CM destroyed the status of SDM Saheb
सीएम ने SDM को किया निलंबित, कार ओवर टेक करने पर एसडीएम ने युवकों को पीटा था

उमरिया ! मध्यप्रदेश के उमरिया जिले के बांधवगढ़ में एसडीएम की गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। आरोप है कि एसडीएम इस बात से गुस्सा हो गए थे कि दो युवकों ने उनके वाहन को ओवर टेक कर दिया था। उमरिया जिले का यह ताजा मामला है, जहां दो युवकों को एस एसडीएम के वाहन को ओवर टेक करना महंगा पड़ गया। बताया जा रहा है कि दोनों युवकों की जमकर पिटाई कर दी। युवकों के वाहन में भी जमकर तोड़फोड़ कर दी गई। इस मामले में पुलिस ने एसडीएम सहित चार लोगों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की है। इधर, पत्रिका की खबर के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बांधवगढ़ एसडीएम को सस्पेंड करने के निर्देश दे दिए।
मध्यप्रदेश के उमरिया जिले के बांधवगढ़ में एसडीएम की गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। आरोप है कि एसडीएम इस बात से गुस्सा हो गए थे कि दो युवकों ने उनके वाहन को ओवर टेक कर दिया था। एसडीएम ने दोनों युवकों को खुद भी पीटा और अपने ड्राइवर और अन्य लोगों से भी पिटवाया। इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है।
बांधवगढ़ एसडीएम द्वारा दो युवकों से मारपीट की घटना दुर्भाग्यपूर्ण हैं। एसडीएम को निलंबित करने के निर्देश दिए हैं।
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) January 23, 2024
मध्यप्रदेश में सुशासन की सरकार है। प्रदेश में आमजन से इस तरह का अमानवीय व्यवहार बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा : CM@DrMohanYadav51
पुलिस के मुताबिक दोनों युवकों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। वे दोनों भी भर्ती हैं। घायल युवक ने बताया कि मेरी गलती सिर्फ इतनी थी कि वे अपने काम से जा रहे थे और देरी हो रही थी। इसलिए तेज वाहन चला रहा था। इसी वजह से एसडीएम की गाड़ी को मैंने ओवरटेक कर दिया। इसके बाद एसडीएम ने खुद मेरी पिटाई की और अपने ड्राइवर और अन्य लोगों से भी मुझे पिटवा दिया।
प्रिय @DrMohanYadav51 जी,
— Jitendra (Jitu) Patwari (@jitupatwari) January 23, 2024
शाजापुर कलेक्टर को सीख देते हुए जब आपने कार्रवाई की थी, तब ऐसा माना जा रहा था कि मप्र की नौकरशाही अनुशासित होगी. विधि एवं न्याय संगत कार्य भी करेगी!
लेकिन, लगातार हो रही घटनाएं यह स्पष्ट संकेत दे रही हैं कि प्रदेश में सरकार और सुशासन का अर्थ समाप्त हो… https://t.co/lK3RL34ZrA
सीएम ने दिए एसडीएम को हटाने के निर्देश
एफआईआर होते ही मुख्यमंत्री मोहन यादव ने एसडीएम को हटाने के निर्देश दे दिए हैं। इधर, एसपी निवेदिता नायडू ने बताया कि एफआईआर एसडीएम अमित सिंह के अलावा तहसीलदार विनोद कुमार, एसडीएम के वाह नचालक नरेंद्र दास पनिका और तहसीलदार के सहयोगी संदीप सिंह के खिलाफ हुई है।
” एसडीएम की सफाई “
यह पूरा मामला एसडीएम बांधवगढ़ अमित सिंह से जुड़ा है। इस मामले में एसडीएम अमित सिंह की सफाई आई है। उन्होंने कहा है कि मैंने युवकों को नहीं पटा, बल्कि जब उनकी पिटाई हो रही थी तो मैंने बीच-बचाव किया था। एसडीएम का कहना है कि दोनों युवक नशे में थे। वो तेज रफ्तार से वाहन चला रहे थे। उन्होंने मेरी गाड़ी को ओवरटेक किया और जब हमने उनकी गाड़ी रुकवाई तो वे लोग हमारे साथ झग़ने लगे। दोनों युवकों ने जब मुझ पर हाथ उठाया तो मेरे साथ के लोगों ने उन्हें पीटना शुरू कर दिया। फिर भी मैं उनका बचाव ही कर रहा था। मैं बस उन्हें यही समझा रहा था कि युवकों को पुलिस के हवाले कर देते हैं।
इस मामले में पुलिस ने एसडीएम सहित चार लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस पता लगाने की कोशिश कर रही है कि गलती किसकी है। युवकों को पीटने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। क्योंकि कानून को हाथ में लेने का अधिकार किसी को नहीं है।






