LATEST NEWS

एसडीएम साहेब के रुतबे को सीएम ने किया ध्वस्त,

CM destroyed the status of SDM Saheb सीएम ने SDM को किया निलंबित, कार ओवर टेक करने पर एसडीएम ने युवकों को पीटा था उमरिया ! मध्यप्रदेश के उमरिया जिले के बांधवगढ़ में एसडीएम की गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। आरोप है कि एसडीएम इस बात से गुस्सा हो गए थे कि दो युवकों ने उनके वाहन को ओवर टेक कर दिया था। उमरिया जिले का यह ताजा मामला है, जहां दो युवकों को एस एसडीएम के वाहन को ओवर टेक करना महंगा पड़ गया। बताया जा रहा है कि दोनों युवकों की जमकर पिटाई कर दी। युवकों के वाहन में भी जमकर तोड़फोड़ कर दी गई। इस मामले में पुलिस ने एसडीएम सहित चार लोगों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की है। इधर, पत्रिका की खबर के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बांधवगढ़ एसडीएम को सस्पेंड करने के निर्देश दे दिए।मध्यप्रदेश के उमरिया जिले के बांधवगढ़ में एसडीएम की गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। आरोप है कि एसडीएम इस बात से गुस्सा हो गए थे कि दो युवकों ने उनके वाहन को ओवर टेक कर दिया था। एसडीएम ने दोनों युवकों को खुद भी पीटा और अपने ड्राइवर और अन्य लोगों से भी पिटवाया। इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। पुलिस के मुताबिक दोनों युवकों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। वे दोनों भी भर्ती हैं। घायल युवक ने बताया कि मेरी गलती सिर्फ इतनी थी कि वे अपने काम से जा रहे थे और देरी हो रही थी। इसलिए तेज वाहन चला रहा था। इसी वजह से एसडीएम की गाड़ी को मैंने ओवरटेक कर दिया। इसके बाद एसडीएम ने खुद मेरी पिटाई की और अपने ड्राइवर और अन्य लोगों से भी मुझे पिटवा दिया। सीएम ने दिए एसडीएम को हटाने के निर्देश एफआईआर होते ही मुख्यमंत्री मोहन यादव ने एसडीएम को हटाने के निर्देश दे दिए हैं। इधर, एसपी निवेदिता नायडू ने बताया कि एफआईआर एसडीएम अमित सिंह के अलावा तहसीलदार विनोद कुमार, एसडीएम के वाह नचालक नरेंद्र दास पनिका और तहसीलदार के सहयोगी संदीप सिंह के खिलाफ हुई है। ” एसडीएम की सफाई “ यह पूरा मामला एसडीएम बांधवगढ़ अमित सिंह से जुड़ा है। इस मामले में एसडीएम अमित सिंह की सफाई आई है। उन्होंने कहा है कि मैंने युवकों को नहीं पटा, बल्कि जब उनकी पिटाई हो रही थी तो मैंने बीच-बचाव किया था। एसडीएम का कहना है कि दोनों युवक नशे में थे। वो तेज रफ्तार से वाहन चला रहे थे। उन्होंने मेरी गाड़ी को ओवरटेक किया और जब हमने उनकी गाड़ी रुकवाई तो वे लोग हमारे साथ झग़ने लगे। दोनों युवकों ने जब मुझ पर हाथ उठाया तो मेरे साथ के लोगों ने उन्हें पीटना शुरू कर दिया। फिर भी मैं उनका बचाव ही कर रहा था। मैं बस उन्हें यही समझा रहा था कि युवकों को पुलिस के हवाले कर देते हैं। इस मामले में पुलिस ने एसडीएम सहित चार लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस पता लगाने की कोशिश कर रही है कि गलती किसकी है। युवकों को पीटने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। क्योंकि कानून को हाथ में लेने का अधिकार किसी को नहीं है।

ग्वालियर सेंट्रल जेल में राम धुन ,भजन कीर्तन का आयोजन

Ram Dhun, Bhajan Kirtan organized in Gwalior Central Jail ग्वालियर ! सेंट्रल जेल में बने नवनिर्मित मंदिर में राम परिवार की प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन 22 जनवरी को होगा जिसके लिए ग्वालियर सेंट्रल जेल में राम धुन शुरू हो चुकी है और 22 जनवरी तक अनवरत यह जारी रहेगी.खास बात यह है कि इस मंदिर में भी प्राण प्रतिष्ठा भगवान राम की होगी और वह भी जिस घड़ी अयोध्या में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा होगी तभी खास बात है कि सेंट्रल जेल में चल रही राम धुन में हिंदू कैदियों के साथ ही मुस्लिम धर्म से जुड़े बंदी भी इस आयोजन में अपना सहयोग दे रहे हैं. केंद्रीय जेल में भी भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी इसके लिए जेल में एक नया मंदिर भी बनाया गया है इसके अलावा इसी मंदिर के साथ-साथ जेल के दूसरे सेक्टर में मां भगवती के लिए भी एक नया मंदिर बनाया गया है जिसमें मां माता रानी की भी प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी इस दौरान मंदिर में पूरा भक्ति में माहौल देखने को मिल रहा है कैदी भी भजन कीर्तन करने में लगे हुए हैं। यहां 24 घंटे रामधन बजाई जा रही है जिसमें सेंट्रल जेल के कैदी शामिल हो रहे हैं और 22 जनवरी तक प्राण प्रतिष्ठा होने तक अनवरत जारी रहेगा. जेलर विदित सिरवैया ने बताया किभगवान राम की जो स्थापना की जानी है। उसके लिए भगवान की मूर्ति जयपुर से लाई गई है इस मूर्ति की ऊंचाई लगभग ढाई फीट बताई जा रही है। मूर्ति में पूरा राम दरबार समाया हुआ है। मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा से पहले संपूर्ण हवन चल रहा है। और रोजाना प्राण प्रतिष्ठा के लिए पाठ किया जा रहा है। जिसमें जेल के कैदी बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं और निरंतर जाप भी कर रहे हैं।

आईजी ने लगाया पौधा, थाना परिसर में की सफाई।

IG planted a sapling and cleaned the police station premises.– आवासीय, थाना परिसर में बेहतर स्वक्षता बनाने दिए निर्देश । हरिप्रसाद गोहे आमला। रेंज आईजी ईरशाद वली एवं जिला पुलिस अधीक्षक बैतूल सिद्धार्थ चौधरी गुरुवार थाना आमला पहुंचे थे । रेंज आईजी के थाना आमला आगमन का मुख्य उद्देश शासन के निर्देश पर रेंज अंतर्गत आने वाले विभिन्न जिलों के पुलिस थानों में आवासीय, एवं थाना परिसर में स्वक्षता अभियान चलाकर वहा चाक चौबंद सफाई व्यवस्था बनाए जाना था । इस मौके पर आईजी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना परिसर में पौधा लगा परिसर में बेहतर सफाई व्यवस्था बनाई गई । इस दौरान आईजी ने पुलिस अधिकारी कर्मचारी को निर्देशित कर कहा आगामी 20 तारीख तक थाना परिसर में कर्मचारी श्रमदान कर स्वक्षता अभियान चला लोगों स्वक्षता के लिए जागरूक करे।

निरीक्षक संतोष पंद्रे को मिला ग्रहमंत्री अन्वेषण उत्कृष्टता पदक

Inspector Santosh Pandre received Home Minister’s Exploration Excellence Medal हरिप्रसाद गोहे आमला ! हरिप्रसाद गोहे शासकीय पदेन कर्तव्य का निर्वहन व्यक्ति द्वारा अगर पूर्ण निष्ठा ईमानदारी किया जाए तो निश्चित ही सफलता प्राप्त होती है । कुछ ऐसा ही बैतूल जिले में पदस्थ रहे निरीक्षक संतोष पंद्रे ने भी जिले पदस्थ तैनाती के दौरान बेहतर पुलिस कर्तव्य निर्वहन बतौर निरीक्षक रह किया था । जिसको आज केंद्रीय गृह मंत्री भारत सरकार अमित शाह ने सराहा और निरीक्षक संतोष पंद्रे को अपराध अनुसंधान में आपकी सेवाओं को मान्यता देते हुए ग्रहमंत्री अन्वेषण उत्कृष्टता पदक वर्ष 2024 प्रदान कर समन्नित किया । गौरतलब हो की निरीक्षक पंद्रे द्वारा वर्ष 2018 में गंज थाना अंतर्गत आने वाले भीलावाड़ी गांव में हुए हत्या के मामले में बतौर निरीक्षक अपराध विवेचना की थी जिसमे आरोपी को आजीवन कारावास की सजा मिली है । निरीक्षक पंद्रे बैतूल जिले के विभिन्न थानों में पदस्थ रहे वर्तमान में रीवा सिविल थाने में पदस्थ है ।

सबसे सीनियर आईएएस की वल्लभ भवन से बाहर पोस्टिंग: केंद्र से रिलीव हुए संजय बंदोपाध्याय बने अध्यक्ष कर्मचारी चयन मंडल

Most senior IAS posted outside Vallabh Bhawan भोपाल। मध्य प्रदेश कैडर के सबसे सीनियर आईएएस अधिकारी संजय बंदोपाध्याय को मंत्रालय से बाहर पोस्टिंग दी गई है। हाल ही में संजय बंदोपाध्याय केंद्रीय प्रति नियुक्ति से वापस मध्य प्रदेश कैडर लौटे हैं। उन्हें अध्यक्ष कर्मचारी चयन मंडल की जिम्मेदारी दी गई है। पंचायत और ग्रामीण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव मलय श्रीवास्तव के पास फिलहाल इस विभाग का अतिरिक्त प्रभार था। उन्हें मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल के अध्यक्ष के पद से रिलीव कर दिया गया है। मुख्य सचिव वीरा राणा के पास अध्यक्ष माध्यमिक शिक्षा मंडल का अतिरिक्त प्रभार रहेगा। जानकारों का कहना है कि कैडर के मुताबिक संजय बंदोपाध्याय और वीर राणा दोनों ही 1988 बैच के अधिकारी हैं लेकिन सीनियरिटी और डीओपीटी के नियम के मुताबिक उन्हें मंत्रालय के बाहर पोस्टिंग दी गई है। मुख्य सचिव के फैसले के समय संजय बंदोपाध्याय केंद्रीय प्रति नियुक्ति पर थे। इसलिए उन्हें मध्य प्रदेश में मुख्य सचिव के पद से दूर रहना पड़ा था। हाल ही में केंद्र सरकार ने संजय बंदोपाध्याय को मध्य प्रदेश कैडर में वापस भेज दिया है। इसलिए मुख्य सचिव वीरा राणा के रहते संजय बंधोपाध्याय की पदस्थापना मंत्रालय में नहीं हो सकती है।

पत्नी की पिटाई और सरकार के खिलाफ कोर्ट बाजी से 20 महीने से भुगत रहे स्पेशल डीजी सजा

Special DG is facing punishment for 20 months due to beating of wife and court case against the government भोपाल। मध्य प्रदेश के सबसे सीनियर आईपीएस अफसर की पुलिस मुख्यालय में दुर्गति हो रही है। करीब 20 महीने से अधिक का समय हो बीत चुका है। स्पेशल डीजी पुरुषोत्तम को बिना काम के ही पुलिस मुख्यालय में बैठाया गया है। इस बात से खफा होकर आईपीएस पुरुषोत्तम शर्मा सरकार से वीआरएसमांग चुके हैं लेकिन शर्मा की इस मांग को सरकार खारिज कर चुकी है। पत्नी की पिटाई करने के वीडियो वायरल होने की सजा शर्मा रिटायरमेंट से पहले भुगत रहे हैं। खास बात है कि मध्य प्रदेश के डीजीपी सुधीर सक्सेना से कैडर के मुताबिक शर्मा सीनियर है। मध्य प्रदेश कैडर की 1986 बैच की अधिकांश अफसर रिटायर हो चुके हैं। शर्मा इकलौते हैं जो इस बैच में सीनियर मोस्ट है। जबकि सुधीर सक्सेना मध्य प्रदेश के डीजीपी साल 1987 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। साल 2020 में शर्मा की पत्नी ने मारपीट की शिकायत की थी। पिटाई का वीडियो भी वायरल हुआ था। हालांकि इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई कि आखिर यह वीडियो कब का है लेकिन सरकार ने इस वीडियो के सामने आने के बाद उन्हें निलंबित कर दिया था। सरकार के एक्शन पर शर्मा ने आपत्ति जताते हुए कैट में आवेदन दिया था। कैट ने भी शर्मा के आवेदन को सही माना और सरकार को निर्देश दिए कि निलंबन को बहाल किया जाए। सरकार ने कैट के आदेश को भी अनसुना कर दिया। जिसके बाद शर्मा ने हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट का रुख किया। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद उन्हें साल 2022 में पुलिस मुख्यालय में स्पेशल डीजी की कुर्सी मिल गई लेकिन इसके बाद भी सरकार ने शर्मा को कोई काम नहीं दिया। गृह विभाग का तर्क: कई मामलों की चल रही जांचस्पेशल डीजी शर्मा को पीएचक्यू में काम नहीं दिए जाने पर गृह विभाग का अलग तर्क है। अधिकारी ने बताया कि शर्मा के खिलाफ दो जांच चल रही है। अभियोजन में रहते हुए नियमों को अनदेखा करते हुए अटैचमेंट किए थे। जबकि सरकार से उन्हें अनुमति लेनी चाहिए थी। वहीं सरकारी पद पर रखते हुए निजी कार्यों के लिए दिल्ली के आफिस का इस्तेमाल किया था। इसलिए उन्हें पत्नी की पिटाई के मामले से पहले ही तत्कालीन डीजीपी वीके सिंह ने काम छीन लिया था। अप्रैल में होंगे रिटायर सक्सेना नवंबर में रिलीवसाल 1986 बैच के स्पेशल डीजी पुरुषोत्तम शर्मा अप्रैल में रिटायर हो जाएंगे। इसके बाद 1987 बैच की सुधीर कुमार सक्सेना मध्य प्रदेश के डीजीपी रिटायर होंगे। यह माना जा रहा है कि उन्हें एक्सटेंशन नहीं दिया जाएगा। हालांकि लोकसभा का चुनाव सक्सेना के रहते ही होगा। चुनाव के परिणाम के बाद भी सक्सेना मध्य प्रदेश में डीजेपी का पद रहेगा। उनका रिटायरमेंट नवंबर में होगा। 2025 में चार स्पेशल डीजी होंगे रिटायर, डीजीपी की रेस से रहेंगे बाहर1 साल बाद 2025 में स्पेशल डीजी रैंक के चार अधिकारी रिटायर होंगे। खास बात है कि चारों आईपीएस के पास 2 साल का समय नहीं है 1987 बैच के सीनियर आईपीएस शैलेश सिंह 2025 फरवरी में रिटायर हो जाएंगे। होमगार्ड में पदस्थ डीजी अरविंद कुमार में रिटायर होंगे। हालांकि अरविंद कुमार सेंट्रल में डीजी के पद के लिए इंपैनेल्ड हो चुके हैं। सेंट्रल एजेंसी में उन्हे डीजी का पद मिल सकता है लेकिन मध्य प्रदेश सरकार ने उन्हें अब तक रिलीव नहीं किया है। इसके बाद सुधीर कुमार शाही भी जनवरी महीने में ही रिटायर हो जाएंगे। 1988 बैच के कैलाश मकवाना अभी मध्य प्रदेश पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन में पदस्थ है। 2025 में दिसंबर में रिटायर होंगे। चारों अफसर के पास 2 साल का समय नहीं है। जिसके कारण डीओपीटी के नियम के कारण उनका डीजीपी बनना मुश्किल है।

45 एनकाउंटर करने वाले पुलिस अधिकारी जिनके नाम से थर्राते थे चंबल के डकैत, लेकिन अब खुद थाने में लगा रहे गुहार

Chambal’s dacoits used to tremble with the name of 45 encounter police officers, but now they themselves are appealing to the police station. भिण्ड ! मध्य प्रदेश के चंबल इलाके में केडी सोनकिया उर्फ केशवदास सोनकिया ऐसा नाम है जिसे सुनते ही एक वक्त खूंखार डकैत कांप जाया करते थे, जिसकी धमक से ही डकैत अपना रास्ता बदल लिया करते थे ! और जिसके आगे बड़े-बड़े बदमाश टिक नहीं पाते थे,मध्य प्रदेश के चंबल इलाके में एक समय सुपर कॉप रहे केडी सोनकिया अब खुद ही ठगी का शिकार हो गए. बात थोड़ी हैरान कर देने वाली है,जिसने भी यह बात सुनी वह भी दंग रह गया कि आखिर यह कैसे संभव है. जिंदगी भर जिस सुपर कॉप का बदमाशों से पाला पड़ा, वह कैसे खुद ही बदमाशों के चंगुल में फंस गया,दरअसल, इस ठगी की पूरी कहानी साल 2017 में सितंबर के महीने से शुरू हुई थी. पुलिस विभाग से रिटायर्ड केडी सोनकिया इन दिनों ग्वालियर में थाटीपुर थाना इलाके के गुलाबचंद की बगीची में रहते हैं. सितंबर 2017 में केडी सोनकिया की मुलाकात भिंड जिले के अमायन इलाके में रहने वाले राजकुमार शर्मा से हुई थी. राजकुमार शर्मा भिंड का निवासी है, लेकिन वह वर्तमान में अहमदाबाद में निवास करता है.राजकुमार शर्मा ने केडी सोनकिया को बताया कि उनका एक सहयोगी जिसका नाम धर्मेंद्र भाई कांति भाई पटेल है, वह अहमदाबाद में 200 फ्लैट बनाने के एक बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है, अगर मुनाफा कमाना है तो इस प्रोजेक्ट में पैसा इन्वेस्ट कर दें जिससे मोटा मुनाफा होगा.राजकुमार ने केडी सोनकिया से 50 लाख रुपए इन्वेस्ट करने के लिए कहा, लेकिन सोनकिया ने राजकुमार को बताया कि इतनी बड़ी रकम फिलहाल उनके पास उपलब्ध नहीं है. जब राजकुमार ने केडी सोनकिया को बार-बार इन्वेस्ट करने के लिए कहा तो केडी सोनकिया ने ₹500000 राजकुमार को दे दिए. यह रकम चेक के माध्यम से दी गई थी, लिहाजा धर्मेंद्र भाई कांति भाई पटेल की तरफ से एक एग्रीमेंट भी केडी सोनकिया को दिया गया. समय बीतता गया और केडी सोनकिया प्रॉफिट का इंतजार करते रहे, लेकिन जब कुछ समय पहले केडी सोनकिया ने अपने 5 लाख रुपए और उस पर मिले प्रॉफिट को वापस मांगा तो राजकुमार समेत उसका सहयोगी पैसे देने में आनाकानी करने लगा.

भगवान श्रीराम की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर एवं एसपी ग्वालियर ने संगठनों व प्रतिष्ठित नागरिकों की ली बैठक

Keeping in view the life prestige of the statue of Lord Shri Ram, Collector and SP Gwalior held a meeting of organizations and eminent citizens. आयोजकों को कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस व प्रशासन का सहयोग करने की अपील ग्वालियर । अयोध्या में 22 जनवरी को भगवान श्रीराम की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर ग्वालियर श्री अक्षय कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री राजेश सिंह चंदेल ने आज पुलिस कन्ट्रोल रूम सभागार में समाज के प्रतिष्ठित नागरिकों एवं संगठनों की बैठक ली गई। बैठक में अति. पुलिस अधीक्षक(पूर्व/अपराध/यातायात) श्री ऋषिकेश मीना,भापुसे, अति. पुलिस अधीक्षक श्री निरंजन शर्मा, श्री अखिलेश रेनवाल, श्री अमृत मीना, श्री गजेन्द्र सिंह वर्धमान, सीएसपी लश्कर षियाज़ के.एम.,भापुसे, सीएसपी मुरार विदिता डागर(भापुसे) प्रशिक्षु आईपीएस अनु बेनीवाल, सीएसपी महाराजपुरा श्री नागेन्द्र सिंह सिकरवार, सीएसपी इन्दरगंज श्री अशोक सिंह जादौन, सीएसपी ग्वालियर शुभा श्रीवास्तव, डीएसपी यातायात श्री अजीत सिंह चौहान, रक्षित निरीक्षक ग्वालियर श्री सत्यप्रकाश मिश्रा एवं संत कृपाल सिंह जी सहित समाज के प्रतिष्ठित नागरिकगण उपस्थित रहे। बैठक में कलेक्टर श्री अक्षय कुमार सिंह ने कहा कि सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के तहत 22 जनवरी को सभी की भागीदारी से दीपदान कार्यक्रम होंगे और मंदिरों में दीप प्रज्जवलन के साथ-साथ घरों में स्वेच्छा से दीपोत्सव के लिये आमजनों को जागृत किया जायेगा। उन्होंने कहा कि जिले के प्रमुख मंदिरों में ट्रस्ट समिति के माध्यम से स्वच्छता, रोशनी, दीप प्रज्जवलन आदि के साथ ही भगवान श्रीराम-जानकी आधारित सांस्कृतिक आयोजन भी किये जायेंगे। जिले में विभिन्न स्थानों पर रामलीला का आयोजन भी होगा। इसलिए ग्वालियर जिले के नागरिकगण अयोध्या में 22 जनवरी को प्रस्तावित भगवान श्रीराम की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा को दृष्टिगत रखते हुए होने वाले आयोजनों में मर्यादा का ख्याल रखें। बैठक में आयोजकों से कलेक्टर ग्वालियर ने कहा कि वह 22 जनवरी को होने वाले आयोजनों व निकाले जाने वाले जुलूसों की जानकारी एसडीएम व संबंधित थाना प्रभारी को अनिवार्य रूप से दें। बैठक में पुलिस अधीक्षक ग्वालियर ने उपस्थित लोगों से कहा कि 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान श्रीराम की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर ग्वालियर जिले में होने वाले आयोजन के पंडालों में एक वालंटियर आवश्यक नियुक्त करें जो संबंधित थाना प्रभारी से समन्वय स्थापित कर व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करेंगे। इसके अलावा पंडाल में लगने वाले लाउडस्पीकर की आवाज बहुत ज्यादा तेज नहीं होना चाहिए और साथ ही यह सुनिश्चित करें कि लाउड स्पीकर में जो भजन या गाने चलाये जा रहें हैं वह भगवान राम से ही संबंधित होना चाहिए, किसी की आस्था को ठेस पहुंचाने वाले गाने न बजाए जाएं। इसके अलावा उन्होने सभी धर्मों के अनुयायियों से अपील की जाती है कि भव्य मंदिर को लेकर देश भर में काफी हर्षोल्लास है। इस उत्साह में किसी धर्म-सम्प्रदाय के विरूद्ध अनावश्यक टिप्पणी करने से बचें। सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर अभद्र व अनावश्यक कथन/गलत टिप्पणी पोस्ट न करें, जिससे कि किसी भी धर्म/सम्प्रदाय को ठेस पहुँचे। बैठक में अति. पुलिस अधीक्षक (पूर्व/अपराध/यातायात) श्री ऋषिकेश मीना ने कहा कि 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान श्रीराम की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर ग्वालियर में होने वाले आयोजन की व्यवस्था को बनाये रखने के लिये क्षेत्र के सीएसपी न थाना प्रभारी से संपर्क स्थापित कर व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करेंगे, जिससे आमजन को परेशानी न हो और अस्पतालों के आसपास लगने वाले पंडाल में आयोजकगण लाउडस्पीकर की आवाज धीमी रखें जिससे मरीजों को परेशानी न हो। रोड पर लगने वाले पंडालों के आयोजकगण यातायात अवरुद्ध न होने दे एवं यातायात व्यवस्था बनाए रखने का भी विशेष ध्यान रखें। 22 जनवरी को होने वाले आयोजनों व निकाले जाने वाले जुलूसों की जानकारी संबंधित थाना प्रभारी को अनिवार्य रूप से दें ताकि व्यवस्था बनाई जा सके और यातायात अवरूद्ध न हो।

आबकारी विभाग ने की अवैध शराब पर कार्यवाही 66 हजार की अवैध महुआ लाहन जप्त

Excise department took action on illegal liquor, illegal Mahua Lahan worth Rs. 66 thousand seized कटनी। आबकारी विभाग ने 66 हजार रुपए की अवैध महुआ लाहन एवं मदिरा जप्त की। कलेक्टर अवि प्रसाद के निर्देश पर जिला में मदिरा के अवैध संग्रहण, परिवहन, विक्रय एवं निर्माण की रोकथाम हेतु विशेष अभियान के तहत दबिश की कार्यवाही अनवरत जारी है। मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत 7 न्यायालयीन प्रकरण पंजीबद्धजिला आबकारी अधिकारी आर के बघेल ने जानकारी देते हुए बताया की शुक्रवार को आबकारी वृत्त स्लीमनाबाद अंतर्गत ग्राम सिहुंडी, डुगरिया, कोंडिया, में मदिरा का अवैध रुप से निर्माण संग्रहण एवं विक्रय कर रहे लोगों के ठिकानों पर दबिश दबिश दी गई। इस दौरान आबकारी की टीम ए द्वारा कुल 615 किलोग्राम महुआ लाहन एवं 29 लीटर अवैध हाथ भट्टी मदिरा जप्त की गई। जप्त की किए गए लाहन एवं मदिरा की अनुमानित राशि लगभग 66 हजार रूपये है। इस दौरान मौके पर महुआ लाहन का सैंपल लिया जाकर नष्ट किया गया। कार्यवाही के दौरान 07 न्यायालयीन प्रकरण मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के पंजीबद्ध किये गये।उपरोक्त कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक के के पटेल, एस डी सिंह, केशव प्रसाद उईके, आबकारी आरक्षक रामसिंह की सहभागिता रही

84 इंस्पेक्टर बनेंगे डीएसपी, सीएम के निर्देश के बाद पीएचक्यू ने तैयार किया प्रस्ताव, गृह विभाग को भेजा

84 inspectors will become DSP, after instructions from CM, PHQ prepared proposal, sent it to Home Department भोपाल। प्रदेश के 84 इंस्पेक्टर जल्द ही कार्यवाहक डीएसपी बनाए जाने वाले हैं। इस संबंध में पुलिस मुख्यालय की प्रशासन शाखा में प्रस्ताव तैयार कर लिया है। प्रस्ताव गृह विभाग को भेज भी दिया है। इसके लिए इंस्पेक्टरों की सीनियर्टी की स्क्रूटनी भी की गई है। प्रदेश में पुलिस अफसरों की पदोन्नति किए को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पुलिस अफसरों को निर्देश दिए थे।इस निर्देश के पालन में पिछले महीने पुलिस मुख्यालय ने करीब 13 सौ पुलिस कर्मियों और जवानों को पदोन्नति दी। अब इसमें उपनिरीक्षक से कार्यवाहक निरीक्षक और निरीक्षक से कार्यवाहक ऊरढ की पदोन्नति की जाना है। इस क्रम में डीएसपी की पदोन्नति का काम तेजी से चल रहा है। पुलिस मुख्यालय की कार्मिक शाखा के अफसर इस काम में तेजी से लगे हुए हैं। इसमें वे 250 सीनियर निरीक्षकों के रिकॉर्ड को खंगाल रहे हैं। जिसमें इनकी डीई सहित अन्य जांचों को देखा जा रहा है। उनके रिकॉर्ड को खंगालने के बाद जल्द ही प्रस्ताव तैयार कर गृह विभाग को भेजा जाएगा। वन टर्म प्रमोशन होगा पुलिस अफसरों को वन टर्म प्रमोशन देने की प्रक्रिया पिछले कुछ सालों से चल रही है। दरअसल प्रदेश में पदोन्नति पर कोर्ट की रोक होने के चलते पुलिस अफसरों को कार्यवाहक पद देकर पदोन्नति दी जा रही है। इसी क्रम में सभी के प्रमोशन किए जा रहे हैं। जिसमें उन्हें उच्च पद का प्रभार दिया जाता है। प्रदेश में निरीक्षकों से डीएसपी बनने लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। पिछले साल भी बड़ी संख्या में निरीक्षकों को कार्यवाहक डीएसपी बनाकर उन्हें डीएसपी का प्रभार दिया था। इससे बाद भी यह पदोन्नति पाने वालों की संख्या में कमी नहीं आई। इस साल होने वाली 84 पदोन्नति के बाद प्रमोशन की स्थिति कुछ हद तक बेहतर हो सकती है।

सागर एसपी ने 4 एएसआई सहित 9 पुलिसकर्मियों को किया निलंबित

Sagar SP suspended 9 policemen including 4 ASI भोपाल। सागर शहर में चोरी के मामले में तत्काल कार्रवाई करने में लापरवाही बरतने वाले 4 एएसआई समेत 9 पुलिसकर्मियों को एसपी अभिषेक तिवारी ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। सभी निलंबित कर्मचारियों को रिजर्व भेज दिया है। 12-13 जनवरी की दरम्यानी रात सागर शहर की डॉ. नाचनदास वाली गली में स्थित फरियादी संतोष जैन के सूने मकान में चोरी की वारदात हुई थी। जिसमें चोर मकान से सोने-चांदी के गहने ले गए थे। इसी चोरी के घटनाक्रम की सूचना पर तत्काल कार्रवाई नहीं करने पर एसपी तिवारी ने एक्शन लिया है। उन्होंने घटनाक्रम में कोतवाली थाना के चीता मोबाइल में कार्यरत कार्यवाहक प्रधान आरक्षक प्राणेश, संदीप, आरक्षक मूलचंद्र, दिनेश ठाकुर और थाना कैंट की एफआरवी में कार्यरत एएसआई रामराज सोनकर व कार्यवाहक एएसआई मो. शाहिद को अपने पदीय कर्तव्यों के निर्वहन में उक्त घटनाक्रम में तत्काल कार्रवाई नहीं करने में लापरवाही और उदासीनता बरतने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है।

बकरा बकरी भेड़ो को क्रूरता पूर्वक भरकर ले जा रहे ट्रक को पुलिस ने पकडा

Police caught a truck carrying goats and sheep cruelly एक राज्य से दूसरे राज्य में पशु क्रूरता एवं मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कुठला पुलिस ने लिया विवेचना मे मनमोहन नायककटनी । कुठला पुलिस ने गत 10 जनवरी की रात्रि 9 बजे बायपास चाका मेन रोड पर मुखबिर की सूचना के आधार पर बकरियां लेकर जा रहे एक ट्रक को पकड़ने में सफलता हासिल की है। पकड़े गए ट्रक क्रमांक MH31FC8199 में कुछ लोग क्षमता से अधिक मात्रा में बकरा, बकरी, भेडो को ढूंस ढूंस कर भरकर एक राज्य से दूसरे राज्य के लिये परिवहन कर रहे थे। सूचना पर थाना प्रभारी कुठला निरी. अभिषेक चौबे ने उप निरी. के. के. सिंह को कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया। चाका बायपास मेन रोड पर सतना मैहर तरफ से आ रहे ट्रक को रोककर चालक से उसका नाम पूंछा। जिसने अपना नाम सुधीर चौधरी पिता शीतल प्रसाद चौधरी उम्र 33 साल निवासी कुलगढी थाना नागौद जिला सतना का रहने वाला तथा ट्रक में बैठे व्यक्ति ने अपना नाम राजेश खटीक पिता किशन खटीक उम्र 42 साल निवासी हरदुआ मोहल्ला नागौद जिला सतना का रहने वाला बताया। ट्रक को चेक करने पर ट्रक में भेड, बकरा बकरी भरे हुये थे। जिसे ट्रक से उतरवाकर उनकी गिनती की गयी जिसमें 75 नग बकरी 310 नग बकरा एवं 20 नग भेड कुल 405 नग जानवर ट्रक में मात्रा से अधिक क्रूरतापूर्वक भरे हुये मिले। ट्रक चालक उक्त बकरा बकरी भेडो को कुलगढ़ी नागौद जिला सतना से लेकर नागपुर की तरफ ले जा रहा था। ट्रक चालक से भेड बकरी खरीदने बेंचने के कागजात एवं परिवहन करने के कागजात मांगने पर कोई दस्तावेज पेश नहीं किया। ट्रक के चालक एवं ट्रक में बैठे व्यक्ति द्वारा बकरा बकरी भेडो को भूखे प्यासे रखकर क्रूरतापूर्वक क्षमता से अधिक मात्रा में ट्रक में भरकर एक राज्य से दूसरे राज्य तक अवैध रुप से परिवहन करना पाया गया। ट्रक में भरे कुल 405 नग बकरा बकरी भेड भूख प्यास के कारण चलने फिरने में असमर्थ हो गये थे जिन्हे मौके पर जप्त किया गया तथा जप्तशुदा पशुओं को लमतरा स्थित बाडा में सुरक्षित रखवाया गया तथा जिस ट्रक में उक्त बकरा, बकरी, भेड का परिवहन किया जा रहा था। उक्त ट्रक को थाना लाकर सुरक्षित रखा गया है। आरोपियो द्वारा उक्त अपराध घटित करना पाये जाने से आरोपी राजेश खटीक एवं सुधीर चौधरी के विरुद्ध धारा एवं 11 (घ) पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 66/192 मोटर व्हीकल एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया है।

सन्यै सन्यै गति से चल रहा सट्‌टे का खेल, खाईवाल पर कार्यवाही हो रही फेल।

The game of betting is going on at a rapid pace, the action against Khaiwal is failing. लालबर्रा । कभी चोरी-छिपे चलने वाला सट्‌टा बाजार आजकल कानून की ढीली पकड़ की वजह से खाईवाल के संरक्षण में खुलेआम संचालित हो रहा है। ओपन, क्लोज और रनिंग के नाम से चर्चित इस खेल में जिस प्रकार सब कुछ ओपन हो रहा है उससे यही प्रतीत होता है कि प्रमुख खाईवाल को कानून का कोई खौफ नहीं है।लालबर्रा क्षेत्र में इस खेल के बढ़ते कारोबार का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि बच्चे से लेकर बूढ़े भी दिन-रात अंकों के जाल में उलझे रहते हैं। प्रमुख खाईवाल के एजेंट जो पट्‌टी काटते हैं प्राय: हर गांव में पट्टी काटते नजर आते हैं। खाईवाल के एजेंट पट्टी काटकर एवं मोबाइल के माध्यम से भी इस अवैध कारोबार को संचालित कर लोगों की गाढ़ी कमाई पर डाका डाल रहे हैं जिसकी जानकारी शायद पुलिस को छोड़कर सभी को है। क्षेत्र में जुआ सट्टा का कारोबार जोरों पर जिम्मेदार मौन… लालबर्रा मुख्यालय सहित आसपास गांव में सट्टे का गोरखधंधा जोरों पर चल रहा है इसके जरिए हर दिन लाखों के बारे न्यारे किए जा रहे हैं इनदिनों मोबाइल फोन सटोरियों के लिए वरदान साबित हो रहा है क्षेत्र में जगह-जगह सटोरियों ने अपने ठिकाने बनाएं हुए हैं यहां बेखौफ सट्टे पर दांव पेच लगाए जा रहे हैं इसमें सवाल भी उठता है क्या खाकीधारी इन सब से अनजान है या फिर इन धंधेबाजो व संरक्षण दाताओं से वाकिफ होने के बावजूद पुलिस मूकदर्शक बनी बैठी है इसका जवाब चाहे जो भी हो किंतु वास्तविकता यह है की पुलिस की नाकामी की बदौलत सट्टे का धंधा दिन दूनी रात चौगुनी तरक्की कर रहा है आलम यह है कि मुख्य सट्टेबाज ने ग्राम स्तर पर अपने कमीशन एजेंट बना रखे हैं क्षेत्र में लगभग हरगांव तक ऐसे एजेंट सक्रिय है जो विभिन्न स्थानों पर लोगों को प्रलोभन देखकर सट्टा खेलने को प्रेरित करते हैं क्षेत्र में इन एजेंटों के माध्यम से सट्टा खेलने वालों के नंबर पर्ची व रकम मुख्य सटोरिया तक पहुंचती है क्षेत्र में हर दिन लाखों रुपए का सट्टा खेला जा रहा है सेटिंग का खेल… सट्टा धंधे पर अंकुश ना लग पाने की वजह सटोरियों को राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है बताया जाता है कि मुख्य सट्टेबाज की ऊपर तक सीधी पहुंच है नतीजा सेटिंग के खेल से मुख्य सट्टेबाज पर कार्रवाई की आंच नहीं आने दी जाती वहीं पुलिस के आला अफसर भी इस पर कार्यवाही करने से पूर्व शिकायत का इंतजार कर रहे हैं जो शिकायत न होने का हवाला देते हुए कार्रवाई से अपना पल्ला झाड़ रहे हैं चायदुकान की आड़ में बिक रहा अवैध गांजा… मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्र में इन दिनों पानठेला व चायदुकान की आड़ में बेखौफ होकर भारी मात्रा में गांजा कारोबार संचालित हो रहा है यह सब देखकर ऐसा प्रतीत होता है की चाय दुकान व पानठेलो के संचालक को मानो गांजा बेचने का लाइसेंस दे दिया गया हो, जिससे वे बेखौफ होकर अपनी चाय दुकान व पानठेलो में गांजा परोस रहें है ! अधिकांश चाय दुकानों में गर्म चाय से अधिक बिक रही ठंडी चाय, यदि समय – समय पर पुलिस द्वारा क्षेत्रभर में संचालित चाय दुकान, पानठेले , किराना दुकान, सैलून व ढाबो में दबिश दी जाए तो इन अवैध कारोबार पर अंकुश लग सकता है ! गरीब हो रहे कंगाल इस धंधे में संलिप्त लोग जो किसी वक्त रोजी रोटी से मोहताज थे आज इस धंधे की बदौलत धन्ना सेठ बन गए हैं इसके विपरीत खासकर दिन भर खून पसीना बहा कर मेहनत मजदूरी कर बमुश्किल 2 दिन की रोटी कमाने वाले श्रमिक इन सटोरियों के नियमित ग्राहक हैं यह गरीब सीधे अमीर बनने के चक्कर में फंस रहे हैं लेकिन इन गरीब को अमीर बनाने की चाहत तो पूर्ण नहीं हो रही परंतु सट्टेबाज अवश्य अपनी तिजोरी भर रहे हैं जानकारी मुताबिक सट्टा खेलने वाला व्यक्ति 1 से 100 तक अंको में नंबर चेक कर उस पर रकम खर्च करता है यदि चयन किया गया नंबर फिट बैठ जाता है तो सट्टे पर लगाई रकम का 80 गुना पैसा मिलता है लालबर्रा और आसपास क्षेत्र के ग्रामीण अंचल कंजई , जाम , खमरिया, धरपीवाड़ा, मोहगांव ध., निलजी, बकोड़ा, मिरेगांव, नेवरगाव, बिरसोला, खारी, बम्हनी, बाघोली, कनकी आदि जगह खाईवाल द्वारा अपने कमीशन एजेंट के जरिए जमकर सट्टा खिलाया जा रहा है।

धोखाधड़ी के केस में भाजपा विधायक पर कार्रवाई करे जबलपुर पुलिस – “हाईकोर्ट”

हाईकोर्ट ने कहा- धोखाधड़ी के केस में भाजपा विधायक पर कार्रवाई करे जबलपुर पुलिस जबलपुर ! हाईकोर्ट की एकलपीठ ने पनागर से भाजपा विधायक सुशील तिवारी इंदु व किशोर रावत के विरुद्ध शिकायत से जुड़े एक मामले में जबलपुर पुलिस को जांच कर उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। कोर्ट ने अपने आदेश में कहा है कि जांच के बाद यदि पाया जाता है कि विधायक ने संज्ञेय अपराध किया है तो पुलिस कानून के मुताबिक कार्रवाई करे। याचिका जबलपुर निवासी रीतेश तिवारी ने दायर की थी। जिसके मुताबिक विधायक और फरियादी ने इसकी शिकायत गोहलपुर थाने में की, लेकिन पुलिस ने शिकायत दर्ज नहीं की। याचिकाकर्ता के मुताबिक इस मामले में आईपीसी की धारा 420, 406, 467, 468, 471 के तहत कार्रवाई की जानी थी। लेकिन ऐसा नहीं किया गया। कोर्ट ने पुलिस को आदेश दिया है कि वह शिकायत की प्रारंभिक जांच करे। उनके साथी किशोर रावत ने चेक की राशि धोखाधड़ी से अपने खाते में ट्रांसफर कर ली थी।

ग्राहक बनकर खरीदी करने आए अज्ञात चुरा ले गए सोने की अंगूठी रखा पैकेट

An unknown person came to make the purchase posing as a customer and stole the packet containing the gold ring. हरिप्रसाद गोहे आमला । सुने आवास , दुकानों एवं सुने घरों में शातिर चोरों द्वारा चोरी की घटना को अंजाम देने की बात तो जग जाहिर है लेकिन खरीदी करने आए ग्राहक द्वारा समान खरीदने के बहाने चोरी की घटना को अंजाम देना यह बात एक गंभीर एवं विचारणीय प्रश्न का विषय है । कुछ ऐसा ही घटना क्रम मेन मार्केट स्थित तन्मय सराफा दुकान में प्रकाश में आया है। जहां अज्ञात व्यक्ति ने समान खरीदी करने के बहाने दुकान में रखे महिला, पुरुष सोने की अंगूठी पैकेट पर हाथ साफ कर दिया । उक्त घटना क्रम प्रतिष्ठान में लगे कैमरे में कैद हो गया। जिस बात से न खुश सराफा व्यापारी संगठन ने व्यापारी राजा सोनी के साथ थाना आमला पहुंच थाना प्रभारी आमला को ज्ञापन सौप जांच कर उचित कार्यवाही किए जाने मांग की । क्या है पूरा मामला सराफा वेलफेयर एसोसिएशन समिति आमला से जुड़े सराफा व्यवसायियों ने आज थाना आमला पहुंच सराफा व्यापारी राजा सोनी की तन्मय सराफा दुकान में घटित चोरी की घटना के संबंध में थाना प्रभारी आमला को ज्ञापन सौप उचित कार्यवाही की मांग की। सौपे ज्ञापन के माध्यम से सराफा संघ आमला ने बताया दिनांक 11/01/2024 शाम 5.42 को अज्ञात व्यक्ति मेरी दुकान पर सोने का सामान खरीदने आए थे । उन्हें में सामान दिखा रहा था इसी बीच उसने सोने की अंगूठी का पैकेट जिसमें लेडीज, जेंट्स की अंगूठी थी चुराली जो मेरे दुकान में लगे कैमरे में दिखाई दे रहा है।ज्ञापन सोपते समय सराफा संघ अध्यक्ष जयंत सोनी, उपाध्यक्ष रमेश कुमार सोनी, कोषाध्यक्ष राजेश कुमार सोनी, सचिव हेमंत कुमार सोनी सहित संगठन से जुड़े व्यापारी मौजूद रहे। इन्होंने क्या कहा सराफा संघ आमला का ज्ञापन मिला है। व्यापारी से चर्चा कर अग्रिम कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगीवहीद खान प्रभारी थाना प्रभारी थाना आमला

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet