मॉस्को: चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग अपने रूसी समकक्ष व्लादिमीर पुतिन से मॉस्को में क्या मिले, पूरी दुनिया में हलचल मच गई। रूस में हुए इस ‘सम्मेलन’ के बाद कई लोगों की तरफ से चिंता जताई जाने लगी कि क्या चीन की वजह से अब रूस और भारत की दोस्ती टूट जाएगी? गुरुवार को हालांकि खुद रूस की तरफ से इस बात से इनकार कर दिया गया है। रूस का कहना है कि चीन के साथ रिश्तों से भारत के साथ दोस्ती टूटने के बारे में जो बातें हो रही हैं, वो पूरी तरह से बकवास हैं। जिनपिंग एक पीस मिशन के तहत रूस गए थे। यहां पर उन्होंने पुतिन के मजबूत नेतृत्व की तारीफ की। जिनपिंग के इस दौरे के बाद विशेषज्ञ यह मानने लगे हैं कि रूस को इससे काफी राजनयिक फायदा पहुंचा है।

recent visitors 133






