LATEST NEWS

हर साल प्रदेश में बंद पड़ी खदानों में डूबने से हो जाती है 50 लोगो की मौतें

रायपुर जिले में छह वर्षों में 300 से अधिक लोगों की मौत बंद पड़ी खदानों में डूबने से हुई है। ये आंकड़े जिला आपदा प्रबंधन से मिले हैं। खदान में डूबने से हर साल औसतन 50 से अधिक लोगों की जान चली जाती है। इसी तरह आगजनी और सर्पदंश से मौतों का आंकड़ा दूसरे नंबर पर है। जिले में आगजनी और सर्पदंश से भी हर वर्ष औसतन 20 से 25 लोगों की मौत हो जाती है। पिछले 11 महीनों में प्राकृतिक आपदा से मृत्यु के 191 प्रकरण हैं, जिनमें मृतक के स्वजनों को सात करोड़ 52 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की गई है। साल 2014 से 2024 तक लंबित प्रकरणों में भी मृतकों के स्वजनों को सहायता राशि दी गई है। चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्राकृति आपदा से मृत्यु होने पर मृतकों के स्वजनों को चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि दी जाती है। इस राशि से मृतक के स्वजनों को अपनी आर्थिक स्थिति सुधारने में बड़ी मदद मिलती है। इसमें पानी में डूबने के अलावा बिच्छूदंश, आकाशीय बिजली गिरने, भारी बारिश होने से पेड़ व मकान गिरने, खदान धसकने जैसी घटनाएं भी शामिल हैं। हालांकि, ऐसी घटनाओं से मौतों की संख्या बंद खदानों में डूबने, आगजनी और सर्पदंश से मृत्यु की तुलना में बहुत कम हैं। आर्थिक सहायता से होगा लाभ प्राकृतिक आपदा से जिन लोगों की मौत हुई है, उनमें ऐसे कई ऐसे थे जिनकी आय से ही परिवार का जीवन-यापन निर्भर था। ऐसे में उनकी मृत्यु से परिवार में आय के साधन भी बंद हो गए थे। इस सहायता राशि से मृतक के परिवार अब कोई व्यवसाय या अन्य किसी काम में लगा पाएंगे, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। इनका कहना प्राकृतिक आपदा से मृत्यु के 191 प्रकरणों में सहायता राशि की स्वीकृति दी गई है। मृतकों के स्वजनों को सात करोड़ 52 लाख रुपये बांटे गए हैं। ऐसे प्रकरणों में तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। डॉ. गौरव सिंह, कलेक्टर, रायपुर

परिजनों ने लिखाई थी गुमशुदगी की रिपोर्ट, रायपुर के होटल में मिली युवती की लाश

रायपुर. छत्तीसगढ़ के राजधानी रायपुर स्थित एक होटल में युवती की लाश मिलने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जेल रोड स्थित बेबीलॉन इन होटल में युवती की लाश मिली है। युवती मोबाइल भी बंद करके शुक्रवार से लापता थी। परिजनों ने गुमशुदगी का रिपोर्ट कराई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतका के परिजनों ने होटल में जमकर तोड़फोड़ की है। पूरा मामला गंज थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार, रायपुर के जेल रोड स्थित होटल बेबीलोन इन के 416 नंबर के रूम में युवती की लाश मिली। मृतका का नाम वाणी गोयल बताया जा रहा है। वह शुक्रवार से लापता थी। खबर है कि मृत हालत में मिली युवती के साथ एक युवक भी होटल पहुंचा था। वह युवक होटल से गायब हो गया। गायब युवक की लाश उरकुरा रेलवे स्टेशन के पास मिला है। मामले में पुलिस को आशंका है कि युवक ने युवती की हत्या कर आत्मघाती कदम उठाया है। जानकारी के मुताबिक, फोन बंद होने की वजह से परिजनों ने रायपुर के सरस्वती नगर थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद शुक्रवार की रात युवती की लोकेशन होटल बेबीलोन इन मिली। इसके बाद पुलिस मौके पर वहां पहुंची, लेकिन होटल मालिक मैनेजर ने रूम नहीं खोलने दिया। आज शनिवार को भी पुलिस को उसी जगह का लोकेशन मिलने पर फिर पुलिस की टीम पहुंची। रूम खोला, तो कमरे में युवती की लाश जमीं पर पड़ी थी। फ़िलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है।

रायपुर में सीएम विष्णुदेव ने की छेरपहरा की रस्म, भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में रविवार को रथयात्रा धूमधाम से मनाया गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रायपुर के गायत्री नगर स्थित जगन्नाथ मंदिर में आयोजित रथ यात्रा में शामिल हुए। जगन्नाथ मंदिर में विशेष रस्म के साथ रथ यात्रा निकाली गई है। रथ यात्रा शुरू करने से पहले भगवान की प्रतिमा को रथ तक लाया गया और रास्ते को सोने के झाड़ से साफ भी किया गया। इस रस्म को छेरापहरा रस्म कहा जाता है। इस मौके पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सभी प्रदेशवासियों को रथयात्रा की बधाई देते हुए कहा कि यह पर्व ओडिशा के लिए जितना बड़ा उत्सव है, उतना ही बड़ा उत्सव छत्तीसगढ़ के लिए भी है। महाप्रभु जगन्नाथ जितने ओडिशा के लोगों को प्रिय हैं। उतने ही छत्तीसगढ़ के लोगों को भी प्रिय हैं। उनकी जितनी कृपा ओडिशा पर रही है। उतनी ही कृपा छत्तीसगढ़ पर रही है। सीएम साय ने कहा कि भगवान जगन्नाथ किसानों के रक्षक हैं। उन्हीं की कृपा से बारिश होती है। उन्हीं की कृपा से धान की बालियों में दूध भरता है। उन्हीं की कृपा से किसानों के घर समृद्धि आती है। मैं भगवान जगन्नाथ से प्रार्थना करता हूं कि इस साल भी छत्तीसगढ़ में भरपूर फसल हो। उन्होंने कहा कि भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा से मेरी प्रार्थना है कि वे हम सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें और हमें शांति, समृद्धि और खुशहाली की ओर अग्रसर करें। राजधानी रायपुर के गायत्री मंदिर में पुरी के जगन्नाथ रथ यात्रा की तर्ज पर पुरानी परंपरा निभाई जाती है।  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छेरापहरा की रस्म पूरी कर सोने की झाड़ू से बुहारी लगाकर रथ यात्रा की शुरुआत की।  इसके बाद उन्होंने प्रभु जगन्नाथ की प्रतिमा को रथ तक लेकर गए। रथ यात्रा के लिए भारत में ओडिशा राज्य को जाना जाता है। ओडिशा का पड़ोसी राज्य होने के नाते छत्तीसगढ़ में भी इसका काफी बड़ा प्रभाव है। आज निकाली गई रथयात्रा में प्रभु जगन्नाथ, भैया बलदाऊ और बहन सुभद्रा की खास अंदाज में पूजा-अर्चना की गई।  जगन्नाथ मंदिर के पुजारी के अनुसार उत्कल संस्कृति और दक्षिण कोसल की संस्कृति के बीच की यह एक अटूट साझेदारी है। ऐसी मान्यता है कि भगवान जगन्नाथ का मूल स्थान छत्तीसगढ़ का शिवरीनारायण-तीर्थ है, यहीं से वे जगन्नाथपुरी जाकर स्थापित हुए। शिवरीनारायण में ही त्रेता युग में प्रभु श्रीराम ने माता शबरी के मीठे बेरों को ग्रहण किया था। यहां वर्तमान में नर-नारायण का मंदिर स्थापित है।

रायपुर में आज शाम को दिखेगा T-20 का रोमांच: देशभर से पहुंचे कैंस; प्लेयर्स को भाया छत्तीसगढ़ी खाना, मैच के बाद स्टेडियम में लेजर शो.

The excitement of T-20 will be visible in Raipur this evening: Fans arrived from across the country; Players relished Chhattisgarhi cuisine, laser show at the stadium after the match. रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह क्रिकेट स्टेडियम में आज शाम को भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें आमने-सामने होंगी। वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया से मिली हार के बाद छत्तीसगढ़ में पहली बार दोनों टीमों के बीच मैच होने जा रहा है। मैच शाम 7 बजे से शुरू होगा। दर्शकों के लिए स्टेडियम के गेट 4 बजे से खोल दिए जाएंगे। मैच देखने देशभर से क्रिकेट फैंस रायपुर पहुंच चुके हैं। स्टेडियम में मैच के बाद लेजर शो की तैयारी की गई है। लेजर शो में देशभक्ति गीतों के साथ लेजर लाइट्स नजर आएंगी। पूरे स्टेडियम में इसके लिए खास बंदोबस्त किया गया है। डीजे बीट्स पर ये अनूठा लाइट म्यूजिक शो होगा। मैदान में आतिशबाजी भी की जाएगी। रायपुर में होने वाले इस मैच से पहले 28 नवंबर को गुवाहाटी में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हरा दिया था। चौथे मैच से पहले श्रेयस अय्यर ने नेट्स पर बहाया पसीना चौथे मैच से पहले गुरुवार को श्रेयस अय्यर नेट्स पर पसीना बहाते दिखे। अय्यर को शुरुआती तीन मैचों में आराम दिया गया था। अय्यर आज के मैच में प्लेइंग इलेवन में शामिल हो सकते हैं। भारत पांच मैचों की सीरीज में 2-1 से आगे है। प्रैक्टिस में दिखी खिलाड़ियों की मेहनत मैच से पहले गुरुवार को भारतीय और ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने खूब प्रैक्टिस की। यहां सूर्या की बिग्रेड नेट में पसीना बहाते दिखी। इंडियन प्लेयर्स पर गुवाहाटी में मिली हार का बदला लेने का प्रेशर साफ दिखा। खिलाड़ी पूरा जोर लगाते दिखे ताकि शुक्रवार को खेले जाने वाले मैच में जीत हासिल हो सके। प्लेयर्स को परोसे गए छत्तीसगढ़ के मिलेट फूड टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया से आए खिलाड़ियों को छत्तीसगढ़ का मिलेट फूड परोसा गया। मिलेट्स से बनी डिश और सूप खिलाड़ियों के लिए तैयार की गई। भारत और ऑस्ट्रेलिया के प्लेयर्स की डाइट, कैलोरी को ध्यान में रखकर व्यंजन तैयार किए गए। फिंगर मिलेट रब, इसमें मिलेट को उबालकर सूप का फॉर्म दिया गया है। फॉक्सटेल मिलेट सुपर सैलेड बनाया गया है। सिरका, मस्टर्ड सॉस के साथ तैयार किया गया है। ऑर्गेनिक किनवा को फेटा चीज के साथ सैलेड का रूप दिया गया है। मिलेट से बने एनर्जी बार भी खिलाड़ियों को परोसे गए हैं। स्टेडियम है। करीब 85 यार्ड की बाउंड्री वाले इस स्टेडियम में खिलाड़ियों को रन बनाने में मशक्कत करनी पड़ती है। मैच से पहले एक्सपर्ट्स ने बताया कि इस मैदान में क्रिकेटर्स के बैट से बैक टू बैक शॉर्ट निकलें, ये मुश्किल होता है। इसलिए यहां चौके-छक्कों की बरसात कम होती है। टीम इंडिया के लिए रायपुर के मैदान पर जीत हासिल करना चैलेंजिंग होगा। ये खिलाड़ी आज आएंगे नजर भारतीय टीम : सूर्यकुमार यादव (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋतुराज गायकवाड, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा और आवेश खान। ऑस्ट्रेलिया टीम : मैथ्यू वेड (कप्तान), जेसन बेहरेनडोर्फ, टिम डेविड, बेन ड्वारशुइस, नाथन एलिस, क्रिस ग्रीन, आरोन हार्डी, ट्रैविस हेड, बेन मैकडरमॉट, जोश फिलिप, तनवीर सांघा, मैट शॉर्ट और केन रिचर्डसन ।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live