LATEST NEWS

राजा मर्डर केस पर भड़कीं कंगना, सोनम रघुवंशी को लपेटते हुए बोलीं- अपने मां बाप को…

 इंदौर /नई दिल्ली  इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड में लगातार नए खुलासे सामने आ रहे हैं। इस सनसनीखेज मामले में पत्नी सोनम पर ही पूरी साजिश के आरोप लगे हैं। 23 मई से लापता सोनम करीब 17 दिन बाद यूपी के गाजीपुर से पकड़ी गई। उसने खुद पुलिस के सामने सरेंडर किया। अब मेघालय पुलिस सोनम को ट्रांजिट रिमांड पर शिलॉन्ग ले जा रही है। इस बीच पूरे मामले में बॉलीवुड अभिनेत्री और बीजेपी सांसद कंगना रनौत रिएक्ट किया है। उन्होंने राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में सोनम को जमकर सुनाया। उन्होंने सोनम को बेवकूफ करार दिया। सोनम रघुवंशी को कंगना ने कहा- बेवकूफ औरत हिमाचल प्रदेश के मंडी लोकसभा सीट से सांसद कंगना रनौत अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर राजा और सोनम रघुवंशी की तस्वीर के साथ एक स्टोरी शेयर की। बीजेपी सांसद ने अपने नोट में इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण, क्रूर, जघन्य और सबसे बढ़कर बेतुका करार दिया। कंगना रनौत ने लिखा, ‘यह कितना बेतुका है! महिला शादी के लिए मना नहीं कर सकती क्योंकि वह अपने ही माता-पिता से डरती है लेकिन वह सुपारी किलर के साथ एक कोल्ड ब्लडेड मर्डर का प्लान बना सकती है।’ ‘कितना बेतुका और बेवकूफी भरा कदम था…’ कंगना रनौत ने आगे लिखा कि यह घटना लगातार मेरे दिमाग में चल रहा है लेकिन मैं इसे समझ नहीं पा रही हूं। उफ्फ अब सिरदर्द हो रहा है। वह तलाक भी नहीं ले सकती या अपने प्रेमी के साथ भाग भी नहीं सकती। कंगना ने कहा कि कितना क्रूर, जघन्य और सबसे बढ़कर कितना बेतुका और बेवकूफी भरा कदम था। ऐसे बेवकूफ लोगों को कभी भी हल्के में नहीं लेना चाहिए। वो किसी भी समाज के लिए सबसे बड़ा खतरा हैं। राजा रघुवंशी हत्याकांड पर बीजेपी सांसद का कमेंट बीजेपी सांसद ने कहा कि हम अक्सर उन पर हंसते हैं और सोचते हैं कि वो नुकसान नहीं पहुंचाएंगे, लेकिन यह सच नहीं है। बुद्धिमान लोग अपने भले के लिए दूसरों को नुकसान पहुंचा सकते हैं लेकिन याद रखें कि एक बेवकूफ व्यक्ति को पता नहीं होता कि वह क्या कर रहा है। अपने आस-पास के बेवकूफों के प्रति बहुत सचेत रहें। बता दें कि 11 मई को राजा रघुवंशी और सोनम की शादी हुई थी। इसके बाद वो मेघालय हनीमून मनाने पहुंचे थे। शिलॉन्ग में हनीमून के लिए जाने का टिकट भी सोनम ने ही कराया था। सोनम को गिरफ्तार कर शिलॉन्ग ले जा रही मेघालय पुलिस पुलिस के अब किए गए खुलासे पर गौर करें तो राजा रघुवंशी के मर्डर की साजिश सोनम ने ही रची। इसमें उसके कथित प्रेमी राज कुशवाह के भी शामिल होने के आरोप हैं। इस मामले में सोनम ने तीन लोगों को सुपारी दी थी। पुलिस ने अब तक इस हत्याकांड में 5 लोगों की गिरफ्तारी की है। सोनम को बिहार के रास्ते शिलॉन्ग ले जाया जा रहा।

कंगना रनौत ने की प्रियंका गांधी की तारीफ, बोलीं- राहुल से काफी अलग हैं उनकी बहन

मुंबई बॉलीवुड अभिनेत्री और भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सांसद कंगना रनौत ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को भी अपनी आगामी फिल्म ‘इमरजेंसी’ देखने का निमंत्रण दिया है। यह फिल्म उनकी दादी और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जीवन पर आधारित है। कंगना ने कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी को भी यह निमंत्रण दिया है। फिल्म 17 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में कंगना खुद ही बतौर निर्देशक और एक्टर काम कर रही हैं। वह फिल्म में इंदिरा गांधी का किरदार भी निभा रही हैं। कंगना रनौत ने इंटरव्यू में राहुल गांधी के व्यवहार की आलोचना की है। उन्होंने प्रियंका गांधी के स्वभाव को राहुल गांधी से बेहतर बताया। प्रियंका गांधी के साथ संसद में अपनी बातचीत को याद करते हुए कंगना ने कहा, “जब मैं उनसे मिली तो वह मुस्काईं और बोलीं यह हमारी बहुत प्यारी बातचीत थी। मैं बहुत अच्छे से याद करती हूं। वह बहुत शिष्ट हैं। वह अपने भाई के विपरीत हैं। वह निश्चित रूप से समझदार हैं और जो बोलती हैं, वह सही होता है। मुझे उनके साथ बात करना अच्छा लगता है।” कंगना रनौत ने राहुल गांधी की आलोचना करते हुए कहा, “उनके भाई का तो आप जानते ही हैं। उन्होंने मुझे देखकर मुस्कान दी। उन्हें शिष्टाचार का कोई ज्ञान नहीं है। फिर भी मैं उन्हें भी फिल्म देखने का निमंत्रण देती हूं।” ‘इमरजेंसी’ फिल्म में अनुपम खेर, श्रेया तलपड़े, अशोक छाबड़ा, महिमा चौधरी, मिलिंद सोमण, विशाल नायर और दिवंगत सतीश कौशिक जैसे कलाकारों का प्रमुख योगदान है। यह फिल्म 1975 से 1977 तक इंदिरा गांधी द्वारा लगाए गए आपातकाल और इसके परिणामों पर आधारित है। इमरजेंसी को भारतीय लोकतंत्र में एक काले अध्याय की तरह देखा जाता है।

कांग्रेस को भी जनता ने मजबूत जवाब दिया है, यह देश कई लोगों के बलिदान से बना है, ‘दैत्यों के साथ जो होता है वही हुआ’: कंगना

नई दिल्ली भाजपा सांसद कंगना रनौत ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजों को लेकर महायुति गठबंधन पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, ‘ये हमारी पार्टी के लिए एक ऐतिहासिक जीत है। हम सब कार्यकर्ता बहुत ही ज्यादा उत्साहित हैं और हम महाराष्ट्र व पूरे भारत की जनता के धन्यवादी हैं।’ कंगना से पूछा गया कि उद्धव ठाकरे की इतनी बुरी हार होगी, क्या आपको इसकी उम्मीद थी? इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा, ‘मुझे इसकी उम्मीद थी। इतिहास गवाह है और मेरे कई रील्स भी वायरल हुए हैं। आखिर हम दैत्यों और देवताओं को कैसे पहचानते हैं। जो महिलाओं की इज्जत उतारते हैं, वे दैत्य श्रेणी के ही होते हैं। हमारी पार्टी ने महिलाओं को आरक्षण, अनाज, गैस सिलेंडर और शौचालय आदि दिया है। इससे पता चल जाता है कि कौन दैत्य है और कौन देवता है। दैत्यों का वही हुआ जो हमेशा होता है। उनकी हार हुई है।’ कंगना रनौत ने कहा कि महाभारत में एक ही परिवार था। फिर भी, उनमें फर्क कितना ज्यादा था। उन्होंने कहा, ‘आप देखिए कि मेरा घर तोड़ा गया। मुझे गंदी-गंदी गालियां दी गईं। उन लोगों की बुद्धि भ्रष्ट हो गई थी। कांग्रेस को भी जनता ने मजबूत जवाब दिया है। यह देश कई लोगों के बलिदान से बना है। कुछ मुर्खों के इकट्ठे हो जाने से देश के टुकड़े नहीं हो सकते हैं।’ कंगना से पूछा गया कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के तौर पर आप किसे देखती हैं? इसके जवाब में उन्होंने कहा कि यह फैसला पार्टी आलाकमान को लेना है। हमारे पास नेतृत्व के लिए एक से बढ़कर एक लोग हैं। संभल में पथराव की घटना पर कंगना ने क्या कहा उत्तर प्रदेश के संभल में पथराव की घटना पर भाजपा सांसद कंगना रनौत ने कहा, ‘यह बात किसी से छिपी नहीं है कि सिर्फ संभल ही नहीं बल्कि हमारे देश में बहुत सी ऐसी जगहें हैं जहां हिंदू प्रवेश नहीं कर सकते। ऐसे इलाकों में लोग शरिया कानून लागू करने की कोशिश कर रहे हैं और शरणार्थियों को फर्जी पहचान पत्र दिए जा रहे हैं।’ उन्होंने कहा कि हमारा जो ‘एक हैं तो सेफ हैं’ और ‘बटेंगे तो कटेंगे’ का मंत्र हैं, उसका महत्व हमें साफ-साफ दिखता है। हमें अपने देश में एकजुट रहना होगा।

विवादित बयान देकर फिर फंसी Kangana Ranaut, नोटिस जारी, अगली सुनवाई 5 November को निर्धारित

 जबलपुर मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के जबलपुर में स्पेशल एमपी-एमएलए कोर्ट ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) की लोकसभा सांसद कंगना रनौत को ‘भारत को असली आजादी 2014 में मिली’ वाले बयान पर नोटिस जारी किया है. कोर्ट ने यह नोटिस एक याचिका के बाद जारी किया है, जिसमें कंगना के बयान को चुनौती दी गई है. स्पेशल कोर्ट के जज विश्वेश्वरी मिश्रा ने एडवोकेट अमित कुमार साहू द्वारा दायर याचिका की सुनवाई करते हुए कंगना को ये नोटिस जारी किया है. एजेंसी के मुताबिक, अमित कुमार साहू ने दावा किया कि अधारताल थाने में उनके द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं होने के बाद 2021 में याचिका दायर की गई थी. उन्होंने बताया, “बाद में मैंने पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत दर्ज कराई और फिर हाईकोर्ट का रुख किया. मेरी मुख्य आपत्ति यह है कि भारत को कई स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान के बाद आजादी मिली, लेकिन कंगना रनौत ने कहा कि यह ‘भीख’ थी. उन्होंने दावा किया कि भारत को सही मायने में आजादी 2014 के बाद मिली.”   बता दें कि इस मामले की अगली सुनवाई 5 नवंबर को होगी. कंगना रनौत ने क्या कहा था? कगंना रनौत ने कहा था कि 1947 में तो भारत को भीख में ही आजादी दे दी गई थी. उसके बाद आई कांग्रेस सरकार भी अंग्रेजों की एक्सटेंशन रही. देश को असल आजादी 2014 के बाद मिली.   कंगना रनौत के इस बयान के बाद बवाल खड़ा हो गया था. कांग्रेस नेता पूर्व मंत्री नसीम खान ने एक्ट्रेस पर देशद्रोह का मामला दर्ज करने की मांग उठाई थी. कंगना के बयाने के बाद मुंबई में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं अलग-अलग जगहों पर विवादित बयान के खिलाफ प्रदर्शन भी किया था.  

किसान आंदोलन, कृषि कानून; क्या बीजेपी के लिए मुश्किलें बढ़ा रहीं कंगना रनौत ?

Farmers movement, agricultural law; Is Kangana Ranaut creating problems for BJP?

Farmers movement, agricultural law; Is Kangana Ranaut creating problems for BJP? भोपाल ( कमलेश )। हिमाचल प्रदेश के मंडी से सांसद कंगना रनौत के बयान बीजेपी के लिए सिरदर्द बनते जा रहे हैं। कुछ ही समय में कंगना ने ऐसे दो बयान दिए हैं, जिससे बीजेपी ने तुरंत किनारा कर लिया। साथ ही यह भी साफ कर दिया कि वह बीजेपी की ओर से बयान देने के लिए अधिकृत नहीं हैं। पहले किसान आंदोलन और फिर अब तीनों कृषि कानूनों को लेकर कंगना ने जो कहा है, उससे पार्टी के अंदर भी उनके खिलाफ सुर उठने लगे हैं। कृषि कानूनों को लेकर कंगना रनौत ने पहले कहा कि मुझे पता है कि विवाद होगा, लेकिन मुझे लगता है कि निरस्त किए गए तीन कृषि कानूनों को वापस लाया जाना चाहिए। किसानों को भी इसकी मांग करनी चाहिए। हालांकि, विवाद बढ़ने पर कंगना ने खेत जताते हुए अपने शब्दों को वापस ले लिया। कंगना के बयान से बीजेपी को हरियाणा विधानसभा चुनाव में नुकसान होने की संभावना जताई जा रही थी। कंगना के बयान से हरियाणा में हो सकता था नुकसान हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए पांच अक्टूबर को सभी 90 सीटों पर वोटिंग है, जिसके नतीजे आठ अक्टूबर को आएंगे। राज्य में पिछले एक दशक से बीजेपी की सरकार होने से पार्टी को पहले से ही एंटी इनकमबेंसी का सामना करना पड़ रहा है। अग्निवीर, किसान संबंधी मुद्दे, बेरोजगारी आदि को लेकर राज्य की जनता में बीजेपी सरकार के खिलाफ कई बार नाराजगी भी देखी गई है। वहीं, टिकट कटने की वजह से बीजेपी कई नेताओं की बगावत भी झेल रही। ऐसे में चुनावी एक्सपर्ट्स मानते हैं कि कंगना के तीनों कृषि कानूनों को वापस लाने की मांग करने वाला बयान हरियाणा में बीजेपी को और नुकसान पहुंचा सकता था। यही देखते हुए बीजेपी ने कंगना के बयान का खंडन करते हुए कहा कि यह उनका निजी बयान है। कुछ साल पहले दिल्ली की सीमाओं पर हुए किसान आंदोलन के समय पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अलावा हरियाणा के भी बड़ी संख्या में किसान आंदोलन के लिए लंबे समय तक बैठे थे। इसके बाद पीएम मोदी ने कृषि कानूनों को वापस लेने का ऐलान किया था। कांग्रेस ने मारा मौके पर चौका जैसे ही कृषि कानूनों पर कंगना रनौत ने बयान दिया, कांग्रेस ने मौके पर चौका मारते हुए उसे हरियाणा चुनाव में भुनाने की तैयारी शुरू कर दी। कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने विभिन्न रैलियों में कंगना के बयान का जिक्र करते हुए कहा कि वह इन कृषि कानूनों को फिर से वापस नहीं आने देंगे। दीपेंद्र हुड्डा ने रैली में कहा, “750 किसानों ने अपनी शहादत देकर MSP और मंडी प्रणाली को भाजपा की तानशाही सरकार से बचाया है। काले कृषि कानून वापस लाने के मंसूबे रखने वाले तमाम भाजपा सांसदों को हमारी चुनौती है कि हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद देश में ऐसी कोई ताकत नहीं जो ये कानून वापस लागू कर सके।” कांग्रेस के ओर से मुद्दा उठाए जाने के बीच बीजेपी ने भी कंगना के बयान से अपने आप को अलग किया। बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा, “बीजेपी सांसद कंगना रनौत का एक बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह बयान उन 3 कृषि कानूनों से संबंधित है, जिन्हें पहले बीजेपी सरकार ने रद्द कर दिया था। इस प्रकार, मैं यह स्पष्ट करना चाहता हूं कि यह बयान कंगना रनौत के व्यक्तिगत विचारों को दर्शाता है और किसी भी तरह से 3 कृषि कानूनों से संबंधित बयान में बीजेपी के विचारों को नहीं दर्शाता। मुझे यह भी स्पष्ट करना चाहिए कि कंगना रनौत को बीजेपी द्वारा 3 कृषि कानूनों के विषय पर बोलने के लिए अधिकृत नहीं किया गया है।”

कंगना रनौत ने पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी के सेल्फी वीडियो पर दिया ये रिएक्शन

मुंबई बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। उन्हें जिनकी तारीफ करनी होती है, वह खुलकर करती हैं। उन्होंने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी द्वारा शेयर किए एक वीडियो पर रिएक्ट किया, जिसमें वह पीएम नरेंद्र मोदी के साथ सेल्फी लेते नजर आ रही हैं। कंगना रनौत ने हाल ही में हिमाचल प्रदेश के मंडी सीट से लोकसभा चुनाव जीता है। शनिवार को, कंगना ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पीएम मोदी और मेलोनी का वीडियो शेयर किया और लिखा: “मोदी जी की सबसे प्यारी खूबियों में से एक यह है कि वे महिलाओं को यह एहसास दिलाते हैं कि वह उन्हें आगे बढ़ते देखना चाहते हैं। इसमें कोई शक नहीं कि मेलोनी मोदी जी को एक टीम की तरह मानती हैं।” इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी और पीएम नरेंद्र मोदी के बीच काफी अच्छी दोस्ती है। उनकी दोस्ती सोशल मीडिया यूजर्स बेहद पसंद करते हैं, जिसके चलते उन्होंने इस दोस्ती को ‘हैशटैग मेलोडी’ का टैग भी दिया है। दरअसल, पीएम मोदी जी-7 सम्मेलन में शामिल होने के लिए इटली के अपुलिया पहुंचे थे, जहां जॉर्जिया मेलोनी ने उनका स्वागत हाथ जोड़कर नमस्ते कहकर किया। तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद पीएम मोदी की यह पहली विदेश यात्रा थी। मुलाकात के दौरान मेलोनी ने पीएम मोदी के साथ एक वीडियो बनाया और शनिवार को अपने एक्स हैंडल पर शेयर किया, जिसमें वह हसंते हुए कहती नजर आ रही है, ‘टीम मेलोडी की तरफ से हैलो’ इस दौरान दोनों नेताओं के चेहरे पर खुशी साफ देखी जा सकती है। पीएम मोदी ने अपने एक्स पर मेलोनी का यह वीडियो फिर से शेयर किया और लिखा, “भारत-इटली की दोस्ती अमर रहे!” यह पहली बार नहीं है जब मेलोनी ने प्रधानमंत्री मोदी के साथ सेल्फी शेयर की हो। पिछले दिसंबर में दुबई में आयोजित वर्ल्ड क्लाइमेट एक्शन समिट (सीओपी28) के दौरान उन्होंने सेल्फी शेयर की थी और कैप्शन में लिखा था, ‘सीओपी28 में अच्छे दोस्त.. हैशटैग मेलोडी’ वहीं, कंगना की बात करें तो फिलहाल वह अपने परिवार के साथ समय बिता रही हैं। उनके निर्देशन में बनी फिल्म ‘इमरजेंसी’ रिलीज होने के लिए तैयार है। इसमें वह पूर्व भारतीय प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका निभाती नजर आएंगी। यह फिल्म भारतीय सरकार के 1975-1977 के इमरजेंसी की कहानी है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet