Jabalpur Central Jail begins 7-day food training program for rehabilitation of women prisoners

विशेष संवाददाता: जितेन्द्र श्रीवास्तव / अर्पिता श्रीवास्तव
जबलपुर। स्टेट इंस्टिटयूट ऑफ होटल मैनेजमेन्ट जबलपुर एवं केन्द्रीय जेल जबलपुर के संयुक्त तत्वाधान में महिला बंदियों के पुनर्वास हेतु 7 दिवसीय रोजगारपरक प्रशिक्षण कार्यक्रम “Regional Cuisine & Snacks” का शुभारंभ 17 मार्च 2026 को जेल परिसर में किया गया।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुल 19 महिला बंदियों को शामिल किया गया है, जिन्हें सात दिनों के दौरान 21 प्रकार के व्यंजनों की विधियां सिखाई जाएंगी। कार्यक्रम का उद्देश्य बंदियों को व्यावहारिक कौशल प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है, ताकि जेल से रिहा होने के बाद वे आसानी से रोजगार प्राप्त कर सकें।
प्रशिक्षण पूर्ण होने पर प्रतिभागियों को संस्थान द्वारा प्रमाण पत्र भी प्रदान किए जाएंगे, जिससे उनके लिए भविष्य में रोजगार के अवसर और सुलभ हो सकेंगे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्थान के प्राचार्य दविन्दर पाल सिंह सोढ़ी, कोऑर्डिनेटर शुभंकर भट्टी तथा फैकल्टी दीपक उप्रेती सहित अन्य स्टाफ का विशेष योगदान रहा, जो जेल परिसर में उपस्थित होकर महिला बंदियों को प्रशिक्षण दे रहे हैं। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व भी वर्ष 2024 में इसी संस्थान द्वारा बंदियों को व्यावसायिक प्रशिक्षण दिया जा चुका है, जिससे कई बंदियों को आत्मनिर्भर बनने में मदद मिली थी।
इस पहल को बंदियों के पुनर्वास और समाज की मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।









