LATEST NEWS

उत्सव की तरह मनाया जायेगा रामकृष्ण परमहंस जी का जन्मदिन।

Ramakrishna Paramhansa’s birthday will be celebrated like a festival. हरिप्रसाद गोहे आमला। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी ग्राम ससाबड़ स्थित महाकाली दरबार में जगतमाता महाकाली के परम भक्त श्री रामकृष्ण परमहंस जी का जन्मोत्सव 19 फरवरी 2026 को धूमधाम से उत्सव की तरह मनाया जाएगा।आयोजन को लेकर मंदिर समिति ने सभी तैयारियां भी पूरी कर ली है कल सुबह महाकाली की पूजा अर्चना के साथ कार्यक्रम विधिवत् शुभारंभ होगा जो देर शाम तक चलता रहेगा। मंदिर समिति प्रमुख कमल मालवीय ने बताया इस अवसर पर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों के साथ दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें श्रद्धालुओं एवं ग्रामीणजनों को प्रसाद वितरित किया जाएगा। वहीं भजन-कीर्तन एवं धार्मिक संगीतमय कार्यक्रमों का आयोजन भी होगा। मंदिर समिति ने समस्त श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

विभिन्न की मांगों को लेकर अजाक्स संघ आमला ने सौफा ज्ञापन ।

Ajax Sangh Amla submitted a memorandum regarding various demands. हरिप्रसाद गोहे  आमला। बुधवार को अजाक्स संगठन आमला ने भारत सरकार राज्य सरकार द्वारा संचालित आंगनबाड़ी केन्द्रो पर कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं तथा स्कूलों में खाना बनाने वाली रसोइया, आशा कार्यकर्ताओं, उषा कार्यकर्ताओं और ग्राम कोटवारों को आज दिनांक तक किसी भी सरकार ने नियमित शासकीय कर्मचारी नहीं बनाया है अतःइन कर्मचारियों को शासकीय कर्मचारी बनाने की मांग को लेकर महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौपा साथ ही माननीय मुख्यमंत्री महोदय के नाम सौपे ज्ञापन में मध्य प्रदेश शासन के मंशा अनुरूप प्रदेश के समस्त शिक्षकों कर्मचारियों को माह की प्रथम तिथि को नियमित रूप से वेतन भुगतान किए जायें जिससे वह आर्थिक तनाव से मुक्त होकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर सके, परंतु अत्यंत खेद के साथ निवेदन करना पड़ रहा है कि आमला विकासखंड सहित बैतूल जिले के कई प्राथमिक शिक्षकों सहायक शिक्षकों को आज दिनांक तक भी वेतन का भुगतान नहीं किया गया है, इस प्रकार की स्थिति माननीय मुख्यमंत्री महोदय की स्पष्ट मंशा एवं शासन के निर्देशों के पूर्णत: विपरीत है, वेतन में हो रही देरी से शिक्षकों को मानसिक, पारिवारिक एवं आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, जिससे शैक्षणिक कार्य भी प्रभावित हो रहा है, अतः माननीय मुख्यमंत्री महोदय से विनम्र अनुरोध किया गया है कि संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी करे ताकि समस्त शिक्षको कर्मचारियों को प्रत्येक माह की प्रथम तिथि को नियमित वेतन दिलाना सुनिश्चित हो सके।  ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्य रूप से अजाक्स तहसील अध्यक्ष राजाराम नागले ब्लॉक अध्यक्ष श्रीमती रेखा धुर्वे जिला उपाध्यक्ष रामानंद बेले ब्लॉक प्रभारी अशोक धुर्वे, देवानंद धुर्वे, तहसील एवं ब्लाक कार्यकारिणी से शिवप्रसाद गुजरे, श्रीमती रिंदों उइके, दिनेश सोनारे, बालाराम मर्सकोले, दवतसिंह धुर्वे, रेखा नागले, हरिदास बडौदे, जमुनाप्रसाद वाडिवा, संदीप बिसन्द्रे, ज्योति बिसंन्द्रे, नत्थू उईके, अजाबराव कासदेकर, राजेश मानकर, श्यामसिंह धुर्वे, कैलाश सलाम, दिलीप कुमार दवंडे, मंजा भारती, कोटवार सातनकर, चंद्रपाल उइके,सुनीता उइके, राज बचले, दीपक पवार  सहित भारी संख्या में संगठन सदस्य उपस्थित रहे।

यूनिवर्सल स्कूल के विद्यार्थियों ने विभिन्न खेलों में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन।

Students of Universal School performed excellently in various sports. हरिप्रसाद गोहेआमला। जीवन में खेल शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक विकास और सामाजिक कौशल में वृद्धि करते है उक्त आशय के विचार बीआरसी मनीष घोटे ने यूनिवर्सल स्कूल आमला द्वारा आयोजित पुरस्कार वितरण कार्यक्रम के दौरान बच्चों को संबोधित कर कहीं। वहीं नगर पालिका परिषद आमला अध्यक्ष नितिन गाडरे ने खेल के जीवन मूल्य और आत्मविश्वास पर जोर दिया। उक्त आयोजन मुख्य अतिथि मनीष घोटे, नगर पालिका आमला अध्यक्ष नितिन गाडरे, और हाईकोर्ट एडवोकेट शाहिद उल्ला बेग की अध्यक्षता में हुआ। गौरतलब हो कि यूनिवर्सल विद्यालय के विद्यार्थियों ने विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, जिसमें राज्यस्तरीय खेल प्रतियोगिता में मो. समर रजा ने कराटे में प्रथम स्थान प्राप्त किया।वहीं विभिन्न कक्षाओं के लिए बेस्ट बैट्समैन, बेस्ट बॉलर, बेस्ट विकेट कीपर, बेस्ट फील्डर, और मैन ऑफ द सीरीज के पुरस्कार दिए गए। कक्षा 6वीं से 8वीं के बेस्ट बैट्समैन राजवीर चंडालिया थे।अन्य पुरस्कारों में बेस्ट स्मैशर, बेस्ट रैडर, बेस्ट स्टूडेंट ऑफ द ईयर आदि पुरस्कार भी वितरित किए गए। जिसमें स्टूडेंट ऑफ दी ईयर अवॉर्ड शाला के विद्यार्थी तनिष्क सोनी को दिया गया। कार्यक्रम का सफल एवं कुशल संचालन शिक्षिका सोनिका जोशी ने किया और प्रभारी प्राचार्य रश्मि सोनी ने सभी अतिथियों का स्वागत कर आभार व्यक्त किया।

न्यू आईडल स्कूल ने धूमधाम से मनाया शाला का वार्षिक उत्सव,बच्चों ने दी एक से बढ़कर एक प्रस्तुति।

New Ideal School celebrated its annual function with great pomp and show, children gave one better than the other presentation. हरिप्रसाद गोहे आमला। नगर के गोविंद कालोनी क्षेत्र स्थित न्यू आईडल हाई स्कूल ने स्कूल का वार्षिक उत्सव यहां स्थित भवानी लॉन में धूमधाम एवं हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया। आयोजन को लेकर शाला परिवार द्वारा बड़े स्तर पर तैयारियां की गई थी। वार्षिक उत्सव आयोजन के लिए सजाए गए सार्वजनिक मंच से न्यू आइडियल स्कूल के विद्यार्थियों ने शानदार देश भक्ति गीत संगीत नृत्य, नाटक की प्रस्तुति देकर उपस्थित जन समुदाय का मन मोहा। साथ ही पूर्व में शाला में अध्ययनरत विद्यार्थी सुमित महातकर ने अपनी सुरीली आवाज में मेरे देश की धरती सोना ऊगले,उगले हीरे मोती देश भक्ति गीत गाकर मंच को देश भक्ति के रंग में रंग दिया। शानदार प्रस्तुति का वहां उपस्थित लोगों जमकर तालिया बजा उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, शाला स्टाफ सहित स्कूली बच्चे मौजूद रहे। आयोजित कार्यक्रम का सफल मंच संचालन दीपिका सोनी ओर कविता साहू ने किया। वहीं आभार शाला प्राचार्य किरण लता देशमुख ने व्यक्त किया।

लाइफ केरियर स्कूल में पुरस्कार वितरण का हुआ आयोजन।

Prize distribution ceremony was organised at Life Career School. हरिप्रसाद गोहे आमला । नगर के पहले प्रायवेट लाइफ कॅरियर सीनियर सेकेण्डरी सी.बी.एस.ई. स्कूल में पुरस्कार वितरण का आयोजन किया गया।कार्यक्रम आमला तहसीलदार शत्रुघ्नसिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत आमला पंकज दरोठिया एवं थाना प्रभारी मुकेश ठाकुर के विशिष्ट आतिथ्य तथा हाईकोर्ट एडवोकेट शाहिद उल्ला बेग की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। गौरतलब हो कि विद्यालय के विद्यार्थियों ने विभिन्न खेलो में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया जिसमें राज्यस्तरीय खेल प्रतियोगिता व्हॉंलीबाल में पीयूष पवार एवं रक्षा कोकाटे, क्रिकेट में – तनवी चौकीकर, बैडमिंटन में – रक्षा कोकाटे ने राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में भाग लिया। वहीं संभागस्तरीय खेल प्रतियोगिताओं शतरंज में – तनय गुगनानी, मुदित गुगनानी एवं सिया कटरे, क्रिकेट में – बालिका वर्ग से खुशी खातरकर एवं भूमिका खातरकर, कबड्डी में – हर्षित गावंडे़, टेबल टेनिस में – पूर्वांश देशमुख ने बैतूल जिले का प्रतिनिधित्व किया। वार्षिक खेल महोत्सव में क्रिकेट में कक्षा 6 वी से 8वी के बेस्ट बेट्समेन- प्रिंस मीना, बेस्ट बॉलर- धर्मेश उईके, बेस्ट विकेट कीपर- इलेश कुमरे, बेस्ट फील्डर- आदित्य गिनारे, फ्यूचर स्टार- अंश कोकाटे ने पुरस्कार जीते। कक्षा 9वी से 12वी के बेस्ट बेट्समेन- अमूल्य रहडवे, बेस्ट बॉलर- अर्शिल मन्सूरी, बेस्ट विकेट कीपर- आयुश बनखेडे, बेस्ट फील्डर- शाकिर अंसारी, मेन ऑफ द सीरीज – अर्पित ने पुरस्कार जीते। व्हॉलीबाल 6वी से 12वी के बालक वर्ग से बेस्ट स्मैशर – यशवंत रावत एवं सैटर- मयंक पटवारी, तथा बालिका वर्ग से बेस्ट स्मैशर- कनक शरनागत एवं सैटर- त्रिशा घोटे ने पुरस्कार जीते। कबड्डी 6वी से 8वी में बेस्ट राईडर का पुरस्कार मोहित सूर्यवंशी ने जीता। बेस्‍ट स्‍टूडेंट का एवॉर्ड चैतन्‍य दामले को दिया गया। इस मौके पर तहसीलदार शत्रुघ्नसिंह चौहान ने अपने मुख्य आतिथ्य उदबोधन में कहा कि खेल शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक विकास और सामाजिक कौशल में वृद्धि करता है, यह शरीर को मजबूत बनाता है, तनाव कम करता है, एकाग्रता बढ़ाता है, टीम वर्क सिखाता है और नेतृत्व जैसे गुण विकसित करता है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी पंकज दरोठिया ने अपने विशिष्ट आतिथ्य उद्बोधन में कहा कि खेल जीवन की चुनौतियों का सामना करना और हार-जीत को सहजता से स्वीकार करना सिखातें है, जो व्यावहारिक जीवन में भी मददगार होते है। थाना प्रभारी मोहित ठाकुर ने अपने उद्बोधन में कहा कि नियमों का पालन करना और धैर्य के साथ खेल में प्रदर्शन करना व्यक्ति को अनुशासित बनाता है। हाईकोर्ट एडवोकेट शाहिद उल्ला बेग ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि टीम गेम (जैसे क्रिकेट, फुटबॉल, व्हॉलीबाल, कबड्डी आदि) खेलने से आपसी तालमेल, सहयोग, अनुशासन और नेतृत्व के गुण विकसित होते है। इसके अतिरिक्त खेल मानसिक तनाव को कम करते हैं और दिमाग को सक्रिय रखते हैं, जिससे एकाग्रता और आत्मविश्वास में वृध्दि होती है। पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में विद्यार्थियों को एवाॅर्ड , मेडल एवं प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का कुशल संचालन शिक्षिका सोनिका जोशी ने किया एवं शिक्षिका निशा यादव ने आभार व्यक्त किया।

बाबूलाल वरकडे भगत (कान्हावाडी) को पद्मश्री पुरस्कार देने की मांग को लेकर अजाक्स संगठन आमला ने राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को सौपा ज्ञापन।

Ajax organization Amla submitted a memorandum to the SDM in the name of the President demanding Padmashree award for Babulal Varkade Bhagat (Kanhawadi). हरिप्रसाद गोहे आमला। आज दिनांक 30/01/2026 को अजाक्स जिला कार्यकारिणी बैतूल के आव्हान पर  बाबूलाल वरकडे भगत (कान्हावाडी) को पद्मश्री पुरस्कार देने की मांग को लेकर अजाक्स संगठन आमला ने राष्ट्रपति के नाम एसडीएम आमला को ज्ञापन सौपा, सौपे गए ज्ञापन में निवेदन किया गया है कि बैतूल जिले के विकासखंड घोड़ाडोंगरी ग्राम पंचायत कान्हावाड़ी में जन्मे वैद्य बाबूलाल वरकडे जी का जन्म ग्राम कान्हावाड़ी में दिनांक 01/10/1938 को हुआ है आप वैद्य के रूप में विगत कई वर्षों से क्षेत्र में निरंतर जन सेवा और संपूर्ण भारत के लोगों को कैंसर की बीमारी या अन्य बीमारी से पीड़ित मरीजों का इलाज लगातार कर रहे हैं आयुर्वेद( जड़ी बूटियां) के द्वारा  बीमारियां दूर कर रहे हैं साथ ही सभी मरीजों को निशुल्क सेवा दे रहे हैं। अतः राष्ट्रपति से अजाक्स संघ निवेदन करता है कि भविष्य में बाबूलाल वरकडे भगत को पद्मश्री पुरस्कार दिया जावे ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्य रूप से अजाक्स तहसील अध्यक्ष आमला राजाराम नागले, अजाक्स ब्लॉक अध्यक्ष आमला श्रीमती रेखा धुर्वे, अजाक्स जिला उपाध्यक्ष बैतूल रामानंद बेले, अजाक्स जिला संयुक्तसचिव बैतूल देवानंद धुर्वे अजाक्स तहसील उपाध्यक्ष शिवप्रसाद गुजरे, श्रीमती रिंदों उइके,अजाक्स ब्लॉक उपाध्यक्ष दिनेश सोनारे,श्रीमती सरिता चौकीकर,अजाक्स तहसील महासचिव हरिदास पाटिल, रमेश ब्राह्मने, जगदीश निरापुरे, बालाराम मर्सकोले अजाक्स तहसील सचिव हरिदास बड़ोदे, श्रीमती रेखा नागले अजाक्स ब्लॉक कोषाध्यक्ष दवतसिंग धुर्वे, अजाक्स कार्यकारिणी सदस्य दिलीप कुमार दवंडे, श्रीमती मोनिका मर्सकोले सहित भारी संख्या में अजाक्स संगठन के सदस्यगण उपस्थित रहे ।

माउंट किलिमंजारो (तंजानिया) से आमला पहुंचे पर्वतारोही प्रताप बिसंदरे।

Mountaineer Pratap Bisandre reached Amla from Mount Kilimanjaro (Tanzania). हरिप्रसाद गोहे  आमला । अफ्रीका महाद्वीप के माउंट किलिमंजारो (तंजानिया) पर सफलतापूर्वक आरोहण करने के पश्चात, आज अपने गृहक्षेत्र आमला वापस लौटे प्रताप बिसंदरे। इस अवसर पर रेलवे स्टेशन आमला पर उनके स्वागत हेतु जिला पिट्टू एसोसिएशन के अध्यक्ष नीरज सोनी, व्यापारी संघ अध्यक्ष संजय साहू, आमला विकास समिति उपाध्यक्ष शेख हफीज, समाजसेवक चन्द्रशेखर पंड़ोले सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।बताया गया पर्वतारोही प्रताप बिसंदरे ने माउंट किलिमंजारो (तंजानिया) जो अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी है और इसकी ऊंचाई 5,895 मीटर (19,340 फीट) है, इसे दुनिया का सबसे ऊंचा अकेला खड़ा पहाड़ कहा जाता है पर पर्वतारोहण कर 26 जनवरी 2026 को प्रातः 8:34 बजे (तंजानिया समयानुसार) सफलतापूर्वक आरोहण कर राष्ट्रध्वज तिरंगा लहराया था। पर्वतारोही प्रताप बिसंद्रे का जन्म, तहसील आमला के ग्राम बड़गांव में हुआ। इनके पिता रामचरण बिसंद्रे जी और परिवार, ग्राम बडगांव में ही निवास करता है। प्रताप जी ने पर्वतारोहण का बेसिक कोर्स 2021 में नेहरू पर्वतारोहण संस्थान उत्तरकाशी से ‘A’ ग्रेड में किया, इसके बाद वर्ष 2023 में पर्वतारोहण का एडवांस कोर्स भी नेहरू पर्वतारोहण संस्थान उत्तरकाशी से पूरा किया । कोर्स के दौरान भी उत्तराखंड में स्थित पर्वत माछाधार और हुर्रा टॉप जिनकी ऊंचाई 16000 फीट है उनको भी कोर्स ग्रुप के साथ सफलता पूर्वक आरोहण किया। इन्होंने 15 अगस्त 2023 को माउंट यूनाम ऊँचाई 20049 फीट (6111 मी०) की चोटी पर सफलतापूर्वक आरोहण किया। पुनः 15 अगस्त 2024 को माउंट यूनाम ऊँचाई 20049 फीट (6111 मी०) की चोटी पर दूसरी बार आरोहण किया। 27 अगस्त 2024 को कांग यात्से–2 की चोटी ऊँचाई 20505 फीट (6250मी०) पर आरोहण किया।  30 अगस्त 2024 को कांग यात्से–1 की चोटी ऊँचाई 21000 फीट (6400 मी०) पर आरोहण‌ करने में सफलता प्राप्त की है।

खेतों से मुफ्त बटोर रहे गन्ने की पत्तियां,भूमि को नहीं मिल पाएगी जैविक खाद ।

Sugarcane leaves are being collected for free from the fields, the land will not be able to get organic manure. हरिप्रसाद गोहेआमला/बैतूल ! एक तरफ सरकार खेतों में नरवाई जलाने पर पाबंदी लगाकर किसानों को फसल के अवशेष से जैविक खाद बनाने और भूमि की उर्वरा शक्ति बढ़ाने के लिए प्रोत्साहन दे रही है, वहीं दूसरी ओर बैतूल जिले में एक कंपनी के द्वारा किसानों के खेतों से गन्ने की सूखी पत्तियां बटोरने का काम किया जा रहा है। इससे खेतों में सूखी पत्तियां ही शेष नहीं रहती हैं जिससे न तो जैविक खाद बन पाएगी और न ही जमीन की उर्वरा शक्ति बढ़ेगी। हद तो यह है कि कृषि विभाग का अमला इसकी जानकारी होने के बाद भी आंखे बंद किए बैठा नजर आ रहा है। उन्नत किसानों की मानें तो किसान गन्ने की सूखी पत्तियों को मल्चर की मदद से बारीक कर मिट्टी में मिला देते थे जिससे वह सड़ने के बाद जैविक खाद में बदल जाती थी और किसानों को फसलों से बेहतर पैदावार मिल जाती थी। अब निजी कंपनी के द्वारा किसानों को मुफ्त में खेत साफ कर देने का लालच दिखाकर गन्ने की पत्तियों को बटोरकर बंडल बनाने का काम किया जा रहा है।कंपनी के द्वारा जिले के गन्ना उत्पादक क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर यह कार्य प्रारंभ किया गया है और जगह-जगह गन्ने की पत्तियों के बंडल जमा कर रखे गए हैं।बारूद का काम कर रहे इन बंडलों में आग लगने की घटनाएं भी होने लगी हैं। गत दिवस मुलताई तहसील के ग्राम साईंखेड़ा में राहुल साहू के खेत में तथा गोलू मांकोड़े के घर के समीप रखे सूखी पत्तियों के बंडल में आग लग गई। घटना को लेकर ग्रामीणों ने प्रशासन को आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई है और भविष्य में बड़ी अनहोनी की आशंका जताई है। बताया जा रहा है गन्ने का कचरा एक कंपनी द्वारा स्टाक किया गया था। हैरानी की बात यह रही कि घटना के बाद कंपनी का कोई भी कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। आग इतनी तेजी से फैल रही थी कि आसपास के घरों और खेतों को नुकसान पहुंचने का खतरा बन गया था। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि यदि कोई कंपनी गांव या निजी भूमि पर ज्वलनशील कचरा या डस्ट रखती है, तो उसकी सुरक्षा, निगरानी और नियमित निरीक्षण की पूरी जिम्मेदारी कंपनी की हो। शुगर मिल के प्रयास से सुधर रहीं जमीनें:जिले में गन्ना उत्पादक क्षेत्रों में शुगर मिलों के प्रबंधन की ओर से अनुदान पर गन्ने की सूखी पत्तियों को मल्चिंग करने वाले उपकरण दिलाए गए हैं। इनसे किसान और युवाओं को नया राेजगार भी मिल रहा है वहीं किसानों को खेतों में आग लगाने की बजाय मल्चिंग कराने पर शुगर मिलों के द्वारा किराए में 50 प्रतिशत की छूट भी दी जाती है। इसका ही नतीजा है कि पिछले करीब पांच वर्ष से जिले के गन्ना उत्पादक किसान कटाई के बाद गन्ने के खेतों में अवशेषों को अाग के हवाले न करते हुए मल्चिंग कर जैविक खाद के लिए बिखरा रहे हैं। इससे मिट्टी की उर्वरता, नमी संरक्षण और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में भी मदद मिल रही है। जागरूक किसानों का कहना है कि निजी कंपनियों के द्वारा गन्ने की सूखी पत्ती का संग्रह किया जाना न केवल किसानों के हितों के विरुद्ध है, बल्कि शासन द्वारा प्रोत्साहित सतत कृषि और पर्यावरण संरक्षण प्रयासों को भी सीधी क्षति पहुंचा रहा है। इससे मिट्टी की उर्वरता, जैविक कार्बन स्तर और जल संरक्षण पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित कंपनियों व एजेंसियों की गतिविधियों की तत्काल जांच कराई जाए, बिना वैधानिक अनुमति फसल अवशेष संग्रह पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगाया जाए और किसानों को क्षति पहुंचाने वाली गतिविधियों को रोकने के लिए आवश्यक प्रशासनिक आदेश जारी किए जाएं। गन्ने की पत्ती से एक हेक्टेयर में बनती है पांच टन जैविक खाद:जिले में जैविक खेती कर गन्ने की फसल लगाने वाले किसानों का मानना है कि एक हेक्टेयर खेत से 7.5-10 टन सूखे पत्ते उपलब्ध होते हैं। इन्हें मल्चिंग कर खेत की मिट्टी में मिलाने से 5 टन के करीब जैविक खाद प्राप्त होता है।इससे फसल में पोषक तत्वों की कमी नहीं होती है और पैदावार भी बढ़ती है।

आमला : स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम में गंदगी का अंबार।

Amla: Piles of garbage in State Bank of India ATM. हरिप्रसाद गोहेआमला। नगर के जनपद चौक के करीब रतेड़ा रोड़ पर स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम में साफ सफाई के आभाव में कचरा और गंदगी बढ़ती जा रही है। जो सरकार के स्वच्छता अभियान पर भी प्रश्नचिन्ह खड़ा कर रहा है।स्थानीय नागरिकों ने बताया की नगर के मुख्य व्यावसायिक क्षेत्र में स्थापित, इस एकमात्र एटीएम में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया तथा अन्य बैंक के उपभोक्ता एटीएम सुविधा का लाभ लेते हैं लेकिन स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के प्रबंधन की लापरवाही से यहां कई दिनों से साफ़ सफाई नहीं हो पाई है जो बैंक खाताधारकों में आक्रोश का कारण बनते जा रही है। इन्होंने क्या कहाबैंक ने नागरिकों की सुविधा के लिए एटीएम लगवाया है, नागरिकों को साफ़ सफाई का ध्यान रखना चाहिए। आपने जानकारी दी है तो हम भी अपने स्तर से समस्या समाधान की कोशिश करेंगे।समीर चंदेल,शाखा प्रबंधक,स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, आमला ।

लाइफ केरियर स्कूल में ,स्ट्रेस मैनेजमेंट विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोजन।

A one-day workshop on the topic of stress management was organised at Life Career School. हरिप्रसाद गोहेआमला। आमला नगर का पहला प्राइवेट सी.बी.एस.ई. स्कूल – लाइफ केरियर सीनियर सेकेण्डरी सी.बी.एस.ई. स्कूल में केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के निर्देशानुसार टीचर्स कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम – ‘स्ट्रेस मैनेजमेंट’ विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। आयोजित कार्यक्रम में बेतूल जिले के 6 स्कूलों के 60 शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भाग लिया। इस मौके परमास्टर ट्रेनर और प्राचार्य अनिल अहिरवार ने हास्य, चार्ट, ड्राइंग एवं विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से शिक्षकों को स्कूल में कक्षा के माहौल, शिक्षक एवं छात्र के मध्य सामंजस्य तथा पालक व शिक्षक के बीच सामंजस्य के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियाँ दीं। उन्होंने कहा कि कक्षा का वातावरण दबाव रहित एवं आनंदमय होना चाहिए, इसके लिए आवश्यक है कि स्वयं शिक्षक खुश हों क्योंकि जो स्वयं खुश होगा वही दूसरों को भी खुश रख सकता है।वहीं ट्रेनर श्रीमती सुनिता भटनागर ने शिक्षकों की अलग-अलग टोली बनाकर नाट्य मंचन के माध्यम से स्ट्रेस को कम करने संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी तथा स्ट्रेस के विभिन्न प्रकार से शिक्षकों को अवगत कराया। एडवोकेट शाहिद बेग ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि सी.बी.एस.ई. के शिक्षक क्षमता निर्माण कार्यक्रम के तहत शिक्षकों में आधुनिक शिक्षण विधियों से अपडेट करना, उनकी पढ़ाने की गुणवत्ता सुधारने और छात्रों में कौशल, रचनात्मकता व आत्मविश्वास विकसित करने के लिए महत्वपूर्ण है।

रतेड़ा कला में 2026 आनंद उत्सव का हुआ आयोजन।

Anand Utsav 2026 was organised in Rateda Kala. हरिप्रसाद गोहेआमला। आमला ब्लाक अंतर्गत आने वाली रतेड़ाकला ग्राम पंचायत में कलस्टर स्तरीय आनंद उत्सव 2026 का आयोजन आयोजित किया गया, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत रतेड़ाकला सरपंच महोदया श्रीमती पार्वती ज्ञानसिंह धुर्वे और विशिष्ट अतिथि ग्राम पंचायत लादी सरपंच राजू कुमार सिलु उपस्थित थे। आयोजित कार्यक्रम में स्कूली छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत और लोक नृत्य की प्रस्तुति दी।वहीं खेलकूद प्रतियोगिताओं में ओपन चम्मच दौड़, बाधा दौड़ और कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें ओपन कबड्डी प्रतियोगिता में 11 स्टार क्लब खारीमाल की टीम विजेता रही। विजेता टीम और खिलाड़ियों को नगद राशि और उपहार देकर पुरस्कृत किया गया।इस अवसर पर मुख्य रूप से प्राचार्य शासकीय हाई स्कूल रतेड़ाकला श्रीमती उषा सूर्यवंशी, प्राचार्य शासकीय हाई स्कूल खारीमाल शैलेंद्र सूर्यवंशी ग्राम पंचायत रतेड़ा कला राजकुमार नागले, सचिव ग्राम पंचायत लादी शिवराम साहू तथा माध्यमिक शाला लादी माध्यमिक शाला खारीमाल माध्यमिक शाला परसोड़ी शासकीय हाई स्कूल खारीमाल एवं शासकीय हाई स्कूल रतेड़ाकला से शिक्षक गण व ग्राम पंचायत लादी एवं ग्राम पंचायत रतेड़ाकला से भारी संख्या में गणमान्य नागरिकगण एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे कार्यक्रम का सफल संचालन शासकीय हाई स्कूल खारीमाल के शिक्षक राजाराम नागले ने किया कार्यक्रम के अंत में आभार ग्राम पंचायत सचिव राजकुमार नागले के द्वारा किया गया।

आमला के प्रताप बिसंदरे, अफ्रीका के माउंट किलिमंजारो (तंजानिया) में लहरायेंगे तिरंगा।

Pratap Bisandre of Amla will hoist the tricolor at Mount Kilimanjaro (Tanzania) in Africa. हरिप्रसाद गोहे  आमला। प्रसिद्ध पर्वतारोही प्रताप बिसंदरे, माउंट किलिमंजारो (तंजानिया) जो अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी है और इसकी ऊंचाई 5,895 मीटर (19,340 फीट) है, इसे दुनिया का सबसे ऊंचा अकेला खड़ा पहाड़ कहा जाता है पर पर्वतारोहण कर 26 जनवरी को लहरायेंगे तिरंगा ध्वज। आज आमला से अफ्रीका के लिए रवाना होने से पूर्व पर्वतारोही प्रताप बिसंदरे का जिले के खेल संघों के प्रतिनिधि के रूप में बैतूल जिला पिट्टू एसोसिएशन के अध्यक्ष – नीरज सोनी, उपाध्यक्ष – नरेश भावसार, कोषाध्यक्ष – हरिभाऊ झरबड़े के द्वारा प्रमुख समाजसेवियों की उपस्थिति में सम्मान किया गया।गौरतलब हो कि पर्वतारोही प्रताप बिसंद्रे का जन्म, तहसील आमला के ग्राम बड़गांव में हुआ। इनके पिता रामचरण बिसंद्रे जी और परिवार, ग्राम बडगांव में ही निवास करता है। प्रताप जी ने पर्वतारोहण का बेसिक कोर्स 2021 में नेहरू पर्वतारोहण संस्थान उत्तरकाशी से ‘A’ ग्रेड में किया, इसके बाद वर्ष 2023 में पर्वतारोहण का एडवांस कोर्स भी नेहरू पर्वतारोहण संस्थान उत्तरकाशी से पूरा किया । कोर्स के दौरान भी उत्तराखंड में स्थित पर्वत माछाधार और हुर्रा टॉप जिनकी ऊंचाई 16000 फीट है उनको भी कोर्स ग्रुप के साथ सफलता पूर्वक आरोहण किया। इन्होंने 15 अगस्त 2023 को माउंट यूनाम ऊँचाई 20049 फीट (6111 मी०) की चोटी पर सफलतापूर्वक आरोहण किया। पुनः 15 अगस्त 2024 को माउंट यूनाम ऊँचाई 20049 फीट (6111 मी०) की चोटी पर दूसरी बार आरोहण किया। 27 अगस्त 2024 को कांग यात्से–2 की चोटी ऊँचाई 20505 फीट (6250मी०) पर आरोहण किया।  30 अगस्त 2024 को कांग यात्से–1 की चोटी ऊँचाई 21000 फीट (6400 मी०) पर आरोहण‌ करने में सफलता प्राप्त की। अब वर्ष 2026 में पर्वतारोही प्रताप बिसंदरे, माउंट किलिमंजारो (तंजानिया) पर 21 जनवरी से 28 जनवरी के मध्य पर्वतारोहण करेंगे तथा अपनी मातृभूमि को गौरवान्वित करेंगे।

आमला : नगर जोन 11केव्ही आमला, बोड़खी फीडर मेंटनेंस कार्य के चलते रविवार 11,00 बजे से 01, 01से 03 बजे तक शहर में विद्युत सप्लाई रहेंगी अवरुद्ध ।

Amla: Due to maintenance work of City Zone 11KV Amla, Bodkhi feeder, electricity supply in the city will remain disrupted from 11:00 am to 01:00 pm and 1:00 pm to 03:00 pm on Sunday. हरिप्रसाद गोहेआमला। आमला नगर जोन अंतर्गत 11 केव्ही आमला, बोड़खी फीडर में क्रमशः सुधार कार्य किया जाना है। जिस कारण 18/01/2026 दिन रविवार को संपूर्ण आमला शहर में विद्युत सप्लाई बाधित रहेगी”ए ई मध्यप्रदेश विद्युत वितरण कंपनी आमला विलास उईके से प्राप्त जानकारी अनुसार आमला नगर जोन अंतर्गत 11 के व्ही आमला, बोड़खी फीडर में सुधार कार्य किया जाना है जिस कारण निम्नांकित क्षेत्र में निम्नानुसार विद्युत प्रदाय बाधित रहेंगी। समय 11बजे से 01बजे तक प्रभावित क्षेत्र 11 केव्ही फीडर आमला टाऊन मेन मार्केट, पीर मंजिल, मंगल भवन, गणेश कालोनी, समस्त आमला शहर क्षेत्र ।वहीं 01 बजे से 03 बजे तक 11केव्ही फीडर बोड़खी 10 पंप फीडर, कुनबी मोहल्ला, ब्लाक कॉलोनी, समस्त आमला क्षेत्र शहर, आमला गंज,12, क्वॉटर, भीम नगर, बोड़खी, लोहार मोहल्ला , हसलपुर, जिराढाना , समस्त बोड़खी क्षेत्र 10 पंप फीडर प्रभावित रहेंगे।

पैराडाइज हायर सेकेंडरी स्कूल ने वार्षिक उत्सव का किया आयोजन।

Paradise Higher Secondary School organised its annual function. हरिप्रसाद गोहेआमला । नगर के बंधा रोड स्थित पैराडाइज हायर सेकेंडरी स्कूल में वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया, उक्त आयोजन में बतौर मुख्य अतिथि आमला विधायक योगेश पांडग्रेजी उपस्थित थे रहे। कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन से हुई, जिसके बाद छात्रों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।इस दौरान छात्रों ने फैशन शो, गोवा, तमिलनाडु, महाराष्ट्र और उत्तराखंड की संस्कृतियों को प्रदर्शित करते हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस मौके पर आमला नगर पालिका अध्यक्ष नितिन गाडरे, टीआई मुकेश ठाकुर, विकास खंड स्त्रोत समन्वयक मनीष धोटे और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।कार्यक्रम के अंत में मेरिट में आने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया गया। प्राथमिक, माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक वर्ग में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया।

भाजपा पर जमकर बरसे कांग्रेस जिला अध्यक्ष निलय डागा, आमला में निकाली मनरेगा महासंग्राम रैली, सौंपा ज्ञापन।

Congress District President Nilay Daga lashed out at BJP, took out MNREGA Mahasangram rally in Amla and submitted a memorandum. हरिप्रसाद गोहेआमला। जिला कांग्रेस अध्यक्ष बैतूल निलय डागा कि अगुवाई में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आमला के बस स्टैंड में मनरेगा महासंग्राम रैली का आयोजन किया, जिसमें कांग्रेस जिला अध्यक्ष निलय डागा ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने मनरेगा कानून को खत्म कर दिया है और मेडिकल कॉलेज को पीपीपी मोड में देने का फैसला किया है, जिससे गरीबों को इलाज से वंचित होना पड़ेगा।डागा ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार हिंदू-मुस्लिम के नाम पर राजनीति करती है, लेकिन हिंदुओं के लिए कुछ नहीं करती। उन्होंने कहा कि भाजपा ने एथनॉल प्लांट और मक्का घोटाले में भी पार्टनरशिप की है।कांग्रेस पार्टी ने मांग की है कि मनरेगा कानून को बहाल किया जाए, मेडिकल कॉलेज को सरकारी रखा जाए और किसानों को फसल का सही दाम दिया जाए। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने रेवड़ी बांटने का कल्चर बना रखा है और लोगों को ठगा जा रहा है। धरना प्रदर्शन में यह रहे मौजूद कांग्रेस जिलाध्यक्ष निलय डागा पूर्व विधायक मुलताई डॉ. पी.आर.बोडखे, पूर्व विधायक भैंसदेही धरमूसिंह सिरसाम, पूर्व विधायक घोडाडोंगरी ब्रम्हा भलावी, आमला के कांग्रेस प्रत्याषी मनोज मालवे, प्रदेष कांग्रेस सचिव समीर खान, महिला कांग्रेस कि जिलाध्यक्ष मोनिका निरापुरे, पुष्पा पेन्द्राम, युवक कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष प्रदीप कोकाटे, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष मनोज देषमुख, किषोर चौहान, नरेन्द्र चाचडा, राजेष सराठे, नगर पालिका अध्यक्ष नितिन गाडरे, युवक कांग्रेस के विजय पारधी, सारनी प्रभारी हर्षवर्धन धोटे, किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष जगदीष गोचरे, बैतूल प्रभारी सुभाष देषमुख, जनसमस्या निवारण प्रकोष्ट के जिलाध्यक्ष तकिउल्ल हसन रिजवी, युवक कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष लवलेष बब्बा राठौरा, बटेष्वर भारती, राफेबक्स, पंचू खान, विरेन्द्र बर्थे, खुषबू अतुलकर, दिगम्ब्र पारधी, अजय सोलंकी, सुरेष पंड्या, प्रितेष गंगारे, दानिष खान सारनी प्रभारी महेन्द्र भारती, सी.एम. बेले, पवन यादव, नहेरूसिंह राजपूत, जिन्दू गायकवाड़, राजेन्द्र बिहारीया, विजय आर्य, निरज सोनी, अलकेष ठाकुर, प्रषांत राजपूत, छन्नू बेले, राहुल जैसवाल, राकेष सोनी, करण राजपूत, रोहन भारती, राकेष गुप्ता सहित सैकड़ो कांग्रेस जन एवं आम जनता उपस्थिति रही।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live