Sarpanch Ramdin Piparde’s initiative has paid off—the water crisis in Nimjhiri has ended, and development from water to roads has accelerated—Nimjhiri Panchayat has become an example.
- पहले पानी का जुगाड करते थे ग्रामीण, अब निमझिरी गाँव के हर घर में नल से पहुंच रहा जल।
- पानी की समस्या से लोगों को मिली पूर्णतः निजात।
- शासन की अन्य योजनाओं से भी लाभान्वित हो रहे ग्रामीण।
- ग्राम सरपंच की कार्यप्रणाली से ग्रामीण उत्साहित।
संवाददाता : हरिप्रसाद गोहे
आमला/निमझिरी। बैतूल विकास खंड अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत निमझरी के ग्रामीणों की बसाहट की अगर बात करे तो यह विकास खंड बैतूल की आखिरी पंचायत है। यहां के ग्रामीणों के लिए व्यवसायिक,व्यापारिक दृष्टि से आमला बाजार की दूरी बेहद करीब हे। निमझिरी ग्राम में ग्रामीणों के भवन ऊंचे टेक पर बने है वहीं कुछ के ढलानों पर बने हुए हैं। जिस कारण पूर्व में ग्रीष्म ऋतू के दौरान लोगों को पानी की व्यवस्था बनाने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। पेय जल की समस्याओं से निजात पाने के लिए लोग जुगाड कर पेय जल की उपलब्धता सुनिश्चित करते देखे जाते थे। वर्तमान ग्राम प्रधान रामदीन पिपरदे के कार्यभार संभालने के बाद जहां ग्राम पंचायत निमझिरी विकास कार्यों की ओर निरंतर प्रगतिरत हे वहीं उनके प्रयासों से से क्षेत्र के ग्रामीणों सरकार की समस्त जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी तय समय सीमा में मिल रहा है।
हमारे प्रतिनिधि से चर्चा के दौरान ग्रामीणों ने बताया गर्मी के दिनों में पहले हमें जुगाड कर पानी व्यवस्था बनाना पड़ता था अब हमें ऊंचे टेक पर भी नल हर घरों में पर्याप्त पानी मिल रहा हे हम ग्राम सरपंच सहित सरकार का धन्यवाद ज्ञापित करते हे।उधर ग्राम सरपंच रामदीन पिपरदे ने चर्चा के दौरान बताया ग्राम विकास करना मेरी पहली प्राथमिकता थी। जिसके लिए मेरे द्वारा शुरुवाती दौर शासन से मांग कर जनकल्याण कारी योजनाओं का लाभ ग्रामीणों को दिलाए जाने ग्राम पंचायत सचिव सुखदेव मगरदे के साथ मिलकर प्रयास किए गए। जिसकी बदौलत आज भीषण गर्मी में भी ग्रामीणों को नलों से हर घर में पानी मिल रहा है। अन्य ग्राम विकास कार्यों की बात करे तो सर्वसुविधायुक्त कार्यालय भवन में सीसी टीव्ही कैमरे,एलईडी टीव्ही के माध्यम से समय पर लोगो को शासन की हर योजनाओं का लाभ दिलवाया जा रहा है । ग्राम पहुंच मार्ग पर सुंदर स्वागत द्वारा निर्माण कार्य किया गया। मोक्षधाम में बाउंड्रीवाल कार्य के साथ वहां बैठक व्यवस्था के साथ वृक्षारोपण कार्य कराया जा रहा है। लोगों को आवागमन को दृष्टिगत रख ग्राम में सीसी सड़कों का निर्माण करवाया गया। साथ ही महत्वपूर्ण कार्य में शासन की नल जल योजना अंतर्गत पेयजल टंकी, संपवेल, पेयजल पाईप लाईन विस्तारीकरण कार्य करा निमझिरी ग्राम के पांच ढानो के कोई 150 घरों में नलों के माध्यम से हर घर पानी पहुंचाया जा रहा है। जिससे ग्रामीणों में हर्ष व्याप्त है।









