Congress leader Rahul Gandhi’s election rally in Satna today
कांग्रेस नेता राहुल गांधी विशेष विमान से खजुराहो पहुंचेंगे और फिर वहां से हेलीकाप्टर से सतना आएंगे
- कांग्रेस नेता एवं पार्टी के स्टार प्रचारक राहुल गांधी सतना में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।
- विधानसभा चुनाव के बाद पिछले छह महीने के दौरान सतना का यह राहुल गांधी का दूसरा दौरा है।
- राहुल विशेष विमान से खजुराहो पहुंचेंगे और फिर वहां से हेलीकाप्टर से सतना आएंगे।
सतना। कांग्रेस नेता एवं पार्टी के स्टार प्रचारक राहुल गांधी रविवार को सतना में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। विधानसभा चुनाव के बाद पिछले छह महीने के दौरान सतना का यह उनका दूसरा दौरा है। चुनावी सभा के बाद वे खजुराहो रवाना हो जाएंगे। सतना संसदीय क्षेत्र के सभी सात विधानसभा क्षेत्रों से जनता को लाने के लिए कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता पूरी ताकत से जुटे हुए हैं।
https://twitter.com/INCIndia/status/1781869851763474712
recent visitors 175









