LATEST NEWS

क्लासरूम घोटाले में जवाब देने बुलाया था एंटी करप्शन ब्यूरो ने, मनीष सिसोदिया बोले बिजी हूं, नहीं आ सकता

नई दिल्ली दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया दिल्ली सरकार की एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) के सामने पूछताछ के लिए हाजिर नहीं हुए। आम आदमी पार्टी के दूसरे सबसे बड़े नेता को दिल्ली सरकार के स्कूलों में क्लासरूम निर्माण में कथित घोटाले को लेकर पूछताछ के लिए बुलाया गया था। सिसोदिया ने एसबी को भेजे अपने जवाब में खुद को बिजी बताया। एसीबी ने आम आदमी पार्टी (आप) के नेताओं मनीष सिसोदिया और लोक निर्माण विभाग के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन को पूछताछ के लिए बुलाया था। जैन शुक्रवार को एसीबी के सामने पेश हुए, जबकि सिसोदिया को सोमवार को पेश होना था। एसीबी ने जैन से पांच घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की। एसीबी के सूत्रों ने कहा, ‘मनीष सिसोदिया के वकील ने हमें सूचना दी कि वह आज नहीं आ सकेंगे। उन्हें दोबारा दोबारा बुलाया जाएगा।’ पार्टी सूत्रों ने बताया कि सिसोदिया पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों में व्यस्त थे और इस वजह से एसीबी के पास नहीं जा पाएंगे। उन्होंने बताया कि सिसोदिया के वकील ने जांच एजेंसी को अपना जवाब भेज दिया है। एसीबी ने 30 अप्रैल को इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की थी जिसके बाद समन जारी किए गए थे। ‘आप’ के दोनों नेताओं के खिलाफ दिल्ली सरकार के स्कूलों में 12,000 से अधिक कक्षाओं या अर्ध-स्थायी संरचनाओं के निर्माण में 2,000 करोड़ रुपये की वित्तीय अनियमितताओं के आरोप हैं। इससे पहले मनीष सिसोदिया कथित शराब घोटाले में भी लंबे समय तक जेल में बंद रहे हैं। वह फिलहाल जमानत पर हैं और दिल्ली में पार्टी की हार के बाद पंजाब में पार्टी को मजबूत करने में जुटे हुए हैं।  

अपनी सीट हार सकते हैं मनीष सिसोदिया और केजरीवाल, दिल्ली चुनाव का रिजल्ट कल

नई दिल्ली  दिल्ली चुनाव के नतीजे शनिवार को सामने आ जाएंगे। उससे पहले ज्यादातर एग्जिट पोल के अनुमानों में भाजपा सरकार बनती दिख रही है।  तीन और एग्जिट पोल जारी हुए। इनमें भी भाजपा को प्रचंड जीत के संकेत मिलते दिख रहे हैं। वहीं, आम आदमी पार्टी (आप) पिछड़ती दिख रही है। इसी बीच एक्सिस माई इंडिया के चेयरमैन प्रदीप गुप्ता ने भविष्यवाणी की कि नई दिल्ली विधानसभा सीट में भाजपा सबसे लोकप्रिय पार्टी है। यहां आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल का मुकाबला भाजपा के प्रवेश वर्मा और कांग्रेस के संदीप दीक्षित से है। आप को 20 सीटें मिलने का अनुमान पोलस्टर ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा को 48 प्रतिशत वोट शेयर के साथ 50 सीटें मिलने की भविष्यवाणी की है, जबकि आप को 42 प्रतिशत वोट शेयर के साथ केवल 20 सीटें मिल सकती हैं। गुप्ता ने सीएनएन-न्यूज18 के मैनेजिंग एडिटर जक्का जैकब से कहा कि उनकी एजेंसी सीट-दर-सीट अनुमान नहीं लगाती, लेकिन यह बताती है कि किसी विशेष विधानसभा में कौन सी पार्टी सबसे लोकप्रिय है। हार सकते हैं केजरीवाल यदि अनुमान के मुताबिक नई दिल्ली विधानसभा सीट पर भाजपा सबसे लोकप्रिय पार्टी हुई, तो इससे केजरीवाल की टेंशन बढ़ सकती है। वे अपनी सीट हार सकते हैं। उन्हें लगातार तीन बार यहां से जीत मिल चुकी है। यहां 2013 की स्थिति दोबारा देखने को मिल सकती है जब आप नेता ने पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को हराकर बड़ा उलटफेर किया था। सिसोदिया को भी मिल सकती है हार गुप्ता ने भविष्यवाणी की कि आम आदमी पार्टी (आप) कालकाजी, बाबरपुर और ग्रेटर कैलाश विधानसभा क्षेत्रों में सबसे लोकप्रिय पार्टी है, जबकि जंगपुरा में भाजपा ज्यादा पॉपुलर है। उन्होंने कहा, ‘आप और भाजपा दोनों ही कालकाजी में लोकप्रिय हैं, जहां से मुख्यमंत्री आतिशी लड़ रही हैं, लेकिन आप को थोड़ी बढ़त हासिल है। जंगपुरा में, भाजपा को आप पर थोड़ी बढ़त हासिल है, यहां मनीष सिसोदिया चुनाव लड़ रहे हैं। सौरभ भारद्वाज की सीट ग्रेटर कैलाश में, आप को भाजपा पर थोड़ी बढ़त हासिल है, लेकिन यह पार्टी के लिए पूरी तरह सुरक्षित नहीं है। वहीं गोपाल रीय की सीट बाबरपुर आप के लिए सुरक्षित सीट है।’ सर्वे के अनुसार यह हो सकता है कि केजरीवाल और सिसोदिया जैसे बड़े आप नेता चुनाव हार सकते हैं। अगर AAP जीती और बड़े चेहरे हारे तो CM कौन? दिल्ली में अगर ऐसा हुआ और आम आदमी पार्टी दिल्ली में पूर्ण बहुमत प्राप्त कर लेती है, तो सवाल उठता है कि दिल्ली का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा. यदि अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया या आतिशी चुनाव हार जाते हैं, तो आम आदमी पार्टी के सीएम चेहरे के रूप में कौन उभर कर सामने आएगा? दिल्ली की सियासत में ये तीनों हि बड़े चेहरे हैं और इन सीटों पर इस बार कड़ी टक्कर भी है. कुछ संभावित नाम जो दिल्ली के अगला मुख्यमंत्री बन सकते हैं, उनमें पार्टी के पुराने और प्रभावशाली नेता शामिल हो सकते हैं, जैसे गोपाल राय, दुर्गेश पाठक, सौरभ भारद्वाज, और राखी बिडलान. हालांकि, इस सवाल पर कोई स्पष्टता नहीं है कि क्या अरविंद केजरीवाल खुद फिर से मुख्यमंत्री बनेंगे या पार्टी किसी नए चेहरे पर दांव लगाएगी. हारने के बाद क्या कोई सीएम बन सकता है? एक और संभावना यह है कि अगर केजरीवाल खुद सीएम बनते हैं और चुनाव में हारते हैं, तो उन्हें छह महीने के भीतर सदन में जीतने के लिए किसी सीट पर चुनाव लड़ना पड़ सकता है. इस स्थिति में, किसी जीते हुए विधायक को इस्तीफा देना पड़ेगा ताकि केजरीवाल उस सीट से चुनाव लड़ सकें. लेकिन, अगर केजरीवाल चुनाव हारते हैं, तो उनके पास इस्तीफा देने के अलावा कोई अन्य विकल्प नहीं रहेगा.

दिल्ली चुनाव वोटिंग के दौरान जब मनीष सिसोदिया के सामने लगे मोदी-मोदी के नारे, खड़े होकर उन्हें देखते रह गए

नई दिल्ली दिल्ली की जनता 70 विधानसभा सीटों के लिए वोट डाल रही है। शाम 6 बजे तक मतदान जारी रहेगा। इसी बीच जंगपुरा सीट पर बवाल हो गया। आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भाजपा उम्मीदवार द्वारा लोगों में पैसे बांटने का आरोप लगाया। इसे लेकर पुलिस से भी उनकी बहस हो गई। उन्होंने आरोप लगाया की भाजपा सरेआम लोगों के वोट खरीदने के लिए पैसे बांट रही है। इस दौरान जब वे पुलिस के साथ बहस कर रहे थे तब भाजपा कार्यकर्ताओं ने मोदी-मोदी के नारे लगाने शुरू कर दिए। इसपर खड़े होकर उन्हें देखते रह गए। क्या है पूरा मामला जंगपुरा सीट से आप उम्मीदवार मनीष सिसोदिया ने आरोप लगाया कि इलाके के एक घर से पैसे बांटे जा रहे हैं। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों से घर पर छापा मारने को कहा। वे मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों से उलझते हुए दिखाई दिए। जब सिसोदिया पुलिसवालों से कह रहे थे कि यहां तीन-तीन टेबल भाजपा की क्यों लगी है। ये बीजेपी की टेबल राकेश सागर के नाम से कैसे लगी हुई है? इसी दौरान वहां मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं ने मोदी-मोदी के नारे लगाने शुरू कर दिए। जिसपर वे उन्हें खड़े होकर उन्हें देखने लगे। फिर वे वहां से चले गए। आप-बीजेपी का पलटवार आम आदमी पार्टी ने एक्स पर एक वीडियो शेयर करके लिखा, ‘जंगपुरा में मतदाताओं को सरेआम बिल्डिंग में ले जाकर पैसे बांट रही बीजेपी। जंगपुरा विधानसभा में बीजेपी के बूथ के साथ वाली बिल्डिंग में मतदाताओं को पैसे बांटे जा रहे हैं। यह सब दिल्ली पुलिस और चुनाव आयोग की निगरानी में किया जा रहा है।’ पार्टी ने आयोग से इसपर ऐक्शन लेने को कहा। वहीं भाजपा ने पलटवार करते हुए कहा कि आप-दा ने अपनी हार मान ली। आप के टेबल पर कोई आ नहीं रहा है, दूसरी तरफ भाजपा के टेबल पर भारी भीड़ देखकर आपियों का दिमाग काम नहीं कर रहा तो इल्जाम लगाना शुरू कर दिया। दिल्ली पुलिस ने दावों से किया इनकार मनीष सिसोदिया के पैसे बांटने के आरोप का दिल्ली पुलिस ने खंडन किया है। पुलिस ने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है। भ्रम दूर कर दिया गया है।

चुनाव आयोग और दिल्ली पुलिस के साथ मिलकर चुनाव में धांधली कर रही BJP, मनीष सिसोदिया का दावा

नई दिल्ली आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और पूर्व दिल्ली शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने मंगलवार को चुनाव आयोग (EC) और दिल्ली पुलिस पर भाजपा के साथ मिलकर दिल्ली चुनावों में धांधली करने का गंभीर आरोप लगाया है। मुख्यमंत्री आतिशी के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली में चुनावी प्रक्रिया में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी हो रही है, जहां भाजपा समर्थक खुलेआम हिंसा, गुंडागर्दी और मतदाताओं को धमका रहे हैं। EC और पुलिस के दम पर चुनाव लड़ रही बीजेपी- सिसोदिया सिसोदिया ने कहा, “हमारे देश का चुनाव आयोग पहले पूरे विश्व में आदर्श था, लेकिन अब इसका कामकाज देखने से ऐसा लगता है जैसे भाजपा ने चुनाव आयोग को चुनाव चलाने की जिम्मेदारी दे दी हो।” उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा अपने दम पर चुनाव नहीं लड़ रही है, बल्कि चुनाव आयोग और दिल्ली पुलिस के साथ मिलकर चुनाव जीतने की कोशिश कर रही है। सिसोदिया ने कहा कि सोशल मीडिया पर कई वीडियो सामने आए हैं जो यह साफ दिखाते हैं कि भाजपा के गुंडे पिछले कुछ दिनों से हिंसा और धमकियों में शामिल हैं।   AAP कार्यकर्ताओं को धमका रहे बीजेपी समर्थक उन्होंने जंगपुरा विधानसभा क्षेत्र का उदाहरण देते हुए कहा कि भाजपा समर्थक खुलेआम AAP के कार्यकर्ताओं, खासकर महिला कार्यकर्ताओं को धमकियां दे रहे हैं, जैसे “हम शिक्षित हैं, हमारे बच्चे शिक्षित हैं, अगर तुम हमारे खिलाफ बोलोगी तो हम तुम्हें तेजाब फेंक देंगे।” सिसोदिया ने यह भी बताया कि युवा मतदाता भी भाजपा समर्थकों की धमकियों का शिकार हो रहे हैं, जहां वे उन्हें यह कहकर डराते हैं कि “अगर तुम हमारे खिलाफ वोट दोगे, तो तुम्हारा चेहरा किसी को नहीं दिखेगा।” चुनाव आयोग की निष्क्रियता पर खड़े किए सवाल चुनाव आयोग की निष्क्रियता पर सवाल उठाते हुए सिसोदिया ने कहा, “पुलिस उन लोगों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है, जो इन घटनाओं की शिकायत कर रहे हैं। पुलिस और चुनाव आयोग कुछ नहीं कर रहे हैं।” सिसोदिया ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से अपील करते हुए कहा, “आप दिल्ली में चुनावी रैलियां कर रहे हैं, लेकिन आपकी पार्टी के लोग ही हिंसा फैला रहे हैं। इसे रोकने की जरूरत है।” सिसोदिया ने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा समर्थक झुग्गी-झोपड़ी वालों से वोटर आईडी जबरदस्ती छीन रहे हैं और उन्हें धमका रहे हैं कि “अगर तुम वोट डालने गए, तो हमारी नजर तुम पर होगी।”   भाजपा जीती तो दिल्ली में माफिया राज होगा- सिसोदिया उन्होंने चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए कहा, “क्या हम लोकतंत्र के लिए लड़ रहे हैं या गुंडागर्दी के लिए? भाजपा खुलेआम ऐसी गतिविधियों में शामिल हो रही है।” सिसोदिया ने चेतावनी दी कि अगर भाजपा जीतती है तो दिल्ली की कल्याणकारी योजनाओं को नष्ट कर दिया जाएगा, जैसे मुफ्त शिक्षा, बिजली, बस यात्रा, और 24 घंटे बिजली। सिसोदिया ने कहा, “अगर भाजपा जीतती है, तो दिल्ली में लोकतांत्रिक शासन नहीं चलेगा, बल्कि माफिया राज होगा।” सिसोदिया की मीडिया से अपील सिसोदिया ने एक और वीडियो का हवाला देते हुए कहा कि उसमें भाजपा के उम्मीदवार और उनके समर्थक जंगपुरा में महिलाओं के साथ मारपीट कर रहे हैं। सिसोदिया ने मीडिया से अपील की, “मैं मीडिया से आग्रह करता हूं कि इस मामले को उजागर करें। अगर चुनाव आयोग और पुलिस कार्रवाई नहीं कर रहे हैं, तो कम से कम जनता को इसकी जानकारी होनी चाहिए।” चुनाव आयोग की प्रतिक्रिया चुनाव आयोग ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “हमने बार-बार आरोपों का सामना किया है, लेकिन हम संविधानिक संयम बनाए रखेंगे। चुनाव आयोग अपने कर्तव्यों को निष्पक्ष तरीके से निभा रहा है और हर शिकायत पर कार्रवाई की जा रही है।”

आबकारी नीति मामले में मनीष सिसोदिया को दी राहत, जमानत शर्तों में ढील: सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली उच्चतम न्यायालय ने आबकारी नीति कथित घोटाला मामले में दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को राहत देते हुए जमानत की शर्तों में बुधवार को ढील दे दी। न्यायमूर्ति बीआर गवई और न्यायमूर्ति के वी विश्वनाथन की पीठ ने सिसोदिया की जमानत के मामले में अपने पिछले आदेश में संशोधन करते हुए कहा कि याचिकाकर्ता को हर सोमवार और गुरुवार को संबोधित जांच अधिकारी के समक्ष पेश होने की शर्त जरूरी नहीं है।हालांकि, शीर्ष अदालत ने स्पष्ट किया कि उन्हें नियमित रूप से निचली अदालत में उपस्थित होना चाहिए। श्री सिसोदिया ने हर सोमवार और गुरुवार को संबोधित जांच अधिकारी के समक्ष पेश होने की जमानत की शर्तों में ढील के लिए शीर्ष अदालत से गुहार लगाई थी। उच्चतम न्यायालय ने 9 अगस्त 24 को श्री सिसोदिया को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी)- दोनों मामलों में जमानत देकर उन्हें बड़ी राहत दी थी। अदालत ने यह देखते जमानत दी थी कि मुकदमे की सुनवाई में देरी और आरोपी सिसोदिया के लंबे समय तक जेल में रहने से संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत स्वतंत्रता के उनके अधिकार पर असर पड़ता है। शीर्ष अदालत ने जमानत की शर्तों में सिसोदिया को प्रत्येक सोमवार और गुरुवार को सुबह 10 से 11 बजे के बीच जांच अधिकारी के समक्ष पेश होने के लिए कहा गया था। इसके बाद शीर्ष अदालत ने जमानत देते हुए दिल्ली उच्च न्यायालय के 21 मई, 2024 के आदेश को खारिज कर दिया था, जिसमें उन्हें जमानत देने से इनकार कर दिया गया था। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता सिसोदिया को उपमुख्यमंत्री रहते हुए 26 फरवरी, 2023 को गिरफ्तार किया गया था।  

बांग्लादेश में जो इस्कॉन के लोगों के साथ हो रहा है, उसको लेकर भारत सरकार से सख्‍त कदम उठाने की मांग: मनीष सिसोदिया

नई दिल्ली आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया और सौरभ भारद्वाज आज इस्कॉन मंदिर पहुंचे। यहां पर उन्होंने इस्कॉन टेंपल के डायरेक्टर से मुलाकात कर बांग्‍लादेश के हालात के बारे में जानकारी ली। मनीष सिसोदिया ने इस मुद्दे पर चिंता जताते हुए कहा है कि बांग्‍लादेश में अल्‍पसंख्‍यकों पर हो रहे अत्‍याचार का प्रधानमंत्री और गृहमंत्री को खुलकर विरोध करना चाहिए। मनीष सिसोदिया ने कहा है कि बांग्लादेश में जिस तरीके से हमारे संत चिन्मय कृष्ण दास जी को जेल में डाला गया है और उनकी जमानत नहीं हुई, यह अनुच‍ित है। बांग्लादेश में जो इस्कॉन के लोगों के साथ हो रहा है, उसको लेकर अरविंद केजरीवाल हम सब पार्टी के लोग व देश के लोग चिंचित हैं। उन्‍होंने कहा क‍ि स्वामी चिन्मय कृष्ण दास के बारे में जानकारी करने और उनकी क्या खबर मिली, वहां के हालात क्‍या हैंं, इन सारे विषयों पर बात करने आज हम लोग यहां पर पहुंचे थे। मनीष सिसोदिया ने कहा कि इस्कॉन ने पूरी दुनिया में प्रेम का संदेश दिया है। प्रेम और सौहार्द का संदेश देने वाली संस्था आतंकवादी तो हो नहीं सकती है। ये लोग कभी कट्टरपंथी तो हो ही नहीं सकते। हमने बड़े-बड़े शहरों में देखा है कि जब हरे कृष्णा करते हुए इस्कॉन के लोग सड़कों पर निकलते हैं, तो हर धर्म जाति के लोग खुशी से झूम उठते हैं। मनीष सिसोदिया ने कहा कि ऐसी संस्था को जो प्रेम और सौहार्द का संदेश देती है, अगर कोई कट्टरपंथी और आतंकवादी कहे तो यह मान्य नहीं होना चाहिए और हम तो भारत में इसे बिल्कुल स्वीकार नहीं कर सकते हैं। मनीष सिसोदिया ने कहा कि मैं भारत सरकार से अपील करूंगा कि अभी तक जो कुछ हुआ है उसको देखते हुए कुछ और किए जाने की जरूरत है, क्योंकि भारतीय विचार की अस्मिता दांव पर है, भारतीयता दांव पर है। प्रधानमंत्री और गृहमंत्री दोनों इस बात को देखें और कुछ करना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत सरकार से अपील है कि जल्‍द से जल्‍द जरूरी कदम उठाया जाए। इस मुद्दे पर ईस्ट ऑफ कैलाश के डायरेक्टर विजेंद्र नंदन ने कहा है कि इस्कॉन पूरी दुनिया में 1000 केंद्रों के द्वारा भाईचारा, सद्भावना और प्रेम फैलता है। गीता जैसे ग्रंथ का व‍िदेशी भाषा में प्रचार प्रसार किया जा रहा है। ऐसे संगठन को अगर बांग्लादेश में कट्टरपंथी और आतंकवादी कहा जाए तो यह बिल्कुल बेबुनियाद है। स‍िसोद‍िया ने कहा कि हम हमेशा से आपदा के समय पर लोगों के साथ खड़े रहे हैं, कोविड के समय में भी हम 5 लाख लोगों का प्रसाद बनाकर दिल्ली सरकार के जरिए उसे बंटवाते थे। उन्होंने कहा कि हम भारत सरकार से आग्रह करते हैं कि जल्द से जल्द इस पर कड़ा कदम उठाया जाए। जिन लोगों ने यह दुर्व्यवहार किया है उनको दंडित किया जाए।

‘दुनिया की सारी ताकतें भी अगर…’, मनीष सिसोदिया का बीजेपी पर करारा हमला

'Even if all the powers in the world...', Manish Sisodia's scathing attack on BJP

‘Even if all the powers in the world…’, Manish Sisodia’s scathing attack on BJP दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) ने रिहाई के बाद शनिवार को आम आदमी पार्टी (AAP) के कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. इस दौरान बीजेपी पर हमला करते हुए सिसोदिया ने कहा, ” दुनिया की सारी ताकतें भी अगर इकट्ठी हो जाएं तो सच्चाई को नहीं हरा सकती है.” सिसोदिया ने सुप्रीम कोर्ट का आभार जताया है और साथ ही उन वकीलों को भी धन्यवाद कहा है जिन्होंने उनके लिए कोर्ट में केस लड़ा था. सिसोदिया ने कहा, ”बजरंगबली की कृपा है कि 17 महीने बाद मैं रिहा हो गया. एक ही सफलता का मंत्र है. दिल्ली के एक-एक बच्चों के लिए शानदार स्कूल बनाना है. हम तो रथ के घोड़े हैं. हमारा असली सारथी जेल में बंद है और वह बाहर आ जाएगा. जेल के ताले टूटेंगे और केजरीवाल छूटेंगे.” बीजेपी कुछ भी साबित नहीं कर पाई- सिसोदियापूर्व मंत्री सिसोदिया ने कहा, ”ED-CBI का ताना बाना इसलिए नहीं बना गया क्योंकि बेईमानी हो गई है, इसलिए बुना गया क्योंकि केजरीवाल का नाम पूरे देश में ईमानदारी का प्रतीक बन गया. बीजेपी जो ख़ुद को दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी कहती है, एक राज्य में यह साबित नहीं कर पाई कि उनके एक राज्य में ईमानदारी से काम हो रहा है.” सिसोदिया ने आगे कहा, ” भगवान के घर देर है लेकिन अंधेर नहीं. उन्होंने तो बहुत कोशिश की मेरे ऊपर, संजय सिंह के ऊपर… ऐसी ऐसी धाराएं लगाने की जो आतंकियों, ड्रग माफिया पर लगाई जाती है ताकि जेल में सड़ जाएं. लेकिन आपके आंसुओं का असर है कि जेल के ताले पिघल गए. बजरंग बली का आशीर्वाद है कि मैं आज आपके सामने हूं. आज पंडित जी ने बजरंग बली की तरफ़ से आशीर्वाद दिया कि विजयी भवः” नेताओं को तोड़ना बीजेपी की विशेषज्ञता – सिसोदियामनीष सिसोदिया ने कहा कि बीजेपी की एक ही विशेज्ञता है. वह है कि नेताओं को तोड़ने, साम दाम दंड भेद लगाकर उन्हें जेल भेजना, उनपर हमले करवाना लेकिन उसके बावजूद एक-एक आदमी टिका रहा और ना टूटा और ना झुका. सिसोदिया ने वकील अभिषेक मनु सिंघवी का आभार जताते हुए कहा, ”उनका धन्यवाद करना चाहता हूं, जिन्होंने बीजेपी के झूठ का पर्दाफाश किया.” बीजेपी की जमानत जब्त कराएंगे – सिसोदियासिसोदिया ने कहा कि मुझसे कहा गया कि 17 महीने बाद जेल से आए हैं तो कुछ दिन छुट्टी ले लीजिए. मैंने कहा कि छुट्टियां मनाने नहीं, खून पसीना बहाने आया हूं. हम बीजेपी की जमानत जब्त कराएंगे. बीजेपी वालों ढूंढते रह जाओगे कि वोट कहां चले गए. आज से ही लग जाना है. दिल्ली, हरियाणा और देश के एक-एक नागरिक को लगना होगा. तानाशाही की लड़ाई सिर्फ आप कार्यकर्ताओं की नहीं है बल्कि देश के एक-एक आम आदमी की है.

मनीष सिसोदिया को मिली जमानत, 17 महीने बाद जेल से बाहर आएंगे

Manish Sisodia gets bail, will come out of jail after 17 months

Manish Sisodia gets bail, will come out of jail after 17 months सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली आबकारी नीति कथित घोटाले से जुड़े भ्रष्टाचार और मनी लॉन्ड्रिंग मामलों में शुक्रवार (9 अगस्त 2024) को आम आदमी पार्टी (आप) के नेता मनीष सिसोदिया की जमानत दे दी. न्यायमूर्ति बी. आर. गवई और न्यायमूर्ति के. वी. विश्वनाथन की पीठ ने इस मामले में फैसला सुनाया. इससे पहले अदालत ने 6 अगस्त को सिसोदिया की याचिकाओं पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था. मनीष सिसोदिया को रद्द की जा चुकी दिल्ली आबकारी नीति 2021-22 के निर्माण व कार्यान्वयन में कथित अनियमितताओं में संलिप्तता के लिए 26 फरवरी, 2023 को सीबीआई ने गिरफ्तार किया था. जांच एसेंसी को बताया देरी के लिए जिम्मेदार सुनवाई के दौरान मनीष सिदोतिया के वकील ने कहा कि अक्टूबर में हमें बताया गया था कि 6-8 महीने में मुकदमा पूरा हो सकता है. हमने कहा था कि अगर ऐसा न हुआ तो आरोपी दोबारा ज़मानत की मांग कर सकता है. आरोपी लंबे समय से जेल में है. ऐसे में इन्हें PMLA सेक्शन 45 में दी गई ज़मानत की कड़ी शर्तों से रियायत की मांग की गई. वहीं जांच एजेंसी ने आरोपी को मुकदमे में देरी के लिए जिम्मेदार बताया. ED ने कहा कि आरोपी गैरजरूरी दस्तावेज मांग रहे हैं. सैकड़ों आवेदन दाखिल किए, लेकिन कोई भी ऐसा रिकॉर्ड नहीं दिखाते. ED और CBI दोनों मामलों में बहुत अधिक आवेदन दाखिल नहीं हुए, इसलिए मुकदमे में देरी के लिए आरोपी को ज़िम्मेदार मानने के निचली अदालत और हाई कोर्ट के निष्कर्ष से हम सहमत नहीं हैं. ‘आरोपी को दस्तावेज देखने का अधिकार है’ सिसोदिया के वकील ने आग कहा, ED के वकील ने 3 जुलाई तक जांच पूरी करने की बात कही गई थी. यह अक्टूबर 2023 में सुप्रीम कोर्ट को बताए गई 6-8 महीने की सीमा के परे है. इस देरी के चलते निचली अदालत में मुकदमा शुरू हो पाने का सवाल ही नहीं था. व्यक्तिगत स्वतंत्रता एक मौलिक अधिकार है. इसका बिना उचित वजह के हनन नहीं हो सकता है. डेढ़ साल से जेल में बंद हैं मनीष सिसोदिया सीबीआई ने दिल्ली आबकारी नीति के निर्माण एवं कार्यान्वयन में अनियमितताओं में कथित संलिप्तता को लेकर सिसोदिया को 26 फरवरी, 2023 को गिरफ्तार किया था. ईडी ने उन्हें नौ मार्च 2023 को सीबीआई की प्राथमिकी से जुड़े धन शोधन मामले में गिरफ्तार किया था. सिसोदिया ने 28 फरवरी, 2023 को दिल्ली मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया था.

मनीष सिसोदिया को अदालत से नहीं मिली राहत, राऊज एवेन्यू कोर्ट ने 15 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में भेजा

नई दिल्ली दिल्ली शराब घोटाले में तिहाड़ जेल में बंद आप नेता मनीष सिसोदिया को बड़ा झटका लगा है। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने उनकी न्यायिक हिरासत 15 जुलाई तक बढ़ा दी है। उनकी न्यायिक हिरासत सीबीआई के मामले में बढ़ाई गई है। आज यानी 6 जुलाई को उनकी न्यायिक हिरासत खत्म होने के बाद सीबीआई ने उन्हें कोर्ट में पेश किया था जिसके बाद कोर्ट ने उनकी न्यायिक हिरासत 15 जुलाई तक बढ़ा दी गई है। सीबीआई की गिरफ्तारी के बाद मनीष सिसोदिया पिछले साल 26 फरवरी से हिरासत में है। इसके बाद ईडी ने भी उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। इससे पहले बुधवार को दिल्ली की एक कोर्ट ने मनीष सिसोदिया और बीआरएस नेता के कविता की न्यायिक हिरासत 25 जुलाई तक बढ़ा दी थी। इसी के साथ कोर्ट ने ईडी को आरोपी व्यक्तियों को दो दिनों के भीतर चार्जशीट और दस्तावेजों की कॉपियों उपलब्ध कराने का निर्देश दिया था। इससे पहले ईडी ने दिल्ली शराब घोटाले से मनी लॉन्ड्रिंग मामले में नौवीं चार्जशीट दायर की थी और विनोद चौहान नाम के व्यक्ति को आरोपी बनाया था। ईडी ने जांच के तहत मई में चौहान को गिरफ्तार किया था। सूत्रों ने कहा कि यहां धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) अदालत में नई और नौवीं अभियोजन शिकायत (आरोपपत्र) दायर की गई जिसमें आरोपी का नाम विनोद चौहान है। इस मामले में ईडी द्वारा गिरफ्तार किया गया वह 18वां व्यक्ति है। एजेंसी ने इस मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह, बीआरएस नेता और तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव की बेटी के. कविता तथा कई शराब कारोबारियों और अन्य को भी हिरासत में लिया था।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live