LATEST NEWS

अनहोनी टली, राजस्थान-टोंक में ट्रक की टक्कर से पांच बार पलटी कार में लगी आग

टोंक। जिले के डिग्गी थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम हुए एक सड़क हादसे में डिग्गी से श्रीजी महाराज के दर्शन कर जयपुर लौट रहे समर शर्मा की कार को डेचवास मोड़ के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार पांच से सात बार पलटी खाकर सड़क पर खड़ी हो गई और कार में सवार समर शर्मा कार के भीतर ही बेहोश हो गए। कुछ ही देर में कार आग की चपेट में आ गई। हादसा इतना भयंकर था कि कार पूरी तरह जलकर राख हो गई। हालांकि मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए समर शर्मा को जलती हुई कार से बाहर निकाल लिया, जिससे कोई अनहोनी होने से बच गई। हादसे के कारण जयपुर-डिग्गी-भीलवाड़ा स्टेट हाईवे पर लंबा जाम लग गया। यातायात ठप होने से सड़क पर वाहनों की कतार लग गई। सूचना मिलते ही डिग्गी थाना पुलिस, फायर ब्रिगेड और 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंचे और दमकल की मदद से आग पर काबू पाया गया और पुलिस ने यातायात बहाल किया। कार से बाहर निकाले जाने के बाद समर शर्मा को प्राथमिक उपचार दिया गया। समर ने बताया, “डिग्गी श्रीजी महाराज के दर्शन के बाद यह हादसा हुआ। मुझे ऐसा लगता है कि यह केवल महाराज की कृपा और ग्रामीणों की तत्परता थी, जिसने मेरी जान बचाई।” डिग्गी थाने के एएसआई रमेशचंद्र ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मय जाब्ते मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड की मदद से कार में लगी आग को बुझाया। कार मालिक की शिकायत के बाद अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की जाएगी। हादसे के बाद जले हुए कार के मलबे को देखने के लिए सैकड़ों लोग घटनास्थल पर जुट गए, जिससे हाईवे पर लगभग एक घंटे तक जाम लगा रहा। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए जाम खुलवाया और यातायात को सामान्य किया।

पांच की मौत और 15 की हालत गंभीर, राजस्थान-करौली में बस और कार की भीषण टक्कर

करौली। राजस्थान के करौली जिले के करौली-गंगापुर मार्ग पर कल रात एक भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। घटना सलेमपुर गांव के पास हुई, जहां तेज रफ्तार से आ रही एक निजी बस ने कार को टक्कर मार दी। यह दुर्घटना इतनी गंभीर थी कि कार में सवार सभी पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। 15 लोगों की हालत गंभीर है। बता दें कि यह हादसा उस समय हुआ जब कार गंगापुर से करौली की ओर जा रही थी। विपरीत दिशा से आ रही बस की तेज रफ्तार और लापरवाही के चलते बस ने कार को सीधी टक्कर मारी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। इंदौर का रहने वाला था परिवार, अधिकतर लोगों की मौत पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया। मृतकों की पहचान नयन देशमुख, प्रीति भट्ट, मनस्वी देशमुख, खुश देशमुख और अनीता देशमुख के रूप में हुई है। ये सभी मूल रूप से इंदौर, मध्य प्रदेश के निवासी थे और वर्तमान में बड़ोदरा, गुजरात में रह रहे थे। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया यह दुर्घटना बस चालक की लापरवाही और तेज रफ्तार के कारण हुई प्रतीत होती है। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

28 दिसंबर से होगी परीक्षा शुरू, राजस्थान-पीएससी ने वरिष्ठ शिक्षक भर्ती के लिए जारी किए प्रवेश पत्र

जयपुर। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) आज 25 दिसंबर को वरिष्ठ शिक्षक (संस्कृत शिक्षा विभाग) भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार आरपीएससी वरिष्ठ शिक्षक एडमिट कार्ड 2024 आधिकारिक वेबसाइट (rpsc.rajasthan.gov.in) के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि जैसे अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करना होगा। आरपीएससी वरिष्ठ शिक्षक एडमिट कार्ड 2024 परीक्षा के दिन के लिए एक अनिवार्य दस्तावेज है। उम्मीदवारों को उनके हॉल टिकट के बिना परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी। वरिष्ठ अध्यापक के लिए लिखित परीक्षा 28, 29, 30 और 31 दिसंबर 2024 को होगी। परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी। पहली पाली सुबह 9.30 से 11.30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2.30 से शाम 5 बजे तक। सामाजिक विज्ञान, हिंदी के पेपर 28 दिसंबर को होंगे, सामान्य ज्ञान और शैक्षिक मनोविज्ञान और विज्ञान 29 दिसंबर को आयोजित होंगे, गणित और संस्कृत 30 दिसंबर को होंगे और अंग्रेजी 31 दिसंबर 2024 को होगी।             परीक्षा शेड्यूल विषय                     परीक्षा तिथि         पेपर का समय सामाजिक विज्ञान     28 दिसंबर     सुबह 9:30 से दोपहर 12 बजे तक हिन्दी                     28 दिसंबर     दोपहर 2:30 से शाम 5 बजे तक जीके और शिक्षा मनोविज्ञान                 29 दिसंबर     सुबह 9:30 से 11:30 तक विज्ञान                       29 दिसंबर     दोपहर 2:30 से शाम 5 बजे तक अंक शास्त्र                 30 दिसंबर     सुबह 9:30 से दोपहर 12 बजे तक संस्कृत                       30 दिसंबर     दोपहर 2:30 से शाम 5 बजे तक अंग्रेजी                        31 दिसंबर     सुबह 9:30 से दोपहर 12 बजे तक परीक्षार्थियों को पहचान के लिए परीक्षा हॉल में अपना मुख्य आधार कार्ड (रंगीन प्रिंट) लाना होगा। यदि आधार कार्ड पर लगी फोटो पुरानी है या साफ नहीं है, तो वे ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट और वोटर आईडी जैसे अन्य पहचान पत्र ला सकते हैं।

फरीदाबाद से आई खास मशीन, राजस्थान-जयपुर में 40 घंटे बाद भी 700 फिट गहरे बोरवेल में चेतना

जयपुर। कोटपूतली की बढ़ियाली ढाणी में बोरवेल में फंसी चेतना को निकालने के लिए पूरा अमला मौके पर है। कई अफसर तो ऐसे हैं जो दो दिन से मौके पर ही हैं, लेकिन चिंता की बात यह है कि अब तक चेतना को निकाला नहीं जा सका है। लभगग 40 से ज्यादा घंटे बीत चुके हैं ऑपरेशन चलते हुए। ऐसे में अब प्रशासन ने नए प्लान पर काम शुरू कर दिया है। बता दें कि एनडीआरएफ-एसडीआरएफ की टीमें मौके पर जुटी हुई हैं। वहीं दूसरी ओर फरीदाबाद से पाइलिंग मशीन बुलाई गई है। जेसीबी से बोरवेल से 15 फीट की दूरी पर मिट्टी खोदने का काम भी शुरू हो गया है। मौके पर हाइड्रो क्रेन भी बुलाई गई है। मंगलवार को चेतना को बचाने के लिए ‘जे’ हुक काम में लिया गया। कुछ सफलता मिली थी और बच्ची को थोड़ी ऊंचाई तक खींचा भी गया था, लेकिन कैमरे के बार-बार खराब हो जाने के चलते रेस्क्यू ऑपरेशन में कठिनाई आई। घटनास्थल पर तेज धुंध के कारण विजिबिलिटी बहुत कम देर रात लगातार जेसीबी मशीनों द्वारा पीइलिंग मशीन के लिए प्लेटफार्म बनाने का कार्य जारी था। NDRF व SDRF सिविल डिफेंस के जवान लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे हुए हैं। घटनास्थल से कुछ दूरी पर जेसीबी मशीन के द्वारा लगभग 15-20 फुट गहरा खड्डा खोदा मशीन को लगाने के लिए प्लेटफार्म बनाया गया है, हालांकि सुबह से घटनास्थल पर तेज धुंध के कारण विजिबिलिटी बहुत कम हो गई है, लेकिन पुलिस प्रशासन और बचाव दल का हौसला बरकरार है। बता दें कि मशीन देर रात घटनास्थल पर पहुंची थी। मशीन पहुंचने के बाद लगातार खुदाई का कार्य जारी है।  

‘शिक्षा के आधुनिकीकरण एवं उन्नयन में प्रदेश सरकार कृत संकल्पित’, राजस्थान-जोधपुर में विधि एवं न्याय मंत्री ने बांटे निःशुल्क टैबलेट एवं साइकिलें

जयपुर। संसदीय कार्य, विधि एवं न्याय मंत्री श्री जोगाराम पटेल ने मंगलवार को जोधपुर के लूणी विधानसभा क्षेत्र के  राजकीय महात्मा गांधी विद्यालय, पाल में निःशुल्क  टैबलेट एवं साइकिल वितरण कार्यक्रम में शिरकत की। संसदीय कार्य मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश सरकार शिक्षा के आधुनिकीकरण एवं उन्नयन के लिए कृत संकल्पित होकर कार्य कर रही हैं। 12 दिसंबर को जोधपुर में आयोजित रोजगार उत्सव एवं युवा सम्मेलन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने 4 हजार 10 स्कूलों में 8 हजार 20 स्मार्ट क्लास रूम, ई-पाठशाला एवं विद्या समीक्षा केन्द्र का शुभारंभ किया। इससे प्रदेश में अध्ययनरत विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा से जुड़ने का अवसर मिलेगा। विद्यार्थियों का हो रहा कौशल एवं शैक्षणिक विकास— श्री पटेल ने कहा रोजगार उत्सव में प्रदेश भर के 1 लाख 25 हजार छात्राओं को साइकिल, 75 हजार 325 विद्यार्थियों को व्यवसायिक टूल किट, 23 हजार 100 विद्यार्थियों को टैबलेट वितरित की गई। जिससे उनका कौशल विकास और तकनीकी के प्रयोग से शैक्षणिक उन्नयन सुनिश्चित होगा। बच्चों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना हमारा नैतिक दायित्व— श्री पटेल ने कहा कि हमारा नैतिक दायित्व है कि विद्यालयों में बच्चों को मूलभूत सुविधाएं मिले। बजट में प्रदेश के राजकीय विद्यालयों में शिक्षा एवं शिक्षण के अनुकुल वातावरण विकसित करने के लिए कक्षा-कक्ष,लैब्स, पुस्तकालय आदि के निर्माण के लिए 350 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। साथ ही, 750 विद्यालयों के भवनों की मरम्मत के लिए 100 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। जिससे शिक्षण संस्थानों का अवसंरचनात्मक ढांचा सुदृढ़ होगा। बच्चों से आत्मीयता से मिले केबिनेट मंत्री— संसदीय कार्य मंत्री ने कहा कि बच्चों के प्रोत्साहन के लिए साइकिल, टैबलेट एवं स्कूटी का समयबद्ध वितरण सुनिश्चित किया जाए। श्री पटेल विद्यालय के बच्चों से आत्मीयता से मिले एवं बच्चों से संवाद भी किया। इस अवसर पर  राजकीय महात्मा गांधी विद्यालय पाल में 21 छात्राओं को साइकिल एवं 8 छात्र-छात्राओं को निःशुल्क टैबलेट का वितरण किया गया।

स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से किया संवाद, राजस्थान-पंचायती राज मंत्री और मुख्य सचिव ने किया सरस राजसखी राष्ट्रीय मेले का अवलोकन

जयपुर। पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास मंत्री (राज्य मंत्री) श्री ओटा राम देवासी एवं मुख्य सचिव श्री सुधांश पंत ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत केन्द्रीय ग्रामीण विकास विभाग के सहयोग से राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद् (राजीविका) द्वारा जवाहर कला केन्द्र में चल रहे सरस राज सखी राष्ट्रीय मेला—2024 का मंगलवार को अवलोकन किया। देवासी ने सरस मेले की सभी स्टालों का अवलोकन किया एवं विभिन्न राज्यों से आये स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से संवाद किया एवं उनके उत्पादों की सराहना की। मुख्य सचिव ने कहा कि यह मेला ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देने का एक अहम प्रयास है, जिसमें स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के हस्तनिर्मित उत्पादों का प्रदर्शन किया जा रहा है। मेले में देशभर के 250 से अधिक भौगोलिक संकेतक (जीआई टैग) वाले उत्पादों और पारंपरिक शिल्प का शानदार संग्रह देखने को मिल रहा है। उल्लेखनीय है कि सरस राज सखी राष्ट्रीय मेला एक अद्वितीय मंच है जहाँ विभिन्न राज्यों की महिला सदस्य अपने पारंपरिक हस्तशिल्प, हैंडलूम, खाद्य उत्पाद, और उन्नत तकनीकी उत्पादों का प्रदर्शन कर रही हैं। इस आयोजन में क्षेत्रवार मंडप स्थापित किए गए हैं, जिनमें प्रत्येक राज्य की विशिष्ट सांस्कृतिक कलाकृतियाँ और पारंपरिक उत्पाद प्रदर्शित हो रहे हैं। मेले में लगभग 300 से अधिक स्वयं सहायता समूहों की महिलाएँ अपने उत्पादों का विक्रय कर रही हैं, जिसके अन्तर्गत हैण्डीक्राफ्ट, हैण्डलूम, खाद्य एवं उन्नत तकनीकी से बने हुए उत्पादों को प्रदर्शित कर रहे है। इस आयोजन में सांस्कृतिक समृद्धि को बढ़ाते हुए अधिकांश राज्यों के फूड स्टॉल्स से सजे काउन्टर आगन्तुकों को पूरे भारत के पारम्परिक व्यंजनों का लुफ्त उठाने का अवसर प्रदान कर रहे है। राजसखी मेले में राजस्थान का दाल, बाटी, चूरमा, सिक्किम के मोमोज व ठुक्पा, आसाम के कोकोनट लड्डू, ब्लेक राईस खीर, मध्य प्रदेश के आलू पराठा, गरदु की टिक्की, गुजरात की मक्की की रोटी, उड़द की दाल, जम्मू कश्मीर का कहवा, तमिलनाडू के बेटरूट मल्ट, बोंडा और अन्य राज्यों के स्वादिष्ट व्यंजन बनाये जा रहे है। राजसखी राष्ट्रीय मेले में 2000 रूपये से अधिक खरीददारी करने वाले ग्राहकों को सुपर लक्की ड्रा के तहत ब्राण्ड न्यू कार एवं लक्की बायर अवार्ड के तहत प्रथम प्राईज एक्टिवा, द्वितीय प्राईज लेपटॉप एवं तृतीय प्राईज एप्पल आईफोन जीतने का सुनहरा अवसर मिलेगा। मेले का आयोजन 30 दिसम्बर तक किया जायेगा, जिसमें सांयकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जा रहा है।

केंद्रीय पर्यावरण मंत्री ने ब्लड टेस्टिंग मशीन एवं ब्लॉक प्रोग्राम हेल्थ यूनिट का किया उद्घाटन, राजस्थान-किशनगढ़बास में 14 करोड़ से बना कृषि महाविद्यालय

जयपुर। केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेंद्र यादव ने मंगलवार को खैरथल-तिजारा जिले के किशनगढ़बास में 14 करोड़ रुपये की लागत से बने कृषि महाविद्यालय भवन का भव्य लोकार्पण किया। इस अवसर पर मंत्री ने किसानों और छात्रों के हित में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं और क्षेत्र में कृषि शिक्षा और अनुसंधान को नई दिशा देने की बात कही। इस दौरान केंद्रीय पर्यावरण मंत्री श्री भूपेंद्र यादव सहित उपस्थित अतिथि गणों ने कृषि आधारित ‘अरोरा पुस्तिका’ का विमोचन किया। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री श्री यादव ने “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत विद्यालय में अध्ययनरत प्रत्येक विद्यार्थी द्वारा एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करने की अपील की। उन्होंने कहा कि वृक्ष जीवनभर कुछ न कुछ देते हैं और हमें इन्हें संरक्षित करने के लिए प्रेरित होना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने महाविद्यालय में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण किया। निवेश नीति और किसानों के विकास पर जोर— केंद्रीय पर्यावरण मंत्री श्री यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की निवेश नीति का जिक्र करते हुए कहा कि देश में कृषि क्षेत्र को मजबूत बनाने की दिशा में अभी भी बहुत काम किया जाना है। उन्होंने उड़ीसा के काले चावल की बढ़ती मांग और इसके उदाहरण से किसानों को फसलों के विविधीकरण पर ध्यान देने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि भारत में खाद्यान्न तेल आज भी बड़ी मात्रा में आयात किया जा रहा है। उन्होंने देश को खाद्यान्न तेल में आत्मनिर्भर बनाने का आवाह्न किया। उन्होंने कृषि क्षेत्र में भी निवेश को बढ़ाने की दिशा में कार्य करने की बात कही ताकि अधिक से अधिक रोजगार उत्पन्न किया जा सके। उन्होंने फसल बीमा योजना और किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि ये योजनाएं किसानों के जीवन स्तर को सुधारने और उन्हें आर्थिक संबल प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने नेचुरल फार्मिंग को बढ़ावा देते हुए माइक्रो इरिगेशन तथा कम पानी में बेहतर पैदावार प्राप्त करने की दिशा में कार्य करने की बात कही। कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय वन मंत्री ने एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी जोबनेर के कुलपति बलराज सिंह और कृषि महाविद्यालय के डीन डॉ. एमपी यादव की सराहना की। उन्होंने महाविद्यालय परिसर में गार्डन, सड़क, सोलर प्लांट सहित अन्य विकास कार्यों को करवाने की बात भी कही। राज्य वन एवं पर्यावरण मंत्री श्री संजय शर्मा ने अपने उद्बोधन में केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा किसानों के जीवन स्तर को सुधारने हेतु किए जा रहे प्रयासों के बारे में अवगत कराते हुए बताया कि भूमि की उर्वरक क्षमता को जांचने हेतु सरकार द्वारा नि:शुल्क जांच सुविधा दी जा रही है ताकि किसान मृदा अनुसार उपज बोकर अधिक पैदावार प्राप्त कर सके। स्वास्थ्य सेवाओं को नई मजबूती— केंद्रीय पर्यावरण मंत्री ने खैरथल स्थित सेटेलाइट अस्पताल में 8.5 लाख की ब्लड टेस्टिंग मशीन और 77 लाख की लागत से बनी ब्लॉक प्रोग्राम हेल्थ यूनिट का भी उद्घाटन किया। यह कदम स्थानीय स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत करेगा। इस दौरान उन्होंने सेटेलाइट हॉस्पिटल का निरीक्षण भी किया तथा वार्ड में उपस्थित मरीजों को दी जा रही सुविधाओं का फीडबैक भी लिया। इस अवसर पर तिजारा विधायक श्री महंत बालकनाथ, किशनगढ़बास विधायक दीपचंद खैरिया, श्री कर्ण नरेन्द्र यूनिवर्सिटी के कुलपति श्री बलराज सिंह, कलेक्टर श्री किशोर कुमार, खैरथल एसपी मनीष चौधरी सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।

केंद्रीय मंत्रियों एवं मध्यप्रदेश के सीएम से की मुलाकात, राजस्थान-मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पहुंचे नई दिल्ली

जयपुर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने नई दिल्ली के दो दिवसीय प्रवास के दौरान केंद्रीय मंत्रियों श्री अमित शाह एवं श्री पीयूष गोयल तथा मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात की। शर्मा ने सर्वप्रथम सोमवार को केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों नेताओं ने राजस्थान से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की। इसके पश्चात मुख्यमंत्री ने मंगलवार को केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल से शिष्टाचार मुलाकात की। चर्चा के दौरान दोनों नेताओं के मध्य राजस्थान में विभिन्न विकास परियोजनाओं, उद्योग क्षेत्र में निवेश की संभावनाओं एवं राज्य के समग्र आर्थिक विकास पर विस्तार से बातचीत हुई। इसी क्रम में श्री शर्मा मंगलवार को ही नई दिल्ली स्थित जोधपुर हाउस में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से भी मिले। मुलाकात के दौरान दोनों राज्यों के बीच चल रहे विभिन्न विकास कार्यों, पारस्परिक सहयोग एवं आर्थिक संबंधों के विषय में विस्तृत चर्चा की गई।

‘महर्षि दयानंद व्यक्ति न होकर बड़े समाज सुधारक थे’, राजस्थान-सीकर में राज्यपाल बागडे हुए द्वि जन्म शताब्दी समारोह में शामिल

जयपुर। राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे ने कहा कि महर्षि दयानंद सरस्वती युग प्रवर्तक मनीषी थे। वह व्यक्ति नहीं संस्था थे। देश को रूढ़ियों से मुक्त कराने वाले समाज सुधारक थे। बागडे मंगलवार को महर्षि दयानंद सरस्वती के द्वि जन्म शताब्दी समारोह के अवसर पर श्री श्याम गौशाला पिपराली सीकर में आयोजित कार्यक्रम में संबोधित कर रहे थे। राज्यपाल बागडे ने  कहा कि महर्षि दयानंद सरस्वती महज एक व्यक्ति नहीं होकर बहुत बड़े समाज सुधारक थे। उन्होंने सत्य का रास्ता अपनाने की बात कही। उन्होंने हमेशा राष्ट्र निर्माण एवं भारतीय संस्कृति को आगे बढ़ाने के लिए कार्य किया। उन्होंने  सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने का काम किया। राज्यपाल ने कहा कि महर्षि दयानंद सरस्वती ने  शिक्षा के महत्व को समझते हुए  इंसान को  सदाचारी बनने के लिए प्रेरित किया। राज्यपाल श्री बागडे ने कहा कि हम हमारे पुराने ज्ञान को संजोए रखते हुए नए ज्ञान को एकत्र करें, यही हमारी भारतीय संस्कृति है। इस दौरान उन्होंने देश निर्माण में नई शिक्षा नीति के महत्व के बारे में बताया। इस दौरान उन्होंने अहिल्या बाई होलकर के समाज सुधार में अतुल्य योगदान करने की बात कही।

सुशासन सप्ताह में हुए कार्यक्रम, राजस्थान-कलक्ट्रेट में अधिकारियों और कर्मचारियों ने ली शपथ

जयपुर। सुशासन सप्ताह के तहत मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित तहसील चौक में शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिला कलक्टर डॉ. जितेंद्र कुमार सोनी ने अधिकारियों और कर्मचारियों को शपथ दिलाई। इस दौरान जिला स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। इस दौरान जिला परिषद सीईओ श्रीमती प्रतिभा वर्मा, अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रथम) श्रीमती विनीता सिंह, अतिरिक्त जिला कलक्टर (द्वितीय) श्री आशीष कुमार, अतिरिक्त जिला कलक्टर (तृतीय) श्रीमती कुंतल बिश्नोई, अतिरिक्त जिला कलक्टर (चतुर्थ) श्रीमती सुमन पंवार, अतिरिक्त जिला कलक्टर (पूर्व) श्री देवेंद्र कुमार जैन, अतिरिक्त जिला कलेक्टर (उत्तर) श्री मुकेश कुमार मूंड, जिला परिषद के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री शेर सिंह लुहाड़िया सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

सीएम भजनलाल ने कांग्रेस पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि संविधान निर्माता बाबा साहब पर राजनीति शर्मनाक

जयपुर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने संसद और बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के नाम पर चल रही राजनीति के बीच कांग्रेस पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने संविधान निर्माता बाबा साहब को न केवल अनदेखा किया, बल्कि उनके योगदान का बार-बार अपमान भी किया है। मुख्यमंत्री ने जयपुर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि कांग्रेस संविधान निर्माता के नाम का इस्तेमाल कर रही है, लेकिन उनके वास्तविक योगदान को कभी सम्मान नहीं दिया। बयान में यह भी जोड़ा गया कि कांग्रेस को “शर्म” करनी चाहिए और अपने इतिहास का पुनर्मूल्यांकन करना चाहिए। बाबा साहब ने सामाजिक अधिकार और सशक्तिकरण के लिए जो कार्य किए, उन्हें कांग्रेस ने लगातार कमजोर किया। आरोपों में यह भी शामिल है कि कांग्रेस ने बाबा साहब के नाम का उपयोग केवल राजनीतिक लाभ के लिए किया। इसके विपरीत, मौजूदा सरकार ने बाबा साहब की स्मृति को सम्मानित करने के लिए कई कदम उठाए, जैसे अंबेडकर सेंटर और अंबेडकर स्मृति स्थल का निर्माण। उन्होंने कहा कि विपक्ष की भूमिका और भारतीय राजनीति में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के योगदान को लेकर एक बार फिर से सवाल उठाए गए हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष वह भूमिका नहीं निभा पा रहा है, जो आजादी के बाद से निभाई जानी चाहिए थी। बाबा साहब अंबेडकर, जो देश के पहले कानून मंत्री थे, ने समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को मुख्यधारा में लाने के लिए ऐतिहासिक कार्य किए। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने बाबा साहब के योगदान को कभी पूरी तरह सम्मान नहीं दिया। 1954 में बाबा साहब ने चुनाव लड़ा, लेकिन कांग्रेस ने उनका विरोध किया। यहां तक कि उन्हें भारत रत्न देने में भी देरी की गई। कांग्रेस पर जाति और धर्म की राजनीति करने और भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने के भी आरोप लगाए गए। राहुल गांधी का नाम लेते हुए कहा गया कि कांग्रेस में सांसदों को अपमानित करने की घटनाएं आम हो गई हैं। इस दौरान यह भी कहा गया कि मौजूदा मोदी सरकार ने दिल्ली में अंबेडकर सेंटर और अंबेडकर हाउस बनाकर बाबा साहब की स्मृति को सम्मानित करने का काम किया है। इसके अलावा, अंबेडकर स्मृति स्थल का भी निर्माण किया गया। सीएम भजनलाल ने तीखा हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस के पास आज कोई ठोस मुद्दा नहीं है। कांग्रेस ने देश के विकास और अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के कल्याण पर कभी ध्यान नहीं दिया। कांग्रेस हमेशा सत्ता के लालच में रही और जब जनता ने उन्हें सत्ता से बाहर किया, तो उनका “अंदर का बड़ा दर्द” अब सामने आ रहा है।

10 लोग घायल, राजस्थान-जयपुर में अजमेर हाइवे पर लो फ्लोर बस को ट्रक ने मारी टक्कर

अजमेर। राजधानी में अजमेर हाईवे पर एक के बाद एक हादसे हो रहे हैं। शुक्रवार को गैस टैंकर का हादसा हुआ था और बीते सोमवार को लो फ्लोर बस का एक्सीडेंट हो गया। बता दें कि  चांदपोल से बगरू जा रही लो फ्लोर बस को अजमेर हाईवे पर तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में बस में बैठे करीब 10 यात्रियों को चोटें आई हैं। यात्रियों को नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया गया। हादसा अजमेर रोड पर हाईवे किंग होटल बगरू के पास हुआ है। बगरू थाना अधिकारी मोतीलाल शर्मा के मुताबिक सोमवार को शाम करीब 7:30 बजे सूचना मिली थी कि अजमेर रोड पर होटल हाईवे किंग बगरू के पास लो फ्लोर बस का एक्सीडेंट हो गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। हादसे में बस में बैठे यात्रियों को हल्की चोटें आई थी, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया गया।

स्कूल के बाहर कट्टा लगाकर कार में बैठाया, राजस्थान-भरतपुर में 10वीं की छात्रा का दिनदहाड़े अपहरण

भरतपुर। डीग के पहाड़ी थाना इलाके में एक 10वीं कक्षा की छात्रा का अपहरण कर लिया गया। यह घटना उस वक्त हुई जब छात्रा अर्धवार्षिक परीक्षा देकर स्कूल से बाहर निकल रही थी। आरोपी, जो छात्रा के ससुराल पक्ष से हैं, उन्होंने उसकी कनपटी पर कट्टा लगाकर धमकाया और आसपास के लोगों को डराने के लिए हवाई फायरिंग की। घटना के बाद आरोपी लड़की को कार में डालकर फरार हो गए।  दहेज प्रताड़ना के बाद पिता के साथ रह रही थी नाबालिग पीड़िता के पिता ने पहाड़ी थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी की शादी करीब एक साल पहले गोपालगढ़ इलाके के एक युवक से करवाई गई थी। शादी के तुरंत बाद ससुराल पक्ष ने दहेज की मांग शुरू कर दी। जब यह प्रताड़ना बढ़ गई, तो पिता ने अपनी नाबालिग बेटी को वापस अपने घर ले लिया। नाबालिग तब से अपने पिता के साथ रह रही थी और पढ़ाई कर रही थी। वह इस समय 10वीं कक्षा में थी। सोमवार सुबह वह अर्धवार्षिक परीक्षा देने के लिए स्कूल गई थी। परीक्षा समाप्त होने के बाद जब वह स्कूल गेट से बाहर निकली, तो उसके ससुराल पक्ष के लोग वहां पहले से मौजूद थे।  फायरिंग कर लोगों को डराया जैसे ही लड़की स्कूल से बाहर निकली, अपहरणकर्ताओं ने कट्टा लगाकर उसे धमकाया। लड़की ने शोर मचाकर मदद मांगी, लेकिन जब आसपास के लोग उसे बचाने के लिए पहुंचे, तो आरोपियों ने हवाई फायरिंग कर दी। डर के माहौल में वे नाबालिग को अपनी कार में डालकर फरार हो गए।  पुलिस में शिकायत दर्ज, आरोपियों की तलाश जारी पिता की शिकायत पर पहाड़ी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उन्हें पकड़ने के लिए टीम का गठन कर दिया गया है। पुलिस ने यह भी आश्वासन दिया है कि लड़की को सुरक्षित वापस लाने और आरोपियों को सख्त सजा दिलाने की पूरी कोशिश की जाएगी। कानूनी और सामाजिक कुरीतियों पर सवाल यह घटना न केवल अपहरण का मामला है, बल्कि समाज में मौजूद बाल विवाह और दहेज प्रथा जैसी कुरीतियों को भी उजागर करती है। 14 साल की उम्र में लड़की की शादी कराना बाल विवाह निषेध अधिनियम, 2006 का उल्लंघन है। इसके साथ ही, दहेज के लिए प्रताड़ना और अब अपहरण जैसे गंभीर अपराध, समाज में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े करते हैं।

कलेक्टर ने किया पोस्टर का विमोचन, राजस्थान-बीकानेर में अंतरराष्ट्रीय ऊंट उत्सव 10 जनवरी से

बीकानेर। अंतरराष्ट्रीय ऊंट उत्सव 10 से 12 जनवरी तक आयोजित किया जाएगा। जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि ने इसके पोस्टर का विमोचन किया और अब तक की तैयारियों की समीक्षा की। जिला कलेक्टर ने कहा कि उत्सव में अधिक से अधिक देशी और विदेशी पर्यटक शिरकत करें, इसके मद्देनजर इसका व्यापक प्रचार-प्रचार किया जाए। उन्होंने कहा कि उत्सव के दौरान ऐसे नवाचार हों, जिससे राजस्थान की संस्कृति और परंपराओं को नई पहचान मिल सके। कलेक्टर ने बताया कि 10 जनवरी को भव्य सांस्कृतिक संध्या के साथ तीन दिवसीय कार्यक्रमों की शुरुआत होगी। इसमें विभिन्न कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। जूनागढ़ परिसर में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम के दौरान हैंडीक्राफ्ट सहित स्थानीय विशेषताओं की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। दूसरे दिन होंगे विभिन्न कार्यक्रम जिला कलेक्टर ने बताया कि 11 जनवरी को राष्ट्रीय उच्च अनुसंधान केंद्र में ऊंट नृत्य, ऊंट फर कटिंग, ऊंट सज्जा, ऊंट दौड़ तथा अश्व से संबंधित गतिविधियां आयोजित होंगी। दोपहर 3:30 बजे जूनागढ़ से शोभायात्रा रवाना होगी। इसमें सजे-धजे ऊंट, ऊंट गाड़े, तांगे, हेरिटेज गाड़ियां, लोक कलाकार, एनसीसी, एनएसएस कैडेट्स, स्कूली विद्यार्थी भाग लेंगे। सायं साढ़े चार बजे से डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में मिस्टर बीकानेर, मिस मरवन तथा ढोला मरवण शो आयोजित होंगे। सायं 7 बजे डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन होगा। तीसरे दिन रायसर में होंगी अनेक गतिविधियां जिला कलेक्टर ने बताया कि 12 जनवरी को रायसर में रस्साकसी, कुश्ती, कबड्डी, खो-खो, साफा बांधने की प्रतियोगिता, महिला मटका दौड़ तथा ड्यून रेस आदि आयोजित होंगी। वही सैंड आर्ट एग्जिबिशन, हैंडीक्राफ्ट, फूड बाजार, हॉर्स रेस, कैमल कार्ट सफारी आदि गतिविधियां होंगी। सायं 6 से रात्रि 10 बजे तक सांस्कृतिक संध्या का आयोजन होगा। इसमें विभिन्न सांस्कृतिक केंद्रों के कलाकारों द्वारा प्रस्तुतियां दी जाएगी। पीले चावल बांट देंगे न्योता जिला कलेक्टर ने बताया कि 2 जनवरी को पीले चावल बांटकर आमजन को उत्सव के लिए न्यौता दिया जाएगा। इसमें रोबीले, लोक कलाकार और सजे-धजे ऊंट-घोड़े साथ रहेंगे। उन्होंने आयोजन से जुड़े सभी अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से समस्त तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से इसका प्रचार-प्रसार किया जाए। सभी कार्यक्रम भव्य और गरिमामय तरीके से हों, यह सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि ऊंट उत्सव बीकानेर की पहचान से जुड़ा आयोजन है। इसके मद्देनजर इसके आयोजन में किसी प्रकार की कमी नहीं रहे। पर्यटन विभाग के उपनिदेशक अनिल राठौड़ ने उत्सव की अब तक की तैयारियों के बारे में बताया। उन्होंने पिछले कुछ वर्षों से हो रहे ऊंट उत्सवों की जानकारी दी। बैठक में नगर निगम आयुक्त मयंक मनीष, अतिरिक्त कलेक्टर (नगर) रमेश देव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (नगर) सौरभ तिवारी, जिला उद्योग केंद्र की महाप्रबंधक मंजू नैण गोदारा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश गुप्ता, इंडियन रेडक्रास सोसायटी के विजय खत्री, होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान के संभागीय अध्यक्ष श्री गोपाल अग्रवाल, पर्यटन व्यवसाई विजय सिंह भाटी रायसर, किशन सिंह, पर्यटन अधिकारी पवन शर्मा, सहायक पर्यटन अधिकारी योगेश राय आदि मौजूद रहे।

डोटासरा बोले- शिक्षा मंत्री को फजीहत की आदत है, राजस्थान-अब स्कूलों की छुट्टी 25 से

जयपुर। प्रदेश के स्कूलों में 25 दिसंबर से 5 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश रहेगा। हर साल शिविरा पंचांग में 25 दिसंबर क्रिसमस के दिन से ही सर्दी की छुट्टियां शुरू जाती हैं, जो पांच जनवरी तक चलती हैं। इस बार शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा था कि तेज सर्दी सर्दी पड़ने पर ही स्कूलों में शीतकालीन अवकाश (25 दिसंबर के बाद) किया जाएगा। हालांकि, उनके इस बयान को लागू नहीं किया गया और शिविरा पंचांग के हिसाब से ही छुटि्टयां दी गई हैं। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के निदेशक सीताराम जाट ने बताया कि शिविरा पचांग में पूरे साल की एक्टिविटी होती है। उसके अनुसार ही 25 दिसंबर से 5 जनवरी तक छुटि्टयां की गई है। ये प्रदेश के सभी सरकारी और निजी स्कूलों के लिए लागू होगा। डोटासरा बोले-मंत्री बयानबाजी से भ्रमित कर रहे अब कांग्रेस ने इस फैसले को लेकर दिलावर पर हमला बोल दिया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि शिक्षा मंत्री कहते रहे 25 दिसंबर से शीतकालीन अवकाश नहीं होगा। मंत्री निरंतर बयानबाजी कर शिक्षकों और अभिवावकों को भ्रमित करते रहे, लेकिन शिक्षा विभाग के निदेशक ने शिविरा पंचांग के अनुसार 25 दिसंबर से 5 जनवरी तक छुट्टियां घोषित कर दी। मंत्री जी को बेतुके बयान और बार-बार यू-टर्न होते फैसलों से फजीहत की आदत हो गई है। दिलावर क्यूं बार-बार लेते हैं यू-टर्न – मौजूदा सरकार के एक साल के कार्यकाल में दिलावर को कई बार अपने बयानों पर यू टर्न लेना पड़ा है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet