रैदास वार्ड में आयोजित सम्पर्क अभियान के अंतर्गत मौके पर 47 विद्युत शिकायतों का हुआ निराकरण।
47 electricity complaints were resolved on the spot in the camp organized in Raidas ward. हरिप्रसाद गोहे आमला। विद्युत वितरण केंद्र शहर आमला द्वारा गुरुवार 14 मई 2026 को आमला शहर संपर्क अभियान 2026 के तहतरैदास वार्ड क्रमांक 1 में आयोजित शिविर में उपभोक्ताओं की विद्युत संबंधी शिकायतों को सुन विभाग द्वारा मौके पर शिकायतों का निराकरण किया गया। आयोजित शिविर में बिल संबंधी 16 शिकायतों का निराकरण किया गया। बिल भुगतान संबंधी 25 शिकायतों के तहत 51 हजार रुपये की राशि संग्रहण कर मामलों का निपटारा हुआ। इसके अलावा तकनीकी, वोल्टेज और सर्विस लाइन से जुड़ी 6 शिकायतों का भी समाधान किया गया।