LATEST NEWS

कुंभ मेले में डिजिटल तकनीक के साथ AI का भी इस्तेमाल किया जा रहा

प्रयागराज प्रयागराज में जनवरी 2025 से शुरू हो रहे महाकुंभ मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर मेला प्रशासन तैयारियों में लगा है. इसी को लेकर उत्तर प्रदेश आपदा प्राधिकरण ने दो दिवसीय वर्कशॉप आयोजित किया. इसमें महाकुंभ में लगे अलग-अलग विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को बुलाया गया और उनसे तैयारियों की जानकारी ली गई. इस एक्सरसाइज में बताया गया कि पहले तो बेहतर मैनेजमेंट के जरिए किस तरह से आपदा को रोकना है, लेकिन अगर आपदा की कोई स्थिति आती है तो सभी श्रद्धालुओं को सुरक्षित बचाकर किस तरह से हिफाजत करनी है. आपदा से बचने की तैयारी की जा रही है कुंभ को लेकर अलग-अलग विभागों में एक साथ समन्वय बना कर उन्हें ट्रेनिंग देने का काम उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की तरफ से किया जा रहा है. प्राधिकरण के वाइस चेयरमैन लेफ्टिनेंट जनरल योगेंद्र डिमरी खुद ही सरकारी विभागों के साथ वॉलिंटियर्स को ट्रेनिंग देने का काम कर रहे हैं. इसमें गूगल मैप और वीडियो फिल्म के जरिए मेला क्षेत्र की हकीकत से रूबरू के बारे में बताया जा रहा है और आपदा को किस तरह से रोका जा सकता है उसकी तैयारी की जा रही है. प्रयागराज के कुम्भ मेला के लिए उत्तर प्रदेश आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा सभी विभागों को एक साथ बुलाकर टेबलटॉप एक्सरसाइज कराई गई. एक्सरसाइज में महाकुंभ से जुड़े हर विभाग के बड़े अधिकारी शामिल हुए और मेला में सेक्टर वाइज बने अधिकारियों से आपदा से निपटने के लिए उनके द्वारा की जा रही तैयारियों का जायजा लिया गया. टेबलटॉप एक्सरसाइज़ को तीन सत्र में आयोजित किया गया. पहले सत्र में मेला क्षेत्र में पैदल एवं वाहन यातायात, आवश्यक सेवाएं, अन्य व्यवस्थाएं की स्थिति पर चर्चा की गई. दूसरे सत्र में मेला क्षेत्र के बाहर जनपद प्रयागराज की मुख्य सड़कों, रेलवे स्टेशन, बस स्टैन्ड इत्यादि में भीड़ प्रबंधन पर चर्चा की गई और तीसरे सत्र में मेला क्षेत्र के अंतर्गत अग्निशमन, डूबने और स्वास्थ्य संबंधी जोखिम की संभावित स्थितियों पर विभागों की योजनाओं और प्रतिक्रियाओं पर चर्चा हुई. दो दिवसीय टेबल टॉप एक्सरसाइज समाप्त प्रयागराज के कुंभ मेला पुलिस लाइन मे टेबल टॉप एक्सरसाइज में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ पुलिस विभाग के साथ-साथ रेलवे,अग्निशमन विभाग के अधिकारी शामिल हुए. आपको बता दें कि कुंभ मेला 2025 के लिए अब तक की इसे सबसे बड़ी एक्सरसाइज माना जा रहा है. दो दिवसीय टेबल टॉप एक्सरसाइज समाप्त हो गई. वहीं अब कुछ दिनों बाद फील्ड पर उतरकर मार्क ड्रिल किया जाएगा. आपदा प्रबंधन विभाग किसी प्रकार से कोई लूप होल नहीं छोड़ना चाहता है. वहीं इसको लेकर बैठकों का दौर जारी है और प्रतिदिन जगह-जगह पर बैठक की जा रही है. जिससे कि अगर कोई आपदा होती है तो उसे फौरन निपटा जा सके. सुरक्षा- व्यवस्था के लिए AI तकनीक का प्रयोग महाकुंभ प्रबंधन के लिए डिजिटल तकनीक का महत्वपूर्ण उपयोग किया गया है. भीड़ प्रबंधन के लिए 2500 कैमरा, डिजिटल कम्यूनिकेशन, चैट बोट, इंटीग्रेटेड कंट्रोल और AI तकनीक का प्रयोग किया जा रहा है. वहीं अब 24 दिसम्बर को मेला क्षेत्र के विभिन्न सेक्टरों में मॉक एक्सरसाइज़ किया जाएगा.  

महाकुम्भ: विहिप के शिविर में वेद और समरसता सम्मेलन, होंगे कई बड़े कार्यक्रम

अयोध्या  विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) ने अपने सभी सांगठनिक कार्यक्रम और बैठकें और सम्मेलन प्रयागराज में आयोजित कुंभ में करने का निर्णय लिया है। विहिप महामंत्री बजरंग लाल बागड़ा की ओर से इस सिलसिले में विस्तृत कार्य योजना जारी कर दी गई है। इसके अनुसार पूरे कुंभ भर संगठन का वहीं पर जमावड़ा रहेगा। बजरंग लाल बागड़ा की ओर से सितम्बर में ही जारी पत्र के अनुसार 19 जनवरी को मेरठ, लखनऊ, पटना क्षेत्र का मातृशक्ति सम्मेलन, 24 को केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल की बैठक, अगले दिन 25 को प्रथम बेला में साध्वी सम्मेलन, द्वितीय बेला में संत सम्मेलन होगा। 27 जनवरी को युवा संत सम्मेलन, छह फरवरी को मंत्रियों एवं संगठन मंत्रियों की बैठक, सात से नौ फरवरी तक प्रन्यासी मंडल की बैठक, 10 फरवरी को विमर्श कार्यशाला, 10-11 फरवरी को विभाग मंत्री और संगठन मंत्रियों का अभ्यास वर्ग होगा। 11-12 फरवरी को बजरंग दल की अखिल भारतीय बैठक, 12 फरवरी को विभाग संगठन मंत्री अभ्यास वर्ग, 15-16 फरवरी को धर्म प्रसार अखिल भारतीय बैठक, 15-16-17 फरवरी मातृशक्ति, दुर्गा वाहिनी की अखिल भारतीय बैठक, सत्रह को धर्म प्रसार संत बैठक, 19 फरवरी को गोरक्षा अखिल भारतीय बैठक और बीस फरवरी को गोरक्षा सम्मेलन होगा। विहिप के शिविर में वेद और समरसता सम्मेलन कुंभ मेला 2025 की तैयारी को लेकर विश्व हिंदू परिषद काशी प्रांत की बैठक बुधवार को प्रांत कार्यालय केसर भवन में हुई। प्रांत संगठन मंत्री (पूर्वी उत्तर प्रदेश) गजेन्द्र बताया कि विहिप के शिविर में केंद्रीय बैठक, मार्गदर्शक मंडल की बैठक, संत सम्मेलन, वेद सम्मेलन, महिला सम्मेलन, गौरक्षा सम्मेलन एवं समरसता सम्मेलन का आयोजन 15 जनवरी से 23 फरवरी के बीच होगा। वेद सम्मेलन तक दो दशक बाद और समरसता सम्मेलन पहली बार होगा। प्रमुख स्नानों के अवसर पर संगठन समाज के लिए भंडारे का आयोजन करेगा और शिविर चलाएगा, जिसके लिए व्यवस्था में कार्यकर्ताओं को अनेक जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं। केंद्रीय महामंत्री (संगठन) मिलिंद परांडे ने कहा कि महाकुंभ का पर्व हिंदू समाज की आस्था के प्रकटीकरण का पर्व है। इस पर्व में हिंदू समाज अपने जाति-वंश और मत-पंथ को भूलकर सभी संप्रदायों के लोग एक साथ संगम में डुबकी लगाते हैं और पूरे विश्व को समरसता का संदेश देते हैं। मेले में दुनियाभर के लोग प्रयाग की पावन धरती पर आस्था की डुबकी लगाकर आध्यात्मिक शांति के लिए प्रवास करते हैं। इतिहास में यह आयोजन हमेशा ही भव्य और दिव्य रहा है, और समाज के लोग इसमें तन, मन और धन से सहयोग करते आए हैं।    

बुंदेलखंड के 4 जिलों में अरहर की खेती का बना नया रिकॉर्ड, किसानों ने चमकाई किस्मत, GI टैग से खुलेगा अंतरराष्ट्रीय बाजार का रास्ता

चित्रकूट  बुंदेलखंड क्षेत्र में पैदा होने वाली अरहर की दाल को जल्द ही अंतरराष्ट्रीय बाजार में नई पहचान मिलने वाली है। इसे भौगोलिक संकेतक (जीआई) टैग देने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। कृषि विभाग के अधिकारियों का मानना है कि जीआई टैग मिलने के बाद किसानों को बेहतर कीमत मिलेगी, जिससे उनकी आय में दोगुनी बढ़ोतरी होगी। 4 जिलों में अरहर की खेती का बना नया रिकॉर्ड बुंदेलखंड में चित्रकूटधाम मंडल के चार जिले- हमीरपुर, महोबा, बांदा और चित्रकूट- अरहर की दाल की पैदावार के लिए एक बड़ा केंद्र बन चुके हैं। यहां हर साल खेती का रकबा लगातार बढ़ रहा है। इस साल इन चार जिलों में कुल 68,453 हेक्टेयर क्षेत्रफल में अरहर की खेती की गई है, जो एक नया रिकॉर्ड है। इसमें हमीरपुर में 19,150 हेक्टेयर, महोबा में 4,376 हेक्टेयर,बांदा में 24,795 हेक्टेयर और चित्रकूट में 20,132 हेक्टेयर अरहर की खेती की गई है। कोरोना काल के बाद किसानों ने चमकाई किस्मत कोरोना महामारी के बाद से क्षेत्र के किसानों ने अरहर की खेती पर ध्यान केंद्रित किया और बेहतर उत्पादन के जरिए अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत की। पिछले कुछ वर्षों में इन जिलों में खेती का रकबा तेजी से बढ़ा है। वर्ष 2021 में जहां कुल 52,888 हेक्टेयर में अरहर की खेती हुई थी> वहीं इस साल यह आंकड़ा 68,453 हेक्टेयर तक पहुंच गया है। GI टैग से खुलेगा अंतरराष्ट्रीय बाजार का रास्ता उप कृषि निदेशक विजय कुमार ने बताया कि बुंदेलखंड की अरहर दाल को जीआई टैग दिलाने के लिए उच्च स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। इस प्रक्रिया के तहत जीपीएस तकनीक से खेती का सर्वे भी कराया जाएगा। जीआई टैग मिलने के बाद अरहर की दाल को अंतरराष्ट्रीय बाजार में नई पहचान मिलेगी और किसानों को दाल बेचने पर बेहतर दाम मिलेंगे। हजारों किसानों की बदलेगी किस्मत हमीरपुर, महोबा, बांदा और चित्रकूट जिलों में 19,000 से अधिक किसान अरहर की खेती करते हैं। जीआई टैग मिलने के बाद न केवल इन किसानों की आय में वृद्धि होगी, बल्कि यह क्षेत्र अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दाल उत्पादन के लिए प्रसिद्ध हो सकेगा।

ब्राजील में दुखद हादसा, प्लेन क्रैश में 10 लोगों की मौत, टक्कर के बाद दुकान पर गिरा विमान

ब्रासीलिया  ब्राजील के ग्रामाडो शहर में  हुए एक विमान हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हुए हैं। ये हादसा तब हुआ, जब एक छोटा विमान पहले एक घर की चिमनी और फिर पास की इमारत से जाकर टकराया। इसके बाद यह एक मोबाइल फोन की दुकान पर जाकर गिरा। इस हादसे में विमान में सवार सभी 10 यात्रियों की मौत हो गई। वहीं जमीन पर मौजूद 17 से लोग विमान की चपेट में आकर घायल हुए हैं। ब्राजील की सिविल डिफेंस एजेंसी ने बताया कि विमान रिहायशी इलाके में हादसे का शिकार हुआ, ऐसे में इसने कई लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में घायल हुए लोगों में से दो की हालत गंभीर है। ब्राजील का ग्रामाडो शहर रियो ग्रांडे डो सुल राज्य में स्थित एक पर्यटन स्थल है। ऐसे में यहां काफी काफी भीड़ रहती है।  हुए इस हादसे से कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया। विमान हादसे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस विमान में ब्राजीलियाई बिजनेसमैन परिवार के साथ सवार थे, जो साओ पाउलो जा रहे थे। कारोबारी उड़ा रहे थे प्लेन इस विमान में सवार सभी लोग एक ही परिवार के सदस्य थे। ये एक निजी विमान था, जिसे ब्राजील के बिजनेसमैन लुइज क्लाउडियो गैलियाजी उड़ा रहे थे। उनके साथ हादसे में उनकी पत्नी, तीन बेटियां और परिवार के दूसरे मारे गए हैं। उनकी कंपनी की तरफ से बयान जारी कर ये जानकारी दी गई है। स्थानीय अधिकारियों का कहना है कि इस घटना में 17 लोग घायल हो गए हैं। ब्राजील की मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 61 साल के बिजनेसमैन गैलियाजी अपने परिवार को ट्रिप पर लेकर जा रहे थे। विमान क्रैश होने की सटीक जानकारी सामने नहीं आई है। अभी तक इसकी वजह खराब मौसम को बताया जा रहा है। सुरक्षा कैमरों ने हादसे का शिकार हुए छोटे पाइपर विमान को कैनेला हवाई अड्डे से उड़ान भरते कैद किया था। यह हवाई अड्डा रियो ग्रांडे डो सुल राज्य में है। दुर्घटना ग्रामाडो में हुई, जो हवाई अड्डे से 10 किमी दूर है। यहां क्रिसमस की छुट्टियों के लिए काफी लोग जमा हैं।

पीवी सिंधु ने वेंकट दत्ता साई से रचाई शादी, सिंधु और वेंकट की शादी की फोटो सामने आई

उदयपुर  बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु ने शादी कर ली। उन्होंने हैदराबाद के उदमी वेंकट दत्ता साई के साथ उदयपुर में रविवार को सात फेरे लिए। परिवार और दोस्तों के बीच पारंपरिक तेलुगु रीति-रिवाजों से शादी हुई। सोशल मीडिया पर शादी की कुछ झलकियां देखने को मिलीं। केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने नई जोड़ी को आशीर्वाद दिया और शादी की एक तस्वीर भी शेयर की। फोटो शेयर करते हुए गजेंद्र सिंह शेखावत ने लिखा- कल शाम उदयपुर में हमारी बैडमिंटन चैंपियन ओलंपियन पीवी सिंधु और वेंकट दत्ता साईं के विवाह समारोह में शामिल होकर मुझे बहुत खुशी हुई और मैंने जोड़े को उनके नए जीवन के लिए शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया। 20 दिसंबर को शुरू हुआ था कार्यक्रम सिंधु और दत्ता साई 24 दिसंबर को हैदराबाद में एक रिसेप्शन भी देंगे। शादी की रस्में 20 दिसंबर से संगीत समारोह के साथ शुरू हुईं, उसके बाद हल्दी, पेलिकुथुरु और मेहंदी की रस्में हुईं। सिंधु ने क्रीम रंग की साड़ी पहनी, जबकि दत्ता साई ने मैचिंग क्रीम रंग की शेरवानी पहनी। सिंधु के पिता ने बताया कि दोनों परिवार एक-दूसरे को लंबे समय से जानते हैं, लेकिन शादी की तैयारी एक महीने में ही पूरी हो गई। सिंधु के व्यस्त प्रशिक्षण और प्रतियोगिता शेड्यूल को देखते हुए शादी की तारीख तय की गई। दो बार की ओलंपिक मेडलिस्ट हैं सिंधु पीवी सिंधु भारतीय स्पोर्ट्स इतिहास की सबसे बड़ी महिला एथलीट में गिनी जाती हैं। उन्होंने 2016 रियो ओलंपिक में बैडमिंटन में सिल्वर मेडल जीता था। वह ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं। इसके बाद 2020 तोक्यो ओलिंपिक में सिंधु के खाते में ब्रॉन्ज मेडल आया। उन्होंने 2019 में बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप का खिताब भी अपने नाम किया था।  

प्रेमी प्रेमिका से मिलने गेस्ट में हाउस पहुंचा, प्रेमिका ने कागज काटने वाले कटर से प्रेमी का प्राइवेट पार्ट काट दिया

मुजफ्फरनगर यूपी के मुजफ्फरनगर में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां प्रेमी के रिश्ते से नाराज प्रेमिका ने प्रेमी के साथ कुछ ऐसा कर दिया, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। शादी के तय होने के बाद प्रेमी प्रेमिका से मिलने पहुंचा था। दोनों ने एक गेस्ट में हाउस में कमरा लेकर संबंध बनाए। दोनों आपत्तिजनक हालत में थे, इसी दौरान प्रेमिका ने कागज काटने वाले कटर से प्रेमी का प्राइवेट पार्ट काट दिया। पुलिस ने गंभीर घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे मेरठ रेफर कर दिया है। पुलिस ने प्रेमिका का हिरासत में ले लिया है। हालांकि अभी तक इस संबंध में थाने पर कोई तहरीर नहीं दी गई है। दोनों एक गांव और एक ही जाति के हैं। चरथावल थाना क्षेत्र के गांव कुल्हेडी निवासी युवक व युवती में आठ साल से प्रेम संबंध थे। दोनों एक दूसरे से शादी करना चाहते थे, लेकिन उनके परिजन इस रिश्ते से खुश नहीं थे। उन्होंने दोनों को काफी समझाने का प्रयास भी किया था। एक माह पूर्व युवक के परिजनों ने उसका रिश्ता मेरठ जनपद के एक कस्बे में कर दिया था। इस बात को लेकर प्रेमी-प्रेमिका के बीच कई दिनों से मनमुटाव चल रहा था। शनिवार को प्रेमिका ने आखिरी बार प्रेमी से मिलने की बात कही थी। रविवार सुबह प्रेमी अपनी कार लेकर सुबह आठ बजे गांव से निकला और गांव के बाहर से प्रेमिका को बैठा लिया। दोनों ने पहले एक होटल में खाना खाया और उसके बाद कमल प्लाजा स्थित एक गेस्ट हाउस में कमरा किराए पर लिया। बताया जा रहा है कि दोपहर बाद जब दोनों आपत्तिजनक स्थिति में थे तभी युवती ने कागज काटने वाले कटर से युवक के प्राइवेट पार्ट पर हमला कर दिया। छीनाझपटी में युवती के हाथ में भी कटर लग गया। शोर शराबा होने पर आसपास के लोगों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। थाना सिविल लाइन पुलिस दोनों को लेकर जिला अस्पताल में पहुंची। थाना प्रभारी आशुतोश कुमार सिंह ने बताया कि युवती को हिरासत में लिया गया है। थाने पर इस संबंध में कोई तहरीर नहीं दी गयी है।

लोकायुक्त का छापा, सहायक प्रबंधक के घर से मिले 5 करोड़ 60 लाख की संपत्ति के कागजात

 इंदौर. आर्थिक राजधानी इंदौर में लोकायुक्त ने बड़ी कार्रवाई की है. लोकायुक्त की टीम ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में ये कार्रवाई की है. टीम ने आदिम जाति मर्यादित सहकारी संस्था पीथमपुर में पदस्थ सहायक प्रबंधक कनीराम मंडलोई के घर छापा मारा है. टीम को मंडलोई और उसके भाई के खिलाफ शिकायत मिली थी. टीम ने इंदौर के साथ-साथ आरोपियों के इंदौर, धार और मानपुर में एक साथ पांच ठिकानों पर रेड मारी है. धार में खुद मंडलोई का बंगला है. इंदौर में उसका भाई हेमराज अलंकार पैलेस में रहता है. जबकि उसके भांजे का मानपुर में फार्म हाउस है. जानकारी के मुताबिक, रेड के दौरान टीम को कई प्रॉपर्टी की रजिस्ट्रियां मिली हैं. लोकायुक्त को सर्चिंग के दौरान अभी तक 5 करोड़ 60 लाख रुपये की संपत्ति के दस्तावेज मिले हैं. जानकारी के मुताबिक, लोकायुक्त को मंडलोई भाइयों के खिलाफ भ्रष्टाचार की लगातार शिकायतें मिल रही थीं. इसके बाद लोकायुक्त एसपी ने इस मामले की जांच के लिए टीम गठित की. टीम ने जांच की तो पता चला कि आरोपियों ने वास्तव में अवैध रूप से संपत्ति अर्जित की है. इसके बाद लोकायु्क्त एसपी ने अलग-अलग पांच टीमें गठित कीं. इन टीमों ने एक साथ इंदौर-मानपुर-धार में रेड मारी. लोकायुक्त टीम ने की ये जांच लोकायुक्त इंदौर के डीएसपी आरडी मिश्रा ने बताया कि हमारी टीम को जब पता चला कि मंडलोई भाइयों ने अवैध रूप से संपत्ति अर्जित की है तो हमने छापा मारा. हमने पृथम दृष्ट्या जांच में पाया कि तीनों भाइयों की आय मिलाकर 3 करोड़ 2 लाख 80 हजार है, लेकिन इन्होंने चल-अचल संपत्ति पर जो व्यय किया है, वो करीब 5 करोड़ 60 लाख रुपये है. इस प्रकार की इनकी आय से अधिक संपत्ति 84 फीसदी ज्यादा है. कनीराम मंडलोई सहायक प्रबंधक है. इसका एक भाई टीचर है और एक भाई किसानी करता है. सभी के दस्तावेजों की सर्चिंग जारी है.

पीलीभीत में बड़ा एनकाउंटर, खालिस्तानी कमांडो फोर्स के तीन आतंकी ढेर, पुलिस चौकी पर किया था ग्रेनेड हमला

 पीलीभीत उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में पंजाब और उत्तर प्रदेश पुलिस ने एक एनकाउंटर में खालिस्तानी कमांडो फोर्स के 3 आतंकियों को ढेर कर दिया है. मारे गए आतंकियों के पास से भारी मात्रा में हथियार बरामद किए गए हैं, जिसमें दो एके 47 और दो ग्लॉक पिस्ल शामिल हैं. बता दें कि मारे गए आतंकियों ने ही पंजाब के गुरदासपुर में पुलिस चौकी पर ग्रेनेड और बम फेंके थे. जिन आतंकियों को पुलिस ने मुठभेड़ में ढेर किया है, उनके नाम गुरविंदर सिंह, वीरेंद्र सिंह और जसनप्रीत सिंह हैं. आतंकियों ने पुलिस की गाड़ी पर फायरिंग की! पुलिस और खालिस्तानी कमांडो फोर्स के आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ की कई तस्वीरें भी सामने आई हैं. फोटो में नजर आ रहा है कि आतंकियों ने पुलिस की गाड़ी पर भी फायरिंग की है. गाड़ी पर गोलियों के निशान दिखाई दे रहे हैं. वहीं, मौके से एक बाइक भी बरामद की गई है. गुरुदासपुर की इस चौकी पर हुआ था अटैक दरअसल, 19 दिसंबर को पंजाब के गुरदासपुर के सरहदी कस्बा कलानौर थाने की चौकी बक्शीवाल में ग्रेनेड अटैक हुआ था. सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर इसकी जिम्मेदारी खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स ने ली थी. कहा गाय था कि पाई जसविंदर सिंह बागी उर्फ मन्नू अगवान इस मामले का सरगना है. ऑटो में बैठकर आए थे ग्रेनेड फेंकने वाले आतंकी इस ग्रेनेड अटैक के बाद पुलिस ने जांच-पड़ताल कर एक ऑटो को भी कब्जे में लिया था. इस ऑटो की मदद से ही ग्रेनेड फेंका गया था. फॉरेंसिक टीम ने जांच कर भी ये बात कही थी कि ग्रेनेड फेंकने के लिए ऑटो का इस्तेमाल किया गया. अमृतसर में भी पुलिस स्टेशन के सामने हुआ था धमाका पंजाब के अमृतसर में भी 17 दिसंबर को पुलिस स्टेशन के बाहर धमाका हुआ था. ये घटना अमृतसर के इस्लामाबाद पुलिस स्टेशन के सामने हुई थी. जानकारी के मुताबिक सुबह करीब 3 बजे पुलिस स्टेशन के बाहर धमाके जैसी आवाज सुनी गई थी. SP पीलीभीत ने ऑपरेशन को किया लीड डीजीपी प्रशांत कुमार ने न्यूज़18 से बातचीत में बताया कि पंजाब पुलिस से हमें इनपुट प्राप्त हुआ था कि गुरुदासपुर के पुलिस चौकी में ग्रैंड हमले के आरोपी यूपी के तराई वाले पीलीभीत जिले में छिपे हो सकते हैं. इस इनपुट के बाद जिले की पुलिस एक्टिव हुई तो रविवार देर रात यूपी पुलिस और पंजाब पुलिस की टीम के साथ लाइव एनकाउंटर में तीनों आतंकी गोली लगने से घायल हो गए. सभी को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. डीजीपी ने कहा कि इस ऑपरेशन को पीलीभीत के पुलिस अधीक्षक ने खुद लीड किया. यूपी पुलिस ने अच्छा काम किया: डीजीपी डीजीपी ने बताया कि यह एनकाउंटर एक बड़ी उपलब्धि है, क्योंकि दूसरे राज्यों से सूचनाएं साझा कर सफलता हासिल हुई है. साथ ही अपराधियों के लिए भी चेतावनी है. उन्होंने बताया कि मारे गए आतंकियों के पास से दो AK-47 समेत काफी मात्रा में कारतूस बरामद हुए हैं. उन्होंने कहा कि पुलिस ने अच्छा काम किया है. पुलिस अलर्ट पर है. तीनों आतंकी पीलीभीत के पूरनपुर में छिपकर रह रहे थे.

सेंसेक्स ने 800 अंक तो निफ्टी इंडेक्स ने भी 246 अंकों की छलांग लगाई

मुंबई शेयर बाजार (Stock Market) ने बीते सप्ताह की बड़ी गिरावट से उबरते हुए सोमवार को शानदार शुरुआत की. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाले सेंसेक्स (Sensex) ओपन होने के कुछ ही मिनटों में 800 अंक से ज्यादा उछल गया, तो वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी इंडेक्स (Nifty) ने भी करीब 246 अंकों की छलांग लगा दी. बाजार में तेजी के बीच मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज से लेकर एचडीएफसी बैंक तक के शेयर में जोरदार उछाल देखने को मिला. 78700 के पार पहुंचा सेंसेक्स बीएसई का सेंसेक्स अपने पिछले बंद 78,041.598 की तुलना में जोरदार बढ़त लेते हुए 78,488.64 के लेवल पर ओपन हुआ और इसके बाद इसकी रफ्तार और तेज हो गई. खबर लिखे जाने तक BSE Sensex 692 अंक के करीब उछलकर 78,743 के लेवल पर कारोबार कर रहा था. वहीं बात NSE Nifty की करें, तो इस इंडेक्स ने अपने पिछले बंद 23,587.50 के स्तर से चढ़कर 23,738.20 के लेवल पर ट्रेड शुरू किया और कुछ ही मिनटों में 23,792.75 के स्तर पर पहुंच गया. सेंसेक्स और निफ्टी में ये तेजी कारोबार बढ़ने के साथ और बढ़ी गई. सुबह 11 बजे पर बीएसई का इंडेक्स 810.21 अंक या 0.97 फीसदी चढ़कर 78,852.80 के लेवल पर पहुंच गया, तो वहीं 246 अंक की तेजी लेकर 23833 के लेवल पर कारोबार कर रहा था. रिलायंस से लेकर एयरटेल तक भागे अब बात कर लेते हैं बाजार में तेजी के बीच सबसे ज्यादा रफ्तार से भागने वाले शेयरों के बारे में, तो इसमें मुकेश अंबानी से लेकर टाटा ग्रुप तक की कंपनियों के स्टॉक्स शामिल. सेंसेक्स की लार्ज कैप कंपनियों में शामिल HDFC Bank Share (1.72%), Reliance (1.60%), ICICI Bank (1.52%), Bharti Airtel (1.20%) और Tata Steel Share (1.02%) की तेजी के साथ कारोबार कर रहे थे. Paytm के शेयर में भी तेजी अन्य कंपनियों के शेयरों की बात करें, तो मिडकैप कैटेगरी में शामिल JSW Infra Share 2.61%, Paytm Share 2%, GMR Airport Share 1.92% चढ़कर ट्रेड कर रहा था. इसके अलावा स्मॉलकैप कंपनियों में शामिल  India Cement Share 8.98%, Star Cement Share 6.54% की उछाल के साथ कारोबार कर रहा था. शुक्रवार को क्रैश हुआ था बाजार बता दें कि बीते सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार में बड़ी गिरावट देखने को मिली थी. कारोबार के दौरान सेंसेक्‍स (Sensex) 1200 अंक तक फिसल गया था, जबकि Nifty में 364 अंक तक की गिरावट आई थी. हालांकि, मार्केट क्लोज होने पर सेंसेक्स 1176 अंक टूटकर 78041 पर क्‍लोज हुआ, जबकि निफ्टी 364 अंक गिरकर 23,587 पर क्‍लोज हुआ था. लेकिन इस सप्ताह के पहले दिन दोनों इंडेक्स गिरावट से उबरते हुए नजर आए.

रीवा के श्यामशाह मेडिकल कालेज का गौरवशाली इतिहास रहा है – उप मुख्यमंत्री शुक्ल

मानवता की सेवा में अग्रणी रहकर क्षेत्र का नाम करें रोशन – उप मुख्यमंत्री शुक्ल श्यामशाह चिकित्सा महाविद्यालय रीवा में अकादमिक पुरस्कार वितरित किये  रीवा के श्यामशाह मेडिकल कालेज का गौरवशाली इतिहास रहा है – उप मुख्यमंत्री शुक्ल भोपाल उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि रीवा के श्यामशाह मेडिकल कालेज का गौरवशाली इतिहास रहा है। पूर्व में यहां स्नातक चिकित्सा शिक्षा की 60 सीटें थी जो अब 150 हो गई हैं और पीजी की सीट बढ़कर 250 हैं। शीघ्र ही सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में संचालित 6 विभागों के डीएम व एमसीएच के पाठ्यक्रम भी शुरू होंगे। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि पूरी लगन से पढ़ाई करें। मानवता की सेवा में अग्रणी रहकर संस्थान का और क्षेत्र का नाम रोशन करें। उन्होंने विद्यार्थियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ दी। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने श्यामशाह चिकित्सा महाविद्यालय में वर्ष 2024 के अकादमिक पुरस्कारों का वितरण किया। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि रीवा में हृदय रोग के जटिल ऑपरेशन, किडनी ट्रांसप्लांट सहित उच्च स्तरीय चिकित्सकीय सेवाएँ प्रदाय हो रही है। रीवा को मेडिकल हब बनाने के लिये सभी सुविधाएँ उपलब्ध कराई जा रही हैं। अधोसंरचना निर्माण, भवन निर्माण के साथ ही आवश्यक उपकरणों की उपलब्धता के साथ उत्कृष्ट चिकित्सा सुविधा प्रदान की जायेगी, जिससे यहाँ के लोगों को इलाज के लिये बाहर न जाना पड़े अपितु बाहर से भी लोग इलाज के लिये रीवा आयें। ग्रामीण चिकित्सा सुविधाओं को सशक्त करके मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य मानकों में बनेगें अग्रणीं उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी जिला अस्पताल जैसी चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जायेगी साथ ही चिकित्सकों के लिये आवासीय परिसर निर्मित कराये जायेंगे। उन्होंने कहा कि ग्रामीण चिकित्सा सुविधाओं में वृद्धि करके ही मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाई जा सकती है। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने मध्यप्रदेश व रीवा को स्वास्थ्य के पैरामीटर में अव्वल बनाने में चिकित्सकों, विशेषज्ञों से परामर्श देने की बात कही, जिससे स्वास्थ्य सुविधाओं में वृद्धि के प्रयास को और मजबूती मिल सके। पुरस्कृत चिकित्सकों व स्टाफ सदस्यों को बधाई दी। डीन मेडिकल कालेज डॉ. सुनील अग्रवाल, अधीक्षक डॉ. राहुल मिश्रा, डॉ. मनोज इंदुलकर, पूर्व डीन डॉ. ए.पी.एस. गहरवार सहित अन्य वरिष्ठ चिकित्सक, चिकित्सा स्टाफ तथा छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।  

विंध्य की उड़ान एवं विंध्य विस्तार सम्मान समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को किया सम्मानित

लक्ष्य व दिशा सही हो तो समस्त बांधाएं दूर हो जाती हैं: उप मुख्यमंत्री शुक्ल उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि विन्ध्य में विकास की अपार संभावनाओं के अनुरूप विकास कार्य किये जा रहे हैं विंध्य की उड़ान एवं विंध्य विस्तार सम्मान समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को किया सम्मानित भोपाल उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि विन्ध्य में विकास की अपार संभावनाओं के अनुरूप विकास कार्य किये जा रहे हैं। लक्ष्य व दिशा सही हो तो बांधाएं अपने आप ही दूर हो जाती हैं। जन-प्रतिनिधियों का दायित्व है कि वह जनता को परिणाम दें। विन्ध्य में हरित, औद्योगिक व पर्यटन क्रांति से आगे बढ़ने का मार्ग प्रशस्त हो रहा है। वह दिन दूर नहीं जब रीवा जिले की एक-एक इंच भूमि सिचिंत होगी। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि नदी जोड़ो अभियान के सार्थक परिणाम सामने आयेंगे और प्रदेश में सम्पन्नता आयेगी। उप मुख्यमंत्री शुक्ल माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय रीवा कैम्पस के बलदेव सिंह सभागार में विन्ध्य की उड़ान एवं विन्ध्य विस्तार सम्मान समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने विन्ध्य की विभूतियों को शुभकामनाएँ दी तथा उज्जवल भविष्य की कामना की। उप मुख्यमंत्री शुक्ल, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री एवं श्रम मंत्री और रीवा जिले के प्रभारी मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, राज्य मंत्री नगरीय विकास एवं आवास श्रीमती प्रतिमा बागरी ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले विशिष्ट जनों को शॉल-श्रीफल व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। सांसद रीवा जनार्दन मिश्र, विधायक मैहर श्रीकांत चतुर्वेदी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। संसाधनों के साथ विंध्य के नागरिकों का जज़्बा क्षेत्र को विकास के मार्ग में कर रहा अग्रसर: मंत्री पटेल मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि विन्ध्य में जल, जंगल की उपलब्धता के साथ ही यहां के लोगों में जज्बा है। खनिज की प्रचुरता व परिवहन सुविधाओं से यह क्षेत्र विकास के मार्ग पर अग्रसर है। गंगाजी के निकट से जुड़े इस क्षेत्र में संसाधनों की कमी नहीं है। आने वाले समय में विन्ध्य देश में अपना अग्रणी स्थान रखेगा। उन्होंने कहा कि विकास सामर्थ्य को बढ़ाता है। युवा पीढ़ी को आने वाले खतरे से सचेत रहते हुए नशे से दूर रहना होगा तभी सुनहरे कल का उदय होगा। उन्होंने रीवा व विन्ध्य क्षेत्र के उज्जवल भविष्य के लिये शुभकामनाएँ दी। राज्य मंत्री श्रीमती बागरी ने कहा कि विन्ध्य तेजी से विकास के मार्ग पर अग्रसर है। विकास, अधोसंरचना निर्माण व अन्य क्षेत्रों में सरकार के सहयोग से विन्ध्य उड़ान भर रहा है।  

जबलपुर हाई कोर्ट के आदेश पर शुरू हुई प्रक्रिया, दिव्यांगता की चार श्रेणियों में नौकरी देगी सरकार

भिंड भिंड नगर पालिका ही नहीं बल्कि, मध्य प्रदेश के सभी नगरीय निकाय में दृष्टिबाधित, कम दृष्टिबाधित के लिए सफाई कर्मचारी, चालक और फायरमैन के पद के लिए सरकार ने भर्ती निकाली है। यह जानने के बाद आपके मन में पहला सवाल ये आएगा, क्या एक दृष्टिहीन व्यक्ति इन पदों के योग्य है? इसके पीछे सरकार की क्या मंशा है? इसका जवाब अधिकारियों के पास भी नहीं है। नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने 15 जुलाई को प्रदेश की सभी नगरीय निकाय के लिए पत्र जारी किया था। इस पत्र में उल्लेख था कि उच्च न्यायालय जबलपुर द्वारा याचिका में दिए निर्देशों के परिचालन में लोकसभा निर्वाचन 2024 की आदर्श आचार संहिता की समाप्ति के बाद दिव्यांगजनों के लिए रिक्त पदों की पूर्ति के लिए बिंदुओ का पालन किया जाए। सीधी भर्ती के लिए स्वीकृत नियमित-संविदा पदों को लेकर दिव्यांगों को 6 प्रतिशत के मान से दिव्यांगता की चार श्रेणी जैसे दृष्टिबाधित, कम दृष्टिबाधित, लोकोमीटर और मूक-बधिर हैं। इन श्रेणियों में 1.5, 1.5 प्रतिशत के हिसाब से पदों का चिन्हांकन किया जाए।   26 पदों के लिए 334 आवेदन आए, जानिए भर्ती के नियम भिंड नगर पालिका द्वारा 26 पदों के लिए नियमित एवं संविदा कर्मचारियों की भर्ती की जाएगी। वर्तमान में इन पदों के लिए 334 आवेदन आए हैं। दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम की धारा 34(2) के प्रावधानुसार भर्ती वर्ष में- यदि दिव्यांगता में पात्र उम्मीदवार उपलब्ध नहीं होता है तो रिक्त आगामी भर्ती वर्ष में कैरी फॉरवर्ड होगी। आगामी वर्ष में भी संबंधित दिव्यांगता में पात्र उम्मीदवार न मिलने की स्थिति में दिव्यांगता की अन्य श्रेणियों में परस्पर अदला-बदली की कार्रवाई की जा सकती है। केवल जब उक्त वर्ष में भी पद के लिए दिव्यांगजन उपलब्ध नहीं होता है तो नियोक्ता किसी दिव्यांगजन से भिन्न किसी व्यक्ति की नियुक्ति द्वारा रिक्त को भर सकते हैं।  

अब किसानों की किस्मत मक्का से चमकेगी

नई दिल्ली दुनिया भर में खानपान में बदलाव को देखते हुए अब सिर्फ गेहूं, धान और गन्ना की फसल उगाने से किसानों का भला नहीं होने वाला नहीं है। खेती में विविधता और खाद्य प्रसंस्करण पर जोने देने से ही किसानों की माली हालत सुधर सकती है। मक्का और गन्ना से अब इथोनॉल के साथ-साथ कई बायो प्रोडक्ट्स तैयार हो रहे हैं। इससे किसानों को भी फायदा होगा। इंडो एग्री फ्यूचर फूड समिट में विशेषज्ञों ने यह निष्कर्ष निकाला है। यह समिट मोटा अनाज, मक्का, डीडीजीएस और इथेनॉल यानी एमएमडीई पर केंद्रित रही। डीडीजीएस का मतलब है डिस्टिलर ड्राइड ग्रेन्स विद सॉल्यूबल्स जो इथेनॉल उत्पादन प्रक्रिया का एक बायो प्रोडक्ट है। इस प्रोडक्ट का उपयोग पशुओं के चारे के रूप में किया जाता है। समिट में विशेषज्ञों ने चिंता जताई कि जिस तरह से आबादी बढ़ रही है और खेती का रकबा घट रहा है, इससे भविष्य में भोजन के लिए अनाज की मांग की पूर्ति करना बड़ी चुनौती साबित होगी। इसलिए किसानों को खेती में विविधता लाने के लिए प्रोत्साहित करना होगा। समिट के पहले सत्र में मक्का के आउटलुक पर विचार-विमर्श हुआ। जिस तरह सरसों और सोयाबीन में से तेल निकालने बाद खली बचती है उसी मक्का से इथेनॉल बनाने के बाद कई तरह के बायो प्रोडक्ट बनते हैं जिनकी बाजार में तेजी से मांग बढ़ रही है। इस समिट में कमोडिटीज, फूड प्रोसेसिंग, वेयरहाउस और एग्रीकल्चर से जुड़े दुनियाभर के एक्सपर्ट्स शामिल हुए। इनमें एनएफसीएसएफ के एमडी प्रकाश नाइकनावरे, रेणुका शुगर के ईडी रवि गुप्ता, एमईआईआर कमोडिटीज के एमडी राहिल शेख, ग्रीन लीफ के फाउंडर हर्ष सोनी, डीसीएम श्रीराम के रोशन टामक, डालमिया भारत के कपिल नेमा, इकोनॉमिस्ट चंद्रशेखर और विजय सरदाना आदि शामिल हुए। विशेषज्ञों ने कहा कि मक्का अब सिर्फ भोजन का ही विकल्प नहीं रह गई है। कुछ साल पहले तक इस अनाज को कोई पूछता तक नहीं था लेकिन अब इकोनॉमी में इसे लोग पूज रहे हैं। मक्का से अब इथेनॉल बनाने के बाद कई तरह बायो प्रोडक्ट बन रहे हैं। किसानों की माली हालात सुधारने में यह फसल क्रांतिकारी विकल्प साबित हो रही है। मक्का अन्य फसलों की तुलना में सबसे कम समय मे पकने वाली फसल है। अब इस फसल के दाम भी अच्छे मिल रहे हैं। ऐसे किसानों को अपनी आय बढ़ाने के लिए मक्का की फसल को तरजीह देनी चाहिए। केंद्र सरकार ने 2024 तक पेट्रोल में 15 फीसद इथेनॉल मिलाने का लक्ष्य हासिल कर लिया है। अब 2025 तक 20 फीसद मिश्रण का लक्ष्य रखा है। यह सफलता मक्का और गन्ना के बूते ही संभव हो पाई है। अब चीनी मिलों में गन्ना से चीनी, इथेनॉल के अलावा भी कई बायो प्रोडक्ट तैयार किए जा रहे हैं। देश में इथेनॉल का उत्पादन बढ़ने से देश की क्रूड के आयात पर निर्भरता कम हो रही। साथ ही कार्बन उत्सर्जन में कमी लाकर पर्यावरण को सहेजने में मदद मिल रही है। इस तरह इथेनॉल के उत्पादन से इंडियन इकोनॉमी को कई मोर्चों पर सहारा मिल रहा है। समिट के दूसरे सत्र में डीडीजीएस की मांग और आपूर्ति पर पैनल डिस्कशन हुआ। तीसरे और अंतिम सत्र में इथेनॉल मार्केट के परिदृश्य पर चर्चा हुई। इस दौरान फसलों के प्रसंस्करण और उन्हें संरक्षित करने पर खासतौर जोर दिया गया।  

महाकुंभ: सीएम योगी के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने संत महात्माओं के साथ-साथ श्रद्धालुओं के लिए भी विशेष व्यवस्था की

महाकुंभनगर महाकुंभ में इस बार स्वच्छता के लिहाज से विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। सीएम योगी के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने संत महात्माओं के साथ-साथ श्रद्धालुओं के लिए भी विशेष व्यवस्था की है। यहां मच्छर और मक्खियों से पूरी तरह से निजात मिलेगी। सीएम योगी के निर्देश पर कुछ इस तरह के इंतजाम किए गए हैं कि महाकुंभ के किसी भी कोने से बस एक कॉल करते ही 30 मिनट के भीतर ऑटोमैटिक ब्लोअर मिस्ट मौके पर पहुंचकर मच्छर और मक्खी को खत्म कर देगी। अखाड़ों और टेंट सिटी को इंसेक्ट फ्री बनाने के साथ ही स्वच्छ वातावरण के लिए बेहतर इंतजाम किए जा रहे हैं, जिसके तहत 110 अत्याधुनिक ब्लोअर मिस्ट और 107 मिनी फॉगिंग मशीन तैनात की जा रही हैं। सीएम योगी के निर्देश पर महाकुंभनगर में सफाई व्यवस्था का विशेष इंतजाम किया जा रहा है। महाकुंभ के नोडल जॉइंट डायरेक्टर (वेक्टर कंट्रोल) डॉ वीपी सिंह ने बताया कि महाकुंभ के दौरान चप्पे-चप्पे पर कीटनाशक का छिड़काव किए जाने की तैयारी है। श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न होने पाए इसके लिए 62 पल्स फॉगिंग मशीनें भी मंगवाई गई हैं। इस बार महाकुंभ में संतों और श्रद्धालुओं की हिफाजत के लिए 78 स्पेशल ऑफिसर तैनात किए जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी इस बार के महाकुंभ को हर बार के कुंभ से ज्यादा दिव्य और भव्य बनाना चाहते हैं, जिसके तहत स्वास्थ्य विभाग को इस बार विशेष इंतजाम करने के निर्देश दिए गए हैं। मेला क्षेत्र में मलेरिया इंस्पेक्टर की तैनाती की जा रही है, जो श्रद्धालुओं की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखेंगे। एक-एक अखाड़े में जाकर मलेरिया इंस्पेक्टर संतों और महात्माओं से बात करेंगे और मच्छर, मक्खी की समस्या का तत्काल निदान भी करेंगे। मेला में वेक्टर कंट्रोल के असिस्टेंट नोडल और डीएमओ डॉ आनंद कुमार सिंह ने बताया कि महाकुंभ में पहली बार संतों और श्रद्धालुओं की हिफाजत के लिए इतने व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं। 78 स्पेशल ऑफिसर तैनात किए जा रहे हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अभी फिलहाल 45 मलेरिया इंस्पेक्टरों की तैनाती की योजना बनाई गई है। इनके अलावा 28 असिस्टेंट मलेरिया इंस्पेक्टर भी तैनात किए जाएंगे, जो साधु-संतों के साथ साथ श्रद्धालुओं की भी देखभाल करेंगे। इनके अलावा 5 डीएमओ की भी अलग से तैनाती की जा रही है, ताकि महाकुंभ में किसी प्रकार की असुविधा न होने पाए।  

23 दिसम्बर सोमवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

मेष राशि- आज अपने लक्ष्यों और प्रोजेक्ट्स को पूरा करने के लिए फोकस और कमिटमेंट की जरूरत होगी। व्यापार करने वालों को कुछ नुकसान या लेन-देन में देरी का सामना करना पड़ सकता है। खर्चों का ध्यान रखें। बॉडी को हाइड्रेटेड रखें। वृषभ राशि- आज सामान्य से अधिक खर्च करना पड़ सकता है। पर्सनल लाइफ में अपने जीवनसाथी या पार्टनर को बेहतर ढंग से समझने के लिए शांत होकर बातचीत करना जरूरी है। स्ट्रेस बढ़ सकता है। ध्यान रखें। मिथुन राशि- आज पैसों को लेकर थोड़ा स्ट्रेस महसूस कर सकते हैं। आपका मन पैसों के मामलों में लगा रहेगा। अपने पार्टनर के साथ वाद-विवाद का सामना भी करना पड़ सकता है। किसी छोटी यात्रा पर जा सकते हैं। कर्क राशि- आप अपने चार्टर्ड अकाउंटेंट और निवेश बैंकर जैसे पेशेवरों के साथ निवेश के संबंध में बात कर सकते हैं। कार्यस्थल पर पदोन्नति या वेतन वृद्धि के योग हैं। आपके बॉस के साथ आपके रिश्ते बेहतर होंगे। सिंह राशि- आज विरासत या पैतृक संपत्ति को लेकर बात हो सकती है। आपका कामकाजी जीवन बिना किसी बड़ी चुनौती के चलता रहेगा। पारिवारिक जीवन में ससुराल पक्ष से भी आपके रिलेशन बेहतर होंगे। कन्या राशि- आज आपको अपने काम से अच्छी पहचान मिलेगी। चीजें आपके पक्ष में हो सकती हैं। धन के मामले में अच्छी स्ट्रैटिजी बनाने का समय है। कुछ कपल्स के बीच चीजें अच्छी नहीं रहेंगी। सेहत पर ध्यान दें। तुला राशि- आज कुछ लोग अपने क्रश से मिल सकते हैं। पारिवारिक मामलों की योजना बनाना आसान होगा। कार्यस्थल पर सिनीयर्स आपके प्रोजेक्ट और काम में आपका सपोर्ट करेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। वृश्चिक राशि- आज के दिन आप अपने डाइट प्लान में भी बदलाव कर सकते हैं। ऑफिस में कुछ लोग अपने काम से संतुष्ट नहीं रहेंगे। कोई नई स्किल डिवेलप करने के बारे में सोच सकते हैं। लाइफ में बैलेंस बनाएं। धनु राशि- आज सिनीयर्स के साथ आपके रिश्ते बेहतर होंगे। सिंगल लोगों को अपने जीवन में बड़े बदलाव का अनुभव नहीं होगा। आप परिवार के सदस्यों के साथ बिना किसी विवाद के बातचीत कर पाएंगे। मकर राशि- आज आपकी डीसीजन लेने की क्षमता काम आएगी। आपको बोनस या वेतन वृद्धि भी मिल सकती है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए भी आज का दिन अच्छा रहेगा। कुंभ राशि- आज के दिन वैवाहिक जीवन में आपको रोमांस का अनुभव होगा। आप घर पर अपने जीवनसाथी के साथ बेहतरीन पलों का आनंद लेंगे। खान-पान पर अधिक ध्यान देंगे। व्यापारियों को लाभ हो सकता है। मीन राशि- आज आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी या प्रोजेक्ट मिल सकता है। खर्चों से सावधान रहें, वरना ये टॉपिक कपल्स के बीच समस्याएं पैदा कर सकता है। पॉजिटिव सोच बनाए रखें। जंक फूड्स से दूर रहें।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet