Hemant Soren got bail from Ranchi High Court
झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को रांची हाईकोर्ट से मिली जमानत, हेमंत सोरेन रांची जमीन घोटाला मामले में आरोपी हैं.
झारखंड हाई कोर्ट ने पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जमानत दे दी है। प्रवर्तन निदेशालय ने लैंड स्कैम केस में हेमंत सोरेन को गिरफ्तार किया था। यह पूरा मामला 8.36 एकड़ जमीन पर अवैध कब्जे से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों का है। हेमंत सोरेन को इसी साल के शुरू में 31 जनवरी को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद ही हेमंत ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। उनके बाद JMM के वरिष्ठ नेता और राज्य के परिवहन मंत्री चंपई सोरेन को मुख्यमंत्री बनाया गया था।