LATEST NEWS

बागेश्वर धाम में भारत का पहला हिन्दूग्राम, हिंदू गांव में मकानों की नहीं हो सकेगी खरीद-फरोख्त, गैर-हिंदुओं का प्रवेश वर्जित रहेगा

छतरपुर मध्य प्रदेश के छतरपुर में बागेश्वर धाम पीठ के प्रमुख धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने 2 अप्रैल को हिंदू गांव की आधारशिला रखी. इसके साथ ही बागेश्वर धाम के निकट देश के पहले हिंदू गांव के निर्माण की तैयारियां आधिकारिक रूप से शुरू हो गई हैं, जो दो साल में बनकर तैयार हो जाएगा. इस गांव में रहने वालों की जीवनशैली वैदिक संस्कृति पर आधारित होगी. ​देश के पहले हिंदू गांव के स्थापना समारोह में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री उर्फ बाबा बागेश्वर ने कहा कि हिंदू राष्ट्र की संकल्पना हिंदू घरों, हिंदू गांवों, हिंदू जिलों और हिंदू राज्यों की स्थापना के बाद ही पूरी होगी. योजना के अनुसार इस गांव में 1,000 परिवार रहेंगे और इसे बागेश्वर धाम परिसर में विकसित किया जाएगा. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि बागेश्वर धाम जनसेवा समिति हिंदू और सनातन धर्म के अनुयायियों वाले इस गांव के लिए भूमि उपलब्ध कराएगी और इसे दोबारा बेचा या खरीदा नहीं जा सकेगा. बाबा बागेश्वर ने कहा, ‘इस भूमि पर भवन बनाए जाएंगे तथा वहां रहने वाले लोगों के लिए कुछ बुनियादी शर्तें तय की जाएंगी. महत्वपूर्ण बात यह है कि इस गांव में गैर-हिंदुओं का प्रवेश वर्जित रहेगा. हालांकि, सनातन धर्म में आस्था रखने वालों का स्वागत है. हिंदू गांव में घर एग्रीमेंट के आधार पर उपलब्ध कराए जाएंगे.’ हिंदू गांव में मकानों की नहीं हो सकेगी खरीद-फरोख्त उन्होंने बताया कि हिंदू गांव की आधारशिला रखे जाने के पहले ही दिन दो व्यक्तियों ने अपनी सहमति दे दी है तथा भवन अधिग्रहण के लिए कागजी कार्रवाई पूरी कर ली है. बाबा बागेश्वर ने कहा कि हिंदू गांव में लोग जिस मकान में रहेंगे उसकी खरीद-फरोख्त का हक उन्हें नहीं मिलेगा. इसके पीछे की वजह यह है कि विधर्मी लोभ-लालच देकर किसी भी स्तर पर जाकर किसी भी कीमत पर मकान खरीदने के प्रयास करते हैं. अक्सर ऐसा देखने में भी आता है कि लालच में आकर लोग धर्मविरोधी ताकतों के सामने खुद को सरेंडर कर देते हैं. इसलिए बागेश्वर धाम का हिंदू ग्राम क्रय-विक्रय से प्रतिबंधित रहेगा. जहां सनातन मूल्य नहीं, वहां पीढ़ियां खराब हो जाती हैं इससे पहले धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने एक वीडियो संदेश जारी किया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि हिंदू राष्ट्र बनाने से पहले हर घर और हर गांव में हिंदू धर्मावलंबी बनाने का काम शुरू होगा. यह अभियान इसी महीने शुरू होगा. इस अभियान के लिए बागेश्वर धाम से टीमें रवाना हो चुकी हैं. उन्होंने कहा, ‘जहां बारिश नहीं होती, वहां फसलें खराब हो जाती हैं. इसी तरह, जहां सनातन मूल्य मौजूद नहीं हैं, वहां पीढ़ियां खराब हो जाती हैं. हम धर्मनिष्ठ हिंदू बनाने के लिए काम करेंगे. प्रत्येक ग्राम पंचायत में एक प्रधान नियुक्त किया जाएगा.’ धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि इस वीडियो के माध्यम से देश में नई क्रांति खड़ी होने वाली है. हम उसकी घोषणा सार्वजनिक रूप से कर रहे हैं. उन्होंने कहा, ‘हम कट्टर हिंदू बनाने का काम करेंगे. सभी ग्राम पंचायतों में एक-एक प्रभारी होगा, जो एक मंडल प्रभारी से जुड़ा होगा. 10 गांवों का एक मंडल बनाया जाएगा, यह जिला अध्यक्ष से जुड़ा होगा. सभी प्रभारियों को तीन-चार महीने में बागेश्वर धाम आकर बात करनी होगी. मंडल जहां काम कर रहे हैं, वहां कथाएं भी होंगी.’  

पं. धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने देश के पहले हिन्दूग्राम के सपने को साकार करने भूमिपूजन कर आधारशिला रखी

छतरपुर  बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर हिन्दू राष्ट्र की परिकल्पना को लेकर लगातार कार्य कर रहे हैं। हिन्दू राष्ट्र ध्वज घोषित करने के बाद अब हिन्दू ग्राम बनाने की तैयारी शुरू कर दी। बागेश्वर धाम में हिन्दुस्तान का पहला हिन्दू ग्राम दो साल में बनकर तैयार हो जाएगा। महाराजश्री ने बुधवार को भूमिपूजन करते हुए आधारशिला रखी। बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पं. धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने देश के पहले हिन्दूग्राम के सपने को साकार करने के लिए बागेश्वर धाम में ही वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमिपूजन किया। उन्होंने इस अवसर पर कन्यापूजन करते हुए आधारशिला रखी। महाराजश्री ने कहा कि हिन्दू राष्ट्र का सपना हिन्दू घर से ही शुरू होता है। हिन्दू परिवार, हिन्दू समाज और हिन्दू ग्राम बनाने के बाद हिन्दू तहसील, हिन्दू जिला और हिन्दू राज्य बनेगा तब कहीं जाकर हिन्दू राष्ट्र की परिकल्पना पूरी होगी। बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर ने हिन्दू ग्राम की आधारशिला रखने के बाद अपने उद्बोधन में बताया कि धाम में ही एक हजार परिवारों का यह ग्राम तैयार कराया जा रहा है। बागेश्वर धाम जनसेवा समिति हिन्दू धर्म एवं सनातन धर्मप्रेमियों को जमीन उपलब्ध कराएगी। इस जमीन में भवन निर्माण होंगे। यहां रहने वालों के लिए कुछ बुनियादी शर्तें भी रखी गई हैं। यह भवन अनुबंध के आधार पर मिलेंगे। पहले ही दिन दो बहनों ने भवन लेने के लिए अपनी स्वीकृति देते हुए कागजी कार्रवाई पूर्ण कराई। इसके अलावा करीब आधा सैकड़ा लोग इस ग्राम में घर बनाने के लिए जुड़े हैं। भूमिपूजन के दौरान समिति के सचिव राजेन्द्र मिश्रा, रामस्वरूप पाठक के अलावा पन्ना मण्डल के अध्यक्ष कुंजबिहारी शर्मा विशेष रूप से भूमिपूजन में शामिल रहे। षडयंत्र से बचाने क्रय-विक्रय का रहेगा प्रतिबंध बागेश्वर धाम में हिन्दू ग्राम में रहने वाले व्यक्ति अनुबंधित रहेंगे। वे जिस मकान में रहेंगे उस मकान की खरीद-फरोख्त का हक उन्हें नहीं मिलेगा। इसके पीछे की वजह यह है कि विधर्मी लोभ-लालच देकर किसी भी स्तर पर जाकर किसी भी कीमत पर मकान खरीदने के प्रयास करते हैं। अक्सर ऐसा देखने में भी आता है कि लालच में आकर लोग धर्मविरोधी ताकतों के सामने खुद को सरेण्डर कर देते हैं। इसलिए बागेश्वर धाम का हिन्दू ग्राम क्रय-विक्रय से प्रतिबंधित रहेगा।

जहां सनातन के संस्कार नहीं होते हैं, वो नस्लें खराब हो जाती : धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री

छतरपुर  मध्य प्रदेश के छतरपुर में स्थित बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने हिंदू क्रांति अभियान चलाने की घोषणा की है. इसे लेकर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने एक वीडियो जारी करते हुए कहा कि हिंदू राष्ट्र बनाने से पहले हर घर और गांव-गांव में कट्टर हिंदू बनाने का काम शुरू होगा. अभियान इसी महीने से शुरू होगा. इस काम के लिए बागेश्वर धाम से टीमें रवाना हो गई हैं. सोशल मीडिया पर जारी किए गए वीडियो में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा, “जहां बरसात नहीं होती है, वहां की फसलें खराब हो जाती हैं. जहां सनातन के संस्कार नहीं होते हैं, वो नस्लें खराब हो जाती हैं. इस वीडियो के माध्यम से देश में नई क्रांति खड़ी होने वाली है. धीरेंद्र शास्त्री ने आगे कहा कि हम कट्टर हिंदू बनाने का काम करेंगे. सभी ग्राम पंचायतों में एक-एक प्रभारी नियुक्त क्या जाएगा. 10 गांवों को मिलाकर बनाया जाएगा एक मंडल उन्होंने बताया कि इसकी रिपोर्टिंग मंडल प्रभारी को होगी. एक मंडल 10 गांवों को मिलाकर बनाया जाएगा. ये जिला अध्यक्ष को रिपोर्ट करेगा. सभी प्रभारियों को तीन-चार महीने में बागेश्वरधाम आना होगा. यहां कार्य की प्रगति के बारे में बताना होगा. इससे पहले भी धीरेंद्र शास्त्री लगातार हिंदू राष्ट्र की मांग करते रहे हैं. उन्होंने कुछ समय पहले ही कहा था कि पूरे देश में हिंदुओं को जगाना है. जब तक पूरे भारत के हिंदू जाग नहीं जाते तब तक हम चैन से नहीं बैठेंगे. उन्होंने कहा था कि तुम मेरा साथ दो हम मिलकर हिंदू राष्ट्र देंगे. राम के हृदय में बाबा भोलेनाथ बैठे हैं और भोलेनाथ के हृदय में राम हैं. उन्होंने कहा था कि भारत का बच्चा अब जय श्रीराम बोलेगा. बाबा आएगा, सनातन धर्म का परचम लहराएगा, लेकिन हमारे हनुमान जी को कोई रोके, भगवान राम को रोके, हमें अच्छा नहीं लगता है.

चंगेज़ खान जैसे धुर्तों ने भारतीय सनातन संस्कृति की धरोहर को तोड़कर मस्जिदों को बनाया है: धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री

रामपुर रामपुर में एक निजी कार्यक्रम में प्रवचन करने पहुंचे बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने हिन्दुत्व को जगाने की बात की। अपने पूरे प्रवचन के दौरान उन्होंने हिंदुत्व जनजागरण और हिन्दुओं की तरक्की को लेकर प्रवचन दिए, उन्होंने कहा देश मे केवल एआई नहीं एचआई भी होना चाहिए जिसमें एच आई का मतलब उन्होंने हिन्दुत्व इंटेलिजेंस बताया। प्रवचन के बाद मीडिया से मुखातिब होते हुए भी हिंदुत्व को लेकर कई बड़े बयान दिए। भारत हिंदू राष्ट्र के लिए हमारी कोशिशें, हमारा प्रयत्न है भारत हिंदू राष्ट्र बने, हिंदू राष्ट्र का मतलब किसी मजहब के खिलाफ नहीं हिंदू राष्ट्र का मतलब सबको लेकर चलना जैसे दुबई में सभी कल्चर संस्कृति रहती हैं। वैसे भी भारत में सबको रहने का अधिकार है यह भारत किसी का नहीं सबका है। सबके दादा परदादाओं ने आज़ादी के लिए युद्ध लड़े हैं। अपने प्राणों की आहुतियां दी हैं। हिंदुत्व का मतलब यह है जीवन जीने की सही विचार धारा। हिंदुत्व का मतलब अहिंसावादी जीवन है। ‘हिंदुत्व का मतलब भारत को विश्व गुरु बनाने की पहल’ संभल पर दिए बयान को लेकर हो रही चर्चाओं पर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि संभल वाले बयान में हमने कुछ गलत नहीं दिया हैं। वहां के कलेक्टर महोदय, वहां के एसपी महोदय, वहां के कार्यकर्ता, पुलिस अधिकारी, पदाधिकारी, धन्यवाद के पात्र हैं। सदियों से बंद पड़े हनुमान मंदिर शिव मंदिर को खोद निकाला। सनातन का युग स्वर्णं युग है। हमारे देश में आक्रांताओं ने बाबर ने ब्रिटिश के समय में मुगलों ने चंगेज़ खान जैसे धुर्तों ने भारतीय सनातन संस्कृति की धरोहर को तोड़कर मस्जिदों को बनाया है। अब वहां पुनः मंदिर स्थापित हो रहे हैं। इसलिए मुसलमानों से हम यही कहेंगे और सभी मजहब के लोगों से कि आप बिल्कुल टेंशन ना लें आपके मजहब के खिलाफ सनातन संस्कृति के लोग नहीं हो सकते। जहां जहां मंदिर थे बस वहां वहां मंदिर बनेंगे बस इतना होना है। ‘हमारे मंदिर की जांच करवा लें हमें कोई दिक्कत नहीं’ धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने आगे कहा कि अब हमारे बयान के बाद ओबीसी के पेट में दर्द हो रहा है तो उनकी मूर्खता है। बल्कि उन्हें उदार दिल दिखाते हुए कहना चाहिए कि गुरुजी जितने सनातन धर्म के मंदिर हैं। हमारी तरफ से स्वागत है और हाई कोर्ट सुप्रीम कोर्ट के आदेश का उल्लंघन करना देश की आचार्य श्रद्धा को न मानना है। देश के संविधान का मजाक उड़ाना है। हम तो कहते हैं हमारे मंदिर की जांच करवा लें हमें कोई दिक्कत नहीं है। भैया हिंदुओ को तो दिक्कत नहीं होगी। कितने भी मंदिरों की जांच हो जाए? उन्हें क्यों दिक्कत है इसका मतलब खोट है। उन्हें पता है के अंदर शिव जी बैठे हुए हैं।

राजा भैया ने बाबा बागेश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का समर्थन किया, शंकराचार्यों को दी नसीहत…

प्रतापगढ़  उत्तर प्रदेश के कद्दावर नेताओं में से एक जनसत्ता पार्टी लोकतांत्रिक के अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया का एक पॉडकास्ट चर्चा का विषय बना हुआ है। इस पॉडकास्ट में राजा भैया हिंदुओं के सबसे बड़े धर्मगुरु शंकराचार्य के बयानों पर सवाल उठाते दिखे हैं। उन्होंने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के हिंदुओं का नेता बनने वाले बयान पर आयोजित क्युमिटी पॉडकास्ट स्पेस में कई मुद्दों को गंभीरता से उठाया। स्पेस में उन्होंने हिंदू जन जागरण के लिए बाबा बागेश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की यात्रा की सराहना की। साथ ही, उन्होंने शंकराचार्यों के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को भला-बुरा कहने के मसले पर नाराजगी जताई। कुंडा विधायक राजा भैया ने शंकराचार्यों के बयान पर ऐतराज जताते हुए कहा कि यह सनातन एकता के लिए ठीक नहीं है। पॉडकास्ट में राजा भैया ने चारों शंकराचार्यों को नसीहत दे दी कि उन्हें केरल और पश्चिम बंगाल में जाकर धरना देना चाहिए। दरअसल, पश्चिम बंगाल और केरल से हिंदुओं पर अत्याचार की खबरें सामने आती रही हैं। इस मामले में किसी भी हिंदू धर्म के सर्वोच्च नेता की ओर से सवाल न उठाए जाने की बात कही जाती रही है। कई राजनीतिक दल भी इन मामलों पर चुप्पी साध लेते हैं। पॉडकास्ट में राजा भैया ने क्या कहा? राजा भैया ने पॉडकास्ट में साफ तौर पर कहा कि हमें अपनी बात आम लोगों तक पहुंचाने की जरूरत है। हमें एकजुट होने के लिए कार्य करना है। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति बुद्धिजीवी या परास्नातक नहीं है। इस बात का ध्यान रखने की जरूरत है। उन्होंने आगे कहा कि जो हमारा है, उसका हम दावा करेंगे। हम भी स्वयंसेवक रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह इतिहास के सत्य पुनर्लेखन का दौर है। जिन मुद्दों को दबाया गया है, उसे उजागर किया जा रहा है। संभल मुद्दे पर जताया आश्चर्य कुंडा विधायक ने संभल का मुद्दा उठाते हुए वहां की ताजा स्थिति पर आश्चर्य जताया। उन्होंने कहा कि आज संभल में अगर बिजली का मीटर बदला जाना है तो अर्द्धसैनिक बलों को लेकर जाना पड़ रहा है। ऐसे लग रहा है कि सीमा पर हमला करने जाना पड़ रहा है। आपलोगों ने भी टीवी पर स्थिति को देखा होगा। राजा भैया ने कहा कि विद्युत मीटर तो बिजली विभाग का कर्मचारी बदलता है। हमने यह बात विधानसभा में भी कही। जनसत्ता पार्टी अध्यक्ष ने कहा कि यूपी में योगी जी के रहने के बाद भी बिजली का मीटर बदलने और कटिया चेक करने की सामान्य प्रक्रिया में भी प्रशासनिक अधिकारी पर है। यह आप सबने देखा है। इससे स्थिति की गंभीरता को समझा जा सकता है। हिंदू लीडर की बताई जरूरत राजा भैया ने पॉडकास्ट में एक वक्ता के हिंदू लीडर की जरूरत को सही करार देते हुए कहा कि हां, हमें हिंदू नेता की जरूरत है। साथ ही, उन्होंने कहा कि आपने देखा होगा, एक युवा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी सनातन एकता यात्रा निकालते हैं और उनके समर्थन में जितने लोग आए, उससे अधिक विरोध में उतर गए। यहां तक कि पूज्य शंकराचार्य भी उन्हें ढोंगी और पाखंडी बताने लगे। राजा भैया ने कहा कि हमें परायों से दिक्कत नहीं है। हमारे अपने ही हम पर प्रहार करने लगते हैं, यह दिक्कत वाली बात है। इससे हम कमजोर होते हैं। इससे हम हतोत्साहित होते हैं। हमें केवल इतना करना होगा कि अगर कोई सनातनी धर्म के लिए अपने स्तर पर कुछ काम कर रहा है तो उसे हतोत्साहित न करें। उस पर सवाल न उठाएं। राजा भैया ने आगे कहा कि मुस्लिमों में आप देखिए। चाहे दाउद हो, चाहे मुख्तार हो या अतीक हो, कभी भी मुस्लिम धर्मगुरुओं की ओर से उनकी बुराई नहीं सुनी होगी। इन लोगों के कृत्यों के बारे में हर किसी ने सुन रखा है। लेकिन, कभी कोई आवाज उनकी तरफ से उठती सुनी है आपने? शंकराचार्यों से किया अनुरोध राजा भैया ने कहा कि हिंदू धर्म के सर्वोच्च धार्मिक नेता चारों शंकराचार्य अगर केरल और बंगाल की सड़कों पर बैठकर धरना देते हैं तो सोचिए कितना बड़ा समाचार बनेगा। हिंदुओं का कितना उत्साह बढ़ेगा? आखिर वे हैं क्यों? दरअसल, राजा भैया ने इन राज्यों में हिंदुओं पर अत्याचार के मसले पर यह बात कही। उन्होंने आगे कहा कि महाकुंभ का आयोजन हो रहा है। इसमें सभी लोग आमंत्रित हैं। कुंडा विधायक ने कहा कि महाकुंभ में हिंदुओं के मुद्दों पर काम करने वालों को अपने विचार रखने का मंच तैयार किया गया है। पूरे भारत के सनातनी हिंदू वहां रहेंगे। हर जाति, बिरादरी के लोग वहां मौजूद रहेंगे। महाकुंभ से हिंदुत्व की आवाज, महाध्वनि गुंजायमान हो, इस प्रकार का हमारा प्रयास होना चाहिए।

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने हिन्दुओं से की अपील- बात को उठाओ ताकि पता चले हिंदुत्व बीमारी है या दवा

भोपाल   जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री की बेटी इल्तिजा मुफ्ती हिंदुत्व को लेकर दिए बयान से सत्ता पक्ष समेत संत समाज के निशाने पर हैं। अब इस मुद्दे पर बागेश्वर धाम के पीठाधीश धीरेंद्र शास्त्री ने भी बड़ा बयान दिया है। उन्होंने इल्तिजा को ‘मूर्ख’ बताते हुए अपने दिमाग का इलाज कराने की नसीहत दे दी। पंडित धीरेंद्र शास्त्री हिंदुत्व को लेकर विवादित बयान देने वाली इल्तिजा मुफ़्ती पर भड़क गए। उन्होंने कहा कि इल्तिजा मूर्ख हैं। उन्हें अपने दिमाग का इलाज कराना चाहिए। हिंदुत्व वह है जो बेटी में गौरी और नर में नारायण देखता है धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा, “मुझे लगता है कि उन्हें वो मूर्ख हैं। हिंदुत्व एक जीवन शैली है। हिंदुत्व एक जीवन जीने की विचार धारा है। इस संसार में एकता के लिय सबसे अति आवश्यक हिंदुत्व है। हिंदुत्व इस देश और पूरी दुनिया के लिय एक दवा है। हिंदुत्व वो है जो वसुधैव कुटुम्बकम की चर्चा करता है। हिंदुत्व वो है जो सब में राम देखता है। हिंदुत्व वो है जो नर में नारायण देखता है। हिंदुत्व वह है जो बेटी में गौरी देखता है। हिन्दुओं से की अपील- बात को उठाओ ताकि पता चले हिंदुत्व बीमारी है या दवा बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने हिंदुओं से अपील की है कि आप लोग आगे आकर इस बात को पुरजोर तरीके से उठाओ ताकि ऐसे लोगों को पता चल सके कि हिंदुत्व बीमारी है या दवा। विरोध के बाद इल्तिजा मुफ्ती बोली- हिंदू नहीं हिंदुत्व के खिलाफ कहा अपने बयान के बाद उन्होंने सफाई देते हुए कहा था, “यह महात्मा गांधी का भारत है। मैंने हिंदू धर्म के खिलाफ नहीं, हिंदुत्व के खिलाफ बोला है। मैंने वीर सावरकर के इस फिलॉसफी के खिलाफ बोला है कि भारत केवल हिंदुओं के लिए है। मैं जानती हूं कि हिंदू धर्म एक ऐसा धर्म है जो शांति और करुणा को बढ़ावा देता है। मैं हिंदुत्व के खिलाफ हूं क्योंकि यह एक बीमारी है जिसे जड़ से खत्म करने की जरूरत है।” क्यों हो रहा विवाद? दरअसल, रतलाम का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा था, जिसमें एक युवक विशेष समुदाय के तीन बच्चों को थप्पड़ और चप्पल से पीटते हुए उनसे ‘जय श्री राम’ बुलवा रहा है। इस वायरल वीडियो पर इल्तिजा मुफ्ती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा था, “यह सब देखकर राम भी बेबसी और शर्म से सिर झुका लेंगे, कि उनके नाम का इस्तेमाल करके नाबालिग मुस्लिम बच्चों को सिर्फ इसलिए चप्पलों से मारा जा रहा है क्योंकि उन्होंने राम का नाम लेने से इनकार किया। हिंदुत्व एक बीमारी है जिसने लाखों भारतीयों को प्रभावित किया है और भगवान के नाम को कलंकित किया है।”

धीरेंद्र शास्त्री की सनातन हिन्दू एकता पदयात्रा आज खत्म होगी, ओरछा आखिरी पड़ाव

ओरछा बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सनातन हिंदू एकता पदयात्रा का आज नौवां और अंतिम दिन है. पदयात्रा आज अपने तय समय से 2 घंटे पहले सुबह करीब 7 बजे हजारों भक्तों के साथ ओरछाधाम की ओर प्रस्थान करेगी. जानकारी के अनुसार, सनातन हिंदू एकता पदयात्रा सुबह करीब साढ़े दस बजे से साढ़े ग्यारह बजे के बीच ओरछा पहुंचेगी. यात्रा के ओरछा पहुंचने पर सबसे पहले साधु संत और अन्य अतिथियों के उद्बोधन होंगे. इसके बाद हजारों सनातन भक्त एक साथ सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे. हनुमान चालीसा के पाठ के बाद धीरेंद्र शास्त्री सभी श्रद्धालुओं के साथ भगवान राम के दर्शन करेंगे और इसके बाद बागेश्वर धाम के लिए निकल जाएंगे. जहां एक तरफ धीरेंद्र शास्त्री यात्रा में शामिल होने को लेकर हिंदूओं से अपील कर रहे थे. वहीं, अब आज यात्रा में शामिल ना होने की गुहार लगा रहे हैं. आइए जानते हैं पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने यात्रा में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं को अब क्यों रोक रहें हैं? जानिए क्या है पूरा मामला बताते चले कि धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सनातन हिंदू एकता पदयात्रा 21 नवंबर को छतरपुर स्थित बागेश्वर धाम से शुरू हुई थी. इस यात्रा में उन्होंने जात-पात से हटकर सभी हिंदुओं को साथ आने की अपील की थी. इसका असर भी देखने को मिल रहा है. पंडित धीरेंद्र शास्त्री की पदयात्रा जिस रास्ते से होकर गुजर रही है, वहां बड़ी संख्या में हिंदू शामिल हो रहे हैं. यही नहीं पंडित धीरेंद्र शास्त्री की इस पदयात्रा बड़े-बड़े नेता-राजनेता भी शामिल होने पहुंच रहे हैं. आज यानी 29 नवंबर को यात्रा का आखिरी दिन है. पदयात्रा का आखिरी दिन होने के चलते भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है. रामराजा सरकार की नगरी ओरछा जहां यात्रा का समापन होना है, वहां एक दिन पहले से ही बड़ी संख्या में हिंदू एकत्रित हो गए हैं. भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन और पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने अब लोगों को इस यात्रा में शामिल ना होने की अपील की है. जानिए क्या बोले धीरेंद्र शास्त्री  पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने वीडियो जारी करते हुए कहा कि यात्रा में पहले से ही लाखों की संख्या में समर्थक मौजूद हैं, यात्रा में अब और जो लोग यात्रा में आना चाहते है, जो जहां हैं वहीं, रुक जाएं. यात्रा में शामिल ना हों… आप सभी लाइव के माध्यम से इस यात्रा में शामिल हो जाएं. बढ़ते भीड़ को देखते हुए धीरेंद्र शास्त्री ने वीडियो जारी कर यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं को आने से रोकने की अपील की है.  ‘यह हिंदुओं की जागृति का उबाल है’ अपनी इस यात्रा का शुरू करते हुए धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि हिंदुओं पर अत्याचार हो रहा है और इसे रोकने के लिए सड़क पर उतरने की जरूरत है. ये बजरंगबली के भक्तों की भक्ति का उबाल है, यह हिंदुओं की जागृति का उबाल है. हमें बजरंगबली की कृपा पर भरोसा है. आज हमें हिंदुओं पर भी भरोसा बढ़ रहा है जब एक आवाज में हिंदू एक दिन धर्म विरोधियों के खिलाफ सड़कों पर उतर जाएंगे तो उसी दिन इस देश में हिंदुओं पर होने वाला अत्याचार बंद हो जाएगा. ऐसा है यात्रा का रूट बागेश्वरधाम से शुरू हुई ये यात्रा पहले दिन 15 किलोमीटर का सफर पूरा कर कदारी पहुंची. इसके बाद दूसरे दिन 17 किलोमीटर का सफर पूरा  कर छतरपुर के पेप्टेक टाउन पहुंची थी. तीसरे दिन यात्रा 21 किलोमीटर का सफर पूरा कर नौगांव पहुंची. चौथे दिन यात्रा 22 किलोमीटर की दूरी तय कर देवरी रेस्ट हाउस पहुंची. पांचवें दिन यात्रा 22 किलोमीटर का सफर तय कर मऊरानीपुर पहुंची. यहां से पदयात्रा 17 किलोमीटर का सफर तय कर घुघसी पहुंचेगी. सातवें दिन यात्रा 17 किलोमीटर का सफर पूरा कर निवाड़ी पहुंची थी. यहां से ये यात्रा 15.5 किलोमीटर की दूरी तय कर ओरछा तिगैछा पहुंची. यहां रात में विश्राम करने के बाद पदयात्रा ओरछाधाम पहुंचेगी, जहां सभी श्रद्धालु राजाराम मंदिर में दर्शन करेंगे. जिसके बाद ये पदयात्रा संपन्न होगी. 9 दिन में 160 किसी की यात्रा धीरेंद्र शास्त्री ‘हिंदू एकता’ के लिए 21 नवंबर से सनातन हिंदू एकता पदयात्रा शुरू की थी जो कि 29 नवंबर यानी शुक्रवार को पूरी होगी. वह 9 दिनों में बागेश्वर धाम से ओरछा तक 160 किमी की दूरी तय करेंगे. इस यात्रा के लिए कुल आठ पड़ाव बनाए गए थे. धीरेंद्र शास्त्री का कहना है कि हिंदुओं को एकजुट करने और सनातन धर्म का प्रचार करने के लिए वो ये पदयात्रा निकाल रहे हैं. इस यात्रा में बाबा बागेश्वर के साथ हजारों भक्त भी चलेंगे. इस दौरान वह रोजाना 20 किमी पैदल चलेंगे. कई हस्तियों ने पदयात्रा में लिया भाग 21 नवंबर से शुरू हुई बाबा की इस यात्रा में अभिनेता संजय दत्त और द ग्रेट खली भी शामिल हो चुके हैं. इसके अलावा कई नेताओं ने भी उनकी इस यात्रा को समर्थन दिया है, जिनमें बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, बीजेपी विधायक राजेश्वर शर्मा और कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह भी शामिल हैं. वहीं, यात्रा के दूसरे दिन छतरपुर में धीरेंद्र शास्त्री ने एक सभा को भी संबोधित किया था. जिसमें हैदराबाद की गोशामहल विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक टी राजा ने भी भाग लिया था.  

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा वह देश में एक करोड़ ‘कट्टर हिंदू’ चाहते हैं, ऐसा हो गया तो हजार सालों तक कोई सनातन की ओर अंगुली नहीं उठा सकता

 निवाड़ी हिंदू एकता यात्रा पर निकले बागेश्वर बाबा धीरेंद्र कृष्ण ने कहा है कि गजवा-ए-हिंद या भगवा-ए-हिंद जो होना है जल्दी हो जाए। बाबा बागेश्वर ने यह भी कहा कि वह आरपार के मूड में निकले हैं। हिंदुओं के बीच जाति प्रथा को खत्म करने की अपील कर रहे धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि देश में एक करोड़ ‘कट्टर हिंदू’ चाहते हैं और ऐसा हो गया तो हजार सालों तक कोई सनातन की ओर अंगुली नहीं उठा सकता है। धीरेंद्र शास्त्री ने मंगलवार रात मध्य प्रदेश के निवाड़ी में अपने साथ चल रहे लोगों को संबोधित करते हुए ये बातें कहीं। मध्य प्रदेश के छत्तरपुर जिले से प्रारंभ हुई बागेश्वरधाम के संत पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की ‘हिंदू सनातन पदयात्रा’ छठवें दिन निवाड़ी जिले के घुघसी ग्राम पहुंची। यहां रात्रि विश्राम से पहले शास्त्री ने मंच से संबोधित किया। उन्होंने कहा, ‘एक करोड़ कट्टर हिंदू बना लेंगे तो हजार वर्ष तक सनातन धर्म को कोई उंगली नहीं दिखा सकता, इतनी सी बात है समझ जाए तो ठीक है, नहीं तो तुम्हारी बहन बेटी को लव जिहाद से बचा नहीं सकता है, चाहे अधिकारी हो, नेता हो, अभिनेता हो, खास हो या आम हो। लव जिहाद, लैंड जिहाद से तुम अपनी पीढ़ी को बचा नहीं सकते।’ बाबा बागेश्वर ने कहा, ‘हिंदुओं को मंजिल तब प्राप्त होगी जब नारी नारायणी बन जाएगी, हिंदुओं को मंजिल तब प्राप्त होगी जब मंदिर में बनी हुई जितनी मस्जिदे है वहा फिर से मंदिर बन जाएंगे। हिंदुओं को मंजलि तब प्राप्त होगी जब गीता और रामायण की बातें बच्चे से लेकर वृद्ध बोलने लग जाएंगे। जब राम पर अंगुली उठाने वाले की अंगुली उसे मुंह में कर दी जाए, हिंदुओं को मंजिल तब मिलेगी कहीं से भी बहन बेटी गुजर जाएं तो धर्म विरोधी, लव जिहाद वाले टेढ़ी निगाह से ना देखें। हिंदुओं को मंजिल तब मिलेगी जब हिंदू हिन्दुस्तान में हिंदू राष्ट्र का झंडा फहरा देंगे।’ हिंदुओं से जागने की अपील करते हुए धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि जो होना है जल्दी हो जाए। उन्होंने कहा, ‘हिंदू जग जाए तो बढ़िया हैं ना जगे तो और बढ़िया हैं, जल्दी से इस्लामिक राष्ट्र बन जाए। हम तो आरपार के मूड में निकले हैं, गजवा ए हिंद हो जाए या भगवा ए हिंद हो जाए। कौन हिंदू मुसलमान करता रहे, यह होना चाहिए वह होना चाहिए, जो होना है जल्दी हो जाए।’

संभल पर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा अभी तो ये 20% हैं तो पत्थरबाजी, 50 हुए तो उठा ले जाएंगे बेटियां

छतरपुर मध्य प्रदेश में इन दिनों ‘हिंदू एकता यात्रा’ पर निकले बाबा बागेश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने उत्तर प्रदेश के संभल में हुई घटना को लेकर मुसलमानों पर विवादित बयान दिया है। बाबा बागेश्वर ने कहा कि अभी वे 20 फीसदी हैं तो पत्थरबाजी कर रहे हैं, 50 पर्सेंट हो गए तो बेटियों को उठा ले जाएंगे। उन्होंने हिंदुओं से एकजुट होने की अपील की। यात्रा के दौरान   बाबा बागेश्वर से जब संभल की घटना को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, ‘अभी तो हमारी एकता पर फोकस है। यदि तो हम हिंदुओं को बताना चाहते हैं कि 20 पर्सेंट में वो पत्थरबाजी कर रहे हैं 50 हो जाएंगे तो तुम्हारे घरों की बेटियों को उठा ले जाएंगे।’ उन्होंने कहा कि संभल के उपद्रवियों को जेलर के हाथ सौंपने की आवश्यकता है। बाबा ने यह भी कहा कि देश में 100 करोड़ हिंदू हैं, एक करोड़ को सड़क पर आना चाहिए नहीं तो आने वाले समय में वे घरों में कब्जा कर लेंगे। जाति का भेदभाव मिटाने के उद्देश्य से निकाली जा रही यात्रा के दौरान सोमवार को उन्होंने कहा कि भारत को बांग्लादेश नहीं बनाना चाहते तो तो जात-पात से ऊपर उठ जाओ। बॉलिवुड अभिनेता संजय दत्त भी उनकी यात्रा में शामिल हुए। बाबा बागेश्वर की यह यात्रा 29 नवंबर को पूरी होगी। छतरपुर के अपने आश्रम से वह ओरछा के राम राजा दरबार तक यह यात्रा निकाल रहे हैं। बागेश्वर बाबा की यात्रा में भारी भीड़ उमड़ रही है। क्या हुआ संभल में? एक स्थानीय अदालत के आदेश पर पिछले मंगलवार को जामा मस्जिद का सर्वेक्षण किया गया था जिसके बाद से संभल में पिछले कुछ दिनों से तनाव व्याप्त था। रविवार को दोबारा टीम सर्वेक्षण के लिए पहुंची तो हिंसा भड़क उठी। पत्थराव और गोलीबारी में 4 लोगों की मौत हो गई तो कई लोग जख्मी हो गए। हिंदू पक्ष का दावा है कि यह मस्जिद पूर्व में हरिहर मंदिर था।

पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री की पदयात्रा श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह, विदेशों से‌ भी आ रहे भक्त

छतरपुर बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री इन दिनों ‘हिंदू जोड़ो पदयात्रा’ काफी सुर्खियों में है. इस दौरान बागेश्वर धाम आश्रम का दावा है कि यात्रा में शामिल होने के लिए देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के अनुयायी आ रहे हैं. खास तौर पर विदेश में भी हिंदू धर्म के प्रति जो आस्था बढ़ी है, वह यात्रा में शामिल होने वाले लोगों में साफ देखी जा सकती है. जाहिर है कि पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री हिंदू धर्म को मानने वाले लोगों को जोड़ने के लिए यात्रा निकाल रहे हैं. इस यात्रा में बड़ी संख्या में नेता से लेकर अभिनेता शामिल हो रहे हैं. दूसरी तरफ बागेश्वर धाम आश्रम ने एक दावा किया है कि हिंदू जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए विदेश से भी लोग आ रहे हैं. बागेश्वर धाम आश्रम में ऑस्ट्रेलिया से आधा दर्जन से ज्यादा लोगों पंडित धीरेंद्र शास्त्री की हिंदू सनातन यात्रा में शामिल होने के लिए आ रहे हैं. पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में विदेशी अनुयायी है. ऐसे में हिंदू जोड़ो यात्रा का प्रचार विदेश तक भी पहुंच गया है. पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने दिया नया नारा पर्चियों के माध्यम से लोगों की समस्या का हल करने वाले बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री यात्रा के दौरान रोज नया नारा दे रहे हैं. उन्होंने यात्रा के दौरान नारा देते हुए कहा कि, “मैं हिंदू हूं, मैं हिंदू हूं और मैं हिंदुस्तान हूं.” धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री हिंदुओं को एक करने के लिए लंबे समय से भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की मांग कर रहे हैं. यात्रा में राजनेता भी शामिल पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के द्वारा छतरपुर से ओरछा तक निकाली जा रही यात्रा में बड़ी संख्या में राजनेता शामिल हो रहे हैं. इस यात्रा में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष समेत कई वरिष्ठ नेता भी लगातार यात्रा में शामिल हो रहे हैं. इस वजह से भी ये यात्रा आकर्षण का केंद्र बना हुआ है.

हिंदू एकता पदयात्रा : मुस्लिम समुदाय के लोगों ने कहा पंडित शास्त्री हमारे आराध्य हैं, हमें उनका बड़ी बेसब्री से इंतजार था

 छतरपुर.  सनातन हिंदू एकता पदयात्रा निकाल रहे बागेश्वर धाम प्रमुख पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के पैरों में छाले पड़ गए हैं. पैदल चलते-चलते उनके पैरों में चोट लग गई. उन्होंने वहीं पैरों में पट्टी बांध ली. वे चोटिल पैरों के साथ ही पैदल चल रहे हैं. बता दें, सनातन हिंदू एकता पदयात्रा 22 नवंबर को छतरपुर पहुंची. यहां प्रवेश करते ही हिंदू समाज के साथ-साथ मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भी यात्रा पर फूल बरसा कर उसका स्वागत किया. मुस्लिम समुदाय के लोगों ने कहा कि बागेश्वर धाम के पंडित शास्त्री हमारे आराध्य हैं. हमें उनका बड़ी बेसब्री से इंतजार था. मुस्लिम समुदाय के लोगों ने कहा कि हम सभी सुबह 9 बजे से उनका इंतजार कर रहे थे. मुस्लिम समुदाय के लोगों ने कहा कि जो भी लोग यात्रा से सांप्रदायिक सौहाद्र बिगाड़ने की बात कर रहे हैं वह लोग गलत बोल रहे हैं. हम सभी छतरपुर में एक साथ रहते हैं. बाबा बागेश्वर धाम भी हम लोगों का बहुत सहयोग करते हैं. इसलिए हम लोगों के स्वागत के लिए आए हैं. एक शख्स ने कहा कि मेरा खुद का होटल है. उस होटल में मैं बाबा के आशीर्वाद से बगैर लहसुन प्याज का भोजन बनाता हूं. बड़ी संख्या में बाबा के भक्त हमारे होटल में आकर भोजन करते हैं. लोगों में भारी उत्साह गौरतलब है कि, बागेश्वर धाम प्रमुख पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सनातन हिन्दू एकता पदयात्रा का आज दूसरा दिन है. दूसरे दिन की यात्रा भारी उत्साह के साथ छतरपुर शहर में प्रवेश कर गई. पंडित शास्त्री ने अपने हजारों भक्तों के साथ लगातार आगे बढ़ते जा रहे हैं. शहर में करीब 117 जगह विभिन्न समुदायों, समाजसेवियों और धर्म प्रेमी लोगों ने यात्रा का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया. सड़कों पर चारो तरफ भीड़ ही भीड़ नजर आ रही है. गौरतलब है कि हजारों लोग भगवा झंडा और तरह-तरह के पोस्टर लेकर यात्रा में शामिल हुए हैं.

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की पदयात्रा के चलते मध्य प्रदेश की पुलिस सहित उत्तर प्रदेश की पुलिस भी अलर्ट

छतरपुर बागेश्वर धाम के महंत पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री द्वारा बागेश्वर धाम से ओरछा तक 160 किलोमीटर की पदयात्रा निकाली जाएगी. उनकी यात्रा की शुरुआत आज  21 नवंबर से शुरू होगी. यात्रा मप्र सहित यूपी के जिले में भी प्रवेश करेगी, जिसके चलते मध्य प्रदेश की पुलिस सहित उत्तर प्रदेश की पुलिस भी यात्रा को लेकर अलर्ट है. बता दें हिंदू एकता की अलख जगाने के लिए बागेश्वर धाम के महंत पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री द्वारा बागेश्वर धाम से ओरछा तक 160 किलोमीटर पदयात्रा निकाली जा रही है. पदयात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह का माहौल बना हुआ है. बागेश्वर धाम से लेकर ओरछा तक के रास्ते भर के गांव के श्रद्धालु पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. यात्राआज 21 नवंबर से बागेश्वर धाम से शुरू होगी, जो कि 29 नवंबर को ओरछा में समाप्त होगी.   यात्रा में ये संत होंगे शामिल यात्रा में मूलक पीठाधीश्वर राजेन्द्र दास महाराज, जगत गुरू रामभद्राचार्य महाराज, हनुमानगढ़ी के महंत राजूदास महाराज, इन्द्रशेश महाराज, सुदामा कुटी के सतीक्ष्णदास, संजीव कृष्ण ठाकुर, अनुरुद्धाचार्य महाराज, जगतगुरू वल्लभाचार्य महाराज, गोरीलाल कुंज के महंत किशोर दास महाराज शामिल होंगे. यात्रा का 7 दिवसीय प्लान • पहला दिन: 21 नवंबर को यात्रा बागेश्वर धाम से शुरू होगी, इसके बाद फोर लेन रोड होते हुए पहला स्टॉप कदारी गांव में होगा. • दूसरा दिन: दूसरे दिन यात्रा करीब 18 किलोमीटर चलकर छतरपुर जिले के पेप्टेक टाउन पहुंचेगी. • तीसरा दिन: 23 तारीख को यात्रा का नौगांव में विश्राम होगा. • चौथा दिन: चौथे दिन पं. धीरेन्द्र शास्त्री देवरी डेम में विश्राम करेंगे. • पांचवां दिन: यात्रा मऊरानीपुर में विश्राम करेगी. • छठवां दिन: यात्रा निवाड़ी में विश्राम करेगी. • सातवां दिन: अंतिम दिन यात्रा यादव ढाबा होते हुए ओरछा धाम पहुंचेगी, जहां यात्रा का समापन होगा. • सनातनी हिंदू एकता पदयात्रा को लेकर जबरदस्त तैयारियां की गई है. छतरपुर की सड़कें और यात्रा मार्ग पोस्टरों से पट गए हैं.

धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री बोले हमने बिल्कुल ठीक कहा है कि मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम है, तुम हमारे यहां जाकर क्या करोगे

भोपाल  धीरेन्द्र शास्त्री बोले- हिन्दू मस्जिदों में घुसें तो जूते मारो “बंटेंगे तो कटेंगे” का किया समर्थन BCCI के फैसले पर कहा- भिखमंगा देश जाकर क्या करेंगे गजवा ए हिन्द वाले अपनी संख्या बढ़ा रहे 21 नवंबर से धीरेंद्र शास्त्री शुरू करेंगे पदयात्रा बीसीसीआई का फैसला सही, भिखमंगा देश जाकर क्या करेंगे कथावाचक और बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री शुक्रवार को भोपाल पहुंचे। यहां उन्होंने अरेरा कॉलोनी स्थित विजयराघवगढ़ विधायक संजय पाठक के निवास पर मीडिया से चर्चा की। पं धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के “बंटेंगे तो कटेंगे” वाले बयान पर कहा- राजनीतिक दृष्टि से वह गलत है। लेकिन, सामाजिक दृष्टि से देखा जाए तो भारत के लोग अगर बंटेंगे तो चीन वाले काटेंगे। धीरेन्द्र शास्त्री ने कहा- किसी भी राजनेता के ऊपर आज तक हमने टिप्पणियां नहीं की हैं। ना कोई जवाब दिया है। ये हमारे स्वभाव में है क्योंकि हमारा रास्ता आध्यात्मिक रास्ता है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने महात्मा होने और कट्टर हिंदू होने के नाते नारा दिया तो यह बहुत अच्छा दिया है। लोगों ने अपनी-अपनी दृष्टि से देखा, लेकिन हमने इसको ऐसे देखा कि अगर हम भारतीय आपस में बंटेंगे तो, चीन वाले हमको काटेंगे, पाकिस्तान वाले हम लोगों को काटेंगे। हम लोगों को विदेशी ताकते काटेंगी। भारत के प्रधानमंत्री ने कहा है कि हम एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे। अगर पॉलिटिकल बयान पर कहें तो इस पर हमारी कोई टिप्पणी नहीं है। लेकिन हिंदुस्तानी होने के नाते हमारी यह टिप्पणी हैं कि हम भारतीयों को बंटना नहीं है। अगर बंटेंगे तो सच में कटेंगे। बांग्लादेशी घुसपैठियों को शरण देने और सिलेंडर देने के ऐलान पर धीरेन्द्र शास्त्री ने कहा इस देश में बहुत प्रायोजित तरीके से षड्यंत्र चल रहा है। विधर्मी लोग जिन्हें हिंदुत्व से बैर है, जिन्हें वंदे मातरम बोलने से दिक्कत है, जिन्हें राष्ट्रगान गाने से दिक्कत है। जिन्हें गजवा ए हिंद चाहिए। वह लोग अपनी संख्या बढ़ा रहे हैं। बच्चे भी ज्यादा पैदा कर रहे हैं और विदेशों में भी रहने वाले उनके इष्ट मित्र बांग्लादेश के रोहिंग्याओं को बुला-बुला कर भारतीय वोट बैंक को बढ़ाकर अपनी सत्ता जमाना चाहते हैं। इसलिए भारत की सरकार को, हमको और आपको इसी वक्त जागना पड़ेगा कि हम विदेशी शरणार्थियों को और देश विरोधियों को देश में पनाह नहीं देंगे। कुंभ में गैर हिंदुओं की एंट्री को लेकर धीरेंद्र शास्त्री ने कहा हमने बिल्कुल कहा है कि मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम है। मक्का मदीना में हमें नहीं बुलाया जाता आप इतने ही उदारवादी गंगा- जमुनी वाले हो। तो मक्का मदीना में हमारी दुकान लगवा दो। हम भी गरीब ही हैं भैया। भारत में इतने हिंदू गरीब हैं तो आपकी मजारों के सामने हम लोगों की दुकान नहीं लगती तो मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम है? आपको त्रिवेणी का ज्ञान नहीं, संगम का ज्ञान नहीं, संतों के मान का पता नहीं, कथा का पता नहीं। खालसा क्या होते हैं, पंथ क्या होता है इसके बारे में पता नहीं। तो तुम हमारे यहां जाकर क्या करोगे? धंधा करके मूत्र कांड करोगे? थूक कांड करोगे। इससे बेहतर यह है कि मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम है ? हम तुम्हारी मस्जिदों में नहीं घुसते तुम हमारे यहां क्यों आओगे? हमारे हिंदू तुम्हारी मस्जिदों में घुसें तो जूते मारो। पं. धीरेंद्र शास्त्री ने कहा- 21 नवंबर से 29 नवंबर तक हिंदू एकता पदयात्रा है। भारत के सनातनियों को जगाने के लिए, जाति-पांति, ऊंच- नीच, भेदभाव को मिटाने के लिए यह पदयात्रा होगी। क्योंकि भारत पर अब करो या मरो की बारी है। भारत पर संकट भारी है इसलिए हम पदयात्रा करेंगे। पं धीरेंद्र शास्त्री ने BCCI के पाकिस्तान टीम न भेजने पर कहा- उचित फैसला है। वो कंगाल देश है वहां जाकर क्या करेंगे? भिखमंगा देश है। आईसीसी चैम्पियन्स ट्रॉफी की मेजबानी पाकिस्तान को मिली है। इसको लेकर बीसीसीआई ने टीम इंडिया को पाकिस्तान न भेजने का फैसला किया है। इस चैम्पियंस ट्रॉफी में आठ टीमों का टूर्नामेंट होना है। आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 में होगा।

भारत को एक करने के लिए, जाति-पात, भेदभाव, छुआछूत, ऊंच-नीच, अगड़े और पिछड़े की लड़ाई को मिटाने के लिए मैं पदयात्रा करने वाला हूं : धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री

छतरपुर मध्य प्रदेश में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर और कथावाचक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री हमेशा अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं. इस बीच उन्होंने एक और बयान दिया है, जो चर्चा का विषय बना हुआ है. उन्होंने कहा है कि ‘जिस दिन ये (मुस्लिम) 50 पर्सेंट हो जाएंगे, हर मंदिर में मस्जिद बन जाएगी, तब हिंदुओं को पता चलेगा.’ पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने  में ये बात कही है. एक दूसरे इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि वह भारत में हिंदू समाज के बीच एकजुटता का संदेश लेकर जल्द ही पूरे देश में पद यात्रा निकालेंगे. उन्होंने कहा, “भारत को एक करने के लिए, जाति-पात, भेदभाव, छुआछूत, ऊंच-नीच, अगड़े और पिछड़े की लड़ाई को मिटाने के लिए मैं पदयात्रा करने वाला हूं.” धीरेंद्र शास्त्री ने कहा, “मंदिरों के बाहर ये तो लिखा है कि चप्पल बाहर उतारें, लेकिन जाति-पात बाहर उतारकर आएं ये नहीं लिखा है. मेरी विचारधारा बहुत अलग है, मुझे भारत को बचाना है.” महाकुंभ में गैर सनातनियों को लेकर क्या कहा? वहीं इससे पहले बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद की ‘महाकुंभ में गैर सनातनियों को खाने पीने की दुकानें नहीं लगाने देना चाहिए’ जैसी मांग का समर्थन किया है. उन्होंने कहा, “क्या मक्का-मदीना में हमारे गरीब हिंदू भाइयों को दुकान मिल सकती है, नहीं ना. क्या किसी चर्च के सामने कोई हिंदू कैंडल की दुकान लगा सकता है, नहीं ना.” उन्होंने कहा, “अगर आप को हमारे धर्म के बारे में नहीं पता है. अगर आप को संगम के बारे में नहीं पता है, आप को सत्संग के बारे में नहीं पता है तो आप वहां बिजनेस करके क्या करोगे? क्या आप हमारी पवित्रता को बरकरार रख पाएंगे? हमने इसमें क्या गलत कह दिया था. लोगों ने इस बात पर बवाल कर दिया कि हमने अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद का समर्थन कर दिया.”

कांग्रेस नेता के इस बयान पर क्या बोले धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री?‘मैं अपने पवित्र मुंह से उनका नाम तक नहीं ले सकता’

  छतरपुर छतरपुर में बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कांग्रेस नेता उदित राज को लेकर एक बयान देते हुए कहा कि वह अपने पवित्र मुंह से उनका नाम तक नहीं ले सकते हैं। दरअसल, कुछ दिन पहले कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता उदित राज ने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर आरोप लगाते हुए कहा था कि वह भाजपा एवं आरएसएस के कहने पर ही भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने को लेकर लगातार बयान दे रहे है, जो कि संविधान के खिलाफ है। उन्होंने कहा था कि धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री लोगों को भविष्य बताने के नाम पर गुमराह करते हैं। इसी बयान के जवाब में पलटवार करते हुए धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि वह अपने पवित्र मुंह से अमुक व्यक्ति (उदित राज) का नाम तक नहीं ले सकते हैं। उनका काम ही यही है कि वह शायद मेरा बैकग्राउंड नहीं जानते हैं। बागेश्वर धाम के महंत ने कहा कि हम किसी पार्टी के नहीं है, हमारी पार्टी तो बजरंग बली की पार्टी है। हमारा काम भारत को भव्य बनाना है, ना की किसी पार्टी को। हमारे पास सभी पार्टियों के नेता आते हैं और हम भी सभी के यहां कथा करने जाते हैं। कौन हैं उदित राज… बता दें कि, उदित राज 2014 में भाजपा की तरफ से उत्तर-पश्चिम दिल्ली लोकसभा सीट से लोकसभा सांसद रह चुके हैं, लेकिन कुछ समय बाद वह कांग्रेस में शामिल हो गए थे। उदित राज पूर्व आईआरएस अफसर रहे हैं वह एक अनॉर्गनाइज्ड एंड वर्कर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। उन्होंने 2024 में भी कांग्रेस के टिकट पर उत्तर-पश्चिम दिल्ली लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था, लेकिन इस बार उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा। उदित राज ने एक निजी चैनल से बातचीत के दौरान यह भी कहा था कि धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री लोगों को भविष्य बताने के नाम पर मूर्ख बना रहे हैं उन्हें आरएसएस एवं भाजपा ने प्रोजेक्ट किया है।

बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एक बार फिर सुर्खियों में

Pandit Dhirendra Krishna Shastri of Bageshwar Dham is once again in the headlines. पटना ! बागेश्वर धाम के प्रसिद्ध धार्मिक गुरु, पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, हाल ही में एक बार फिर मीडिया और जनता के ध्यान का केंद्र बन गए हैं। उनकी शिक्षाएँ, प्रवचन और सामाजिक कार्यों के लिए उन्हें लगातार सराहा जा रहा है, लेकिन इस बार उनकी चर्चा एक विशेष घटना के कारण हो रही है। पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने हाल ही में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में भाग लिया, जिसमें उन्होंने अपने भक्तों को कथा सुनाते हुए उन्होंने कहा, ‘हिंदुओं के खिलाफ बड़ी साजिश हुई है. आपने हवस का पुजारी सुना है, लेकिन हवस का मौलवी नहीं. हवस का मौलवी क्यों नहीं हो सकता?’ उन्होंने आगे कहा, हिंदुओं उन्होंने साजिश की और तुमने स्वीकार कर लिया है. मुसलमान अपने मौलवियों का अपमान नहीं करते हैं, लेकिन हिंदू ऐसा करते हैं. हम किसी के विरोध में नहीं हैं. प्रायोजित तरीके से लोगों का ब्रेन वॉश किया जा रहा है. उनकी शिक्षाओं का असर केवल धार्मिक समुदाय तक सीमित नहीं है, बल्कि युवा पीढ़ी के बीच भी उनकी लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। पंडित जी ने न केवल धार्मिक विषयों पर चर्चा की, बल्कि समाज में फैली असमानताओं और injustices के खिलाफ भी आवाज उठाई। उन्होंने कहा, “हमें अपने धर्म को समझते हुए समाज में सुधार लाने के लिए आगे आना होगा।” Read more : https://www.facebook.com/share/v/RjhFFp6gbdF2HPGf/ हाल ही में, पंडित धीरेंद्र ने एक विवादास्पद बयान भी दिया, जो चर्चा का विषय बन गया। हालांकि, उनके अनुयायियों ने उनका समर्थन करते हुए कहा कि उनकी बातें हमेशा से समाज को जागरूक करने के उद्देश्य से होती हैं। इस प्रकार, पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एक बार फिर सुर्खियों में हैं, और उनके अनुयायी उन्हें श्रद्धा और विश्वास के साथ सुनते हैं। उनकी शिक्षाएँ, समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में एक प्रेरणा बन रही हैं, और यह स्पष्ट है कि उनका प्रभाव आने वाले समय में भी जारी रहेगा।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live