LATEST NEWS

वर्ल्ड कप क्रिकेट में संकट, अमेरिका-ईरान जंग के असर से 6 मुकाबलों की तारीख टली

कीर्त‍िपुर  म‍िड‍िल ईस्ट में अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर अब क्रिकेट पर भी दिखाई देने लगा है. सुरक्षा हालात को देखते हुए ICC मेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप लीग-2 (icc men’s cricket world cup league-2) के छह मुकाबलों को फिलहाल टाल दिया गया है. ये मैच नेपाल की राजधानी काठमांडू के कीर्तिपुर स्थित त्रिभुवन यूनिवर्सिटी इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड में खेले जाने थे. यहां नेपाल, ओमान और यूनाइटेड अरब अमीरात (UAE) के बीच ट्राई-सीरीज 10 से 20 मार्च के बीच आयोजित होनी थी. हालांकि मौजूदा अंतरराष्ट्रीय हालात को देखते हुए आयोजकों ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए इस सीरीज को स्थगित करने का फैसला लिया है. नेपाल क्रिकेट एसोसिएशन ने दी जानकारी नेपाल क्रिकेट एसोसिएशन ने सोशल मीडिया के जरिए इस फैसले की पुष्टि की. बोर्ड ने कहा कि ICC और हिस्सा लेने वाले क्रिकेट बोर्डों के साथ चर्चा के बाद इन मुकाबलों की नई तारीखों की घोषणा की जाएगी. बयान में कहा गया- मिडिल ईस्ट में मौजूदा हालात को देखते हुए काठमांडू में 10 मार्च से शुरू होने वाले CWC लीग-2 के मैच अगली सूचना तक टाल दिए गए हैं. आगे की बातचीत के बाद जल्द ही नई तारीखों का ऐलान किया जाएगा. लीग-2 वर्ल्ड कप 2027 के लिए क्यों है अहम?  CWC लीग-2 अगले साल साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए क्वालिफिकेशन का अहम रास्ता है.आठ टीमों की यह लीग करीब तीन साल तक चलती है. लीग चरण खत्म होने के बाद टॉप चार टीमें 10 टीमों के वर्ल्ड कप क्वालिफायर में जगह बनाती हैं. इस ट्राई सीरीज में नेपाल, ओमान और UAE के बीच कुल छह मुकाबले खेले जाने थे, जिन पर अब इस फैसले का असर पड़ा है. अगले दौर के मैच अप्रैल में लीग-2 के अगले राउंड के मुकाबले अप्रैल की शुरुआत में खेले जाने हैं. इस राउंड में स्कॉटलैंड, ओमान और नामीबिया की टीमें आमने-सामने होंगी. अन्य खेल भी प्रभावित म‍िड‍िल ईस्ट में जारी संघर्ष की वजह से सिर्फ क्रिकेट ही नहीं, बल्कि दूसरे खेलों पर भी असर पड़ा है. फुटबॉल की कई लीग स्थगित करनी पड़ी हैं.फ्लाइट सेवाओं में बाधा आने से अलग-अलग खेलों के कई भारतीय एथलीट दुनिया के अलग-अलग एयरपोर्ट पर फंस गए. दो बार की ओलिंपिक मेडलिस्ट बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु भी दुबई एयरपोर्ट पर फंस गई थीं. हालांकि वह सुरक्षित भारत लौट आईं, लेकिन इस कारण वह ऑल इंग्लैंड चैम्पियनशिप में हिस्सा नहीं ले सकीं.

भारत-पाकिस्तान मुकाबले ने मचाया धमाल, एड रेट्स और ट्रैवल कीमतों में रिकॉर्ड उछाल

 कोलंबो आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 में रविवार (15 फरवरी) को भारत-पाकिस्तान के बीच कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में मुकाबला होना है. इस मुकाबले को लेकर जबरदस्त क्रेज दिख रहा है. भारत-पाकिस्तान मुकाबले से पहले विज्ञापन बाजार में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है. कंपनियां इस मैच की भारी व्यूअरशिप का फायदा उठाने के लिए एड स्लॉट्स पर जमकर पैसा खर्च कर रही हैं, जबकि फैन्स की भीड़ के कारण फ्लाइट और होटल के दाम भी तेजी से बढ़ गए हैं. इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स के अनुसार इस हाई-वोल्टेज मैच के लिए 10 सेकंड का टीवी एड स्लॉट 30-40 लाख रुपये तक पहुंच गया है, जो आमतौर पर बड़े वर्ल्ड कप मैचों में 20-25 लाख रुपये होता है. आखिरी समय के एड स्लॉट्स की कीमतों में 20 से 25 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हो चुकी है और मैच के दौरान हर सेकंड का स्लॉट बिक जाएगा. ब्रॉडकास्टर जियोस्टार को पूरे टूर्नामेंट से लगभग 2000 करोड़ रुपये तक की एड कमाई होने का अनुमान है. डिजिटल स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म जियोहॉटस्टार पर भी एड रेट्स में भारी उछाल देखने को मिला है. यहां 10 सेकंड का एड स्लॉट 15-20 लाख रुपये तक पहुंच गया है. ऑटोमोबाइल, एफएमसीजी, फाइनेंस, इंश्योरेंस और रियल एस्टेट कंपनियां एड स्पेस के लिए सबसे ज्यादा दिलचस्पी दिखा रही हैं. इस टी20 वर्ल्ड कप में विज्ञापन देने वाली कंपनियों में एमिरेट्स, अमूल, OpenAI, Hyundai, Mahindra & Mahindra, Britannia और कई बड़ी ब्रांड्स शामिल हैं. मार्केटिंग एक्सपर्ट्स का कहना है कि भारत-पाकिस्तान मैच के एड रेट्स की तुलना सोने-चांदी की कीमतों से की जा रही है. भारत से कोलंबो जाने वाले क्रिकेट फैन्स की संख्या तेजी से बढ़ रही है. ट्रैवल प्लेटफॉर्म EaseMyTrip के अनुसार राउंड-ट्रिप एयरफेयर सामान्य दिनों की तुलना में 45 से 50 प्रतिशत तक महंगे हो गए हैं. MakeMyTrip ने बताया कि 15 फरवरी वाले वीकेंड के लिए कोलंबो की बुकिंग पिछले तीन दिनों में दोगुनी हो गई है. वहीं Cleartrip के मुताबिक भारत-पाकिस्तान मुकाबले के कारण कोलंबो के लिए बुकिंग में करीब 65 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. खासकर बड़े भारतीय शहरों से फैंस तेजी से टिकट बुक कर रहे हैं. कोलंबो में होटल सर्च और बुकिंग में भी बड़ा उछाल देखने को मिला है. शहर के मध्य में मौजूद चार और पांच सितारा होटलों की मांग सबसे ज्यादा है प्रीमियम होटलों के कमरे सामान्य सीजन के मुकाबले 20 से 25 प्रतिशत तक महंगे हो चुके हैं. होटल इंडस्ट्री के अनुसार मैच विंडो के दौरान लगभग सभी प्रमुख प्रॉपर्टीज फुल होने के करीब हैं.

क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर, नियमों में व्यापक संशोधन से बढ़ेगा टेस्ट मैच का रोमांच

 नई दिल्ली     मेरिलेबोन क्रिकेट क्लब (MCC) ने क्रिकेट के नियमों में ऐतिहासिक बदलावों की घोषणा की है. सबसे बड़ा बदलाव टेस्ट क्रिकेट को लेकर किया गया है. अब टेस्ट मैच मैच के दौरान दिन के आखिरी ओवर के दौरान यदि विकेट गिरता है, तो खेल वहीं खत्म नहीं होगा. नए नियमों के अनुसार, आखिरी ओवर हर हाल में पूरा किया जाएगा और आउट होने पर नया बल्लेबाज तुरंत मैदान में आएगा. यह बदलाव एमसीसी की ओर घोषित नए नियमों का हिस्सा हैं, जो 1 अक्टूबर 2026 से लागू होंगे. एमसीसी ने लॉ 12.5.2 में बदलाव करते हुए साफ किया है कि दिन के आखिरी ओवर में विकेट गिरने पर खेल नहीं रुकेगा और नया बल्लेबाज तुरंत क्रीज पर आएगा.बचे हुए गेंद अगले दिन के लिए नहीं छोड़े जाएंगे. एमसीसी की नियम उप-कमेटी का मानना था कि पुराना नियम बल्लेबाजी टीम के पक्ष में झुका हुआ था और इससे मैच का रोमांच भी खत्म हो जाता था. एमसीसी ने कहा, ‘अगर फील्डिंग टीम आखिरी ओवर में विकेट लेती है और बल्लेबाजी टीम को नया खिलाड़ी भेजने की जरूरत नहीं पड़ती, तो यह नाइंसाफी है. यह वक्त अक्सर गेंदबाजों के लिए सबसे अनुकूल होता है और ऐसे में खेल का रोमांच खत्म हो जाता है.’ एमसीसी ने यह भी स्पष्ट किया कि यह बदलाव समय बचाने के लिए नहीं है क्योंकि बची हुई गेंदें अगले दिन फिर भी पूरी करनी पड़ती थी. एमसीसी ने बताया कि इस बार क्रिकेट नियमों कुल 73 महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं, साथ ही कुछ भाषाई सुधार भी किए गए हैं. यह तीसरी बार है जब 2017 के कोड के बाद नियमों में संशोधन हुआ है. पहले 2019 और फिर 2022 में बदलाव हुए थे. इन बदलावों पर अब इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (IPL) की क्रिकेट कमेटी अगली बैठक में चर्चा करेगी, ताकि इन्हें प्लेइंग कंडीशन्स में शामिल किया जा सके. हालांकि, घरेलू क्रिकेट में इन बदलावों को लागू किया जाएगा या नहीं, यह राष्ट्रीय क्रिकेट बोर्ड्स पर छोड़ा गया है. लैमिनेटेड बैट का इस्तेमाल जायज! एमसीसी ने वयस्क रिक्रिएशनल क्रिकेट में लैमिनेटेड बैट्स के इस्तेमाल को भी मंजूरी दे दी है. लैमिनेटेड बैट अलग-अलग किस्म की लकड़ियों से बनता है. आम बैट की तुलना में यह काफी सस्ता होता है और अधिकतम तीन लकड़ी के टुकड़ों से बनाया जा सकता है. एमसीसी ने बताया कि इंग्लिश विलो को तैयार होने में 15 साल से ज्यादा समय लगता है और वैश्विक मांग तेजी से बढ़ रही है. इसी वजह से बैट महंगे होते जा रहे हैं. 2017 में ये बैट पहले ही जूनियर क्रिकेट में मंजूर किए जा चुके थे. अब लॉर्ड्स में हुई बैठक और वैश्विक बैट निर्माताओं से बातचीत के बाद एमसीसी ने इन्हें एडल्ट क्लब क्रिकेट के लिए भी हरी झंडी दी है.  हिटविकेट नियम में बदलाव लॉ 35.1.1 और 35.2 के तहत अब हिटविकेट को लेकर स्थिति साफ कर दी गई है. अगर बल्लेबाज शॉट खेलने के बाद संतुलन खो देता है और कुछ कदम इधर-उधर लेने के बाद स्टम्प्स पर गिर जाता है तो उसे हिट विकेट आउट माना जाएगा, भले ही गेंद काफी पहले खेली जा चुकी हो. हालांकि अगर बल्लेबाज किसी फील्डर से टकराकर स्टम्प्स पर गिरता है, तो वह हिटविकेट आउट नहीं होगा. अगर बल्ला हाथ से छूटकर सीधे विकेट से टकराता है, तो बल्लेबाज आउट होगा, लेकिन अगर बल्ला पहले विकेटकीपर या किसी खिलाड़ी से टकराए और फिर विकेट गिरे, तो नॉट आउट रहेगा. ओवरथ्रो की नई परिभाषा (लॉ 19.8) MCC ने लॉ 19.8 की अस्पष्ट भाषा हटाते हुए साफ परिभाषा दी है- ओवरथ्रो: जब जानबूझकर गेंद को स्टम्प्स की ओर फेंका जाए ताकि रन रोके जा सकें या रन आउट किया जा सके मिसफील्ड: गेंद को रोकने या पास करने का प्रयास हो तो इसे ओवरथ्रो नहीं माना जाएगा. डेड बॉल नियम में बड़ा बदलाव (लॉ 20.1.1.1) अब गेंद को डेड घोषित करने के लिए उसका गेंदबाज या विकेटकीपर के हाथ में होना जरूरी नहीं है. नए नियम के अनुसार गेंद किसी भी फील्डर के हाथ में हो सकती है या जमीन पर स्थिर हो सकती है. अंपायर को यह तय करने की पूरी छूट होगी कि गेंद आखिकार डेड हुई है या नहीं. यह बदलाव खासतौर पर क्लोज मैच के आखिरी गेंदों में बेहद अहम माना जा रहा है.

टीम इंडिया चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में: ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से सेमीफाइनल हराया

Screenshot 2025 03 04 21 36 08 02 5600c4be318a3a39d7eb640dd568d2172

Team India in the final of Champions Trophy: Defeated Australia by 4 wickets in the semi-final विराट कोहली ने करियर की 74वीं फिफ्टी पूरी की है। टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से हराकर चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में जगह बना ली है। सेमीफाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच बने चेज मास्टर विराट कोहली, जिन्होंने 84 रन की बेहद अहम पारी खेली। दुबई के इंटरनेशनल स्टेडियम में मंगलवार को खेले गए सेमीफाइनल में कोहली ने रन चेज में 3 बड़ी साझेदारियां भी कीं। उन्होंने श्रेयस अय्यर के साथ 91, अक्षर पटेल के साथ 44 और केएल राहुल के साथ 47 रन जोड़े। इन्हीं पार्टनरशिप ने रन चेज को आसान बनाया। आखिर में हार्दिक पंड्या ने तेजी से 28 रन बनाए और केएल राहुल ने छक्का मारकर जीत दिलाई। वे 42 रन बनाकर नाबाद लौटे। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी की और 265 रन का टारगेट दिया। ऑस्ट्रेलिया से कप्तान स्टीव स्मिथ ने 73 और एलेक्स कैरी ने 61 रन बनाए। इंडियन बॉलर्स ने ऑस्ट्रेलिया को ऑलआउट कर दिया। मोहम्मद शमी ने 3, रवींद्र जडेजा और वरुण चक्रवर्ती ने 2-2 विकेट लिए।

चैंपियंस ट्रॉफी– भारत को 265 रन का टारगेट: सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया ऑलआउट; शमी को 3, जडेजा–वरुण को 2–2 विकेट; स्मिथ–कैरी की फिफ्टी

WhatsApp Image 2025 03 04 at 18.05.55

Champions Trophy- India has a target of 265 runs दुबई । 38वें ओवर की तीसरी बॉल पर अक्षर ने ग्लेन मैक्सवेल को बोल्ड किया। 37वें ओवर की तीसरी बॉल में मोहम्मद शमी ने स्टीव स्मिथ (73 रन) को फुलटॉस पर बोल्ड किया।चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया टॉस जीतकर बल्लेबाजी कर रहा है। 49 ओवर के बाद टीम का स्कोर 10 विकेट के नुकसान पर 264 रन है।नाथन एलिस (10 रन) को शमी ने कोहली के हाथों कैच कराया। उन्होंने स्टीव स्मिथ (73 रन) और कूपर कोनोली (शून्य) के विकेट लिए। एलेक्स कैरी (60 रन) श्रेयस अय्यर के डायरेक्ट थ्रो पर रनआउट हुए। वरुण चक्रवर्ती ने बेन ड्वारशस (19 रन) और ट्रैविस हेड (39 रन) के विकेट लिए। अक्षर ने ग्लेन मैक्सवेल को बोल्ड किया। रवींद्र जडेजा ने जोश इंग्लिस (11 रन) और मार्नस लाबुशेन (29 रन) को पवेलियन भेजा। मैच दुबई के इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है।

टी20 विश्व कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान

t20 up

Team India announced for T20 World Cup बीसीसीआई ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी है. रोहित शर्मा टीम की कप्तानी करेंगे. भारत ने टी20 विश्व कप 2024 के लिए टीम घोषित कर दी है. टीम इंडिया रोहित शर्मा की कप्तानी में खेलेगी. रोहित के साथ-साथ यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत और संजू सैमसन को टीम में जगह मिली है. शुभमन गिल को रिजर्व प्लेयर्स की लिस्ट में रखा है. बोर्ड ने शिवम दुबे पर भी भरोसा जताया है. हार्दिक पांड्या को उपकप्तान बनाया गया है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की सिलेक्शन कमेटी ने मंगलवार को ही बैठक की है. टीम इंडिया ने विकेटकीपर बैटर ऋषभ पंत और संजू सैमसन को टीम में जगह दी है. सैमसन और पंत आईपीएल 2024 में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. ऋषभ की लंबे वक्त के बाद टीम इंडिया में वापसी हुई है. वे कार एक्सीडेंट के बाद से ही मैदान से दूर थे. लेकिन आईपीएल के जरिए मैदान पर वापसी की और अपनी फॉर्म को भी साबित किया. उन्हें इसका फायदा मिला. सैमसन की बात करें तो उन्होंने आईपीएल 2024 में 9 मैच खेले हैं और 385 रन बनाए हैं. इस दौरान 4 अर्धशतक लगाए हैं. शिवम-अक्षर पर बोर्ड ने जताया भरोसा – बीसीसीआई ने शिवम दुबे और अक्षर पटेल पर भी भरोसा जताया है. शिवम आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेल रहे हैं. वे विस्फोटक बैटिंग करने में माहिर हैं. इसके साथ-साथ फिनिशर की भूमिका भी निभा लेते हैं. शिवम दुबे ने इस सीजन के 9 मैचों में 350 रन बनाए हैं. इस दौरान 3 अर्धशतक लगाए हैं. अक्षर की बात करें तो उन्होंने बॉलिंग के साथ-साथ बैटिंग में भी कमाल दिखाया है. शुभमन को रिजर्व प्लेयर्स की लिस्ट में मिली जगह – शुभमन गिल की जगह को लेकर काफी संशय चल रहा था. हालांकि बोर्ड ने नजरअंदाज नहीं किया. शुभमन को रिजर्व प्लेयर्स की लिस्ट में जगह मिली है. उनके साथ-साथ रिंकू सिंह, खलील अहमद और आवेश खान को भी इस लिस्ट में जगह मिली है. टी20 विश्व कप 2024 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम – रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पांड्या (उप कप्तान), यशस्वी जयसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल , अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज रिजर्व प्लेयर्स – शुभमन गिल, रिंकू सिंह, खलील अहमद और अवेश खान

जय भोले सब्जी भंडार बैतूल बनी आमला ए पी एल विजेता, जय हो आमला को किया पराजीत।

Jai Bhole Vegetable Store Betul became Amla APL Winner विजेता को मिले 1 लाख 11 हजार 101 एवं चमचमाती ट्राफी, उप विजेता को मिले 50 हजार 555, ट्राफी ।आमला के रेल्वे मैदान पर 32 टीमों का आयोजित हुआ था महा मुकाबला ।बड़ी संख्या में दर्शकों ने फाइनल मुकाबले का लिया आनंद । हरिप्रसाद गोहे आमला । नगर के रेल्वे खेल मैदान पर आयोजित आमला प्रीमियम लीग सीजन टू टैनिस बॉल क्रिकेट खेल प्रतियोगिता का गुरुवार देर शाम विजेता एवं उप विजेता टीम को आमंत्रित मुख्य अतिथियों के हस्ते नगद राशि एवं चमचमाती ट्राफी प्रदाय कर समापन किया गया । मिली जानकारी अनुसार आयोजित प्रतियोगिता में बत्तीस टीमों के बीच महा मुकाबला खेला गया था। अयोजित विभिन्न मुकाबलों में दूर दराज से नामी गिरामी क्रिकेट खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता का उत्साह बढ़ाया। वहीं खिलाड़ियों के बेहतर खेल का उपस्थित खेल प्रेमी जनता ने भी जमकर लुत्फ उठा आयोजन को सफल बनाया । समिति संरक्षक चंदन सिंह मानू, राकेश धमोड़े ने बताया कि आयोजित आमला एपीएल प्रतियोगिता का गुरूवार फाइनल मुकाबला जय भोले सब्जी भंडार बैतूल एवं जय हो क्लब आमला के बीच खेला गया । टास जीत कर सब्जी मंडी बैतूल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित बारह ओवर में जय हो क्लब आमला को 129 रनो का लक्ष्य दिया था। निर्धारित लक्ष्य का पीछा करने उतरी जय हो क्लब आमला की टीम अंतिम ओवर तक संघर्ष करते हुए 22 रनो से पराजित हो गई एवं खिताबी मुकाबला जय भोले सब्जी मंडी ने अपने नाम किया। विजेता एवं उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि बंटी गौरव राठौर बैतूल, नगर पालिका अध्यक्ष आमला नितिन गाडरे, बी एम ओ डाक्टर अशोक नरवरे, शरद जयसवाल, आराधना मालवीय शेरू यादव, सतीश मीना, समिति संरक्षक चंदन सिंह मानू के हस्ते पुरुस्कारों का वितरण कर उन्हे सम्मानित किया गया । कार्यक्रम का सफल मंच संचालन राकेश धामोडे एवं आभार चंदन मानू ने जताया ।

रिंकू-सूर्या के विस्फोटक खेल पर फिरा पानी, भारत 5 विकेट से हारा.

Rinku-Surya’s explosive play turned the tide, and India lost by five wickets. साउथ अफ्रीका ने भारत को बारिश से प्रभावित दूसरे टी20 मुकाबले में पांच विकेट से हरा दिया. गबेख़ा में खेले गए मैच में मेजबान टीम को डकवर्थ लुईस स्टर्न सिस्टम से 152 रन का लक्ष्य मिला जो उसने सात गेंद बाकी रहते हासिल कर लिया. उसकी ओर से ओपनर रीजा हेंड्रिक्स ने सबसे ज्यादा 49 रन की पारी खेली. कप्तान एडन मार्करम ने 30 रन बनाए. भारत की ओर से मुकेश कुमार को दो कामयाबी मिली. भारत ने रिंकू सिंह और कप्तान सूर्यकुमार यादव की अर्धशतकीय पारियों 19.3 ओवर में सात विकेट पर 180 रन बनाए. इन दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 48 गेंद में 70 रन की साझेदारी हुई. रिंकू ने 39 गेंद में नाबाद 68 पारी में नौ चौके और दो छक्के लगाए तो सूर्या ने 35 गेंद की पारी में पांच चौके और तीन छक्के लगाए. भारतीय पारी के आखिरी ओवर में बारिश ने खलल डाला और टीम की पारी यही खत्म हो गयी. दक्षिण अफ्रीका के लिए गेराल्ड कोएत्जिया ने 3.3 ओवर में 32 रन पर तीन विकेट लिए. दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए डकवर्थ लुईस पद्धति से 15 ओवर में 152 रन का लक्ष्य मिला. सीरीज का पहला मैच भी बारिश की भेंट चढ़ा था.लक्ष्य का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका ने ताबड़तोड़ अंदाज में बैटिंग का आगाज किया. रीजा ने पारी की पहली ही गेंद पर चौका बटोरा. फिर मोहम्मद सिराज को लगातार दो चौके और मारे. इस दौरान वे एक बार बाल-बाल बचे. मैथ्यू ब्रेत्जके ने अगले ओवर में अर्शदीप सिंह को चौका और छक्का लगाया. इसी ओवर की आखिरी गेंद पर रीजा ने ऐसा सिक्स लगाया तो मैदान के बाहर जाकर गिरा. इससे मेजबान टीम ने दो ओवर में ही 38 रन बना लिए. सूर्या ने तीसरे ओवर में जडेजा को बॉल थमाई. इससे केवल पांच रन गए और ब्रेत्जके का विकेट भी मिला जो रन आउट हो गया.

भारत-साउथ अफ्रीका के बीच पहले T20I पर बारिश ने फेरा पानी.

Rain played spoilsport in the first T20I between India and South Africa. टॉस के लिए भी मैदान में नहीं आ सके कप्तान भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला डरबन में बारिश की भेंट चढ़ गया और टॉस भी नहीं हो सका. स्टोरी हाइलाइट्स: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहला T20I हुआ रद्द बारिश के चलते पहले टी20 में फिरा पानी भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया. साउथ अफ्रीका के डरबन में होने वाले मैच से पहले टीम इंडिया का स्वागत बारिश ने किया और इसके चलते टॉस तक नहीं हो सका. जिससे टीम इंडिया के खिलाड़ी मैच होने का इंतजार करते-करते फिर बिना खेले होटल को लौट गए. इसके साथ ही फैन को भी भारत-साउथ अफ्रीका के बीच पहले टी20 का रोमांच देखने को नहीं मिला. डरबन के मैदान में मैच से पहले ही बारिश हो रही थी और बाद में रुकी ही नहीं, जिसके चलते इसे रद्द करना ही अंतिम विकल्प बचा. अब भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा टी20 मैच 12 दिसंबर को ग्केबरा में खेला जाएगा. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टी20 टीम इंडिया अपने घर में पांच मैचों की टी20 सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को 4-1 से हराने के बाद साउथ अफ्रीका पहुंची थी. जहां पर अगले साल 2024 में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप की तैयारी के लिहाज से इस सीरीज को काफी अहम माना जा रहा है. लेकिन तीन मैचों की टी20 सीरीज के पहले डरबन में होने वाले मैच में एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी.

भारत से सीरीज हार के बाद ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मैथ्यू वेड का छलका दर्द, बताया कहां कमजोर पड़ी टीम.

After losing the series to India, Australian captain Matthew Wade expressed his disappointment, pointing out the areas where the team faltered. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टी20 टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने घर में होने वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज पर 3-1 से कब्ज़ा जमा डाला. स्टोरी हाइलाइट्स: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को चौथे टी20 में 20 रन से हराया भारत से सीरीज हार के बाद क्या बोले ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मैथ्यू वेड ? सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टी20 टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने घर में होने वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज पर 3-1 से कब्ज़ा जमा डाला. भारत ने रायपुर के मैदान में होने वाले चौथे टी20 मैच में पहले खेलते हुए 174 रन बनाए. इसके जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम 154 रन ही बना सकी और उसे 20 रन की हार के साथ सीरीज गंवानी पड़ी. जिसके बाद ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने बताया कि खिलाड़ियों से कहां पर गलती हुई.हार के बाद क्या बोले मैथ्यू वेड ? ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज भारतीय स्पिनरों को नहीं झेल सके और अक्षर पटेल ने जहां तीन विकेट चटकाए. वहीं रवि बिश्नोई ने भी एक विकेट चटकाया. जिससे हार के बाद ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मैथ्यू वेड ने कहा कि हमें स्पिन गेंदबाजों को अच्छी तरह से नहीं खेला. जिससे विकेट गिरते चले गए और हम पर दबाव बढ़ गया था. हमने बल्ले से बढ़िया खेल नहीं दिखाया. अब जो भी खिलाड़ी टी20 टीम में खुद को स्थापित कर चुके हैं. उनसे सीखना होगा और अपनी गहराई को टीम में रखना वाकई महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि टी20 वर्ल्ड कप भी काफी नजदीक है. इस तरह सीरीज हारी ऑस्ट्रेलिया वहीं मैच की बात करें तो भारत के लिए बल्लेबाजी में सबसे अधिक 29 गेंदों पर चार चौके और दो छक्के से 46 रन रिंकू सिंह ने बनाए. जबकि 37 रन यशस्वी जायसवाल और 19 गेंदों में अंत में तेजी से तीन छक्के व एक चौके से 35 रन विकेटकीपर जितेश शर्मा ने भी बनाए. जिससे भारत ने पहले खेलते हुए 9 विकेट पर 174 रन बनाए. इसके बाद अक्षर पटेल ने तीन विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया को हार के लिए मजबूर कर डाला. उनकी तरफ से सबसे अधिक 23 गेंदों में दो चौके व दो छक्के से 36 रन की नाबाद पारी कप्तान मैथ्यू वेड ने खेली लेकिन टीम को 20 रन की हार से नहीं बचा सके. भारत ने सीरीज के पहले दो मैचों में जीत दर्ज की और उसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे मैच में जीत से वापसी की लेकिन चौथे मैच में हार के साथ अब ऑस्ट्रेलिया सीरीज गंवा चुकी है. अंतिम और 5वां मैच रविवार तीन दिसंबर को खेला जाएगा.

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet