LATEST NEWS

दो बच्चे गंभीर रूप से झुलसे, राजस्थान-अलवर में पतंग के पीछे भागते समय विस्फोट

अलवर। अलवर जिले के चोपानकी थाना क्षेत्र के टपूकड़ा इलाके में पतंग उड़ा रहे दो बच्चे खेत में हुए विस्फोट से गंभीर रूप से झुलस गए। घटना में घायल बच्चों की पहचान बिहार के मुजफ्फरनगर निवासी राजकुमार दास के 10 वर्षीय बेटे रोशन और उत्तर प्रदेश के चित्रकूट निवासी विक्रम के 10 वर्षीय बेटे दीपक के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, पतंग कट जाने के बाद दोनों बच्चे उसे पकड़ने के लिए दौड़े। इस दौरान खेत में किसी अज्ञात विस्फोटक पदार्थ पर पैर पड़ने से धमाका हो गया। विस्फोट इतना जबरदस्त था कि दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत टपूकड़ा अस्पताल ले जाया गया, लेकिन हालत गंभीर होने पर अलवर के सामान्य चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। घटना के बाद बच्चों ने बताया कि विस्फोट के दौरान अचानक अंधेरा छा गया और उन्हें सुनाई देना बंद हो गया। वर्तमान में दोनों बच्चों के कानों में अजीब सी आवाजें आ रही हैं, और उन्हें देखने में भी दिक्कत हो रही है। रोशन के परिवार की स्थिति बेहद कठिन है। उसके पिता का पहले ही निधन हो चुका है, और उसकी मां मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण करती हैं। विस्फोटक पदार्थ खेत में कैसे पहुंचा और वहां और कितने ऐसे खतरनाक पदार्थ हो सकते हैं, यह जांच का विषय है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और इलाके की छानबीन की जा रही है, ताकि ऐसे किसी अन्य विस्फोटक की पहचान हो सके। इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने भी मांग की है कि इस मामले की गंभीरता से जांच कर आवश्यक कदम उठाए जाएं।

अस्पताल में जारी है इलाज, राजस्थान-अलवर में हीटर और गर्म पानी से झुलसे मासूम

अलवर। पिछले तीन दिनों में शहर में अलग-अलग स्थानों पर झुलसने के कारण चार बच्चों को जनरल हॉस्पिटल के बर्न वार्ड में भर्ती कराया गया है। रविवार की रात दो और बच्चों के झुलसने के मामले सामने आए, दोनों को अस्पताल लाकर इलाज शुरू किया गया है। जानकारी के अनुसार कल तिजारा के बिलासपुर निवासी 6 माह की सानिया पुत्री सफीन रविवार देर रात नींद में चारपाई से गिरकर सर्दी से बचाव के लिए लगे हीटर के संपर्क में आकर बुरी तरह झुलस गई। एक अन्य घटना में अलवर के सूर्य नगर में 10 माह का सुभाष पुत्र सुग्रीव खेलते-खेलते गर्म पानी की बाल्टी पर गिर गया। बाल्टी का पानी बच्चे के हाथ-पैर पर गिरने से वह 25-30 फीसदी तक झुलस गया। बच्चे का इलाज जनरल हॉस्पिटल में जारी है। गौरतलब है कि दो दिन पहले बिजवाद नरुका गांव का एक बच्चा खौलते दूध के संपर्क में आने से गंभीर रूप से झुलस गया था। ऐसे ही डेहरा शाहपुर की रहने वाली कीर्ति चाय के गिरने से झुलस गई थी, उसे भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। पिछले तीन दिनों में बच्चों के झुलसने की चार घटनाओं ने अभिभावकों को सतर्क रहने की चेतावनी दी है। चिकित्सकों का कहना है कि सर्दी के मौसम में गर्म पानी, हीटर और गर्म खाद्य पदार्थों को बच्चों से दूर रखना बेहद जरूरी है। बहरहाल सभी चार बच्चों की स्थिति फिलहाल स्थिर है। जनरल हॉस्पिटल के डॉक्टरों के अनुसार इलाज के बाद सभी बच्चों के पूरी तरह ठीक होने की संभावना है।

साढ़े 8 लाख का माल रास्ते में किया खुर्दबुर्द, राजस्थान-अलवर में प्याज की हेराफेरी का आरोपी गिरफ्तार

अलवर. अलवर से पटना के लिए प्याज लेकर रवाना हुए ट्रक की रास्ते में ही हेराफेरी करके फरार हुए आरोपी को N.E.B. थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि 14 नवंबर को समी खां निवासी लूहरवाड़ी ने थाने में मामला दर्ज कराया था कि उसने आरोपी तस्लीम खान को प्याज का ट्रक लेकर पटना के लिए रवाना किया था। लेकिन उसने गाजीपुर में ही ट्रक में भरी प्याज को खुर्दबुर्द कर दिया और वहां से फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि प्याज की कीमत साढ़े आठ लाख रुपये के करीब थी, लेकिन जांच में आरोपी के खाते में केवल चार लाख रुपये जमा हुए हैं। बहरहाल N.E.B. थाना प्रभारी दिनेश चंद्र ने बताया कि आरोपी को मुखबिर की सूचना पर गडुरी से गिरफ्तार कर लिया गया है और आरोपी के खाते में चार लाख रुपये होल्ड करवा दिए हैं, जबकि बाकी की रकम के बारे में पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से ट्रक भी बरामद कर लिया है और पूरे मामले की जांच जारी है।

आपसी मनमुटाव सुलझाना होगी बड़ी चुनौती, राजस्थान-अलवर पहुंचे भाजपा के प्रदेश प्रभारी राधामोहन दास

अलवर. केंद्रीय वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने आज बहरोड़ क्षेत्र के तक्षशिला स्कूल के वार्षिकोत्सव में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने हिंदी भाषा, शिक्षा और विकास से जुड़े विषयों पर विचार व्यक्त किए। केंद्रीय मंत्री यादव ने हिंदी भाषा के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि निजी विद्यालय अंग्रेजी माध्यम के नाम पर अधिक फीस तो लेते हैं, लेकिन उन्हें छात्रों को अपनी मातृभाषा हिंदी पर गर्व करना भी सिखाना चाहिए। बच्चों और अभिभावकों से संवाद के दौरान हिंदी का उपयोग करें। इससे छात्रों में आत्मविश्वास बढ़ेगा और भाषा के प्रति सम्मान का भाव विकसित होगा। उन्होंने बताया कि उनकी ओर से संचालित लाइब्रेरी में बच्चों और उनके माता-पिता के साथ हिंदी में बातचीत कर आत्मविश्वास बढ़ाने का प्रयास किया जाता है। यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नई शिक्षा नीति को समाज के सर्वांगीण विकास का आधार बताते हुए कहा कि यह नीति छात्रों को नई दिशा प्रदान करती है और इसे सभी को समझना चाहिए। उन्होंने अटल टिंकरिंग लैब की सराहना करते हुए कहा कि इस योजना का उद्देश्य छात्रों में रचनात्मकता, जिज्ञासा और नवीन सोच को बढ़ावा देना है। यह डिजाइन मानसिकता और कम्प्यूटेशनल सोच जैसे कौशल विकसित करने में सहायक है। उन्होंने शिक्षा के लिए सकारात्मक और स्वच्छ वातावरण बनाने के लिए सामूहिक सहयोग की अपील की। केंद्रीय मंत्री ने “खेलो इंडिया” योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह विजन युवाओं को खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित कर रहा है। उन्होंने बताया कि अलवर में सांसद खेल उत्सव का आयोजन इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने बहरोड़ के मांचल ग्राम पंचायत में नवनिर्मित सड़क का उद्घाटन भी किया। इस मौके पर उन्होंने अशोक गहलोत सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि दो बार मुख्यमंत्री रहने के बावजूद अशोक गहलोत ईआरसीपी जैसे महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट पर कोई काम नहीं कर पाए लेकिन भजनलाल सरकार ने कई महत्वपूर्ण कार्य कर यह साबित किया है कि जमीन से जुड़ा व्यक्ति विकास को प्राथमिकता देता है। कार्यक्रम में बहरोड़ विधायक जसवंत यादव, जिला प्रमुख बलबीर सिंह छिल्लर, पंचायत समिति प्रधान सरोज यादव, एडवोकेट बस्तीराम यादव, जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहित यादव, सरपंच ओमप्रकाश यादव सहित कई गणमान्य व्यक्ति और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

पुरानी रंजिश को लेकर मां को भी पीटा, राजस्थान-अलवर में सरकारी स्कूल के लेक्चरार पर बरसाए लट्ठ

अलवर. कठूमर थाना क्षेत्र के पावटा गांव में पुरानी रंजिश के चलते सरकारी स्कूल के लेक्चरार पर जानलेवा हमला हुआ। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बड़ोदा कान में कार्यरत लेक्चरार रामावतार मीणा पर लगभग 15-16 लोगों ने लाठी, डंडे और सरिया से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल रामावतार को पहले कठूमर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) ले जाया गया, जहां से उन्हें अलवर के राजीव गांधी सामान्य चिकित्सालय रैफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार पावटा गांव निवासी घायल रामवतार मीणा ने बताया कि वह अपने पिता टन्डुराम मीणा को खेत पर रोटी देकर वापस आ रहा था, तभी रास्ते में कुछ लोग यादराम मीणा पुत्र राधाकृष्ण, हरिसिंह पुत्र राधाकृष्ण, बेनी प्रसाद, घनश्याम पुत्र यादराम राकेश पुत्र यादराम सहित करीब 15 से 16 लोगों ने उसे रास्ते में घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान पीछे से आ रही रामवतार मीणा की मां विषणी देवी जब अपने बेटे को बचाने के लिए पहुंची तो उनके साथ भी मारपीट की। मारपीट में घायल रामअवतार मीणा के सिर,पैर और हाथ की उंगलियों पर गहरी चोट आई है, जिसका राजीव गांधी सामान्य चिकित्सालय जिला अस्पताल अलवर में उपचार जारी है। रामावतार मीना ने हमले के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि करीब 1 महीने रामावतार ने बताया कि एक महीने पहले उनके पिता ट्रैक्टर से खेत जा रहे थे, तब रास्ते को लेकर इन आरोपियों से विवाद हुआ था। तब यह मामला आपसी समझाइश के बाद सुलझ गया था, लेकिन हमलावरों ने रंजिश रखते हुए इस हमले को अंजाम दिया। बहरहाल पीड़ित ने पुलिस में मामला दर्ज करवाकर हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

हत्या कर कुचला गया चेहरा, राजस्थान-अलवर में महिला के शव की शिनाख्त में जुटी चार थानों की पुलिस और डीएसटी

अलवर. विजय मंदिर थाना क्षेत्र के प्रतापबंध के पास बायोडायवर्सिटी पार्क के नजदीक झाड़ियों में सोमवार देर शाम एक अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव करीब 40 वर्षीय महिला का है, जिसका चेहरा कुचल दिया गया था। पुलिस को आशंका है कि महिला की हत्या करके शव को वहां फेंका गया है। स्थानीय लोगों ने प्रतापबंध के पास झाड़ियों में सोमवार शाम को एक महिला का शव पड़ा देखा और पुलिस को सूचना दी। जांच के दौरान मौके पर खून से सना पत्थर बरामद हुआ, जिससे हत्या की आशंका और मजबूत हो गई। महिला की पहचान के लिए विजय मंदिर थाना, कोतवाली थाना, एनईबी थाना और वैशाली नगर थाना की पुलिस टीमों के साथ डीएसटी (डिस्ट्रिक्ट स्पेशल टीम) भी मामले की जांच में जुटी हुई है। घटनास्थल के आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। इसके साथ ही राजस्थान और हरियाणा के विभिन्न थानों को सूचना भेजी गई है। शव की पहचान के लिए विभिन्न जगहों से आए लोग भी उसकी नहीं कर पाए हैं। पुलिस ने मंदिर के पुजारी, वन विभाग के कर्मचारियों और आसपास रहने वाले लोगों से पूछताछ की, लेकिन कोई ठोस सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस का मानना है कि महिला की हत्या घटनास्थल पर ही की गई है क्योंकि जिस पत्थर से चेहरा कुचला गया, वह घटनास्थल से ही बरामद हुआ है। हालांकि महिला का शव वहां तक कैसे पहुंचा, इसका पता अभी तक नहीं चल सका है। घटनास्थल पर एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) और डॉग स्क्वायड की मदद ली गई, लेकिन अब तक कोई विशेष सुराग नहीं मिला है। विजय मंदिर थाना प्रभारी गुरुदत्त सैनी ने बताया, “महिला की शिनाख्त के लिए राजस्थान और हरियाणा में गुमशुदगी के मामलों की जांच की जा रही है। सभी प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन अब तक कोई सफलता नहीं मिली है।” इधर पुलिस टीमों ने अपनी जांच तेज कर दी है। डीएसटी टीम और चार थानों की पुलिस महिला की पहचान और हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।

रात को होगा लोक सांस्कृतिक कार्यक्रम, राजस्थान-अलवर में मत्स्य उत्सव का आज समापन

अलवर. अलवर में पिछले तीन दिन से चल रहे मत्स्य उत्सव के आज आखिरी दिन कंपनी बाग से कटी घाटी तक साइकिल रैली निकाली गई। इस रैली को प्रशासनिक अधिकारी ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। पर्यटन विभाग की अधिकारी टीना यादव व साइकिलिंग के सेक्रेटरी नानक सिंह ने बताया कि मत्स्य उत्सव के उपलक्ष्य में यह साइकिल रैली निकाली जा रही है, जो कंपनी बाग से शुरू होकर नंगली सर्किल एसएमडी मोती डूंगरी होते हुए कटी घाटी स्थित नगर वन पहुंचेगी। वहां पर इस रैली का समापन होगा। उसके बाद कंपनी बाग में फूलों की प्रदर्शनी का कार्यक्रम होगा। बाद में नंगली सर्किल पर प्रदर्शनी का कार्यक्रम होगा। उत्सव के आखरी दिन रात को म्यूजिकल नाइट कार्यक्रम होगा और इसी के साथ उत्सव का समापन भी होगा। इस उत्सव में इस बार कई प्रदेशों से आये लोक कलाकारों ने भी अपनी कला का प्रदर्शन किया, लेकिन इस बार लोगों की भागीदारी इतनी नहीं रही जितनी, पहले होती थी। पहले शहर के लोग इस उत्सव की इंतजार किया करते थे और उत्सव में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेते थे, लेकिन इस बार उत्सव में जन भागीदारी इतनी नहीं रही। सबसे बड़ी बात यह भी रही कि इस बार उत्सव की शुरुआत अलवर शहर से ना होकर ऐतिहासिक ओर पर्यटन स्थल भानगढ़ से हुई, जहां पहुंचना ही बहुत बड़ी बात है। इस उत्सव में इस बार प्रदेशो से लोक कलाकार भी इतने नही आये, जितने राज्यों से पहले आते थे। इस बार चार प्रदेशों से ही लोक कलाकारों ने इसमें हिस्सा लिया। पहले वेस्ट बंगाल और छत्तीसगढ़ तक से लोक कलाकार इसमें शामिल होने आते थे, जिनकी कला को देख कर ही लोग अभिभूत हो जाते थे, लेकिन इस बार ये लोक कलाकार इस उत्सव में शामिल होने नहीं आये।

कई बार कर चुका है वारदात, राजस्थान-अलवर में शातिर बाइक चोर गिरफ्तार

अलवर. अलवर शहर N.E.B. थाना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाने के हेड कांस्टेबल फतेह सिंह ने बताया वर्ष 2023 अप्रैल माह में परिवादी आकाश वर्मा निवासी देसूला ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। शिकायत में बताया था कि सूर्य नगर शिक्षक कॉलोनी से उसकी बाइक चोरी हो गई थी। पूर्व में पुलिस ने एक आरोपी आबीद ख़ान को गिरफ्तार किया गया था। यह आरोपी पापड़ा खड़ियाबास का रहे वाला है। अब मुखबिर की सूचना के अनुसार कल रात को आरोपी अफसर ख़ान निवासी रायबका थाना सदर अलवर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने पूर्व में ही चोरी हुई बाइक को जब्त कर लिया था। आज आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। अब पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस के अनुसार यह आरोपी काफी शातिर है और बाइक चोरी के मामले में भी ही कुख्यात है। नजर हटते ही यह बाइक लेकर रफूचक्कर हो जाता है। यह आरोपी पहले भी कई बार बाइक चोरी की वारदात कर चुका है। पुलिस ने बताया कि बाइक चोरी करते ही यह उसको ओने-पोने दाम में बेच देता है। पुलिस के अनुसार बाइक चोरी की वारदात करके यह कुछ दिन शांति से जीवन व्यतीत करता है और उसके बाद फिर से इसी काम मे लग जाता है।

सफारी को डेली साइटिंग ने बनाया रोमांचक, राजस्थान-अलवर के सरिस्का में घूम रहे 42 बाघ

अलवर. सरिस्का में टाइगरों की संख्या बढ़ने से अब पर्यटकों को सफारी के दौरान टाइगर आराम से दिखाई दे रहा है। इससे न केवल सरिस्का में पर्यटकों की संख्या में भी बढ़ोतरी हुई है, बल्कि यह के जंगल और अन्य जानवर भी पर्यटकों को आकर्षित कर रहे हैं। दिल्ली गुरुग्राम से आने वाले पर्यटक दीपांशु पराशर तो बेहद भग्यशाली हैं, जिनको सत्रह बार टाइगर और लेपर्ड के दीदार हो चके हैं। दीपांशु ने बताया कि वह 2018 से लगातार सरिस्का आ रहा है और उसे सत्रह बार टाइगर दिख चुका है। दीपांशु ने बताया कि उसे सबसे ज्यादा एसटी 21 और एसटी 15 की साइटिंग सबसे ज्यादा हुई है। हालांकि उसे एसटी 3, एसटी 9, और एसटी 6 की साइटिंग भी हुई है, लेकिन सबसे ज्यादा एसटी 21 और एसटी 15 की साइटिंग हुई है। दीपांशु ने बताया कि सरिस्का का जंगल अपने आप में यूनिक है। यहां जंगल भी गहन है और पहाड़ भी हैं। यहां टाइगर ओर लेपर्ड के अलावा अनेक तरह के जंगली जानवर है, जिनको देखकर आनंद मिलता है। गाइड अर्जुन मीणा और रामहेत ने बताया कि एसटी 21 की साइटिंग हमेशा आकर्षक रहती है। इसको देखकर ही आनंद मिलता है, क्योंकि इसे सरिस्का का युवराज भी कहा जाता है। सरिस्का वन विभाग का कहना है कि सरिस्का जैसे जंगलों से ही आमजन को शुद्ध हवा मिलती है। इन्हें बचाए रखना सबकी जिम्मेदारी है। हम सबको वन्य जीवों का ख्याल रखना चाहिए, ताकि मानव जीवन बचा रह सके। ऐसे प्रयास सरकारों को भी आमजन को साथ लेकर करने चाहिए, जिससे मानव जीवन सुरक्षित रह सके। पर्यटकों को भी सरिस्का में आने के बाद एक अलग ही सुकून मिलता है। उनका कहना है कि शहरों में जीवन अस्तव्यस्त हो चुका है। यहां आते ही जीवन का असली आनंद मिल जाता है। वन विभाग का कहना है कि 42 टाइगरों के होने के बाद अब जंगल भी छोटा लगने लगा है और इसे फैलाने और बफर एरिया बढ़ाने की दिशा में प्रयास किए जा रहे है। पहले 43 टाइगर थे, लेकिन उनमें से एक बूंदी जिले में रामगढ़ के जंगलों में भेज दिया गया है।

वाटर गन से किया पानी का छिड़काव, राजस्थान-अलवर में ग्रेप 3 लागू होने से 150 खदानें बंद

अलवर. एनसीआर रीजन में ग्रेप (ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान) 3 लागू होने के बाद अलवर पर भी इसका भारी असर पड़ा है। अलवर में विभिन्न विभागों में चल रहे करीब 97 करोड़ के  निर्माण कार्य एकाएक रुक गए। वहीं 40 स्टोन क्रशर भी नहीं चले। अब इन्हें खुलने का इंतजार है। ग्रेप 3 में सभी तरह के स्टोन क्रशर, खनन और निर्माण संबंधित गतिविधियां बन्द है। विभागों ने आदेशों की पालना के लिए निरीक्षण भी किया। खनिज अभियन्ता मनोज शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को करीब दस खानों की जांच की गई थी। इनमें से सभी लगभग बन्द मिली। जो बन्द नहीं थी, उनको बन्द कराया गया। पूरे अलवर में करीब 150 खाने है और आगामी आदेश तक इनको बन्द रखने के लिए कह दिया गया है। वहीं नगर निगम, यूआईटी और रीको ने सड़क किनारे मिट्टी उड़ने से रोकने के लिए वाटर गन से पानी का छिड़काव भी कराया। ग्रेप 3 में अस्पतालों और स्वच्छता संबंधी गतिविधियां चलती रहेंगी। इसमें जेल चौराहे पर बन रहे मेडिकल कॉलेज का काम जारी रहेगा। इस पर 192 करोड़ की लागत आएगी। इसके अलावा जिला अस्पताल में 36 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे सीसीयू और 100 बेड के वार्ड का काम चलता रहेगा। ग्रेप 3 के आदेश जारी होने के बाद यूआईटी के 50 करोड़ रुपये के काम रुक गए है। इनमें अरावली विहार में डामरीकरण और 160 फिट रॉड का काम, अम्बेडकर नगर में डामरीकरण का काम, शांति कुंज की सड़क की चौड़ाई सहित करीब तीन दर्जन से अधिक काम शामिल है। मिनी सचिवालय के पास 40 करोड़ की लागत से बन रही कोर्ट बिल्डिंग का काम और नगर निगम द्वारा 7 करोड़ की लागत से सड़क निर्माण और रिपेयरिंग का काम बंद हो गया है। एनसीआर क्षेत्र में ग्रेप 3 के लागू होने से कुल मिलाकर मोटा नुकसान अलवर को हुआ है। पहले जिला कलेक्टर ने भी इस संबंध में कई बार जिले को चेताया था, लेकिन तब लोग कलेक्टर की चिंता को हल्के में ले रहे थे। कलेक्टर द्वारा स्व्च्छता और वायु प्रदूषण को रोकने के लिए क्लीन अलवर और अतुल्य अलवर जैसे कार्यक्रम भी शुरू किए गए।

पुलिस ने शुरू की तलाश, राजस्थान-अलवर में कैमरे के सामने ताला तोड़कर बाइक ले गया शातिर युवक

अलवर. अलवर शहर में बाइक चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि पलक झपकते ही बाइक का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दे देते हैं। घटना सदर थाना अंतर्गत विज्ञान नगर की है। यहां एक युवक बड़ी सफाई से ताला तोड़कर बाइक लेकर फरार हो गया। यह घटना एक दिन पहले की है, लेकिन पीड़ित ने अब थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़ित ने बताया जब उसकी बाइक नहीं मिली तो उसने आसपास काफी तलाश की। उसके बाद उसके घर के लगे हुए सीसीटीवी कैमरे में चेक किया तो एक युवक बाइक को ले जाता नजर आया। फिलहाल पीड़ित ने इस घटना की सूचना सदर थाना पुलिस को दे दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके आगे की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। शहर में बाइक चोरी की घटना होना आम बात हो गई है, क्योंकि बाइक चोर शहर से चोरी की हुई। बाइक को दूसरे प्रदेशों के आसपास के शहरों में बेच देते हैं। वैसे ज्यादातर बाइक चोर चोरी हुई बाइक को यही आसपास बेच देते हैं, क्योंकि इसका इंजन भी काफी उपयोगी और कीमती होता है। यहां से बाइक खरीद कर दूसरा व्यक्ति बाइक को दो तीन हजार ऊपर लगाकर दूसरे शहर ले जाते हैं और वहां बेच देते हैं। अलवर शहर के आसपास कई गांव तो ऐसे हैं, जहां चोरी के बाद बाइक जाती है, लेकिन पुलिस भी वहां जाने की हिम्मत नहीं जुटा पाती। पुलिस इन गांवों में तभी जाती है, जब पर्याप्त फोर्स हो। इन गांवों में पुलिस ने दो बार दबिश भी दी थी और इस कार्रवाई में सैकड़ों बाइक भी बरामद हुईं थीं, लेकिन पुलिस के सामने समस्या ये है कि वह इन बाइकों का करें तो क्या करें।

नीमराणा होटल में फायरिंग सहित आधा दर्जन हैं मामले, राजस्थान-अलवर की 20 हजार की इनामी लेडी डॉन गिरफ्तार

अलवर. राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 48 पर नीमराणा के मोहलड़िया गांव के समीप होटल हाईवे किंग पर 8 सितंबर को 5 करोड़ रुपये की रंगदारी के लिए ताबड़तोड़ फायरिंग करने के मामले में कौशल चौधरी गैंग की लेडी डॉन और कौशल की पत्नी मनीषा और उसके भाई मनीष को गिरफ्तार किया गया है। मनीषा को क्राइम ब्रांच मानेसर की टीम ने पकड़ा है। वहीं मनीष गुरुग्राम की भौंडसी जेल में बंद था, उसे नीमराणा पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई है। मनीषा पर गुरुग्राम के एक होटल मालिक से दो करोड़ रुपये की फिरौती मांगने का भी आरोप है। मनीषा कौशल गैंग को ऑपरेट कर रही थी और उस पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित था। गैंग ऑपरेट करने में विदेश में बैठा उसका भाई गैंगस्टर सौरभ गाडौली उसकी मदद कर रहा था। गौरतलब है कि नीमराना की होटल पर फायरिंग करने वाली कौशल चौधरी गैंग ने 32 राउंड फायर कर 5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी थी। मामले में पुलिस ने सचिन उर्फ प्रवीण उर्फ धोलिया, योगेश उर्फ मोनू, विजय कुमार उर्फ काले, धर्मेंद्र सिंह पुत्र ओमप्रकाश, दीपक यादव, सूबेसिंह यादव, गौरव सिंह पुत्र सत्यप्रकाश को पहले ही गिरफ्तार कर लिया है। वहीं दो शार्प शूटर पंजाब के जालंधर निवासी पुनीत शर्मा उर्फ पुनीत जालंधर, नरेंद्र कुमार उर्फ शर्मा उर्फ लल्ली अब भी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। इन दोनों शूटरों पर पंजाब के अंतरराष्ट्रीय सर्कल स्टाइल कबड्डी खिलाड़ी संदीप नांगल अंबिया की हत्या सहित तीन बड़े हत्याकांडों को अंजाम देने का आरोप है। इनकी तलाश में पंजाब पुलिस और वहां की एजेंसियां पिछले करीब तीन साल से लगी हुई हैं। मनीषा को 2019 में खांडसा मंडी में रंगदारी के मामले में भी पकड़ा गया था। जमानत मिलने पर जेल से बाहर आने के बाद फिर से सक्रिय हो गई थी 15 सितंबर को भिवाड़ी के समीप स्थित हरियाणा के एक होटल मालिक से दो करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई थी, जिसके बाद बिलासपुर थाने में केस दर्ज किया गया था। होटल के नंबर पर कॉल कर फिरौती मांगने वाले ने खुद को कौशल चौधरी और अमित डागर गिरोह का बदमाश बताया था। फिरौती नहीं देने पर फायरिंग की धमकी दी थी। कहा था कि पुलिस में शिकायत की तो जान से मार देंगे। सोमवार को मानेसर क्राइम ब्रांच इंचार्ज एसआई ललित कुमार की टीम ने आरोपी मनीषा निवासी नाहरपुर रूपा, गुड़गांव को देवीलाल कॉलोनी से गिरफ्तार कर लिया। मनीषा के खिलाफ करीब आधा दर्जन मामले दर्ज हैं। वह इससे पहले भोंडसी जेल, गुरुग्राम और होशियारपुर (पंजाब) जेल में भी रह चुकी है। आरोपी मनीषा कौशल के गैंग को ऑपरेट कर रही थी। वारदात में उसकी संलिप्तता जानने के लिए पुलिस ने उसे छह दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।

चार लोग घायल, राजस्थान-अलवर में खाना खाने गए चाचा-भतीजा को बदमाशों ने होटल से घर तक पीटा

अलवर. जिले के न्याना गांव में होटल पर खाना खाने के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद हो गया, जिसके चलते हुई मारपीट में एक ही पक्ष के चार लोग घायल हो गए। पीड़ित पक्ष ने मामले की सूचना पुलिस को दे दी है, जिस पर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। जिले के गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम न्याना में होटल पर खाना खाने गए चाचा-भतीजे से गांव के लोगों का विवाद हो गया, जिसके चलते हमलावरों ने घर में आकर दोनों के साथ मारपीट की। इस दौरान बीच-बचाव करने में परिवार के अन्य लोग भी घायल हो गए। घायलों को गोविंदगढ़ से अलवर के जिला अस्पताल में रैफर किया गया है, जिनमें से दो जनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि दो का इलाज जिला अस्पताल में जारी है। जिला अस्पताल में भर्ती पीड़ित कमल ने बताया वह अपने भतीजे दीपक के साथ अपने गांव के होटल में खाना खाने गया था, तभी वहां पर चेतराम, बुधराम, पवन व अन्य लोगों से उनका विवाद हो गया। इन लोगों ने वहां पर दीपक से मारपीट भी की। बाद में घर आने पर इन हमलावरों ने घर में घुसकर उन पर हमला कर दिया और लाठियों से बुरी तरह पीटा। बीच-बचाव के लिए आए परिवार वालों के साथ भी उन्होंने मारपीट की, जिसमें कमल, दीपक, रामकिशन और हरिराम घायल हुए हैं। झगड़ा किस बात को लेकर हुआ, इसका कोई पता नहीं चल पाया है क्योंकि घायल कमल का कहना है कि उनकी आपस में कोई दुश्मनी भी नहीं है। इसके बावजूद करीब सात-आठ लोगों ने घर में आकर उनसे बुरी तरह मारपीट कर दी, जिससे चार लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। झगड़े के बाद सभी हमलावर वहां से भाग खड़े हुए और सभी फरार बताए जा रहे हैं। फिलहाल पीड़ित पक्ष की ओर से इस बात की सूचना गोविंदगढ़ पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।

भाजपा को जनता का समर्थन देख कांग्रेस बौखलाई, राजस्थान-अलवर सांसद भूपेंद्र सिंह ने रामगढ़ में की सभा

अलवर. रामगढ़ विधानसभा सीट के लिए हो रहे उपचुनाव को लेकर केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि हमारी सभी टीमें मिलकर काम कर रही हैं। भाजपा ने मेहनती व निष्ठावान कार्यकर्ता सुखवंत सिंह को रामगढ़ से टिकट दिया है। रामगढ़ में निश्चित रूप से भाजपा ही विजयी होगी। हम सबका साथ सबका विकास के एजेंडे को लेकर चल रहे हैं और भाजपा को सभी वर्गों का समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा को जनता का पूरा समर्थन मिल रहा है, जिसे देखकर कांग्रेस में बौखलाहट मची हुई है। अलवर की जनता ने जो मान-सम्मान दिया है, वे उसके ऋणी रहेंगे। उन्होंने कहा कि हमने जो भी वायदे किए हैं, उन्हें पूरा करने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए राज्य सरकार से भी बजट में बहुत राशि स्वीकृत कराई है। विशेष तौर पर रामगढ़ ओर गोविंदगढ़ में ट्रेनों के ठहराव का मसला हो या फिर आरओबी से काम कराने का मामला हो सभी काम तय समय में पूरे करने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके अलावा एनसीआर क्षेत्र में केंद्र की बजट योजना का भी काफी काम रामगढ़ क्षेत्र में हुआ है। यादव ने कहा कि ईआरसीपी के पानी का मामला भी काफी हद तक भाजपा सरकार ने पूरा कर दिया है और जल्द ही इसका पानी भी रामगढ़ को मिलेगा। रूपारेल नदी के मामले में भी राज्य सरकार ने काफी पैसा दिया है। उन्होंने कहा कि गांवों में घूमने के बाद वे यह कह सकते हैं कि रामगढ़ में सभी बिरादरी और कौम का समर्थन भाजपा को मिल रहा है और यहां से भाजपा उम्मीदवार सुखवंत सिंह ही चुनाव जीतेंगे। उन्होंने सातों विधानसभा सीटों पर जीत का दावा किया।

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष के साथ उम्मीदवार जुबेर मौजूद, राजस्थान-अलवर के रामगढ़ में डोटासरा ने किया गमछा डांस

अलवर. कांग्रेस प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के गमछा डांस ने रामगढ़ उपचुनाव में समा बांध दिया। कल रामगढ़ के बडोदामेव में कांग्रेस की जनसभा में डोटासरा ने जोरदार गमछा डांस किया। इस सभा में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और असम के प्रभारी जितेंद सिंह और विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता टीकाराम जूली, कांग्रेस उम्मीदवार आर्यन जुबेर और जिला अध्यक्ष योगेश मिश्री भी उपस्थित थे। बता दें कि डोटासरा ने भाषण की जगह गमछा डांस ही किया। डोटासरा ने गमछा डांस के बाद कांग्रेस उम्मीदवार आर्यन को गले लगाया और यह गमछा उनसे गले मिलकर गले में डाल दिया। डोटासरा ने काफी देर तक गमछा लेकर ठुमके लगाए, जिससे मीटिंग में आनंद आ गया। डोटासरा का गमछा डांस देख कर जितेंद्र सिंह और टीकाराम जूली के साथ जनसभा में आये लोग भी आनंद लेते दिखे। डोटासरा पहले भी कई जगह इस तरह का गमछा डांस कर चुके है। हालांकि उनका भाषण भी जोरदार रहता है और भाजपा सरकार को पर्ची सरकार का नाम भी डोटासरा ने ही दिया है। वे कहते है कि मुख्यमंत्री पर्ची से ही निकले है। कल उन्होंने भाषण तो बहुत कम दिया या यूं कहे कि डांस काफी देर तक जोरदार किया। इस डांस का लोगों ने भी भरपूर लुत्फ उठाया।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet