LATEST NEWS

जल जीवन मिशन के कार्य गुणवत्तापूर्ण करने के निर्देश -जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक सम्पन्न

श्रीगंगानगर जल जीवन मिशन के अंतर्गत जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला कलक्टर डॉ. मंजू की अध्यक्षता मे हुई। बैठक में जिला कलक्टर ने जल जीवन मिशन के कार्यों को गुणवत्तापूर्ण करने एवं समय-समय पर निरीक्षण के निर्देश दिए।  बैठक में जिला कलक्टर ने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें एवं विभागीय अधिकारी समय-समय निरीक्षण करें। पाइप लाइन बिछाते समय एवं बिछाने से पूर्व संबंधित विभाग की एनओसी के माध्यम से अनुमति लेकर ही सडक तोडने की कार्यवाही शुरू करें। कार्य पूर्ण होने पर उसकी तत्काल मरम्मत करवाएं। विभाग की ओर से की जा रही जलपूर्ति की समय-समय जांच करें।  बैठक में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षण अभियंता एवं मिशन के सदस्य सचिव विजय कुमार शर्मा ने विभाग की ओर से प्रस्तुत रिपोर्ट में बताया कि जिले में 1192 गांवों के लिए 333 योजनाएं स्वीकृत हैं। इनमें से 1176 गांवों के लिए 331 योजनाओं की निविदाएं आमंत्रित हो चुकी हैं और 1162 गांवों के लिए 329 योजनाओं के कार्य आदेश भी जारी हो चुके हैं। अब तक 235 योजनाओं के कार्य पूर्ण हो चुके हैं एवं 94 योजनाओं के कार्य प्रगति पर हैं। अधीक्षण अभियंता ने जल जीवन मिशन कार्यक्रम के अंतर्गत ब्लॉक वार क्रियाशील घरेलू जल संबंध (एफएचटीसी) व हर घर जल प्रमाणीकरण की प्रगति से अवगत करवाया।  अधिशासी अभियंता मोनेटरिंग मोहनलाल अरोडा ने अवगत करवाया कि कार्यों की गुणवत्ता जांच के बाद ही संबंधित फर्म को भुगतान किया जाता है। बैठक में जल जीवन मिशन के अंतर्गत योजनाओं के संचालन एवं संधारण की वार्षिक आवश्यक अनुमानित लागत का भी अनुमोदन किया गया।   बैठक में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुभाष कुमार, अनूपगढ़ वृत के अधीक्षण अभियंता हरपाल सिंह, अधिशासी अभियंता पराग स्वामी अधिशासी अभियंता ग्रामीण प्रशांत खैरवा, आईईसी कंसलटेंट श्रवण पारीक व जल एवं स्वच्छता मिशन सदस्य अधिकारीगण एवं सभी सहायक अभियंतागण मौजूद रहे।  

38वें नेशनल गेम्‍स में शुभम गोरा ने जीता गोल्‍ड मैडल, अतिरिक्त आयुक्त शाह सहित अन्य अधिकारियों ने दी बधाई

जयपुर, उद्योग एवं वाणिज्‍य विभाग में कनिष्‍ठ सहायक पद पर कार्यरत शुभम गोरा को 38वें नेशनल गेम्‍स में वूशू में गोल्‍ड मैडल जीतने पर अतिरिक्त आयुक्त एस एस शाह सहित अन्य अधिकारियों ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उद्योग भवन में  गोरा को माला पहनाकर स्वागत किया गया। शाह ने बताया कि यह मैडल उद्योग विभाग के लिए बेहद खास है।  उन्होंने कहा कि विभाग आगे भी खेलों में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सकारात्मक माहौल देगा।

बस्सी, कानोता और बांसखोह में व्याख्याताओं के 90 प्रतिशत पद भरे : उच्च शिक्षा मंत्री

जयपुर, उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेम चन्द बैरवा ने बुधवार को विधानसभा में कहा कि बस्सी विधानसभा क्षेत्र के बस्सी, कानोता तथा बांसखोह में संचालित महाविद्यालयों में व्याख्याताओं के 90 प्रतिशत पद भरे हुए हैं। उन्होंने बताया कि विभिन्‍न विषयों में सहायक आचार्यों के 1 हजार 936 रिक्‍त पदों पर भर्ती के लिए राजस्‍थान लोक सेवा आयोग अजमेर को अभ्यर्थना प्रेषित की गयी है। जिन पर भर्ती कार्यवाही प्रक्रियाधीन है। महाविद्यालयों में रिक्त पदों को नियमानुसार चयनित अभ्‍यर्थी उपलब्ध होने पर यथासम्भव भरा जा सकेगा। उच्च शिक्षा मंत्री प्रश्नकाल के दौरान सदस्यों द्वारा इस संबंध में पूछे गए पूरक प्रश्नों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि बस्सी में संचालित राजकीय महाविद्यालय में व्याख्याताओं के 18 पद स्वीकृत हैं, जिनमें से 16 भरे हुए हैं। बांसखोह में संचालित राजकीय कन्या महाविद्यालय में सभी स्वीकृत 7 पद भरे हुए हैं। इसी प्रकार कानोता में संचालित राजकीय महाविद्यालय में व्याख्याताओं के 7 पद स्वीकृत हैं, जिनमें से 6 पद भरे हुए हैं। डॉ. बैरवा ने कहा कि राजकीय महाविद्यालयों में रिक्त पदों पर विद्या संबल योजना के तहत शिक्षकों को लगाकर अध्यापन कार्य किया जा रहा है। इससे पहले विधायक श्री लक्ष्मण के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में उच्च शिक्षा मंत्री ने बस्‍सी, कानोता तथा बांसखोह के राजकीय महाविद्यालयों में विषयवार शिक्षकों के स्‍वीकृत, कार्यरत एवं रिक्‍त पदों का विवरण सदन के पटल पर रखा।

राजस्थान के बारां और दौसा जिलों में सड़क हादसे , कुल 5 लोगों मौत

राजस्थान राजस्थान के बारां और दौसा जिलों में दर्दनाक सड़क हादसे हुए, जिनमें कुल 5 लोगों की जान चली गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। बारां में सगाई के दिन ही एक युवक और उसके दो रिश्तेदारों की मौत हो गई, वहीं दौसा में श्रद्धालुओं से भरी एक बस पलटने से दो महिलाओं की मौत हो गई और 16 लोग घायल हो गए। बारां जिले के मांगरोल में एक कार हादसे में 23 वर्षीय पराग, देवकरण (65) और बद्रीलाल (50) की जान चली गई। पराग ने कुछ ही घंटे पहले अपनी मंगेतर को अंगूठी पहनाई थी और घर लौटते समय यह हादसा हो गया। हादसे में जीवनलाल और विष्णु गंभीर रूप से घायल हुए हैं। यह दुर्घटना मांगरोल से मध्य प्रदेश के श्योपुर जाने वाले हाईवे पर मऊ बालाजी के पास हुई, जब पराग की कार सामने से आ रही गाड़ी से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पराग को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। हादसे के बाद दूसरी कार के ड्राइवर और अन्य लोग मौके से फरार हो गए। पराग की सगाई सीसवाली गांव की एक युवती से हुई थी। हादसे के बाद पराग और उसके रिश्तेदारों का अंतिम संस्कार आज किया जाएगा। परिवार में गहरे शोक का माहौल है, वहीं जिस लड़की से पराग की सगाई हुई थी, उसके घर में भी मातम छा गया है। दौसा में श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, 2 की मौत, 16 घायल राजस्थान के दौसा जिले में एक और बड़ा सड़क हादसा हुआ, जिसमें दो महिलाओं की मौत हो गई और 16 लोग घायल हो गए। दुर्घटना बालाहेड़ी थाना क्षेत्र के पीपलखेड़ा गांव में सुबह करीब साढ़े 4 बजे हुई, जब महाकुंभ से स्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं की बस एक डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे का कारण सड़क पर अचानक आए पशु को बचाने के प्रयास में ड्राइवर का नियंत्रण खो बैठना बताया जा रहा है। बस में अधिकतर महिलाएं सवार थीं, जो हादसे के वक्त गहरी नींद में थीं। टक्कर के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई, स्थानीय लोगों ने तुरंत यात्रियों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। घायलों में 7 को दौसा रेफर किया गया, जबकि 5 की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें जयपुर रेफर किया गया। पुलिस ने क्रेन की मदद से बस को हटवाकर यातायात सुचारू कराया।  

जयपुर जिले में बुधवार को होगा किसान रजिस्ट्री शिविरों का आगाज, हर किसान को मिलेगी 11 अंकों की एक विशिष्ट पहचान

   जयपुर में 31 मार्च तक ग्राम पंचायतों में होगा किसान रजिस्ट्री शिविरों का आयोजन जिला कलक्टर के निर्देश पर जिला स्तरीय हेल्प डेस्क का किया गया गठन फार्मर आईडी के अलावा किसानों को विभागीय योजनाओं से भी किया जाएगा लाभांवित   जयपुर, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशों की अनुपालना में बुधवार, 5 फरवरी से जयपुर जिले की ग्राम पंचायतों में किसान रजिस्ट्री शिविरों का आयोजन होगा। शिविरों के सफल आयोजन के लिए जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी के निर्देश पर जिला स्तरीय हेल्प डेस्क का गठन किया गया है। अपनी ग्राम पंचायत में शिविर के आयोजन सहित अन्य जानकारियां हासिल करने के लिए आमजन एवं किसान दूरभाष नंबर 0141-2209905, 0141-2209906 पर संपर्क कर सकते हैं। 5 फरवरी को जयपुर जिले के मौजमाबाद के मोखमपुरा, किशनगढ़-रेनवाल के लुनियावास, जयपुर के सुमेल, जोबनेर के ढाणी नागान, आमेर के लबाना, सांगानेर के गोनेर, फुलेरा-सांभरलेक के हबसपुरा, जमवारामगढ़ के भानपुरा कलां, बस्सी के कानोता, कालवाड़ के बेगस, चौमूं के नांगल कलां, शाहपुरा के नायन, तुंगा के माधोगढ़, माधोराजपुरा के ढाबिच, फागी के लदाना, चाकसू के टुटोली, दूदू के सुनाड़िया सहित कोटखावदा और आंधी ग्राम पंचायत में शिविरों लगेंगे। किसान रजिस्ट्री शिविरों के सफल आयोजन एवं आमजन की सुविधा हेतु आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन के उच्चाधिकारी मौके पर जाकर व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे। फार्मर रजिस्ट्री किसानों को सशक्त करने के लिए उन्हें डिजिटल रूप से सक्षम बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को जयपुर जिले में किसान रजिस्ट्री शिविरों के सफल आयोजन एवं जिले के समस्त किसानों का एग्रीस्टैक पर रजिस्ट्रेशन सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया है। उन्होंने शिविरों के व्यापक प्रचार प्रसार के भी निर्देश दिये हैं ताकि जिले के प्रत्येक किसान को ना केवल शिविरों के आयोजन की जानकारी हो बल्कि शिविरों में किसान फार्मर आईडी बनाने के साथ-साथ अन्य विभागीय योजनाओं से लाभांवित हों सकें। प्रातः 9:30 बजे से सायं 5:30 बजे तक होगा शिविरों का आयोजन— एग्रीस्टैक योजनांतर्गत जयपुर में किसान रजिस्ट्री अभियान का आयोजन ग्राम स्तर पर 5 फरवरी से 31 मार्च तक किया जायेगा। इसके तहत ग्राम पंचायत स्तर पर आयोजित शिविरों में किसानों की विशिष्ट किसान आईडी बनाई जायेगी। शिविरों का आयोजन प्रातः 9ः30 बजे से सायं 5ः30 बजे तक किया जाएगा। शिविर में किसान आईडी तैयार करने के साथ साथ प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना, मुख्यमंत्री आरोग्य आयुष्मान योजना, किसान क्रेडिट कार्ड मंगला पशु बीमा योजना, पशु टीकाकरण, पशु चिकित्सा एवं उपचार सहित पशुपालन विभाग, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग सहित अन्य विभागों की योजनाओं से भी किसानों को लाभांवित किया जाएगा। अभियान के अंतर्गत प्रत्येक किसान को विशिष्ट फार्मर आईडी 11 अंकों की प्रदान की जायेगी। किसानों द्वारा आईडी बनवाने के लिये आधार कार्ड, जमाबंदी, मोबाईल नम्बर की जरूरत होगी। भविष्य में किसानों को सरकारी योजनाओं व सेवाओं तक आसान पहुंच करने, प्रधानमंत्री किसान/मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, कृषि विभाग की अन्य योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिये फार्मर रजिस्ट्री के माध्यम से प्राप्त आईडी उपयोगी होगी। बेहद सरल है फार्मर आईडी बनवाने की प्रक्रिया— शिविर कार्यक्रमानुसार 5 फरवरी से राज्य में सभी ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर शिविर आयोजित करवाये जा रहे हैं। कृषि भूमि से संबंधित व्यक्ति ग्राम पंचायत के शिविर में जाकर फार्मर आईडी बनवा सकते हैं। फार्मर आईडी बनाने के लिए किसान को महज अपना आधार कार्ड, आधार से लिंक्ड मोबाइल नम्बर वाला फोन और नवीनतम जमाबंदी लेकर शिविर में आना होगा। अपनी ग्राम पंचायत में शिविर कार्यक्रम की जानकारी www.rjfrc.rajasthan.gov.in पोर्टल पर जाकर प्राप्त की जा सकती है। हर किसान को मिलेगी 11 अंकों की एक विशिष्ट पहचान— किसान रजिस्ट्री, एग्रीस्टैक परियोजना के तहत कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय भारत सरकार की एक पहल है। कृषक विवरण (कृषक का जनसांख्यिकीय विवरण, उसके द्वारा धारित कृषि भूमि का विवरण, प्रत्येक कृषि भूखण्ड के जीपीएस निर्देशांक, उस पर बोई गई फसलों का विवरण आदि) को डिजिटल इन्फास्ट्रक्चर में संकलित किया जाकर, प्रदेश के प्रत्येक किसान को ’आधार’ आधारित एक 11 अंकों की एक यूनिक आईडी (विशिष्ट किसान आईडी) आवंटित की जाएगी, जिससे किसान डिजिटल रूप से अपनी पहचान प्रमाणित कर सकेंगे। किसान आईडी डिजिटली सत्यापन योग्य पहचान है, जिसे www.rjfr.agristack.gov.in पोर्टल पर जाकर प्राप्त कर सकते हैं। फार्मर आईडी जनरेट होने के बाद भूमि संशोधन (खसरा जोड़ने या हटाने) के लिए पटवारी, भू-अभि. निरीक्षक या तहसीलदार से सम्पर्क किया जा सकता है। इस हेतु मोबाइल एप/वेबसाइट द्वारा प्रदेश के समस्त कृषकों के स्वामित्व वाले सभी खसरों को सम्मिलित करते हुए कृषक के ‘आधार’ से लिंक कराया जाएगा, तत्पश्चात कृषक से ऑनलाइन सहमति प्राप्त करते हए ई-हस्ताक्षर की कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी। इसलिए उपयोगी है किसान रजिस्ट्री— भविष्य में प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि, कृषि विभाग की योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए फार्मर आईडी आवश्यक है। राज्य एवं भारत सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ सीधे पात्र किसानों को प्रदान करने के लिए फार्मर आईडी आवश्यक होगी। भविष्य में नामांतरण एवं क्रय-विक्रय पंजीयन की प्रक्रिया में भी फार्मर आईडी आवश्यक होगी। किसान रजिस्ट्री से किसानों को लाभ— किसान आईडी (बिना अतिरिक्त दस्तावेज) के माध्यम से सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं तक पहुंच आसान हो सकेगी। पात्र किसान का प्रधानमंत्री-किसान/मुख्यमंत्री-किसान सम्मान निधि योजना, अन्य योजनाओं में स्वतः जुड़ना सम्भव होगा। किसानों से फसलों की न्यूनतम समर्थन मूल्यों एवं अन्य योजनाओं में त्वरित (बिना किसी अतिरिक्त दस्तावेज के) खरीद संभव हो सकेगी। किसान की फसल के अनुसार डिजिटल तरीके से फसलों का बीमा संभव होगा। इसके अतिरिक्ति किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड द्वारा ऋण आसानी एवं शीघ्रता से मिल सकेगा। किसानों को फसलों के लिए सेवाओं और बाजारों का व्यापक विकल्प मिल सकेगा। किसान अपनी फसलों, मृदा की स्थिति और कृषि-जलवायु परिस्थितियों के अनुसार परामर्श सेवाएं प्राप्त कर सकेंगे। साथ ही, सरकारी योजनाओं में लाभों का समान वितरण सुनिश्चित हो सकेगा, साथ ही लाभ से वंचित पात्र किसानों की पहचान संभव होगी ।

जयपुर के चौमूं में अनियंत्रित होकर खाई में गिर स्कूल बस, 1 छात्रा की मौत

जयपुर चौमूं से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है. वीर हनुमान मार्ग पुलिया पर बुधवार सुबह एक स्कूल बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई. बस के नीचे दबने से एक बच्ची की मौत हो गई और कई बच्चे घायल हो गए हैं.  हादसे की सूचना मिलते ही चौमूं थाना पुलिस और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची. बताया जा रहा है कि बस चौमूं के एक निजी स्कूल की थी, जिसमें करीब 30 से 40 बच्चे सवार थे. हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में मौके पर जमा हो गए. लोगों ने प्रशासन ने खिलाफ नारे लगाए घटना की जानकारी मिलते ही पूर्व विधायक रामलाल शर्मा और CBEO गोविंदगढ़ राम सिंह मीणा भी मौके पर पहुंचे. इस हादसे से गुस्साए लोगों ने परिवहन विभाग के खिलाफ नारेबाजी की और लापरवाही का आरोप लगाया. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है और सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. प्रत्यक्षदर्शी ने क्या बताया ? एक प्रत्यक्षदर्शी विष्णु प्रताप ने बताया कि बस की स्पीड बहुत तेज़ थी. करीब 70 से 80 की स्पीड थी. बस को स्कूल की तरफ घुमाना था, लेकिन स्पीड की वजह से वह घुमा नहीं  पाया और बस पलट गई. प्रत्यक्षदर्शी विष्णु प्रताप बाद में कई बच्चों को शीशे तोड़ कर बस से बाहर निकाला गया. एक लड़की गेट के पास थी, जैसे ही बस ने पलटी खाई वो नीचे दब गई. बस में करीब 40 से 50 बच्चे थे, जिसमें लड़कियां ज़्यादा थीं. हादसे के बाद प्रशासन के जल्दी बचाव कार्य नहीं शुरू नहीं करने पर लोगों ने प्रशासन के खिलाफ ज़बरदस्त नारेबाजी की. मृतक छात्रा की पहचान कोमल देवंदा निवासी रामपुरा डाबडी के रुप में हुई है.  चौमूं एसीपी अशोक चौहान और जिलाध्यक्ष श्याम शर्मा पहुंचे मौके पर पहुंचे हैं. घायल बच्चों का चौमूं के सिद्धि विनायक अस्पताल में उपचार जारी है.

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने सवाई भोज में भगवान श्री देवनारायण के मंदिर में किए दर्शन

भीलवाड़ा प्रदेश की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी आज भीलवाड़ा जिले के आसींद क्षेत्र के दौरे पर रहीं, जहां उन्होंने भगवान श्री देवनारायण के 1113वें जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित भव्य समारोह में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने प्रेमसागर सरोवर के सौंदर्यीकरण और देवनारायण आवासीय बालिका विद्यालय खोलने की घोषणा की, जिससे स्थानीय जनता में हर्ष की लहर दौड़ गई। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने सवाई भोज में भगवान श्री देवनारायण के मंदिर में दर्शन किए और उसके बाद विशाल जनसमूह को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भगवान श्री देवनारायण ने समाज में व्याप्त बुराइयों को समाप्त कर धर्म, सत्य और सद्भाव का संदेश दिया। उन्होंने सर्व समाज और सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए अतुलनीय कार्य किए। हमें उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज में सद्भाव और समरसता को बढ़ाना चाहिए। उन्होंने भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान श्री देवनारायण की जयंती के पावन अवसर पर उपस्थित सभी श्रद्धालुओं को बधाई दी। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों और आमजन की मांग पर उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने प्रेमसागर सरोवर के सौंदर्यीकरण, प्रकाश व्यवस्था और लाइट डेकोरेशन के कार्यों को मंजूरी दी। साथ ही देवनारायण आवासीय बालिका विद्यालय खोलने की भी घोषणा की गई, जिससे क्षेत्र की बेटियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा- इन सभी विकास कार्यों को राज्य सरकार के आगामी बजट में शामिल कर जल्द से जल्द अमल में लाया जाएगा। प्रदेश सरकार डबल इंजन की शक्ति के साथ हर वर्ग और हर क्षेत्र के समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। आने वाले समय में बजट घोषणाओं में समाज के प्रत्येक वर्ग का विशेष ध्यान रखा जाएगा। इस अवसर पर गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने भी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा, भगवान श्री देवनारायण राजस्थान के एक लोक देवता, शासक और महान योद्धा थे। उन्होंने अपने अनुयायियों को गौ-रक्षा का संदेश दिया और समाज में व्याप्त कुरीतियों को समाप्त किया। देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश भड़ाना ने अपने उद्बोधन में कहा कि भगवान श्री देवनारायण ने समाज को अच्छाई और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। उन्होंने आतंकवाद और अन्य बुराइयों से संघर्ष कर समाज में शांति स्थापित की। हमें उनके जीवन से सीख लेनी चाहिए और समाजसेवा के प्रति अपने कर्तव्यों को निभाना चाहिए। कार्यक्रम में मांडल विधायक उदयलाल भड़ाना, आसींद विधायक जब्बर सिंह, पूर्व मंत्री कालूलाल गुर्जर ने भी भगवान श्री देवनारायण के योगदान पर अपने विचार व्यक्त किए। इस ऐतिहासिक अवसर पर पंजाब के पूर्व राज्यपाल श्री वी.पी. सिंह, जनप्रतिनिधि श्री प्रशांत मेवाड़ा, पूर्व विधायक रामलाल गुर्जर, गुलाबपुरा नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष धनराज गुर्जर, जिला परिषद सदस्य नंदलाल गुर्जर और अतिरिक्त जिला कलेक्टर ओमप्रकाश मेहरा सहित कई वरिष्ठ अधिकारी, गणमान्य नागरिक और हजारों श्रद्धालु उपस्थित रहे।  

सीएम शर्मा ने राजस्थान विधानसभा NeVA सेवा केंद्र का फीता काटकर किया उद्घाटन

जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थान विधानसभा में “राजस्थान विधानसभा NeVA सेवा केंद्र” का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने मुख्यमंत्री को सेवा केंद्र की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, राज्यसभा सदस्य मदन राठौड़ सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। NeVA सेवा केंद्र का उद्देश्य विधानसभा कार्यों को डिजिटलीकरण और सुगमता प्रदान करना है, जिससे विधायकों और प्रशासन को कार्यप्रणाली में अधिक पारदर्शिता और सुविधा मिलेगी। NeVA (National e-Vidhan Application) सेवा केंद्र का उद्देश्य विधानसभा की कार्यवाही को डिजिटल बनाना है, जिससे विधायकों और प्रशासनिक अधिकारियों को कागज रहित और पारदर्शी तरीके से कार्य करने की सुविधा मिलेगी। आपको बता दें कि राजस्थान सरकार डिजिटल प्रशासन की दिशा में लगातार आगे बढ़ रही है। NeVA सेवा केंद्र पेपरलेस कार्य प्रणाली की ओर एक अहम कदम है, जिससे पर्यावरण संरक्षण में भी मदद मिलेगी और सरकारी कार्यों की गति तेज होगी।    

6 फरवरी से विधानसभा के सामने अनिश्चितकालीन धरने पर बैठगे पूर्व सिंचाई मंत्री देवी सिंह भाटी

बीकानेर राजस्थान की राजनीति में एक बार फिर हलचल मच गई है। पूर्व सिंचाई मंत्री देवी सिंह भाटी ने 6 फरवरी से राजस्थान विधानसभा भवन, जयपुर के सामने अनिश्चितकालीन धरने पर बैठने का ऐलान किया है। उन्होंने लंबे समय से बीकानेर में जमे एक पुलिस अधिकारी को फिर से बीकानेर में पोस्टिंग देकर सरकार पर हठधर्मिता का आरोप लगाते हुए कहा कि कि सरकार चुने हुए जनप्रतिनिधियों की बातों को नजरअंदाज कर रही है और पुलिस प्रशासन को राजनीति से प्रभावित किया जा रहा है। उन्होंने खासतौर पर आईपीएस अधिकारी प्यारेलाल शिवरान की नियुक्ति को निशाने पर लिया है, जो बीकानेर में विभिन्न पदों पर वर्षों से जमे हुए हैं। अब शिवरान को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) में पुलिस अधीक्षक बना दिया गया है, जिससे भाटी खासे नाराज हैं।देवी सिंह भाटी और वर्तमान में श्रीकोलायत विधायक उनके पौत्र अंशुमान सिंह भाटी ने इस संबंध में कई बार चुनाव आयोग, राज्य सरकार और पुलिस विभाग से शिकायतें कीं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। उनका दावा है कि एसपी रेंक के इस अधिकारी की नियुक्ति नियमों के खिलाफ है, क्योंकि किसी भी राजपत्रित अधिकारी को तीन वर्षों से अधिक एक ही जिले में पदस्थापित नहीं किया जा सकता। इसके बावजूद शिवरान को लंबे समय तक बीकानेर में बनाए रखा गया। भाटी का कहना है, अगर हमारी मांगें नहीं मानी गईं तो यह धरना मैं विधानसभा के आगे अनिश्चितकालीन धरने पर बैठूंगा। सरकार की हठधर्मिता के खिलाफ यह लड़ाई अब निर्णायक मोड़ पर है। बहरहाल भाजपा सरकार में मंत्री किरोड़ी लाल मीणा के इस्तीफा प्रकरण को लेकर फजीहत झेलने के बाद अब भाजपा सरकार में पूर्व नहर मंत्री,भाजपा के कद्दावर नेता देवी सिंह भाटी के विधानसभा के सामने धरने पर बैठने के ऐलान के बाद प्रदेश की राजनीति में भूचाल आना तय माना जा रहा है।

विधानसभा सत्र के बीच राजस्थान में कैबिनेट बैठक आज

राजस्थान राजस्थान विधानसभा के बजट सत्र के दौरान आज शाम 4 बजे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक होगी। सीएमओ में आयोजित इस बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा होने और उन्हें मंजूरी मिलने की संभावना है। विशेष रूप से विधानसभा में रखे जाने वाले विभिन्न विधेयकों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। इसके अलावा, नई टाउनशिप नीति, युवा नीति और सेवा नियमों में संशोधन सहित कई अहम प्रस्तावों को भी स्वीकृति दी जा सकती है। विधानसभा में पेश हुआ धर्मांतरण विरोधी विधेयक कैबिनेट बैठक से ठीक एक दिन पहले राजस्थान विधानसभा में धर्मांतरण विरोधी विधेयक प्रस्तुत किया गया। स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने इस विधेयक को पेश करते हुए कहा कि यदि कोई व्यक्ति धर्म परिवर्तन के उद्देश्य से विवाह करता है, तो इसे ‘लव जिहाद’ माना जाएगा। यदि जांच में यह प्रमाणित होता है कि विवाह का उद्देश्य धर्म परिवर्तन कराना था, तो ऐसी शादी को अवैध घोषित करने का प्रावधान रखा गया है। धर्म परिवर्तन से पहले अनिवार्य रूप से कलेक्टर को सूचित करना होगा इस विधेयक के अनुसार, यदि कोई व्यक्ति धर्म परिवर्तन करना चाहता है, तो उसे 60 दिन पूर्व संबंधित जिला कलेक्टर को सूचित करना आवश्यक होगा। इस अवधि के दौरान प्रशासन यह सुनिश्चित करेगा कि धर्म परिवर्तन छल, बल, या प्रलोभन के आधार पर नहीं किया गया हो। यदि जांच में कोई अनियमितता पाई जाती है, तो दोषी व्यक्ति या संस्था पर कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। अवैध धर्म परिवर्तन में मदद करने पर भी सजा का प्रावधान धर्मांतरण विरोधी विधेयक में यह प्रावधान भी शामिल किया गया है कि यदि कोई व्यक्ति या संस्था अवैध रूप से धर्म परिवर्तन कराने में सहायता करता है, तो उसे भी अपराधी माना जाएगा। इस अपराध के लिए दोषियों को कड़ी सजा दी जाएगी। स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने इस विधेयक को पेश करते हुए कहा कि इसका मुख्य उद्देश्य समाज में अनैतिक धर्मांतरण की घटनाओं को रोकना और धार्मिक शांति बनाए रखना है। उन्होंने कहा कि यह विधेयक पास होने के बाद राष्ट्रपति की मंजूरी मिलने पर कानून का रूप लेगा। इसका उद्देश्य किसी भी प्रकार के जबरन धर्मांतरण को रोकना और समाज में समरसता को बनाए रखना है।  

सांवलिया जी मंदिर की तर्ज पर केकड़ी में भी शीघ्र ही बनाया जाएगा सांवलिया सेठ का विशाल मंदिर

केकड़ी केकड़ी विधायक शत्रुघ्न गौतम ने खाटूश्याम मंदिर के प्रथम पाटोत्सव के मौके पर जयपुर रोड पर आयोजित भजन संध्या के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए घोषणा की कि केकड़ी में सांवलिया सेठ का विशाल मंदिर बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए जल्दी ही शहर में भूमि चिन्हित कर उसे मंदिर के लिए आवंटित कराने की कार्रवाई की जाएगी। विधायक गौतम ने कहा कि केकड़ी आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत धार्मिक नगरी है। वर्ष पर्यंत आयोजित होने वाले सभी धर्मों के भव्य विशाल धार्मिक अनुष्ठान व उत्सव इस शहर की परंपरागत पहचान हैं। उन्होंने खाटूश्याम मंदिर व इसके साथ जुड़े लक्ष्मीनारायण मंदिर व बालाजी महाराज मंदिर के पाटोत्सव की बधाई देते हुए कहा कि एक वर्ष पूर्व स्थापित खाटूश्याम मंदिर अल्प समय में ही हजारों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र बन गया है। इस अवसर पर उन्होंने देश के ख्यातनाम कलाकारों को आमंत्रित कर केकड़ी में एक और विशाल भजन संध्या आयोजित करने की घोषणा की। विधायक गौतम ने इस अवसर पर कहा कि प्रदेश के आने वाले बजट में केकड़ी को विशेष सौगात मिलने वाली है। उन्होंने बताया कि पुराना कोटा मार्ग व सावर होते हुए नसीराबाद-देवली फोरलेन सड़क मार्ग का कार्य शीघ्र ही शुरू होने वाला है। इसके बनने से इलाके के लोगों को यातायात के भारी दबाव के कारण होने वाले हादसों से निजात मिल सकेगी। इस अवसर पर श्री श्याम प्रेमी सेवा समिति व पोकीनाड़ी विकास समिति के तत्वावधान में आयोजित भजन संध्या में सुप्रसिद्ध भजन गायक प्रकाशदास महाराज, गोकुल शर्मा, ऋषभ मित्तल व रिदेश अरोड़ा ने भजन प्रस्तुत किए। भजन संध्या के दौरान भगवान श्रीनाथ की आकर्षक झांकी सजाई गई तथा 56 भोग लगाकर अलसुबह महाआरती कर प्रसाद वितरण किया गया। विधायक शत्रुघ्न गौतम ने भजन कलाकारों का माल्यार्पण व दुपट्टा ओढ़ाकर स्वागत किया। पाटोत्सव के तहत क्षेत्र के प्रभातफेरी निकाली गई, जिसमें अलग-अलग गांवों से आए लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बिजासण माता मंदिर से शुरू हुई प्रभात फेरी जयपुर रोड स्थित मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों ने प्रभात फेरी के सदस्यों का सम्मानित किया तथा भंडारे का आयोजन किया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

1300 से ज्यादा बेबी किट का वितरण, राजस्थान-जयपुर कलक्टर के निर्देश पर सक्षम अभियान में बेटी का मनाया जन्मोत्सव

जयपुर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर जयपुर जिले में जारी सक्षम जयपुर अभियान आधी आबादी के पूर्ण विकास का दूसरा नाम बन गया है। जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी के नेतृत्व में जिला प्रशासन द्वारा बालिकाओं एवं महिलाओं के सर्वांगीण विकास के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा रहा है। महिला अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक डॉ. राजेश डोगीवाल ने बताया कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के ध्येय को साकार करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा सक्षम जयपुर अभियान के तहत बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने एवं महिला सशक्तिकरण की दिशा में अहम कदम उठाये जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत समाज में बेटी के जन्म को जन्मोत्सव के रूप में मनाये जाने की अवधारणा को पल्लवित करने के लिए जनजागरुकता फैलाई जा रही है। जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी के निर्देशों की अनुपालना में कन्या जन्मोत्सव के तहत आंगबाड़ी एवं अस्पतालों में कन्या जन्म पर विगत एक महीने में 1300 परिवारों को बेबी किट का वितरण किया गया, साथ ही, नवजात कन्या के नाम पर ही पंचायत में पौधारोपण भी किया गया है। डॉ. डोगीवाल ने जानकारी दी कि बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए जयपुर जिला प्रशासन ने अनूठी पहल करते हुए गणतंत्र दिवस पर आयोजित समारोह में 5 हजार 769 होनहार छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इतना ही नहीं, कई समारोह में 10वीं एवं 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में टॉप तीन में स्थान हासिल करने वाली प्रतिभावान बालिकाओं के अभिभावकों को भी सम्मानित कर बालिका शिक्षा के लिए प्रोत्साहित किया गया। साथ ही, उन्होंने बताया कि सक्षम जयपुर अभियान के तहत जयपुर की 36 पीएम श्री विद्यालयों में जागरुकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत जिसमें प्रशिक्षकों द्वारा बालिकाओं को गुड टच, बैड टच, आत्मरक्षा प्रशिक्षण के साथ-साथ महत्वपूर्ण कानूनों की भी जानकारी प्रदान की गई। इन जागरुकता कार्यक्रम से जिले की 8 हजार से अधिक छात्राओं को लाभांवित कर जयपुर जिला प्रशासन द्वारा बालिका शिक्षा एवं महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास किये गए।

‘शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में विकास की नई राह’, राजस्थान-जोधपुर में संसदीय कार्य मंत्री पटेल ने विद्यालय भवन का किया लोकार्पण

जयपुर। संसदीय कार्य, विधि एवं विधिक कार्य मंत्री श्री जोगाराम पटेल ने जोधपुर जिले में विभिन्न विकासात्मक कार्यक्रमों में भाग लिया। उन्होंने शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आयोजित कार्यक्रमों में शिरकत की और सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया। मंत्री श्री पटेल ने कालबेलिया कॉलोनी, नयापुरा चौखा में स्व. श्रीमती तारा मूंदड़ा की स्मृति में निर्मित राजकीय प्राथमिक विद्यालय के नवीन भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि— “शिक्षा समाज के समग्र विकास की कुंजी है। यह विद्यालय केवल एक भवन नहीं, बल्कि हमारे भविष्य निर्माताओं के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सुविधाजनक वातावरण प्रत्येक विद्यार्थी का अधिकार है, और सरकार इस दिशा में निरंतर प्रयासरत है। इस विद्यालय भवन के निर्माण में भामाशाह श्री दामोदर दास मूंदड़ा का महत्वपूर्ण योगदान रहा, जिन्होंने 10 कमरे, अंडरग्राउंड, हॉल एवं अन्य भवन संरचनाओं के संपूर्ण निर्माण में आर्थिक सहयोग प्रदान किया। मंत्री श्री पटेल ने भामाशाह श्री दामोदर दास मूंदड़ा का सम्मान किया और कहा कि समाज के समर्पित नागरिकों का यह योगदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणादायक रहेगा। उन्होंने विद्यालय में शिक्षकों और विद्यार्थियों के साथ संवाद किया और शिक्षा के स्तर को और बेहतर बनाने के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। चौखा में नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का शुभारंभ— मंत्री श्री पटेल ने ग्राम चौखा में नवीन राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा—“स्वास्थ्य ही सबसे बड़ी पूंजी है। इस नवीन स्वास्थ्य केंद्र से ग्रामीण क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होंगी, जिससे स्थानीय लोगों को इलाज के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। सरकार प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए कृतसंकल्पित है।” उन्होंने चिकित्सा अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे इस स्वास्थ्य केंद्र को पूर्ण रूप से क्रियाशील बनाएँ और रोगियों को आवश्यक सुविधाएँ समय पर उपलब्ध कराएँ। समाज के समग्र विकास के लिए शिक्षा और स्वास्थ्य को प्राथमिकता— मंत्री श्री पटेल ने इन कार्यक्रमों में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और ग्रामीणों से संवाद करते हुए कहा कि राज्य सरकार शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के उन्नयन को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत संरचना को मजबूत करने के लिए सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी और आमजन से उनका अधिकतम लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने कहा, “हमारी सरकार का लक्ष्य युवाओं के सपनों को साकार कर वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है।” इस अवसर पर अधिकारिगण, जनप्रतिनिधिगण, शिक्षकगण, विद्यार्थी और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

‘किसानों को समृद्ध और खुशहाल बनाना राज्य सरकार की प्राथमिकता: भजनलाल’, राजस्थान-मुख्यमंत्री पहुंचे करौली धाम

जयपुर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के मुताबिक देश में चार ही जातियां- किसान, मजदूर, युवा एवं महिला हैं। इन चारों जातियों के उत्थान से ही देश और प्रदेश का उत्थान होगा। उन्होंने कहा कि किसानों को समृद्ध और खुशहाल बनाना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। इसके लिए हमने सरकार का गठन होते ही कृषि के लिए दो प्रमुख आवश्यकताओं बिजली और पानी पर विशेष ध्यान दिया है। शर्मा ने कहा कि विकास के साथ विरासत का भी संरक्षण करते हुए हम आस्था धामों के विकास के लिए भी कार्य कर रहे हैं। प्रदेश के विभिन्न मंदिरों के जीर्णोद्धार और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्धता से कार्य किया जा रहा हैे। मुख्यमंत्री करौली जिले के कैमरी में आयोजित भगवान जगदीश जी के लक्खी मेले तथा किसान सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा राज्य सरकार 100 करोड़ रुपये की लागत से खाटूश्याम मंदिर में विकास कार्य करवा रही है तथा पूंछरी का लौठा को भी विकसित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कृष्ण गमन पथ के तहत जगदीश धाम मंदिर का भी विकास किया जाएगा। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कैमरी में बालिकाओं के लिए आवासीय विद्यालय खोलने तथा पशु उप स्वास्थ्य केन्द्र को पशु चिकित्सालय में क्रमोन्नत करने का भी आश्वासन दिया। किसानों को पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध होंगे बिजली-पानी- मुख्यमंत्री ने कहा कि किसान भाईयों को कृषि के लिए पानी तथा बिजली उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। हम पूर्वी राजस्थान के लिए महत्वपूर्ण ‘राम जलसेतु लिंक परियोजना’ पर तेजी से काम कर रहे हैं। इससे करौली सहित प्रदेश के 17 जिलों की आबादी को पेयजल एवं सिंचाई के लिए जल उपलब्ध हो सकेगा। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही शेखावटी क्षेत्र को पानी उपलब्ध कराने के लिए यमुना जल समझौता, उदयपुर संभाग के लिए देवास परियोजना तथा माही डेम परियोजना को आगे बढ़ाने एवं इन्दिरा गांधी नहर को पक्का करने जैसे कदमों से हमारे किसान भाईयों को सिंचाई के लिए पानी की कोई कमी नहीं रहेगी। श्री शर्मा ने कहा कि ऊर्जा क्षेत्र में भी आत्मनिर्भर बनने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णयों से किसानों को वर्ष 2027 तक दिन में बिजली उपलब्ध हो सकेगी। इससे किसान भाई शाम तक खेतों में कार्य समाप्त कर अपने घर लौट सकेंगे। युवाओं के लिए बड़ी संख्या में सृजित होंगे रोजगार के अवसर- श्री शर्मा ने कहा कि राज्य के युवाओं को बेरोजगारी के दंश से मुक्त कराने के लिए हमने पेपरलीक पर पूरी तरह से लगाम लगाते हुए उन्हें सरकारी नियुक्तियों का तोहफा दिया है। अब तक लगभग 60 हजार युवाओं को नौकरी दी जा चुकी है और अगले कुछ माह में यह संख्या 1 लाख तक पहुंच जाएगी। इस प्रकार 5 साल में 4 लाख नौकरी देने के वादे को पूरा करने की ओर हमारी सरकार अग्रसर है। साथ ही हमने लगभग 81 हजार पदों के लिए भर्ती कैलेण्डर जारी करते हुए परीक्षा के आयोजन और परिणाम की तिथि भी तय कर दी है। उन्होंने कहा कि राइजिंग राजस्थान के माध्यम से निजी कम्पनियों और उद्यमियों के साथ लगभग 35 लाख करोड़ के एमओयू प्रस्ताव किए गए हैं, जिससे निजी क्षेत्र में 6 लाख रोजगार के अवसर सृजित होंगे। इस प्रकार निजी तथा सरकारी क्षेत्र में कुल मिलाकर 10 लाख रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। कार्यक्रम में गोपालन एवं पशुपालन राज्यमंत्री श्री जवाहर सिंह बेढ़म ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार किसानों के उत्थान के लिए संकल्पित होकर कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री रामसेतु जल लिंक परियोजना को तेजी से आगे बढ़ाने के लिए दूरगामी सोच के साथ कार्य कर रहे हैं। इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने श्री जगदीश धाम मन्दिर पहुंचकर दर्शन किए तथा आरती में शामिल होकर प्रदेश की सुख, समृद्धि एवं शांति की कामना की। कार्यक्रम में विधायक श्री दर्शन सिंह गुर्जर, श्री हंसराज मीना एवं श्री प्रताप सिंह सिंघवी सहित जनप्रतिनिधिगण, वरिष्ठ अधिकारीगण, बड़ी संख्या में किसान एवं आमजन उपस्थित रहे।

राजस्थान विधानसभा में धर्मांतरण और लव जिहाद को लेकर एक नया और सख्त बिल पेश

राजस्थान राजस्थान विधानसभा में धर्मांतरण और लव जिहाद को लेकर एक नया और सख्त बिल पेश किया गया है। इस बिल का उद्देश्य जबरन धर्म परिवर्तन और लव जिहाद जैसी घटनाओं को रोकना है। स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने इसे बजट सत्र में पेश किया, और जल्द ही इस बिल पर बहस के बाद इसे पारित किया जाएगा। लव जिहाद पर क्या है प्रावधान? बिल के तहत लव जिहाद को एक गंभीर अपराध माना गया है। अगर किसी व्यक्ति ने शादी के जरिए धर्म बदलवाने की योजना बनाई है, तो उसे लव जिहाद के तहत माना जाएगा। अगर यह साबित हो जाता है कि शादी का मुख्य उद्देश्य धर्म परिवर्तन है, तो फैमिली कोर्ट उस शादी को अमान्य कर सकता है। इस बिल में लव जिहाद की परिभाषा भी स्पष्ट की गई है। अगर कोई व्यक्ति अपनी मर्जी से धर्म परिवर्तन करना चाहता है, तो उसे पहले 60 दिन पहले संबंधित कलेक्टर को इसकी सूचना देनी होगी। इस दौरान यह जांच की जाएगी कि किसी व्यक्ति को बल, छल या लालच देकर धर्म परिवर्तन तो नहीं कराया जा रहा। अगर ऐसा पाया जाता है, तो दोषियों को कठोर सजा दी जाएगी। अवैध धर्म परिवर्तन में मदद करने वालों को भी मिलेगी सजा इस बिल के तहत, अगर कोई व्यक्ति या संस्था अवैध रूप से धर्म परिवर्तन करने में मदद करती है, तो उसे भी सजा का सामना करना पड़ेगा। यह सख्त कदम इस बात को सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है कि धर्म परिवर्तन पूरी तरह से व्यक्ति की स्वतंत्र इच्छा से हो। कानून बनने का रास्ता यह विधेयक अब विधानसभा से पारित होने के बाद राष्ट्रपति की मंजूरी का इंतजार करेगा। इसके बाद यह एक कानूनी रूप से लागू होगा। धर्मांतरण और लव जिहाद के खिलाफ यह बिल राज्य में एक नया कदम साबित हो सकता है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet