To make the tehsil premises green, the Advocate Association planted trees and started the Greenery Festival.
हरिप्रसाद गोहे
आमला। अधिवक्ता संघ आमला ने तहसील परिसर में बढ़ का पौधा रोपकर हरियाली महोत्सव की शुरुआत की। मुख्य अतिथि तहसीलदार आमला रिचा कौरव ने कहा कि तहसील को हरा-भरा करने में अधिवक्ता संघ का महत्वपूर्ण योगदान है।

इस मौके पर अधिवक्ता संघ उपाध्यक्ष रविशंकर पटवारी व सहसचिव चिरौंजी सोलंकी ने बताया कि पूरे तहसील परिसर में बड़े पौधे लगाकर सालभर पानी व देखभाल की जाएगी। वहीं अधिवक्ता राजेंद्र उपाध्याय ने प्रशासन व नगर पालिका से ट्री गार्ड उपलब्ध कराकर बड़े स्तर पर पौधरोपण की अपील की। इस दौरान अधिवक्ता मो. शफी खान, महेश सोनी, दिनेश सोनी, सतीश देशमुख सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।बताया गया अधिवक्ता संघ शहर के अन्य स्थानों पर भी हरियाली महोत्सव आयोजित करेगा।









