LATEST NEWS

सीएम भजनलाल और दिया कुमारी ने राणा सांगा विवाद में दी प्रतिक्रिया

जयपुर देश में बाबर और औरंगजेब को लेकर चल रहे विवाद के बीच सपा सांसद रामजी लाल सुमन के राणा सांगा पर दिए विवादित बयान ने नया राजनीतिक तूफान खड़ा कर दिया है। इस बयान के चलते सपा प्रमुख अखिलेश यादव को भी तीखी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। बीजेपी के कई नेताओं ने अखिलेश यादव से सांसद रामजी लाल सुमन के बयान पर माफी मांगने और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। हालांकि, समाजवादी पार्टी की ओर से अभी तक इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सपा सांसद के बयान को विपक्षी नेताओं की संकीर्ण सोच करार दिया। उन्होंने कहा, शूरवीरों की धरती राजस्थान के लाडले सपूतों ने मातृभूमि की रक्षा के लिए सदा अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है। मेवाड़ के महान योद्धा राणा सांगा के बारे में समाजवादी पार्टी के सांसद का निम्नस्तरीय बयान, न केवल राजस्थान की 8 करोड़ जनता को, बल्कि सम्पूर्ण देशवासियों को आहत करता है। जिस महान योद्धा ने मुगलों से युद्ध में अपने शरीर पर 80 घाव झेले, उनको गद्दार कहना विपक्षी नेताओं की घटिया मानसिकता को दर्शाता है। वोटो के तुष्टिकरण के लिए ये लोग इतिहास पुरुषों का अपमान करने से भी नहीं चूकते हैं। इसके लिए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष @yadavakhilesh को तुरंत देश से माफी मांगनी चाहिए और अपने सांसद पर अविलम्ब कार्रवाई करनी चाहिए।उन्होंने अखिलेश यादव से देश से माफी मांगने और अपने सांसद के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने की मांग की। डिप्टी सीएम दीया कुमारी की तीखी प्रतिक्रिया डिप्टी सीएम दिया कुमारी ने भी सपा सांसद के बयान की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा, वीर शिरोमणि महाराणा सांगा जी, जिनके शौर्य की गाथा राजस्थान की मिट्टी के कण-कण से सुनाई देती है. जिनकी वीरता की कहानी सुनकर यहाँ बच्चे बड़े हुए हैं. 80 घाव खाकर भी देश के लिए लड़ने वाले देशभक्त योद्धा के लिए कहा गया ‘गद्दार’ शब्द, ना सिर्फ महाराणा सांगा जी और राजस्थान, बल्कि देश के शौर्य और बलिदान का भी अपमान है. उन्होंने मांग की कि सपा सांसद रामजी लाल सुमन को सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। भाजपा नेता राजेंद्र राठौड़ ने क्या कहा? बीजेपी नेता और पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने भी इस विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सपा सांसद द्वारा हिन्दू साम्राज्य की रक्षा करने वाले वीर सम्राट राणा सांगा को ‘गद्दार’ कहना उनके बलिदान का अपमान है। उन्होंने इस टिप्पणी को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय बताया। राजस्थान की धरती हमेशा से शौर्य, त्याग और बलिदान की भूमि रही है। ऐसे में इतिहास पुरुषों पर इस तरह की टिप्पणी पूरे देश के वीरता और गौरव के खिलाफ है।

