पीएम मोदी का बिहार दौरा क्या नीतीश करने वाले हैं कोई बड़ा खेला या कुछ और ?
PM Modi’s visit to Bihar: Is Nitish going to play some big game or something else?

PM Modi's visit to Bihar: Is Nitish going to play some big game or something else?
PM Modi’s visit to Bihar: Is Nitish going to play some big game or something else?
पीएम मोदी 19 जून को बिहार आने वाले हैं। प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के ठीक 10 दिन बाद कई इशारे कर रहे हैं। पीएम मोदी का दौरा खास माना जा रहा है। हालांकि अभी तो सिर्फ बताया जा रहा है कि वह नालंदा यूनिवर्सिटी में अपना संबोधन देंगे। इसके अलावा भी उनके कई कार्यक्रम हैं। इस दौरान नीतीश कुमार भी मौजूद रहेंगे।
- शपथग्रहण के 10 दिन बाद ही पीएम मोदी बिहार आने वाले हैं।
- वह नालंदा यूनिवर्सिटी में अपना संबोधन देने वाले हैं।
- पीएम मोदी के दौरे से अटकलें भी तेज हो गई हैं।
राजगीर। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आगामी 19 जून को राजगीर अंतर्राष्ट्रीय नालन्दा विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में शामिल होने अपने लाव लश्कर के साथ पहुंचेंगे। जानकारी के अनुसार वे नालन्दा विश्वविद्यालय के नवनिर्मित कैंपस (परिसर) उद्घाटन समारोह में शिरकत करने को लेकर, पीएम मोदी का आगमन संभावित है।
हालांकि, अब सवाल यह भी उठ रहा है कि शपथग्रहण के 10 दिन बाद ही वह बिहार क्यो आ रहे? इस दौरान नीतीश कुमार भी मौजूद रहेंगे। क्या इस दौरान बिहार के लिए कोई बड़ा फैसला हो सकता है क्या? यह दौरा के बाद ही पता चलेगा।