LATEST NEWS

सीआरपीएफ जवानों जल्द मिलेंगे, छत्तीसगढ़-जगदलपुर में बस्तर आदिवासी विकास प्राधिकरण की बैठक में पहुंचे सीएम साय

जगदलपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की बैठक में शामिल होने चित्रकोट पहुंचने पर बस्तरिया अंदाज में स्वागत हुआ। उनके स्वागत में जनजातीय लोक नर्तक दलों ने आकर्षक प्रस्तुति दी। जनप्रतिनिधियों ने पारंपरिक गौर सिंग मुकुट पहनाकर उनका अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जल्द ही बस्तर के सीआरपीएफ कैंप में नक्सल विरोधी अभियान में तैनात सीआरपीएफ जवानों से भी मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री साय ने इस मौके पर बस्तर हाट की थीम पर आधारित एक्सपीरियंस जोन एवं विभिन्न विभागीय स्टालों का अवलोकन किया। प्राधिकरण के  बैठक स्थल पर संभाग के सात जिलों बस्तर, कोण्डागांव, दंतेवाड़ा, कांकेर, नारायणपुर, सुकमा और बीजापुर की विकास योजनाओं और उपलब्धियों को स्टॉल के जरिए साझा किया गया। इन स्टालों में विकास और नवाचार की विस्तृत झलक दिखी। ‘बस्तर कॉफी’ के सफर की दिखी झलक बस्तर जिले के स्टाल में ‘बस्तर कॉफी’  की प्रक्रिया और उसके प्रसार को रोचक ढंग से दिखाया गया है। प्रदर्शनी में कॉफी उत्पादन, ताजा चेरी उत्पादन से लेकर कॉफी की धुलाई, भुनाई, पिसाई और पाउडर पैकेजिंग तक की पूरी प्रक्रिया का प्रदर्शन किया गया है। ‘बस्तर कैफे’ की पहल से स्थानीय स्तर पर रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा दिया गया है। बस्तर कॉफी ब्रांड को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाने का प्रयास भी जारी है। कला और नवाचार का संगम कोण्डागांव जिले ने स्टाल के माध्यम से अपनी पारंपरिक शिल्पकला और आधुनिक विकास परियोजनाओं को सामने रखा है। झिटकू मिटकी आर्टिसन प्रोड्यूसर ने बेल मेटल कला से अयोध्या के श्रीराम मंदिर के स्थापत्य को प्रदर्शित किया। इस दौरान जिले में हो रहे पर्यटन विकास, रोजगार के अवसर बढ़ाने गारमेंट फैक्ट्री, एनीमिया मुक्त कोण्डागांव अभियान स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने, ‘मावा कोण्डानार’ मोबाइल ऐप: पारदर्शी प्रशासन और नागरिक सुविधाओं को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराने की दिशा में पहल की जानकारी दी। शिक्षा और बाल विकास में नवाचार दंतेवाड़ा जिले ने शिक्षा और बाल कल्याण के क्षेत्र में किए गए नवाचारों को साझा किया। बाल मित्र कार्यक्रम के माध्यम से स्कूल से बाहर और अप्रवेशी बच्चों को मुख्य धारा से जोड़ने के लिए पहल शुरू की गई है। बाल मित्र पुस्तकालय एवं पंचायत के जरिए बच्चों को नेतृत्व और निर्णय लेने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह कार्यक्रम शिक्षा के साथ-साथ समग्र विकास के लिए भी अहम साबित हो रहा है। लघु वनोपज से बढ़ती आजीविका कांकेर जिले में लघुवनोपज आधारित परियोजनाओं और उद्यानिकी विकास को प्राथमिकता दी जा रही है। फ्रेश सीताफल परियोजना स्थानीय किसानों सहित स्वसहायता समूह की दीदियों के लिए आय का प्रमुख स्रोत बनी है। पोषण और रोजगार, लघु धान के मछली पालन, कड़कनाथ मुर्गी पालन में रोजगार के नए अवसर और आजीविका संवर्धन की जानकारी दी गई है। महिला सशक्तिकरण का उदाहरण नारायणपुर जिले में महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रयास किए गए हैं। स्वसहायता समूहों की दीदियों ने हर्बल गुलाल, मशरूम उत्पादन, कड़कनाथ पालन और बटेर पालन जैसी गतिविधियों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाई है। इन गतिविधियों से महिलाओं को आर्थिक स्वतंत्रता मिली है।पोषण आहार और एकीकृत कृषि, कृषि में नवीन तकनीकों के समावेश का प्रदर्शन किया गया है। यातायात और आवासीय योजनाओं की प्रगति सुकमा जिले के स्टाल में आधारभूत संरचना और ग्रामीण विकास पर जोर दिया गया है। हक्कुम मेल अंतर्गत यातायात सुविधा को बेहतर बनाने की दिशा में हो रहे कार्य, प्रधानमंत्री आवास योजना,आवासीय परियोजनाओं से सकारात्मक बदलाव, लखपति दीदी योजना मरईगुड़ा (वन) पंचायत, महिला स्वसहायता समूहों को आर्थिक सशक्तिकरण में हो रहे सकारात्मक परिणामों को प्रदर्शित किया गया। ‘नियद नेल्ला नार’ योजना के सकारात्मक परिणाम बीजापुर जिले में प्रदेश सरकार द्वारा माओवाद प्रभावित क्षेत्रों में संचालित ‘नियद नेल्ला नार’ योजना के माध्यम से समग्र विकास पर ध्यान केंद्रित किया गया है, जिसमें ग्रामीणों के लिए बेहतर शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता, रोजगार के नए अवसर प्रदान करने के लिए तकनीकी और स्थानीय संसाधनों का उपयोग, जिले के प्राकृतिक सौंदर्य को पर्यटन के माध्यम से दुनिया के पटल पर रखने के प्रयासों की जानकारी दी गई है। सुशील मौर्य ने कहा, ‘मुख्यमंत्री की सुरक्षा का हवाला देकर चित्रकोट में पेड़ों की कटाई की गई है। यह भी निंदनीय है, इसलिए हमने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कार्यक्रम का पुरजोर तरीके से विरोध किया है। विरोध प्रदर्शन करने अनेक कांग्रेसी काले कपड़े पहनकर पहुंचे थे। चौक पर जमा होकर सरकार और मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी कर रहे कांग्रेस नेता सुशील मौर्य और अन्य नेताओं तथा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। सभी कांग्रेसियों को बस में बिठाकर बोधघाट थाने ले जाया गया है। हिरासत में लिए गए कांग्रेसियों में हनुमान द्विवेदी, रविशंकर तिवारी, एम बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की बैठक में भाग लेने आए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का विरोध कर रहे कांग्रेस के दर्जनों नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य भी भी पुलिस हिरासत में हैं।’

2 मेडिकल स्टाफ की मौके पर हुई मौत, छत्तीसगढ़-जगदलपुर में ट्रक से भिड़ी एम्बुलेंस

जगदलपुर. छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में आज सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. जिले के किलेपाल क्षेत्र में करीब 5 बजे एक एम्बुलेंस ट्रक से टकरा गई. इस हादसे में दो मेडिकल स्टाफ की मौके पर ही मौत हो गई वहीं 6 लोग घायल हो गए हैं. सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर मृतकों के शव को पीएम के लिए भेज दिया है. वही घायलों को तत्काल प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज डिमरापाल भेज दिया गया. जानकारी के अनुसार, एम्बुलेंस किरंदुल स्थित NMDC अस्पताल से रायपुर मेडिकल कॉलेज एक मरीज को लेकर जा रही थी. एम्बुलेंस में मरीज के अलावा कुल 8 लोग सवार थे. इसी दौरान कोडेनार थाना क्षेत्र के अंतर्गत यह हादसा हो गया, जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. फिलहाल दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है, लेकिन पुलिस इस मामले में गहराई से जांच कर रहे हैं.

धान खरीदी से पहले बड़ा हादसा, छत्तीसगढ़-जगदलपुर के बारदाना गोदाम में लगी भीषण आग

जगदलपुर। पूरे प्रदेश के साथ जिले में 14 नवंबर से शुरू होने वाली धान खरीदी से पहले बड़ा हादसा हो गया है. जगदलपुर से सटी अड़ावाल इलाके में देर रात बारदाने के गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई, जिससे गोदाम में रखा सारा बारदाना जलकर खाक हो गया. जानकारी के अनुसार, बोधघाट थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्थित बारदाना गोदाम में आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत पहुंची. जानकारी के अनुसार, बोधघाट थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्थित बारदाना गोदाम में आग पर काबू पाने के लिए कड़ी मशक्कत की. काफी प्रयासों के बाद आग पर नियंत्रण पाया जा सका. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग लगने की वजह गोदाम के पास पटाखे जलाना बताया जा रहा है. पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है.

बस्तर हाट घूमने निकले पति-पत्नी और बेटे की मौत, छत्तीसगढ़-जगदलपुर में ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर

जगदलपुर. शहर के आमागुड़ा चौक में मंगलवार की शाम को एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दंपति को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, बच्चे ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। घटना के बाद पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए मेकाज भिजवाया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, जगदलपुर की रहने वाली अनिता ने कुछ वर्ष पहले ओडिशा निवासी गुरुबंधु से शादी की थी। इनका आठ साल का बच्चा त्रिनाथ भी था। मंगलवार को दंपति बाइक पर जगदलपुर में रहने वाले रिश्तेदार के घर नयामुण्डा गए थे। इसके बाद पूरी फैमिली हाईवे पर स्थित बस्तर हाट घूमने के लिए गई थी। सभी आगे-पीछे जा रहे थे। कुछ लोग ऑटो में गए तो कुछ लोग लिफ्ट लेकर आमागुड़ा चौक पर जाकर अपने बाकी के रिश्तेदारों का इंतजार कर रहे थे। दंपति जैसे ही आमागुड़ा चौक के पास पहुंचकर जगदलपुर की ओर मुड़ रहे थे, तभी आमागुड़ा चौक के पास बस्तर की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दंपति को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, बच्चे को गंभीर हालत में अस्पताल भिजवाया गया। घटना के तत्काल बाद कोतवाली पुलिस से लेकर यातायात विभाग के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। वहीं, घटना के तत्काल बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। वहीं, घायल बच्चे को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई।

शिकायत के बाद गिरफ्तार, छत्तीसगढ़-जगदलपुर में युवती से जंगल में डरा-धमकाकर अनाचार

जगदलपुर. बोधघाट थाना क्षेत्र के लामनी पार्क घूमने गई युवती को पहचान के युवक ने घर छोड़ने के नाम पर लिफ्ट दी। उसे घर न छोड़ते हुए जंगल में ले जाकर उसे डरा धमकाकर उसके साथ अनाचार किया। इसकी रिपोर्ट पर पुलिस ने मामले की कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। नगर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बोधघाट क्षेत्र में रहने वाली पीड़िता ने बोधघाट थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि सात नवंबर के दोपहर लामनी पार्क घूमने गई थी। वापस आने के दौरान पीड़िता को राजू नायक मिला। पीड़िता को घर छोड़ देने की बात कहते हुए अपनी बाइक पर बैठाकर करकापाल जंगल ले जाकर जान से मारने की धमकी देकर मारपीट कर जबरदस्ती अनाचार किया। पीड़िता की रिपोर्ट पर तत्काल मामला दर्ज कर तत्काल टीम को भेजा गया। टीम द्वारा आरोपी राजू नायक (27) को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने धारा  61(1), 296, 115(2)  BNS तहत गिरफ्तार कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर न्यायालय पेश किया गया है।

उद्योगपतियों ने कहा- बस्तर में तेज होगा आर्थिक विकास, छत्तीसगढ़-जगदलपुर में मिली 118 एकड़ जमीन

जगदलपुर. राज्य सरकार ने बस्तर के औद्योगिक विकास को गति देने के लिए जगदलपुर के नियानार गांव में 118 एकड़ भूमि के आवंटन की मंजूरी दे दी है. इस कदम से बस्तर क्षेत्र में सहायक उद्योगों की स्थापना को बल मिलेगा, खासकर नगरनार इस्पात संयंत्र के आसपास. इससे स्थानीय रोजगार में वृद्धि और क्षेत्रीय आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है. बस्तर चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (BCCCI) ने लंबे समय से इस भूमि आवंटन की मांग की थी, जिसे अब मुख्यमंत्री के नेतृत्व में स्वीकार किया गया और केबिनेट की स्वीकृति भी मिल गई है. इस भूमि आवंटन से छोटे और मध्यम उद्योगों की स्थापना को सरल बनाने में मदद मिलेगी. बीसीसीआई के अध्यक्ष श्याम सोमानी ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि यह कदम बस्तर में औद्योगिक और व्यवसायिक वातावरण को और सशक्त बनाएगा. उनका मानना है कि इससे न केवल स्थानीय व्यवसायों को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि स्थानीय युवाओं को भी रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे. इसके साथ ही, बस्तर का औद्योगिक क्षेत्र और क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था तेजी से विकास की दिशा में बढ़ेगी.

