरों में बाड़मेर के साथ जोधपुर, जैसलमेर और चित्तौड़गढ़ जिलों शामिल हैं। यहां गर्मी का प्रभाव बढ़ गया है। राजस्थान के प्रमुख शहरों का तापमान बाड़मेर – 40.6°C जैसलमेर – 39.8°C डूंगरपुर – 37.9°C नागौर – 36.3°C सिरोही – 36.8°C जोधपुर – 38.1°C चित्तौड़गढ़ – 37.9°C कोटा – 36.1°C जयपुर – 35.1°C अगले दो दिन कैसा रहेगा मौसम? मौसम विज्ञान केंद्र, जयपुर के अनुसार, अगले दो दिन उत्तर-पूर्वी हवा के प्रभाव से तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव होगा और आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 34 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना हैं जबकि रात के तापमान में हल्की गिरावट हो सकती है। जयपुर मौसम केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि 26 मार्च को राजस्थान के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। इससे न्यूनतम तापमान में 1-2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने के आसार हैं। 26 मार्च से मौसम में बदलाव की संभावना मौसम विभाग ने 26 मार्च से मौसम में बदलाव के संकेत दिए हैं। इस दौरान एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है। इससे प्रदेशवासियों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है। 23 मार्च को तापमान में 3.6 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी रविवार, 23 मार्च को प्रदेश के अधिकतम तापमान में 1 से 3.6 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जिसके बाद बाड़मेर का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 48 घंटों तक प्रदेश का मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

परीक्षा केंद्र पर परीक्षा देने पहुंची महिला कैंडिडेट के पास मिले दो आधार कार्ड

कोटा राजस्थान लोक सेवा आयोग की रेवेन्यू ऑफिसर ग्रेट 2 और एग्जीक्यूटिव ऑफिसर क्लास 4 की पुनर्परीक्षा रविवार को कोटा में कई केंद्रों पर आयोजित हुई। जिसमें हाडोती के अलावा अन्य जिलों के भी परीक्षार्थी परीक्षा देने के लिए कोटा पहुंचे। इस बीच शहर के गुमानपुरा मल्टीपरपज स्कूल कैंपस में बनाए गए परीक्षा केंद्र पर परीक्षा देने पहुंची महिला कैंडिडेट पर परीक्षा आयोजित करवा रहे आयोजकों को शक हुआ। जांच में महिला कैंडिडेट के पास दो आधार कार्ड मिले, जिनमें आधार नंबर और जन्मतिथि अलग-अलग थी। केंद्र प्रभारी ने संदिग्ध गतिविधि की जानकारी परीक्षा समन्वयक और कोटा के एटीएम प्रशासन मुकेश चौधरी को दी। एडीएम मुकेश चौधरी ने बताया कि महिला कैंडिडेट को पहले परीक्षा देने दी गई। लेकिन बाद में उसके दस्तावेज पुलिस को सौंप दिए और मुकदमा भी दर्ज करवाया है। प्रारंभिक जांच में पता लगा है कि महिला का नाम अंजली सिंह है, जो की राजस्थान पुलिस में महिला कांस्टेबल के रूप में कोटा पुलिस लाइन में तैनात है। महिला के पास मिले दोनों आधार कार्ड मिले। हालांकि ये असली है या डुप्लीकेट इसकी जांच करवाई जा रही है। आमतौर पर आधार पर एक यूनिक आईडी होती है और एक व्यक्ति को सिर्फ एक ही आधार कार्ड जारी किया जाता है, लेकिन अंजली सिंह के पास 2 आधार नंबर के कार्ड मिले हैं। ऐसे में पूरी गतिविधि संदिग्ध सामने आई है। वहीं डीएसपी योगेश शर्मा ने बताया कि इस मामले में गुमानपुरा थाने में प्रकरण दर्ज करवाया गया है और जांच के बाद ही सारी स्थिति साफ हो पाएगी। बता दें कि आरपीएससी की आरओ-ईओ परीक्षा कोटा शहर में 70 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई। जिसमें 6183 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। यानी 28.12% अभ्यर्थी उपस्थित रहे। वहीं प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर 4 पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई। जो केंद्र पर अभ्यर्थियों की कड़ी चेकिंग करने के बाद ही उनको अंदर भेज रहे थे। प्रशासन के मुताबिक सभी परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा संपन्न हुई है।  

हरियाणा की कुख्यात सांसी गैंग के चार आरोपी चित्तौड़गढ़ में गिरफ्तार

चित्तौड़गढ़ चित्तौड़गढ़ जीआरपी ने ट्रेन में सोने और डायमंड के आभूषण चोरी करने वाली हरियाणा की कुख्यात सांसी गैंग के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। बीती 9 फरवरी को ट्रेन में हुई आभूषणों की चोरी के चलते इन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार 9 फरवरी को जब सूरत निवासी पायल जैन अपने परिवार के साथ भीलवाड़ा किसी पारिवारिक कार्यक्रम में आ रही थीं। सफर के दौरान अज्ञात बदमाशों ने उनके बैग में चीरा लगाकर कीमती सोने और डायमंड के गहने चोरी कर लिए। घटना की रिपोर्ट जीआरपी चित्तौड़गढ़ थाने में दर्ज कराई गई, जिसके बाद जीआरपी एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए। SHO चित्तौड़गढ़ के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई, जिसने होटल, ढाबे, रेस्टोरेंट और सैकड़ों सीसीटीवी फुटेज खंगाले। जांच के दौरान पुलिस को सुराग मिला कि इस वारदात के पीछे हरियाणा की सांसी गैंग का हाथ है। जीआरपी डिप्टी रामअवतार चौधरी सोमवार को मामले का खुलासा करते हुए बताया कि  पुलिस टीम ने 10 दिन तक हरियाणा के रोहतक और भिवानी शहर में जांच की। इस दौरान हरियाणा निवासी मनीष उर्फ विक्की पर शक गहराया। पुलिस ने उसे उसके गांव से गिरफ्तार किया, जहां पूछताछ में उसने चोरी की वारदात कबूल कर ली। मनीष ने अपने तीन अन्य साथियों रोहतास, प्रदीप उर्फ संदीप और राहुल के नाम भी उजागर किए। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो सोने की चेन, दो सोने के टॉप्स और एक डायमंड का हार बरामद किया है। पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है और अन्य वारदातों में इनकी संलिप्तता खंगाल रही है।

राणा सांगा विवादित बयान के विरोध में कलेक्ट्रेट में सपा सांसद के खिलाफ किया प्रदर्शन

जोधपुर राणा सांगा को लेकर सपा सांसद द्वारा दिए गए बयान के विरोध में जोधपुर में आज सर्व समाज ने जिला कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने “महाराणा प्रताप का अपमान नहीं सहेगा राजस्थान” जैसे नारों से कलेक्ट्रेट परिसर को गूंजायमान कर दिया। सपा सांसद के बयान को लेकर जोधपुर में व्यापक विरोध देखने को मिला। राजपूत समाज सहित सर्व समाज के लोगों ने इस बयान की कड़ी निंदा की और जिला कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर अपना आक्रोश जाहिर किया। प्रदर्शनकारियों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर सपा सांसद के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। हनुमान सिंह खांगटा ने जताया आक्रोश मारवाड़ राजपूत सभा भवन के अध्यक्ष हनुमान सिंह खांगटा ने कहा, “हमने उपराष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा है। सपा सांसद द्वारा अमर्यादित भाषा का उपयोग किया गया है, जिससे जनता में भारी आक्रोश है। ऐसे महान योद्धा राणा सांगा, जिनके शरीर पर 80 घाव होने के बावजूद वे देश की रक्षा के लिए खड़े रहे, उनके खिलाफ इस तरह की भाषा का प्रयोग करना निंदनीय है।” उन्होंने आगे कहा, “यदि ऐसे वीर योद्धा नहीं होते, तो बयान देने वाले लाल टोपीधारी आज हरी टोपी पहनने को मजबूर होते। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि राजनीतिक लाभ और तुष्टिकरण की राजनीति के लिए ऐसे बयान दिए जा रहे हैं। इस बयान ने राजस्थान ही नहीं, पूरे भारत की भावनाओं को आहत किया है।” सख्त कार्रवाई की मांग हनुमान सिंह खांगटा ने सरकार से मांग की कि सपा सांसद के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा, “जब तक सांसद माफी नहीं मांगते, तब तक यह आंदोलन राजस्थान ही नहीं, पूरे हिंदुस्तान में जारी रहेगा। 36 कौम और साधु-संतों के साथ मिलकर इस विरोध को आगे बढ़ाया जाएगा।”

उदयपुर की ऐतिहासिक धरोहरों का संरक्षण और पर्यावरण बचाने गुलाबबाग में बावड़ी की बदली तस्वीर

उदयपुर शहर में सिविक सेंस, ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण और पर्यावरण संवर्धन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक विशेष अभियान का आयोजन किया गया। गुलाबबाग में बर्ड पार्क के सामने स्थित बावड़ी, जो लंबे समय से उपेक्षा का शिकार थी, को स्वच्छ बनाने के लिए युवाओं ने श्रमदान किया। यह अभियान लगभग 4 घंटे तक चला, जिसमें दर्जनों लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सार संवाद द्वारा शुरू की गई इस मुहिम में स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। श्रमदान के दौरान एक ट्रैक्टर कचरे का ढेर बाहर निकाला गया और बावड़ी को पूरी तरह साफ किया गया। इस नेक पहल में यूआईटी के पूर्व चेयरमैन रविंद्र श्रीमाली सहित कई शहरप्रेमी भी शामिल हुए और युवाओं का उत्साहवर्धन किया। सार संवाद का प्रयास सार संवाद ने सोशल मीडिया के माध्यम से इस अभियान की शुरुआत की थी। संयोजक अविचल दूबे ने बताया कि इस मुहिम का मुख्य उद्देश्य उदयपुर की ऐतिहासिक धरोहरों का संरक्षण और पर्यावरण बचाने के लिए लोगों की सहभागिता को प्रोत्साहित करना है। भविष्य में शहर के अन्य इलाकों की बावड़ियों को भी इसी तरह साफ-सुथरा करने का संकल्प लिया गया है। बावड़ियों का महत्व पर्यावरणीय दृष्टि से बावड़ियाँ जल संरक्षण का एक उत्कृष्ट माध्यम हैं। खासकर गर्मियों में पानी की कमी को पूरा करने में ये एक प्रभावी विकल्प साबित हो सकती हैं। इसके अलावा, भारतीय वास्तुकला का अद्भुत उदाहरण होने के कारण ये ऐतिहासिक बावड़ियाँ हमारी सांस्कृतिक धरोहर भी हैं। उनकी कलात्मक संरचनाएँ और सुंदर आकृतियाँ अद्वितीय हैं। ऐसे में इनका संरक्षण हम सभी की जिम्मेदारी है। सार संवाद: एक संवाद मंच सार संवाद एक ऐसा मंच है, जो स्थानीय नागरिकों को एकजुट कर शहर की समस्याओं पर चर्चा और समाधान निकालने के लिए प्रेरित करता है। इसका मुख्य उद्देश्य सामूहिक भागीदारी को प्रोत्साहित करना और जमीनी स्तर पर सकारात्मक बदलाव लाना है। सार संवाद की सोच है कि जब लोग खुलकर संवाद करेंगे, तो समस्याओं का समाधान भी निकल सकेगा। शहीद दिवस पर इस अभूतपूर्व अभियान ने शहरवासियों को न केवल जागरूक किया, बल्कि पर्यावरण और धरोहर संरक्षण की दिशा में एक सकारात्मक संदेश भी दिया।  

राज्य में खेलों के साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं : खेल मंत्री राज्यवर्धन

जयपुर राजस्थान में खेल संघों की कार्यप्रणाली पर लगातार उठ रहे सवालों के बीच रविवार को खेल मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि राज्य में खेलों के साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। खेल मंत्री ने सुझाव दिया कि राजस्थान क्रीड़ा परिषद को राज्य के सभी खेल संघों और समितियों का वित्तीय ऑडिट करवाना चाहिए। ताकि किसी भी तरह की गड़बड़ी को रोका जा सके। खासकर क्रिकेट एसोसिएशन जैसे महत्वपूर्ण निकायों में इस प्रकार की ऑडिट हो। खेल मंत्री ने यह भी कहा कि खेल परिषद को राज्य के सभी खेल निकायों, जिनमें क्रिकेट भी शामिल है, के लिए एक उच्च स्तरीय शासन प्रणाली लागू करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड द्वारा अपनाई गई नीतियों की तरह राजस्थान में भी खेल संगठनों का संचालन किया जाना चाहिए। हाल ही में राजस्थान क्रीड़ा परिषद ने राजस्थान राज्य ओलंपिक संघ समेत कई खेल संघों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा था कि यदि वे अपने संचालन में पारदर्शिता नहीं रखते हैं और नियमों का पालन नहीं करते हैं, तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ऐसे में खेल मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ का यह बयान काफी अहम माना जा रहा है। राठौड़ ने अपने ट्वीट से इशारों-इशारों में खेल संघों से अपील की कि वे राजनीति से ऊपर उठकर केवल खेल के विकास पर ध्यान दें। साथ ही राठौड़ ने ये भी साफ कर दिया है कि खेल संघों को अपने कार्यों में सुधार करना होगा, अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सीएम भजनलाल शर्मा प्रदेश में खेलों के विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि राज्य की सभी खेल संघों और समितियों की जिम्मेदारी बनती है कि वे खेल और खिलाड़ियों के हित को प्राथमिकता दें और विवेकपूर्ण तरीके से फैसले लें।

राजस्थान हाईकोर्ट ने सख्त कदम उठाते हुए खाप पंचायतों पर अंकुश लगाने का लिया निर्णय

जयपुर राजस्थान में खाप पंचायतों की पुरानी परंपरा पर अब रोक लगने जा रही है। राजस्थान हाईकोर्ट ने सख्त कदम उठाते हुए खाप पंचायतों और उनसे जुड़ी सामाजिक कुरीतियों पर अंकुश लगाने के लिए एक पांच सदस्यीय आयोग का गठन किया है। इस आयोग में चार वकील और एक सामाजिक कार्यकर्ता शामिल होंगे, जो गांवों में जाकर खाप पंचायतों की वास्तविक स्थिति की जांच करेंगे। खाप पंचायतें – कानून से परे फैसले राजस्थान के ग्रामीण इलाकों में खाप पंचायतें एक गैर-सरकारी अदालत के रूप में काम करती हैं। ये पंचायतें अपने नियम खुद बनाती हैं और गांव के सभी लोगों को उन्हें मानने के लिए बाध्य करती हैं। हालांकि, ये पूरी तरह से अवैध हैं और कई बार क्रूर फैसले सुनाकर लोगों का जीवन तबाह कर देती हैं। हाल ही में खाप पंचायतों द्वारा सामाजिक बहिष्कार और भारी जुर्माने जैसे कई मामले सामने आए हैं। कई परिवारों को गांव से बाहर निकालने या उन पर आर्थिक दंड लगाने के फरमान दिए गए। इसके खिलाफ कई शिकायतें भी दर्ज हुईं, लेकिन अभी तक खाप पंचायतों को पूर्ण रूप से खत्म करने के लिए कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई थी। राजस्थान हाईकोर्ट का सख्त फैसला राजस्थान हाईकोर्ट ने अब इस मामले में दखल देते हुए सख्त रुख अपनाया है। जस्टिस फरजंद अली की सिंगल बेंच में हुई सुनवाई के दौरान अधिवक्ता अर्जुन सिंह ने खाप पंचायतों की अमानवीय गतिविधियों को उजागर किया। हाईकोर्ट ने पाया कि खासकर पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर ग्रामीण, बाड़मेर, जैसलमेर, जालौर, नागौर और पाली जैसे जिलों में खाप पंचायतों की सामाजिक बुराइयां गहराई तक फैली हुई हैं। राजस्थान में सामाजिक सुधार की जरूरत कोर्ट ने अपने फैसले में राजा राम मोहन राय द्वारा किए गए सामाजिक सुधारों का जिक्र करते हुए कहा कि समाज में समय-समय पर कुरीतियों को खत्म करने के प्रयास किए गए हैं। लेकिन अब ग्रामीण स्तर पर जाकर वास्तविक स्थिति का विश्लेषण करने की जरूरत है, ताकि इन समस्याओं को जड़ से समाप्त किया जा सके। खाप पंचायतों की निगरानी के लिए गठित आयोग     यह आयोग कोर्ट कमिश्नर के रूप में काम करेगा।     आयोग के सदस्यों को पुलिस अधीक्षक से संपूर्ण सहयोग और सुरक्षा मिलेगी।     वे प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगे, स्थानीय पुलिस, सरपंच, ग्राम सेवक और ब्लॉक विकास अधिकारियों से बातचीत करेंगे।     रीति-रिवाजों और परंपराओं की आड़ में हो रहे कदाचारों पर एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जाएगी।  

25 से 31 मार्च तक होगा राजस्थान दिवस उत्सव, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा देंगे प्रदेशवासियों को सौगातें

जयपुर, राजस्थान दिवस (चैत्र शुक्ल प्रतिपदा, 30 मार्च) के उपलक्ष्य में राज्य सरकार वृहद् स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करने जा रही है। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के मंशानुरूप 25 से 31 मार्च तक प्रदेशभर में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के माध्यम से प्रदेश के गरीब, युवा, महिला और किसानों को विशेष सौगातें दी जाएगी। इसके साथ ही निवेश उत्सव, सुशासन समारोह एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। 25 से 31 मार्च तक होंगे विभिन्न कार्यक्रम- राजस्थान दिवस समारोह का आगाज 25 मार्च को मरूधरा बाड़मेर से मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की उपस्थिति में आयोजित मातृवन्दन को समर्पित ‘महिला सम्मेलन’ से होगा। वहीं 26 मार्च को ‘किसान सम्मेलन एवं एफ.पी.ओ. कार्यक्रम’ के मुख्य समारोह का आयोजन बीकानेर में तथा 27 मार्च को ‘गरीब एवं अन्त्योदय’ का मुख्य कार्यक्रम भरतपुर में आयोजित किया जाएगा। इसी तरह 28 मार्च को ‘सुशासन समारोह’ का आयोजन भीलवाड़ा में एवं 29 मार्च को ‘युवा एवं रोजगार उत्सव’ का आयोजन कोटा में होगा। राज्य स्तरीय ‘सांस्कृतिक कार्यक्रम’ 30 मार्च (चैत्र शुक्ल प्रतिपदा) को एवं राज्य स्तरीय ‘निवेश उत्सव’ 31 मार्च को जयपुर में आयोजित किया जाएगा। प्रदेशवासियों को मिलेगी विशेष सौगातें- इस अवसर पर आयोजित होने वाले महिला सम्मेलन के माध्यम से लाड़ो प्रोत्साहन योजना की लाभार्थियों एवं विभिन्न महिला समूहों को सीआईएफ राशि का हस्तान्तरण किया जाएगा। साथ ही, प्रदेश की महिलाओं को इंडक्शन कुकटाप, कालीबाई भील योजना के अन्तर्गत स्कूटी वितरण एवं विवेकानन्द स्कॉलरशिप योजना के लाभान्वितों को स्वीकृति पत्र का वितरण सहित कई सौगातें दी जाएगी। इसी तरह किसान सम्मेलन के तहत किसानों को विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत अनुदान हस्तान्तरण के माध्यम से लाभान्वित किया जाएगा। गरीब और अन्त्योदय समारोह के अंतर्गत निर्माण श्रमिकों को डीबीटी, डेयरी बूथ अलॉटमेंट, स्वामित्व योजना के तहत पट्टा वितरण एवं विद्युत चालित चाक का वितरण सहित विभिन्न सौगातें दी जाएगी। इसके अतिरिक्त दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण भी वितरित किए जाएंगे। वहीं सुशासन समारोह के तहत प्रदेश की जनता को विभिन्न कार्यों के शिलान्यास एवं लोकार्पण की भी सौगात दी जाएगी। इसी तरह युवा एवं रोजगार उत्सव के अंतर्गत विशेष रूप से सरकारी नौकरियों के नियुक्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे। इसके साथ ही, बजट घोषणओं की अनुपालना में राज्य सरकार कौशल नीति एवं युवा नीति भी जारी करेगी। साथ ही, विश्वकर्मा युवा उद्यमी प्रोत्साहन योजना, मुख्यमंत्री शिक्षित राजस्थान अभियान भी शुरू किए जाएंगे। राजस्थान दिवस के दिन 30 मार्च को जयपुर में राज्य स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसी तरह निवेश उत्सव के तहत 31 मार्च को राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट में हस्ताक्षरित निवेश एमओयू की ग्राउंड ब्रेकिंग एवं निवेश प्रस्तावों की मॉनिटरिंग के लिए मोबाइल एप का शुभारंभ किया जाएगा। साथ ही, निवेशकों को भू-आवंटन पत्र प्रदान किए जाएंगे। इसके अलावा इस अवसर पर लॉजिस्टिक, डेटा सेंटर व टैक्सटाईल पॉलिसी का विमोचन भी किया जाएगा।

पोकरण में जिला अधिकारियों की बैठक

  पेयजल व विद्युत आपूर्ति व्यवस्था सुचारू रहे इसको लें सर्वाेच्च प्राथमिकता में-केन्द्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री आमजन को जन सुनवाई के माध्यम से दें राहत, पात्र लोगों को योजनाओं से करें लाभान्वित जयपुर,  केन्द्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री  गजेन्द्रसिंह शेखावत ने गर्मी ऋतु को ध्यान में रखते हुए जलदाय एवं विद्युत विभाग के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिये कि वे जैसलमेर जिले में पेयजल एवं विद्युत आपूर्ति व्यवस्था प्रबंधन को बेहतर करके लोगों को समय पर पीने का पानी उपलब्ध करावें एवं इस कार्य को सर्वाेच्च प्राथमिकता दें। उन्होंने  हिदायत दी कि पानी – बिजली आपूर्ति की व्यवस्था में किसी प्रकार की कोताही को बर्दास्त नहीं किया जायेगा।            केन्द्रीय पर्यटन मंत्री श्री शेखावत रविवार को जैसलमेर जिले की पंचायत समिति सांकड़ा मुख्यालय पोकरण के सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। गर्मी में टीम भावना से कार्य कर लोगों को समय पर पिलायें पानी           बैठक में केन्द्रीय मंत्री  शेखावत ने जलदाय विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे 15 अप्रेल तक कंटीजेन्सी प्लान के तहत जो भी कार्यवाही करनी है वे कर देें एवं जितने भी नलकूप या हैण्डपम्प खोदने है उनको भी खुदवा दें। उन्होंने विद्युत एवं जलदाय विभाग के अभियन्ताओं को गर्मी के चार माह में टीम भावना से कार्य कर लोगों को समय पर पीने का पानी उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया। साथ ही उन्होंने 15 अप्रेल तक जलदाय विभाग के नलकूपों को विद्युत कनेक्शन से जोड़ने की कार्यवाही करने के निर्देश दिये। उन्होंने नहर बंदी को ध्यान में रखते हुए पर्याप्त मात्रा में पीने के पानी के भण्डारण का बेहतर प्रबंध करने के निर्देश दिये। उन्होंने जलदाय विभाग के अधिकारियों को अवैध जल कनैक्शन कटाने एवं पुलिस विभाग को इसमें पूरा सहयोग देने के निर्देश दिये। उन्होंने मुख्य कार्यकारी अधिकारी को कहा कि वे गर्मी के चार महिनों में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था की मॉनिटरिंग के लिए एक प्रशासनिक अधिकारी को लगायें। जल जीवन मिशन में एक भी गांव व ढाणी जुड़ने नहीं छूटे केन्द्रीय मंत्री ने जल जीवन मिशन की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारी को निर्देश दिये कि वे पोकरण विधायक के साथ बैठक कर सर्वे के दौरान जो भी ढाणी या गांव मिशन में छूट गये है उनके प्रस्ताव गम्भीरता से लेवें एवं यह सुनिश्चित करें कि कोई भी गांव जल जीवन मिशन में जुड़ने से वंचित नहीं रहे। उन्होंने जल जीवन मिशन के कार्य में गति लाने पर भी विशेष जोर दिया। जनसुनवाई से आमजन को दें राहत            उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे आमजन की समस्याओं के निराकरण के लिए जन सुनवाई कार्यक्रम को और अधिक प्रभावी बनाएं एवं उनकों राहत देकर सुशासन का संदेश आमजन को दें। उन्होंने केन्द्र एवं राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे पात्र लोगों को लाभान्वित कर उनका आर्थिक उत्थान कराएं। उन्होंने सांसद एवं विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास कोष के कार्याें को समय सीमा में पूरा कराने तथा महानरेगा के कार्याें में गति लाने के निर्देश दिये। उन्होंने अतिरिक्त जिला कलक्टर को कहा कि वे नगरपालिका पोकरण में विकास कार्याें के सम्पादन के लिए नगर परिषद् जैसलमेर से लगाये गये कनिष्ठ अभियन्ता को सप्ताह में दो दिवस सोमवार एवं मंगलवार की उपस्थिति अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करावें। विद्युत वॉल्टेज में लायें सुधार            पोकरण विधायक महंत श्री प्रतापपुरी ने पोकरण क्षेत्र के नाचना में विद्युत वॉल्टेज में सुधार लाने के साथ ही पोकरण शहर में पानी की आपूर्ति सुचारू करने पर जोर दिया। बैठक में पोकरण विधायक महंत श्री प्रतापपुरी, पंचायत समिति सांकड़ा के प्रधान श्री भगवतसिंह तंवर, नगरपालिका पोकरण के अध्यक्ष श्री मनीष पुरोहित, मुख्य कार्यकारी अधिकारी रश्मि रानी सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे। इस दौरान पावर पॉइंट प्रजेन्टेशन के माध्यम से विभागीय गतिविधियों एवं उनकी प्रगति को प्रदर्शित किया गया।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने किया दिव्य कला मेले का अवलोकन, दिव्यांगों के साथ खेला क्रिकेट व बोसिया स्टाल्स से की खरीददारी

उदयपुर,  दिव्यांग कलाकारों और उद्यमियों को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग और नेशनल दिव्यांगजन फाइनेंस एण्ड डवलपमेंट कॉर्पोरेशन के तत्वावधान में उदयपुर में चल रहे दिव्य कला मेले का रविवार को प्रदेश के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री श्री अविनाश गहलोत ने अवलोकन किया। मंत्री श्री गहलोत रविवार को उदयपुर नगर निगम टाउनहॉल परिसर में आयोजित दिव्य कला मेले में पहुंचे। एनडीएफडीसी के अतिरिक्त महाप्रबंधक श्री राकेश अग्रवाल ने उनका स्वागत किया। केंद्रीय मंत्री ने मेले में देश भर से आए दिव्यांगजनों की ओर से लगाई गई स्टाल्स का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने दिव्यांगजनों से संवाद कर उनका हौंसला बढ़ाया। साथ ही स्टाल्स से कपड़े आदि भी खरीदे। मेला समन्वयक मनोज साहू ने बताया कि श्री गहलोत ने एक लाभार्थी को मोटराइज्ड ट्राई साइकिल का वितरण भी किया। मंत्री के साथ खेल कर रोमांचित हुए दिव्यांगजन— मेले के अवलोकन के लिए पहुंचे मंत्री श्री गहलोत ने दिव्यांगजनों के लिए आयोजित हो रही खेल गतिविधियों में भी भाग लिया। उन्होंने ब्लांइड क्रिकेट तथा बोसिया खेल में भाग लेकर दिव्यांगजनों की हौंसला अफजाई की।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet