MP Cabinet Meeting: 17 धार्मिक स्थलों पर शराबबंदी पर मुहर, विशेष परिस्थितियों में मंत्री कर सकेंगे तबादले
MP Cabinet Meeting Decisions: मध्यप्रदेश के महेश्वर में आज 24 जनवरी को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (CM Mohan Yadav) की अध्यक्षता में पहली डेस्टिनेशन कैबिनेट बैठक आयोजित की गई। बैठक नर्मदा किनारे स्थित नर्मदा रिट्रीट में आयोजित हुई, जिसे अहिल्याबाई किले की थीम पर सजाया गया है। महेश्वर में हो रही यह ऐतिहासिक बैठक देवी अहिल्याबाई की 300वीं जयंती वर्ष को समर्पित की गई है।
लिए गए ये फैसले (MP Cabinet Meeting Decision):
महू में भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय को 50 हजार करोड़ की राशि देने की घोषणा।
विधि सेंटर आफ एक्सीलेंस के हिसाब से विकसित किया जाएगा।
विस्तारित रूप से स्थापित करने के लिए
कल्याणी विभागों को प्रोत्साहित करने का प्रावधान
विशेष परिस्थितियों में मंत्री कर सकेंगे तबादले
2 लाख किसानों को 3 से 5 हार्स पावर की मशीनों के लिए 10 प्रतिशत की राशि देने पर पंप फ्री दिए जाएंगे
भोपाल में बावड़िया कला पर नया सेतू के लिए 180 करोड़ की लागत से नया सेतू मिलेगा
पहले चरण में 17 नगर नगर पालिका, नगर पंचायत की दुकाने बंद होंगी। इन्हें दूसरी जगह शिफ्ट नहीं किया जाएगा।