The MLA inaugurated the forest range office building by cutting the ribbon.
- कार्यालय भवन के शुभारंभ से वन क्षेत्र से जुड़े लोगों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
हरिप्रसाद गोहे
आमला। आमला-सारनी विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे की गरिमामय उपस्थिति में आज गुरुवार को वन परिक्षेत्र कार्यालय आमला के नवीन भवन का विधिवत उद्घाटन किया गया। विधायक ने फीता काटकर भवन का लोकार्पण किया।
दक्षिण वनमंडल बैतूल (सामान्य) के अंतर्गत वन परिक्षेत्र केम्पस आमला में वित्तीय वर्ष 2025-26 में नव निर्मित इस परिक्षेत्र कार्यालय भवन के शुरू होने से क्षेत्रवासियों को वन संबंधी कार्यों के लिए बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और प्रशासनिक कामकाज में तेजी आएगी।

कार्यक्रम में ये रहे मौजूद
उद्घाटन समारोह में कन्हैया कुमार (भा.व.से.) उप वनमंडल अधिकारी आमला, नानकराम कुशवाह परिक्षेत्र अधिकारी आमला एवं वन परिक्षेत्र आमला का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

इस अवसर पर रामकिशोर देशमुख मंडल अध्यक्ष आमला, गणेश यादव जनपद अध्यक्ष आमला, यशवंत यादव ग्रामीण मंडल अध्यक्ष रतेड़ा, यदुराज यदुवंशी मंडल अध्यक्ष खेड़ली बाजार, किसनसिंह यदुवंशी जनपद उपाध्यक्ष आमला, अशोक नागले, गुणवंतसिंह चड्ढा वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता, सतीश हारोड़े अम्बाड़ा विधायक प्रतिनिधि, नरेन्द्र गढ़ेकर भाजपा जिला उपाध्यक्ष, राजेश पंडोले आमला नगर महामंत्री, प्रदीप ठाकुर, मयंक सुरजेकर सहित अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद थे।










