Madhya Pradesh: Congress’s demonstration in Bhopal against atrocities on Dalits and tribals.
भोपाल। प्रदेश में मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस विभिन्न मुद्दों को लेकर लगातार सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन कर रही है। नर्सिंग कॉलेज घोटाले का मुद्दा ठंडा पड़ने के बाद अब कांग्रेस दीगर मुद्दों को लेकर प्रदेश की भाजपा सरकार को घेरने की कोशिश में जुटी है। इसी सिलसिले में अब कांग्रेस ने दलित और आदिवासी समाज अन्याय, भेदभाव और शोषण का आरोप कांग्रेस ने लगाया है।
कांग्रेस इसके विरुद्ध आज रोशनपुरा चौराहे पर धरना प्रदर्शन कर रही है। प्रदर्शन में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व विधायक व मंत्री पीसी शर्मा सहित बड़े नेता उपस्थित हैं। कुछ देर में कांग्रेसी मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने के लिए निकलेंगे।
मध्यप्रदेश में अनुसूचित एवं आदिवासी समाज पर लगातार हो रहे अन्याय, भेदभाव और शोषण में विरूद्ध आज भोपाल में प्रदेश कांग्रेस के अनुसूचित विभाग द्वारा प्रदर्शन में सम्मिलित हुआ।
— Jitendra (Jitu) Patwari (@jitupatwari) August 27, 2024
इस दौरान पूर्व मंत्री पीसी शर्मा जी, अनुसूचित विभाग के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप अहीरवार जी, भोपाल ज़िला… pic.twitter.com/2S22XjyE1g
संगठन के उपाध्यक्ष मुकेश बंसल ने बताया कि प्रदेश की भाजपा सरकार में अनुसूचित जाति-जनजाति वर्ग पर अत्याचार बढ़ रहे हैं। कार्रवाई के नाम पर दिखावा किया जा रहा है। न तो रोजगार की व्यवस्था हो रही है और न ही सुरक्षा के लिए कोई कदम उठाए जा रहे हैं। इसके विरोध में मंगलवार को भोपाल में प्रदर्शन किया जा रहा है।






