LATEST NEWS

यूडीआईडी कार्ड बनेंगे, राजस्थान-सिरोही में दिव्यांगों के लिए आयोजित होंगे शिविर

सिरोही। सिरोही में फरवरी एवं मार्च  महिने में  दिव्यांगजनों के लिए जिला तथा पंचायत समिति मुख्यालय पर शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इन शिविरों में दिव्यांगजन जिनकी दिव्यांगता 40 प्रतिशत या उससे अधिक है, उनका प्रमाणीकरण होगा। साथ ही  यूडीआईडी कार्ड के लिए ऑनलाइन पंजीयन स्वावलंबन पोर्टल पर किया जाएगा। इसके साथ ही दिव्यांगजनों को रोडवेज पास, दिव्यांग छात्रवृत्ति, मुख्यमंत्री विशेष योग्यजन स्वरोजगार योजना, सुखद दांपत्य जीवन, पालनहार व पेंशन योजना आदि के ऑनलाइन आवेदन भरवाए जाएंगे। जिला कलेक्टर अल्पा चौधरी ने बताया कि इस कार्य के लिए समस्त उपखंड अधिकारियों को शिविरों का प्रभारी बनाया जाएगा। इसके साथ ही सीएमएचओ को सहप्रभारी एवं बीसीएमओ को सहायक प्रभारी बनाया गया है। इन शिविरों के माध्यम से अधिकाधिक दिव्यागजनों को लाभान्वित करने के लिए संबंधित तहसीलदार, विकास अधिकारी तथा चिकित्सा विभाग के संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में व्यापक प्रचार-प्रसार करवाने के लिए कहा गया है। अधिकाधिक दिव्यांगजनों को शिविर स्थल तक पहुंचाने के लिए समुचित प्रबंध किए जाएंगे। चौधरी के अनुसार उपनिदेशक बाल विकास परियोजना विभाग को  उपकरण की आवश्यकता वाले दिव्यांगजनों से सम्पर्क कर उनका चिन्हीकरण करने के आदेश दिए गए हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं प्रमुख चिकित्सा अधिकारी शिविर में विशेषज्ञों चिकित्सकों को भिजवाने की व्यवस्था करेंगे। ब्लॉक मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी समस्त पंचायत समितियों के स्तर पर आयोजित शिविरों में विशेषज्ञों चिकित्सकों की उपस्थिति सुनिश्चित करेंगे। प्रबंधक राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम सिरोही के शिविरों में अपने दल भेजकर दिव्यांगजनों के रोडवेज पास बनवाने की व्यवस्था करेंगे। सिरोही में सबसे पहले और शिवगंज में आखिरी में होगा शिविर जिला कलेक्टर अल्पा चौधरी ने बताया कि योजना के तहत सबसे पहले आगामी 5 फरवरी को पंचायत समिति सिरोही में शिविर का आयोजन होगा। इसके बाद  19 फरवरी को पंचायत समिति पिंडवाड़ा, 28 फरवरी को पंचायत समिति रेवदर, 4 मार्च को पंचायत समिति आबूरोड और 11 मार्च को पंचायत समिति शिवगंज में सवेरे 11 बजे से शाम 4 बजे तक शिविरों का आयोजन किया जाएगा। शिविर में दिव्यांगजनों को अपना आधार कार्ड, जन आधार कार्ड, पासपोर्ट आकार का फोटो एवं पूर्व में जारी ऑफलाइन दिव्यांग प्रमाण-पत्र साथ लेकर आना होगा।

खुद भी दे दी जान, राजस्थान-सिरोही में मां ने सवा साल के जुड़वां बेटों को खिलाया जहर

सिरोही। राजस्थान के सिरोही जिले के शिवगंज शहर में नए साल के पहले दिन बुधवार देर शाम एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई। जहां, एक मां ने अपने दो जुड़वां बच्चों के साथ जहर खा लिया। जिससे तीनों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, महिला ने बच्चों से परेशान होकर यह खौफनाक कदम उठाया है। शिवगंज पुलिस के अनुसार, यह घटना बुधवार देर शाम की है। सेवाड़ी जिला पाली निवासी रेखा (38), पत्नी योगेश छीपा वर्तमान में शिवगंज में अपने पीहर में मां के पास रह रही थी। उसके सवा साल के जुड़वां बेटे पूर्वांश और पूर्वित भी उसके साथ रहते थे। बुधवार दोपहर करीब 2:30 बजे रेखा ने अपनी मां को बच्चों के लिए सामान लेने के बहाने घर से बाहर भेज दिया। इसके बाद उसने दोनों बच्चों को जहर खिलाया और फिर खुद भी खा लिया। रेखा की मां बाजार से लौटकर घर पहुंची तो बेटी और उसके दोनों बच्चे उन्हें बेहोशी की हालत में मिले। वह चिल्लाते हुए घर के बाहर भागीं, उनकी आवाज सुनकर पड़ोसी और मोहल्लेवासी भी वहां पहुंचे। बच्चों की अस्पताल पहुंचने से पहले मौत इसके बाद तीनों को सुमेरपुर स्थित भगवान महावीर अस्पताल ले जाया गया। जहां, जांच के बाद डॉक्टरों ने दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया। वहीं, रेखा को इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर इलाज शुरू किया गया। लेकिन, काफी प्रयास के बाद भी उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। रात करीब साढ़े आठ बजे रेखा की भी मौत हो गई। पुलिस आज तीनों शवों का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप देगी। पुलिस ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है मुंबई में रहकर काम करता है पति   जानकारी के अनुसार रेखा की शादी करीब सात साल पहले सेवाड़ी निवासी योगेश कुमार से हुई थी। योगेश मुंबई में रहकर काम करता है। उसकी पत्नी रेखा कुछ महीने से अपनी मां के पास पीहर रह रही थी। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि  रेखा ने बच्चों से परेशान होकर उन्हें जहर दिया, इसके बाद खुद भी जहर खाकर आत्महत्या कर ली।हर पहलू की कर रहे जांच   शिवगंज पुलिस थानाधिकारी बाबूलाल ने बताया कि टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया है। आसपास के लोगों से बातचीत कर जानकारी जुटाई गई है। मृतका के पति और ससुराल पक्ष को सूचना दे दी है। उनके आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस की टीम हर पहलू की गहराई से जांच कर रही है। शुरुआती जांच में मां के जुड़वां बच्चों से परेशान होने की बात सामने आई है।

आश्रम एक्सप्रेस से ले जा रहा था गुजरात, राजस्थान-सिरोही में 45 हजार की अंग्रेजी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

सिरोही। रेलवे राजस्थान के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक भूपेन्द्र साहू, पुलिस अधीक्षक जीआरपी (उत्तर) जोधपुर अभिजीत सिंह तथा पुलिस मुख्यालय राजस्थान जयपुर के आदेशानुसार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसमें ट्रेनों में अपराध नियंत्रण एवं असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने, शराब, मादक पदार्थ, हथियार, बहुमूल्य सामग्री एवं नकदी परिवहन को रोकने उद्देश्य से वृत्ताधिकारी जीआरपी वृत्त जोधपुर संदीपसिंह  के सुपरविजन में चलती ट्रेन दिल्ली-साबरमती आश्रम एक्सप्रेस में चेकिंंग की गई। साधारण कोच से गश्त चेकिंग के दौरान रेलवे सुरक्षा बल टीम द्वारा रेलवे स्टेशन फालना से निकलने के बाद अहमदाबाद, गुजरात निवासी राठौड़ अतूल कुमार पुत्र केवलसिंह राठौड़ के पास से 2 ट्रोली बैग व 1 पीठू बैग में छिपाकर अहमदाबाद, गुजरात अग्रेजी शराब की 96 बोतलें पाई गई। पूछताछ के दौरान कोई संतोषप्रद जवाब नहीं दे पाने पर शराब को जब्त कर गिरफ्तार किया गया है। इसके बाद गिरफ्तार आरोपी एवं जब्त शराब को रेलवे पुलिस थाने लाया गया। आवश्यक कार्रवाई के बाद इस मामले की जांच आबूरोड रेलवे पुलिस थाना के हेड कांस्टेबल मंसाराम आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर ये शराब कहां से लाई गई थी तथा इसे अहमदाबाद, गुजरात में कहां डिलेवरी की जानी थी, इसका पता लगाया जा रहा है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय अतिरिक्त मुख्य न्यायाकि मजिस्ट्रेट महानगर रेलवे जोधपुर के समक्ष कल 30 दिसंबर 2024 को प्रस्तुत किया जाएगा।

रेलवे सुरक्षाकर्मियों ने यात्री को लौटाया, राजस्थान-सिरोही के एसी वेटिंग रूम में मिले दो मोबाइल और नकदी व सामान

सिरोही। सिरोही में आबूरोड रेलवे सुरक्षा बल कर्मियों द्वारा शुक्रवार को गत 25 दिसंबर 2024 को प्लेटफॉर्म नंबर एक पर स्थित एसी वेटिंग रूम में लावारिस हालत में मिले दो मोबाइल, नकदी और अन्य सामान को संबंधित यात्री को लौटा दिया। खोया सामान पाकर यात्री ने रेलवे सुरक्षा बल कर्मियों की प्रशंसा की। इस मामले में गत 25 दिसंबर 2024 को रेलवे सुरक्षाबल को प्लेटफॉर्म नंबर एक पर स्थित एसी वेटिंग रूम में लावारिस हालत में लेडीज पर्स पड़े होने की सूचना मिली। इस पर प्लेटफॉर्म पर तैनात हेड कांस्टेबल अशरफ अली और कांस्टेबल हजारीलाल वहां पहुंचे तथा पर्स को खोलकर देखा तो उसमें सैमसंग कंपनी के दो मोबाइल व 11,245 रुपये की नकदी मिली। रेलवे सुरक्षा बल कर्मियों द्वारा वहां मौजूद यात्रियों से इस बारे में पूछताछ की गई तो किसी ने भी अपना नहीं होना बताया। इसके बाद संबंधित यात्री से संपर्क किया गया तो उसके सवारी गाड़ी आला अलहजरत एक्सप्रेस में सफर करने एवं एसी वेटिंग रूम में प्रतीक्षा करने के दौरान ये सामान भूलवश छूटने की जानकारी दी गई। शुक्रवार को गांव मवा कहोलन, तहसील अम्ब बस स्टाॅप मावा कहोलन के पास जिला उना मावा काहोला उप्पेरली (126) उना, हिमाचल प्रदेश निवासी रवि कुमार शर्मा पुत्र अशोक कुमार शर्मा रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट पर उपस्थित हुआ। तस्दीक के बाद रेलवे सुरक्षा बल के उपनिरीक्षक सुरेन्द्र सिहं एवं सहायक उपनिरीक्षक सोहन सिंह द्वारा सामान को संबंधित यात्री को सुपर्द कर दिया गया। यात्री के सामान की कीमत 72 हजार रुपये बताई गई है। रक्तदान कर मनाया जन्मदिन भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष मनीष परसाई ने बताया कि युवा मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष एवं आबूरोड नगर मंडल महामंत्री दीपेश अग्रवाल के जन्मदिन पर रक्तदान करके मनाया। भाजपा हमेशा से ही सेवा वाली राजनीति करती है और रक्तदान से बड़ा सेवा कार्य कोई हो ही नहीं सकता। रक्तवीर एवं महामंत्री दीपेश अग्रवाल ने बताया कि वो हर शुभ प्रसंग पर रक्तदान देने का प्रयत्न करते हैं। इसी क्रम में आज अपने 40वें जन्मदिन और 32वीं बार रक्तदान किया और कहा कि रक्तदान जीवन में बहुत जरूरी है। इससे व्यक्ति स्वस्थ रहता है और रक्तदान देने से लोग प्रेरित भी होते हैं। इस दौरान मंडल अध्यक्ष मनीष परसाई, पूर्व अध्यक्ष भूपेंद्र सम्बरीया, ब्लड बैंक प्रभारी धर्मेंद्र सिंह, महामंत्री राधेश्याम शाक्य, हरेंद्र सिंह एवं मीडिया प्रभारी पुलिन छंगाणी मौजूद रहे।

23 ग्राम स्मैक जब्त, राजस्थान-सिरोही में एंबुलेंस से तस्करी करते तीन आरोपी गिरफ्तार

सिरोही. पिंडवाड़ा पुलिस एवं डीएसटी टीम की संयुक्त कार्रवाई में सोमवार को उदयपुर-पिंडवाड़ा फोरलेन पर मोरस चौकी के बाहर एंबुलेंस से 23 ग्राम स्मैक जब्त कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। यह एंबुलेंस उदयपुर से पिंडवाड़ा की ओर आ रही थी। इस मामले में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर अग्रिम जांच की जा रही है। गौरतलब है कि इस मामले में सिरोही जिला पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार के निर्देशन में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत पिंडवाड़ा थानाधिकारी हमीर सिंह भाटी की अगुवाई में उपनिरीक्षक पन्नालाल, डीएसटी टीम प्रभारी अमराराम, पुलिस थाना पिंडवाड़ा के कांस्टेबल आईदान सिंह, कांस्टेबल अरजी, शैलेश एवं गजेन्द्र सिंह की टीम द्वारा उदयपुर-पिंडवाड़ा फोरलेन पर सोमवार को मोरस चौकी के बाहर नाकाबंदी की गई थी। उस दौरान पुलिसकर्मियों द्वारा उदयपुर से पिंडवाड़ की ओर आ रही टवेरा एंबुलेस को रुकवाकर तलाशी ली गई तो उसमें 23 ग्राम स्मैक पाया गया। पूछताछ के दौरान कोई संतोषप्रद जवाब नहीं देने पर स्मैक एवं एम्बुलेंस को जब्त कर स्कोन प्लाजा, सिरोही निवासी शहजाद शाह पुत्र अकबर शाह, घांचीवाड़ा सिरोही निवासी शाहरूख खान पुत्र निसार मोहम्मद एवं सरफराज खान पुत्र निसार मोहम्मद को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर यह स्मैक कहां से लाई गई थी तथा उसे कहां ले जाया जा रहा था इसका पता लगाया जा रहा है। पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बन रहा है एंबुलेंस में तस्करी मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल लोग पुलिस को चकमा देने के लिए रोजाना नए तरीके अपनाते रहते हैं। इसमें एंबुलेंस का उपयोग भी करने लगे है। अपवादस्वरूप छोड़ दे तो पुलिसकर्मी भी उन्हें रोकने से बचते है। इसका ये लोग फायदा उठाते है। पूर्व में भी एंबुलेस में मादक पदार्थों की तस्करी के मामले सामने आ चुके है। ऐसे में पुलिस को और सतर्क रहकर इन पर कारवाई करने की आवश्यकता है।

ममेरे भाई की मौत और पांच घायल, राजस्थान-सिरोही में ट्राले की टक्कर से दूल्हे की कार नाले में गिरी

सिरोही. सिरोही-पाली फोरलेन पर पालड़ी एम थाना क्षेत्र में रिलायंस पेट्रोल पंप के समीप सोमवार सवेरे करीब सवा छह बजे हुए एक सड़क हादसे में 8 साल के एक बच्चे की मौत हो गई। वहीं, पांच अन्य घायल हो गए। कार में सवार लोग आबूरोड से बारात लेकर रानी के लिए रवाना हुए थे। सिरोही जिले के पालड़ी एम थाना क्षेत्र से गुजरते समय पीछे चल रहे एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने कार को टक्कर मार दी। इससे कार अनियंत्रित होकर 15 फीट गहरे नाले में गिर गई। घटना के बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया। उधर, सड़क हादसे की सूचना मिलने पर पालडीएम पुलिस मौके पर पहुंची तथा स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को सिरोही के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया। यहां पर गंभीर रूप से घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद रेफर कर दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार कार में सवार लोग सवेरे करीब पांच बजे आबूरोड के आकराभट्टा से बारात लेकर रानी के लिए रवाना हुए थे। सवेरे करीब सवा छह बजे पालड़ी एम थाना क्षेत्र में रिलायंस पेट्रोल पंप से थोड़ा सा आगे ही निकले थे कि पीछे चल रहे एक तेज रफ़्तार ट्रेलर ने कार को टक्कर मार दी। इसके बाद कार अनियंत्रित हो गई तथा रोड से सटे 15 फीट गहरे नाले में गिर गई। दुर्घटना के बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया। उधर कार के नाले में गिरने के बाद वह क्षतिग्रस्त हो गई तथा उसके फाटक जाम हो गए। दुर्घटना की जानकारी मिलने पर आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे तथा पालडीएम पुलिस को सूचना दी। पुलिसकर्मियों एवं ग्रामीणों ने खासी मशक्कत के बाद कार में फंसे लोगों को बाहर निकालकर ट्रॉमा सेंटर सिरोही पहुंचाया। जहां उनका तत्काल इलाज शुरू किया गया। इस दुर्घटना की सूचना मिलते ही अन्य बाराती भी यहां पहुंच गए। दूल्हे के साथ आधा दर्जन बारातियों को रानी भेजा गया है। जबकि, बस में सवार अन्य बाराती वापस अपने घर लौट गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार ट्रेलर चालक की तलाश शुरू कर दी है। दुर्घटना में दूल्हे के ममेरे भाई की मौत, दूल्हे सहित ये 5 लोग हुए घायल दुर्घटना में कार में सवार आकराभट्टा, पीएस आबूरोड सदर निवासी आकाश बंजारा, मुकेश बंजारा, आंचल, वर्षा, सचिन और चेतन घायल हो गए। इसमें प्राथमिक इलाज के बाद आकाश को छुट्टी दे दी गई, जबकि गंभीर रूप से घायल मुकेश, सचिन एवं चेतन को अग्रिम इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। इस दुर्घटना में दूल्हे आकाश के ममेरे भाई अनंत (10) पुत्र मुकेश बंजारा की मौत हो गई।

गौमाता के आशीर्वाद का बताया महत्व, राजस्थान-सिरोही की अर्बुदा गौनंदीशाला पहुंचे पथमेड़ा के गौ ऋषि अवधेश चैतन्य

सिरोही. सूरजकुंड के महाराज अवधेश चैतन्य रविवार को अर्बुदा गौनंदी तीर्थ पहुंचे। यहां पर गौ भक्तों ने महाराज का आशीर्वाद लिया। उन्होंने अर्बुदा गौ नंदीशाला में पहुंचकर गोष्ठ का निरीक्षण किया और गौ माता का पूजन किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या मातृ शक्ति और गोभक्त मौजूद रहे। सूरजकुंड के महाराज ने गौभक्तों को संबोधन करते हुए कहा कि गौ माता का हमारे जीवन में क्या महत्व है उसके बारे में समझाया। उन्होंने कहा कि गौ माता को माँ के समान पूजनीय माना जाता है। हमें गौमाता के लिए जितना भी सहयोग हो सके उतना करना चाहिए। गौमाता का आशीर्वाद हमेशा परिवार पर बना रहता है। पथमेड़ा के संस्थापक गोऋषि दत्तशरणानंद महाराज के सानिध्य में सूरजकुंड के महाराज अवधेश चैतन्य, श्रीपतिधाम के महाराज गोविंद वल्लभदास, ब्रह्मचारी मुकुंद प्रकाश महाराज, ब्रह्मचारी पीयूष सहित दर्जनभर संतों ने गोपूजन कर गौमाता से आशीर्वाद लिया। इसके बाद पथमेड़ा के महाराज ने विभिन्न गोष्टों का निरीक्षण कर संस्था के पदाधिकारी से कार्य की प्रगति जानकारी ली। इस अवसर पर पथमेड़ा के सीईओ आलोक सिंहल, नंदगांव के मैनेजिंग ट्रस्टी ब्रह्मदत्त पुरोहित, अर्बुदा  गोशाला अध्यक्ष भूराराम पुरोहित,अर्बुद गोनंदी तीर्थ के मैनेजिंग ट्रस्टी श्रवण पुरोहित, पूर्व विधायक संयम लोढ़ा, केसुआ ठाकुर हरिसिंह, समाजसेवी रघुभाई माली, समाजसेवी चंपत मिस्त्री, विभाग सहप्रचारक अनिल कुमार, जयगोपाल पुरोहित, भाजपा मीडिया जिला प्रभारी रोहित खत्री, भाजयुमो जिलाध्यक्ष गोपाल माली, अनिल प्रजापत, मंडल अध्यक्ष महेंद्र माली, प्रवासी प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य खेताराम माली, शांतिलाल माली, जगदीश माली, राकेश पुरोहित, अशोक पुरोहित, जब्बर सिंह, विक्रम सिंह इंदा, प्रकाश पुरोहित अमलारी, पूर्व लोकअभियोजक दिनेश पुरोहित, एडवोकेट दिलीप राजपुरोहित, किशन प्रजापत सहित सैकड़ों गोभक्त मौजूद रहे।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, राजस्थान-सिरोही में खेत से रास्ता निकालने के विवाद में चचेरे भाई की हत्या

सिरोही. पिंडवाड़ा पुलिस ने अजारी गांव के सारणफली में खेत में रास्ते के विवाद को लेकर चचेरे भाई की हत्या करने के मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने अपने भाई पर कुल्हाड़ी से वार कर वारदात को अंजाम दिया था। पिंडवाड़ा पुलिस थानाधिकारी हमीरसिंह भाटी की अगुवाई में टीम द्वारा की गई। इस मामले में सारणफली, अजारी, पुलिस थाना पिंडवाड़ा जिला सिरोही निवासी वीरमाराम पुत्र भुराजी गरासिया को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीती 5 दिसंबर को सारणफली वासी तलसाराम पुत्र देवाराम गरासिया ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि उनके परिवार में भाई वीरमाराम पुत्र भूराजी गरासिया के घर पर आने-जाने के लिए उनका पुश्तैनी रास्ता है लेकिन दो-तीन दिन से वीरमाराम उनके खेत में से अपने घर पर आने-जाने के लिए रास्ते की मांग कर रहा था, जिसके लिए प्रभुराम ने मना कर दिया था। इसी बात से नाराज वीरमाराम और उसके बेटे विक्रम ने खेत पर सिंचाई करने गए प्रभुराम के सिर पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे प्रभुराम के सिर में गंभीर चोटें आने के कारण उसकी मौत हो गई थी।

नाबालिग को भेजा बाल सुधार गृह, राजस्थान-सिरोही में वांटेड आरोपियों को पकड़ने गए पुलिसकर्मियों से मारपीट

सिरोही. वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जिले के वीरपुर गांव में पहुंची पुलिस टीम पर हमला करने और राजकार्य में बाधा डालने के मामले में पुलिस ने एक नाबालिग को डिटेन कर बाल सुधार गृह भेज दिया है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है। मामला 4 दिसंबर का है, जब सिरोही सदर पुलिस टीम ने मारपीट और अन्य मामलों में वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए वीरपुर गांव में दबिश दी। सिरोही सदर थानाधिकारी हंसाराम सिरवी के अनुसार सिरोही कोतवाली के कॉन्स्टेबल सुरेंद्र मीणा और उनके साथी दुर्गेश कुमार ने गांव के आम चौराहे पर नाबालिग मुख्य आरोपी और उसके साथी रघुवीर सिंह को रोका तो आरोपियों ने जातिगत टिप्पणी करते हुए पुलिसकर्मियों से बहस की। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने उन्हें थाने चलने को कहा तो मुख्य आरोपी और उसके साथी रघुवीर सिंह के साथ हिम्मत सिंह, विक्रम सिंह और एक अन्य व्यक्ति ने लोहे की रॉड से पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। घटना में सुरेंद्र मीणा और दुर्गेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। हमले के बाद आरोपी मोटर साइकिल पर फरार हो गए। घायल पुलिसकर्मियों को मौके पर पहुंची टीम ने सरकारी अस्पताल पहुंचाया। 5 दिसंबर को कॉन्स्टेबल सुरेंद्र कुमार ने एससी-एसटी एक्ट, राजकार्य में बाधा और अन्य गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कराया, जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक नाबालिग को डिटेन कर बाल सुधार गृह भेज दिया। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें गठित की गई हैं। मामले की जांच सिरोही डीवाईएसपी मुकेश चौधरी कर रहे हैं। पुलिस ने बताया कि फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है और जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

चार आरोपी अमरावती से गिरफ्तार, राजस्थान-सिरोही में फर्जी दुल्हन से विवाह करवाकर चार लाख नकदी और ज्वेलरी ठगी

सिरोही. सिरोही में सरूपगंज पुलिस टीम द्वारा पांच महीने पहले फर्जी दुल्हन से विवाह करवाकर चार लाख रुपये की नकदी और ज्वेलरी ठगी करने के मामले का खुलासा किया गया है। इस मामले में फरार गैंग की फर्जी दुल्हन सहित चार आरोपियों को अमरावती (महाराष्ट्र) से गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों तक पहुंचने के लिए पुलिस टीम को लगातार दो दिनों तक पैदल चलना पड़ा। यह कार्रवाई सरूपगंज थानाधिकारी कमल सिंह की अगुवाई में हेड कांस्टेबल गोविंद राम,  कांस्टेबल वागाराम, महेंद्र कुमार और रामू मकानी की टीम द्वारा वासा, पुलिस थाना रोहिड़ा, हाल नई धनारी, पुलिस थाना सरूपगंज, जिला सिरोही निवासी कैलाश पुत्र सुखदेव अग्रवाल, महादेव खोरी, न्यु प्रिया कॉलोनी, थाना फ्रेजरपुरा, अमरावती, शहर महाराष्ट्र निवासी सिन्धु उर्फ इन्दु पत्नी विलाशराव इगडे, राजकन्या पत्नी विजय तेलमोरे बुद्ध एवं आसेगांव, बुद्ध बिहार के पास, थाना आसेगांव, जिला अमरावती, ग्रामीण महाराष्ट्र निवासी सुषमा किशोर पुत्री किशोर अभयंकर पटेल को गिरफ्तार किया गया है। पांच महीने पूर्व का है मामला पुलिस के अनुसार, इस मामले में चार जुलाई 2024 को प्रार्थी ने सरूपगंज थाना में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि दलाल ने उसकी शादी उनके समाज में नहीं होने से उससे शादी कराने की एवज में ढाई लाख रुपये लेने की बात बताकर उसे अपने साथ मुकाम पांढरी पोस्ट सर्कापुर तहसील चांदुर बाजार जिला अमरावती महाराष्ट्र लेकर गए थे। जहां पर आरोपियों से उसकी मुलाकात करवाकर कर सुषमा को अविवाहित होने तथा अपने ओबीसी वर्ग के मराठा होना बताकर उसकी शादी करवाने की बात तय की थी। उसके बाद आरोपियों द्वारा सुषमा से उसकी शादी हिन्दू विधि से विवाह संस्कार पूर्ण करवाया गया था। आरोपियों द्वारा सुषमा को उसके साथ उसके घर भेजा गया था। जहां वे कुछ दिन साथ रहे थे। उसके घरवालों ने उसे सोने व चांदी के जेवरात खरीदकर उपहार में भी दिए थे। फिर वे बागेश्वरधाम, मध्यप्रदेश गए थे। वहां से वापस अजमेर आए जहां से पुष्कर दर्शन कर सालासर हनुमानजी धाम दर्शन करने गए थे। हनुमानजी मंदिर से दर्शन कर बाहर निकले तब सुषमा वहां से अचानक फरार हो गई। जो वहां से फरार होकर अपने घर अमरावती चली गई। उसने काफी समझाईश की, लेकिन पूरी गैंग ने उसके साथ धोखाधड़ी कर उससे अलग-अलग समय करीब 4 लाख रुपये ऐंठ लिए और शादी कर जैवरात तथा रुपए लेकर सुषमा को फरार करवा दिया। रिपोर्ट पर संगठित गैंग द्वारा फर्जी विवाह कर रुपए ठगने एवं दुल्हन के फरार हो जाने का मामला पाया गया था। इस पर उनके खिलाफ विभिन्न धाराओं में ममला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। दो दिन पैदल चलकर आरोपियों को पकड़ा पुलिस के अनुसार इस मामले में पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार द्वारा गैंग का खुलासा कर आरोपियों को अतिशीघ्र गिरफ्तार करने के आदेश दिए गए थे। इसके बाद सरूपगंज थानाधिकारी कमलसिंह की अगुवाई में टीम गठित की गई थी। टीम द्वारा इस गैंग के सदस्यो के बारे में विशेष मुखबिरों से जानकारी प्राप्त की गई। इस गैंग के लोगों के महादेव खोडी, किया कॉलोनी अमरावती महराष्ट्र में होने की जानकारी मिलने के बाद टीम अमरावती महाराष्ट्र पहुंची थी। जहां टीम द्वारा फर्जी शादी करवाने वाले एजेन्ट के साथ लगातार दो दिन तक पैदल पैदल चलकर वहां पहुंची तथा आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में अग्रिम कारवाई की जा रही है।

प्रतिबंधित जाल से बांध की पकड़ी जा रही थीं मछलियां, राजस्थान-सिरोही में मत्स्य विभाग ने जब्त की छह चट्टी जाल

सिरोही. मत्स्य विभाग टीम द्वारा रविवार शाम को आबूरोड उपखंड के गिरवर बांध में प्रतिबंधित चट्टी जाल से मछलियां पकड़ने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इस दौरान टीम द्वारा वहां से प्रतिबंधित 6 चट्टी जाल जब्त किए गए हैं। हालांकि, टीम के पहुंचने से पहले इन जालों से मछलियां पकड़ने वाले लोग वहां से भाग गए। कार्रवाई मत्स्य अधिकारी डॉ. शुभम वार्ष्णेय की अगुवाई में होमगार्ड नरेश कुमार एवं अमितसिंह चारण की टीम द्वारा की गई। जैसे ही विभाग की टीम मौके पर पहुंची वहां प्रतिबंधित चट्टी जाल से मछलियां पकड़ रहे अज्ञात लोग भाग खड़े हुए। इसके बाद टीम द्वारा मौके से 6 चट्टी जाल जब्त किए गए है। गौरतलब है कि विभागीय टीम को लंबे समय से गिरवर बांध में अवैध रूप से मछलियां पकड़ने की सूचना मिल रही थी। इसके बाद टीम द्वारा यह कार्रवाई की गईं। प्रतिबंधित जाल से मछलियां पकड़ने से बनना हो जाती है कम चट्टी जाल एक प्रकार का जाल है, जो तालाब में उपयोग करने पर बड़ी और छोटी दोनों प्रकार की मछलियों को एक साथ पकड़ लेता है। छोटी मछलियों के पकड़े जाने से मछली संसाधनों की संख्या में भारी गिरावट आती है और यह भविष्य में मछली पकड़ने की सततता को प्रभावित करता है। इसी कारण राजस्थान में चट्टी जाल का उपयोग प्रतिबंधित है। इस मामले में गौरतलब पहलू यह है कि आबूरोड उपखंड के विभिन्न बांधों में अवैध तरीके से बांधों से मछलियां पकड़ने वालों का काम धड़ल्ले से चल रहा है। आपसी मिलीभगत के चलते कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो पाती है। उल्टा, कार्रवाई की उन्हें पहले ही भनक लग जाती है। ऐसे में वे समय से पहले ही सावचेत हो जाते है। विभागीय प्रशासन की समुचित मॉनिटरिंग एवं कार्रवाई करने पर ही इन अवैध गतिविधियों पर अंकुश लग सकता है।

एक व्यक्ति की मौत और चार घायल, राजस्थान-सिरोही दो ऑटो की आमने-सामने से भिड़ंत

सिरोही. आबूरोड शहर के मानपुर मार्ग पर पांच बंगला के समीप बीती रात दो ऑटो की आमने सामने की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि इसमें चार अन्य लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर आबूरोड शहर पुलिस थानाधिकारी बंशीलाल एवं यातायात पुलिस के हेड कांस्टेबल किशोरीलाल अपने सहयोगियों के साथ मौके पर पहुंचे तथा क्षतिग्रस्त ऑटो को एक साइड में खड़े करवाकर घायलों को 108 एंबुलेंस से आकराभट्टा सरकारी अस्पताल पहुंचाया। यहां आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को मोर्चरी में रखवाकर घायलों का इलाज किया गया। मंगलवार को पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। आबूरोड शहर के मानपुर मार्ग पर हुआ यह सड़क हादसा इतना भीषण था कि इसमें दोनों वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। ऑटो में सवार लोगों की चिल्लाने और ऑटो के भिड़ने की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे। लोगों ने ऑटो में फंसे लोगों को बाहर निकालकर शहर पुलिस एवं 108 एंबुलेस को दुर्घटना की जानकारी दी। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां ट्रॉमा सेंटर के पीछे, तलेटी, पीएस आबूरोड सदर निवासी मुकेश कुमार पुत्र देवीलाल वाल्मीकि को मृत घोषित कर दिया गया। मंगलवार को पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। अधिकांश ऑटो चालक खुलेआम उड़ा रहे हैं यातायात नियमों की धज्जियां शहर और आसपास के क्षेत्रों में तेजगति एवं लापरवाही पूर्वक ऑटो चलाने वाले चालकों की संख्या दिनोदिन बढ़ रही है। ये लोग न केवल घनी आबादी क्षेत्रों में तेजगति से ऑटो चलाते हैं, सवारियां लेने एवं उतारने के लिए बिना सुरक्षा का ध्यान रखे जहां मर्जी आए ऑटो को रोक देते हैं। ऐसा नहीं है यातायात पुलिसकर्मियों को इसकी जानकारी नहीं है, लेकिन वे भी इन सबको नजरअंदाज कर रहे हैं। इसका खामियाजा आमजन को भुगतना पड़ रहा है।

युवाओं को मिलेगा रोजगार और इंटर्नशिप, राजस्थान-सिरोही में पहली बार लगेगा रोजगार मेला

सिरोही. जिला प्रशासन एवं कौशल, रोजगार एवं उद्यमिता विभाग, सिरोही के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 26 नवंबर को सवेरे 10 बजे आबूरोड शहर में नगर पालिका कार्यालय के पास स्थित डाक बंगले में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन होगा। इसमें बेरोजगार युवाओं को लोकल कंपनियों के साथ समीपवर्ती गुजरात की विभिन्न कंपनियों में एक हजार से ज्यादा वैकेंसीज पर रोजगार एवं इंटर्नशिप का मौका मिलेगा। यह मेला शाम को भर्ती प्रक्रिया पूरी होने तक जारी रहेगा। सबसे बड़ी बात यह है कि जिले में पहली बार यह रोजगार मेला ब्लॉक स्तर पर आयोजित होगा। इससे पूर्व इसका आयोजन जिला मुख्यालय पर होता था। इस मामले में जिला रोजगार अधिकारी अपनी टीम के साथ लगातार इंडस्ट्री विजिट’ कर नियोजन संपर्क द्वारा लोकल इण्डस्ट्रीज में उपलब्ध वैकेन्सीज को संकलित कर रहे हैं। इसके साथ ही नियोजकों को इस रोजगार मेले में भाग लेने वाले आशार्थियों को लाभान्वित करने के लिए अपने आधिकारिक प्रतिनिधियों को भेजकर भर्ती प्रक्रिया सम्पन्न करने के लिए निर्देशित कर रहे हैं। स्थानीय नियोजकों द्वारा पूर्ण सहयोग प्रदान किया जा रहा है। जिला रोजगार अधिकारी राजूसिंह चौहान ने बताया कि रोजगार मेले में स्थानीय कंपनियों एवं गुजरात की कंपनियां अपनी 1000 से ज्यादा वैकेंसीज पर युवाओं को रोजगार एवं इंटर्नशिप का सीधा मौका प्रदान करेगी। जिसमें 10वीं उत्तीर्ण अभ्यार्थी से लेकर स्नातक उत्तीर्ण बेरोजगार युवा भाग ले सकते हैं। उन्होंने युवाओं से अपील की है कि वे इस मेले में अधिकाधिक भाग लेकर रोजगार के सुनहरे अवसरों का लाभ उठाएं। साथ ही कोई भी नियोजक जो संस्थान/कंपनी/फैक्ट्री में नए कर्मचारियों की भर्ती करना चाहते हैं, वे भी इसमें भाग ले सकते हैं। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय, सिरोही से किसी भी कार्य दिवस में प्रत्यक्ष रूप से या कार्यालय दूरभाष नम्बर 02972-224142 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

चार आरोपी गिरफ्तार, राजस्थान-सिरोही से गुजरात पहुंची 4.92 लाख रुपये की विदेशी शराब जब्त

सिरोही. समीपवर्ती गुजरात के धानेरा, बनासकांठा में पुलिस तथा पालनपुर एलएलसीबी द्वारा शनिवार को की गई अलग-अलग कारवाई में राजस्थान से गुजरात ले जाई गई 4.92 लाख रुपये की विदेशी शराब और दो वाहन जब्त कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने दोनों मामले दर्ज कर अग्रिम जांच की जा रही है। गुजरात पुलिस के अनुसार पुलिस महानिरीक्षक, फ्रंटियर रेंज कच्छ-भुज चिराग कोर्डिया के निर्देशानुसार बनासकांठा पुलिस अधीक्षक अक्षयराज की अगुवाई में जिले में शराब एवं जुए जैसी गतिविधियों को खत्म करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत थराद डिवीजन के पुलिस उपाधीक्षक एसएम वरोटारिया, थराद नाओ के सुपरविजन में पुलिस निरीक्षक धानेरा पोस्ट एटी पटेल की टीम द्वारा नेनावा पुलिस चौकी पर वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। उस दौरान वहां से गुजर रही पंजाब पासिंग महिंद्रा पीकप की तलाशी ली गई तो उसमें भारत में निर्मित विदेशी शराब की 70 बोतलें, टीन पाए गए। पूछताछ के दौरान कोई संतोषप्रद जवाब नहीं दे पाने पर शराब और वाहन को जब्त कर निवासी 150, सुंदरनगर गली नंबर 3, मुंडियाकला ता जिला लुधियाना, पंजाब निवासी समशेरसिंह पुत्र अंग्रेजसिंह, गुरदेवसिंह एवं समराला जिला लुधियाना पंजाब निवासी फुलवंतसिंह पुत्र स्वर्ण सिंह सुच्चा सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। इस मामले में आरोपियों के पास से 2 मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। जब्त की गई शराब की कीमत 2.92 लाख 80 रुपये बताई गई है। कार्रवाई में धानेरा पुलिस निरीक्षक ए.टी.पटेल, हेड कांस्टेबल खुमाभाई, हेड कंसल्टेंट ईश्वरभाई, कांस्टेबल रमेशभाई एवं प्रकाशभाई सम्मिलित रहे। ट्रेवेल्स बस से 2 लाख रुपये की शराब पकड़ी दूसरी कारवाई में ट्रेवल्स बस से 2 लाख रुपये की शराब जब्त की गई है। इसमें एलसीबी, बनासकांठा नाओ के पुलिस निरीक्षक एवी.देसाई के मार्गदर्शन में एलसीबी पुलिस स्टाफ के जवान पालनपुर तालुका पुलिस स्टेशन क्षेत्र में गश्त पर थे। इसी दौरान गुप्त सूचना के आधार पर खेमाना टोल प्लाजा हाईवे रोड पर बीकानेर पासिंग श्रीनाथ ट्रेवल्स पर नाकाबंदी की गई थी। बस में भारत में निर्मित विदेशी शराब एवं बीयर पाई गई। इसकी कीमत 2 लाख 205 रुपये है। यह शराब बस के ऊपर कैरियर में रखकर ले जाई जा रही थी। कार्रवाई में एलसीबी एसजे.परमार, हेड कंसल्टेंट्स राजेशकुमार, प्रमुख कंसल्टेंस अल्पेशकुमार, एलसीबी हेड कंसल्टेंसी चिराग सिंह, भरतजी, एलसीबी  संजय कुमार, थाना प्रभारी, एलसीबी प्रकाश कुमार एवं मुकेश कुमार सम्मिलित रहे। इस मामले में लग्जरी बस मालिक निवासी मनोजभाई पुत्र चेनाराम माली, सेडवा जिला बीकानेर निवासी मनोज भाई पुत्र पुनमाराम बिश्नोई, बीकानेर निवासी बस चालक जगमाल सिंह घने सिंह राजपूत, क्लीनर विक्रम सिंह भोम सिंह राजपूत ओसिया जिला जोधपुर को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने किया सामान बरामद, राजस्थान-सिरोही के मंदिर में चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार

सिरोही. सिरोही जिले की शिवगंज पुलिस ने बडगांव के गोपेश्वर महादेव मंदिर में करीब पौने दो माह पूर्व हुई चोरी का पर्दाफाश करते हुए 2 वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से चुराया गया सामान भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत शिवगंज थानाधिकारी बाबूलाल राणा की अगुवाई में टीम ने खाराफली, बसंतगढ़, पुलिस थाना पिंडवाड़ा के क्षेत्रों में कार्रवाई की। टीम ने जिला पाली निवासी महेन्द्रकुमार पुत्र देवाराम नाथ कालबेलिया और जिला पाली निवासी प्रवीणकुमार उर्फ किरणकुमार पुत्र लालाराम कालबेलिया को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों के पास से चुराया गया सामान भी जब्त कर लिया गया है। इससे पहले पुलिस ने प्रेमनाथ पुत्र ढालनाथ नाथ कालबेलिया और जिला पाली निवासी पप्पुनाथ पुत्र पोपटनाथ नाथ कालबेलिया को गिरफ्तार किया था। 26 सितंबर 2024 को दिनदहाड़े हुई थी चोरी पुलिस के अनुसार, 26 सितंबर 2024 को बडगांव पुलिस थाना शिवगंज निवासी देवीसिंह पुत्र तखतसिंह राजपूत ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। इसमें बताया गया कि 25 सितंबर को दोपहर 1:05 बजे गोपेश्वर महादेव मंदिर बडगांव में 5 चोरों ने त्रिशूल, दानपात्र, घंटियां और अन्य तांबे और पीतल के पूजा में काम आने वाला सामान चुरा लिया था। चोरी की यह पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। गोपेश्वर महादेव मंदिर एक प्राचीन शिव मंदिर है और धार्मिक आस्था का केंद्र है। चोरों द्वारा दिनदहाड़े ऐसी वारदात करना, यह दर्शाता है कि उन्हें कानून का बिल्कुल भय नहीं है। फुटेज के आधार पर तत्काल कार्रवाई करते हुए चोरों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की गई थी, क्योंकि पहले भी कई बार मंदिर में चोरी हुई थी, जिसका आज तक खुलासा नहीं हो सका है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet