LATEST NEWS

भारत की जासूसी कर रहे दो ISI एजेंटों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

लखनऊ  उत्तर प्रदेश की एंटी टेररिज्म स्क्वॉड (ATS) ने देश विरोधी गतिविधियों में शामिल दो जासूसों को गिरफ्तार कर एक बड़ी सफलता हासिल की। गिरफ्तार आरोपियों में एक का नाम तुफैल है जिसे वाराणसी से पकड़ा गया, जबकि दूसरे आरोपी मोहम्मद हारून को दिल्ली से दबोचा गया। दोनों को गुरुवार देर रात राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की विशेष अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। ATS दाखिल करेगी रिमांड अर्जी एटीएस का मानना है कि इन दोनों आरोपियों से देशविरोधी नेटवर्क के कई और तार जुड़ सकते हैं। इसलिए दोनों की गहन पूछताछ के लिए ATS जल्द ही कोर्ट में रिमांड की अर्जी दाखिल करेगी। अधिकारियों का कहना है कि रिमांड के दौरान उनसे पूछताछ कर और भी अहम जानकारियां सामने लाई जा सकती हैं, जिससे इस नेटवर्क के अन्य सदस्यों तक भी पहुंचा जा सके। यह मामला इस बात का जीता-जागता उदाहरण है कि कैसे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर देश की सुरक्षा व्यवस्था को भेदने की साजिशें की जा रही हैं। ATS और सुरक्षा एजेंसियां इस पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुट गई हैं और आने वाले दिनों में और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं। 600 से जुड़ा था तुफैल प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मोहम्मद हारून का संपर्क पाकिस्तानी उच्चायोग से था और वह भारत की संवेदनशील सूचनाएं पाकिस्तान को भेज रहा था। वहीं तुफैल, नफीसा नाम की एक महिला के हनी ट्रैप में फंसकर देश के संवेदनशील स्थानों की तस्वीरें साझा कर रहा था। सूत्रों के मुताबिक, तुफैल व्हाट्सएप पर करीब 600 पाकिस्तानी नागरिकों से जुड़ा हुआ था। तुफैल उन तक संवेदनशील सूचनाएं और जानकारी पहुंचाता था। इसके अलावा, तुफैल तहरीके-लब्बैक पाकिस्तान से संबंधित सामग्री भी लोगों के बीच प्रचारित करता था, जो एक कट्टरपंथी संगठन के रूप में पहचाना जाता है।  

उत्तर प्रदेश ATS में तैनात महिला के साथ दबंगों ने की छेड़छाड़, पहले कपड़े फाड़े फिर जान से मारने की दी धमकी

 लखनऊ उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के कृष्णा नगर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में महिला सिपाही के साथ छेड़खानी और मारपीट की सनसनीखेज घटना सामने आई है. आरोप है कि इलाके के कुछ दबंगों ने सिपाही के घर में घुसकर उसके और पति के साथ बुरी तरह मारपीट की है. यहां तक कि सिपाही का कपड़ा तक फाड़ डाला है. इसके बाद उन दोनों को जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए. इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है. जानकारी के मुताबिक, पीड़ित महिला सिपाही और उसका पति यूपी एटीएस (एंटी टेररिस्ट स्क्वाड) में तैनात हैं. 11 नवंबर को इलाके का एक दबंग अंकित यादव अपने कुछ साथियों के साथ उनके घर में घुस गया. महिला को गाली देते हुए मारपीट करने लगा. बीच-बचाव करने आए पति को भी उन्होंने जमकर पीटा. इसके बाद आरोपी ने सिपाही के साथ छेड़खानी करते हुए कपड़े फाड़ डाले. इसी बीच कॉलोनी के लोगों के आने के बाद वो लोग घर से बाहर निकले. इस बीच पीड़ित दंपत्ति ने पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 पर कॉल करने की कोशिश भी की, लेकिन दबंग उनके दरवाजे पर बैठे रहे. उन्हें जान से मारने की धमकी देते रहे. उनके जाने के बाद पीड़ित कृष्णानगर थाने पहुंचे. उनकी तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 115 (2), 352, 351 (2), 191 (2), 74 और 332 (सी) के तहत केस दर्ज किया है. पुलिस आरोपियों की तलाश में कई जगहों पर दबिश दे रही है. बताते चलें कि इसी साल अप्रैल में लखनऊ में ही एक महिला सिपाही के साथ छेड़खानी की घटना सामने आई थी. इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था. इससे पहले लोगों ने उनकी जबरदस्त पिटाई भी की थी. आरोपी युवक महिला सिपाही का ड्यूटी से घर लौटते समय पीछा कर रहे थे और अश्लील इशारे कर रहे थे. विरोध करने पर महिला सिपाही को धमकाते हुए भाग रहे थे. लेकिन शोर मचाने पर राहगीरों ने दोनों युवकों को पकड़ लिया. इसके बाद उनकी जबरदस्त धुनाई कर दी. लखनऊ के बाजार खाला थाना थाने में तैनात महिला सिपाही रात में सिविल ड्रेस में स्कूटी से राजाजीपुरम स्थित अपने घर जा रही थी. इस दौरान एमआईएस चौराहे के पास बाइक सवार दो युवकों ने उस पर अश्लील कमेंट पास करना शुरू कर दिया. महिला द्वारा खुद को सिपाही बताने के बाद भी उन्होंने अपनी हरकत जारी रखी और धमकाते हुए भागने लगे. महिला सिपाही ने भी शोर मचाते हुए उनका पीछा शुरू कर दिया.  

कड़ी सुरक्षा में संदिग्ध आतंकी फैजान को खंडवा लाई एटीएस, न्यायालय ने भेजा जेल

 खंडवा इंडियन मुजाहिदीन के आतंकी फैजान शेख को जेल भेज दिया गया है. इससे पहले एटीएस की टीम फैजान को खंडवा लेकर आई. फिर घर ले जाकर तलाशी के बाद उसे मेडिकल चेकअप के लिए जिला अस्पताल लाया गया. इसके बाद फैजान को विशेष न्यायाधीश एडीजे मनोज कुमार मंडलोई की कोर्ट में पेश किया गया. जहां से उसे जेल भेजने के आदेश दिए गए. इस पूरी कार्रवाई के दौरान फैजान का मुंह ढंका हुआ था और दोनों हाथ हथकड़ी से बंधे हुए थे. सशस्त्र पुलिस जवानों के कड़े पहरे के बावज़ूद वह मीडिया के सामने दो उंगलियों से विक्ट्री साइन ऐसे दिखा रहा था कि मानो उसने कोई बड़ी कामयाबी हासिल कर ली हो.   दरअसल, खंडवा की सलूजा कॉलोनी में एक बार फिर तब सनसनी मच गई जब एटीएस की टीम सशस्त्र पहरे में आतंकी फैज़ान को उसके ही घर लेकर आई. एक बार फिर घर की तलाशी ली गई और थोड़ी से देर बाद यह टीम फैज़ान को लेकर लौट गई. पिछली बार यह टीम रात के सन्नाटे में आई थी तो इस बार दिन के उजाले में. यहां से उसे जिला अस्पताल मेडिकल चेकअप  के लिए ले जाया गया, यहां डॉक्टर्स ने उसका मेडिकल परीक्षण कर उसे नॉर्मल घोषित किया. ब्लू जींस और रेड टी-शर्ट पहने फैज़ान का मुंह ढंका हुआ था. उसके दोनों हाथों में हथकड़ी बंधी थी. बावज़ूद उसकी बॉडी लैंग्वेज से उसकी अकड़ दिख रही थी. पुलिस की गाड़ी में बैठते हुए उसने अपने हथकड़ी बंधे हाथ की दो उंगलियों से विक्ट्री का V निशान बनाकर यह मैसेज देने की कोशिश की कि जैसे वो अपने मकसद में कामयाब हो गया हो.   जिला अस्पताल के डॉक्टर धर्मेंद्र पाटील ने बताया कि फैजान शेख को स्वास्थ्य परीक्षण के लिए लाया गया था. सब कुछ सामान्य था. पुरानी बीमारी छोड़कर सब कुछ नॉर्मल था. उसे स्टोन की बीमारी थी जिसका इलाज होकर उसे राहत मिल गई थी. शरीर पर भी कोई चोट के निशान नहीं हैं.   अस्पताल के बाद एटीएस की टीम फैज़ान को जिला न्यायालय ले गई जहां उसे विशेष न्यायाधीश एडीजे मनोज कुमार मंडलोई की कोर्ट में पेश किया गया. न्यायालय ने प्रकरण में कार्यवाही के लिए अगली तारीख 22 जुलाई तय की है. कोर्ट के आदेश के बाद उसे खण्डवा की जननायक टंट्या भील जेल भेज दिया गया. सूत्रों का कहना है कि अब खंडवा से आतंकी को भोपाल जेल भेजा जाएगा. न्यायालयीन प्रक्रिया के तहत किसी भी आरोपी को जहां से गिरफ्तार किया गया हो, वहां की अदालत में पेश किया जाना जरूरी है. पांच दिन की पुलिस रिमांड की अवधि समाप्त होने के बाद आरोपी फैज़ान को जेल रिमांड के लिए ही पेश किया गया था.   अपर लोक अभियोजक मनीष बरोले ने बताया कि विशेष न्यायालय में फैजान को पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया. इस प्रकरण में कार्यवाही के लिए अगली तारीख 22 जुलाई तय की गई है. न्यायालयीन प्रक्रिया के तहत जेल वारंट बनाकर उसे जेल भेजा गया है.  

खंडवा में पकड़े गए आतंकियों को लेकर एटीएस का बड़ा खुलासा, पूछताछ में फैजान के खुलासे

खंडवा मध्यप्रदेश के खंडवा से गिरफ्तार इंडियन मुजाहिदीन के फैजान शेख से एटीएस की पूछताछ में हैरान करने वाले खुलासे हो रहे हैं. रिमांड के दौरान उसके मोबाइल से आर्मी एरिया समेत सुरक्षाबलों के अफसरों और उनके परिवार के भी फोटो मिले हैं. इसके साथ ही फैज़ान ने यह भी बताया कि वो भड़काऊ नारों से युवकों के मन में ज़हर भरता था. बता दें कि गुरुवार 7 अप्रैल को एटीएस ने तड़के कार्रवाई करते हुए खंडवा से फैज़ान शेख को गिरफ्तार किया था. आज मंगलवार तक की एटीएस को कोर्ट से रिमांड मिली है. रिमांड में पूछताछ के दौरान फैज़ान ने बताया कि वो अक्टूबर 2016 में भोपाल जेल ब्रेक के बाद मारे गए सिमी आतंकियों की मौत का बदला लेना चाहता था और इसलिए सुरक्षाबलों पर हमले की तैयारी कर रहा था. फैजान का इरादा लोन वुल्फ अटैक का था लेकिन वो चाहता था कि उसके अलावा और भी लोग उसकी विचारधारा से जुड़ें, इसलिए वो इलाके के युवकों का कट्टरपंथी नारों और साहित्य से ब्रेनवॉश करने में भी जुटा था. फैज़ान के पास से एटीएस ने 4 मोबाइल फोन भी जब्त किए थे. उनकी जांच के दौरान उनमें सुरक्षाबलों के अफसर और उनके परिवार के फोटो मिले हैं. साथ ही में आर्मी एरिया के वीडियो भी हैं. हालांकि, एटीएस अधिकारियों की मानें तो सुरक्षाबलों के परिवार के बारे में ज्यादा जानकारी जुटा पाने में फैज़ान को सफलता नहीं मिल सकी थी और इसके पहले ही वो एटीएस के रेडार पर आ गया था. तभी से उसकी हर गतिविधि ट्रेस होती रही और आखिरकार 7 अप्रैल को फैजान शेख खंडवा से गिरफ्तार कर लिया गया.  

मुस्लिम युवकों को भारत के खिलाफ ऐसे उकसाता था आतंकी फैजान

खंडवा मध्य प्रदेश के खंडवा से गिरफ्तार इंडियन मुजाहिदीन के आतंकी फैजान शेख ने बहुत बड़ा खुलासा किया है. ATS की पूछताछ में उसने बताया कि वह मुस्लिम युवकों को कश्मीर को भारत से अलग करने का तराना सुनाकर देश के खिलाफ भड़काने की कोशिश करता था. फैजान जिस तराने को गुनगुनाता वो इस प्रकार है- दिल्ली भी पाकिस्तान का, कश्मीर भी पाकिस्तान का..’ इस आतंकी को लेकर अब बड़ा खुलासा हो रहा है. एटीएस पिछले एक साल से फैजान की गतिविधियों पर नजर रख रही थी. आतंकी के सोशल साइट पर पोस्ट और वॉट्सएप स्टेटस देखने के बाद वह एटीएस के निशाने पर आ गया था. फैजान से पहले बंगाल एटीएस ने रकीब को गिरफ्तार किया था. उस वक्त भी जांच एजेंसी ने फैजान से पूछताछ की थी. पूछताछ के बाद बंगाल एटीएस ने फैजान को छोड़ दिया था. हैरानी की बात है कि फैजान के पास एटीएस अधिकारियों के नंबर भी थे. यह संदिग्ध आतंकी उस वक्त खुश होता था जब एटीएस अधिकारी उसके वॉट्सएप स्टेटस को देख लेते थे. फैजान अहले हदीस आइडियोलॉजी को फॉलो करता था, जबकि परिवार हन्फी विचारधारा को मानता था. लश्कर-ए-तैयबा का संस्थापक हाफिज मुहम्मद सईद भी अहले हदीस आइडियोलॉजी को मानता था. मध्य प्रदेश एटीएस ने आतंकी फैजान को 5 दिन की रिमांड पर लिया है. उससे पूछताछ जारी है. पूछताछ में उसने कई बड़े और चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. एटीएस ने 4 जुलाई को खंडवा में छापा मारकर फैजान को गिरफ्तार किया था. खंडवा के जिस इलाके (कंजर मोहल्ला) से उसे गिरफ्तार किया गया, उसे सिमी का गढ़ माना जाता है. एटीएस के छापे के दौरान फैजान के कब्जे से सिमी संगठन के सदस्यता फॉर्म बरामद हुए. इसके अलावा कई आतंकी संगठनो के साहित्य, 4 मोबाइल फोन, 1 पिस्टल और 5 जिंदा कारतूस भी बरामद हुए थे. सुरक्षाबलों पर हमले की साजिश रच रहा था फैजान एटीएस ने बताया कि फैजान सुरक्षा बलों पर हमले की साजिश रच रहा था. पूछताछ में सुरक्षा बल और उनके परिजन के रेकी की बात भी स्वीकारी. रेड में उसके घर से कई हथियार बरामद हुए. फैजान 8 आतंकियों के एनकाउंटर का बदला लेने वाला था. वह यासीन भटकल के भटकल गांव पठानकोट भी जा चुका था. उसका पुलवामा भी जाने का इरादा था, लेकिन कड़ी सुरक्षा के चलते जम्मू से ही वापस लौट गया था. दरअसल, बात 2016 की है, भोपाल सेंट्रल जेल में बंद सिमी से जुड़े आठ आतंकी एक हेड कॉन्सटेबल की गला रेतकर हत्या कर दी थी. इसके बाद वो भाग गए. इस घटना के बाद पूरे प्रदेश में अलर्ट जारी कर दिया. हत्या के अगले ही दिन पुलिस और एसटीएफ ने पहाड़ियों पर घेरकर आठों आतंकियों को मार गिराया था. फैजान इसी एनकाउंटर का बदला लेना चाहता था.  

खंडवा में एटीएस की बड़ी कार्रवाई, एंटी टेररिस्ट स्क्वाड द्वारा छापा मारकर दो लोगों को गिरफ्तार किया

खंडवा मध्य प्रदेश के खंडवा शहर की गुलमोहर कॉलोनी में एंटी टेररिस्ट स्क्वाड द्वारा छापा मारकर आतंकी गतिविधियों में संलिप्त दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें से एक नाबालिग है। माना जा रहा है कि इसके तार कोलकाता के आतंकी मामले से जुड़े हो सकते हैं। लगभग एक साल पहले एटीएस ने इस सिलसिले में शहर के खानशाहवली क्षेत्र से रकीब नामक युवक को पकड़ा था। इस बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए एटीएस आईजी डॉ. आशीष ने कहा, ” गुरुवार सुबह हमें इनपुट मिला कि एक व्यक्ति है, जो इंडियन मुजाहिदीन की विचारधारा से प्रभावित है और एक बड़े हमले की योजना बना रहा है। इस सूचना के बाद आज सुबह एक आतंकवादी फैजान और उसके पिता हनीफ शेख (उम्र 34 वर्ष) को खंडवा के कंजर मोहल्ला से गिरफ्तार किया गया है। जिहादी साहित्य भी बरामद एटीएस आईजी डॉ. आशीष ने बताया कि पिता-पुत्र को यूएपीए (गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम) के तहत गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से भारी मात्रा में जिहादी साहित्य जब्त किया गया है। इसके अलावा 4 मोबाइल फोन, 1 पिस्तौल, 5 जिंदा कारतूस और साथ ही स्टूडेंट्स इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया (सिमी) संगठन के सदस्यता फॉर्म भी उनके पास से बरामद किए गए हैं। संदिग्ध फोटो व वीडियो बरामद एटीएस आईजी डॉ. आशीष ने कहा कि कब्जे से लिए गए मोबाइल और डिजिटल डिवाइस से हमें इंडियन मुजाहिदीन, आईएसआईएस, लश्कर-ए-तैयबा आदि संगठनों के कई फोटो और वीडियो मिले हैं और हमारी जांच अभी भी जारी है। अभी हमें इससे इतनी जानकारी मिली है और उसके खिलाफ यूएपीए के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। उसे पुलिस रिमांड पर लिया गया है। गिरफ्तार किए गए दोनों लोगों का संबंध रकीब से होना बताया जा रहा है। खंडवा के पंधाना रोड स्थित गुलमोहर कालोनी से गुरुवार सुबह करीब 4 बजे एटीएस की टीम फैजान और उसके पिता हनीफ शेख को पकड़ा। इस कार्रवाई के दौरान एटीएस के करीब 8 हथियारबंद जवान शामिल थे। दोनों को हिरासत में लेने के बाद टीम बगैर कोई जानकारी दिए उन्हें ले गईं। परिजनों ने कुछ दूर तक उनका पीछा भी किया।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live