महापौर पर पद का दुरुपयोग का आरोप, छत्तीसगढ़-जगदलपुर के कांग्रेस पदाधिकारियों ने दिया ज्ञापन

जगदलपुर. बस्तर जिला कांग्रेस पदाधिकारी व पार्षदों ने नगर निगम महापौर सफिरा साहू द्वारा अपने पद का दुरुपयोग व महापौर निधि में भ्रष्टाचार की जांच कर एफआईआर दर्ज करने के लिए पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य के नेतृत्व में उपनेता प्रतिपक्ष राजेश राय की उपस्थिति में ज्ञापन दिया गया। जिसकी प्रतिलिपि बोधघाट थाना में भी दी गई। शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने बताया कि पार्षद राजेश राय द्वारा आंबेडकर वार्ड संख्या 29 में एक अतिरिक्त कक्ष का निर्माण तथा आंबेडकर वार्ड क्र. 29 में स्थित सामुदायिक भवन की मरम्मत का कार्य का किया गया है। उल्लेखनीय है कि उक्त वार्ड में जब राजेश राय द्वारा सूक्ष्मता से जांच की और मौके पर स्वयं एवं कार्यकर्ताओं के साथ जाकर वार्ड का अवलोकन किया, तब मैंने यह पाया गया कि वार्ड क्र. 29 में भी किसी भी अतिरिक्त कक्ष का निर्माण नहीं किया गया है। क्योंकि उक्त वार्ड में अतिरिक्त कक्ष बनाए जाने जैसी कोई स्थिति है ही नहीं। ठीक इसी प्रकार आंबेडकर वार्ड क्र. 29 में स्थित सामुदायिक भवन का मरम्मत एवं संधारण कार्य करना बताया गया है उल्लेखनीय है कि आंबेडकर वार्ड में किसी प्रकार का कोई सामुदायिक भवन स्थित नहीं है। उल्लेखनीय है कि राजेश राय द्वारा सूचना के अधिकार के माध्यम से नगर पालिक निगम जगदलपुर की  सत्यप्रतिलिपि भी प्राप्त की है, जिसमें 2019 से लेकर 2024 तक के निगम के द्वारा किए गए कार्यों के भुगतान की जानकारी है। सुशील मौर्य ने कहा कि यह स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि उक्त कार्य हेतु स्वीकृत राशि तथा कार्य की मूल्य राशि 198032 रुपये है। कटौती राशि 22847 रुपये एवं भुगतान राशि 175185 रुपये है, लेकिन आंबेडकर वार्ड क्र. 29 में किसी प्रकार का कोई अतिरिक्त कक्ष का निर्माण नहीं किया गया है। इसी प्रकार आंबेडकर वार्ड क्र. 29 में स्थित सामुदायिक भवन का मरम्मत कार्य से संबंधित किसी प्रकार के भुगतान की जानकारी निगम से प्राप्त दस्तावेजों में प्राप्त नहीं है। साथ ही कहा कि दोनों ही दस्तावेजों की जांच करने से यह साफ स्पष्ट होता है कि वर्तमान महापौर जगदलपुर सकीरा साहू द्वारा अपने पद का दुरुपयोग किया गया है। ज्ञापन सौंपने के दौरान निगम अध्यक्ष कविता साहू, उपनेता प्रतिपक्ष राजेश राय, महिला कांग्रेस अध्यक्ष लता निषाद आदि मौजूद रहे।

हर आतंक और अपराध में कांग्रेस का हाथ, छत्तीसगढ़-जगदलपुर के सांसद महेश कश्यप का हमला

जगदलपुर. जगदलपुर में भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस पर बड़ा हमला बोलते हुये कहा है कि कांग्रेस द्वारा छत्तीसगढ़ में अशांति व अराजकता फैलाने का लगातार षड्यंत्र किया जा रहा है। प्रदेश में जहाँ भी अपराध और तनाव जैसी स्थिति उत्पन्न हो रही है, उसकी जड़ में कांग्रेस है। यह कांग्रेस की राष्ट्रीय स्तर पर तय हुई साजिश के तहत हो रहा है कि समूचे देश- प्रदेश को अराजकता में ढकेल दो, फिर चुनी हुई सरकारों को अस्थिर करो। वहाँ भय और आतंक का वातावरण निर्माण करो। बस्तर संसदीय क्षेत्र के सांसद महेश कश्यप ने  भाजपा जिला कार्यालय में आज सोमवार को पत्र वार्ता में कहा कि दामाखेड़ा, बलौदाबाजार, सूरजपुर, लोहारीडीह कांड जैसी गंभीर घटनाओं के पीछे कांग्रेस का हाथ है, हर घटना के पीछे कांग्रेस के कार्यकर्ता ही निकल रहे हैं। पत्रवार्ता में बस्तर सांसद महेश कश्यप ने कहा कि जब हम छत्तीसगढ़ का पच्चीसवां राज्योत्सव मना रहे हैं, वहाँ बडे़ ही दुख व चिंता के साथ कांग्रेस की काली कारगुजारियों को जनता के बीच रखने की विवशता है। हमारा यह स्पष्ट आरोप है कि कांग्रेस जान बूझ कर छत्तीसगढ़ को आग में झोंकना चाहती है। इसलिए पहले ख़ुद अपराध को अंजाम देती है, षड्यंत्र रचती है। फिर उस पर सरकार की घेरने में उसके बड़े नेता लग जाते हैं। छत्तीसगढ़ में हर आतंक और अपराध के पीछे कांग्रेस का ही खूनी पंजा है। कांग्रेस लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार और छत्तीसगढ़ समेत तमाम राज्यों में हुए सफ़ाये से अब जनता के प्रति बदले की भावना से भरी हुई है। वह समाज में अशांति फैलाने का काम कर रही है। सांसद महेश कश्यप ने कहा कि अभी दामाखेड़ा में कबीरपंथ ही नहीं समूचे प्रदेश के आस्था के केंद्र में हमला करने वाला भी कांग्रेस का सक्रिय कार्यकर्ता निकला है। इसका प्रमाण स्वयं प्रकाशमुनि साहेब के फेसबुक के पोस्ट में है, प्रकाशमुनि साहेब ने अपने फेसबुक पोस्ट में इस बात का उल्लेख किया है कि इस घटना में भी अपराधी सरपंच पति कांग्रेस पार्टी का ही कार्यकर्ता है। प्रकाशमुनि साहब ने स्पष्ट यह आरोप लगाया है कि दामखेड़ा की घटना को राजनीतिक रंग दिया जा रहा है। कांग्रेस के इस कृत्य की जितनी भर्त्सना की जाय कम है, सांसद महेश कश्यप ने कहा कि इसी तरह समूचे प्रदेश वासियों ने देखा कि बलौदाबाजार में किस तरह योजनाबद्ध तरीके से कलेक्टर और एसपी कार्यालय जलाये गये। इस प्रकरण में कांग्रेस के विधायक देवेंद्र यादव के साथ-साथ सैकड़ों कांग्रेसी जेल में बंद हैं। महीनों बाद भी किसी अदालत ने इन्हें अगर जमानत देने लायक भी नहीं पाया है तो समझा जा सकता है कि इनके खिलाफ साक्ष्य कितने मजबूत हैं। इसी तरह सूरजपुर में पुलिस अधिकारी की पत्नी और बच्चे की जघन्य हत्या करने वाला एनएसयूआई का ज़िला महासचिव था तथा एनएसयूआई का जिलाध्यक्ष भी इस घृणित कृत्य में ज़िम्मेदार था। इस घिनौने कृत्य पर भी कांग्रेस उल्टा चोर कोतवाल को डाँटे की तर्ज़ पर राजनीति कर रही थी। सवाल उठता है कि क्या ये अब अपनी गंदी राजनीति चमकाने के लिए नरसंहार आदि को भी प्रायोजित करने से बाज नहीं आ रहे हैं? यह प्रश्न निराधार तो नहीं लगता। अगर ऐसा है, जो कि लग रहा है तो साफ कहा जा सकता है कि कांग्रेस अब एक गिरोह में बदल चुकी है, सांसद श्री कश्यप ने कहा कि लोहारीडीह कांड में भी बार बार गाँव में अशांति फैलाने और दो समूहों को लड़वाने का काम कांग्रेस कर रही है। यदि उन्हें पता है कि दोषी और निर्दोष कौन है तो बता दे पुलिस को या पुलिस को जाँच करने दे। यही नहीं केशकाल में युवा कांग्रेस का ब्लॉक उपाध्यक्ष 500 रुपये के लाखों के नक़ली नोट के साथ पुलिस के गिरफ़्त में है। कांग्रेस के नेता और उनसे संबंधित अधिकारियों पर कोयला   घोटाला,शराब घोटाला, पीएससी घोटाला,महादेव घोटाला आदि के आरोप हैं, महेश कश्यप ने जोर देते हुये कहा कि कांग्रेस के इन कृत्यों को छत्तीसगढ़ क़तई सहन नहीं करेगा, भाजपा की हमारी सरकार तो प्रदेश में हर क़ीमत पर शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए कटिबद्ध है ही, हमारा संगठन भी लोकतांत्रिक तरीक़े से कांग्रेस का मुक़ाबला करने तैयार है, आने वाले दिनों में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा कांग्रेस की आपराधिक कृत्य के विरोध में सभी ज़िला मुख्यालय में पुतला दहन किया जायेगा। कांग्रेस को स्पष्ट चेतावनी दी जा रही है कि वह अपने कृत्यों से बाज आये, अन्यथा उससे हर स्तर पर दो-दो हाथ करने भाजपा के कार्यकर्ता तैयार हैं। कांग्रेस को प्रदेश में अशांति, अराजकता और आतंक फैलाने और फिर उस आग पर अपना हाथ सेंकने की छूट हम बिल्कुल नहीं दे सकते, कश्यप ने कहा कि दामाखेड़ा की कबीरपंथ के आचार्य जी के निवास में हुए हमले की भाजपा घोर भर्त्सना करती हैं और इसके पीछे के षड्यंत्र की पता लगा कर दोषियों को चाहे वह कितना ही बड़ा कांग्रेस नेता क्यों न हो, सलाख़ों के पीछे भिजवाये बिना भाजपा चैन से नहीं बैठेगी।

15 फीट का गहरा गड्ढा होने से ग्रामीणों में दहशत, छत्तीसगढ़-जगदलपुर में खेत में अचानक धंसी जमीन

जगदलपुर। जगदलपुर से 30 किलोमीटर दूर मुंडागांव में एक अजीबोगरीब घटना की वजह से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। दरअसल, कुछ दिनों पहले एक खेत में अचानक से जमीन धंसने से 3 फीट गहरा गड्ढा बन गया। इसके बाद, फसल काटने गए किसान को लगा कि यह मामूली गड्ढा है और कीचड़ की वजह से जमीन धंस गई है।लेकिन शनिवार को, धान की फसल काटने गए गांव के लोग उस वक्त हैरान हो गए जब जमीन का यह छोटा गड्ढा पहले 10 फीट और फिर लगभग 15 फीट गहरा हो गया। यह नजारा देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया और मौके पर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। इस दौरान किसी ने इस रहस्यमयी गड्ढे का वीडियो भी बना लिया, जो तेजी से वायरल हो रहा है। गौरतलब है कि खेत में अचानक बने इस गड्ढे की गहराई और चौड़ाई लगातार बढ़ती जा रही है, जो चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि, अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है कि आखिर यह गड्ढा कैसे बना। ग्रामीण इस वजह से डरे हुए हैं कि गांव के मवेशी कहीं इस गड्ढे में ना गिर जाएं। गांव के लोगों ने प्रशासन से मामले की जांच करने के लिए कहा है, जिससे किसी तरह के हादसे को टाला जा सके। गांव के लोगों का कहना है कि इससे पहले आसपास के खेत में उन्होंने कभी बोरिंग नहीं कराई थी और न ही कोई पास में खदान है। ऐसे में अचानक जमीन इस तरह क्यों धंस रही है, इसे लेकर सभी डरे हुए हैं। फिलहाल गांव में गड्ढे के आसपास खेत में जाना लोगों ने बंद कर दिया है।

बड़ी संख्या में पर्यटक लौटे निराश, छत्तीसगढ़-जगदलपुर की कोटमसर गुफा खोलने के विरोध में उतरे ग्रामीण

जगदलपुर. बस्तर के कांगेर वेली नेशनल पार्क में स्थित कोटमसर गुफा अपनी नैसर्गिक सुंदरता के लिए प्रसिद्ध है. हर साल की तरह इस साल भी राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर पर्यटकों के लिए खोलने का निर्णय लिया गया था. लेकिन अपनी मांगों को लेकर ग्रामीणों ने इसे खोलने के विरोध में जमकर विरोध प्रदर्शन किया है, जिसके बाद इस साल कोटमसर गुफा को खोलने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. बता दें, जब कोटमसर (कुटुम्बसर) गुफा को खोलने के लिए प्रबंधक वहां पहुंचे, तो उन्हें स्थानीय ग्रामीणों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा, जिसके परिणामस्वरूप बड़ी संख्या में पर्यटक निराश होकर लौट गए. सुबह 5 बजे से ग्रामीणों ने नेशनल पार्क के मुख्य द्वार पर धरना देना शुरू कर दिया है. उनका कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, वे अपना प्रदर्शन जारी रखेंगे. हर साल 1 नवंबर को खुलता है गुफा दरअसल, हर साल बारिश के बाद राज्य स्थापना दिवस यानी 1 नवंबर को इस गुफा के द्वार खोले जाते हैं. सैंकड़ों पर्यटक यहां प्रकृति का अद्भुद नजारा देखने को आते हैं, जिससे ग्रामीणों को अच्छा रोजगार मिलता है. लेकिन इस बार सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए ग्रामीणों की तरफ से लगाए जाने वाले टिकट काउंटर के स्थान में बदलाव किया गया है. इसे लेकर ग्रामीणों में काफी नाराजगी देखने को मिल रही है. रोजगार की कमी ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले कई वर्षों से कोटमसर गांव के पास गुफा के लिए टिकट काउंटर और पार्किंग की सुविधाएं उपलब्ध थीं, जिससे 100-150 आदिवासी ग्रामीणों को रोजगार मिलता था. वे पर्यटकों को बस्तर के स्थानीय व्यंजन परोसते और नृत्य-प्रदर्शन करते थे, जिससे उनकी आमदनी सुरक्षित रहती थी. गुफा से 5 किमी दूर बनाया गया टिकट काउंटर हालांकि, इस बार प्रशासन ने टिकट काउंटर को गुफा से 5 किलोमीटर पहले नेशनल हाइवे के पास स्थानांतरित कर दिया है. इससे ग्रामीणों का रोजगार और आय का स्रोत उनसे दूर हो गया है. नाराज ग्रामीणों ने कहा कि नई व्यवस्था उनके रोजगार को छीन रही है, इसलिए वे सड़क पर बैठकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. पर्यटकों की समस्याएं: प्रशासन से समाधान की मांग इस विवाद के कारण पर्यटकों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. कई पर्यटक जिप्सी का ऑनलाइन पेमेंट कर गुफा देखने पहुंचे थे, लेकिन विरोध के चलते उनके मंसूबों पर पानी फिर गया. प्रशासन को जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान निकालने की आवश्यकता है, ताकि पर्यटक अपनी यात्रा का आनंद ले सकें.

दो की मौत और एक गंभीर, छत्तीसगढ़-जगदलपुर में कार और स्कूटी की भिड़ंत

जगदलपुर. जगदलपुर में नगरनार सीमा से लगे एनएमडीसी के सामने शुक्रवार की रात एक स्कूटी व कार में भिड़ंत हो गई, इस हादसे में स्कूटी सवार 2 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया, घायल को डायल 112 की मदद से मेकाज भेजा गया, साथ मे दोनों युवकों से शव को भी, पुलिस ने आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जानकारी देते हुए बताया गया कि नगरनार डोगरीगुड़ा निवासी जय कश्यप 23 वर्ष, लखीराम मौर्य 26 वर्ष व एक अन्य युवक स्कूटी में सवार होकर ओड़िसा की ओर से नगरनार की ओर आ रहे थे, वही जगदलपुर से कार ओड़िसा की ओर जा रही थी, जैसे कि दोनों एनएमडीसी गेट के पास पहुँचे की अचानक से दोनों में भिड़ंत हो गई। इस घटना में जय और लखीराम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरा गंभीर रूप से घायल हो गया, घटना के तत्काल बाद घायल को बेहतर उपचार के लिए पहले महारानी अस्पताल भेजा गया, वहां से उसे मेकाज रेफर कर दिया गया, जबकि दोनों शव को पीएम के लिए मेकाज भेजा गया है, घटना के बाद नगरनार थाना प्रभारी टामेश्वर चौहान ने कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है, वही आगे की कार्यवाही की जा रही है।

कैमरे में कैद हुई चोरों की हरकत, छत्तीसगढ़-जगदलपुर की शॉप में चोरी

जगदलपुर. जगदलपुर के कोंडागांव जिले के केशकाल थाना क्षेत्र के बस स्टैंड में स्थित मोबाइल दुकान को चोरों ने बीती रात अपना निशाना बनाते हुए नगदी रुपये के साथ ही 25 से 30 नग मोबाईल फोन भी चोरी करके ले गए। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मामले की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। मामले के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि केशकाल बस स्टैंड में स्थित गांधी मोबाइल दुकान में बीती रात को दो अज्ञात चोर मुंह पर कपड़ा बांधकर दुकान में पहुंचे और शटर को तोड़कर अंदर गए। जहां चोरों ने करीब 15 से 20 हजार रुपये नगदी के साथ ही 20 से 25 नग मोबाइल फोन चुरा कर ले गए। घटना की जानकारी सुबह पता चली। जिसके बाद केशकाल पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज को भी चेक किया। जहां दो युवक दिखाई दे रहे हैं, पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। वहीं दुकानदार की मानें तो चोरों ने करीब चार से पांच लाख रुपये के फोन चोरी किए हैं।

फायर टीम ने एक घंटे मशक्कत कर बुझाया, छत्तीसगढ़-जगदलपुर में मोबाइल टावर में लगी भीषण आग

जगदलपुर. शहर के धरमपुरा स्थित विशाल मेगा मार्ट के पास बने मोबाइल टावर में आग लग गई। घटना की जानकारी लगते ही फायर टीम मौके पर पहुंची और आग को बुझाया गया। इस दौरान एक बड़ी हानि बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि बुधवार की सुबह विशाल मेगा मार्ट के पास एयरटेल, जिओ और आइडिया के कंबाइन मोबाइल टावर में अचानक से आग लग गई। अचानक से फैले आग और धुंए को देखकर आसपास के लोगों ने मामले की जानकारी नगर सेना सेनानी एस मार्बल को दी। मामले की जानकारी लगते ही फायर की एक टीम को तत्काल मौके के लिए रवाना किया गया, जहां एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने की सूचना मिलते ही वहां लोगों की भीड़ लग गई। वहीं आग के फैलने के डर से लोग अपने घर से बाहर आ कर इकट्ठा हो गए। मामले की जानकारी लगते ही कोतवाली पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई, फिलहाल आग को बुझा दिया गया है।

विरोध दिवस का नक्सलियों ने जारी किया पर्चा, छत्तीसगढ़-जगदलपुर में सबसे बड़े नक्सल एन्काउंटर पर उबाल

जगदलपुर. छत्तीसगढ़ में 4 अक्टूबर को हुए सबसे बड़े नक्सल एनकाउंटर के बाद नक्सलियों के दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमिटी ने पर्चा जारी किया है. नक्सलियों ने स्वीकार किया है कि दो अलग-अलग मुठभेड़ों में कुल 38 नक्सली मारे गए हैं. इसके साथ ही उन्होंने पर्चा जारी कर बताया है कि कैसे वे सुरक्षा जवानों के घेरे में फंसे. लेकिन उन्होंने प्रशासन पर आरोप लगाया है कि मुठभेड़ में हुए एन्काउंटर में स्थानीय आदिवासियों की भी हत्या हुई है. नक्सलियों की तरफ से जारी पर्चे में बताया गया है कि नक्सलियों की कमांडर नीति बीमार थी. वह हथियार उठाने के हालात में भी नहीं थी. वहीं इस एन्काउंटर के खिलाफ नक्सलियों ने 21 और 22 अक्टूबर को देशभर में विरोध दिवस मनाने के लिए आह्वान किया है. बता दें, दंतेवाड़ा डीआरजी, नारायणपुर डीआरजी और एसटीएफ की संयुक्त टीम 3 अक्टूबर को थुलथुली नेंदुर क्षेत्र में पूर्वी में गश्त पर निकली थी. इसी दौरान नेंदूर-थुलथुली के जंगल में 4 अक्टूबर को सुबह से लेकर रात तक पुलिस-नक्सल मुठभेड़ हुई, जिसमें 38 नक्सलियों को सुरक्षा बलों ने मार गिराया था. वहीं सभी सुरक्षा बल सुरक्षित वापिस लौटे थे. यह मुठभेड़ इस वर्ष की सबसे बड़ी सफलता मानी जा रही है.

पिता ने कमरा बंद कर लगा ली फांसी, छत्तीसगढ़-जगदलपुर में बेटी के जन्मदिन चल रही थी तैयारी

जगदलपुर. जगदलपुर के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रहने वाले एक वकील ने अपने बच्चे के जन्मदिन के दिन अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी परिजनों को रात को लगी, जिसके बाद सूचना कोतवाली थाने को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को कब्जे में लेकर मेकाज भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रहने वाले ऋषि तिवारी (40) पेशे से वकील थे। साथ ही अपनी पत्नी, मां और बच्चों के साथ निवास करते थे। रविवार को बेटी के जन्मदिन होने के कारण घर में तैयारी चल रही थी, लेकिन अचानक पत्नी व ऋषि के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया और ऋषि गुस्से में आकर अपने कमरे में दोपहर को चला गया। पत्नी व मां ने इस ओर ध्यान न देते हुए अपने काम में लग गए। रात तक जब दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों को शक हुआ और दरवाजे पर दस्तक दी। लगातार दस्तक के बाद भी जब कोई जवाब नहीं मिला तो आसपास के लोगों को बुलाकर दरवाजे को तोड़ा गया, जहां ऋषि फंदे में लटका हुआ था। इसके बाद शव को उतारने के बाद परिजनों ने मामले की जानकारी कोतवाली थाना प्रभारी को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, परिजनों से मामले की जानकारी ली जा रही है। थाना प्रभारी कोतवाली शिवानंद का कहना है मामले की जानकारी लगते ही हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में जाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet