Traders strongly protested against the removal of shops for drain construction, development work affected.
हरिप्रसाद गोहे
आमला। जनपद चौक से पिरमंजिल तक नगर पालिका द्वारा किए जा रहे सड़क व नाली निर्माण के दौरान वन भूमि से लगी दुकानें हटाने की बात पर व्यापारियों ने सोमवार जमकर विरोध जताया।
इस मौके पर बड़ी संख्या में दुकानदारों ने निर्माण स्थल पर एकत्र होकर कहा कि वे बिना वैकल्पिक व्यवस्था दुकानें नहीं हटाएंगे। वर्षों से उसी स्थान पर व्यापार कर परिवार का भरण-पोषण कर रहे हैं। व्यापारियों ने प्रशासन मांग करते हुए कहा कि विकास कार्य का विरोध नहीं है, लेकिन पहले पुनर्वास या वैकल्पिक स्थान दिया जाए। समाधान नहीं निकलने तक विरोध जारी रहेगा।

प्रदर्शन के दौरान व्यापारी मुकेश साहू, योगेश साहू, राजू सरटे, संजय मालवी, वीरेंद्र बर्थे सहित कई व्यापारी विरोध में शामिल रहे।
उधर नगर पालिका अधिकारी ने कहा नाली निर्माण के लिए सर्वे कराया गया है। व्यापारियों से चर्चा कर समाधान निकाला जाएगा।
फिलहाल इस मुद्दे को लेकर बाजार में आक्रोश है और निर्माण कार्य कुछ समय के लिए प्रभावित हुआ।