पेपर लीक मामले में सरकार सख्त, 86 लोक सेवक बर्खास्त

जयपुर राजस्थान में पेपर लीक मामलों पर सख्त रुख अपनाते हुए सरकार लगातार लोक सेवकों को निलंबित और बर्खास्त कर रही है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में सरकार बनने के बाद इस मुद्दे पर त्वरित कार्रवाई शुरू हुई। दिसंबर 2023 में सरकार ने विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया, जिसने पेपर लीक मामलों की गहन जांच शुरू की। जांच के दौरान कई सरकारी कर्मचारियों की संलिप्तता उजागर हुई, जिसके बाद निलंबन और बर्खास्तगी की प्रक्रिया तेज कर दी गई। अब तक की कार्रवाई में कुल 86 लोक सेवकों को बर्खास्त किया जा चुका है। 45 प्रशिक्षु उप निरीक्षक भी हुए बर्खास्त अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एटीएस-एसओजी) वीके सिंह के अनुसार, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर गठित SIT ने जांच के बाद 86 लोक सेवकों को सेवा से बर्खास्त किया है। इनमें SI भर्ती परीक्षा 2021 के 45 प्रशिक्षु उप निरीक्षक भी शामिल हैं, जिनकी नियुक्ति में अनियमितता पाई गई थी। दौसा में पटवारी हर्षवर्धन मीणा बर्खास्त पेपर लीक मामलों की जांच के तहत अब दौसा जिले के निलंबित पटवारी हर्षवर्धन मीणा को भी सेवा से हटा दिया गया है। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक वीके सिंह ने बताया कि JEN भर्ती परीक्षा 2020 के पेपर लीक मामले में आरोप सिद्ध होने के बाद दौसा जिलाधिकारी देवेंद्र कुमार ने शुक्रवार को हर्षवर्धन मीणा को बर्खास्त कर दिया। जांच के दौरान सामने आया कि हर्षवर्धन मीणा, जो पहले दौसा के महवा में पटवारी के पद पर था, ने अवैध तरीके से परीक्षा पास की थी। वह 2 जनवरी 2024 से ड्यूटी से अनुपस्थित था और 18 फरवरी 2024 को उत्तर प्रदेश में भारत-नेपाल सीमा से गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ भ्रष्टाचार और अवैध संपत्ति अर्जित करने के भी आरोप पाए गए। हर्षवर्धन मीणा की पत्नी भी पहले ही हो चुकी है बर्खास्त हर्षवर्धन मीणा की पत्नी सरिता मीणा भी इसी मामले में बर्खास्त हो चुकी हैं। सरिता मीणा भीलवाड़ा में पटवारी के पद पर कार्यरत थीं और उन्होंने अपनी जगह किसी अन्य अभ्यर्थी के माध्यम से SI भर्ती परीक्षा 2021 पास करवाई थी। जब यह मामला सामने आया, तो वह फरार हो गई थीं। इसके बाद 24 दिसंबर 2024 को भीलवाड़ा जिलाधिकारी ने उन्हें सेवा से बर्खास्त कर दिया।

पाली में दर्दनाक हादसा : अचानक झोपड़ी में लगी आग, 5 महीने के मासूम की मौत

पाली राजस्थान के पाली जिले में एक दिल को दहला देने वाली घटना सामने आई है। शनिवार (22 मार्च) को बाली के नाना थाना क्षेत्र में एक झोपड़ी में आग लगने से पांच महीने के मासूम की जलकर मौत हो गई। इस दौरान पांच वर्षीय बड़ा भाई किसी तरह अपनी जान बचाने में सफल रहा। हादसे के वक्त माता-पिता खेत में काम कर रहे थे। माता-पिता खेत में, घर में सो रहा था मासूम जानकारी के मुताबिक, दोपहर करीब 1 बजे झोपड़ी में अचानक आग लग गई। उस वक्त बच्चे के माता-पिता खेत में काम कर रहे थे, जबकि पांच महीने का मासूम मनोज घर में सो रहा था। उसके साथ उसका पांच वर्षीय बड़ा भाई रुद्राक्ष भी था। कैसे लगी आग? जांच जारी नाना थाना प्रभारी रतन सिंह देवड़ा के अनुसार, झोपड़ी में आग कैसे लगी, इसका अभी तक कोई स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। जैसे ही आग लगी, रुद्राक्ष भागकर खेत में काम कर रहे लोगों के पास पहुंचा और मदद की गुहार लगाई। ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक मासूम की झुलसकर मौत हो चुकी थी। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। साथ ही, आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।

राजभवन में बिहार, अरुणाचल और मिजोरम का स्थापना दिवस समारोह मनाया गया, राज्यपाल बागडे ने बधाई और शुभकामनाएं दी

जयपुर, राजभवन में शनिवार को बिहार, अरुणाचल और मिजोरम का स्थापना दिवस समारोह मनाया गया। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने इस दौरान इन राज्यों में निवास करने वाले स्थानीय लोगों से संवाद कर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी। राज्यपाल  बागडे ने कहा कि भारत विविधताओं में एकता की अनूठी संस्कृति वाला राष्ट्र है। देश के विभिन्न राज्य और वहां की संस्कृति जीवन को संपन्न करने की दृष्टि लिए है। उन्होंने बिहार,अरुणाचल और मिजोरम राज्यों के इतिहासऔर इन राज्यों के अस्तित्व में आने की चर्चा करते हुए कहा कि विविधता से जुड़े सभी राज्य अखंड भारत का गौरव है। उन्होंने कहा कि राजभवन में राज्यों की स्थापना दिवस मनाने का उद्देश्य यही है कि “एक भारत श्रेष्ठ भारत” की हमारी जो संकल्पना है, उसे मूर्त रूप दिया जा सके। विभिन्न राज्यों के नागरिकों का स्थापना दिवस पर एक साथ राजभवन में मिलन होने से परस्पर संस्कृतियों का समागम होता है और सद्भाव बढ़ता है। उन्होंने राज्यों के स्थानीय लोगों को राजस्थान के विकास में भी सहभागिता निभाने का आह्वान किया।

टीबी हारेगा देश जीतेगा’ के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सामुदायिक भागीदारी आवश्यक : कन्हैयालाल चौधरी

जयपुर,  जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री  कन्हैयालाल चौधरी शनिवार को टोंक जिला मुख्यालय पर चिकित्सा तथा स्वास्थ्य विभाग एवं उच्च शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। उन्होंने कृषि ऑडिटोरियम में विश्व क्षयरोग दिवस पर टीबी मुक्त ग्राम पंचायत के जिला स्तरीय कार्यक्रम में कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने टीबी मुक्त भारत अभियान की शुरुआत की थी। इसका उद्देश्य टीबी उन्मूलन की दिशा में सामुदायिक सहायता प्रदान करना है। उन्होंने सभी लोगों से अपील करते हुए कहा कि टीबी रोगियों के उपचार में हर संभव मदद करें, ताकि टीबी मुक्त भारत के राष्ट्रीय लक्ष्य को प्राप्त किया जा सके। उन्होंने सक्षम लोगों से निक्षय मित्र बनकर टीबी के इलाज में अतिरिक्त निदान और पोषण की सहायता प्रदान करने जोर दिया। उन्होंने कहा कि”टीबी हारेगा देश जीतेगा” के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सामुदायिक भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने अभियान को लेकर सरकार की मंशानुरूप चिकित्सकों व कार्मिकों को कार्य करने के निर्देश दिए। श्री चौधरी ने वर्ष 2023 में टीबी से मुक्त हुई जिले की 16 ग्राम पंचायतों के प्रशासकों एवं ग्राम स्तरीय कार्मिकों को प्रशस्ति पत्र एवं गांधीजी की प्रतिमा भेंट कर उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया। इस दौरान जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. हिमांशु मित्तल ने बताया कि वर्ष 2024 के लिए भी जिले की 51 ग्राम पंचायतों के नाम जिला स्तरीय टीम द्वारा चयन कर भारत सरकार को भिजवाया गया है। भारत सरकार के स्तर पर निर्णय लिए जाने पर इन्हें टीबी मुक्त ग्राम पंचायत घोषित किया जाएगा। विकसित भारत 2047 के निर्माण में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण कन्हैयालाल चौधरी ने राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय टोंक में विकसित भारत युवा संसद-2025 के तहत एक राष्ट्र-एक चुनाव विषय पर आयोजित संवाद कार्यक्रम में कहा कि विकसित भारत 2047 के निर्माण में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। वर्तमान में भारत सबसे अधिक युवा आबादी का देश है। इसलिए युवा अपनी ऊर्जा देश निर्माण में लगाएं। श्री चौधरी ने कहा कि एक राष्ट्र-एक चुनाव विकसित भारत का मार्ग प्रशस्त करने की दिशा में बड़ी पहल है। युवा इस विषय पर संवाद कर अपने विचार व्यक्त करें।

जयपुर रेलवे स्टेशन पर पुनर्विकास कार्य, मरुधर एक्सप्रेस 3:30 घंटे की देरी से होगी रवाना

जोधपुर जयपुर रेलवे स्टेशन पर पुनर्विकास कार्य के चलते जोधपुर-वाराणसी सिटी मरुधर एक्सप्रेस रविवार को साढ़े तीन घंटे की देरी से रवाना होगी। सीनियर डीसीएम विकास खेड़ा ने बताया कि जयपुर रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म संख्या 2 और 3 पर एयर कोनकोर्स निर्माण कार्य के कारण ट्रेन 14864, जोधपुर-वाराणसी सिटी मरुधर एक्सप्रेस 23 मार्च को अपने निर्धारित समय सुबह 8.25 बजे के बजाय 3.30 घंटे देरी से प्रस्थान करेगी। इसके अलावा, ट्रेन 22996, जोधपुर-दिल्ली मंडोर सुपरफास्ट, शनिवार को जोधपुर से रवाना होने के दौरान कनकपुरा रेलवे स्टेशन पर 30 मिनट के लिए रोकी जाएगी। रेलवे ने यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए भगत की कोठी-बांद्रा टर्मिनस-भगत की कोठी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन की शुरुआत की है। इस कड़ी में शनिवार को भगत की कोठी से तीसरे ट्रिप के लिए ट्रेन 04827 सुबह 11.30 बजे रवाना होगी और रविवार सुबह 7.25 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन 04828 रविवार को सुबह 10.30 बजे बांद्रा टर्मिनस से प्रस्थान करेगी और सोमवार सुबह 4.30 बजे भगत की कोठी पहुंचेगी। इस विशेष ट्रेन का संचालन लूनी, पाली मारवाड़, मारवाड़ जंक्शन, रानी, फालना, जवाई बांध, पिंडवाड़ा, आबूरोड, पालनपुर, महेसाणा, साबरमती, वडोदरा, भरूच, उधना, वापी और बोरीवली स्टेशनों पर ठहराव के साथ किया जाएगा। ट्रेन में 1 सेकंड एसी, 6 थर्ड एसी, 2 थर्ड एसी इकोनॉमी, 7 द्वितीय श्रेणी शयनयान, 4 जनरल और 2 पॉवरकार के डिब्बे होंगे। यात्रियों को यात्रा से पूर्व समय सारणी की जानकारी के लिए रेलवे से संपर्क करने की सलाह दी गई है।  

गड्ढे में पलटी तेज रफ़्तार बस , 15 यात्री घायल

राजसमंद राजसमंद जिले में जयपुर से अहमदाबाद जा रही एक ट्रेवल्स बस शनिवार रात करीब ढाई बजे बेकाबू होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। बस में 40 लोग सवार थे, जिनमें से 15 यात्री घायल हो गए। हादसे के बाद पीछे आ रही दूसरी ट्रैवल्स बस के चालक और यात्रियों ने कांच तोड़कर घायलों को बाहर निकाला। चारभुजा और केलवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को आरके जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। हादसे का विवरण चारभुजा थाना प्रभारी प्रीति रत्नू ने बताया कि बस गोमती चौराहे के पास फोरलेन सड़क किनारे पलट गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। पीछे से आ रही बस के चालक ने अपनी बस रोककर राहत कार्य शुरू किया। सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। घायलों की स्थिति 15 घायलों को आरके जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। अन्य घायलों की स्थिति सामान्य है। चिकित्सक डॉ. राशिद मोहम्मद और नर्सिंग स्टाफ ने तत्काल उपचार शुरू किया। यात्रियों ने लगाया आरोप गुजरात निवासी मनीष भावसार ने बताया कि वह अपनी पत्नी ध्वनि के साथ खाटू श्यामजी के दर्शन कर लौट रहे थे। मनीष ने आरोप लगाया कि बस चालक ने शराब पी रखी थी और बस को लापरवाही से चला रहा था। यात्रियों ने कई बार उसे टोकने का प्रयास किया, लेकिन उसने किसी की बात नहीं मानी। हरियाणा के पवन यादव ने भी यही आरोप लगाया और कहा कि चालक की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ। घायलों की सूची:     राजेंद्र यादव (32), रेनवाल, जयपुर     पवन यादव (40), कोथरकला, हरियाणा     मनीष भावसार (25), अहमदाबाद, गुजरात     ध्वनि भावसार (29), अहमदाबाद, गुजरात     शांति राठौड़ (35), कोथरकला, हरियाणा     तेजाराम गमेती (49), कुराबड़, उदयपुर     बनवारी गुर्जर (52), चिराणा, झुंझुनूं     हनुमान (50), कोटपुतली, राजस्थान     पवन राजपूत (34), महेंद्रगढ़, हरियाणा     कृष्ण सिंह (45), नीम का थाना, सीकर     केसर सिंह, कोटपुतली, राजस्थान     कमलेश कंवर (43), नीम का थाना, सीकर     सम्पत (25), पीलवा, नागौर     शिवराज (36), पीलवा, नागौर     शिवदास, किशनगढ़, अजमेर चालक और खलासी फरार हादसे के बाद चालक और खलासी मौके से फरार हो गए। यात्रियों के अनुसार, जयपुर से राजसमंद तक बस को लापरवाही से चलाया जा रहा था। पुलिस ने ट्रैवल्स बस संचालक को सूचित कर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी प्रीति रत्नू ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और राहत कार्य में सहयोग किया गया। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया है और हादसे की जांच जारी है।  

रिश्वतखोरी और भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार सख्त, रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़आया पावर ग्रिड कॉरपोरेशन के अधिकारी

जयपुर केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के वरिष्ठ महाप्रबंधक और मुंबई स्थित एक निजी कंपनी के उप महाप्रबंधक को 2.4 लाख रुपये की रिश्वत लेते और देते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। सीबीआई के अनुसार, यह रिश्वत निजी कंपनी द्वारा सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम की एक संविदा से जुड़े बिलों के प्रसंस्करण और पास कराने के लिए दी जा रही थी। इस मामले में अजमेर में तैनात वरिष्ठ महाप्रबंधक, उक्त निजी कंपनी, उसके चार प्रतिनिधियों और अन्य अज्ञात व्यक्तियों सहित कुल 06 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। सीबीआई का जाल और कार्रवाई सीबीआई की जांच में पता चला कि आरोपी अधिकारी कथित रूप से निजी कंपनी के प्रतिनिधियों के साथ मिलीभगत कर कंपनी को अनुचित लाभ पहुंचा रहे थे। परस्पर बातचीत के बाद 19 मार्च 2025 को सीकर में रिश्वत की रकम सौंपने की योजना बनी। सीबीआई ने पहले से जाल बिछा रखा था और जैसे ही निजी कंपनी के डीजीएम ने वरिष्ठ महाप्रबंधक को 2.4 लाख रुपये सौंपे, सीबीआई ने दोनों को रंगे हाथों पकड़ लिया। आवासीय परिसरों में तलाशी, डिजिटल साक्ष्य बरामद गिरफ्तारी के बाद, सीबीआई ने सीकर, जयपुर और मोहाली में आरोपियों के आधिकारिक और आवासीय परिसरों पर छापेमारी की। इस दौरान कई आपत्तिजनक दस्तावेज और डिजिटल उपकरण बरामद किए गए हैं, जिनकी जांच जारी है। बता दें कि सीबीआई मामले की गहन जांच कर रही है और संभावना है कि इस मामले में और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं। रिश्वतखोरी और भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की सख्त नीति के तहत इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।  

विदेश की धरती पर अपनी काबिलियत से देश का गौरव बढ़ाने वाले भारतीयों को नमन : डॉ. रूमा देवी

बाड़मेर राजस्थान के बाड़मेर की प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. रूमा देवी ने शुक्रवार को अबू धाबी के ले रॉयल मेरिडियन होटल में आयोजित अनलीशिंग हर पॉवर एक्सेलरेटिंग चेंज कार्यक्रम में बतौर वक्ता शिरकत की। इस दौरान उन्होंने कहा, ‘विदेश की धरती पर अपनी काबिलियत से देश का गौरव बढ़ाने वाले भारतीयों को हम नमन करते हैं।’ यह कार्यक्रम इंडियन बिजनेस एंड प्रोफेशनल ग्रुप द्वारा आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य महिला सशक्तिकरण को प्रोत्साहित करना था। रूमा देवी ने इस मंच पर महिलाओं की आर्थिक स्वतंत्रता और पारंपरिक हस्तशिल्प को वैश्विक पहचान दिलाने की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि किस तरह भारत के ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाएं अपनी मेहनत और हुनर के बल पर न केवल अपनी पहचान बना रही हैं, बल्कि अपने परिवार और समाज को भी सशक्त कर रही हैं। वाणी उत्सव पोस्टर का विमोचन इस कार्यक्रम के दौरान वाणी उत्सव के पोस्टर का भी विमोचन किया गया। यह उत्सव 29 और 30 मार्च 2025 को बाड़मेर में आयोजित किया जाएगा, जिसका उद्देश्य राजस्थान की विलुप्त होती वाणी गायन परंपरा को संरक्षित और प्रोत्साहित करना है। रूमा देवी ने कहा कि यह उत्सव लोकसंस्कृति के संरक्षण और नई पीढ़ी को इससे जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर विजेता कलाकारों को लाखों रुपये के पुरस्कार और वीणा वाद्य यंत्र भेंट किए जाएंगे। 23 मार्च को दुबई में वरनी अवार्ड समारोह इस कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से आईं महिलाओं ने अपने अनुभव साझा किए और नेटवर्किंग का लाभ उठाया। उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने रूमा देवी के प्रयासों की सराहना की और उनके महिला सशक्तिकरण के कार्यों की तारीफ की। गौरतलब है कि रूमा देवी आगामी 23 मार्च को दुबई में आयोजित वरनी अवार्ड समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। उनके इस अंतरराष्ट्रीय मंच पर सम्मानित होने से भारतीय संस्कृति और महिला सशक्तिकरण को और मजबूती मिलेगी।    

राजस्थान दिवस की तैयारियों में जुटेगी सरकार, 24 मार्च को पूर्ण होगा विधानसभा का बजट सत्र

 जयपुर विधानसभा का बजट सत्र 24 मार्च को संपन्न होने की संभावना है। इसके बाद सरकार राजस्थान दिवस की तैयारियों में जुटेगी। हालांकि पहले यह सत्र अप्रैल तक खींचे जाने की चर्चा थी लेकिन अब सरकार इसे आगे चलाने के मूड में नहीं है। वहीं जो बिल पेंडिंग रह गए हैं, वे या तो सदन में रखे नहीं जाएंगे या रखे जाएंगे तो उन्हें सिलेक्ट कमेटी को भेजा सकता है। शुक्रवार को सरकार सदन में दो बिलों पर चर्चा करवाएगी। इसमें पहला भू राजस्व संशोधन अधिनियम 1956 को और संशोधित करने के लिए लाया जाएगा। दूसरा लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान विधेयक 2024 लाया जाएगा। इसमें आपातकाल में जेल गए लोकतंत्र सेनानियों की सम्मान राशि, चिकित्सा राशि और नि:शुल्क परिवहन सुविधाओं में इजाफा किया जा सकता है। राज्य सरकार इसी सत्र में धार्मिक स्वतंत्रता विधेयक भी लाना चाहती थी। हालांकि अभी तक उसे सदन में नहीं रखा गया है। ऐसे में इस बात की संभावना कम ही है कि अब यह विधेयक इसी सत्र में चर्चा के लिए लाया जाएगा क्योंकि कोई भी विधेयक सदन में चर्चा में लाने से 48 घंटे पहले विधानसभा में सर्कुलेट किया जाना जरूरी होता है। कोचिंग सेंटर को नियमित करने के लिए विधेयक सदन में रखा जा चुका है लेकिन अभी इस पर भी चर्चा नहीं हुई है। इसके अलावा भूजल को लेकर लाया गया विधेयक फिर से सरकार प्रवर समिति को भेज चुकी है। प्रश्नकाल के बाद सदन में बीएसी का प्रतिवेदन रखा जाएगा। बीएसी की बैठक गुरुवार को हो चुकी है। अब सरकारी सचेतक जोगेश्वर गर्ग इसका प्रतिवेदन सदन के समक्ष रखेंगे। इसके बाद शून्यकाल में 3 ध्यानाकर्षण प्रस्ताव भी रखे जाएंगे।

अब तक देश से तस्करी कर बाहर भेजी गई 588 भारतीय प्राचीन वस्तुएं अमेरिका से वापस लाई गई: मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत

नई दिल्ली केंद्र सरकार ने संसद को बताया कि अब तक देश से तस्करी कर बाहर भेजी गई 588 भारतीय प्राचीन वस्तुएं अमेरिका से वापस लाई गई, इनमें से 297 को 2024 में वापस लाया गया। केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने राज्यसभा में एक लिखित जवाब में यह जानकारी दी। वह प्राचीन वस्तुओं के अवैध व्यापार को रोकने के लिए अमेरिका-भारत सांस्कृतिक संपत्ति समझौते के तहत वापस लौटाए गई ‘लूटे या चुराए गए कलाकृतियों’ की संख्या से संबंधित एक प्रश्न का उत्तर दे रहे थे। भारतीय प्राचीन वस्तुओं की तस्करी को रोकने के लिए अमेरिका के साथ सांस्कृतिक संपदा समझौते (सीपीए) पर हस्ताक्षर किए गए हैं। मंत्री ने बताया कि यह समझौता रोकथाम के लिए है, इसलिए इसमें कोई निश्चित समय सीमा या लक्ष्य संख्या नहीं है। मंत्री से यह भी पूछा गया कि क्या सरकार चोरी हुई प्राचीन वस्तुओं को वापस लाने के लिए अंतरराष्ट्रीय संगठनों या अन्य देशों के साथ सहयोग करने की योजना बना रही है। शेखावत ने कहा, “भारत जरूरत पड़ने पर यूनेस्को और इंटरपोल सहित विभिन्न अंतरराष्ट्रीय संगठनों के साथ सहयोग करता है।” शेखावत ने जवाब दिया कि कुंभ मेला एक प्रमुख हिंदू धार्मिक उत्सव है और दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक आयोजनों में से एक है, जहां लाखों श्रद्धालु पवित्र नदियों में स्नान करने के लिए इकट्ठा होते हैं। इस दौरान, कई पुराने संप्रदाय, आध्यात्मिक संगठन और धार्मिक नेता एक साथ आते हैं और सदियों पुरानी रस्मों, परंपराओं और प्रथाओं का पालन करते हैं। उन्होंने कहा, “भारत में प्राचीन परंपराओं का पुनरुत्थान, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक धरोहर में बढ़ती रुचि और आधुनिक धार्मिक चुनौतियों के बीच गहरे अर्थ की तलाश जैसे कारणों से हो रहा है।” मंत्री ने कहा कि आज के समाज में यह पुनरुत्थान महत्वपूर्ण है क्योंकि यह पारंपरिक प्रथाओं को बचाने, समाज में सौहार्द बढ़ाने और भारत की सांस्कृतिक धरोहर को मजबूत करने में मदद करता है।

पूर्ववर्ती गहलोत सरकार के सबसे बड़े छात्रवृत्ति घोटाले में भजनलाल सरकार ने की अब तक 2 करोड़ की वसूली

जयपुर राजस्थान का सबसे बड़ा छात्रवृत्ति घोटाला, जो पूर्ववर्ती अशोक गहलोत सरकार के वक्त का था, उसमें भजनलाल सरकार ने 2 करोड़ 22 लाख रुपये से अधिक की वसूली आरोपी छात्रों से 18 मार्च 2025 तक कर ली है । जबकि अभी भी 337 आरोपी छात्रों से छात्रवृत्ति की वसूली करनी बाकी है । यह छात्रवृत्ति घोटाला शैक्षणिक वर्ष 2021-22 और 2022-23 का है । सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग के सूत्रों के मुताबिक पूरे प्रदेश में जांच के दौरान 10248 संदिग्ध मामले छात्रवृत्ति लेने के पकड़े गए थे । इसमें से 1654 मामले वसूली के योग्य पाए गए थे। इसमें से अब तक गलत तरीके से छात्रवृत्ति लेने वाले 1075 छात्रों से 2 करोड़ 22 लाख 49 हजार 554 रुपये वसूली हो चुकी है । वहीं जांच के बाद सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग ने 311 शिक्षण संस्थानों को ब्लैकलिस्ट भी कर दिया था । जांच के दौरान पता चला कि सबसे ज्यादा मामले जयपुर ग्रामीण से थे । यहां पर 2928 संदिग्ध तरीके से छात्रवृत्ति लेने के पकड़े गए थे । जिसमें से 310 वसूली के योग्य पाए गए । इसमें से अब तक 266 आरोपी छात्रों से 9807008 रुपये की वसूली हो चुकी है,जबकि 44 छात्रों से वसूली की कार्य प्रक्रियाधीन है । वहीं जयपुर ग्रामीण के बाद दौसा जिले में 1752 संदिग्ध मामले छात्रवृत्ति लेने के पकड़े गए थे । इसमें से 469 केस वसूली के योग्य पाए गए इसमें से 449 छात्रों से 41 लाख 16 हजार 600 रुपये की वसूली हो चुकी है, जबकि 20 मामलों में वसूली की कार्यवाही प्रक्रियाधीन है । वहीं सवाईमाधोपुर जिले में 1483 संदिग्ध मामले जांच के दौरान पकड़े गए थे । इसमें से 295 मामले वसूली के योग्य पाए गए थे । लेकिन सवाईमाधोपुर जिले में अभी तक 65 आरोपी छात्रों से 12 लाख 49 हजार 300 रुपये की वसूली हो सकी है, जबकि 230 छात्रों से वसूली बाकी है । साथ ही यहां पर 16 संस्थानों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई थी । वहीं सीकर जिले में 504 संदिग्ध मामले जांच के दौरान पकड़े गए थे । इसमें से 167 मामले वसूली के योग्य पाए गए थे । इसमें अब तक 49 छात्रों से 9 लाख 46 हजार 300 रुपये की वसूली हो चुकी है,जबकि बाकी की जानकारी जिला कार्यालय द्वारा उपलब्ध नहीं कराई गई है । वहीं सीकर जिले में एक विश्वविद्यालय समेत 8 संस्थाओं और 118 अपात्र छात्रों के खिलाफ 9 जनवरी 2024 को एफआईआर दर्ज करवाई गई थी । जांच रिपोर्ट के मुताबिक भरतपुर जिले में 122 संदिग्ध मामले पकड़े गए थे । जिसमें से 33 वसूली योग्य पाए गए थे। इसमें से 27 केसों में अब तक 4 लाख 72 हजार 544 रुपये की वसूली कर ली गई है, जबकि 5 मामलों में वसूली कार्यवाही प्रक्रियाधीन है । वहीं झुंझुनूं जिले में 207 संदिग्ध मामलों में से 84 मामले वसूली के योग्य चिह्नित किए गए थे । इसमें से अब तक 55 आरोपी छात्रों से 18 लाख 65 हजार 550 रुपये की वसूली हो चुकी है ।

सीएम भजनलाल ने गृह मंत्री अमित शाह व लोकसभाध्यक्ष ओम बिड़ला सहित कई केंद्रीय मंत्रियों से की मुलाकात

जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा दिल्ली में केंद्रीय नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। गुरुवार शाम को शर्मा दिल्ली स्थित संसद भवन पहुंचे। यहां उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला सहित कई केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर प्रदेश की विकास परियोजनाओं के संबंध में चर्चा की। शर्मा ने लोकसभाध्यक्ष ओम बिड़ला से संसद भवन स्थित उनके कार्यालय में मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से उनके संसद भवन स्थित कार्यालय में भेंट की। इसके अलावा उन्होंने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात कर राजस्थान में वित्तीय संसाधनों का आवंटन, राज्य की आर्थिक विकास योजनाओं एवं केंद्र-राज्य सहयोग के विषयों पर चर्चा की। शर्मा केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गड़करी से मिलने उनके आवास पर पहुंचे।  इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं केमिकल और फर्टिलाईजर मंत्री जे.पी. नड्डा से उनके जनपथ स्थित निवास पर मुलाकात कर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य संबंधी विभिन्न विषयों पर चर्चा की। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से कृषि मंत्रालय स्थित कार्यालय में भेंट कर ग्रामीण विकास के विभिन्न विषयों को लेकर चर्चा की। चर्चा के दौरान केन्द्रीय मंत्री ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना, दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन सहित अन्य योजनाओं के संबध में राज्य सरकार द्वारा दिए प्रस्तावों पर सकारात्मक रुख दिखाते हुए विभागीय अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद डॉक्टर्स और मेडिकल स्टाफ की सुरक्षा लेकर नई SOP जारी

जयपुर सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद राज्य सरकार ने डॉक्टर्स और मेडिकल स्टाफ की सुरक्षा को लेकर नई SOP (स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर) जारी की है। यह कदम उन घटनाओं के मद्देनजर उठाया गया है, जहां मरीजों के परिजन आधी-अधूरी जानकारी के आधार पर डॉक्टरों के खिलाफ FIR दर्ज करवा देते हैं, जिससे चिकित्साकर्मियों को मानसिक उत्पीड़न झेलना पड़ता है और उनकी कार्यक्षमता तथा प्रतिष्ठा प्रभावित होती है। गृह विभाग की नई SOP के तहत चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग उन संस्थानों को चिन्हित करेगा, जहां सुरक्षा की आवश्यकता है। इसके बाद संबंधित संस्थान स्थानीय पुलिस स्टेशन के साथ समन्वय स्थापित करेंगे और संबंधित थानाधिकारी नियमित रूप से पेट्रोलिंग कर सुरक्षा निगरानी रखेंगे। यदि किसी संस्थान में हिंसा की सूचना मिलती है तो 6 घंटे के भीतर एफआईआर दर्ज करना अनिवार्य होगा। अगर घटना संबंधित पुलिस स्टेशन की सीमा में नहीं आती, तो जीरो एफआईआर दर्ज की जाएगी। ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई होगी और शीघ्र अनुसंधान किया जाएगा। एफआईआर को सीसीटीएनएस और आईसीजेएस सिस्टम पर दर्ज किया जाएगा। नई गाइडलाइन के तहत जिला स्तर पर DCP/SP और राज्य स्तर पर ADG (अपराध) द्वारा नामित अधिकारी इन मामलों की निगरानी करेंगे। इसके अलावा, डॉक्टरों और चिकित्साकर्मियों द्वारा दर्ज कराए गए परिवादों पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। अगर आवश्यक हुआ तो डॉक्टर्स और उनके परिवार की सुरक्षा के लिए विधि अनुसार उचित कदम उठाए जाएंगे। राज्य सरकार की इस नई पहल से चिकित्सा जगत को राहत मिलने की उम्मीद है, जिससे वे निर्भीक होकर मरीजों की सेवा कर सकें।

बांसवाड़ा में मक्का की फसल की आड़ में गांजे की खेती

बांसवाड़ा जिले की सदर थाना पुलिस ने सामरिया गांव के सुभाष नगर में मक्का की फसल की आड़ में गांजे की खेती करने का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने दो अलग-अलग खेतों से कुल 94 किलो गांजा बरामद किया है। सदर थाना अधिकारी बुधराम बिश्नोई ने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अगरवाला की ओर से एनडीपीएस एक्ट के तहत मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश भारद्वाज और उप अधीक्षक गोपीचंद मीणा के निर्देशन में सदर थाना पुलिस की विशेष टीम गठित की गई है। उन्होंने बताया कि गुरुवार को मुखबिर से सूचना मिली कि सामरिया गांव के सुभाष नगर में हेमचन्द पुत्र हकरू मईडा व ईश्वर पुत्र कानजी मईडा ने अपने खेत में गेहूं और मक्का की फसल में हरे गांजे के पौधे बोए हैं, जिस पर फूल आये हुए हैं, जिस पर टीम मौके पर पहुंची और कार्रवाई की। ग्राम पंचायत के सरपंच व पटवारी की उपस्थिति में हेमचंद के खेत से 32 किलो 315 ग्राम और ईश्वर के खेत से 62 किलो 230 ग्राम गांजे के हरे पौधे जब्त किए गए। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है। 18 कार्टन अंग्रेजी शराब भी बरामद एक अन्य कार्रवाई में सदर थाना पुलिस ने चिड़ियावासा गांव में पवन पुत्र अमर कलाल के मकान से 18 कार्टन शराब बरामद की है। उसने मकान के पीछे बने कमरो में अवैध शराब का भंडारण कर रखा था। पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet