Hair will reveal the secrets of personality, strengths and weaknesses will be revealed.
Personality Test: व्यक्ति के लिए उसके बाल बहुत महत्वपूर्ण होते हैं। सभी अपने बालों को सजाते संवारते हैं और उनकी केयर करते हैं। महिलाएं तो विशेष तौर पर अपने बालों का ध्यान रखती हैं।
हर व्यक्ति का हेयर स्टाइल उसकी सहूलियत के हिसाब से अलग-अलग होता है। कोई लंबे बाल रखना पसंद करता है तो किसी को छोटे बाल पसंद होते हैं। किसी के बाल स्ट्रेट होते हैं तो कोई घुंघराले बाल करवाता है। व्यक्ति की यही पसंद ना पसंद उसके व्यक्तित्व के बारे में जानकारी देने का काम करती है।
आपको जानकर हैरानी होगी लेकिन किसी भी व्यक्ति के स्वभाव के अलावा उसके बालों को देखकर आसानी से व्यक्तित्व का अंदाजा लगाया जा सकता है। आज हम आपको बालों की लेंथ और प्रकार के जरिए महिलाओं की पर्सनैलिटी की जानकारी देते हैं।
घुंघराले बाल
जिन महिलाओं के बाल घुंघराले होते हैं वह बहुत भावनात्मक किस्म की होती हैं। अपने इमोशनल स्वभाव की वजह से यह कई बार परेशानी में पड़ जाती हैं। हालांकि, ये मृदु भाषी होती हैं और अपनी मीठी बोली से लोगों का दिल जीत लेती हैं।
सीधे बाल
कुछ महिलाओं के बाहर बिल्कुल सीधे यानी कि स्ट्रेट होते हैं। यह महिलाएं सुनती तो सबकी हैं लेकिन करती सिर्फ और सिर्फ अपने मन की हैं। अपने स्वभाव की वजह से घमंडी कहा जाता है लेकिन यह साफ और कोमल हृदय वाली होती हैं।
लंबे बाल
कुछ महिलाओं के बाल काफी लंबे होते हैं। यह अपनी इमोशंस लोगों के सामने व्यक्त करने में घबराती नहीं है। इनके मन में जो भी होता है यह साफ साफ बोल देती हैं। यह प्रैक्टिकल किसने की होती है और हर चीज का प्रैक्टिकल करने के बाद ही निर्णय पर पहुंचती हैं।
छोटे बाल
कुछ महिलाओं को छोटे बाल रखना पसंद होता है। इस तरह की महिलाएं स्टाइलिश और फैशन में बने रहना पसंद करती हैं। ये दिल की साफ और अच्छी होती हैं।









