Prize distribution ceremony was organised at Life Career School.
- चैतन्य दामले को मिला बेस्ट विद्यार्थी का पुरस्कार।
हरिप्रसाद गोहे
आमला । नगर के पहले प्रायवेट लाइफ कॅरियर सीनियर सेकेण्डरी सी.बी.एस.ई. स्कूल में पुरस्कार वितरण का आयोजन किया गया।कार्यक्रम आमला तहसीलदार शत्रुघ्नसिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत आमला पंकज दरोठिया एवं थाना प्रभारी मुकेश ठाकुर के विशिष्ट आतिथ्य तथा हाईकोर्ट एडवोकेट शाहिद उल्ला बेग की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। गौरतलब हो कि विद्यालय के विद्यार्थियों ने विभिन्न खेलो में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया जिसमें राज्यस्तरीय खेल प्रतियोगिता व्हॉंलीबाल में पीयूष पवार एवं रक्षा कोकाटे, क्रिकेट में – तनवी चौकीकर, बैडमिंटन में – रक्षा कोकाटे ने राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में भाग लिया। वहीं संभागस्तरीय खेल प्रतियोगिताओं शतरंज में – तनय गुगनानी, मुदित गुगनानी एवं सिया कटरे, क्रिकेट में – बालिका वर्ग से खुशी खातरकर एवं भूमिका खातरकर, कबड्डी में – हर्षित गावंडे़, टेबल टेनिस में – पूर्वांश देशमुख ने बैतूल जिले का प्रतिनिधित्व किया। वार्षिक खेल महोत्सव में क्रिकेट में कक्षा 6 वी से 8वी के बेस्ट बेट्समेन- प्रिंस मीना, बेस्ट बॉलर- धर्मेश उईके, बेस्ट विकेट कीपर- इलेश कुमरे, बेस्ट फील्डर- आदित्य गिनारे, फ्यूचर स्टार- अंश कोकाटे ने पुरस्कार जीते। कक्षा 9वी से 12वी के बेस्ट बेट्समेन- अमूल्य रहडवे, बेस्ट बॉलर- अर्शिल मन्सूरी, बेस्ट विकेट कीपर- आयुश बनखेडे, बेस्ट फील्डर- शाकिर अंसारी, मेन ऑफ द सीरीज – अर्पित ने पुरस्कार जीते। व्हॉलीबाल 6वी से 12वी के बालक वर्ग से बेस्ट स्मैशर – यशवंत रावत एवं सैटर- मयंक पटवारी, तथा बालिका वर्ग से बेस्ट स्मैशर- कनक शरनागत एवं सैटर- त्रिशा घोटे ने पुरस्कार जीते।

कबड्डी 6वी से 8वी में बेस्ट राईडर का पुरस्कार मोहित सूर्यवंशी ने जीता। बेस्ट स्टूडेंट का एवॉर्ड चैतन्य दामले को दिया गया। इस मौके पर तहसीलदार शत्रुघ्नसिंह चौहान ने अपने मुख्य आतिथ्य उदबोधन में कहा कि खेल शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक विकास और सामाजिक कौशल में वृद्धि करता है, यह शरीर को मजबूत बनाता है, तनाव कम करता है, एकाग्रता बढ़ाता है, टीम वर्क सिखाता है और नेतृत्व जैसे गुण विकसित करता है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी पंकज दरोठिया ने अपने विशिष्ट आतिथ्य उद्बोधन में कहा कि खेल जीवन की चुनौतियों का सामना करना और हार-जीत को सहजता से स्वीकार करना सिखातें है, जो व्यावहारिक जीवन में भी मददगार होते है। थाना प्रभारी मोहित ठाकुर ने अपने उद्बोधन में कहा कि नियमों का पालन करना और धैर्य के साथ खेल में प्रदर्शन करना व्यक्ति को अनुशासित बनाता है। हाईकोर्ट एडवोकेट शाहिद उल्ला बेग ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि टीम गेम (जैसे क्रिकेट, फुटबॉल, व्हॉलीबाल, कबड्डी आदि) खेलने से आपसी तालमेल, सहयोग, अनुशासन और नेतृत्व के गुण विकसित होते है। इसके अतिरिक्त खेल मानसिक तनाव को कम करते हैं और दिमाग को सक्रिय रखते हैं, जिससे एकाग्रता और आत्मविश्वास में वृध्दि होती है। पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में विद्यार्थियों को एवाॅर्ड , मेडल एवं प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का कुशल संचालन शिक्षिका सोनिका जोशी ने किया एवं शिक्षिका निशा यादव ने आभार व्यक्त किया।









