LATEST NEWS

धीरेंद्र शास्त्री के भाई शालिगराम गर्ग ने की टोल प्लाजा कर्मियों से मारपीट

Dhirendra Shastri’s brother Shaligram Garg assaulted toll plaza employees बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई शालिगिराम गर्ग ने देर रात सागर रोड मुगवारी टोल प्लाजा कर्मियों के साथ मारपीट कर दी। मामले को लेकर गुलगंज थाने आईपीसी की धारा 323,294,506,427(34) के तहत सालिगिराम गर्ग सहित 10 लोगों पर मामला दर्ज किया गया है। छतरपुर। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई शालिगिराम गर्ग ने देर रात सागर रोड मुगवारी टोल प्लाजा कर्मियों के साथ मारपीट कर दी। मामले को लेकर गुलगंज थाने आईपीसी की धारा 323,294,506,427(34) के तहत सालिगिराम गर्ग सहित 10 लोगों पर मामला दर्ज किया गया है। पहले भी गांव के दलित परिवार की बेटी की शादी में फायरिंग करने का केस दर्ज हुआ था। उल्लेखनीय है कि पहले भी धीरेंद्र शास्त्री के भाई मारपीट सहित अन्य विवादों में रह चुके हैं। गांव के ही एक व्यक्ति का जातीय अपमान व मारपीट की थी। उस मामले में भी प्रकरण दर्ज हुआ था और जेल गए थे। एक बार फिर उनका विवाद सामने आया है। जिसमें पुलिस ने मामला दर्ज किया है। इस संबंध में धीरेंद्र शास्त्री से बात करने का प्रयास किया गया। लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका।

कटनी : मतदाताओं को जागरूक करने पुलिस ने निकाली बाइक रैली

Katni: Police took out bike rally to make voters aware कटनी ! लोकसभा चुनाव के पहले फेज में हुई कम वोटिंग से न सिर्फ चुनाव आयोग बल्कि स्थानीय जिला प्रशासन भी काफी परेशान है, जिसका असर अब सेकंड फेज में न पड़े, इसके लिए कटनी पुलिस और जिला प्रशासन द्वारा मतदाताओं को वोटिंग के लिए जागरूक करने के लिए बाइक रैली निकाली गई। बाइक रैली खजुराहो लोकसभा की मुड़वारा सीट में निकली गई, जोकि एसपी कार्यालय से निकल कर शहरीय क्षेत्रों में घूम-घूम कर सभी मतदाताओं से निर्भीकता से अपने मत का प्रयोग करते हुए एक मजबूत लोकतंत्र का निर्माण करने की अपील करते दिखे।जानकारी अनुसार एसपी कार्यालय से निकलने वाली बाइक रैली में करीब एक सैकड़ा से बाइक में सवार 200 से अधिक पुलिसकर्मी और जिला पंचायत के शासकीय कर्मी शामिल दिखे, जिन्हें जिला निर्वाचन अधिकारी अवि प्रसाद, पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन और स्वीप अधिकारी शिशिर गेमावत ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ज्यादा वोट करने की अपीलसभी बाइक सवार शहर के प्रमुख मार्गों से होकर तंग गलियों तक पहुंचे और सभी को मतदान के प्रति जागरूक करते हुए पुनः एसपी कार्यालय पहुंचकर रैली का समापन किया है। इस दौरान कलेक्टर अवि प्रसाद और कटनी पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन ने सेकेंड फेज में होने वाले मतदान पर ज्यादा से ज्यादा लोगों के साथ मतदान केंद्र पहुंचकर अपने वोट का प्रयोग करने की अपील करते दिखे।

जनरल,ऑब्जर्वर पहुंचे अमला, स्ट्रांग रूम एवं एस एस टी चेक पॉइंट का किया निरीक्षण

General, Observer arrived and inspected the staff, strong room and SST check point. हरिप्रसाद गोहे आमला। जनरल ,ऑब्जर्वर सर प्रदीप कुमार ठाकुर आज आमला पहुंचे थे । जिन्होंने सयुक्त दल के साथ लोकसभा निर्वाचन 2024 के लिए हसलपुर स्थित डाक्टर भीमराव अंबेडकर महाविद्यालय आमला में बनाए गए स्ट्रांग रूम पहुंच निरीक्षण किया । बाद हसलपुर में बनाए गए एस एस टी चेक प्वाइंट का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए । इस दौरान प्रमुख रूप से सहायक रिटर्निग अधिकारी सर शैलेंद्र बड़ोनिया, तहसीलदार पूनम साहू, नायब तहसीलदार श्याम बिहारी समेले, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत आमला संजीत श्रीवास्तव, मुख्य नगर पालिका अधिकारी विरेंद्र तिवारी, नगर निरीक्षक आमला सत्य प्रकाश सक्सेना, बोडखी चौकी प्रभारी नितिन पटेल मौजूद रहे ।

लोकसभा चुनाव के लिए बने चेक पोस्ट का , सहायक रिटर्निंग अधिकारी ने किया निरीक्षण , दिए आवश्यक दिशा निर्देश, गहनता से करे वाहनों की जांच

the Assistant Returning Officer inspected the check post set up for the Lok Sabha elections, gave necessary guidelines to check the vehicles thoroughly. हरिप्रसाद गोहे आमला । लोकसभा चुनाव वर्ष 2024 चलते तैयारियां तेज हो गई हैं । अधिकारी लगातार बैठकें लेकर व्यवस्था बना रहे हैं । सुरक्षा और सुविधा पर फोकस किया जा रहा है । बैतुल हरदा संसदीय क्षेत्र क्रमांक 29 के जिला रिटर्निंग अधिकारी एवं जिला कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी के मार्गदर्शन में चुनाव की व्यापक रूप से तैयारी की जा रही है । लोकसभा निर्वाचन 2024 के मद्देनजर सुरक्षा को और अधिक चुस्त-दुरूस्त बनाने के लिए कड़े प्रबंध किए जा रहे हैं । इस क्रम में सुरक्षा के व्यापक प्रबंध करने, तकनीकी तौर पर भी दक्ष रहने, वोटरों का किसी तरह से भयादोहन न हो यह सुनिश्चित करने के दिशा निर्देश दिए जा रहे है । लोकसभा चुनाव के लिए बनाई गई शहर के ग्राम हसलपुर में चेकपोस्ट का सहायक रिटर्निंग अधिकारी शैलेंद्र बड़ोनिया ने निरीक्षण किया चेक पोस्ट के सभी अधिकारियों को सहायक रिटर्निंग अधिकारी शैलेन्द्र बड़ोनिया ने दिशा निर्देश दिए है । चेक पोस्ट पर एसएसटी एवं एफएसटी टीम द्वारा लोकसभा आम चुनाव में प्रतिबंधात्मक सामग्री की रोकथाम के लिए की जा रही जांच का आकस्मिक निरीक्षण कर अधिकारियों को सक्रियता के साथ प्रभावी कार्यवाही करने के आवश्यक दिशा – निर्देश दिए गए । ‘लोडिंग वाहनों का गहनता से निरीक्षण किया जाये’ सहायक रिटर्निंग अधिकारी शैलेन्द्र बड़ोनिया ने निरीक्षण के दौरान वाहनों में प्रतिबंधात्मक सामग्री के परिवहन को रोकने के लिए गहनता से निरीक्षण करने एवं यात्री वाहनों में जांच के समय यात्रियों से शालीनता से व्यवहार करते हुए बैग एवं अन्य सामग्री की जांच करने के निर्देश दिएउन्होंने कहा कि लोडिंग वाहनों का गहनता से निरीक्षण किया जाए माल लदान,वस्तु,सामग्री,का जीएसटी बिल एवं गंतव्य स्थान के बारे में संतोष जनक जवाब मिलने के बाद ही वहां से आगे जाने दें । गहनता से की जाए वहानो कि जांच सहायक रिटर्निंग अधिकारी शैलेन्द्र बड़ोनिया ने अवैध शराब, अवैध हथियार या नकदी मिलने पर संबंधित विभागों को भी सूचित करने के निर्देश देते हुए चेक पोस्ट पर सभी वाहनों को आदर्श आचार संहिता की गाइड लाइन के अनुसार जांच कर कार्यवाही करने के निर्देश दिए,एसएसटी टीम से जांच के दौरान जब्ती के विषय में विस्तार से जानकारी ली एवं मौके पर मौजूद वीडियो ग्राफर से उनके द्वारा बनाए गए वीडियो चेक किया सहायक रिटर्निंग अधिकारी ने चेक पोस्ट पर सभी वाहनों की रजिस्टर में एंट्री करने के लिए कहा गया वही चेक पोस्ट में कार्यरत अधिकारीयो को निर्वचन आयोग के सभी नियमो का पालन करने के निर्देश दिए है ।

ग्वालियर : किला गेट थाने की पुलिस कर्मियों का तानाशाही रवैया

Gwalior: Dictatorial attitude of police personnel of Kila Gate police station ग्वालियर । 2024 लोकसभा चुनाव को देखते हुए आचार संहिता लगी हुई है वही पुलिसकर्मी भी तानाशाही और पुलिस की वर्दी का भोली वाली जनता को रोब दिखाने से पीछे नहीं हट रहे हैं । ऐसा ही एक मामला ग्वालियर के किला गेट थाना क्षेत्र में देखने को मिल रहा है किला गेट पुलिस कर्मियों द्वारा बिना महिला पुलिस के घर में जबरन घुस रहे हैं! फरियादी महिला श्रीमती सुषमा यादव का कहना है की रात के तक़रीबन 1 बजे कुछ पुलिस वाले बिना महिला फोर्स के मेरे मकान पर आए मैंने उनसे अंदर से कहा की कोई महिला पुलिस बुला लो मैं गेट खोल दूंगी लेकिन उन्होंने एक न सुनी और गैस कटर से गेट को काटकर अंदर कूद आए और मेरे साथ गाली गलौज कर धक्का मुक्की कर एक तरफ बिठा दिया जब मैं इनका मोबाइल में वीडियो बनाना चाहा तो उन्होंने मोबाइल छीन कर डिलीट कर मोबाइल एक तरफ फेंक दिया और मुझे किचन की तरफ ले जाकर बिठाल दिया और मेरी बेडरुम में जाकर पूरा सामान फैला दिया मैं घर में अपने बच्चों के साथ अकेली थी मुझे इतना डर लग रहा था ऐसा लग रहा था की है यह सब पुलिस वाले नशे में थी मैंने बार-बार पूछा कि मामला क्या है आप इस तरह से मेरे घर में क्यों घुस आऐ हो लेकिन मुझे कोई जानकारी नहीं दी और कहा की ज्यादा मुंह मत चला तेरा पति आ जाए तो उसे थाने भेज देना। जब मैं अपने बेडरूम में गई तो अलमारी सूट केस पूरा खुला डाला था मेरा कुछ सामान भी नहीं मिल रहा था इस तरह से घर में घुसे थे जैसे कोई आतंकवादी घर में छुपा हो जहां एक ओर सरकार महिला की सुरक्षा को लेकर बड़े-बड़े वादे करती है वही जब हमारे शहर की पुलिस ही ऐसा करने लगी तो महिला कहां सुरक्षित होगी। फरियादी श्रीमती सुषमा यादव

उज्जैन : महाकाल परिसर में प्रसाद न खरीदने पर श्रद्धालुओं को पीटा

Ujjain: Devotees beaten for not buying Prasad in Mahakal complex मुंबई से आए परिवार के साथ कालभैरव पार्किंग में कुछ लोगों ने मारपीट कर दी। प्रसाद नहीं लेने की बात पर आरोपियों ने इतना पीटा कि एक का सिर फट गया तो एक के पैरों में गंभीर चोटें आई हैं। मारपीट करने वाले बदमाशों ने महिलाओं और बच्चों के साथ भी बदसलूकी की। उज्जैन ! धार्मिक महत्व को देखते हुए बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रतिदिन यहां आते हैं। जहां विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकाल के दर्शन करने के साथ ही अन्य मंदिरों पर भी पहुंचते हैं। लेकिन, मंदिरों के बाहर पार्किंग, प्रसाद और तिलक लगाने वाले श्रद्धालुओं के साथ छोटी-छोटी बातों पर विवाद करने के साथ ही मारपीट तक कर देते हैं। जिससे उज्जैन नगरी का नाम शर्मशार हो रहा है। ऐसा ही कुछ नजारा रविवार सुबह काल भैरव क्षेत्र में देखने को मिला, जहां मुंबई से आए एक परिवार के साथ कालभैरव पार्किंग में कुछ लोगों ने इस कदर मारपीट कि एक का सिर फट गया तो एक श्रद्धालु के पैरों में गंभीर चोटें आई हैं। मारपीट करने वाले बदमाशों ने महिलाओं और बच्चों को भी नहीं छोड़ा। उन्होंने उनके कपड़े फाड़ दिए। हद तो तब हो गई जब महिलाओं ने चौकी पर मौजूद पुलिसकर्मी से बचाने की मिन्नतें की। लेकिन, उसने भी मामले को गंभीरता से नहीं लिया।जानकारी के अनुसार रिषीकेश भट्टाचार्य अपने भाई अमरदीप पिता रमेश (43) निवासी मुंबई, पत्नी अनुपमा, भाभी सेजल, बच्चे जीन, युवराज, नेत्र और इशिता बैनर्जी के साथ उज्जैन दर्शन के लिए आए थे। वे रविवार सुबह होटल से कालभैरव मंदिर दर्शन के लिए मैजिक वाहन लिया और मंदिर पहुंचे। ड्राइवर ने वाहन पार्किंग में लगाया और वे लोग लोग दर्शनों के दिए चले गए। वापस आकर पार्किंग में खड़े मैजिक वाहन में बैठे तो कुछ लोगों ने कहा कि पार्किंग में वाहन खड़ा किया है तो प्रसाद खरीदना पड़ेगा। उनसे दूसरी जगह से प्रसाद लेने की बात कही तो उन्होंने मैजिक ड्राइवर के साथ गाली गलौज शुरू कर दी। 100 डायल से भी नहीं मिली मददबताया गया कि उन्होंने प्रसाद लेने से इनकार कर दिया तो प्रसाद गाड़ी में फेंक दिया और रुपये की मांग की। साथ ही चालक को भी धमकाया। परिवार का कहना है कि करीब 50 से 70 लोगों ने उनके वाहन को घेर लिया और हमला कर दिया। वहीं महिलाओं और बच्चियों से भी छेड़छाड़ की। डायल 100 पर भी कॉल करने पर कोई मदद नहीं मिली। जिसके बाद मौके पर मौजूद एक पुलिसकर्मी ने उन्हें वहां से निकाला और अस्पताल पहुंचे, साथ ही भैरवगढ़ थाने में भी मामले की शिकायत की गई है।इन लोगों ने की गई मारपीटअमरदीप भट्टाचार्य, ऋषिकेश, इशिता, अमरदीप, युवराज, अनुपमा, जीत, नेत्रा, शेजल पीड़ित परिवार ने विवाद कर रहे लड़कों को रोका तो करीब दो दर्जन से अधिक लड़के इकट्ठे हो गए और उन्होंने लोहे की रॉड, डंडे और पाइप से मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में अमरदीप का सिर फट गया और उसके भाई के पैरों में चोट है। इस दौरान बदमाशों ने बच्चों और महिलाओं के कपड़े फाड़कर बुरी नीयत से छुआ और ड्रायवर को जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित परिवार ने बताया कि वे लोग भीड़ में मदद की गुहार लगाते रहे, लेकिन उन्हें कोई बचाने नहीं आया। मंदिर के पास चौकी पर एक एएसआई ड्यूटी कर रहा था। सेजल उसके पास गई, हाथ जोड़े और पैर पड़े तब वह चौकी से उठकर पार्किंग तक आया और ड्रायवर से गाड़ी बाहर निकालने की बात कही। इसके बाद ये लोग उसी मैजिक वाहन से भैरवगढ़ थाने पहुंचे, जिसके बाद एक होमगार्ड सैनिक घायलों को जिला अस्पताल लेकर पहुंचा और इलाज शुरू कराया। जानकारी के अनुसार रिषीकेश वकील हैं और उनके भाई अमरदीप मुंबई कोर्ट में सरकारी वकील हैं। रिषीकेश की पत्नी अनुपमा और भाभी सेजल भी वकील हैं। बच्चे स्कूल में पढ़ते हैं। रिषीकेश ने बताया कि बदमाशों ने बेटे के कपड़े फाड़ दिये इस कारण उसे बिना कपड़ों के घायल हालत में अस्पताल लेकर आना पड़ा है। कालभैरव पार्किंग में मारपीट की घटना की जानकारी देते हुए जब एसपी प्रदीप शर्मा से चर्चा की गई तो उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

जहांनुमा होटल के मालिक ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, नवाब खानदान से है ताल्लुक

Jahannuma hotel owner commits suicide by shooting himself, belongs to Nawab family भोपाल का प्रतिष्ठित होटल के मालिक नादिर खान ने बुधवार सुबह निवास पर खुद को गोली मार ली। बताया जा रहा है कि वे डिप्रेशन में थे। पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। जांच की जा रही है। भोपाल ! राजधानी के सबसे प्रतिष्ठित होटलों में शामिल जहांनुमा होटल के मालिक नादिर खान ने बुधवार सुबह खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है, लेकिन उनके कई महीनों से डिप्रेशन में होना बताया जा रहा है। नादिर ने श्यामला हिल्स थाना क्षेत्र में बाल भवन के पास स्थित अपने निवास पर बुधवार सुबह 10 बजे अपने लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मारी है। नादिर का बीते 6 माह से डिप्रेशन का इलाज चल रहा था। उनके दो बेटे हैं, जिनका नाम अली और जफर है। उनकी पत्नी का नाम सोनिया बिब्बो है। नवाब खानदान से ताल्लुक होने के कारण महिलाओं को बिब्बो कहा जाता है। बताया जाता है कि नादिर राशिद भोपाल की शासिका रहीं सुरैय्या के बेटे हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं। मामला राजधानी के एक प्रतिष्ठित कारोबारी के गोली मारकर आत्महत्या करने का होने के कारण पुलिस बहुत गंभीरता से जांच कर रही है। पुलिस ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि नादिर राशिद की उम्र करीब 65 वर्ष से अधिक है। उन्होंने अपने कमरे में गोली मारी है। सुसाइड नोट अभी तक बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना स्थल का पुलिस अधिकारियों के साथ एफएसएल की टीम जांच कर रही है। नादिर खान के गोली मारकर आत्महत्या करने की सूचना जैसे ही लोगों मिली, उनके चाहने वालों और परिचितों का घर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। देखते ही देखते उनके निवास के बाहर सैकड़ों की संख्या में लोग एकत्रित हो गए।

आलीराजपुर टोल मार्ग पर बस पलटी, 11 यात्री घायल

Bus overturns on Alirajpur toll road, 11 passengers injured झाबुआ जिले से नर्मदा किनारे कोटेश्वर तीर्थ स्नान के लिए जा रही यात्रियों से भरी एक बस अचानक पलट गई। धार। कुक्षी-आलीराजपुर टोल मार्ग पर ग्राम आली और तालनपुर के मध्य मंगलवार सुबह 9 बजे यात्री बस पलट गई। इस दुर्घटना में 11 यात्री घायल हो गए।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार झाबुआ जिले से नर्मदा किनारे कोटेश्वर तीर्थ स्नान के लिए जा रही यात्रियों से भरी एक बस अचानक पलट गई। घायलों का इलाज कुक्षी के सिविल अस्पताल में किया जा रहा है ।बताया जाता है कि बस झाबुआ जिले के राणापुर से निसरपुर जा रही थी। यात्रियों से भरी बस तालनपुर के समीप पलट गई । इस दुघर्टना में 11 यात्रियो को चोट आई। इस घटना की सूचना मिलते ही भाजपा प्रदेश मंत्री जयदीप पटेल अपने साथियों के साथ घटनास्‍थल पर पहुंच गए। घायल यात्रियों को एम्बुलेंस से सिविल हॉस्पिटल कुक्षी पहुंचाया गया। घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था की गई है। डॉक्‍टरों के अनुसार घायलों का इलाज अभी जारी है।

पुलिस ने दबिश दे कर शराब निर्माण और परिवहन में लिप्त दो आरोपियों को 120 लीटर महुआ शराब के साथ किया गिरफ्तार

Police raided and arrested two accused involved in liquor manufacturing and transportation with 120 liters of Mahua liquor. इक़बाल अंसारीबुरहानपुर ! आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री देवेन्द्र कुमार पाटीदार व्दारा सभी थाना प्रभारियों को अवैध शराब निर्माण, परिवहन, क्रय-विक्रय के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं। उनके निर्देशो के पालन में अति. पुलिस अधीक्षक अंतरसिंह कनेश एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) नेपानगर निर्भयसिंह अलावा के मार्गदर्शन में दि. 22/03/2024 को खकनार पुलिस ने दो अलग अलग जगह अवैध हाथ भट्टी शराब बनाने एवं ले जाने की सूचना पर पहले व्यक्ति को पांढरी चैक पर घेराबंदी की गई। वहां एक व्यक्ति मोटर सायकल पर कच्ची महुआ अवैध शराब लेकर आते दिखा जिसे पास आने पर टीम द्वारा पकड़ा गया। जिस का नाम पता पुछते अपना नाम धुरसिंह पिता मगन भिलाला निवासी सावली बताया जिसके कब्जे से करीबन 60 लीटर शराब जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। दुसरा व्यक्ति सावलीडेम फाल्या में अवैध शराब बनाने का काम कर रहा था । जिसे भी पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर सावली डेम के पास से हाथ भट्टी अवैध महुआ शराब बनाते हुए पकड़ा। जिसका नाम पता पुछने पर उसने अपना नाम बुटासिंह पिता छतरसिंह भिलाला निवासी सावली बताया। मौके पर करीबन 60 लीटर कच्ची महुआ शराब मिली तथा महुआ लहान मौके पर नष्ट किया गया । दोनो आरोपियों के कब्जे से कुल 120 लीटर शराब जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया ।दोनो आरोपियों के विरुद्ध थाना खकनार में पृथक-पृथक अपराध क्रमांक 209/2024, 210/2024 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पंजीबद्ध किया गया। गिरफ्तार आरोपीगण का विवरण:- इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका :-निरीक्षक विनय आर्य, सउनि अमित हनोतिया ,आर.शादाब अली, आर.संदीप कास्डे।

पुलिस के जाल में फंसा ‘मच्छर’ देसी शराब बेचने निकला था

‘Mosquito’ trapped in police net, had come out to sell country liquor पुलिस ने बताया कि शराब तस्कर अरुण बेहद दुबला पतला था, इसलिए लोगों ने उसका नाम मच्छर रख दिया. दुबली पतली कद काठी के कारण मच्छर अक्सर पुलिस गिरफ्त से बच निकलता था. अरुण बहुत ही कम उम्र में देसी शराब की तस्करी से जुड़ गया था गुना ! देसी शराब की तस्करी के मामले में ‘मच्छर’ को गिरफ्तार किया गया है. आरोपी के पास से देसी शराब की दो बड़ी केन बरामद की गई हैं जिसमें शराब भरी हुई थी. अरुण उर्फ मच्छर की तलाश पुलिस को काफी दिनों से थी. लेकिन मच्छर इतना ज्यादा शातिर था कि पुलिस की उसे गिरफ्तार नहीं कर पा  रही थी. लेकिन कानून के हाथों में आखिरकार मच्छर फंस ही गया. पुलिस ने जाल बिछाया जिसमें मच्छर रंगे हाघों पकड़ा गया. आरोपी अरुण उर्फ मच्छर कच्ची देसी शराब बेचने निकला था. विनायक खेड़ी कब्रिस्तान के पास देसी शराब से भरी प्लास्टिक की दो केन लेकर मच्छर खड़ा हुआ था. तभी कैंट पुलिस ने इसे घेर लिया और गिरफ्तार कर लिया. गुना में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस का अभियान चल रहा है. सिटी कोतवाली पुलिस ने भी गौरव चौरसिया नाम के युवक को देसी शराब बेचते हुए गिरफ्तार किया है. गुना में बड़े पैमाने पर अवैध देसी शराब की बिक्री होती है. हाथ भट्टी से बनी हुई शराब की कीमत कम होने के कारण शराबियों की पहुंच में भी होती है. अवैध देसी शराब के खिलाफ पुलिस कार्रवाई भी करती है.

अवैध शराब से भरा कंटेनर पुलिस ने किया जब्त , जिसकी कीमत 96 लाख बताई जा रही है, दो आरोपी गिरफ्तार

Police seized a container full of illegal liquor, the value of which is said to be Rs 96 lakh, two accused arrested. शराब की पेटियों के संबंध में वैध दस्तावेज नहीं होने पर पुलिस ने कंटेनर चालक और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने कंटेनर से 1000 पेटियां जब्त की गई हैं, जिनकी कीमत 96 लाख रुपये है। शाजापुर ! सुनेरा पुलिस और जिला आबकारी की संयुक्त टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करने में सफलता हासिल की है। जिला पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत के निर्देश पर उकावता पुलिस चौकी पर लगाए गए चेकिंग पॉइंट पर एक कंटेनर को रोका गया। यह कंटेनर सारंगपुर की ओर से आ रहा था। संदिग्ध होने पर कंटेनर को उकावता पुलिस चौकी लाया गया। जहां चेकिंग में कंटेनर से 1000 पेटी अंग्रेजी शराब मिली। शराब की पेटियों के संबंध में आरोपियों के पास कोई वैध दस्तावेज नहीं होने के कारण आरोपी से 1000 पेटियां और कंटेनर (UP 38 AT 3932) जब्त कर लिया गया। साथ ही पुलिस ने अनवर कमाल पिता मो. नाजिम (39), असमार पिता अंसार (39) निवासी संभल जिला उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। मदिरा का अवैध परिवहन किए जाने पर अप.क्र. 71/2024 मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (1) (क) एवं 34(2) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। बरामद अंग्रेजी शराब की कीमत 96 लाख रुपए के करीब बताई जा रही है। अंग्रेजी शराब और ट्रक समेत पुलिस ने एक करोड़ 16 लाख का मश्रुका जब्त किया है।

कुठला पुलिस ने नशे की सौदागरों के ऊपर की कार्यवाही 2 लाख का गांजा, एक बाइक भी हुई बरामद काबिग गस्त के दौरान

Kuthla police took action against drug dealers, Ganja worth Rs. 2 lakhs, a bike also recovered during Kabig patrolling. कटनी। क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा का माहौल निर्मित करने के उद्देश्य से चलाए गए कांबिंग गस्त के दौरान कुठला पुलिस ने रविवार रात तीन गांजा तस्करों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। पकड़े गए आरोपियों के पास से एक बाइक सहित लगभग 2 लाख का माल बरामद किया गया है। दो अलग-अलग स्थान से पकड़े गए गांजा तस्करों से पुलिस के द्वारा पूछताछ की जा रही है।कार्यवाहियों के संबंध में जानकारी देते हुए कुठला थाना प्रभारी अभिषेक चौबे ने बताया कि अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन के द्वारा विगत रात्रि जिले भर में कांबिंग गस्त करने के निर्देश दिए गए थे। उप पुलिस अधीक्षक मनोज केड़िया एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती ख्याति मिश्रा के मार्गदर्शन में कांबिंग गस्त करते हुए कुठला पुलिस के द्वारा दो अलग-अलग स्थान से तीन आरोपियों को गांजे सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की गई है।उन्होंने बताया कि मुखबिर की सूचना के आधार पर देर रात लगभग 11:30 बजे लमतरा ब्रिज के ऊपर ग्राम बसाडी थाना बड़वारा निवासी 21 वर्षीय भूपत पिता मुन्नीलाल पटेल एवं 21 वर्षीय ग्राम बसाड़ी निवासी आनंद पिता पूनम पटेल को एक बाइक के जरिए गांजा ले जाते हुए पकड़ा गया। आरोपी बाइक क्रमांक एमपी 21 जेडए 0148 के जरिए एक बोरी में लगभग 3 किलो गांजा लेकर जाते हुए पकड़े गए हैं। इसी तरह एक अन्य मामले में मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही को अंजाम देते हुए थाने के समीप ट्रांसपोर्ट नगर से रीठी थाना अंतर्गत ग्राम सुकमा निवासी 32 वर्षीय इंदु पारधी पिता राम रस पारधी को एक थैले में गांजा ले जाते हुए पकड़ा गया। उक्त आरोपी के पास से थैली में रखा लगभग 3:30 किलो ग्राम गांजा बरामद किया गया है। दोनों प्रकरणों में पुलिस के द्वारा कार्यवाही करते हुए बाइक सहित लगभग 2 लाख का माल बरामद किया गया है। तीनों आरोपियों के खिलाफ 8/ 20 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए प्रकरण दर्ज किए गए हैं। उक्त आरोपी गांजा कहां से लेकर आए और कहां लेकर जा रहे थे, इसकी जानकारी जुटाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

आईपीएस अजय शर्मा हर महीने किराए से कमा रहे 2.50 लाख रुपए  

IPS Ajay Sharma is earning Rs 2.50 lakh every month from rent. भोपाल। मध्य प्रदेश के आईपीएस अफसर ने संपत्ति का बुरा पेश किया है। मध्य प्रदेश कैडर के स्पेशल डीजी शैलेश सिंह के पास सबसे ज्यादा पुश्तैनी जमीन है। वहीं ईओडब्ल्यू में पदस्थ डीजी अजय शर्मा को हर महीने ढाई लाख रुपए की आय किराए से होती है। खास बात है कि मध्य प्रदेश के 246 अफसर ने ही संपत्ति की जानकारी दी है, जबकि 23 आईपीएस में कोई भी रिकॉर्ड संपत्ति के बारे में नहीं जमा किया है। स्पेशल डीजे गोविंद प्रताप सिंह के पास भी उत्तर प्रदेश में पुश्तैनी जमीन है। उन्होंने अपने आईपीआर में बताया है कि उत्तर प्रदेश मध्य प्रदेश में कई संपत्तियां हैं। इसके अलावा कुछ जमीनों को बेचकर उन्होंने प्रापर्टी भी खरीदी है। ईओडब्ल्यू के डीजी अजय शर्मा ने बताया है कि दिल्ली के फ्लैट से 2 लाख से अधिक किराया मिलता है। भोपाल के एक मकान से 66 हजार से अधिक किराया मिलता है। दीपक हाउसिंग सोसाइटी में बने प्लॉट से 1 लाख 10 हजार की आय होती है। वही चंदनपुर परिवार की जमीन से डेढ़ लाख रुपए का रेंट उन्हें हर महीने मिलता है। डेढ़ लाख की जमीन की कीमत 29 साल में 51 लाख पहुंची आईपीएस और स्पेशल डीजी सुषमा सिंह ने हुजूर इलाके में आधा एकड़ जमीन 1995 में खरीदी थी। उसे वक्त डेढ़ लाख रुपए देकर अपने नाम जमीन कराई थी। जिसकी मौजूदा कीमत 51 लाख के पार हो चुकी है। उन्होंने बताया कि जमीन पर मकान बनाया गया है। इसके लिए पति और जीपीएफ की सेविंग से कंस्ट्रक्शन किया गया है। झील किनारे आईपीएस का एक करोड़ का बंगला आईपीएस राजेश चावला ने संपत्ति का ब्यौरा देते हुए कहा कि उनके नाम पर कोई संपत्ति नहीं है। पत्नी के नाम पर संपत्ति खरीदी गई है। उन्होंने बताया कि शाहपुरा स्थित इस सेक्टर में साल 2021 में एक करोड़ से अधिक में संपत्ति खरीदी गई। चावला जमीन पर बंगला बनवा रहे हैं। इसके अलावा उनके पास 55 ला ख रुपए का बागसेवनिया इलाके में फ्लैट भी है। जिसे उन्होंने साल 2017 में खरीदा था।  श्रीवास्तव ने उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में किया निवेश साल 1992 बैच के आईपीएस पंकज कुमार श्रीवास्तव ने मध्य प्रदेश में अपनी कोई संपत्ति नहीं खरीदी है। उन्होंने उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में फ्लैट और मकान खरीदा है। श्रीवास्तव ने अपनी संपत्ति की जानकारी देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में 40 लाख रुपए का फ्लैट 2012 में खरीदा था। जिसकी मौजूदा कीमत 1 करोड़ 25 लाख है। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड के अल्मोड़ा में साल 2009 में 5 लाख की जमीन खरीदी गई थी। जिसकी मौजूदा कीमत 15 लाख है। वही 25 लाख रुपए का मकान भी खरीदा था। जिसकी मौजूदा कीमत 50 लाख रुपए है।  इन आईपीएस की संपत्ति का रिकॉर्ड  -साल 1990 बैच के आईपीएस अशोक अवस्थी के पास पिता का मकान है। जिसे उन्होंने रिकंस्ट्रक्शन कर बनाया है। उन्होंने160 लाख रुपए मकान की कीमत बताई है।- साल 1995 बैच की एडीजी योगेश देशमुख के पास पांच संपत्ति है। उन्होंने संपत्ति का ब्यौरा देते हुए यह नहीं बताया है कि मौजूदा संपत्ति की कीमत कितनी है। देशमुख के पास बैतूल, दिल्ली और भोपाल सहित महाराष्ट्र में संपत्ति है।

डीजीपी बनने की रेस में कैलाश मकवाना, प्रशासनिक टिप्पणी और अनुशंसा से हो जाएंगे बाहर

Kailash Makwana in the race to become DGP, will be out of administrative comment and recommendation भोपाल। मध्य प्रदेश लोकायुक्त संगठन में विशेष स्थापना पुलिस के पूर्व प्रमुख रहे कैलाश मकवाना की लोकायुक्त द्वारा लिखी गई खराब सीआर के मामले में जब मकवाना ने राज्य शासन को रिव्यू के लिए लिखा तो तत्कालीन मुख्यमंत्री ने आईपीएस अधिकारी की सीआर में सुधार किया। हालांकि सिर्फ नंबर ही पूर्व सीएम बढ़ा सके। अब यह मामला इसलिए चर्चा में हैं क्योंकि मकवाना डीजीपी की रेस में हैं। ऐसे में उनकी सीआर में कम नंबर रेस से बाहर होने की आसार बना रही है। वहीं जानकारों का कहना है कि एक बार सीएम ने सीआर में सुधार किया है तो फिर दुबारा बदलाव की गुंजाइश नहीं होती है। मध्य प्रदेश के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी 1988 बैच के कैलाश मकवाना की लोकायुक्त संगठन की विशेष पुलिस स्थापना में पोस्टिंग और लोकायुक्त जस्टिस एनके गुप्ता से उनके मतभेदों के बाद सवा साल पहले स्थानांतरण के बावजूद मकवाना-गुप्ता विवाद खत्म नहीं हुआ है। जस्टिस गुप्ता ने मकवाना की लोकायुक्त की विशेष पुलिस स्थापना में करीब छह महीने की पदस्थापना के दौरान उनके कामकाज को लेकर सीआर लिखी तो तबादले के बाद शांत पड़ा दोनों के बीच का विवाद फिर सुर्खियों में आ गया।  सीआर में नंबर देने में कंजूसी  सूत्रों के मुताबिक मकवाना के तबादले के कुछ महीने बाद लोकायुक्त ने सीआर लिखी तो उसमें उनकी कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए और नंबर देने में कंजूसी की। सीआर में दस में से पांच नंबर दिए गए। मकवाना को अपनी सीआर खराब किए जाने पर नाराजगी हुई और उन्होंने सलाह मशविरे के बाद सीआर के रिव्यू के लिए राज्य शासन को पत्र लिखा जिसमें जस्टिस गुप्ता द्वारा लिखी गई सीआर को दुर्भावनापूर्ण बताया।  यह भी सही है कि लोकायुक्त ने सीआर में कम नंबर की वजह भी बताई। मकवाना ने एक पूर्व डीजी की आय से अधिक संपत्ति पर कार्रवाई नहीं करने की वजह भी दी। फिर लोकायुक्त से मकवाना हटे तो पूर्व डीजी के खिलाफ मामला भी दर्ज हुआ।  सीआर की समीक्षा के बाद सुधार  सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मकवाना ने राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग को लोकायुक्त जस्टिस गुप्ता द्वारा लिखी गई सीआर के रिव्यू के लिए लिखा तो मामला तत्कालीन सीएम के पास पहुंचा। उन्होंने मामले में सीआर का परीक्षण किया और सीआर में मकवाना को दिए गए नंबर पांच से बढ़ाकर छह कर दिए।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet