LATEST NEWS

‘गुरू गोविन्द सिंह के जीवन से सीख लें युवा’, राजस्थान-विधानसभा अध्यक्ष देवनानी पहुंचे गुरुद्वारा

जयपुर। विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि युवा पीढ़ी को गुरू गोविन्द सिंह जी के जीवन से सीख लेनी चाहिए। उन्होंने जिस तरह से सादगी, बलिदान एवं देश प्रेम का संदेश दिया। वह वर्तमान में युग में प्रासंगिक है और वर्तमान समय की सभी समस्याओं का हल है। विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने सोमवार को श्री गुरू गोविन्द सिंह जयन्ती पर सिख समाज की ओर से आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने पवित्र गुरुवाणी सुनी, मत्था टेका और लंगर में प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर श्री देवनानी ने कहा कि श्री गुरू गोविन्द सिंह सिक्खों के 10वे गुरू थे। उन्होंने अपने जीवन से त्याग, तपस्या और बलिदान की जो मिसाल पेश की वह इतिहास में सदैव याद की जाएगी। युवाओं को उनसे देश प्रेम के लिए सर्वस्व त्याग की सीख लेनी चाहिए। इस अवसर पर श्री नरेन्द्र सिंह छाबाड़ा, श्री तेजपाल सिंह साहनी, श्री सरबजीत छाबड़ा, श्री यशपाल बेदी सहित सिक्ख समाज के अनुयायी उपस्थित रहे।

‘निरंतर मॉनिटरिंग से धरातल पर उतरेगा निवेश’, राजस्थान-मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ली एमओयू समीक्षा बैठक

जयपुर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राजस्थान का आर्थिक विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रदेश को 350 बिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाना हमारे प्रमुख संकल्पों में से एक है और इसे पूरा करने के लिए मजबूत कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में बड़े उद्योगों के साथ-साथ सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट ने सभी प्रयासों को मजबूती एवं गति प्रदान की है। शर्मा सोमवार को मुख्यमंत्री निवास पर राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट के तहत हुए एमओयू के क्रियान्वयन के संबंध में आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि तीन श्रेणियों में विभक्त एमओयू के क्रियान्वयन के कार्य में समयबद्धता एवं नियमों का पालन किया जाए। उन्होंने उद्योग एवं वाणिज्य विभाग को निर्देशित किया कि एमओयू के क्रियान्वयन को गति प्रदान करने के लिए आवश्यक नियमावली बनाएं। साथ ही, मुख्यमंत्री कार्यालय को हर माह 11 व 26 तारीख को क्रियान्वयन की प्रगति रिपोर्ट भेजी जाए। शासन सचिव एवं जिला कलक्टर्स निरंतर करें एमओयू क्रियान्वयन की मॉनिटरिंग— श्री शर्मा ने निर्देशित किया कि विभागीय शासन सचिव एमओयू क्रियान्वयन की सम्पूर्ण प्रक्रिया की निरंतर मॉनिटरिंग करें। जिला प्रभारी सचिव एवं जिला कलक्टर्स एमओयू को धरातल पर उतारने के लिए निरंतर निवेशकों से संवाद स्थापित करते हुए मॉनिटरिंग करें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आगामी 10 दिन में 1 हजार करोड़ रूपये से अधिक की राशि वाले एमओयू के लिए जमीन आवश्यकता के मामलों में विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। निवेशकों को मिलेगी अपने एमओयू क्रियान्वयन की प्रगति रिपोर्ट— मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा निवेशकों को दी जाने वाली सहूलियतें नियमानुसार उपलब्ध करायी जाएं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निवेशकों से निरंतर सम्पर्क स्थापित कर उनकी प्राथमिक आवश्यकताओं को चिन्हित करें। साथ ही, विशेष रूप से नियमों के अनुसार ही एमओयू से संबंधित भू-आवंटन के प्रकरणों को प्राथमिकता से समय पर निस्तारित करें। उन्होंने निर्देश दिए कि तीन श्रेणियों में चिन्हित निवेश एमओयू के क्रियान्वयन की समीक्षा प्रत्येक माह की जाएगी। वहीं निवेशक को भी एमओयू क्रियान्यवन की अद्यतन प्रगति रिपोर्ट देखने की व्यवस्था की जाए। श्री शर्मा ने निर्देश दिए कि ऐसे एमओयू जिनमें एक से अधिक विभागों की स्वीकृति आवश्यक है, ऐसी स्थिति में सभी संबंधित विभाग क्रियान्वयन प्रक्रिया को आपसी सामंजस्य के साथ तीव्र गति से पूरा करें। बैठक में मुख्य सचिव श्री सुधांश पंत, अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त श्री अखिल अरोड़ा, अतिरिक्त मुख्य सचिव (मुख्यमंत्री कार्यालय) श्री शिखर अग्रवाल, प्रमुख शासन सचिव उद्योग श्री अभिजात शर्मा, प्रमुख सचिव (मुख्यमंत्री कार्यालय) श्री आलोक गुप्ता, प्रमुख शासन सचिव राजस्व श्री दिनेश कुमार, प्रमुख शासन सचिव स्वायत्त शासन श्री राजेश यादव, प्रमुख शासन सचिव खान एवं पैट्रोलियम श्री टी. रविकांत, प्रमुख शासन सचिव आयुर्वेद श्री भवानी सिंह देथा सहित विभिन्न विभागों के शासन सचिव उपस्थित रहे।

रातों-रात ट्रक ड्राइवर के साथ भागी 19 साल की लड़की, अब जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं, इंस्टाग्राम पर हुआ था प्यार

जयपुर राजस्थान के झुंझुनूं जिले से एक दिलचस्प और विवादित मामला सामने आया है, जिसमें एक 19 वर्षीय लड़की ने घरवालों के विरोध के बावजूद ट्रक ड्राइवर से लव मैरिज कर ली। इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, जो बाद में एक गहरे प्यार में बदल गई, अब लड़की के लिए मुसीबत बन गई है। इस नवविवाहित जोड़े को अब जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं और वे पुलिस से सुरक्षा की मांग कर रहे हैं। जानिए कैसे शुरू हुआ था अफेयर? करीना वर्मा, 19, झुंझुनूं जिले के चिड़ावा इलाके की रहने वाली हैं। एक साल पहले करीना की इंस्टाग्राम पर चूरू जिले के हमीरवास निवासी सुनील कुमार प्रजापत, जो 21 साल के ट्रक ड्राइवर हैं, से दोस्ती हुई। यह दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। सुनील और करीना ने एक-दूसरे के साथ सोशल मीडिया और मोबाइल पर लंबे समय तक बातचीत की, जिससे उनका रिश्ता और मजबूत हो गया। करीना ने अपने परिवार से सुनील के बारे में खुलकर बात की और बताया कि वह उनसे शादी करना चाहती हैं। लेकिन परिवार ने इस रिश्ते को स्वीकार नहीं किया। करीना के परिवार वालों को यह रिश्ता न केवल अस्वीकार्य था, बल्कि उन्होंने उसकी शादी के लिए किसी और लड़के से रिश्ता तय करना शुरू कर दिया। जब लड़की ने घरवालों की इच्छाओं के खिलाफ जाकर अपने प्रेमी से शादी करने की इच्छा जताई, तो वह पूरी तरह से नाखुश हो गए और इसके खिलाफ दबाव डालने लगे। घर से भागकर सुनील के पास पहुंची थी करीना करीना के परिवार के विरोध के बावजूद, उसने शादी करने का मन बना लिया। 8 दिसंबर 2023 की रात, जब घर के सभी सदस्य सो रहे थे, करीना घर से चुपके से निकल गई और सीधे अपने प्रेमी सुनील के पास पहुंच गई। उसने अपने परिवार से सारे रिश्ते तोड़ दिए और सुनील के साथ भाग गई। इसके बाद, दोनों ने 9 दिसंबर को हिसार जिले के एक आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली। इस शादी के बाद करीना के परिवार में हड़कंप मच गया। उन्होंने करीना की गुमशुदगी की रिपोर्ट चिड़ावा थाने में दर्ज करवाई। धमकियां और पुलिस से मदद की गुहार शादी के बाद, इस नवविवाहित जोड़े को न केवल पारिवारिक शांति की तलाश थी, बल्कि उन्हें अब अपनी जान का भी खतरा महसूस हो रहा था। करीना का कहना है कि उन्हें और सुनील को उनके परिवार से धमकियां मिल रही हैं, और वे दोनों अपनी जान के लिए डरे हुए हैं। इस डर के साये में, दोनों ने 15 दिसंबर को झुंझुनूं पुलिस अधीक्षक (एसपी) कार्यालय में सुरक्षा की मांग करते हुए एक लिखित आवेदन दिया। करीना ने बताया कि उसके परिवार ने उसे और सुनील को खुलेआम जान से मारने की धमकियां दी हैं। इसके बाद, पुलिस ने मामले की गंभीरता को समझते हुए जांच शुरू की और सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की बात कही। हालांकि, पुलिस का कहना है कि मामले में अभी गहन जांच की जा रही है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। लव मैरिज के बाद पारिवारिक दबाव करीना और सुनील की शादी एक लव मैरिज थी, लेकिन यह शादी उनके परिवारों के लिए बहुत ही विवादित साबित हुई। दोनों के परिवारों ने उनकी शादी को एक विवाद की तरह लिया और इस संबंध को हर हाल में तोड़ने का प्रयास किया। करीना के परिवार ने दूसरी जगह उसकी शादी तय कर दी थी और इस वजह से करीना को अपने घर से भागने का कदम उठाना पड़ा। सुनील कुमार ने कहा, “हम दोनों एक दूसरे से बहुत प्यार करते थे और हम चाहते थे कि हमारा रिश्ता पारिवारिक स्वीकृति से आगे बढ़े, लेकिन हमारे परिवारों ने इसका विरोध किया।” उन्होंने आगे कहा, “अब हमें जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं, लेकिन हम चाहते हैं कि हमें न्याय मिले और हमें सुरक्षा मिले।” कौन हैं करीना व सुनील? करीना ने अपनी शिक्षा केवल आठवीं कक्षा तक की है, जबकि सुनील भी आठवीं कक्षा तक पढ़े हुए हैं। सुनील ट्रक ड्राइवर के रूप में काम करते हैं और उनके पास इस समय एक ट्रक है, जिसका वह संचालन करते हैं। करीना ने कहा कि वह सुनील से बहुत प्यार करती हैं और उनके साथ अपना भविष्य बनाना चाहती हैं। समाज और परिवार के दबाव यह मामला न केवल व्यक्तिगत रिश्तों का, बल्कि समाज और परिवार के दबाव का भी एक उदाहरण है। कई बार युवा अपनी पसंद और इच्छाओं के अनुसार अपना जीवन साथी चुनना चाहते हैं, लेकिन पारिवारिक और सामाजिक दबाव उनके फैसले को प्रभावित कर सकता है। करीना का कहना है कि अगर परिवार ने उसकी इच्छाओं का सम्मान किया होता तो यह स्थिति नहीं आती। यह घटना समाज को एक संदेश देती है कि परिवार और समाज को युवा पीढ़ी के चुनाव में हस्तक्षेप करने से पहले उनके विचारों और इच्छाओं को समझना चाहिए। सोशल मीडिया और इंटरनेट का सही उपयोग करना महत्वपूर्ण है, लेकिन इसका इस्तेमाल किसी भी रिश्ते को प्रभावित करने के लिए करना गलत हो सकता है। करीना और सुनील की कहानी एक ओर संदेश भी देती है कि लव मैरिज या प्रेम विवाह की स्थिति में दोनों पक्षों को परिवार और समाज की स्वीकृति जरूरी होती है, क्योंकि इसके बिना न केवल रिश्ते में तनाव उत्पन्न हो सकता है, बल्कि खतरा भी हो सकता है।  

खेल मंत्री को अभ्यास सत्र में किया क्लीन बोल्ड, राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन ने प्रतापगढ़ की सुशीला ‘बुमराह’ को लिया गोद

जयपुर। राजस्थान की प्रतिभावान क्रिकेट खिलाड़ी सुशीला मीणा ने अपनी तेज गेंदबाजी से खेल मंत्री और ओलंपियन राज्यवर्धन सिंह राठौड़ को नेट प्रैक्टिस के दौरान क्लीन बोल्ड कर सबको चौंका दिया। आरसीए एकेडमी में आयोजित इस अभ्यास सत्र का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में सुशीला की सटीक गेंदबाजी और राठौड़ के मिडिल स्टंप उखड़ने का दृश्य चर्चा का विषय बन गया है। खेल मंत्री राठौड़ ने सुशीला मीणा को सम्मानित करते हुए कहा, राजस्थान में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। हमें उनकी पहचान कर सही दिशा में प्रोत्साहन देना होगा। आने वाले समय में दुनिया का सबसे तेज गेंदबाज राजस्थान से होना चाहिए। उन्होंने भरोसा जताया कि आरसीए और राज्य सरकार मिलकर युवा खिलाड़ियों को विश्व स्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराएंगे। तेंदुलकर भी कर चुके हैं तारीफ प्रतापगढ़ जिले के आदिवासी बाहुल्य धरियावद कस्बे की रहने वाली है सुशीला मीणा, जो पहले ही अपनी गेंदबाजी से सबका ध्यान खींच चुकी है, का पिछले महीने एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें उनके गेंदबाजी एक्शन की तुलना पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज जहीर खान से की गई थी। इस वीडियो पर मास्टर-ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने भी सराहना करते हुए सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दी थी। सुशीला की गेंदबाजी प्रतिभा को देखते हुए राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (आरसीए) ने उन्हें गोद लेने का निर्णय लिया है। इससे उन्हें बेहतर प्रशिक्षण और सुविधाएं मिलेंगी। खेल मंत्री राठौड़ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में खेल क्षेत्र में हो रहे सुधारों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि राजस्थान सरकार युवाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ाने और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। आरसीए पदाधिकारियों में हुई नोंकझोंक इधर सुशीला मीणा को आरसीए द्वारा गोद लिए जाने के आरसीए एडहॉक कमेटी के कार्यक्रम के दौरान आरसीए के पूर्व सचिव और आरसीए के कन्वीनर विधायक जयदीप बिहाणी के बीच तीखी नोंकझोंक हो गई। जिस पर खेल मंत्री ने कहा कि इस तरह के लड़ाई- झगड़े ठीक नहीं है। हमें खेल से जुड़े लोगों को आगे बढ़ाने का काम करना चाहिए।

‘बताने के लिए नहीं होती विशेष चर्चा’, राजस्थान-अमित शाह से गुफ्तगू करके लौटे किरोड़ी मीणा

जयपुर। राजस्थान की राजनीति पर सियासतदानों की पैनी नजर बनी हुई है। भजनलाल सरकार से नाराज चल रहे कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की है। दोनों के बीच क्या बातचीत हुई इस पर अभी सस्पेंस बरकरार है। किरोड़ी से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि विशेष चर्चा बताने की नहीं होती। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि दोनों के बीच साधारण चर्चा नहीं हुई विशेष चर्चा हुई है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक किरोड़ीलाल मीणा ने शाह से मिलकर राजस्थान के दो अफसरों की शिकायत की और इनकी जांच करवाने की मांग भी की है। उन्होंने राजस्थान में इस मामले में गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेडम को दिए ज्ञापन को लेकर भी अपनी बात रखी। हालांकि अब अमित शाह इस मामले में क्या निर्णय लेते हैं यह देखने वाली बात होगी लेकिन फिलहाल किरोड़ी आश्वस्त नजर आ रहे हैं। आते ही बीजेपी अध्यक्ष से मिले दिल्ली दौरे से लौटते ही किरोड़ीलाल मीणा बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ से मिले। इसके बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि नगर पालिका व नगर परिषदों में उपचुनाव होने हैं, उनके बारे में बातचीत करने के लिए प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ से मिला हूं। वहीं मदन राठौड़ ने कहा कि वे हमारी पार्टी के सदस्य हैं, मंत्री हैं। कई मुद्दों पर उनकी अपनी राय है। वे कई बार नाराज हो जाते हैं, लेकिन ये सब परिवार का मामला है।

पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, राजस्थान-जोधपुर में गौवंश का काटा सिर

जोधपुर। सामाजिक सौहार्द को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से जोधपुर के तिंवरी तहसील में गत 4 जनवरी को मथानिया चौराहे पर दो युवकों ने ऐसी घटना को अंजाम दिया, जिसके बाद सामाजिक सौहार्द बिगड़ना तय था। लेकिन प्रशासनिक सजगता और सामाजिक समरसता के चलते दोनों आरोपियों पर शीघ्र ही कार्रवाई कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। दरअसल, गत 4 जनवरी को तिंवरी के मथानिया चौराहे पर एक गौवंश के बछड़े का कटा हुआ सिर मिलने से तिंवरी में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद बजरंग दल सहित हिंदू संगठन मौके पर पहुंचे और इस घटना का जबरदस्त विरोध जताया। प्रशासन के सामने यह चुनौती खड़ी हो गई थी कि आखिर ऐसी स्थिति से किस तरह से निपटा जाए, क्योंकि धीरे-धीरे विरोध बढ़ता जा रहा था। हालांकि इस हालत में प्रशासन की मुस्तैदी और हिंदू तथा मुस्लिम संगठनों के आपसी ताल के चलते मामला बिगड़ने से रोक लिया गया। प्रशासन ने दोनों पक्षों की लगातार कई मीटिंग रखी और समझाइश की। पुलिस ने मामले में इन दो आरोपियों को किया गिरफ्तार एक तरफ जहां पुलिस सामाजिक सौहार्द को बनाए रखने का प्रयास कर रही थी, वहीं दूसरी तरफ इस घटना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 24 घंटे में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इस मामले में तिंवरी के मेघवालों का बास निवासी टैक्सी चालक 20 वर्षीय मोहम्मद साउद पुत्र मोहम्मद यूनुस व 28 वर्षीय अकरम उर्फ बाबू पुत्र अब्दुल लतीफ को गिरफ्तार किया कर लिया। तिंवरी में निकाला फ्लैग मार्च दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि से तिंवरी में अतिरिक्त पुलिस जाब्ता तैनात कर दिया। वहीं तिंवरी तथा जोधपुर सहित आसपास के इलाकों में फ्लैग मार्च निकाला गया। इस दौरान तिंवरी में हिंदू तथा मुस्लिम संगठनों ने पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करने पर फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस पर पुष्प वर्षा कर धन्यवाद प्रकट किया। आरोपी व उनका परिवार समाज से बहिष्कृत घटना के तीसरे दिन सोमवार को कौम नागोरी तेलियान पंचान समिति तिंवरी के अध्यक्ष मोहम्मद इकबाल व बाबू राठौड़ ने समाज के लेटर पैड पर लिखकर एक संदेश जारी किया, जिसमें यह जानकारी दी गई कि दोनों आरोपियों तथा उनके परिवार को समाज से बहिष्कृत कर दिया गया है। इस बहिष्कार के पीछे वजह उन्होंने हिंदू मुस्लिम एकता को बिगाड़ना तथा हिंदू धर्म के भावनाओं को ठेस पहुंचाने व सामाजिक सौहार्द को खत्म करने की साजिश रचने के कारण यह कदम उठाना बताया है।

माइनिंग में वोल्यूमेट्रिक आंकलन और खनिज प्रबंधन में ड्रोन तकनीकों पर होगी चर्चा, राजस्थान-विशेषज्ञ करेंगे खनिज लीज धारकों से संवाद

जयपुर। जनवरी के दूसरे पखवाड़े में माइनिंग सेक्टर में वोल्यूमेट्रिक आकलन और खनिज प्रबंधन में ड्रोन तकनीकों के उपयोग पर विशेषज्ञ प्रदेश के खनिज लीज धारकों से सीधा संवाद कायम करेंगे। प्रमुख शासन सचिव माइंस एवं पेट्रोलियम श्री टी. रविकान्त ने बताया कि राज्य में आधुनिकतम तकनीक के उपयोग और पारदर्शी व्यवस्था के तहत 1 अप्रेल, 2025 से सभी अप्रधान खनिज लीज धारकों को लीज क्षेत्र और उसके पास के 100 मीटर क्षेत्र का ड्रोन/एरियल सर्वें कराकर रिपोर्ट प्रस्तुत करना होगा। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा ने पिछले दिनों नई व्यवस्था के तहत ड्रोन/एरियल सर्वें में प्राप्त खनन रिपोर्ट और संबंधित लीजधारक द्वारा पूर्व में प्रस्तुत की गई रिपोर्ट में अंतर आने की स्थिति में राहत देने के लिए राज्य सरकार ने एकबारीय समाधान योजना भी लागू कर दी है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री एवं खान मंत्री श्री भजन लाल शर्मा ने प्रदेश के खनिज लीज धारकों को नई व्यवस्था के संबंध में विशेषज्ञों व ड्रोन निर्माता कंपनियों से प्रजेटेंशन के माध्यम से जागरूक करने की आवश्यकता जताई। प्रमुख सचिव माइंस श्री टी. रविकान्त ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा की परिवर्तित बजट घोषणा की क्रियान्विति में वोल्यूमेट्रिक एसेसमेंट व्यवस्था लागू करने और इससे होने वाले प्रभाव से खनिज लीज लाइसेंस धारकों को एकबारीय राहत प्रदान करते हुए एकमुश्त समाधान योजना लागू कर दी है। वोल्यूमेट्रिक एसेसमेंट से खनन लीज क्षेत्र में धारक द्वारा किये गए वैध खनन, अवैध खनन या अन्य क्षेत्र के रवन्ना जारी होने की स्थिति साफ हो जाएगी। इस व्यवस्था की सबसे खास बात यह है कि खनिज लीज धारक द्वारा वोल्यूमेट्रिक एसेसमेंट कराकर प्रस्तुत करने से भविष्य के लिए विवाद नहीं रहेंगे। रविकान्त ने बताया कि वोल्यूमेट्रिक आकलन और खनिज प्रबंधन में ड्रोन तकनीकों के उपयोग पर आयोजित कार्यक्रम के लिए अतिरिक्त निदेशक माइंस जयपुर श्री बीएस सोढ़ा को नोडल अधिकारी बनाया गया है। लीज धारकों से सीधे संवाद में राजस्थान अप्रधान खनिज रियायती नियमों में ड्रोन सर्वे प्रावधानों की जानकारी देने के साथ ही आइडिया फोर्ज द्वारा खनन में ड्रोन सर्वे का अनुप्रयोग, इंस्टाडिजाइन द्वारा ड्रोन से प्राप्त डेटा का खदान प्रबंधन में विशेषज्ञों द्वारा विश्लेषण, गरुड सर्वें द्वारा ड्रोन सर्वें के माध्यम से खनन में उत्खनन का वोल्यूमेट्रिक आकलन और एपीएसएल साल्यूशन द्वारा उत्खनन में ड्रोन सर्वें तकनीक और स्फेयर द्वारा डीजीसीए द्वारा ड्रोन सर्वें लाइसेंस के दिशा-निर्देश और प्रक्रिया की जानकारी दी जाएगी। निदेशक माइंस श्री भगवती प्रसाद कलाल ने बताया कि राज्य सरकार ने प्रदेश में हजारों की संख्या में लीजधारकों की सुविधा के लिए वोल्यूमेट्रिक आकलन के निर्देश और एकबारीय समझौता योजना जारी कर दी है। अब नई व्यवस्था लागू होने से पहले लीज धारकों को आवश्यक नियमों और प्रक्रिया की जानकारी देने के लिए लीजधारकों व संबधित विशेषज्ञों को साझा मंच उपलब्ध कराया जा रहा है।

राज्य की विकास यात्रा में बनेंगे भागीदार: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, राजस्थान-सरकार का बैंक ऑफ बड़ौदा तथा महाराष्ट्र से एमओयू

जयपुर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार ने अमृत कालखंड- ‘विकसित राजस्थान 2047’ के तहत पांच वर्षों की कार्य योजना बनाकर ‘सर्वजन हिताय‘ आधारित समावेशी विकास का लक्ष्य रखा है। उन्होंने कहा कि इस कार्य योजना के तहत भविष्य के लिए दस संकल्प निर्धारित किए गए हैं। इन संकल्पों में बुनियादी ढांचे का विकास करना और प्रदेश की अर्थव्यवस्था को 350 बिलियन डॉलर पर पहुंचाना भी शामिल हैं। शर्मा सोमवार को मुख्यमंत्री निवास पर बैंक ऑफ बड़ौदा तथा बैंक ऑफ महाराष्ट्र के साथ राज्य सरकार के दो एमओयू हस्ताक्षर करने के अवसर पर सम्बोधित कर रहे थे। इन एमओयू के अनुसार बैंक ऑफ बड़ौदा अगले छह वर्षों यानी 31 मार्च 2030 तक, प्रति वर्ष 20 हजार करोड़ रूपये का ऋण प्रदान करेगा। इसके साथ ही, बैंक ऑफ महाराष्ट्र भी प्रति वर्ष 10 हजार करोड़ रूपये का ऋण उपलब्ध कराएगा। यह धनराशि राजस्थान सरकार की विभिन्न परियोजनाओं, विशेषकर आधारभूत ढांचा क्षेत्र जैसे बिजली एवं नवीकरणीय ऊर्जा, सड़क, पेयजल और स्वच्छता के लिए उपयोग में ली जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि ये हमारे लिए गर्व का विषय है कि बैंक ऑफ बड़ौदा और बैंक ऑफ महाराष्ट्र जैसे देश के प्रतिष्ठित बैंक अब राजस्थान की विकास यात्रा में भागीदार बनने जा रहे हैं। हमारे प्रदेश के आधारभूत ढांचे को सशक्त करने की दिशा में बैंक ऑफ बड़ौदा और बैंक ऑफ महाराष्ट्र का यह सहयोग एक बड़ा कदम है और आज का यह समझौता प्रदेश के बुनियादी ढांचे की मजबूती में एक मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि बैंकों की व्यक्तिगत विकास तथा राज्य और देश की उन्नति में महत्वपूर्ण भूमिका होती हैं। बैंकों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि आमजन को उनकी सेवाओं का अधिकतम लाभ मिले। राज्य सरकार प्रदेश के बुनियादी ढांचे को कर रही सुदृढ़  श्री शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के अनुसार बेहतर कल के लिए हमें आज सुदृढ़ बुनियादी ढांचे में निवेश करना चाहिए। प्रधानमंत्री जी की इस सीख को आत्मसात करते हुए हम प्रदेश के बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ कर रहे हैं। हमने नवीकरणीय ऊर्जा की उत्‍पादन क्षमता 2029-30 तक बढ़ाकर 125 गीगावाट करने का लक्ष्‍य रखा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने 5 साल के इस कार्यकाल में 53 हजार किलोमीटर का सड़क नेटवर्क तैयार करने के लिए 60 हजार करोड़ रूपये व्यय करने का संकल्प लिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट में भी हमने प्रदेश के विकास के लिए 35 लाख करोड़ के एमओयू किए हैं। बिजली और नवीकरणीय ऊर्जा के माध्यम से हर घर को रोशन करना, हर नागरिक को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना और ग्रामीण व शहरी सड़कों को बेहतर बनाना हमारा प्राथमिक उद्देश्य है। शर्मा ने कहा कि राजस्थान सरकार अपनी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। आज की साझेदारी राज्य के विकास और जनकल्याण की दिशा में नए आयाम स्थापित करेगी तथा विकसित भारत 2047 एवं विकसित राजस्थान 2047 की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगी। उपमुख्यमंत्री (वित्त) दिया कुमारी ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की दूरगामी सोच के अनुरूप राज्य सरकार प्रदेश के बुनियादी ढांचे में भारी निवेश की परिकल्पना के साथ कार्य कर रही हैं। दोनों बैंक के साथ सम्पन्न एमओयू राज्य के बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने में भागीरथी प्रयास है। उन्होंने कहा कि इस कदम से केंद्र और राज्य सरकार के जन हित के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकेगा और विकसित राजस्थान का संकल्प साकार होगा। इस अवसर पर मुख्य सचिव श्री सुधांश पंत, अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त श्री अखिल अरोड़ा, अतिरिक्त मुख्य सचिव (मुख्यमंत्री) श्री शिखर अग्रवाल, प्रमुख सचिव (मुख्यमंत्री) श्री आलोक गुप्ता, प्रमुख शासन सचिव वित्त (बजट) श्री देबाशीष पृष्टी, बैंक ऑफ बड़ौदा के एमडी एवं सीईओ श्री देबदत्त चंद, कार्यकारी निदेशक श्री ललित त्यागी, बैंक ऑफ महाराष्ट्र के कार्यकारी निदेशक श्री रोहित ऋषि सहित दोनो बैंकों के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।

‘पीड़ित मानवता की सेवा में अमिट योगदान’, राजस्थान-चिकित्सा मंत्री ने नर्सिंग काउंसिल में नाइटिंगेल की प्रतिमा का अनावरण किया

जयपुर। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं के उन्नयन के लिए प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। हमारा प्रयास है कि प्रदेश में नर्सेज एवं पैरामेडिकल स्टाफ के सभी रिक्त पदों पर जल्द से जल्द भर्ती हो और गांव-ढाणी तक बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाएं सुलभ हों। उन्होंने कहा कि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में अल्पकाल में ही 20 हजार से अधिक रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया पूर्ण की गई है। खींवसर सोमवार को राजस्थान नर्सिंग काउंसिल के परिसर में आधुनिक नर्सिंग की जननी फ्लोरेंस नाइटिंगेल की प्रतिमा के अनावरण समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने काउंसिल परिसर में फ्लोरेंस नाइटिंगेल की प्रतिमा का अनवारण किया एवं पौधारोपण किया। चिकित्सा मंत्री ने कहा कि फ्लोरेंस नाइटिंगेल पीड़ित मानवता की सेवा की प्रतिमूर्ति थीं। इस क्षेत्र में उनका अमिट योगदान रहा है। उन्होंने न केवल रोगियों की सेवा की, बल्कि अस्पतालों में स्वच्छता और देखभाल के मानकों को भी बेहतर बनाया। क्रीमिया युद्ध के दौरान उन्होंने घायल सैनिकों की सेवा की, जिससे उन्हें ‘लेडी विद द लैम्प‘ के रूप में पहचान मिली। उन्होंने नर्सिंग को एक सम्मानजनक पेशा बनाया और महिलाओं को सशक्त भी किया। उनका समर्पण और सेवा सबके लिए प्रेरणादायी है। नर्सिंग सेवा के शेष रिक्त पदों को भी शीघ्र भरा जाएगा— श्री खींवसर ने कहा कि राज्य सरकार नर्सिंग एवं पैरामेडिकल सेवाओं को विशेष महत्व दे रही है। पूर्ववर्ती सरकार के समय भर्तियां नहीं होने से नर्सिंग सेवाएं चरमरा गई थीं। राज्य सरकार ने मिशन मोड में भर्तियां कर नर्सिंग सेवा के रिक्त पदों को काफी हद तक भर दिया है। शेष रिक्त पदों को भी शीघ्र भर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि रिक्तियों को भरने के साथ-साथ पदस्थापन में पूरी पारदर्शिता रखते हुए पोर्टल के माध्यम से नवचयनित कार्मिकों को वरीयता एवं मानवीय मापदण्डों के आधार पर नियुक्तियां दी गई हैं। स्थानांतरण गाइडलाइन एवं पारदर्शिता के साथ— चिकित्सा मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने राज्य हित में स्थानांतरण से प्रतिबंध हटाया है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में पूरी पारदर्शिता एवं गाइडलाइन के आधार पर स्थानांतरण किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि महिलाओं, दिव्यांगजन, गंभीर बीमारियों आदि से  पीड़ित कार्मिकों को स्थानांतरण में प्राथमिकता मिले। भविष्य में यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि कोई भी अधिकारी एवं कार्मिक लंबे समय तक एक स्थान पर पदस्थापित नहीं रहे। सबको स्थानांतरण के माध्यम से राहत मिले। इसके लिए चिकित्सा विभाग स्थानांतरण नीति बना रहा है। मा योजना में जल्द लागू करेंगे पोर्टेबिलिटी की सुविधा— श्री खींवसर ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने चिकित्सा के क्षेत्र को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अब तक का सर्वाधिक बजट प्रावधान किया है। राज्य सरकार ने प्रदेशवासियों को सुगमता के साथ उपचार उपलब्ध करवाने के लिए मुख्यमंत्री आयुष्मान योजना लागू की है। इसका दायरा लगातार बढ़ाया जा रहा है। बाहर के नागरिक प्रदेश में आकर एवं यहां के नागरिक बाहर जाकर इस योजना के तहत उपचार प्राप्त कर सकें, इसके लिए जल्द ही पोर्टेबिलिटी की सुविधा भी लागू की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को संकल्पबद्धता के साथ नई ऊंचाइयां दी जाएंगी। सिविल लाइंस विधायक श्री गोपाल शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार के अल्प कार्यकाल में ही चिकित्सा के क्षेत्र में कीर्तिमान स्थापित किए गए हैं, जिनसे प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं का मजबूत ढांचा तैयार हुआ है। उन्होंने कहा कि नर्सिंग का प्रोफेशन समर्पण, सेवा और विनम्रता का प्रतीक है। यह गौरव की बात है कि हमारे नर्सिंगकर्मी पीड़ित मानवता की सेवा के लिए पूरी संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रहे हैं। राजस्थान नर्सिंग काउंसिल की रजिस्ट्रार श्रीमती भारती सिंह ने स्वागत उद्बोधन दिया एवं नर्सिंग काउंसिल की गतिविधियों से अवगत कराया। इस अवसर पर निदेशक जनस्वास्थ्य डॉ. रवि प्रकाश माथुर, निदेशक अराजपत्रित श्री राकेश शर्मा, इण्डियन नर्सिंग काउंसिल के वाइस प्रेसीडेंट श्री जोगिंदर शर्मा, आरएनसी के परीक्षा नियंत्रक श्री अनिल चौधरी सहित वरिष्ठ अधिकारी एवं नर्सिंग सेवा के अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित थे।

सीसीटीवी में पिस्तौल लहराते दिखे युवक पर मामला दर्ज, राजस्थान-बीकानेर में दीवार निर्माण के दौरान फायरिंग और मारपीट

बीकानेर। गंगा शहर थाना क्षेत्र के सुजान देसर में रविवार को चारदीवारी निर्माण के दौरान मजदूरों और परिवार पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। घटना में फायरिंग, पत्थरबाजी और मारपीट की गई, जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया। परिवादी शिवप्रकाश कच्छावा ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। परिवादी शिवप्रकाश कच्छावा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह अपनी पत्नी भगवती और मजदूरों के साथ खातेदारी जमीन पर चारदीवारी का निर्माण करवा रहे थे। इसी दौरान घेवरचंद सांखला, अर्जुन, विशाल जैनाराम, साजन, मुकेश सांखला, राकेश, रमेश, मनीष, तेजू और महेश हथियार, लकड़ियां और पत्थरों के साथ वहां पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए हमला करके मजदूरों पर पत्थर फेंके, जिससे मजदूर भागने को मजबूर हो गए। जब शिवप्रकाश और उनकी पत्नी ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो उनके साथ मारपीट की गई। शिवप्रकाश ने आरोप लगाया कि मुकेश ने उनकी कनपटी पर पिस्तौल तान दी और उनकी पत्नी भगवती के साथ अभद्रता की। सीसीटीवी में कैद हुई घटना घटना पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज में देखा जा सकता है कि एक युवक पिस्तौल लहराता हुआ नजर आ रहा है। आरोपियों ने लगभग आधे घंटे तक पत्थरबाजी और उत्पात मचाया और पुलिस के आने से पहले फरार हो गए। पुलिस ने शुरू की जांच घायल शिवप्रकाश और उनकी पत्नी का इलाज अस्पताल में करवाया जा रहा है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। घटना के बाद से इलाके में तनाव का माहौल है।

ग्रामीणों ने जताया जिला प्रशासन का आभार, राजस्थान-रास्ता खोलो अभियान में जिला प्रशासन ने 50 दिन में खुलवाए 400 रास्ते

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशों में जयपुर जिले में जारी रास्ता खालो अभियान आमजन के लिए राहत का दूसरा नाम बन गया है। अभियान के तहत जिला प्रशासन ने समझाइश एवं सहमति से महज 50 दिनों में गांवों, खेतों और ढाणियों के बरसों से बंद पड़े 400 रास्ते खुलवाने में कामयाबी हासिल की है। अतिरिक्त जिला कलक्टर एवं अभियान की नोडल अधिकारी श्रीमती सुमन पंवार ने बताया कि अभियान के तहत विगत एक सप्ताह में जयपुर जिले के समस्त तहसीलों में बरसों से बंद 47 रास्ते खुलवाए गए। जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी रास्ता खोलो अभियान के सफल क्रियान्वयन एवं अधिक से अधिक आमजन को लाभांवित करने के लिए स्वयं अभियान की लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि रास्ता खोलो अभियान के तहत 15 नवंबर 2024 से 3 जनवरी 2025 तक जयपुर तहसील में 4 रास्ते, कालवाड़ तहसील में 8 रास्ते, आमेर तहसील में 24 रास्ते, जमवारामगढ़ तहसील में 14 रास्ते, आंधी तहसील में 24 रास्ते, बस्सी तहसील में 15 रास्ते, तूंगा तहसील में 10 रास्ते खुलवाए गए। वहीं, शाहपुरा तहसील में 22 रास्ते, जोबनेर तहसील में 25 रास्ते, किशनगढ़-रेनवाल तहसील में 21 रास्ते, फुलेरा तहसील में 21 रास्ते, रामपुरा-डाबड़ी तहसील में 15 रास्ते, जालसू तहसील में 14 रास्ते, चौमूं तहसील में 27 रास्ते, सांगानेर तहसील में 14 रास्ते खुलवाए गए। सुमन पंवार ने बताया कि चाकसू तहसील में 19 रास्ते, कोटखावदा तहसील में 14 रास्ते, माधोराजपुरा तहसील में 22 रास्ते, दूदू तहसील में 21 रास्ते, मौजमाबाद तहसील में 24 रास्ते एवं फागी तहसील में 42 रास्ते खुलवाए गए। उन्होंने बताया कि जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने अधिकारियों को रास्ता खोलो अभियान के तहत बंद रास्ते खुलवाए जाने के पश्चात खोले गए रास्तों पर ग्रेवेल, सी.सी. रोड़ बनवाये जाने की कार्यवाही भी जल्द से जल्द अमल में लाने के निर्देश दिये हैं, इन निर्देशों की अनुपालना में अधिकांश स्थानों पर ग्रेवल रोड बनाने की कार्यवाही भी आरंभ की जा चुकी है। वहीं, जिन रास्तों के वाद न्यायालय में विचाराधीन है परिवादियों द्वारा संबंधित न्यायालय से ही अनुतोष प्राप्त किया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों में रास्तों की भूमि पर अतिक्रमण को लेकर जनसुनवाई के दौरान बड़ी संख्या में परिवाद प्राप्त होते हैं। रास्तों को लेकर न्यायालय में भी वाद दायर किए जाते रहते हैं। ऐसे प्रकरणों में निरन्तर बढ़ोतरी होने से आमजन को न्यायालय के चक्कर लगाने एवं जन-धन की हानि होने के साथ-साथ क्षेत्र की कानून व्यवस्था भी प्रभावित होती है। इसलिए प्रशासन ने रास्ते सम्बन्धी समस्याओं के निराकरण के लिए ‘रास्ता खोलो अभियान’ चलाने का निर्णय लिया गया।

ग्रामीणों के 23 परिवादों के त्वरित समाधान के निर्देश, राजस्थान-केकड़ी के कलेक्टर ने लगाई रात्रि चौपाल

केकड़ी। केकड़ी क्षेत्र में पहली बार आये अजमेर जिला कलेक्टर लोक बंधु ने शनिवार को जूनिया गांव में रात्रि चौपाल लगाई। चौपाल के दौरान ग्रामीणों द्वारा विभिन्न समस्याओं के परिवाद दिए गए। इनमें खाला निर्माण, गांव में पक्की सड़क का निर्माण, जलापूर्ति के लिए पाइप लाइन बिछाने, पट्टा बनवाने, नियमित विद्युत आपूर्ति करवाने के मामले शामिल थे। समस्याओं के परिवाद में पीएम आवास योजना में मकान का लाभ दिलवाने, राजस्व रिकॉर्ड में रकबा कम होने के प्रकरण में नियमानुसार कार्रवाई करने, निर्माणाधीन सड़क का कार्य जल्द पूर्ण करवाने, रास्ता विवाद में रास्ता खुलवाने, नाले की खुदाई एवं सफाई कराने, भूमि रूपांतरण करवाने, वृद्धावस्था पेंशन व विकलांग पेंशन का लाभ दिलवाने, विद्यालय के जीर्ण-शीर्ण कक्ष को गिरवाने, पट्टा वितरण कराने के मामले शामिल थे। जिला कलक्टर ने मौके पर ही संबंधित विभागों के अधिकारियों को इन परिवादों के निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि राज्य सरकार की मंशा के अनुसार आमजन की समस्याओं को जल्द से जल्द हल करें एवं पीड़ित को राहत पहुंचाना सुनिश्चित करें। उन्होनें क्षेत्र में खुले बोरवेल को ढकवाने के लिए तीन दिन का विशेष अभियान चलाने के लिए कहा। रात्रि चौपाल में केकड़ी के अतिरिक्त जिला कलक्टर चंद्रशेखर भंडारी, उपखण्ड अधिकारी केकड़ी सुभाष चंद्र हेमानी, उपखंड अधिकारी भिनाय सुनील कुमार जिंगोनिया, पुलिस वृताधिकारी हर्षित शर्मा, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी दिशी शर्मा, तहसीलदार भोपाल सिंह मीणा, ग्राम विकास अधिकारी, पटवारी, विद्युत विभाग के अधिकारी सहित कई कार्मिक एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

मासूम बच्ची भी शामिल, राजस्थान-अलवर में आगजनी की घटनाओं में चार लोग गंभीर झुलसे

अलवर। अलवर में अलग-अलग स्थान पर चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए, जिनमें एक चार महीने की बच्ची भी शामिल है। जानकारी के अनुसार, नारायणपुर थाना क्षेत्र के ताल वृक्ष के समीप निवासी महेश गुर्जर की चार महीने की पुत्री देवासी मुड्डे पर बैठी हुई थी और चूल्हे में जा गिरी, जिससे उसका पैर गंभीर रूप से झुलस गया, जिसे गंभीर हालत में सामान्य चिकित्सालय स्थित वार्ड में भर्ती कराया गया है। वहीं, दूसरी ओर अलवर शहर के एनईबी थाना अंतर्गत स्थानीय दाउदपुर मोहल्ला निवासी गिरधारी जाटव की 55 वर्षीय पत्नी लीला देवी चूल्हे पर चने का साग बना रही थी। तभी अचानक उसे चक्कर आए और वह सब्जी के भगोने में जा गिरी, जिससे उसका चेहरा बुरी तरह झुलस गया। वहीं, हाथ पैर भी झुलस गए, जिसे सामान्य चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। सेंथली चिरखाना निवासी 50 वर्षीय कुंती देवी पत्नी हरद्वारी लाल चाय बना रही थी। इसी दौरान अचानक कुंती देवी के कपड़ों ने आग पकड़ ली, जिससे उसके दोनों पर गंभीर रूप से झुलस गए, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सर्दी के मौसम में अलाव ताप रहा एक 11 साल का युवक हसनपुर झिरका फिरोजपुर निवासी हकीम का पुत्र इंसाफ अलाव में पेट्रोल डालने से गंभीर रूप से झुलस गया। जानकारी के अनुसार, इंसाफ आदित्य रात 8 बजे घर के पास सर्दी की वजह से अलाव ताप रहा था। तभी अचानक इंसाफ ने पेट्रोल अलाव में डाल दिया, जिससे आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे इंसाफ बुरी तरह झुलस गया, जिसे गंभीर हालत में सामान्य चिकित्सालय स्थित बर्न वार्ड में भर्ती कराया गया है।इन चारों जनों को झुलसी हुई हालत में अलवर के जिला अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती किया गया है, जहां इनका इलाज चल रहा है।

मृतक आश्रितों एवं घायलों के बैंक खातों में सहायता राशि हस्तांतरित, राजस्थान-टैंकर हादसे में जिला प्रशासन संवेदनशील

जयपुर। दिल्ली-अजमेर हाईवे पर भांकरोटा के समीप 20 दिसंबर को घटित दुर्घटना को लेकर जिला प्रशासन द्वारा संपूर्ण संवेदनशीलता बरतते हुए दुर्घटना के 20 मृतकों के आश्रितों एवं 24 घायल व्यक्तियों के बैंक खातों में सहायता राशि हस्तांतरित कर दी गई है। जिला प्रशासन द्वारा 20 मृतक आश्रितों के बैंक खाते में मुख्यमंत्री सहायता कोष से एक करोड़ रुपये (प्रति मृतक आश्रित 5-5 लाख) राशि हस्तांतरित कर दी गई है एवं भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा देय 1 करोड़ 20 लाख रुपये (प्रति मृतक आश्रित 6-6 लाख) की मुआवजा राशि हस्तांतरित कर दी गई है। इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री आयुष्मान दुर्घटना बीमा योजना के बीमित 11 मृतकों के आश्रितों के बैंक के खाते में योजना के तहत 55 लाख रुपये (प्रति मृतक आश्रित 5-5 लाख) की अतिरिक्त राशि हस्तांतरित की गई है। वहीं, दुर्घटना में घायल 24 व्यक्तियों के बैंक खाते में मुख्यमंत्री सहायता कोष से 24 लाख रुपये (प्रति घायल 1-1 लाख) एवं भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा देय 48 लाख रुपये (प्रति घायल 2-2 लाख) की मुआवजा राशि हस्तांतरित कर दी गई है। इसके अतिरिक्त राष्ट्रीय राहत कोष से प्रति मृतक राशि 2 लाख एवं प्रति घायल राशि 50 हजार की आर्थिक सहायता हेतु जिला प्रशासन द्वारा जिला स्तर पर अपेक्षित आवश्यक कार्यवाही पूर्ण की जा चुकी है।

एनजीटी के आदेशों का पालन जरूरी: सचिव, राजस्थान-मकर संक्राति पर पतंगबाजी के लिए जारी की एडवायजरी

जयपुर। पशुपालन, गोपालन और डेयरी विभाग के शासन सचिव डॉ. समित शर्मा ने प्रदेश के सभी जिलों के लिए विभाग की ओर से पतंगबाजी को लेकर आमजन हित तथा पक्षियों की सुरक्षा के लिए एडवायजरी जारी की है। जिला कलक्टरों को लिखे अपने पत्र में उन्होंने कहा है कि प्रदेश में मकर संक्राति पर्व पर पतंगबाजी के दौरान दोपहिया वाहन चालकों तथा पक्षियों को जान का खतरा होने की अत्यधिक संभावना रहती है। पतंग उड़ाने के दौरान अत्यधिक धारदार, नायलॉन या किसी सिंथेटिक सामग्री से बने मांझों एवं उन पर लोहे अथवा कांच के पाउडर की कोटिंग से आमजन एवं पशु पक्षियों को हानि पहुंचने और कई बार जनहानि होने की भी संभावना होती है। साथ ही यह मांझा विभिन्न धातुओं के मिश्रण से बने होने के कारण विद्युत सुचालक भी हो जाता है। जिससे विद्युत तारों के संपर्क में आने पर विद्युत प्रवाह होने से पतंग उड़ाने वालों के लिए खतरनाक हो सकता है और विद्युत सप्लाई में भी बाधा उत्पन्न हो सकती है। इन्हीं संभावनाओं को दृष्टिगत रखते हुए ऐसी सामग्री से निर्मित मांझों पर तत्काल प्रतिबंधात्मक रोक लगाने की कार्यवाही किया जाना नितांत आवश्यक है। उन्होंने सभी जिलों को निर्देश दिए हैं कि राष्ट्रीय ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के आदेशों की अनुपालना में नायलॉन या किसी सिंथेटिक सामग्री से बने और सिंथेटिक पदार्थ से लेपित चायनीज और गैर बायो डिग्रेडेबल मांझे या धागे पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने और प्रतिबंध की पूर्ण अनुपालना सुनिश्चित करें। उन्होंने इस प्रकार के मांझे के निर्माण, भंडारण और विक्रय तथा उपयोग पर भी तत्काल रोक लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि इसका उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम, भारतीय न्याय संहिता तथा पर्यावरण संरक्षण अधिनियम और अन्य संबंधित वैधानिक प्रावधानों के तहत तत्काल कार्यवाही की जाए। डॉ. शर्मा ने कहा है कि एनजीटी के प्रतिबंधों के बारे में विभिन्न प्रचार माध्यमों से आमजन के बीच में व्यापक प्रचार प्रसार कराया जाए। आमजन को सूती धागों या बायोडिग्रेडेबल सामग्री से बने धागों के उपयोग के लिए प्रेरित किया जाए। स्कूलों, कॉलेजों तथा स्वयंसेवी संस्थाओं के माध्यम से जागरूकता अभियान चालाया जाए। डॉ. शर्मा ने घायल पक्षियों के बचाव के लिए विशेष प्रबंध करते हुए उनके ईलाज के लिए सभी जिलों में मकर संक्रांति के अवसर पर पशुपालन विभाग/स्वयंसेवी संस्थाओं/पक्षी प्रेमियों के माध्यम से पक्षी चिकित्सा शिविर लगाने तथा हेल्पलाइन नंबर जारी करने के भी निर्देश दिए हैं।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet