LATEST NEWS

रिश्वत नहीं मिली तो लेखपाल को आया गुस्सा, शिक्षक के बेटे को दी जान से मारने की धमकी

the drunk clerk misbehaved with the complainant जब एमपी का गजब कटनी…. ऐसा हम इसलिए बोल रहे हैं, क्योंकि जिस विभाग में व्यक्ति जीवनभर नौकरी किया अब उनकी मौत के बाद परिजनों से अर्जित अवकाश की राशि जारी करने के नाम पर रिश्वत मांगी जा रही है। पैसे न देने पर अभद्रता, गाली गलौच सहित जान से मारने की धमकी तक दे दी गई। पूरा मामला संकुल बसाड़ी का बताया गया। यहां प्राथमिक स्कूल में कई दशक तक शिक्षक रहते हुए स्वर्गीय कुशल सिंह ने बच्चों को शिक्षा दीक्षा दी। अब उन्हीं की मौत के बाद विभाग के बाबू द्वारा उनके अर्जित अवकाश की राशि जारी करने के एवज में 80 हजार की रिश्वत की मांग की जा रही है। बड़ी बात ये है, जब बेटे राघवेंद्र सिंह ने इसका विरोध किया तो ऑन ड्यूटी नशे में धुत लेखपाल राजकमल वंशकार ने गाली गलौच करते हुए अभद्रता करने लगा यहां तक कि जान से मारने की धमकी तक दे डाली। घटना का एक छोटा सा वीडियो भी समाने आया है। लेखपाल के साथ खड़े प्राचार्य के समक्ष फरियादी राघवेंद्र सिंह बोलता नजर आ रहा है कि एक तो ऑन ड्यूटी नशे में है और गाली गलौच कर रहे हैं इसका मेडिकल करवाया जाए। खुद को मिली जान से मारने की धमकी पर राघवेंद्र सिंह ने बड़वारा थाने में शिकायत दर्ज करवाते हुए पूरे घटनाक्रम से अवगत करवाया है। यही नहीं जिला शिक्षा अधिकारी पृथ्वीपाल सिंह के समक्ष पहुंचकर पिता कुशल सिंह के अर्जित अवकाश राशि जारी करने के नाम पर मांगी गई। 80 हजार की रिश्वत के साथ हुई अभद्रता की शिकायत दर्ज कराई है। जिला शिक्षा अधिकारी पृथ्वीपाल सिंह ने बताया कि संकुल बसाड़ी में पदस्थ लेखपाल राजकमल वंशकार के विरुद्ध मुझे शिकायत मिली है। स्वर्गीय कुशल सिंह जो बेड़ीकलां स्कूल में शिक्षक थे। उनके अर्जित अवकाश की राशि जारी करवाने गए बेटे से रिश्वत की मांग रखने और अभद्रता करने का आरोप शामिल है। इसकी हम जांच करवाते हुए कार्रवाई करेंगे, ताकि ऐसे अधिकारी जो अनुशासनहीनता करते हैं उनमें सुधार आ सके।

एमपी गजब: ग्रामीणों ने आरआई और पटवारी की पिटाई, नक्शा-खसरा भी फाड़ा

MP Amazing: Villagers beat RI and Patwari, even tore map and Khasra कटनी । जिले के एक गांव में सीमांकन करने गए आरआई और पटवारी के साथ ग्रामीण ने जमकर पिटाई कर दी। गांव के एक युवक ने नक्शा खसरा भी फाड़ दिया। राजस्व संघ की शिकायत पर पुलिस ने शासकीय कार्य में बाधा डालने सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। दरअसल कटनी जिले की ढीमरखेड़ा तहसील के ग्राम गूडा में जमीन सीमांकन के दौरान गांव के ही युवक ने आरआई और पटवारी के साथ मारपीट कर दी। आरआई मोहन साहू ने बताया की गांव के सरपंच ने जमीन सीमांकन का आवेदन दिया था तहसीलदार के निर्देश पर सीमांकन करने के बाद पंचनामा कार्रवाई की जा रही थी, तभी गांव का महेंद्र लोनी आया और गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगा। विवाद के दौरान युवक ने नक्शा खसरा भी फाड़ दिया। विवाद में पटवारी मृगेंद्र शुक्ला और दान सिंह के साथ भी युवक ने मारपीट की। घटना की जानकारी तत्काल पुलिस और राजस्व अधिकारियों को दी गई। देर शाम पटवारी संघ के द्वारा FIR लिखाई गई। थाना प्रभारी मोहम्मद शाहिद खान ने बताया कि आरआई के आवेदन पत्र के मारपीट और धमकाने वाले के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है

बहोरीबंद क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन: वन विभाग ने जंगल में तस्करी से बंधे गोवंश को बचाया

Search operation in Bahoriband area: Forest department rescued cattle tied up in the forest for smuggling कटनी, बहोरीबंद। गौवंश की तस्करी का एक बड़ा मामला सामने आया हैं। जानकारी के मुताविक बहोरीबंद वन परिक्षेत्र के कक्ष क्रमांक 190 गोरहा-रक्सेहा के जंगल से वन विभाग की टीम ने 59 नग गौवंश एवं लगभग 10 हजार की कीमत का सागौन तस्करों से जप्त किया है। बहोरीबंद परिक्षेत्र के रेंजन ब्रज मीणा ने बताया कि मुखबिरों ने सूचना दी कि जंगल में बड़ी संख्या में गौवंश को बांध कर रखा गया है और तस्कर मौका पाकर ये गोवंश दूसरे शहर में ले जाकर बेचने की फिराक में है। सूचना के बाद विभाग के वरिष्ट अधिकारियों के मार्गदर्शन में वन विभाग की टीम ने कल रात पूरे जंगल मे सर्च अभियान चलाया। करीब 7 से 8 घंटे चले सर्चिंग अभियान में कटनी-दमोह के बीच रक्सेहा-सलैया के जंगल से लगभग 59 नग गौ वंश बरामद किया गया। इस दौरान एक तस्कर भी वन विभाग की गिरफ्त में आया, जिस ने अपना नाम विनय गोंड बताया।बाकी तीन भाग गए। तस्करों के पास से लगभग 7 हजार कीमत की सागौन की बल्ली एवं दो मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है। पकड़े गए विनय गौड़ ने पूछताछ में बताया कि स्थानीय निवासी राजू पटेल व अन्य पारधी मिलकर गोवंश को जंगल लाते हैं फिर मौका पाकर इन्हें ट्रकों में भरकर अन्य शहर में भेज दिया जाता है। रेंजर मीणा ने बताया कि पूरे गौवंश को जंगल से सुरक्षित लाकर बाकल थाने के सुपुर्द किया जा रहा हैं। इस पूरे मामले में गौवंश अधिनियम के तहत आगे की कार्यवाही पुलिस करेगी।इस दौरान इनके पास से जप्त की गई सागौन को बल्लियों को राजसात कर लिया गया है। पिछले साल भी यहीं से इन्ही पारधियों के रिश्तेदार के द्वारा गौवंश की तस्करी का मामला सामने आया था। पिछले साल दिसंबर माह में पेंगुलिन भी इन्ही तस्करों से बरामद किया गया हैं।

जीआरपी थाना के सामने ही बदमाशों ने गोली दागी, युवक हुआ घायल

Miscreants opened fire in front of GRP police station, youth injured

Miscreants opened fire in front of GRP police station, youth injured कटनी ! कटनी में भदोही उप्र निवासी अरुण कुमार दुबे अपनी मां को छोड़ने गया था और कटनी स्टेशन आकर घर जाने के लिए दूसरी गाड़ी का इंतजार कर रहा था। गुरुवार की रात को कटनी स्टेशन के भीड़ भाड़ वाले क्षेत्र में जीआरपी थाना के सामने ही बदमाशों ने गोली दागी, जो अरुण कुमार दुबे को लगी। गोली चलते ही दहशत फैल गई। लोगों ने पुलिस को सूचना देने के साथ ही घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां से उसे मेडिकल कालेज जबलपुर रेफर कर दिया गया। पुराने विवाद पर एक युवक पर गोली चलाईघटना में पुराने विवाद पर एक युवक पर गोली चलाई गई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। रात 11.30 बजे के लगभग वह नाश्ता करने के लिए स्टेशन के बाहर निकला। जैसे ही वह जीआरपी थाना के पास पहुंचा पीछे गोली चलने की आवाज आई और गोली उसके कमर के पास आकर लगी। यात्री मौके पर गिरा। गोली चलते ही दहशत फैल गई। रात को मेडिकल कालेज जबलपुर रेफर कर दिया गयालोगों ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। साथ ही कोतवाली पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने स्थल का निरीक्षण किया और घायल से भी पूछताछ की। यात्री की हालत गंभीर होने के चलते उसे रात को मेडिकल कालेज जबलपुर रेफर कर दिया गया। कोतवाली प्रभारी बोले- गोली चलाने वाले तीन लोग थेकोतवाली प्रभारी आशीष शर्मा ने बताया कि गोली चलाने वाले तीन लोग थे, जिसमें तरुण जाटव, रितेश निषाद, विष्णु निषाद शामिल थे। जिन्होंने बैलट घाट निवासी ओम गोस्वामी पिता रंजन गोस्वामी के ऊपर पुराने विवाद पर कट्टे से फायर किया था और युवक हट गया तो गोली यात्री को जाकर लगी। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है और आरोपितों की तलाश कर रही है।

राशन दुकानों में की जा रही लापरवाही समय से नहीं मिलता राशन नहीं दी जाती जानकारी

Negligence is being done in ration shops, ration is not received on time, information is not given.

Negligence is being done in ration shops, ration is not received on time, information is not given. कटनी । ढीमडखेडा राशन दुकानों में लापरवाही की जा रही है जिससे लोग परेशान हैं ऐसा ही एक मामला बांध की उचित मूल्य दुकान से संबंधित है, जहां अगस्त माह में अनेकों हितग्राहियों को उनका निर्धारित राशन नहीं मिला। बांध उचित मूल्य दुकान में अनियमितता और लापरवाही बांध में स्थित उचित मूल्य दुकान के जिम्मेदार समूह द्वारा अगस्त माह का राशन वितरण सही तरीके से नहीं किया गया। कई हितग्राही हरिओम पटैल, ब्रजकिशोर, शिवम पटैल, राजेश पाल, भूरा सिंह, सुंदर लाल पटैल, ज्ञान राम पटैल, और गणेश प्रसाद त्रिपाठी ने आरोप लगाया है कि राशन वितरण में घोर लापरवाही बरती जा रही है। हितग्राहियों ने आरोप लगाया कि जब उन्होंने समूह के जिम्मेदारों से पूछा कि किस माह का राशन उपलब्ध है, तो उन्हें सही जानकारी देने से मना कर दिया गया। इससे यह स्पष्ट होता है कि समूह के अंदर कुछ न कुछ अनियमितता चल रही है। हितग्राहियों के अनुसार, समूह के द्वारा वितरण में पारदर्शिता की कमी है और राशन वितरण में अनुचित व्यवहार हो रहा है। हितग्राहियों की शिकायत और उनकी मुहिम हितग्राही हरिओम पटैल, ब्रजकिशोर, शिवम पटैल, राजेश पाल, भूरा सिंह, सुंदर लाल पटैल, ज्ञान राम पटैल, और गणेश प्रसाद त्रिपाठी ने इस अन्याय के खिलाफ मुहिम छेड़ दी है। उनका कहना है कि उन्हें न्याय चाहिए और इस मामले की जांच निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ की जानी चाहिए। वे यह भी मांग कर रहे हैं कि जांच किसी भी प्रकार के कमीशन या लेन-देन के आधार पर निपटाने के बजाय निष्पक्ष तरीके से की जाए। लापरवाही और भ्रष्टाचार के आरोप हितग्राहियों का कहना है कि यह मामला केवल लापरवाही का नहीं, बल्कि भ्रष्टाचार का भी है। वे आरोप लगाते हैं कि राशन वितरण प्रक्रिया में जानबूझकर देरी की जा रही है और संभवतः राशन का गबन किया जा रहा है। ऐसी स्थितियों में, गरीबों के हक का राशन कुछ प्रभावशाली लोगों के हाथों में चला जाता है, जबकि जरूरतमंद लोग अपने अधिकारों से वंचित रह जाते हैं। हितग्राही हरिओम पटैल और अन्य ने इस बात पर जोर दिया है कि उन्हें न्याय चाहिए। उनका कहना है कि जो राशन सरकार गरीबों के लिए देती है, उसका गबन करना किसी भी दृष्टिकोण से न्यायसंगत नहीं है। इन हितग्राहियों ने यह भी कहा है कि अगर निष्पक्ष जांच की जाती है, तो इस भ्रष्टाचार का खुलासा होगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व से सटे जाजागढ़ में बाघ का हमला, चरवाहे गंभीर रूप से घायल

Tiger attack in Jajagarh adjacent to Bandhavgarh Tiger Reserve, shepherd seriously injured

Tiger attack in Jajagarh adjacent to Bandhavgarh Tiger Reserve, shepherd seriously injured कटनी ! जंगल में बकरी चराने गए एक चरवाहे पर बाघ ने हमला कर दिया। ग्रामीणों ने चरवाहे को बरही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। घटना के बाद वन विभाग ने ग्रामीणों को जंगल में न जाने की हिदायत दी है। बरही वन परिक्षेत्र के जाजागढ़ बीट में बाघ ने एक चरवाहे पर जानलेवा हमला करते हुए उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। चरवाहे की तेज आवाज सुनकर आसपास खेतों में मौजूद किसान दौड़ पड़े। ग्रामीणों के शोरगुल से बाघ चरवाहे को छोड़कर भाग गया। घायल चरवाहे को इलाज के लिए बरही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद बरही अस्पताल पहुंचे रेंजर ने 60 वर्षीय घायल मंगल सिंह के बयान दर्ज किए। जाजागढ़ के ग्रामीणों को जंगल में न जाने की हिदायत दी है। बरही वन विभाग के रेंजर गोविंद नारायण शुक्ला ने बताया कि मामले की कागजी कार्रवाई करते हुए मुख्यालय भेजा जाएगा ताकि पीड़ित को सहायता राशि मिल सके। बरही वन परिक्षेत्र का जाजागढ़ बीट, बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के बफर जोन एरिया से सटा हुआ है, जहां आए दिन बाघ का मूवमेंट बना रहता है। जानकारी के अनुसार, 60 वर्षीय मंगल सिंह पिता दुईया सिंह रोजाना की तरह जंगल की ओर बकरी चराने गए थे। तभी झाड़ियों में छुपे बाघ ने उन पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से घायल को हॉस्पिटल में भर्ती कराया। ग्रामीण दौलत मिश्रा और लालमन सिंह ने बताया कि जाजागढ़ में कई दिन से बाघ की दस्तक बनी हुई थी, जो अक्सर घनी बस्ती के समीप पहुंच जाता था। इस घटना से लोगों में दहशत का माहौल बन गया है।

कटनी के झिन्ना की खदान का वन भूमि प्रकरण में कंसोटिया के आदेश को वर्णवाल ने बदला

Varnwal changed the order of Consotiya in the forest land issue of Jhinna mine of Katni.

Varnwal changed the order of Consotiya in the forest land issue of Jhinna mine of Katni. भोपाल। अपर मुख्य सचिव वन अशोक वर्णवाल ने पूर्व एसीएस वन जेएन कंसोटिया के उस आदेश को पलट दिया, जिसमें कटनी जिले की तहसील ढीमरखेड़ा के ग्राम झिन्ना की खदान के मामले में सुप्रीम कोर्ट से एसएलपी वापस लेने का आदेश दिया था। अपने आदेश को तत्काल अमल में लाने के लिए कंसोटिया ने बाकायदा डीएफओ कटनी को कारण बताओं नोटिस की तलब किया था। यहां यह भी तथ्य उल्लेखनीय है कि जब वर्णवाल प्रमुख सचिव वन थे तब उन्होंने भी एसएलपी वापस लेने का आदेश जारी किया था। अब वही बता सकते है कि वे तब सही थे या फिर अब..? गत दिवस वन विभाग के अपर मुख्य सचिव अशोक वर्णवाल ने वन मुख्यालय को निर्देश दिये हैं कि यदि यह केस अब तक वापस नहीं लिया गया है तो केस वापस लेने की कार्रवाई आगामी आदेश तक रोक दी जाये। वर्णवाल के आदेश के बाद जंगल महकमे में लाख टके का सवाल उठ रहा है कि आखिर किस अदृश्य शक्ति के दबाव में आकर पूर्व एसीएस कंसोटिया ने एसएलपी वापस लेने का आदेश जारी किया था। एसएलपी वापस लेने संबंधित आदेश जारी करने के पूर्व 13 अक्टूबर 23 को अपर मुख्य सचिव वन कंसोटिया की अध्यक्षता में एक विशेष बैठक बुलाई गई थी। बैठक में अतुल कुमार मिश्रा सचिव वन, अशोक कुमार पदेन सचिव, आरके गुप्ता तत्कालीन वन बल प्रमुख, अतुल कुमार श्रीवास्तव तत्कालीन पीसीसीएफ वर्किंग प्लान और अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक भू अभिलेख डॉ वीएस अन्नागिरी भी उपस्थित थे। यह बैठक में ग्राम झिन्ना एवं हरैया तहसील ढीमरखेड़ा जिला कटनी में स्वीकृत खनिज पट्टे विवाह के निराकरण के लिए बुलाई गई थी। उल्लेखनीय है कि उक्त खदान के वन भूमि में आने के कारण इस पर रोक लगाई गई थी परन्तु खदान स्वामी हाईकोर्ट से जीत गया था जिस पर वन विभाग ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर दी थी। सुप्रीम कोर्ट में 2017 से लंबित है मामला क्या है मामला-शिकायती पत्र के मुताबिक, कटनी के खनन कारोबारी आनंद गोयनका मेसर्स सुखदेव प्रसाद गोयनका को मध्य प्रदेश की तत्कालीन दिग्विजय सरकार के कार्यकाल में 1994 से 2014 तक की अवधि के लिए 48.562 हेक्टेयर भूमि पर खनिज करने का पट्टा मिला था। खनिज पट्टा आवंटित होने की पीछे भी बहुत कुछ छिपा है। दरअसल मध्य प्रदेश शासन ने ग्राम झिन्ना तहसील ढीमरखेड़ा जिला कटनी के वन क्षेत्र की 48.562 हेक्टेयर भूमि पुराना खसरा नम्बर 310, 311, 313, 314/1, 314/2, 315, 316, 317, 318, 265, 320 में खनिज के लिए एक अप्रैल 1991 में 1994 से लेकर 2014 तक की अवधि के लिए निमेष बजाज के पक्ष में खनिज पट्टा स्वीकृत किया था। जिसे वर्ष 1999 में मध्य प्रदेश शासन के खनिज विभाग के आदेश से 13 जनवरी 1999 को उक्त खनिज पट्टा मेसर्स सुखदेव प्रसाद गोयनका प्रोप्राइटर आनंद गोयनका के पक्ष में हस्तांतरित किया गया। लेकिन साल 2000 में वन मंडल अधिकारी कटनी के पत्र के आधार पर कलेक्टर कटनी ने आदेश पारित कर लेटेराइट फायर क्ले और अन्य खनिज के खनन पर रोक लगा दी थी। वन भूमि का इतिहास-ग्राम झिन्ना की भूमि जमींदारी उन्मूलन के बाद वन विभाग को वर्ष 1955 में 774.05 एकड़ भूमि प्रबंधन में मिली थी। जो वर्ष 1908-09 से 1948-49 तक जमींदार रायबहादुर खजांची, बिहारी लाल व अन्य के नाम दर्ज थी जिसे 10 जुलाई 1958 की सूचना और एक अगस्त 1958 की प्रकाशन तिथि से संरक्षित वन घोषित किया गया। इसके बाद भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 4 की अधिसूचना क्रमांक डी-3390-3415-07-दस-3 दिनांक 24 सितम्बर 2007 प्रकाशन दिनांक 14 दिसम्बर 2007 से वनमंडल झिन्ना के अंतर्गत ग्राम झिन्ना के खसरा नम्बर 304, 333, 320 में कुल रकबा 153.60 एकड़ क्षेत्र अधिसूचित कर एसडीएम ढीमरखेड़ा को वन व्यवस्थापन अधिकारी नियुक्त किया गया जो कि वन विभाग के रिकॉर्ड में दर्ज है। वर्ष 2019-19 में एसडीएम ढीमरखेड़ा (वन व्यवस्थापन अधिकारी) द्वारा राजस्व प्रकरण क्रमांक /01अ-19(4)/2018-19 में पारित आदेश दिनांक 18-9-2019 के अंतर्गत उल्लेख किया गया कि वादग्रस्त भूमि खसरा नम्बर 320 वर्ष 1906 से 1951 तक मालगुजारी की जमीन नहीं थी। एसडीएम ढीमरखेड़ा (वन व्यवस्थापन अधिकारी) द्वारा पारित आदेश दिनांक 18-07-2008, 18-10-2011 और 18-09-2019 को पारित प्रत्येक आदेश में उक्त भूमि को वन भूमि मानने से इंकार किया। जिसे कलेक्टर कटनी द्वारा अपने आदेश दिनांक 4-मार्च 2010, 19-मार्च -2013 और 19-दिसम्बर -2019 के माध्यम से एसडीएम ढीमरखेड़ा (वन व्यवस्थापन अधिकारी) द्वारा पारित आदेशों के क्रियान्वयन पर रोक लगाई गई है।

लाइब्रेरी में अव्यवस्थाओं का आलम पंखा कूलर बंद कैमरे नहीं कर रहे काम अन्य समस्याओं को लेकर विद्यार्थी परिषद ने निगम को कराया अवगत

There is chaos in the library, fans, coolers are closed, cameras are not working and other problems. Student Council informed the corporation about these problems. कटनी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा वेंकट लाइब्रेरी में आ रही विभिन्न समस्याओं को लेकर नगर निगम में आंदोलन प्रदर्शन किया। शहर में स्थित वेंकट लाइब्रेरी का निरीक्षण जब विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया तो क्या देखने को मिलता है वेंकट लाइब्रेरी की सारी व्यवस्थाएं ढप्प हो चुकी है पूरा प्रशासन नगर निगम अधिकारी सभी ऐसी में मस्त है। सभी छात्र-छात्राओं को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। जिला संयोजक सीमांत दुबे ने बताया की लाइब्रेरी की टॉयलेट मैं जाकर जब देखा गया तो वहां ऐसा लग रहा था जैसे महीनों से सफाई ना हुई हो जब वाटर कूलर की व्यवस्था देखी जाती है तो यह देखने मिलता है कि वाटर कूलर के अंदर कीड़े मकोड़ों का जंजाल है वाटर कूलर में काई लगी हुई है पानी की इतनी गंदी व्यवस्था है कि अगर उसे कोई पीता है तो छात्र-छात्रा को गंभीर बीमारी होना तय है लाइब्रेरी में ऐसी तो लगे हुए हैं लेकिन अधिकतम खराब है कई ऐसी में ठंडी हवा के बजाय गर्म हवा आ रही है। कुछ दिनों पूर्व जब एक छात्र की साइकिल लाइब्रेरी से चोरी हो जाती है तो वह छात्र अपनी शिकायत को लेकर थाने पहुंचता है और जब पुलिस अधिकारी लाइब्रेरी में सीसीटीवी फुटेज चेक करने आते हैं तो क्या देखने को मिलता है की लाइब्रेरी की सभी कैमरे बंद है। विद्यार्थी परिषद ने ज्ञापन के माध्यम से इन सभी समस्याओं से नगर निगम प्रशासन को अवगत कराते हुए 6 दिवस का समय दिया गया अगर इन 6 दिवस के अंदर लाइब्रेरी की सभी समस्याओं का निराकरण नहीं होता है तो विद्यार्थी परिषद उग्र आंदोलन के लिए बाधित होगी जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी नगर निगम प्रशासन की होगी।

जांच के दौरान कुछ बसों में मिली कमियां आरटीओ अधिकारी ने लगाया जुर्माना दी हिदायत

During inspection, deficiencies were found in some buses. RTO officer imposed fine and gave instructions. कटनी। समय समय पर वाहनों की जांच विभाग के द्वारा की जाती है जिस की घटना दुर्घटना से बचा जा सके इसी कड़ी में स्कूल प्रारंभ होने से पूर्व स्कूल बसों के दस्तावेज अपडेट रखने सहित अन्य जरूरी सामग्री को बस में उपलब्ध कराए जाने के निर्देश देते हुए आरटीओ अधिकारी विमलेश गुप्ता ने पुरैनी स्थित जेपीवी डीएवी पब्लिक स्कूल के बसों की जांच की। जांच के दौरान पांच ऐसी बसें मिली जिनमे एचएसआरपी नंबर प्लेट नहीं पाई गई। नंबर प्लेट नहीं लगी पाए जाने के कारण मौके पर ही आरटीओ अधिकारी ने स्कूल प्रबंधन को नंबर प्लेट लगवाने के निर्देश देते हुए पांचो बसों के खिलाफ जुर्माना लगाया। जांच कार्यवाही के संबंध में जानकारी देते हुए आरटीओ अधिकारी विमलेश गुप्ता ने बताया कि स्कूल बसों में बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए कलेक्टर अवि प्रसाद के द्वारा प्राप्त निर्देशों के आधार पर प्रत्येक स्कूलों में जाकर बसों की जांच की जा रही है। जांच में बसों के दस्तावेज, फायर इक्विपमेंट एवं फिटनेस सहित अन्य सभी आवश्यक चीजों की जांच की जा रही है। जांच में जो भी खामियां सामने आ रही हैं उसे स्कूल खुलने से पहले ही दुरुस्त करने के लिए स्कूल प्रबंधन को निर्देशित किया जा रहा है। जांच कार्यवाही के क्रम में आज जेपीवी डीएवी स्कूल के बसों की जांच कराई गई। लगभग सभी बसें अच्छी हालत में मिली। लेकिन पांच बसें ऐसी थी, जिनमें नंबर प्लेट नहीं मिली। स्कूल प्रबंधन को नंबर प्लेट लगाने के निर्देश देते हुए जुर्माना लगाया गया है। आरटीओ अधिकारी श्री गुप्ता ने कहा कि बसों की जांच का क्रम आगे भी जारी रखते हुए सभी स्कूलों में जांच की जाएगी। गौरतलब है कि स्कूल चालू होने को है ऐसे में जांच पड़ताल करना जरूरी हो जाता है

कटनी : मतदाताओं को जागरूक करने पुलिस ने निकाली बाइक रैली

Katni: Police took out bike rally to make voters aware कटनी ! लोकसभा चुनाव के पहले फेज में हुई कम वोटिंग से न सिर्फ चुनाव आयोग बल्कि स्थानीय जिला प्रशासन भी काफी परेशान है, जिसका असर अब सेकंड फेज में न पड़े, इसके लिए कटनी पुलिस और जिला प्रशासन द्वारा मतदाताओं को वोटिंग के लिए जागरूक करने के लिए बाइक रैली निकाली गई। बाइक रैली खजुराहो लोकसभा की मुड़वारा सीट में निकली गई, जोकि एसपी कार्यालय से निकल कर शहरीय क्षेत्रों में घूम-घूम कर सभी मतदाताओं से निर्भीकता से अपने मत का प्रयोग करते हुए एक मजबूत लोकतंत्र का निर्माण करने की अपील करते दिखे।जानकारी अनुसार एसपी कार्यालय से निकलने वाली बाइक रैली में करीब एक सैकड़ा से बाइक में सवार 200 से अधिक पुलिसकर्मी और जिला पंचायत के शासकीय कर्मी शामिल दिखे, जिन्हें जिला निर्वाचन अधिकारी अवि प्रसाद, पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन और स्वीप अधिकारी शिशिर गेमावत ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ज्यादा वोट करने की अपीलसभी बाइक सवार शहर के प्रमुख मार्गों से होकर तंग गलियों तक पहुंचे और सभी को मतदान के प्रति जागरूक करते हुए पुनः एसपी कार्यालय पहुंचकर रैली का समापन किया है। इस दौरान कलेक्टर अवि प्रसाद और कटनी पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन ने सेकेंड फेज में होने वाले मतदान पर ज्यादा से ज्यादा लोगों के साथ मतदान केंद्र पहुंचकर अपने वोट का प्रयोग करने की अपील करते दिखे।

बरही मे पदस्त प्रसव के रेफरल मामले में लापरवाही बरतनें पर एएनएम तथा सीएचओ से स्पटीकरण तलब

Clarification sought from ANM and CHO on carelessness in referral case of delivery posted in Barhi कटनी – कलेक्टर अवि प्रसाद द्वारा जिले की स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार तथा मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने सहित प्रसव के रेफरल प्रकरणों की निरन्तर समीक्षा की जा रही है। कलेक्टर अवि प्रसाद ने स्वास्थ्य महकमें को दो टूक हिदायत दी है, कि प्रसव के रेफरल प्रकरणों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। गर्भवती महिला की ए.एन.सी के दौरान निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत सभी जांचें करने तथा इन सब मामलों में कोताही बरतने पर कड़ी कार्यवाही किये जानें के निर्देश दे रखे है।

जिला चिकित्सालय में उपलब्ध नहीं रहती पूरी दवाई , बाहर की दवा लेने को मजबूर नागरिक

Complete medicines are not available in the district hospital, citizens are forced to take medicines from outside. कटनी । शासन के द्वारा नागरिकों को मुहैया कराने के लिए जिला चिकित्सालय में दवाइयां उपयोग कराई जाती हैं एवं अच्छे स्वास्थ्य की अपेक्षा की जाती है लेकिन जिला चिकित्सालय में आए हुए मरीजों को पूरी दवाइयां उपलब्ध नहीं हो पा रही हैं डॉक्टर जो दवा लिखते हैं इसमें कई दवाइयां नागरिक बाहर से खरीदने को मजबूर होते हैं यह कोई नई बात नहीं है यह सिलसिला हमेशा चलता रहता है मिली जानकारी के मुताबिक जिला चिकित्सालय में लगभग 80 परसेंट दवाइयां उपलब्ध रहती हैं एवं कई प्रकार की दवाइयां जिला चिकित्सालय में आती हैं फिर भी डॉक्टर के द्वारा लिखी दवाइयां कुछ मरीजों को प्राप्त नहीं हो पाती हैं नागरिकों ने बताया कि कई बार ऐसा होता है कि बाहर से दवाई लेने को मजबूर होते हैं जिला चिकित्सालय में हर रोज कई मरीज आते हैं और बाहर से भी जिसको दवाइयां नहीं मिलती है वह परेशान होते हैं मरीज ने बताया कि पूर्ण रूप से दवाइयां नहीं मिल पाती हैं जिससे बाहर महंगे दामों में खरीदना पड़ता है इस विषय पर सिविल सर्जन डॉक्टर यशवंत वर्मा का कहना है कि हमारी कोशिश रहती है कि मरीज को दवाइयां उपलब्ध कराना कभी स्टॉक में कमी हो जाती है और लेट दवाइयां मिलने के कारण मरीजों को उपलब्ध नहीं हो पाती हैं

गड़बड़झाला मुख्यमंत्री कन्या विवाह एवं निकाह योजना में दिए नकली गहने, सामूहिक विवाह में नकली जेवर देने वाली फर्म की गड़बड़ियां उजागर

Fake jewelery given in Chief Minister Kanya Vivah and Nikah Scheme, irregularities in the firm giving fake jewelery in mass marriage exposed कटनी। कलेक्टर अवि प्रसाद ने जनपद पंचायत विजयराघवगढ में आयोजित मुख्यमंत्री कन्या विवाह, निकाह योजना अंतर्गत सामूहिक विवाह समारोह मे कम मानक का चांदी का आभूषण प्रदायकर्ता फर्म के विरुद्ध एफ.आई.आर दर्ज करानें के निर्देश दिए है।कलेक्टर श्री प्रसाद ने विजयराघवगढ़ जनपद पंचायत मे आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में आपूर्तिकर्ता फर्म द्वारा कन्याओं को नकली जेवर देने के मामले संबंधी शिकायत पर तत्काल संज्ञान लेते हुए जिला पंचायत के सी.ई.ओ की अध्यक्षता में एक जांच समिति गठित की थी। जांच समिति द्वारा प्राप्त जांच प्रतिवेदन के आधार पर मुख्यमंत्री कन्या विवाह व निकाह योजना के सामूहिक विवाह समारोह के दौरान जेवर प्रदायकर्ता फर्म द्वारा प्रदाय किये गए चांदी के आभूषण शासन द्वारा निर्धारित मापदण्ड से कम मानक के पाये गये।जांच प्रतिवेदन के आधार पर संबंधित प्रदायकर्ता फर्म के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही हेतु कलेक्टर श्री प्रसाद ने जिला अभियोजन अधिकारी से अभिमत प्राप्त किया।जिला अभियोजन अधिकारी से प्राप्त अभिमत में उन्होंने चांदी के अमानक आभूषण प्रदायकर्ता फर्म के विरूद्ध भारतीय दण्ड विधान की धारा 420, 420/511, 468, 471, 472 के अनुसार कार्यवाही करना प्रस्तावित किया है।कलेक्टर अवि प्रसाद ने जनपद पंचायत विजयराघवगढ़ के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को उत्तरदायी फर्म के विरूद्ध प्राप्त जिला लोक अभियोजन अधिकारी के अभिमत अनुसार आवश्यक कार्यवाही कर अवगत कराने के निर्देश दिए है।

राशन दुकानों में कीड़ा एवं घुन लगा बट रहा अनाज विभाग बना अंजान

Grain department is becoming unknown due to insect and mite infestation in ration shops. कटनी। हर महीने नागरिकों को राशन दुकान के माध्यम से राशन मुहैया कराया जाता है ताकि लोगों का बजट बना रहे लेकिन राशन दुकानों में राशन बांटने में लापरवाही की जा रही है नागरिकों ने बताया कि इस समय राशन की दुकानों में गेहूं में कीड़े लगा गेहूं दिया जा रहा है एवं गेहूं में कोई गुणवत्ता नहीं है पूरा गेहूं में कीड़े एवं घुन लगा हुआ है लोगों ने बताया कि गेहूं खाने योग्य नहीं रहता है गेहूं में पाउडर जैसा निकलता है जिससे बीमारियों का खतरा हो सकता है लापरवाही के चलते विभाग ध्यान नहीं दे रहा है जबकि गेहूं चावल जो कि लोगों की रोज की जरूरत है जिससे गुणवत्ता विहीन गेहूं दिया जा रहा है लोग यह भी बताते हैं कि चावल में एक अलग प्रकार का मोटा चावल मिलकर आता है जो की पानी में ऊपर उतर जाता है जिले की कई राशन दुकानों में यही हाल है कुछ राशन विक्रेताओं ने बताया कि वही ऊपर से ही ऐसा अनाज आ रहा है तो हम क्या करें ऐसा राशन दुकान वाले कह रहे हैं बात चाहे जो भी हो लेकिन राशन बांटने के नाम पर उपभोक्ताओं का मजाक बनाया जा रहा है विभाग को जानकारी होते हुए भी कुछ नहीं हो रहा है जिससे नागरिकों में आक्रोश है

ओवर लोड वाहनों की धमाचौकड़ी मचा रहे हाइवा के कटे चालान

Highway challans issued due to overloaded vehicles कटनी ! जिले में इन दिनों ओवर लोड वाहनों की धमाचौकड़ी से पूरा कटनी जिला परेशान है जिस पर शिकंजा कसने के लिए एसडीओपी कृष्णपाल सिंह खुद सड़को में उतरे और बड़े वाहनों को रोककर जांच करवाई। जिसमे उन्होंने गिट्टी और पत्थरों से ओवर लोड 3 वाहनों चलानी कार्यवाही करते हुए 41 हजार रुपए का चालान काटने की कार्यवाही को अंजाम दिया है। आपको बता दे पूरी कार्यवाही एसपी अभिजीत कुमार रंजन के नेतृत्व में हुई जिसे अंजाम देने के लिए विजयराघवगढ़ एसडीओपी कृष्णपाल सिंह खुद कैमोर टीआई सुरेश सुमन सहित अन्य पुलिस बल के साथ कैमोर क्षेत्र के अमेहटा ग्राम के पास से गुजरने वाले एक दर्जन से अधिक छोटे-बड़े वाहनों की जांच करते नजर आए।इस दौरान 3 हाइवा वाहन क्रमांक सीजी 04 एनवी 5599, आरजे 19 जीएच 8561 और आरजे 19 जीएच 4076 को अलग अलग खनिजों से ओवर लोड पाया गया जिनका 41 हजार रुपए का चालान कटाते हुए शासन के खाते में राजस्व जमा करवाया है। विजयराघवगढ़ एसडीओपी कृष्णपाल सिंह ने बताया की क्षेत्र में ओवर लोड वाहनों के परिवहन की शिकायते मिलते ही एसपी अभिजीत कुमार रंजन से अवगत करवाते हुए अलग-अलग स्थानों पर जांच नाके लगाकर वाहनों की जांचा गया जिसमे कुछ गाडियां क्षमता से अधिक भरी पाई गई और उसका चालान कटाते हुए नियमो के अनुसार परिवहन करने की समझाइश दी गई है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live