LATEST NEWS

टी20 वर्ल्ड कप में भारत बनाम न्यूजीलैंड: आंकड़े बताते हैं टीम इंडिया की मुश्किलें

अहमदाबाद टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। इस बड़े मैच से पहले एक ऐसा आंकड़ा सामने आया है जो भारतीय टीम की चिंता बढ़ा सकता है। दरअसल, टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया का रिकॉर्ड बेहद खराब रहा है। अब तक दोनों टीमों के बीच खेले गए तीनों मुकाबलों में भारत को हार का सामना करना पड़ा है। टी20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ 0-3 का रिकॉर्ड टी20 विश्व कप इतिहास में भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब तक तीन मुकाबले खेले गए हैं और इन सभी में कीवी टीम ने जीत दर्ज की है। यही वजह है कि फाइनल से पहले यह आंकड़ा भारतीय टीम के लिए चिंता का विषय बन गया है। करीब पांच साल बाद दोनों टीमें टी20 वर्ल्ड कप में आमने-सामने होंगी और भारतीय टीम के पास इस बार अपने पुराने रिकॉर्ड को बदलने का सुनहरा मौका है। 2021 में हुआ था आखिरी मुकाबला टी20 वर्ल्ड कप में भारत और न्यूजीलैंड के बीच आखिरी मैच 2021 में दुबई में खेला गया था। उस समय टीम इंडिया की कप्तानी विराट कोहली के हाथों में थी और उस मुकाबले में भारत को 8 विकेट से हार झेलनी पड़ी थी। हालांकि, पिछले पांच सालों में दोनों टीमों में काफी बदलाव आ चुका है। उस मैच में भारत की ओर से खेलने वाले खिलाड़ियों में से सिर्फ चार खिलाड़ी ही मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा हैं। ये खिलाड़ी हैं: ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती। बाकी खिलाड़ी या तो इस फॉर्मेट से संन्यास ले चुके हैं या फिर टीम से बाहर हो चुके हैं। 2021 मैच में इन खिलाड़ियों का प्रदर्शन 2021 के मुकाबले में इन चार खिलाड़ियों का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। ईशान किशन – 4 रन हार्दिक पांड्या – 24 गेंद में 23 रन वरुण चक्रवर्ती – कोई विकेट नहीं जसप्रीत बुमराह – 2 विकेट हालांकि मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप में इन खिलाड़ियों का प्रदर्शन शानदार रहा है। मौजूदा टूर्नामेंट में शानदार फॉर्म में भारतीय खिलाड़ी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम के कई खिलाड़ी बेहतरीन फॉर्म में नजर आ रहे हैं। ईशान किशन ने बल्लेबाजी में शानदार प्रदर्शन किया है। जसप्रीत बुमराह ने गेंदबाजी में कमाल किया है और सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ उनकी गेंदबाजी जीत की सबसे बड़ी वजह रही। हार्दिक पांड्या ने ऑलराउंडर के रूप में शानदार योगदान दिया है। वरुण चक्रवर्ती का फॉर्म थोड़ा गिरा है, लेकिन वे वापसी करने की क्षमता रखते हैं। इतिहास बदलने का मौका ऐसे में भारतीय टीम के पास फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में पहली जीत दर्ज करने का सुनहरा मौका है। अगर भारत यह मुकाबला जीतता है तो न सिर्फ वह अपने खराब रिकॉर्ड को सुधार लेगा, बल्कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब भी अपने नाम कर सकता है। कप्तान सूर्यकुमार यादव की अगुआई में टीम इंडिया के पास इतिहास रचने और पुराने घावों को भरने का बड़ा मौका है।  

T20 वर्ल्ड कप में शतकों का किंग कौन? 19 साल पुराना न्यूजीलैंड का तिलिस्म आखिरकार टूटा

नई दिल्ली न्यूजीलैंड ने मंगलवार को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कनाडा को 8 विकेट से रौंदकर सुपर-8 राउंड का टिकट कटाया। ग्रुप डी का यह मैच चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला गया। न्यूजीलैंड ने भले ही धमाकेदार जीत हासिल की लेकिन उसका 19 सालों से चला आ रहा एक तिलिस्म टूट गया। दरअसल, टी20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ कभी शतक नहीं लगा था लेकिन कनाडा के युवराज सिंह सामरा ने तिलिस्म तोड़ दिया। सलामी बल्लेबाज सामरा ने चेपॉक में 65 गेंदों में 110 रनों की ऐतिहासिक शतकीय पारी खेली। उन्होंने 11 चौके और 6 छक्के लगाए। ग्रुप डी का हिस्सा कनाडा ने 173/4 का स्कोर खड़ा करने के बाद टूर्नामेंट लगातार तीसरी हार झेली। किस देश के खिलाफ लगे सबसे ज्यादा शतक? टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत साल 2007 में हुई थी। टूर्नामेंट में अब तक 13 शतक लग चुके हैं। टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे ज्यादा शतक बांग्लादेश और श्रीलंका के खिलाफ लगे हैं। न्यूजीलैंड के पूर्व विकेटकीपर ब्रेंडन मैकुलम ने 2012 टी20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश के विरुद्ध सेंचुरी जमाई। पाकिस्तान के अहमद शहजाद ने 2014 जबकि साउथ अफ्रीका के राइली रोसोउ ने 2022 में आयोजित टूर्नामेंट में बांग्लादेश के सामने शतक जड़ा। वहीं, इंग्लैंड के एलेक्स हेल्स ने 2014 और जोस बटलर ने 2021 में श्रीलंका के खिलाफ सेंचुरी ठोकी। न्यूजीलैंड के ग्लेन फिलिप्स ने 2022 टी20 वर्ल्ड कप में श्रीलंका के सामने सेंचुरी लगाई। T20 वर्ल्ड कप इतिहास में अब तक लगे शतक 2026 – युवराज सिंह सामरा (110 बनाम न्यूजीलैंड) 2026 – पथुम निस्सांका (100* बनाम ऑस्ट्रेलिया) 2022 – ग्लेन फिलिप्स (104 बनाम श्रीलंका) 2022 – राइली रोसोउ (109 बनाम बांग्लादेश) 2021 – जोस बटलर (101* बनाम श्रीलंका) 2016 – क्रिस गेल (100* बनाम इंग्लैंड) 2016 – तमीम इकबाल (103* बनाम ओमान) 2014 – अहमद शहजाद (111* बनाम बांग्लादेश) 2014 – एलेक्स हेल्स (116* बनाम श्रीलंका) 2012 – ब्रेंडन मैकुलम (123 बनाम बांग्लादेश) 2010 – महेला जयवर्धने (100 बनाम जिम्बाब्वे) 2010 – सुरेश रैना (101 बनाम साउथ अफ्रीका) 2007 – क्रिस गेल (117 बनाम साउथ अफ्रीका) T20 वर्ल्ड कप में सबसे कम उम्र में शतक कनाडा के भारतीय मूल के 19 साल के बल्लेबाज युवराज समरा ने टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में शतक जमाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बनने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। समरा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ करियर की सर्वश्रेष्ठ 110 रन की पारी खेली। क्रिकेट के शौकिन पिता बलजीत समरा ने उनका नाम धाकड़ भारतीय बल्लेबाज युवराज सिंह के नाम पर रखा था। पिछले साल मार्च में पदार्पण करने वाले समरा ने अपने 19वें टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में यह उपलब्धि हासिल की। समरा अंतिम ओवर में जैकब डफी पर बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में आउट हुए। उनकी यह पारी टी20 विश्व कप में किसी एसोसिएट टीम के बल्लेबाज द्वारा बनाया गया सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर भी है। इससे पहले टी20 विश्व कप में सबसे कम उम्र में शतक लगाने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के अहमद शहजाद के नाम था, जिन्होंने 2014 में 22 वर्ष की आयु में यह उपलब्धि हासिल की थी।

शानदार जीत के साथ सुपर-8 में पहुंचा न्यूज़ीलैंड, कनाडा सहित 3 टीमों का खेल खत्म

नई दिल्ली आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 31वां लीग मैच चेन्नई में न्यूजीलैंड और कनाडा के बीच खेला गया। इस मैच में न्यूजीलैंड की टीम ने जीत दर्ज की और इसी के साथ सुपर 8 में धमाकेदार एंट्री भी कर ली। ग्रुप डी से साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड ने सुपर 8 के लिए क्वालीफाई किया है, जबकि कनाडा के साथ-साथ अफगानिस्तान और यूएई की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई है। इस मैच को 8 विकेट से न्यूजीलैंड ने जीता। लीग फेज में 4 मैचों में तीसरी जीत कीवी टीम की रही। मैच की बात करें तो कनाडा की टीम की कप्तान दिलप्रीत सिंह बाजवा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। बल्लेबाजी के लिए अनुकूल पिच पर एक शतक के बावजूद टीम 173 रन 4 विकेट खोकर बना सकी। युवराज सामरा ने 58 गेंदों में शतक जड़ा था। कप्तान बाजवा ने 36 रन बनाए थे, लेकिन ये 100 से भी कम के स्ट्राइक रेट से आए थे। उधर, 2 विकेट जल्दी गिरने के बावजूद ग्लेन फिलिप्स ने 76 रन और रचिन रविंद्र ने 59 रनों की पारी खेलकर टीम को बड़ी जीत दिलाई। 174 रनों का टारगेट 16वें ओवर में ही न्यूजीलैंड ने हासिल कर लिया। न्यूजीलैंड जीता, सुपर 8 में भी पहुंचा न्यूजीलैंड की टीम ने कनाडा को बुरी तरह से हराया। कनाडा के साथ-साथ तीन टीमें टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं। इनमें अफगानिस्तान और यूएई का नाम शामिल है। अफगानिस्तान पिछले साल की सेमीफाइनलिस्ट थी। रचिन ने भी ठोकी फिफ्टी 2 विकेट न्यूजीलैंड के जल्दी गिर गए थे, लेकिन रचिन रविंद्र ने ग्लेन फिलिप्स के साथ पारी को आगे बढ़ाया और एक दमदार अर्धशतक जड़ा। 35 गेंदों में रचिन ने अपना अर्धशतक पूरा किया था।

न्यूजीलैंड ने टी20 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान से लिया बदला, टिम सीफर्ट ने काटा गदर

चेन्नई न्यूजीलैंड ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में विजयी शुरुआत की है। ग्रुप डी का हिस्सा न्यूजीलैंड ने रविवार को टूर्नामेंट के चौथे मैच में अफगानिस्तान को पांच विकेट से धूल चटाई। न्यूजीलैंड ने चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में 183 रनों का टारगेट 13 गेंद बाकी रहते चेज किया। न्यूजीलैंड ने 2024 टी20 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान से मिली हार का बदला ले लिया है। विकेटकीपर टिम सीफर्ट ने गदर काटा। उन्होंने 42 गेंदों में 62 रन बनाए। सीफर्ट के बल्ले से सात चौके और तीन छक्के निकले। लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड ने अच्छा आगाज नहीं किया। मुजीब उर रहमान ने दूसरे ओवर में फिन एलन (1) और रचिन रविंद्र (0) के रूप में डबल झटका दिया। इसके बाद, सीफर्ट और ग्लेन फिलिप्स (25 गेंदों में 42) ने मोर्चा संभाला। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 73 रनों की पार्टनरशिप की। मार्च चैपमैन ने 17 गेंदों में 25 रनों का योगदान दिया। डेरिल मिचेल (12 गेंदों में नाबाद 25) और कप्तान मिचेल सेंटनर (8 गेंदों में नाबाद 17) ने न्यूजीलैंड को जीत की दहलीज पार कराई। अफगानिस्तान के लिए कप्तान राशिद खान, मोहम्मद नबी और अजमतुल्लाह उमरजई ने एक-एक विकेट झटका इससे पहले, अफगनिस्तान ने टॉस जीतकर निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट पर 182 रन जोड़े। गुलबदीन नईब ने अर्धशतक ठोका। उन्होंने 35 गेंदों में 63 रनों की पारी खेली, जिसमें तीन चौके और चार सिक्स हैं। सेदिकुल्लाह अटल ने 29 और रहमानुल्लाह गुरबाज ने 27 रनों का योगदान दिया। इब्राहिम जादरान 10, दरविश रसूली 20 और अजमतुल्लाह उमरजई 14 रन बनाकर लौटे। कीवी टीम की ओर से लॉकी फर्ग्यूसन ने दो शिकार किए जबकि मैट हेनरी, जैकब डफी और रचिन रवींद्र ने एक-एक विकेट लिया।

न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी चोटों से जूझ रहे , पाकिस्तान के खिलाफ बाकी बचे दो टी20आई मैचों से बाहर हो गए

नई दिल्ली न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी चोटों से जूझ रहे हैं। वह पाकिस्तान के खिलाफ बाकी बचे दो टी20आई मैचों से बाहर हो गए हैं। उन्हें दाएं कंधे में चोट लगी है और पहले से ही बाएं घुटने की समस्या है। कंधे की चोट उन्हें आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका के खिलाफ लगी थी। न्यूजीलैंड को झटका न्यूजीलैंड 5 मैचों की टी20 सीरीज में 2-1 से आगे है। न्यूजीलैंड क्रिकेट ने शनिवार को बताया कि कैंटरबरी के 22 साल के तेज गेंदबाज जैक फाउल्क्स अंतिम दो मैचों के लिए टीम के साथ बने रहेंगे। वह पहले तीन मैचों के लिए कवर के तौर पर टीम में शामिल हुए थे। विल ओ’रूर्के, जिनका नाम पहले तीन मैचों के लिए था, अब काइल जैमीसन की जगह अंतिम दो मैचों के लिए टीम में शामिल हो गए हैं। सीरीज का चौथा मैच रविवार को बे ओवल, टौरंगा में खेला जाएगा। आखिरी मैच अगले बुधवार को वेलिंगटन में होगा। हेनरी लंबे समय के लिए बाहर मैट हेनरी अब पाकिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में नहीं खेल पाएंगे। उनकी जगह जैक फाउल्क्स और विल ओ’रूर्के को टीम में शामिल किया गया है। मैट हेनरी को कंधे और घुटने में चोट है। न्यूजीलैंड क्रिकेट ने इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जैक फाउल्क्स टीम के साथ बने रहेंगे। फाउल्क्स पहले तीन मैचों के लिए कवर के तौर पर आए थे। न्यूजीलैंड क्रिकेट ने शनिवार को कहा, ‘कैंटरबरी के 22 साल के तेज गेंदबाज जैक फाउल्क्स अंतिम दो मैचों के लिए टीम के साथ बने रहेंगे, वह पहले तीन मैचों के लिए कवर के तौर पर टीम में शामिल हुए थे।’ काइल जैमीसन की जगह विल ओ’रूर्के को टीम में शामिल किया गया है। विल ओ’रूर्के पहले तीन मैचों के लिए टीम में थे। न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच चौथा टी20आई मैच रविवार को टौरंगा में होगा। सीरीज का आखिरी मैच वेलिंगटन में खेला जाएगा। न्यूजीलैंड अभी सीरीज में 2-1 से आगे है। न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम चाहेगी कि वह बाकी बचे मैच जीतकर सीरीज अपने नाम करे।

न्यूजीलैंड तीसरी बार चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में, 25 साल पुराना बदला लेने उतरेगा भारत, फाइनल के लिए बिछ गई बिसात

लाहौर ICC चैम्प‍ियंस ट्रॉफी 2025 में दूसरा सेमीफाइनल न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच खेला गया. 5 मार्च (बुधवार) को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका पर 50 रनों से जीत हासिल की. साउथ अफ्रीका को जीत के लिए 363 रनों का टारगेट मिला था, जिसके सामने उसके बैटर्स बेबस नजर आए. साउथ अफ्रीकी टीम 50 ओवरों में 9 विकेट पर 312 रन ही बना सकी. यानी बड़े मुकाबलों में अफ्रीकी टीम एक बार फिर चोकर्स साबित हुई. फाइनल में न्यूजीलैंड VS भारत अब फाइनल में न्यूजीलैंड का सामना रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम से होगा. चैम्प‍ियंस ट्रॉफी का यह खिताबी मुकाबला 9 मार्च को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. बता दें कि भारतीय टीम ने पहले सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से हराकर फाइनल में एंट्री की थी. टारगेट का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका की शुरुआत खराब रही. उसने 5वें ही ओवर में रयान रिकेल्टन (17) का विकेट गंवा दिया, जो मैट हेनरी की बॉल पर माइकल ब्रेसवेल के हाथों कैच आउट हुए. इसके बाद कप्तान टेम्बा बावुमा और रासी वैन डुर डुसेन ने मिलकर साउथ अफ्रीका को संभाला. बावुमा-डुसेन के बीच दूसरे विकेट के लिए 105 रनों की पार्टनरशिप हुई. बावुमा ने चार चौके और एक सिक्स की मदद से 71 गेंदों पर 56 रन बनाए. बावुमा को कीवी कप्तान मिचेल सेंटनर ने चलता किया. फाइनल मुकाबला 9 मार्च को दुबई में खेला जाएगा. चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में यह दूसरा मौका है जब भारत बनाम न्यूजीलैंड फाइनल होगा. 25 साल पहले भी ये दोनों टीमें फाइनल में टकराई थीं. तब न्यूजीलैंड ने भारत को हराकर खिताब अपने नाम किया था. अब भारत के पास 25 साल पुराना इतिहास बराबर करने का मौका आ गया है. आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का दूसरा सेमीफाइनल बुधवार को लाहौर में खेला गया. न्यूजीलैंड ने इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए 6 विकेट पर 362 रन बनाए. यह चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में किसी भी टीम का सबसे बड़ा स्कोर था. जाहिर है कि अगर न्यूजीलैंड को जीतना था तो उसे भी रिकॉर्ड बनाना था. दक्षिण अफ्रीका डेविड मिलर के शतक के बाद भी इतिहास नहीं रच सका. अफ्रीकी टीम 50 ओवर में 9 विकेट पर 312 रन ही बना सकी. इस तरह न्यूजीलैंड ने 50 रन से मैच अपने नाम किया. उसकी जीत के 3 हीरो रहे. पहले रचिन रवींद्र (108) और केन विलियम्सन (102) ने शतक बनाए. फिर मिचेल सैंटनर (3 विकेट)  ने शानदार गेंदबाजी कर अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई. ग्रुप मैच में 4 विकेट से जीता भारत न्यूजीलैंड के इस प्रदर्शन ने भारतीय टीम को भी सतर्क कर दिया है. वैसे दोनों टीमें ग्रुप दौर में टकरा चुकी हैं. भारत ने तब न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया था. लेकिन भारत को यह ध्यान रखना होगा कि अगर उसे किसी टीम ने अब तक टूर्नामेंट में चुनौती दी है तो वह न्यूजीलैंड ही है. इसके अलावा आईसीसी नॉकआउट मैचों में भी भारत के खिलाफ उसका बेहतरीन रिकॉर्ड है. आईसीसी नॉकआउट में 5वीं भिड़ंंत भारत और न्यूजीलैंड की टीमें आईसीसी नॉकआउट मैचों में 5वीं बार भिड़ेंगी. पहले 4 मुकाबलों में न्यूजीलैंड का पलड़ा भारी है. न्यूजीलैंड ने आईसीसी नॉकआउट में भारत को पहली बार साल 2000 में हराया था. यह चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल था, जिसमें भारत 4 विकेट से हार गया था. वर्ल्ड कप 2023 में भारत जीता भारत और न्यूजीलैंड आईसीसी नॉकआउट मैचों 2019, 2021 और 2023 में भी टकरा चुके हैं. भारत ने 2023 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को 8 विकेट से हराया था. इससे पहले 2019 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में भारत को हार का सामना करना पड़ा था. साल 2021 के डब्ल्यूटीसी फाइनल में भी न्यूजीलैंड ने भारत का सपना तोड़ा था. Location : मिलर का शतक… कीवी स्पिनर्स ने बिगाड़ा SA का खेल टेम्बा बावुमा के आउट होने के बाद विकेटों की झड़ी लग गई. सेंटनर ने बावुमा के बाद अपना दूसरा शिकार रासी वैन डर डुसेन को बनाया, जो शानदार बैटिंग कर रहे थे. डुसेन ने चार चौके और दो छक्के की मदद से 66 बॉल पर 69 रन बनाए. फिर हेनरिक क्लासेन (3) भी सेंटनर की फिरकी में फंस गए. एडेन मार्करम (31) को रचिन रवींद्र ने चलता किया, जिससे साउथ अफ्रीका का स्कोर पांच विकेट पर 189 रन हो गया. इसके बाद वियान मुल्डर (8) स्पिनर माइकल ब्रेसवेल का शिकार बने. वहीं मार्को जानसेन (3) और केशव महाराज (1) को ग्लेन फिलिप्स ने चलता किया. 218 रनों पर आठ विकेट गिरने के बाद डेविड मिलर ने तूफानी शॉट्स लगाकर मैच का पासा पलटने की कोशिश की, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी. मिलर ने मैच की आखिरी गेंद पर दो रन लेकर अपना शतक भी पूरा किया. मिलर ने 67 गेंदों पर नाबाद 100 रन बनाए, जिसमें 10 चौके और 4 छक्के शामिल रहे. न्यूजीलैंड के लिए कप्तान सेंटनर ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए. वहीं ग्लेन फिलिप्स और मैट हेनरी को दो -दो विकेट हासिल हुए. माइकल ब्रेसवेल और रचिन रवींद्र ने भी एक-एक विकेट झटका. विलियमसन और रवींद्र के धमाकेदार शतक इससे पहले टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए न्यूजीलैंड ने 50 ओवरों में 6 विकेट पर 362 रन बनाए. चैम्पियंस ट्रॉफी के इतिहास का ये सबसे बड़ा स्कोर रहा. न्यूजीलैंड ने ऑस्ट्रेलिया का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिसने मौजूदा संस्करण में इंग्लैंड के खिलाफ 5 विकेट पर 356 रन बनाकर मैच जीत लिया था. मुकाबले में न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी रही. विल यंग और रचिन रवींद्र ने मिलकर 7.5 ओवरों में 48 रनों की पार्टनरशिप की. यंग 22 रन बनाकर लुंगी एनगिडी का शिकार बने. इसके बाद केन विलियमसन और रचिन रवींद्र ने मिलकर मिलकर दूसरे विकेट के लिए 164 रनों की पार्टनरशिप की. इस दौरान रचिन रवींद्र ने अपने वनडे इंटरनेशनल करियर का पांचवां शतक पूरा किया. खास बात यह है कि रवींद्र ने ये पांचों शतक आईसीसी टूर्नामेंट्स में बनाए हैं. रचिन रवींद्र ने 13 चौके और एक सिक्स की मदद से 101 गेंदों पर 108 रन बनाए. रवींद्र को कगिसो रबाडा ने हेनरिक क्लासेन के हाथों कैच आउट कराया. रवींद्र के आउट होने के कुछ देर बाद केन विलियमसन ने भी अपना शतक पूरा कर लिया. … Read more

न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज बेन सियर्स चैंपियंस ट्रॉफी से पहले टीम से बाहर, लगा झटका

नई दिल्ली आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले न्यूजीलैंड की टीम पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका के खिलाफ त्रिकोणीय वनडे सीरीज खेल रही है। इसी सीरीज के दौरान न्यूजीलैंड को एक बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज बेन सियर्स टीम से बाहर हो गए हैं। वनडे ट्राई सीरीज ही नहीं, बल्कि आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी से भी यह कीवी तेज गेंदबाज बाहर हो गया है। चोट के कारण उनको टीम से बाहर किया गया है, लेकिन न्यूजीलैंड के लिए अच्छी खबर यह है कि उनके रिप्लेसमेंट को भी जल्द ही खोज लिया गया है। प्रीमियर पेसर बेन सियर्स की जगह अब जैकब डफी न्यूजीलैंड के लिए चैंपियंस ट्रॉफी 2025 खेलने वाले हैं। ऐसे में टीम में एक बदलाव देखने को मिला है। इसके अलावा अभी ट्राई सीरीज के दौरान फील्डिंग करते हुए चोटिल होने वाले बल्लेबाज रचिन रविंद्र भी अभी पूरी तरह फिट नहीं हैं। उनके माथे पर आकर गेंद लगी थी और मैदान पर ही उनके माथे से खून टपकने लगा था। बाद में न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने जानकारी दी थी कि उनको कुछ टांके लगे हैं और वे जल्द मैदान पर लौटेंगे। हालांकि, वे ट्राई सीरीज के फाइनल से भी बाहर हैं। बोर्ड ने जानकारी देते हुए बताया है कि तेज गेंदबाज बेन सियर्स हैमस्ट्रिंग में चोट के कारण पाकिस्तान में होने वाले चैंपियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। सियर्स को बुधवार को कराची में ट्रेनिंग के दौरान चोट लगी थी। स्कैन के नतीजों में मामूली चोट का पता चला है, जिसके कारण सियर्स दो सप्ताह तक मैदान से बाहर रहेंगे। 27 वर्षीय सियर्स के लिए यह सबसे बड़ा झटका है, जो हाल ही में घुटने की चोट से उबरकर लौटे हैं। न्यूजीलैंड की टीम में सियर्स की जगह रिजर्व खिलाड़ी जैकब डफी ने ले ली है। न्यूजीलैंड की टीम मिचेल सैंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, टॉम लैथम, डेरिल मिचेल, विल ओराउरकी, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रविंद्र, नाथन स्मिथ, केन विलियमसन, विल यंग और जैकब डफी

तीसरे मैच में न्यूजीलैंड फ्रंटफुट पर रहकर भी बैकफुट पर, 650 से ज्यादा रनों की बढ़त फिर भी पारी की घोषणा नहीं ….

नईदिल्ली न्यूजीलैंड की टीम 3-0 से भारत को भारत में हराकर अपने देश लौटी। वहां न्यूजीलैंड को अपने घर पर इतने ही मैचों की सीरीज इंग्लैंड से खेलनी थी। इंग्लैंड की टीम पाकिस्तान से 2-1 से हारकर आई थी। ऐसे में सीरीज के दिलचस्प होने की उम्मीद थी। हालांकि, पहले दो मैच न्यूजीलैंड की टीम हार गई और सीरीज भी गंवा बैठी। ऐसे में तीसरे मैच में न्यूजीलैंड फ्रंटफुट पर रहकर भी बैकफुट पर थी, क्योंकि टीम के पास 650 से ज्यादा रनों की बढ़त थी, लेकिन फिर भी उन्होंने पारी की घोषणा नहीं की। ऐसे में कहा जा सकता है कि इंग्लैंड की बैजबॉल क्रिकेट का खौफ शायद न्यूजीलैंड की टीम को रहा होगा। इस मैच की बात करें तो इंग्लैंड की टीम के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। कप्तान का फैसला सही साबित नहीं हुआ, क्योंकि 347 रन न्यूजीलैंड ने पहली पारी में बना दिए। इंग्लैंड के पास मौका था कि एक बड़ी पारी के जरिए इस स्कोर को मैच किया जाए, लेकिन टीम पर फॉलोऑन का खतरा आ गया। टीम 143 रन पर ढेर हो गई। हालांकि, न्यूजीलैंड ने यहां भी इंग्लैंड को फॉलोऑन नहीं दिया। न्यूजीलैंड को पहला डर तो यहीं से आ गया था कि वे बैजबॉल क्रिकेट खेलकर इस मैच में आगे निकल सकते हैं। उनको शायद अपनी परिस्थितियों पर ज्यादा भरोसा ही नहीं रहा होगा। इसके बाद जब न्यूजीलैंड की टीम दूसरी पारी में बल्लेबाजी के लिए उतरी तो उसने 453 रन बना दिए। टीम के पास पहले से ही 200 से ज्यादा रनों की बढ़त थी और जब 500, 550, 600 और 650 रनों की बढ़त हो गई तो भी कीवी टीम ने पारी की घोषणा नहीं की। हालांकि, 453 रनों पर इंग्लैंड ने दूसरी पारी में न्यूजीलैंड को रोका और इस तरह इंग्लैंड के सामने 658 रनों का लक्ष्य था। इसके जवाब में तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक दो विकेट इंग्लैंड ने खो दिए। मैच जीतने से न्यूजीलैंड की टीम 8 विकेट दूर है, लेकिन सवाल यही है कि शायद बैजबॉल के खौफ से न्यूजीलैंड ने पारी घोषित नहीं की।

न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड पर 340 रनों की बनाई बढ़त

हैमिल्टन. न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला हैमिल्टन में खेला जा रहा है। टेस्ट मैच के दूसरे दिन न्यूजीलैंड 347 रनों पर ऑल आउट हो गई है। उसके बाद न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को 143 रनों पर समेट दिया। पहली पारी के आधार पर 204 रनों की बढ़त हासिल की। वहीं न्यूजीलैंड ने दूसरी पारी में बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट के नुकसान पर 136 रन बनाए है। कीवी टीम के पास अब कुल 340 रनों की बढ़त हो गई है। मैट हेनरी और विलियम ओरूर्क ने 82 रन तक इंग्लैंड की आधी टीम को पवेलियन भेज दिया था। कप्तान बेन स्टोक्स (27) और ओली पोप (24) ने छठे विकेट के लिए 52 रन की साझेदारी कर मैच में वापसी की कोशिश की। सेंटनर ने हालांकि तीन रन के अंदर दोनों को चलता किया जिससे इंग्लैंड ने 10 रन के अंदर आखिरी के पांच विकेट गंवा दिये। टीम के लिए जो रूट ने सबसे ज्यादा 32 रन का योगदान दिया। इससे पहले न्यूजीलैंड ने नौ विकेट पर 303 रन से आगे से दिन की शुरुआत की। सेंटनर (76) और ओ’राउर की की आखिरी जोड़ी ने दिन की शुरुआत में 15 ओवर से ज्यादा बल्लेबाजी कर इंग्लैंड के गेंदबाजों को परेशान किया। शुरूआती नौ टेस्ट में महज 13 रन बनाने वाले ओरूर्क ने इस दौरान गस एटकिंसन के खिलाफ अपने करियर का पहला चौका जड़ा। मैथ्यू पॉट्स ने इस साझेदारी को तोड़कर न्यूजीलैंड की पारी को 347 रन पर खत्म किया। सेंटनर और ओ’राउरकी ने 44 रन की साझेदारी की। ओरूर्क ने इंग्लैंड की पहली पारी को 35.5 ओवर में समेटने में अहम योगदान दिया। उन्होंने लगातार गेंदों पर जैकब बेथेल (12) और हैरी ब्रुक (शून्य) को चलता करने के बाद अपने अगले ओवर में रूट को पवेलियन की राह दिखायी। इससे पहले जैक काउली ने आक्रामक बल्लेबाजी की कोशिश की लेकिन हेनरी ने 14 गेंद में 21 रन की उनकी पारी को खत्म करने के बाद बेन डकेट (11) को पगबाधा कर इंग्लैंड को एक रन के अंदर दो झटके दिये। ओरूर्क (33 रन पर तीन विकेट) और मिचेल सेंटनर (सात रन पर तीन विकेट) की शानदार गेंदबाजी करके इंग्लैंड को 143 रनों पर समेट दिया। दूसरे दिन स्टंप्स से ठीक पहले दिग्गज केन विलियमसन (50) ने अपना 38वां अर्धशतक पूरा किया। क्रीज पर उनके साथ रचिन रवींद्र (दो) मौजूद है। टॉम लाथम (19) और विल यंग (60) ने दूसरी पारी में टीम को सतर्क शुरुआत दिलाई। एटकिंसन ने कप्तान लाथम को आउट कर 35 रन की साझेदारी को तोड़ा। यंग ने इसके बाद विलियमसन के साथ् दूसरे विकेट के लिए 89 रन जोडकर मैच पर न्यूजीलैंड की पकड़ और मजबूत कर दी। यंग ने 85 गेंद की पारी में नौ चौके जड़े। इंग्लैंड शुरुआती दो टेस्ट जीतकर पहले ही श्रृंखला अपने नाम कर चुका है।

न्यूजीलैंड ने जीता टॉस, लिया बल्लेबाजी का फैसला

मुंबई मुंबई में खेले जा रहे सीरीज के तीसरे और आखिरी टेस्ट में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया है। इस मैच में भारतीय टीम में कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। जसप्रीत बुमराह को आराम दिया गया है, और उनकी जगह मोहम्मद सिराज को वापस शामिल किया गया है। कीवी टीम पहले दो मैच जीतकर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना चुकी है, जिससे भारतीय टीम के लिए यह मैच जीतना बेहद महत्वपूर्ण हो गया है। टीम इंडिया प्लेइंग XI यशस्वी जयसवाल, रोहित शर्मा (कप्तान), शुबमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सरफराज खान, रवींद्र जड़ेजा, वाशिंगटन सुंदर, रविचंद्रन अश्विन, आकाश दीप, मोहम्मद सिराज न्यूजीलैंड प्लेइंग XI ओम लैथम (सी), डेवोन कॉनवे, विल यंग, ​​रचिन रवींद्र, डेरिल मिशेल, टॉम ब्लंडेल (डब्ल्यू), ग्लेन फिलिप्स, ईश सोढ़ी, मैट हेनरी, अजाज पटेल, विलियम ओ’रूर्के

टी20 विश्व कप के फाइनल मुकाबले में आज दक्षिण अफ्रीका से भिड़ेगी न्यूजीलैंड

दुबई  सोफी डिवाइन के नेतृत्व में न्यूजीलैंड की स्वर्णिम पीढ़ी के खिलाड़ियों के पास वैश्विक आईसीसी ट्रॉफी पर हाथ रखने का आखिरी मौका होगा जब टीम टी20 विश्व कप के फाइनल मुकाबले में रविवार को यहां दक्षिण अफ्रीका से भिड़ेगी। इस फाइनल मैच से टी20 विश्व का नया चैम्पियन मिलना तय है क्योंकि दोनों टीमों ने इससे पहले कभी भी इस प्रारूप का खिताब नहीं जीता है। न्यूजीलैंड की महिला टीम ने 2000 में एकदिवसीय विश्व कप जीता था लेकिन मौजूदा टीम का कोई भी सदस्य उस ऐतिहासिक खिताबी जीत का हिस्सा नहीं था। इस आयोजन के शुरू होने से पहले लगातार 10 मैचों में हार के कारण न्यूजीलैंड का आत्मविश्वास डगमगाया हुआ था लेकिन डिवाइन के नेतृत्व में इस समूह ने शानदार वापसी की। टीम को सुजी बेट्स, अमेलिया केर और ली ताहुहू जैसी अनुभवी खिलाड़ियों की मौजूदगी का फायदा मिला। यह संभवतः आखिरी बार है डिवाइन, बेट्स और ताहुहू किसी वैश्विक टूर्नामेंट में राष्ट्रीय टीम की ओर से खेलेंगे। पैतीस वर्षीय डिवाइन के नाम सफेद गेंद प्रारूप में 7000 से अधिक रन हैं, जबकि 37 वर्षीय बेट्स के नाम 10, 000 से अधिक रन हैं। तेज गेंदबाज ताहुहू 34 साल की है। उन्होंने वनडे में 112 और टी20 अंतरराष्ट्रीय में 93 विकेट चटकाये हैं। यह खिलाड़ी विश्व कप ट्रॉफी के सपने को पूरा करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। दक्षिण अफ्रीका भी पिछले साल की कसक को दूर कर खिताब को अपने नाम करना चाहेगा। पिछले साल घरेलू मैदान पर विश्व कप फाइनल में उसे ऑस्ट्रेलिया के हाथों शिकस्त मिली थी। न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों में टूर्नामेंट में अहम मौकों पर अपने खेल के स्तर को ऊंचा उठाया है और जब बल्लेबाजों के प्रदर्शन में गिरावट आयी तो गेंदबाजों ने टीम को मैच जिताया है। वेस्टइंडीज के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में भी ऐसा ही नजारा दिखा जब गेंदबाजों ने वेस्टइंडीज के आक्रामक बल्लेबाजों को रोककर कम स्कोर वाले मैच को अपने नाम किया। केर के नाम टूर्नामेंट में अब 12 विकेट है। उन्हें दूसरे छोर से एडेन कारसन (आठ विकेट), रोसमरी मायर (सात विकेट) और अनुभवी ताहुहू का अच्छा साथ मिला। न्यूजीलैंड ने प्रतियोगिता में अपने अभियान का आगाज भारत पर बड़ी जीत से किया था लेकिन ग्रुप चरण में उसे टूर्नामेंट की सबसे मजबूत टीमों में से एक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 60 रन से शिकस्त का सामना करना पड़ा था। टीम ने कम स्कोर वाले सेमीफाइनल में वेस्टइंडीज पर मनोबल बढ़ाने वाली जीत दर्ज कर तीसरी बार फाइनल का टिकट पक्का किया। दक्षिण अफ्रीका ने खेल के हर विभाग में शानदार प्रदर्शन किया है। लौरा वोलवार्ट (190 रन) और तजमिन ब्रिट्स (170 रन) टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ियों में शामिल है। सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया पर आठ विकेट की शानदार जीत के कारण टीम का मनोबल काफी बढ़ा होगा। दक्षिण अफ्रीका ने इस मैच में ऑस्ट्रेलिया को पांच विकेट पर 135 रन पर रोकने के बाद दो ओवर से अधिक बाकी रहते मैच को अपने नाम किया था। दक्षिण अफ्रीका की टीम काफी हद तक वोलवार्ट और ब्रिट्स की जोड़ी पर निर्भर रहेगी। इस जोड़ी को हालांकि एनेके बॉश और मारिजान कैप जैसे खिलाड़ियों के साथ की भी जरूरत होगी। गेंदबाजी में नॉनकुलुले म्लाबा (10 विकेट) को भी सेमीफाइनल के अपने प्रदर्शन को दोहराने के लिए बाकी गेंदबाजों की जरूरत होगी। टीमें: न्यूजीलैंड: सोफी डिवाइन (कप्तान), सूजी बेट्स, एडेन कारसन, इसाबेला गेज (विकेटकीपर), मैडी ग्रीन, ब्रुक हॉलिडे, फ्रैन जोनास, लेह कास्पेरेक, अमेलिया केर, जेस केर, रोसमरी मायर, मौली पेनफोल्ड, जॉर्जिया प्लिमर, हन्ना रोवे, ली ताहुहू। दक्षिण अफ्रीका: लौरा वोलवार्ट (कप्तान), एनेके बॉश, ताजमिन ब्रिट्स, नादिन डी क्लार्क, एनेरी डर्कसन, मिके डी रिडर (विकेटकीपर), अयांदा ह्लुबी, सिनालो जाफ्ता (विकेटकीपर), मारिजान कैप, अयाबोंगा खाका, सुने लुस, नॉनकुलुले म्लाबा, सेशनी नायडू, तुमी सेखुखुने, क्लो ट्रायॉन। मैच भारतीय समयानुसार शाम 07:30 बजे शुरू होगा।  

न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम इंडिया का ऐलान,ये खिलाड़ी रोहित का सेनापति

मुंबई भारत ने अगले सप्ताह न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू होने वाली घरेलू सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टेस्ट टीम की घोषणा कर दी है. रोहित शर्मा टीम के कप्तान होंगे. वहीं जसप्रीत बुमराह उपकप्तान की भूमिका निभाएंगे, जबकि बाकी टीम में सभी खिलाड़ी जाने-पहचाने अंदाज में नजर आएंगे. BCCI (भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड) ने शुक्रवार (11 अक्टूबर) को टीम का ऐलान क‍िया.   यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि न्यूजीलैंड के ख‍िलाफ सीरीज में लगभग वही टीम है, जो हाल में बांग्लादेश के ख‍िलाफ खेलने उतरी थी. लेकिन यश दयाल को मौका नहीं म‍िला है. वहीं इस टीम में ट्रैवल‍िंग रिजर्व के तौर पर हर्षित राणा, नीतीश कुमार रेड्डी, मयंक यादव और प्रसिद्ध कृष्णा को भी मौका मिला है. यहां एक बात और गौर करने वाली है कि बांग्लादेश के ख‍िलाफ सीरीज में  भारतीय टीम का कोई भी उपकप्तान नहीं था, ऐसे में अब बुमराह को ज‍िम्मेदारी देने का आशय है कि वह आने वाले समय में रोह‍ित के बाद टीम के रेड बॉल फॉर्मेट के कप्तान होंगे. बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के शुरुआती मैचों में रोहित के खेलने की संभावना नहीं है. ऐसे में यह तय हो गया है क‍ि अब बुमराह ही भारत की कमान शुरुआती मैचों में ऑस्ट्रेल‍िया के ख‍िलाफ संभालेंगे. शमी को नहीं म‍िला मौका… मोहम्मद शमी को लेकर उम्मीद जताई जा रही थी कि उनको इस सीरीज में मौका म‍िलेगा, लेकिन अभी उनके नाम पर BCCI ने व‍िचार नहीं क‍िया. बांग्लादेश सीरीज में एक भी टेस्ट नहीं खेल पाए सरफराज खान, व‍िकेटकीपर ध्रुव जुरेल, ऑलराउंडर अक्षर पटेल और स्प‍िनर कुलदीप यादव की स्क्वॉड में जगह बरकरार है. शमी की संभवत: ऑस्ट्रेल‍िया के ख‍िलाफ सीरीज में वापसी हो सकती है. न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों के लिए भारत की टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, सरफराज खान, ऋषभ पंत (विकेट कीपर), ध्रुव जुरेल (विकेट कीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप ट्रैवलिंग रिजर्व: हर्षित राणा, नीतीश कुमार रेड्डी, मयंक यादव और प्रसिद्ध कृष्णा ऐसी है न्यूजीलैंड की टीम, केन शुरुआती मैच नहीं खेलेंगे बात न्यूजीलैंड टीम की हो तो केन विलियमसन कमर में खिंचाव के कारण भारत के खिलाफ सीरीज के शुरुआती हिस्से से बाहर हैं. विलियमसन को श्रीलंका दौरे में कमर में खिंचाव हो गया था और वह दौरे के पहले हिस्से में न्यूजीलैंड में ही रहेंगे. 34 साल के व‍िल‍ियमसन की जगह बाएं हाथ के युवा मार्क चैपमैन को टीम में शामिल किया गया है. 30 साल के चैपमैन ने 23 वनडे और 76 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, लेकिन उन्हें टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू का मौका नहीं मिला है. बाएं हाथ के इस खिलाड़ी ने न्यूजीलैंड ए के लिए छह प्रथम श्रेणी मैच खेले हैं, जिसमें 2020 में भारत ए के खिलाफ शतक भी शामिल है. लेकिन 2022 के बाद से वह न्यूजीलैंड ए के लिए नहीं खेले हैं, जब उन्होंने बेंगलुरु में प्रथम श्रेणी मैच में 92 और 45 रन बनाए थे. टीम की कमान टॉम लैथम के हाथ में है; क्योंकि श्रीलंका से 2-0 की हार के बाद टिम साउथी ने कप्तानी से इस्तीफा दे दिया था. माइकल ब्रेसवेल अपने दूसरे बच्चे के जन्म के लिए रवाना होने से पहले भारत में होने वाले पहले टेस्ट के लिए ही उपलब्ध रहेंगे. दूसरे और तीसरे टेस्ट के लिए ब्रेसवेल की जगह ईश सोढ़ी टीम में शामिल होंगे. श्रीलंका के पूर्व स्पिनर रंगना हेराथ भी श्रीलंका में स्पिन गेंदबाजी कोच के रूप में सलाहकार की भूमिका निभाने के बाद कोचिंग स्टाफ के हिस्से के रूप में भारत आएंगे. न्यूजीलैंड की भारत के ख‍िलाफ टेस्ट सीरीज के ल‍िए टीम: टॉम लैथम (कप्तान), टॉम ब्लंडेल (विकेट कीपर), माइकल ब्रेसवेल (केवल पहला टेस्ट), मार्क चैपमैन, डेवोन कॉन्वे, मैट हेनरी, डेरिल मिचेल, विल ओ’रुरके, एजाज पटेल, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, मिचेल सेंटनर, बेन सियर्स, ईश सोढ़ी (केवल दूसरा और तीसरा टेस्ट), टिम साउथी, केन विलियमसन, विल यंग न्यूजीलैंड का भारत दौरा 16 अक्टूबर: पहला टेस्ट, बेंगलुरु 24 अक्टूबर: दूसरा टेस्ट, पुणे 1 नवंबर: तीसरा टेस्ट, मुंबई  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online