LATEST NEWS

Syed Mushtaq Ali Trophy में तिलक वर्मा ने 225.37 के स्ट्राइक रेट के साथ 14 चौके और 10 छक्के लगाए

नई दिल्ली भारतीय बल्लेबाज तिलक वर्मा टी-20 क्रिकेट में लगातार तीन पारियों में शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने राजकोट में मेघालय के खिलाफ हैदराबाद के सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2024-25 के पहले मैच में 67 गेंदों में 151 रन बनाकर यह उपलब्धि हासिल की। 22 वर्षीय तिलक ने दक्षिण अफ्रीका में लगातार दो मैच में सेंचुरी ठोककर इस घरेलू टी-20 टूर्नामेंट में एंट्री मारी थी। नाबाद 107, नाबाद 120 और अब 151 रन हाल ही में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खत्म हुई टी-20 सीरीज में तिलक वर्मा ने भारत के लिए दमदार खेल दिखाया था। सेंचुरियन में खेले गए चार मैच की टी-20 सीरीज के तीसरे मुकाबले में उन्होंने नाबाद 107 रन बनाए थे। इसके बाद जोहानिसबर्ग में हुए चौथे, आखिरी और निर्णायक मैच में उनके बल्ले से नाबाद 120 रन की पारी निकली थी। अब सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में 151 रन बनाकर आईपीएल से पहले अपने रेड हॉट फॉर्म का संकेत दे दिया। तिलक की आखिरी तीन टी-20 पारी     107*(56) vs साउथ अफ्रीका, 13 नवंबर 2024     120*(47) vs साउथ अफ्रीका, 15 नवंबर 2024     151(67) vs मेघालय 23 नवंबर 2024 तिलक ने एक नहीं कई रिकॉर्ड तोड़े हैदराबाद के लिए अपनी इस दमदार पारी के साथ अब तिलक वर्मा टी-20 में 150 से ज्यादा स्कोर बनाने वाले पहले भारतीय मेंस क्रिकेटर भी बन गए। पहले यह रिकॉर्ड श्रेयस अय्यर के नाम था, जिन्होंने साल 2019 में 147 रन बनाए थे। महिला क्रिकेट में यह रिकॉर्ड किरण नवगिरे के नाम हैं, जो अब महाराष्ट्र के लिए खेलती हैं। 2022 में किरण नवगिरे ने सीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी में अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ नगालैंड के लिए खेलते हुए नाबाद 162 रन बनाए थे। टूर्नामेंट के इतिहास का पांचवां सबसे बड़ा टोटल तिलक ने 18 गेंदों में छह चौके और तीन छक्के की मदद से अर्धशतक बनाया और दूसरे विकेट के लिए सिर्फ 48 गेंदों पर 122 रन जोड़े, जिसके बूते हैदराबाद ने 4 विकेट पर 248 रन का स्कोर खड़ा किया, जो सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के इतिहास में टीम का सर्वोच्च स्कोर भी है। साथ ही साथ हैदराबाद के नाम अब टूर्नामेंट के इतिहास का पांचवां सबसे बड़ा स्कोर भी दर्ज हो चुका है।  

टी20 क्रिकेट में रचा खतरनाक वर्ल्ड रिकॉर्ड बनते हुए तिलक वर्मा ने लगाई सेंचुरी की हैट्रिक

नई दिल्ली भारत के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा इन दिनों की गजब की फॉर्म में है। उन्होंने हाल ही में साउथ अफ्रीका दौरे पर आतिशी बैटिंग की और क्रिकेट फैंस का दिल जीता। वहीं, तिलक जब शनिवार को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (SMAT) 2024 में पहला मैच खेलने उतरे तो गर्दा काट दिया। घरेलू टूर्नामेंट में हैदराबाद टीम का हिस्सा तिलक ने मेघालय के खिलाफ तूफानी शतकीय पारी खेली। उन्होंने 68 गेंदों में 14 चौके और 10 छक्कों की मदद से 151 रन बनाए। यह तिलक की टी20 क्रिकेट में लगातार तीसरी सेंचुरी है। उन्होंने एक खतरनाक वर्ल्ड रिकॉर्ड रच डाला है, जो तोड़ना आसान नहीं होगा। तिलक ऐसा करने वाले इकलौते प्लेयर दरअसल, तिलक टी20 क्रिकेट में सेंचुरी की हैट्रिक लगाने वाले इकलौते क्रिकेटर बन गए हैं। उनके अलावा कोई भी इस फॉर्मेट में लगातार तीन शतक नहीं लगा सका है। तिलक ने मेघालय से पहले साउथ अफ्रीका में लगातार दो मैचों में शतक लगाया था। उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टी20 में नाबाद 107 और चौथे टी20 में नाबाद 120 रन की पारी खेली थी। 22 वर्षीय तिलक ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ कुल 280 रन जोड़कर प्लेयर ऑफ सीरीज अवॉर्ड अपने नाम किया था। सूर्यकुमार यादव के नेतृत्व वाली भारतीय टीम ने चार मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज 3-1 से जीती थी। तिलक वर्मा ने श्रेयस अय्यर को पछाड़ा तिलक ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के अलावा एक और कारनामा अंजाम दिया है। वह टी20 क्रिकेट इतिहास में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने सीनियर बल्लेबाज श्रेयस अय्यर का रिकॉर्ड तोड़ा है। अय्यर ने 21 फरवरी, 2019 को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में सिक्किम के खिलाफ खेलते हुए 147 रन की पारी खेली। अय्यर ने इंदौर के एमराल्ड हाई स्कूल ग्राउंड में 55 गेंदों का सामना करने के बाद सात चौके और 15 छक्के मारे थे। बता दें कि तिलक की पारी की बदौलत हैदराबाद ने निर्धारित 20 ओवरों में 248 रन जुटाए। तिलक का स्ट्राइक रेट 225.37 का रहा।

तिलक वर्मा ने ICC T20I रैंकिंग में टॉप 10 में बड़ी छलांग लगाई, हार्द‍िक पंड्या फ‍िर बने नंबर T20 के नंबर-1 ऑलराउंडर

दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट काउंस‍िल (ICC) की नवीनतम रैंकिंग में भारतीय ख‍िलाड़‍ियों की बल्ले बल्ले हो गई है. भारत के अनुभवी खिलाड़ी हार्दिक पंड्या ने दुनिया के टॉप टी20 इंटरनेशनल ऑलराउंडर के रूप में अपना स्थान फिर से कब्जाया है. वहीं तिलक वर्मा ने ICC T20I रैंकिंग में बल्लेबाजों की ल‍िस्ट में टॉप 10 में बड़ी छलांग लगाई है. उन्होंने 69 स्थानों की छलांग लगाई है. पंड्या ने साउथ अफ्रीका में भारत की हालिया सीरीज के दौरान शानदार प्रदर्शन कर यह उपलब्ध‍ि हास‍िल की.  पंड्या ने इस दौरान इंग्लैंड के लियाम लिविंगस्टोन और नेपाल के दीपेंद्र सिंह ऐरी को पछाड़कर टी20 ऑलराउंडर में टॉप पोजीशन हास‍िल की. यह दूसरी बार है जब पंड्या ने टी-20 ऑलराउंडरों की रैंकिंग में नंबर 1 स्थान हासिल किया है. लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाले भारतीय खिलाड़ी ने पहली बार इस साल के आईसीसी पुरुष टी-20 वर्ल्ड कप के अंत में टॉप पोजीशन हासिल की थी. 31 वर्षीय पंड्या को हाल में ही मुंबई इंड‍ियंस ने आईपीएल के लिए रिटेन किया है. वहीं ताजा रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के खिलाड़ियों ने भी बढ़त हासिल की है. चार मैचों की साउथ अफ्रीका संग सीरीज के दौरान पंड्या ने दूसरे मैच में 39 नॉट आउट की पारी खेली, जिससे भारत की पारी सम्मानजनक स्कोर तक पहुंच सकी. वहीं चौथे निर्णायक मुकाबले के दौरान पंड्या ने तीन ओवरों में 1/8 के स्पेल से भारतीय टीम ने 3-1 से सीरीज में प्रभावशाली जीत हासिल की. ​​ त‍िलक वर्मा बने T20I के नंबर 3 बल्लेबाज भारत-साउथ अफ्रीका सीरीज के में प्लेयर ऑफ द मैच रहे त‍िलक वर्मा ने दो शतक और 280 रन बनाने बनाए, इसके साथ ही उन्होंने बल्लेबाजी चार्ट में 69 पायदान की छलांग लगाई. इस बढ़त के साथ वर्मा नंबर 1 रैंक वाले टी20आई बल्लेबाज ट्रेविस हेड के बाद तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं. इसका मतलब है कि अब वह भारत के सबसे हाइएस्ट रेटिंग वाले बल्लेबाज हैं, जबकि कप्तान सूर्यकुमार यादव एक पायदान नीचे खिसककर चौथे स्थान पर आ गए हैं. वहीं संजू सैमसन,  जिन्होंने साउथ अफ्रीका के साथ सीरीज के दौरान दो शतक भी लगाए. टी20आई बल्लेबाजों की इसी सूची में 17 पायदान चढ़कर 22वें स्थान पर पहुंच गए हैं. वहीं ट्रिस्टन स्टब्स (तीन पायदान ऊपर चढ़कर 23वें स्थान पर) और हेनरिक क्लासेन (छह पायदान ऊपर चढ़कर 59वें स्थान पर) हैं.

तिलक वर्मा ने मैच में 120 रन बनाए और उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज और मैन ऑफ द मैच दोनों पुरस्कार जीते, नहीं की थी इसकी कल्पना

जोहान्सबर्ग दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लगातार दूसरे टी-20 मैच में शतक लगाने के बाद तिलक वर्मा ने कहा कि उन्होंने कभी इसकी कल्पना भी नहीं की थी। तिलक ने मैच में 120 रन बनाए और उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज और मैन ऑफ द मैच दोनों पुरस्कार जीते। तिलक ने मैच के बाद कहा, “मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं दक्षिण अफ्रीका में ऐसी चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में दो शतक बना पाऊंगा, यह अविश्वसनीय है और मैंने कभी इसकी कल्पना भी नहीं की थी।” तिलक ने कप्तान सूर्यकुमार यादव के समर्थन के लिए उनका आभार व्यक्त करते हुए कहा, “इसके लिए हमारे कप्तान सूर्या का धन्यवाद।” अपनी हालिया चोट से जूझने के बारे में उन्होंने बताया कि कैसे भगवान और उनकी प्रक्रिया में उनके विश्वास ने उन्हें ठीक होने और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने में मदद की। उन्होंने कहा, “जैसा कि मैंने पिछले मैच में कहा था, मैं पिछले कुछ मैचों में चोटिल हो गया था। मैं भगवान और अपनी प्रक्रिया में विश्वास करता हूं, इसलिए मैंने भगवान के सामने इस तरह जश्न मनाया।” अपनी पारी के बारे में बताते हुए उन्होंने मजाकिया अंदाज में दक्षिण अफ्रीका में अपने पिछले अनुभव को याद किया और कहा, “पिछले साल, जब मैं यहां खेला था, तो पहली गेंद पर आउट हो गया था। यह पारी टीम और सीरीज के लिए बहुत महत्वपूर्ण थी।” तिलक ने शांत रहने और अपनी बुनियादी बातों पर टिके रहने के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा, “मैं बस अपनी फॉर्म बनाए रखना चाहता था और अपने बुनियादी बातों का पालन करना चाहता था, जैसा कि मैंने पिछले गेम में किया था। मैं पूरे समय शांत रहा।” उनके प्रदर्शन से न केवल भारत को श्रृंखला जीतने में मदद मिली, बल्कि उन्हें श्रृंखला के सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक के रूप में भी पहचान मिली। मैच की बात करें तो इस मुकाबले में टॉस जीतकर भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने भारत के लिए ओपनिंग करते हुए 73 रनों की ठोस साझेदारी की। अभिषेक ने 2 चौके और 4 छक्के लगाते हुए 18 गेंदों मे 36 रनों की शानदार पारी खेली, लेकिन छठे ओवर में लुथो सिपामला ने उन्हें पवेलियन भेज दिया। इसके बाद तिलक वर्मा और सैमसन ने आतिशी पारी खेली। 18वें ओवर में संजू सैमसन ने सिर्फ 51 गेंदों में अपना शतक पूरा किया, इसके बाद अगले ही ओवर में तिलक वर्मा ने अपना दूसरा टी20 शतक बनाया। सैमसन और तिलक के बीच रिकॉर्ड तोड़ 210 रनों की साझेदारी से भारत ने 20 ओवरों में 1 विकेट पर 283 रनों का विशाल स्कोर बनाया। सैमसन ने 51 गेंदों पर 109 रनों की तूफानी पारी खेली, जबकि तिलक ने सिर्फ 47 गेंदों पर नाबाद 120 रनों की पारी खेली। दवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 19 ओवर में 148 रनों पर सिमट गई। मेजबान टीम के लिए , ट्रिस्टन स्टब्स (29 गेंदों पर 43 रन, 3 चौके और 2 छक्के) और डेविड मिलर (27 गेंदों पर 36 रन, 2 चौके और 3 छक्के) शीर्ष स्कोरर रहे।  

283 रन और 23 छक्के… तिलक-सैमसन ने गेंदबाजों की निकाली धूल, बनाया T20I का सबसे बड़ा रिकॉर्ड

जोहानिसबर्ग सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका को 4 मैचों की टी20 सीरीज में 3-1 से हरा दिया है. सीरीज का चौथा मुकाबला शुक्रवार (15 नवंबर) को जोहानिसबर्ग के वांडरर्स स्टेडियम में खेला गया, जिसमें भारतीय टीम ने 135 रनों से जीत दर्ज की. यह रनों के लिहाज से अफ्रीका के खिलाफ भारतीय टीम की सबसे बड़ी जीत है. इससे पहले 14 दिसंबर 2023 को इसी मैदान पर 106 रनों से हराया था. मौजूदा मुकाबले में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया. इसके बाद टीम इंडिया ने 284 रनों का टारगेट सेट किया. जवाब में साउथ अफ्रीका टीम 18.2 ओवर में 148 रन ही बना सकी और मैच गंवा दिया. अफ्रीका के लिए ट्रिस्टन स्टब्स ने सबसे ज्यादा 43 रन बनाए. जबकि भारतीय टीम के लिए अर्शदीप सिंह ने सबसे ज्यादा 3 विकेट झटके. वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल को 2-2 सफलताएं मिली. हार्दिक पंड्या, रमनदीप सिंह और रवि बिश्नोई ने 1-1 विकेट लिए. साउथ अफ्रीकी टीम का स्कोरकार्ड: (148 रन, 18.2 ओवर) बल्लेबाज गेंदबाज रन बनाए विकेट पतन रीजा हेंड्रिक्स क्लीन बोल्ड अर्शदीप सिंह 0 1-1 रयान रिकेल्टन कैच- संजू सैमसन हार्दिक पंड्या 1 2-1 एडेन मार्करम कैच- रवि बिश्नोई अर्शदीप सिंह 8 3-10 हेनरिक क्लासेन LBW आउट अर्शदीप सिंह 0 4-10 डेविड मिलर कैच- तिलक वर्मा वरुण चक्रवर्ती 36 5-96 ट्रिस्टन स्टब्स LBW आउट रवि बिश्नोई 43 6-96 एंडिले सिमेलाने कैच- रवि बिश्नोई वरुण चक्रवर्ती 2 7-105 गेराल्ड कोएत्जी कैच- संजू सैमसन अक्षर पटेल 12 8-131 केशव महाराज कैच- तिलक वर्मा अक्षर पटेल 6 9-141 लुथो सिपम्ला कैच- अक्षर पटेल रमनदीप सिंह 3 10-148 संजू-तिलक के शतकों से बना ऐतिहासिक रिकॉर्ड मैच में भारतीय टीम ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया. संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा (36) ने ओपनिंग में 73 रनों की पार्टनरशिप की. इसके बाद संजू ने तिलक वर्मा के साथ मिलकर रिकॉर्ड 93 गेंदों पर नाबाद 210 रनों की साझेदारी कर डाली. संजू सैमसन ने 51 बॉल और तिलक वर्मा ने 41 गेंदों पर शतक जमाया. संजू सैमसन ने 56 गेंदों पर 109 रनों की आतिशी पारी खेली. जबकि तिलक ने 47 गेंदों पर 120 रन जड़ दिए. संजू का यह टी20 इंटरनेशनल करियर का तीसरा शतक रहा, जो उन्होंने पिछले 5 मैचों में जमाए हैं. दूसरी ओर तिलक वर्मा का यह दूसरा शतक रहा. उन्होंने भी यह दोनों सेंचुरी इसी सीरीज में लगातार लगाई हैं. जबकि अफ्रीकी टीम के लिए एकमात्र विकेट लुथो सिपम्ला ने लिया. टी20 इतिहास में पहली बार ICC फुल नेशन मेंबर टीमों के बीच में किसी टीम के दो बल्लेबाजों ने एक साथ शतक जमाए हैं. यह इतिहास हो गया है. ओवरऑल इस फॉर्मेट में ऐसा तीसरी बार हुआ है. दूसरा रिकॉर्ड भारतीय टीम ने इस मैच में 1 विकेट पर 283 रन बनाए. यह साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 में सबसे बड़ा स्कोर है. इससे पहले 2 अक्टूबर 2022 को 3 विकेट पर 237 रन बनाए थे. भारतीय टीम का स्कोरकार्ड: (283/1, 20 ओवर) बल्लेबाज गेंदबाज रन बनाए विकेट पतन अभिषेक शर्मा कैच- हेनरिक क्लासेन लुथो सिपम्ला 36 1-73 अफ्रीका के खिलाफ 6 सीरीज से हारा नहीं है भारत साउथ अफ्रीका के खिलाफ द्विपक्षीय टी20 सीरीज में भारतीय टीम का रिकॉर्ड धांसू है. पिछली 6 सीरीज (मौजूदा मिलाकर) से भारतीय टीम हारी नहीं है. इस तरह साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारतीय टीम अजेय रथ पर सवार है. पिछली 6 द्विपक्षीय टी20 सीरीज में से 3 में भारत को जीत मिली है. जबकि 3 टी20 सीरीज ड्रॉ पर खत्म हुई हैं. भारत और साउथ अफ्रीका के बीच अब तक 10 द्विपक्षीय टी20 सीरीज (मौजूदा मिलाकर) खेली गईं. इस दौरान भारत ने 5 और अफ्रीका ने 2 जीती हैं. 3 सीरीज ड्रॉ रही हैं. भारतीय टीम को आखिरी बार अक्टूबर 2015 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ द्विपक्षीय टी20 सीरीज में हार झेलनी पड़ी थी. इसके बाद से टीम हारी नहीं है. टी20 मैचों में भी भारतीय टीम बेमिसाल बता दें कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ और उसके घर में दोनों ही मामलों में भारतीय टीम का टी20 मैचों में रिकॉर्ड धांसू है. दोनों टीमों के बीच अब तक 31 टी20 मैच हुए, जिसमें भारत ने 18 जीते और 12 हारे हैं. जबकि साउथ अफ्रीका में भारतीय टीम ने कुल 19 टी20 मैच खेले, जिसमें से 13 जीते और सिर्फ 5 हारे हैं. इसी देश में भारत ने 2007 में टी20 वर्ल्ड कप भी जीता था. भारत-अफ्रीका के बीच टी20 में हेड-टु-हेड कुल टी20 मैच: 31 भारत जीता: 18 साउथ अफ्रीका जीता: 12 बेनतीजा: 1 अफ्रीका में भारतीय टीम का टी20 रिकॉर्ड कुल टी20 मैच: 19 जीते: 13 हारे: 5 बेनतीजा: 1

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live