LATEST NEWS

छात्राओं को बांटी साइकिलें, छत्तीसगढ़-जगदलपुर के स्कूल पहुंचे विधायक किरण देव

जगदलपुर. जगदलपुर शहर के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कन्या क्रमांक 2 परिसर, हाई स्कूल पंडरीपानी, महारानी लक्ष्मीबाई परिसर, पनारापारा,केवरा मुंडा, भैरमगंज, जगतु माहरा विद्यालय परिसर (बस्तर हाई स्कूल), हाटकचौरा  में सरस्वती साइकिल योजना अंतर्गत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने छात्राओं को 326 साइकिल वितरण की। सरस्वती साइकिल वितरण कार्यक्रम में सर्वप्रथम मां सरस्वती जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जलवन कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस दौरान विधायक किरण देव ने कहा कि सरस्वती साइकिल वितरण योजना के तहत आज जगदलपुर शहर में छात्राओं को साइकिल वितरण किया जा रहा है। सभी छात्राओं को बधाई व शुभकामनाएं। बेटियां हैं तो कल है ,सभी बच्चें बेहतर ढंग से पढ़ाई करें और अपने विद्यालय का नाम रोशन करें, हमारे प्रदेश में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सोच है कि शिक्षा,स्वास्थ्य, पेयजल एवं सभी क्षेत्रों में प्रदेश का समग्र विकास करना। किरण देव ने कहा यही समय होता है अपने लक्ष्य निर्धारित कर रुचि रख विषय को लेकर पढ़ाई करें जीवन में शिक्षा का विशेष महत्व होता है, श्री देव ने कहा कि शिक्षा को और बेहतर रूप से करने के साथ हमारी छात्राओं को स्कूल आने में परेशानी ना हो जिसके लिये सरस्वती साइकिल योजना के तहत सरकार द्वारा साइकिल वितरण किया जा रहा है, शिक्षा के क्षेत्र में बच्चों के लिए अच्छा अवसर देना हमारा कर्तव्य है। हमारी सरकार के मंशा के अनुरूप शिक्षा के क्षेत्र में आगे की ओर अग्रसर होते हुए प्रदेश में बेहतर शिक्षा देना हमारा कर्तव्य है। जगदलपुर विधानसभा के सभी स्कूलों को व्यवस्थित और बेहतर बनाया जाएगा, किसी प्रकार की कोई कमी नहीं होगी। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कन्या क्रमांक 2 में 41,पंडरीपानी 47 ,महारानी लक्ष्मी बाई 151 ,पनारापारा 13, भैरमगंज 09, जगतु माहरा (बस्तर हाई स्कूल )08, हाटकचौरा 28 ,केवरामुड़ां 27 साइकिल का वितरण किया गया, इस कार्यक्रम में महापौर श्रीमती सफीरा साहू ,जिला पंचायत उपाध्यक्ष मनीराम कश्यप ,जिला अध्यक्ष भाजपा रूप सिंह मंडावी , एमआईसी सदस्य यशवर्धन राव ,आलोक अवस्थी ,नरसिह राव, विद्यासरण तिवारी ,पार्षद निर्मलपाणिग्रही, त्रिवेणी रंधारी, कमलेश पाठक ,मंडल अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ,राजेश श्रीवास्तव, आरेंद्र आर्य, योगेश ठाकुर , प्रकाश झा ,योगेश शुक्ला, राकेश तिवारी कमल पटवा, लक्ष्मण झा, गोविंद ईनाणी, डीईओ बलिराम बघेल, बीईओ मानसिंह  भारद्वाज, प्राचार्यगण  एवं स्कूल के शिक्षक शिक्षिकाएं एवं विधालय के विद्यार्थीगण उपस्थित थे।

आधी रात को निकाली श्रृंगार यात्रा, छत्तीसगढ़-जगदलपुर की ‘माई दंतेश्वरी’ के किन्नर समाज ने सबसे पहले किए दर्शन

जगदलपुर। बस्तर में भी शारदीय नवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है. गुरुवार सुबह से ही बस्तर के सभी देवी मंदिरों में भक्तों का तांता लगा हुआ है. वहीं बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी के मंदिर में सुबह से ही लोग दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं. नवरात्रि के पहले दिन देवी की पहली पूजा किन्नर समाज द्वारा किए जाने की लंबे समय से परंपरा चली आ रही है. किन्नर समाज ने बाकायदा बुधवार और गुरुवार को आधी रात शहर में श्रृंगार यात्रा निकाली. साज-श्रृंगार किए किन्नरों ने आधी रात में बग्धी में सवार होकर श्रृंगार यात्रा निकालकर दंतेश्वरी मंदिर पहुंचते हैं, और सुबह के करीब 4 बजे जैसे ही मां दंतेश्वरी का दरबार खुलता है, वैसे ही पहला दर्शन किन्नरों द्वारा किया जाता है. इसके बाद माता को पहली चुनरी और श्रृंगार किन्नरों द्वारा चढ़ाई जाती है. किन्नर समाज की अध्यक्ष रिया परिहार ने बताया कि हर साल किन्नरों के श्रृंगार यात्रा में जगदलपुर के अलावा पड़ोसी राज्य ओडिशा से भी किन्नर भव्य यात्रा में शामिल होने के लिए बस्तर पहुंचते हैं, और नवरात्रि के पहले दिन हर साल सात श्रृंगार किए किन्नरों द्वारा श्रृंगार यात्रा निकाली जाती है. इसे बस्तरवासियों का भी समर्थन मिलता है. रिया परिहार ने बताया कि मां दंतेश्वरी के प्रति किन्नरों की गहरी आस्था है. यही वजह है कि हर साल नवरात्रि के पहले दिन चुनरी और श्रृंगार का समान किन्नरों द्वारा ही माता को चढ़ाया जाता है. इस पूजा के पीछे उनका उद्देश्य होता है कि सभी व्यापारियों व बस्तरवासियों पर किसी तरह की कोई समस्या ना आए और किसी की गोद खाली ना रहे, इसलिए मां दंतेश्वरी से वे प्रार्थना करने पहुंचते हैं.

दो आरोपी गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत पर भेजे, छत्तीसगढ़-जगदलपुर में रेलवे ट्रैक पर रखा पत्थर

जगदलपुर. श्रीविल्लिपुत्तूर रेलवे स्टेशन की पुलिस ने छत्तीसगढ़ से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन लोगों के ऊपर रेलवे ट्रैक पर पत्थर रखने का आरोप है। तेनकासी जिला के कदयानल्लूर रेलवे स्टेशन और तिरुनेलवेली जिला के पंबाकोविलशांडे रेलवे स्टेशन के बीच इस वारदात को अंजाम दिया गया था। 25 सितंबर को ट्रेन नंबर 12662 के साथ ये घटना घटी। ट्रेन का नाम चेन्नई एग्मोर- पोथिगई एक्सप्रेस है। ट्रैक पर पत्थर होने के कारण ट्रेन टकराई और कुछ समय के लिए रुक गई थी। रेलवे पुलिस ने सेनगोट्टई के सीनियर इंजीनियर की शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी। आरपीएफ ने दो टीमों को तैनात किया था। टीमें जांच के लिए स्थानीय लोगों के पास गईं और मामले की तह तक जाने की कोशिश की। बाद में पता चला कि बस्तर के ईश्वर मेदिया और जगदलपुर के बघेल पास के एक इलाके में पत्थर की खदान में काम करते हैं। शक के आधार पर इन लोगों को पकड़कर लाया गया और इनसे पूछताछ की गई। आरोपियों ने कबूला, इन धाराओं के तहत हुई गिरफ्तारी — पूछताछ के दौरान दोनों ने अपना अपराध कबूल कर लिया। आरोपियों को धारा 150(1) ए और 147 के तहत गिरफ्तार किया गया है। धारा 150(1) ए अवैध रूप से रेलवे ट्रैक पर पत्थर या लकड़ी रखने के लिए है। वहीं धारा 147 रेलवे संपत्ति के अतिक्रमण से जुड़ी है। इन धाराओं का जिक्र रेलवे एक्ट में दिया गया है। गिरफ्तारी के बाद इन लोगों को राजपालयम कोर्ट में मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया था। इसके बाद दोनों आरोपियों को 15 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। जांच और पूछताछ के बाद पता लगेगा कि आखिर उन लोगों ने ट्रैक पर पत्थर क्यों रखा। हालांकि आरोपियों ने कबूल कर लिया है अब अन्य पक्षों की भी जांच होगी और इसके पीछे के कारणों का पता लगाया जाएगा।

ग्रामीणों में मचा हड़कंप, छत्तीसगढ़-जगदलपुर में गिद्ध के पैर में लगा मिला कैमरा और जीपीएस

जगदलपुर/बीजापुर. बीजापुर और तेलंगाना सीमा से लगे एक गांव में काम कर रहे ग्रामीणों को अचानक से एक गिद्ध को दिखा। इतने पास गिद्ध को देख उसे देखने लोगों की हुजूम लग गया। वहीं, गिद्ध भी उड़ना छोड़ ग्रामीणों तक पहुंच गया। ग्रामीणों ने गिद्ध को भूखा समझ बकरे का मांस खिलाना शुरू किया तो गिद्ध खाने लगा। लोगों ने उसका वीडियो भी बनाना शुरू कर दिया। गिद्ध के जाने से पहले ग्रामीणों ने उसके पैर में जीपीएस सिस्टम के साथ ही कैमरा को भी देखा। जिससे कुछ अनहोनी की शंका जाहिर किया गया है। 

घर में लहूलुहान पड़े मिले शव, जगदलपुर में मां-बेटे की हत्या

जगदलपुर. जगदलपुर के सबसे व्यस्तम मार्ग अनुपमा चौक इलाके में रहने वाले गुप्ता परिवार के दो लोगों की हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि अज्ञात लोगों ने तीन लोगों पर जानलेवा हमला किया। जिसमें परिवार के दो लोगों की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों के कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे कार्रवाई शुरू कर दी है। एक घायल को उपचार के लिए मेकाज ले जाया गया है। जानकारी के मुताबिक, अनुपमा चौक निवासी गायत्री गुप्ता 50 वर्षीय अपने बेटे नीलेश गुप्ता 32 वर्ष और नितेश गुप्ता 29 वर्ष के साथ रहती थी। बीते रात को अचानक कुछ अज्ञात लोगों ने पीछे के दरवाजे से घुसकर मा-बेटे की हत्या दी। इनमें से एक घायल है। पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा के साथ ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेश्वर नाग के अलावा कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई।

नीलगिरी लकड़ी देने के नाम पर लाखों की ठगी, छत्तीसगढ़-जगदलपुर में कार सहित शातिर ठग गिरफ्तार

बस्तर. बस्तर में शातिर ठग ने हैदराबाद के एक युवक को निलगिरी की लकड़ी देने के नाम पर पैसे ठग लिए जिसके बाद युवक ने मामले की रिपोर्ट परपा थाने में दर्ज किया गया। जहाँ पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया, वहीं पुलिस ने प्रार्थी के पास से एक हैरियर गाड़ी भी जब्त की है। मामले की जानकारी देते हुए परपा पुलिस ने बताया कि निलगिरी पेड़ की लकड़ी देने के नाम से एडवास में पैसे लेकर ठगी करने की शिकायते अंकित यादव के खिलाफ मिल रही थी। प्रार्थी नरेन्द्र बाबू निवासी हैदराबाद ने अंकित यादव के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया कि निलगिरी पेड़ की लकड़ी देने के नाम से एडवास पैसे लेने के बाद लकड़ी नहीं दी और बदले में फर्जी वाला एक लोड़ ट्रक की फोटो तथा माल का फर्जी बिल वॉट्सऐप के माध्यम से भेज प्रार्थी को ठग लिया। थाना प्रभारी परपा दिलबाग सिंह ने पहले शातिर ठग अंकित यादव के लिए टीम लगा कर पतासाजी की जिस पर पता चला कि आरोपी टाटा हैरियर गाड़ी में घुम रहा है।  आरोपी को थाना लाकर पूछताछ करने पर बताया कि 1 लाख 75 हजार रूपये  प्रार्थी से ठगी कर लिया और नगद 40 हजार रूपये और टाटा हैरियर गाड़ी जब्त किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया।

केंद्रीय मंत्री से फ्लाईओवर व सड़कों की रखी मांग, छत्तीसगढ़-जगदलपुर सांसद महेश कश्यप मिले गडकरी से भेंट

बस्तर. बस्तर लोकसभा क्षेत्र से नवनिर्वाचित सांसद महेश कश्यप ने आज दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गड़करी से मुलाक़ात की है। इस दौरान बस्तर सांसद महेश कश्यप ने बस्तर लोकसभा क्षेत्र के कई विषयों को लेकर केंद्रीय मंत्री को अवगत कराया है। इस दौरान बस्तर सांसद ने उन्हें पत्र सौंपकर अनेकों बस्तर संसदीय क्षेत्र की प्रमुख सड़क सम्बंधित समस्याओं से अवगत कराया है। समस्याओं में दंतेवाड़ा जिले में आवश्यक रेलवे क्रासिंग पर फ्लाईओवर का विषय भी शामिल था, इसके अलावा जगदलपुर से रायपुर मार्ग को 4 लेन बनाने हेतु, रायपुर से विशाखापत्तनम भारत मला रोड निर्माणधीन है। इस हेतु जगदलपुर से एक लिंक रोड प्रदान करने हेतु, बीजापुर से गढ़चिरौली होकर महाराष्ट्र को जोड़ने वाली सड़क को अतिशीघ्र पूर्ण करने का आग्रह किया है, पट्टनम सव बारेगुढा रोड लंबाई 12 किमी मट्टी मारक में इंद्रावती नदी पुल स्वीकृत कर महाराष्ट्र को जोड़ने की मांग सांसद ने की है। राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 30 जो कि बस्तर को दक्षिण राज्य को जोड़ने वाली मुख्य मार्ग जगदलपुर से कोंटा में जगदलपुर सुकमा तक 120 कि.मी. सीसी रोड तथा सुकमा से कोंटा तक दूरी 90 किमी सीसी रोड बनी है उस पर डामरीकरण करने की मांग की है। लगातार बस्तर की प्रमुख मुद्दों को लेकर बस्तर के विषयों से दिल्ली में सम्बंधित मंत्रियों को अवगत कराने का कार्य  सांसद महेश कश्यप के द्वारा किया जा रहा है।

बचने के लिए पत्थर का लिया सहारा, छत्तीसगढ़-जगदलपुर के मिनी गोवा में नहाते समय तीन युवक बहे

जगदलपुर. चित्रकोट जलप्रपात के एक किमी पहले कच्चे मार्ग के रास्ते में पड़ने वाले मिनी गोवा के नाम से मशहूर बीच में नहाने के दौरान के तीन दोस्त बह गए। उन्होंने जान बचाने के लिए नदी के बीच बड़े पत्थर को पकड़ लिया। वहीं, युवकों को बहता देख कुछ लोगों ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद वहां पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने पांच घंटे की कड़ी मेहनत के बाद तीनों युवक को सुरक्षित बाहर निकाला। जानकारी के मुताबिक, जगदलपुर के तीन युवक जिसमें चेतन बघेल 25 वर्ष, लखेश्वर बघेल 30 वर्ष व नितेश कुमार कुर्रे 28 वर्ष आदि मंगलवार की शाम को मिनी गोवा में नहाने के लिये गए हुए थे। नहाते समय पानी के आगे बढ़ गए, गहराई के साथ ही पानी का बहाव तेज होने के कारण तीनों बहने लगे। बहने के दौरान नदी के बीच पत्थर को युवकों ने पकड़ लिया और मदद की गुहार लगाई। जिसके बाद कुछ लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। घटना की जानकारी लगते ही नगर सेनानी संतोष मार्बल तत्काल ही एसडीआरएफ की टीम को लेकर मौके पर पहुंचे। घटना स्थल तक लाइट की व्यवस्था ना होने के कारण जवानों को मौके पर जाने में काफी दिक्कतों का सामने करना पड़ा। टॉर्च की रोशनी में जवानों ने 400 मीटर की दूरी को तय करते हुए रात करीब 12 बजे तीनों दोस्तों को सुरक्षित बाहर निकाला।

स्वास्थ्य में बस्तर को और बेहतर बनाना है: किरण देव, छत्तीसगढ़-जगदलपुर के मेडिकल कॉलेज में मनाया डॉक्टर्स डे

जगदलपुर. जगदलपुर में शासकीय मेडिकल कॉलेज डिमरापाल में डॉक्टर्स डे के अवसर पर पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने मेडिकल कॉलेज के सभी डॉक्टर को डॉक्टर्स डे की शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित किया। शासकीय मेडिकल कॉलेज डिमरापाल के ऑडिटोरियम में आयोजित डॉक्टर्स डे कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव शामिल हुए। डॉक्टर्स डे कार्यक्रम में चित्रकूट विधायक विनायक गोयल भी साथ उपस्थित रहे, कार्यक्रम में सर्वप्रथम मां सरस्वती के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई, ऑडिटोरियम में आयोजित डॉक्टर्स डे कार्यक्रम में संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक किरण देव ने डॉक्टर्स डे की सभी को शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित करते हुए कहा कि डॉक्टरों  का हमारे समाज में एक अलग स्थान होता है, डॉक्टर अपने ड्यूटी दिन-रात करते हुए मरीजों की जान बचाते हैं, डॉक्टरों का जीवन संघर्षशील होता है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में हमें अपने बस्तर को और बेहतर ढंग से आगे ले जाना है, जिसमें आप सभी डॉक्टरों का योगदान जरूरी है, वही चित्रकूट विधायक विनायक गोयल ने संबोधित करते हुए डॉक्टर्स डे की सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं दिया, और कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र में जितना भी बेहतर हो सकता है उतना बेहतर हम सब मिलकर करेंगे।

छत्तीसगढ़-जगदलपुर में दो भाइयों की हत्या में 12 आरोपी गिरफ्तार

जगदलपुर. जगदलपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम इरिकपाल में दोहरे हत्याकांड में अब तक पुलिस ने 12 आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। वहीं इस हत्या में ग्रामीणों ने बड़े भाई को तीर भी मारा था, जिसका छोटे भाई ने वीडियो भी बनाया था गुस्साए ग्रामीणों ने इस मामले में छोटे को भी मौत के घाट उतार दिया था। पुलिस की अलग- अलग टीम ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बताया गया कि 11 जून को ग्राम इरिकपाल में जमीन विवाद व आपसी रंजिश के चलते गांव के ही 12 व्यक्ति आपस में मिलकर योजना बनाकर योगेश कश्यप और चंद्रशेखर कश्यप को मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद सभी आरोपियों के खिलाफ 11 जून को मामला दर्ज कर लिया गया था। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम चैनसिंह गागड़े, जितेन्द्र उर्फ तुलसीराम नाग, मनीराम नाग, विष्णु गागड़ा, वासुदेव गागड़ा, मानसिंग गागडे, मोतीलाल गागड़े, पंकज गागड़े, धरमसिंग गागड़े, विरेन्द्र गागड़े, किशन कुमार नाग, रतन गागड़े, मोतीलाल गागड़े,पंकज गागड़े , धरमसिंग गागड़े, विरेन्द्र गागड़े, किशन कुमार नाग, रतन गागडे।

छत्तीसगढ़-जगदलपुर में बस के दुकान में घुसीने से चालक-परिचालक की मौत

जगदलपुर. जगदलपुर में एनएच 30 में बुधवार की दोपहर को एक तेज रफ्तार यात्री बस का टायर फटने से अनियंत्रित होकर सड़क किनारे दुकान में जा घुसी। इस घटना में बस चालक और परिचालक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कुछ यात्री भी घायल भी हुए, जिन्हें बेहतर उपचार के लिए फरसगांव के स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहीं पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि कोंडागाँव जिले के फरसगांव थाना क्षेत्र के ग्राम मांझी आठगांव में शुक्रवार दोपहर को भीषण सड़क हादसा हुआ है। जिसमें रायपुर से जगदलपुर की ओर सवारी भर कर जा रही महिंद्रा बस का अचानक से टायर फटने से बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर कर एक दुकान में जा घुसी। इस घटना में बस चालक और परिचालक की मौके पर ही मौत हो गई। इधर घटना की सूचना मिलते ही फरसगांव पुलिस की टीम मौके पर पहुंच घायलों को बेहतर उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।

छत्तीसगढ़-जगदलपुर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कटौती को लेकर बिजली अधिकारियों की ली बैठक

जगदलपुर. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव ने बुधवार को सीएसपीडीसीएल के अधिकारियों के साथ बैठक कर समस्याओं का अविलंब निराकरण करने के निर्देश दिए। दरअसल बिजली की समस्या को लेकर शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र के जनता को काफी परेशानी हो रही थी, जनता की समस्या को गंभीरता से लेते हुए विधायक किरण देव ने बिजली की समस्या को जल्द निजात दिलाने की अधिकारियों को निर्देशित किया है। भाजपा अध्यक्ष ने अधिकारियों को कहा कि बिजली अति आवश्यक सेवाओं से जुड़ी है उसे सुचारू रूप से करने का प्रयास करें ,यह विषय जनहित से जुड़ा हुआ गंभीर विषय है इसमें किसी भी प्रकार के लापरवाही ना करते जनहित में कार्य कर इन समस्याओं का निराकरण जल्द से जल्द करें। जनता को किसी भी प्रकार की समस्या ना हो। बिजली एक आवश्यक सेवा है उसे सुचारू रूप से कितना बेहतर कर सकते हैं उसे पर कार्य करने की आवश्यकता है । बिजली की समस्याओं पर गंभीरता पूर्वक कार्य करते बिजली संबंधी आये दिन हो रही समस्या पर जल्द कार्ययोजना के साथ कार्य करते उसमें निदान करें । इस महत्वपूर्ण बैठक में कार्यपालन अभियंता शहरी प्रदीप कुमार अग्रवाणी,सुदीप कुमार खेस कार्यपालन अभियंता ग्रामीण एवं अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थिति थे।

छत्तीसगढ़-जगदलपुर में पूर्व विधायक के गार्ड ने नदी किनारे पेड़ में लगाई फांसी

जगदलपुर. कोंडागांव में पूर्व विधायक के बंगले में सुरक्षा गार्ड की ड्यूटी कर रहे आरक्षक ने बुधवार की दोपहर को नदी किनारे पेड़ में जाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही कोंडागांव पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही मामले की जांच में जुट गई है। मामले की जानकारी देते हुए कोंडागाँव थाना प्रभारी सौरभ उपाध्यक्ष ने बताया कि कोंडागांव के पूर्व विधायक मोहन मरकाम के बंगले में तैनात आरक्षक सम्पत मंडावी निवासी भानपुरी बुधवार को घर ना जाकर ग्राम लंजोड़ा बुकापारा नदी किनारे पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस बात की जानकारी लोगों को तब मिली जब नदी किनारे कुछ लोग गए हुए थे। ग्रामीण ने फांसी के फंदे पर लटके युवक के शव को देखकर तत्काल सरपंच को सूचना दी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

छत्तीसगढ़-जगदलपुर सांसद महेश कश्यप के स्वागत में उमड़े लाखों कार्यकर्ता

जगदलपुर. सांसद निर्वाचित होने के बाद पहली बार बस्तर लौट रहे महेश कश्यप का भाजपा और विश्व हिंदू परिषद सहित हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह भव्य स्वागत किया। बुधवार को नवनिर्वाचित सांसद महेश कश्यप दिल्ली से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह से वापस बस्तर लौट रहे थे। इस दौरान कांकेर से लेकर जगदलपुर तक भाजपा कार्यकर्ताओं सहित अन्य हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। रायपुर से बस्तर आने के दौरान चारामा से सांसद महेश कश्यप के स्वागत का सिलसिला शुरू हो गया। चारामा में स्वागत के बाद नवनिर्वाचित सांसद महेश कश्यप कांकेर पहुंचे। वहां भी भाजपा कार्यकर्ताओं और हिंदू संगठनों ने उनका भव्य स्वागत किया। इसके बाद महेश कश्यप कोंडागांव पहुंचे। जहां विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने उन्हें लड्डुओं से तौलकर शुभकामनाएं दीं। कोंडागांव के बाद सांसद महेश कश्यप भानपुरी पहुंचे, जहां बीजेपी भानपुरी मंडल के कार्यकर्ताओं ने उनके स्वागत में जमकर आतिशबाजी करते हुए नारेबाजी की और पुष्प वर्षा के साथ उनका स्वागत किया। बस्तर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए सांसद पर पुष्प वर्षा की और उनका स्वागत किया। वहीं बोरपदर में बकावंड मंडल के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने सांसद महेश कश्यप का स्वागत किया और आमागुड़ा में भाजपा नगर मंडल सहित युवा मोर्चा जगदलपुर और अन्य हिंदू संगठनों ने महेश कश्यप का शानदार स्वागत किया। इसके बाद सांसद महेश कश्यप का विशाल काफिला रैली की शक्ल में नगर के प्रमुख चौक चौराहों से होते हुए भाजपा कार्यालय पहुंचा। जहां सांसद महेश कश्यप ने भाजपा कार्यकर्ताओं से लोकसभा क्षेत्र की जनता और भाजपा के वरिष्ठजनों सहित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया। सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा के एक छोटे से कार्यकर्ता को संसद तक पहुंचाने का मार्ग दिया है, यह केवल भाजपा में ही संभव है।

छत्तीसगढ़-जगदलपुर के इरिकपाल में दो भाइयों की हत्या मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार

जगदलपुर. जगदलपुर में जमीन विवाद को लेकर उपजे विवाद में इरिकपाल गांव के एक दर्जन से अधिक लोगों ने दो भाइयों की हत्या कर दी। घटना के बाद से गांव में तनाव की स्थिति बन गई थी, जिसके बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अब तक छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। बताया जा रहा है कि इरिकपाल में रहने वाले चंद्रशेखर और योगेश के द्वारा गांव में पांच एकड़ जमीन खरीदकर उसे अपने नाम करवाने के साथ ही वहां खेती किसानी कर रहे थे। लेकिन गांव के कुछ लोग उस जमीन को हथियाने के फिराक में थे, वर्षो से चले आ रहा विवाद कोर्ट तक भी जा पहुंचा था। जहां पूरी जाँच होने के बाद कोर्ट ने फैसला दोनों भाइयों के पक्ष में दिया था। इन सबके बाद भी सिविल कोर्ट में दोबारा मामला चल रहा था। लेकिन मंगलवार को गांव के लोग दोनों भाइयों को डराने धमकाने के लिए गए थे। इस दौरान विवाद इतना गहराया कि गांव के लोगों ने दोनों भाइयों की हत्या कर दी। घटना के बाद से गांव में तनाव की स्थिति बन गई। वहीं, पुलिस मामले की जानकारी लगते ही पुलिस बल के साथ गांव आ पहुंची। जहां पुलिस ने सबसे पहले मृतकों के शव को मेकाज भिजवाया और गांव में सुरक्षा बल तैनात किया गए। फिलहाल इस मामले में पुलिस ने जिन छह आरोपियों को पकड़ा है उनके नामों का खुलासा नहीं कर रही है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet