Councilor Khushboo Atulkar took the initiative to ensure the safety of municipal employees during the rainy season and submitted a memorandum to the Chairman and CMO.
हरिप्रसाद गोहे
आमला। पार्षद खुशबू अतुलकर ने नगर पालिका कर्मचारियों के लिए बरसाती किट की मांग की। भगत सिंह वार्ड क्रमांक 9 की पार्षद एवं युथ कांग्रेस जिला महासचिव बैतूल, खुशबू विजय अतुलकर ने नगर पालिका अध्यक्ष और सीएमओ को पत्र लिखकर कर्मचारियों को बरसाती किट देने की मांग की है। प्रेषित पत्र के माध्यम से बताया गया वर्षा ऋतु में सफाई कर्मचारियों को बड़े नाले-नालियों में उतरना पड़ता है, जहां सांप-बिच्छू जैसे जहरीले जीव-जंतु का खतरा रहता है। उन्होंने मांग की स्वास्थ्य, बिजली व जलप्रदाय विभाग के कर्मचारियों को प्राथमिकता से लॉन्ग बूट, रेनकोट, हैंड ग्लब्स, मास्क आदि उपलब्ध कराए जाएं। उद्देश्य कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना ताकि नगर पालिका का कार्य बाधित न हो। पार्षद ने कहा कि ये सामग्री सभी विभागों के कर्मचारियों को दी जाए ताकि वे सुरक्षित रहकर कार्य कर सकें।










