February 21, 2025

श्रावस्ती में तेज रफ्तार XUV ने टैम्पो को मारी टक्कर, पांच लोगों की मौत, 6 गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में कराया भर्ती

0

श्रावस्ती
श्रावस्ती में शनिवार सुबह सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। बौद्ध परिपथ पर मोहनीपुर चौराहे के पास तेज रफ्तार महेंद्रा एक्सीयूवी वाहन ने आगे जा रहे टैम्पो को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद दोनों वाहन सड़क के बगल बने नाले को पार करते हुए करीब 10 फीट गहरे खड्डे में गिर गए। इसमें पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों का इलाज अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है। बहराइच की ओर से महेंद्रा एक्सीयूवी वाहन में सवार लोग बलरामपुर की ओर जा रहे थे। सड़क पर आगे टैम्पो वाहन जा रहा था। तेज रफ्तार एक्सीयूवी ने अनियंत्रित होकर टैम्पो को टक्कर मार दी। हादसा इतना जोरदार था कि दोनों वाहन सड़क से दूर गहरे खड्डे में गिर गए। हादसे में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।

घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती
इस पर सवार इकौना के पांडेयपुरवा निवासी सूबेदार, शिवराम, लल्लन, बहराइच जिले के धरसवां निवासी नागेश्वर प्रसाद, मुरलीधर, पयागपुर के वीरपुर सेनवाहे निवासी शाकिरा बानो, रफीक, बस्ती जिले के नौव्वा गांव निवासी चालक विजय चौधरी, सोहराब व इकौना के बरईपुर निवासी ननके यादव, गिलौला के मोहम्मदपुर निवासी अध्योध्या प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए।
 
दो घायलों की रास्ते में हो गई मौत
वाहनाें के टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्र हुए। मौके पर पहुंचे तो देखा कि लल्लन, रफीक, ननके की मौत हो चुकी थी। अयोध्या प्रसाद व मुरलीधर की सांस चल रही थी। इन दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिनगा भेजा गया, लेकिन रास्ते में ही इनकी भी मौत हो गई।

चार लोगों को इकौना में कराया गया भर्ती
उधर, छह घायलों में से दो का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। चार घायलों को इकौना सीएचसी में भर्ती कराया गया है। एसपी घनश्याम चौरसिया ने टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने सीएचसी पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना। सीएमओ डॉ. एपी सिंह ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों के हालत की जानकारी ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan