LATEST NEWS

दिल्ली स्कूलों में सर्दी की छुट्टियां 1 जनवरी से शुरू होकर 15 जनवरी 2025 तक रहेंगी

नई दिल्ली दिल्ली शिक्षा निदेशालय (DOE) ने राजधानी के सभी सरकारी स्कूलों के लिए सर्दी की छुट्टियां घोषित कर दी हैं, जो 1 जनवरी से शुरू होकर 15 जनवरी 2025 तक रहेंगी। इस दौरान, शिक्षा विभाग ने कक्षा 9 से 12 तक के छात्रों के लिए सुधारक कक्षाओं के दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं। ये कक्षाएं 10 दिनों तक चलेंगी और छात्रों को उनकी कमजोरियों वाले विषयों के बुनियादी सिद्धांतों को समझने में मदद करेंगी। शिक्षा विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार, कक्षा 9 से 11 तक के छात्रों के लिए अंग्रेजी, विज्ञान और गणित को दैनिक आधार पर पढ़ाया जाएगा। वहीं, कक्षा 10 और 12 के छात्रों के लिए सुधारक कक्षाएं प्री-बोर्ड प्रश्न पत्रों की पुनरावृत्ति और अभ्यास पर केंद्रित रहेंगी। शिक्षकों को यह भी निर्देश दिया गया है कि वे छात्रों को प्रश्न पत्रों को सही तरीके से हल करने की विधियां भी सिखाएं। इसके साथ ही सहायक सामग्री का प्रभावी रूप से उपयोग करने पर भी जोर दिया जाएगा। विभाग ने यह भी कहा है कि संबंधित विषय के शिक्षकों को यह समझना आवश्यक है कि छात्रों के कौन से विषय या टॉपिक्स कठिन हैं और उन्हें व्यक्तिगत रूप से ध्यान देना चाहिए, ताकि छात्र अपनी समस्याओं को हल कर सकें। सभी स्कूलों से कहा गया है कि वे इन सुधारक कक्षाओं की सूचना छात्रों और उनके माता-पिता को पहले से ही सुबह/शाम की सभा, SMC बैठकें, छात्रों की डायरी और सामूहिक SMS के माध्यम से दें। स्कूल प्रमुख (HoS) यह सुनिश्चित करने के लिए जिम्मेदार होंगे कि सभी छात्र इन कक्षाओं में शामिल हों।

शिवपुरी जिले की चौथी कॉलोनी एवं पोहरी ब्लॉक की पहली जनमन आवासीय कॉलोनी बनकर तैयार हो गई

शिवपुरी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 15 जनवरी 2024 को शिवपुरी जिले के हातोद ग्राम पंचायत में 2 सहरिया जनजाति की महिलाओं से संवाद किया था, जिसमें पोहरी ब्लॉक की बूड़दा पंचायत की श्रीमति ललिता ने प्रधानमंत्री मोदी से हातोद जैसी आवासीय कॉलोनी खुद की बूड़दा पंचायत में भी बनवाने की गुजारिश की थी। बूड़दा पंचायत के सहरिया जनजाति के लिए ये एक सपना जैसा था जो अब साकार हुआ है। शिवपुरी जिले की चौथी कॉलोनी एवं पोहरी ब्लॉक की पहली जनमन आवासीय कॉलोनी बनकर तैयार हो गई है। मुख्य कार्यपाल अधिकारी जनपद पंचायत ने बताया कि कॉलोनी में 32 सहरिया हितग्राहियो के आवास बनाए गए हैं। इन आवासों की ख़ास बात ये है कि ये आवास शहरों की तर्ज पर डुप्लेक्स जैसे बनाये गए है। इन आवासों में अब विशेष पिछड़ी जनजाति के सहरिया हितग्राही निवास करेंगे। इसके अतिरिक्त इन आवास में घर-घर नल एवं विद्युत कनेक्शन की सुविधा दी गयी है, साथ ही सड़क, सामुदायिक भवन, चौपाल आदि की सुविधा भी दी जाएगी। जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने बूड़दा पंचायत की जनमन कॉलोनी की पूर्णता में आ रही समस्त अड़चनों का समयसीमा में निराकरण किया और कॉलोनी की गुणवत्ता के लिए सूक्ष्मता से मॉनिटरिंग की। उनका कहना है कि समस्त जनमन कॉलोनी में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा गया है और आवास बेहद सुन्दर बनाए गए हैं। कॉलोनी का प्रथम आवास पूर्ण करने वाली श्रीमति ललिता का कहना है कि देश के प्रधानमंत्री मोदी का बहुत धन्यवाद, जिन्होंने हमारे लिए इतनी सुन्दर आवास कॉलोनी बनवाई, उन्होंने हमारे घर का सपना पूरा किया है। कॉलोनी को पूर्ण करने में पोहरी ब्लॉक के सहायक यंत्री, इंजीनियर, सचिव आदि का मुख्य योगदान रहा है। इसके साथ ही राजस्व विभाग द्वारा स्थल चिन्हांकन में योगदान दिया गया। पीएम-जनमन योजना को 15 नवंबर 2023 को बिरसा मुंडा जयंती के अवसर पर विशेष पिछड़ी जनजातियों के उत्थान के लिए शुरू किया गया था। शिवपुरी जिले की जनपद शिवपुरी ने पीएम जनमन योजना में देश का पहला आवास और पहली कॉलोनी बनाकर, देश में प्रदेश का नाम रोशन किया था। साथ ही सर्वप्रथम 100 आवास, एक हजार आवास तथा 2 हजार आवास भी शिवपुरी जिले में पूर्ण किये गये हैं।  

इंजीनियर को डिजिटल अरेस्ट कर साढ़े तीन लाख ठगे, छह दिनों तक 24 घंटे वीडियो कॉल

फरीदाबाद मैकेनिकल इंजीनियर को छह दिन तक डिजिटल अरेस्ट कर ठगों ने 3.46 लाख की ठगी कर ली। पीड़ित आरोपितों की धमकी की वजह से अपने घर के कमरे में अकले बंद रहे थे। दिन-रात मोबाइल फोन से वीडियो कैमरा आन रहता था। हर गतिविधि की जानकारी ठगों को रहती थी। छह दिन बाद शक होने पर डिजिटल अरेस्ट खत्म हुआ तो पुलिस को शिकायत देकर मामला दर्ज कराया। साइबर थाना एनआईटी में सेक्टर-55 की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रहने वाले मोहित ने दी शिकायत में बताया कि वह बल्लभगढ़-तिगांव रोड स्थित एक फैक्ट्री में मैकेनिकल इंजीनियर हैं। ‘दिल्ली एयरपोर्ट पर पकड़ा गया है पार्सल’ छह दिसंबर 2024 की सुबह वह फैक्ट्री में थे। तभी एक अनजान नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने अपने आपको डीएचएल एक्सप्रेस दिल्ली से बताया। कहा कि उनके नाम से एक पार्सल दिल्ली एयरपोर्ट (Delhi Airport) पर पकड़ा गया है। इसमें ड्रग्स, कुछ पासपोर्ट, लेपटॉप, पांच हजार डॉलर, बैंक के दस्तावेज सहित अन्य सामान है।  

उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में सालों से जारी भ्रष्टाचार का पर्दाफाश हुआ, दो कर्मचारी गिरफ्तार

उज्जैन बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की आस्था पर गहरी चोट पहुंची है। मंदिर में सालों से जारी भ्रष्टाचार का पर्दाफाश हुआ है। जिला प्रशासन और पुलिस की जांच में दो कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके बैंक खातों में लाखों रुपए का अवैध ट्रांजैक्शन पाया गया है।   दरअसल, भगवान महाकालेश्वर मंदिर में हर साल करीब 100 करोड़ रुपए की आय अर्जित होती है, जिसमें दान, लड्डू प्रसाद, शीघ्र दर्शन और अभिषेक की राशि शामिल है। कलेक्टर नीरज कुमार सिंह के मुताबिक, पिछले कुछ महीनों से मंदिर की आमदनी में गिरावट दर्ज हो रही थी। जिसके बाद प्रशासन ने जांच शुरू की। जांच में खुलासा हुआ कि मंदिर के दो कर्मचारी विनोद चौकसे और राकेश श्रीवास्तव श्रद्धालुओं से अवैध रूप से पैसा वसूल रहे थे। इनके बैंक खातों में लाखों रुपए का ऑनलाइन ट्रांजैक्शन मिला है।   महाकालेश्वर मंदिर में भ्रष्टाचार की खबरें सामने आने के बाद सख्त कदम उठाए गए। दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है, और उनकी सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। महाकाल थाने में इस मामले में गुरुवार को एफआईआर दर्ज की गई। प्रशासन ने पुष्टि की है कि दोनों कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और मंदिर समिति इनकी संलिप्तता पर जांच कर रही है। जल्द ही इस मामले में और बड़े खुलासे हो सकते हैं।

पुणे में दर्दनाक हादसा, तम्हानी घाट के पास अचानक पलटी बस, 5 की मौत, 14 घायल

पुणे महाराष्ट्र के पुणे में एक दर्दनाक हादसा हुआ है, जब यात्रियों से भरी एक बस अचानक पलट गई, जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई। यह हादसा पुणे के तम्हानी घाट के पास हुआ है, जहां 13-14 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बस चाकन से महाड जा रही थी, और अचानक बस का संतुलन बिगड़ने के बाद यह खड्डे में गिर गई और पलट गई। हादसे की तस्वीरें बेहद चौंकाने वाली हैं। बस में 40 यात्री थे सवार खबरों के मुताबिक, यह हादसा शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे हुआ। बस में तकरीबन 40 यात्री सवार थे, जो एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। जैसे ही बस खतरनाक मोड़ पर पहुंची, बस का नियंत्रण खो बैठा और यह एक तरफ झुकते हुए खड्डे में गिर गई, जिससे बस पलट गई। तम्हानी घाट पर हुआ हादसा सूत्रों के अनुसार, पुणे के तम्हानी घाट में एक खतरनाक मोड़ है, जहां यह हादसा हुआ। मोड़ पर खड्डे में गिरने के बाद बस बेकाबू हो गई और पलट गई। इस हादसे में 5 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 13-14 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।  स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, और पुलिस मौके पर पहुंच गई। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जबकि घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने बस को भी कब्जे में ले लिया है। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई है, और मृतकों के परिजनों का बुरा हाल हो गया है।

अब भाजपा को दिल्ली का पूरा पूर्वांचली समाज जवाब देगा: अरविंद केजरीवाल

नई दिल्ली आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के बयान पर उन्हें घेरते हुए कहा है कि उन्होंने पूर्वांचल के रहने वालों के लिए जो बयान दिया है, वह पूरी तरीके से गलत है। उन्होंने आरोप लगाया कि जेपी नड्डा ने संसद में दो दिन पहले हमारे पूर्वांचल के रहने वाले भाइयों की रोहिंग्या, बांग्लादेशियों और घुसपैठियों से तुलना की थी। दिल्ली का पूरा पूर्वांचली समाज अब भाजपा को जवाब देगा। दरअसल, आम आदमी पार्टी ने भाजपा पर आरोप लगाया था कि वह आम आदमी पार्टी के वोटरों के वोट कटवाने के लिए इलेक्शन कमीशन को पत्र दे रही है और जिसमें नाम-पता सब कुछ होने के बावजूद उनके उस स्थान पर नहीं होना बताया गया था। इस पर आम आदमी पार्टी ने अपनी तरफ से एक सर्वे भी करवाया था, जिसमें तकरीबन 75 प्रतिशत लोग इस पते पर पाए गए, जिनके वोट कटवाने के लिए भाजपा की तरफ से आवेदन दिए गए थे। इसी मुद्दे पर जब सदन में सवाल उठा तो भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि भाजपा ने जिन लोगों का भी नाम कटवाने के लिए पत्र दिया है, उसमें उन्होंने कारण लिखे होंगे। फिर चाहे वह पूर्वांचली हो, रोहिंग्या हो या बांग्लादेशी हों। उनके बयान को आम आदमी पार्टी ने मुद्दा बनाया और अब भाजपा पर हमलावर है। अरविंद केजरीवाल ने इस बयान को लेकर कहा कि जब से दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी है, हमने पूर्वांचलियों को सम्मान दिया है और हम हमेशा उन्हें सम्मान देते रहेंगे।

ASI ने गुपचुप तरीके से संभल में पांच तीर्थ स्थलों और 19 प्राचीन कूपों का निरीक्षण भी किया

संभल संभल में मंदिर मिलने के मुद्दे का मामला गरमाया हुआ है. इसी बीच ASI ने यहां मंदिर में कार्बन डेटिंग की. भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) ने संभल में स्थित प्राचीन कार्तिकेय मंदिर की कार्बन डेटिंग गुपचुप तरीके से संपन्न की. इस प्रोसेस के लिए एक चार सदस्यीय विशेषज्ञ टीम तैनात की गई थी. ASI ने संभल में पांच तीर्थ स्थलों और 19 प्राचीन कूपों का निरीक्षण भी किया. प्राचीन तीर्थ श्मशान मंदिर टीम ने क्षेत्र में मौजूद 19 प्राचीन कूपों की स्थिति और ऐतिहासिक महत्व का भी गहन अध्ययन किया गया. सूत्रों के अनुसार, ASI ने इस निरीक्षण के दौरान प्रशासन से आग्रह किया था कि इसे मीडिया कवरेज से दूर रखा जाए. संभल क्षेत्र अपने प्राचीन धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व के लिए जाना जाता है. ASI की इस गतिविधि से इतिहास के नए पहलुओं पर प्रकाश डालने की उम्मीद की जा रही है. क्या बोले संभल के डीएम? संभल के जिलाधिकारी राजेंद्र पेंसिया ने बताया है कि मंदिर का सर्वेक्षण सुरक्षित तरीके से पूरा कर लिया गया है. संभल के प्राचीन कार्तिकेय मंदिर की कार्बन डेटिंग भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) द्वारा गुप्त तरीके से की गई. सुरक्षा कारणों से इस प्रक्रिया को मीडिया कवरेज से दूर रखा गया. चार सदस्यीय ASI टीम ने प्रशासन से अनुरोध किया था कि निरीक्षण को गोपनीय रखा जाए. जिलाधिकारी संभल राजेंद्र पेंसिया के अनुसार, मंदिर का सर्वेक्षण सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है. 46 साल से बंद था मंदिर बता दें कि संभल में हिंसा के बाद जब उपद्रवियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाया गया तो बिजली चोरी का मामला सामने आया था. 14 दिसंबर को पुलिस उस वक्त हैरान रह गई जब दीपा राय इलाके में चेकिंग के समय अचानक एक मंदिर मिल गया जो कि सन 1978 का बताया जा रहा है. यह मंदिर 46 सालों से बंद था. जो सपा सांसद के घऱ से 200 मीटर की दूरी पर था. इसके बाद 15 दिसंबर को मंदिर को खोला गया और वहां पूजा पाठ की गई. इसके बाद कुएं मिलने की जानकारी सामने आई और उसकी खुदाई कराई गई. वहीं, इसी बीच संभल के और इलाके सरायतरीन में भी मंदिर मिला. अब इसी मिले मंदिर की जांच और सर्वे के लिए ASI की टीम पहुंची है.

राजधानी में दिनदहाड़े लड़की का अपहरण: आरोपी लड़की को उसके घर के अंदर से खींचकर अपने साथ ले गया

भोपाल मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में दिनदहाड़े एक लड़की का अपहरण कर लिया। आरोपी लड़की को उसके घर के अंदर से खींचकर अपने साथ ले गया। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। यह पूरा मामला छोला मंदिर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, भानपुर अटल नेहरू नगर में रहने वाली 22 वर्षीय युवती की सगाई इमरान नाम के युवक से हुई थी। लेकिन इमरान का अपराधिक रिकॉर्ड देखकर घर वालों ने सगाई तोड़ दी थी। इसके बाद इमरान लड़की के घर वालों पर जबरदस्ती शादी का दबाव बना रहा था। शुक्रवार को इमरान लड़की के घर पहुंचा और जबरन युवती को घर से खींचकर बाहर निकाला। फिर ऑटो में बैठकर ले गया। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। इसका वीडियो भी सामने आया है। वहीं बेटी का अपहरण होने पर उसकी मां और घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल छोला मंदिर थाना पुलिस इस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

ओम बिरला ने कहा सदन की गरिमा बनाए रखें, संसद भवन के द्वार पर धरना-प्रदर्शन करने पर लगाया प्रतिबंध

नई दिल्ली लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शुक्रवार को सदन में एक अहम घोषणा की। उन्होंने कहा कि कोई भी राजनीतिक दल, संसद सदस्य या सदस्यों का समूह संसद भवन के द्वार पर धरना या प्रदर्शन आयोजित नहीं करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि संसद भवन का परिसर और उसकी प्रतिष्ठित संस्था की गरिमा को बनाए रखना सभी सांसदों की सामूहिक जिम्मेदारी है। ओम बिरला ने कहा कि संसद क्षेत्र में किसी भी दरवाजे पर धरना-प्रदर्शन करना सही नहीं है। अगर कोई सदस्य या समूह ऐसा करता है, तो इसका असर उनकी प्रतिष्ठा पर पड़ेगा और उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है। इस प्रकार की गतिविधियों से सदन की कार्यवाही और संसद की गरिमा को नुकसान पहुंचता है, जिससे लोकतंत्र की असल भावना प्रभावित होती है। उन्होंने सांसदों ने आग्रह किया कि वह सदन की गरिमा बनाए रखें और संसद भवन के भीतर या उसके आसपास किसी भी प्रकार के प्रदर्शन से बचें। उन्होंने सांसदों की जिम्मेदारी की ओर ध्यान दिलाते हुए कहा कि संसद लोकतंत्र का सबसे महत्वपूर्ण मंदिर है, और इसे हर किसी को आदर देना चाहिए। दरअसल, गुरुवार को संसद भवन परिसर में हुए विरोध-प्रदर्शन के दौरान भाजपा के दो सांसद प्रताप सारंगी और मुकेश राजपूत सीढ़ियों से गिरकर चोटिल हो गए थे। भाजपा सांसदों का आरोप है कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने उन्हें धक्का दिया, जिसके बाद वह गिर गए और घायल हो गए। हालांकि, कांग्रेस ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। इस घटना पर भाजपा नेताओं ने कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर की थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दोनों चोटिल सांसदों का हालचाल भी जाना था। धक्का-मुक्की कांड पर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने कहा था कि राहुल गांधी बीआर अंबेडकर की फोटो लेकर शांति पूर्वक ‘जय भीम’ के नारे लगाते हुए संसद में जा रहे थे। संसद में जाने से किसने रोका? हम इतने दिनों से साइड में प्रदर्शन कर रहे हैं। जो भी आ रहा है, जा रहा है, उसके लिए पूरा रास्ता है। इन्होंने पहली बार प्रदर्शन किया और सबको रोक दिया, धक्का-मुक्की और गुंडागर्दी की। अमित शाह को बचाने के लिए यह साजिश हुई है। बता दें कि संसद भवन परिसर में इंडिया ब्लॉक के नेता केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा बाबा साहेब अंबेडकर के संदर्भ में की गई टिप्पणी को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारी नेता अमित शाह का इस्तीफा मांग रहे हैं। यह विरोध प्रदर्शन डॉ अंबेडकर की प्रतिमा से लेकर मकर द्वार तक किया जा रहा है।  

बदरपुर सीट पर बिधूड़ी के सांसद बनने के बाद मजबूत प्रत्याशी की तलाश में भाजपा

नई दिल्ली बदरपुर विधानसभा सीट के लिए भाजपा मजबूत उम्मीदवार की तलाश में जुटी है। इस सीट से भाजपा के विधायक रहे रामवीर सिंह बिधूड़ी के सांसद बनने के बाद पार्टी अब यहां किसी अनुभवी प्रत्याशी को चुनावी मैदान में उतारने की रणनीति बना रही है। यहां से आम आदमी पार्टी ने रामसिंह नेताजी को प्रत्याशी घोषित किया है। वह इस सीट से दो बार विधायक रह चुके हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में दक्षिणी लोकसभा संसदीय क्षेत्र की 10 में से एकमात्र बदरपुर सीट भाजपा के खाते में आई थी। ऐसे में भाजपा इस सीट को बचाने के लिए हरसंभव प्रयास में लगी है। भाजपा किसी दमदार प्रत्याशी की तलाश में 2020 के विधानसभा चुनाव में बदरपुर सीट से भाजपा के रामवीर सिंह बिधूड़ी ने आप के रामसिंह नेताजी को हराकर बाजी मारी थी। तीसरे नंबर पर बसपा के नारायण दत्त शर्मा रहे थे। बिधूड़ी को 47.05 और रामसिंह को 45.11 फीसदी मत मिले थे। बिधूड़ी के दक्षिणी दिल्ली से सांसद बनने के बाद परिस्थितियां अलग हो गई हैं। अब यहां भाजपा किसी दमदार प्रत्याशी की तलाश कर रही है। इसके लिए वरिष्ठ नेता के नामों पर चर्चा चल रही है। हालांकि अभी तक किसी के नाम पर मुहर नहीं लगी है।

राजनीति में भाग्य का बड़ा योगदान होता है, मेहनत तो सभी को ही करनी पड़ती है: भगवानदास सबनानी

भोपाल दक्षिण-पश्चिम विधानसभा के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक मानस भवन में आयोजित की गई, बैठक में नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्षों एवं मंडल प्रतिनिधि द्वारा भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री व क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक भगवानदास सबनानी का भव्य स्वागत कर आभार व्यक्त किया गया। बैठक में टैगोर मंडल के अध्यक्ष पारस नरवरिया, करुणाधाम मंडल के अध्यक्ष मुकेश देहाड़े, माता शबरी मंडल के अध्यक्ष हेमंत बडगैया, तात्या टोपे मंडल के अध्यक्ष सोनू पालीवाल, पंचशील मंडल के अध्यक्ष प्रियेश उपाध्याय के साथ ही मंडल प्रतिनिधि शैलेंद्र निगम, राम सागर यादव, राजेंद्र राठौर, दिनेश भारती, राजू अनेजा सहित सभी बूथों के अध्यक्ष उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुए क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक भगवानदास सबनानी जी ने प्रदेश संगठन का आभार व्यक्त करते हुए सभी को नए दायित्व की बधाई दी। श्री सबनानी ने कहा कि राजनीति में भाग्य का बड़ा योगदान होता है, मेहनत तो सभी को ही करनी पड़ती है पर जिसका भाग्य प्रबल होता है वह ऊंचे पदों पर पहुंचता है, हर कार्यकर्ता को दिए गए काम को निष्ठा के साथ पूरा करना चाहिए आपका काम ही आपकी पहचान बनता है, भाजपा में हर कार्यकर्ता के लिए काम है और काम के आधार पर ही कार्यकर्ता का मूल्यांकन होता है, अभी मंडल अध्यक्षों का निर्वाचन हुआ है अब मंडलों का गठन होगा जिसमें भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां दी जाएगी, इसलिए हर कार्यकर्ता को दिए गए काम को गंभीरता से करके संगठन को मजबूत करने में अपना योगदान देना है, दक्षिण-पश्चिम विधानसभा को हम सब मिलकर संगठन की विधानसभा बनाएंग इसलिए आगे से किसी भी बैठक में कोई भी मेरे नाम का नारा नहीं लगाएगा सभी भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद और हमारे नेतृत्व के जिंदाबाद के नारे लगाएंगे, मैं आप सभी को विश्वास दिलाता हूं कि आप लोग ने ही मुझे विधायक बनाया है मैं कोई भी ऐसा काम नहीं करूंगा जिससे आपकी नज़रें नीची हो, दिसंबर माह में हमारे कुछ प्रमुख कार्यक्रम आ रहे हैं जिसे भी हम सबको बडचढ़कर योगदान देकर सफल बनाना है 25 दिसंबर को अटल जी का जन्म शताब्दी वर्ष सुशासन दिवस के रूप में, 26 दिसंबर वीर बालक दिवस के रूप में एवं 29 दिसंबर को मन की बात, मैं आप सभी को पुनः बधाई देता हूं।  इस अवसर पर महापौर परिषद के सदस्य आरके सिंह बघेल, महापौर परिषद के सदस्य जगदीश यादव जोन अध्यक्ष एवं पार्षद ब्रजुला सचान, जोन अध्यक्ष एवं पार्षद आरती अनेजा, जिला कार्यालय प्रभारी राजू अनेजा, वरिष्ठ भाजपा नेता लीलेन्द्र मारण, राकेश जैन, राजेश खटीक, महेश जोशी, आशुतोष तिवारी सहित बड़ी संख्या में दक्षिण पश्चिम विधानसभा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।  

इसरो ने शार रेंज से अपने पहले अंतरिक्ष डॉकिंग मिशन स्पेसडेक्स उपग्रह के लिए तैयारियां पूरी की

चेन्नई भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) अपनी अंतरिक्ष यात्रा में एक और मील का पत्थर कायम करने और चंद्रयान-4 (चौथे चंद्र मिशन) और गगनयान सहित भविष्य के मिशनों के लिए गेम चेंजर साबित होने के लिए पूरी तरह तैयार है। उसने 30 दिसंबर को शार रेंज से अपने पहले अंतरिक्ष डॉकिंग मिशन स्पेसडेक्स उपग्रह के लिए तैयारियां पूरी कर ली है। इसरो मिशन के लिए अपने विश्वसनीय और ‘वर्कहॉर्स’ प्रक्षेपण वाहन पीएसएलवी -सी 60 का उपयोग करेगा और पूरी संभावना है कि इसे श्रीहरिकोटा के स्पेसपोर्ट में पहले लॉन्च पैड से प्रक्षेपित किया जायेगा। इसरो ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा: “आंतरिक स्रोतों के माध्यम से, हमने पुष्टि की है कि स्पैडेक्स के अलावा, इसरो अपने अगले मिशन-पीएसएलवी-सी 60 पर रोबोटिक आर्म प्रयोग के माध्यम से अपने टेथर्ड सैटेलाइट कैप्चर का संचालन करने के लिए भी तैयार है!” यह भी कहा गया, “अब तक, हम इस प्रयोग के बारे में पहले से ही जानते हैं कि इसमें पीओईएम प्लेटफॉर्म से जुड़े एक प्रकार के मुक्त उड़ान क्यूबसैट को शामिल किया जाएगा, जिसे पीओईएम पर लगे रोबोटिक हाथ की मदद से कैप्चर किया जाएगा।” इसरो ने पोस्ट किया, “इस तकनीक का प्रदर्शन अंतरिक्ष मलबे को पकड़ने और डीऑर्बिट के साथ-साथ कक्षा में अंतरिक्ष यान की सर्विसिंग और ईंधन भरने की क्षमताओं को विकसित करने की इसरो की भविष्य की योजनाओं की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा।”  

महाकुंभ की शुरुआत 13 जनवरी 2025 से होने जा रही, प्रयागराज के लिए विशेष फ्लाइट्स का ऐलान किया

प्रयागराज उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ की तैयारियां जोरों पर हैं। इसी बीच स्पाइसजेट एयरलाइन्स ने भी भक्तों के लिए खुशखबरी दी है। खबर है कि कंपनी ने प्रयागराज के लिए विशेष फ्लाइट्स का ऐलान किया है, जो रोज उड़ान भरेंगी। महाकुंभ की शुरुआत 13 जनवरी 2025 से होने जा रही है। स्पाइसजेट एयरलाइन्स ने जानकारी दी है कि खास महाकुंभ के लिए दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और अहमदाबाद से प्रयागराज तक स्पेशल फ्लाइट्स शुरू की जा रही हैं। ये उड़ानें 12 जनवरी से शुरू होकर 28 फरवरी 2025 तक संचालित होंगी। इनके चलते लाखों तीर्थयात्रियों को लाभ मिलने के आसार हैं। कंपनी ने कहा कि सिर्फ स्पाइसजेट ही अहमदाबाद से प्रयागराज तक नॉन स्टॉप फ्लाइट्स संचालित कर रही है। कंपनी के चीफ बिजनेस ऑफिसर देबोजो महर्षि ने कहा, ‘महाकुंभ मेला सिर्फ धार्मिक आयोजन नहीं है, बल्कि आस्था, भक्ति और एकता का प्रतीक है। स्पाइसजेट में हम इस अविश्वसनीय यात्रा के लिए आसान कनेक्टिविटी और सुविधानजक यात्रा प्रदान कर गर्व महसूस कर रहे हैं। चार बड़े शहरों से प्रयागराज तक स्पेशल डेली फ्लाइट्स के जरिए हमारा मकसद यह सुनिश्चित करना है कि देशभर से श्रद्धालु यात्रा की चिंता के बगैर इस पवित्र आयोजन में शामिल हो सकें।’ देख लें फ्लाइट्स का समय SG 655 अहमदाबाद से प्रयागराज (डिपार्चर- सुबह 8 बजकर 10 मिनट, अराइवल सुबह 9 बजकर 55 मिनट) SG 656 प्रयागराज से मुंबई (डिपार्चर- सुबह 10 बजकर 30 मिनट, अराइवल दोपहर 12 बजकर 50 मिनट) SG 657 मुंबई से प्रयागराज (डिपार्चर- दोपहर 1 बजकर 40 मिनट, अराइवल दोपहर 3 बजकर 50 मिनट) SG 658 प्रयागराज से अहमदाबाद (डिपार्चर- दोपहर 4 बजकर 30 मिनट, अराइवल शाम 6 बजकर 45 मिनट) SG 661 बेंगलुरु से प्रयागराज (डिपार्चर- सुबह 6 बजकर 25 मिनट, अराइवल सुबह 9 बजकर 15 मिनट) SG 662 प्रयागराज से दिल्ली (डिपार्चर- सुबह 9 बजकर 55 मिनट, अराइवल सुबह 11 बजकर 20 मिनट) SG 663 दिल्ली से प्रयागराज (डिपार्चर- सुबह 11 बजकर 55 मिनट, अराइवल दोपहर 1 बजकर 30 मिनट)

दुनिया के अंदर सनातन धर्म ही ऐसा धर्म है, जिसने हर मत मजहब को विपत्ति के समय शरण दी :CM योगी

अयोध्या उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंदिर-मस्जिद मुद्दे को लेकर बड़ा बयान दिया है. सीएम योगी ने अयोध्या में कहा,’विश्व मानव सभ्यता को बचाना है तो सनातन का सम्मान करना होगा. हमारे ऋषि-मनीषियों ने हजारों वर्ष पहले वसुधैव कुटुम्बकम की बात कही. दुनिया के अंदर सनातन धर्म ही ऐसा धर्म है, जिसने हर मत मजहब को विपत्ति के समय शरण दी है.’ सीएम योगी ने आगे कहा,’क्या कभी ऐसा हिंदुओं के साथ हुआ है? क्या हुआ बांग्लादेश में, उससे पहले पाकिस्तान और अफगानिस्तान में क्या हुआ था! कभी काशी विश्वनाथ धाम, कभी अयोध्या में, कभी संभल में कल्कि अवतार की हरिहर भूमि तो कभी भोजपुर में. हर समय हिंदुओ के मंदिरों को तोड़ा गया.’ रिक्शा चला रहा था औरंगजेब का खानदान औरंगजेब पर निशाना साधते हुए सीएम योगी ने कहा,’ औरंगजेब का खानदान पता चला कोलकाता के पास रिक्शा चला रहा था. कभी उसने ईश्वर की दुर्गति नहीं की होती तो उसकी औलादों को ये दिन न देखना पड़ता.’ ‘हिंदुओं के लिए कभी दो शब्द नहीं कहे’ बता दें कि मंदिर-मस्जिद मुद्दे को लेकर सीएम योगी पहले से ही मुखर रहे हैं. हाल ही में उन्होंने संभल हिंसा को लेकर कहा था कि संभल में 1947 से लेकर अबतक 209 हिंदुओं की निर्मम हत्या की गई. जो लोग आज संभल में मारे गए लोगों के लिए घड़ियालू आंसू बहा रहे हैं, उन्होंने इन हिंदुओं के लिए कभी दो शब्द नहीं कहे. उन्होंने कहा कि संभल हिंसा में शामिल एक भी दोषी नहीं बचेगा. सीएम ने इस दौरान संभल में अबतक हुए दंगों का पूरा इतिहास भी याद दिलाया था. बहराइच हिंसा पर भी बोले थे CM योगी सीएम योगी ने बहराइच में शोभा यात्रा के दौरान हुई हिंसा को लेकर भी बयान दिया था. उन्होंने कहा था कि जिस निर्दोष रामगोपाल मिश्रा की निर्मम हत्या हुई, उसकी हत्या घर में अंदर ले जाकर हुई. अंदर से फायरिंग की गई. हिंदू मोहल्ले से अगर मुस्लिम जुलूस निकल सकता है तो मुस्लिम मोहल्ले से हिंदू शोभा यात्रा क्यों नहीं निकल सकती. मुस्लिम पर्व त्योहार के जुलूस हिंदू इलाकों से निकल सकते हैं तो हिंदू पर्व त्योहार के जुलूस मुस्लिम इलाके से क्यों नहीं निकल सकती.  

JCCJ का कांग्रेस में होगा लय!, इन तीन कारणों से लिया फैसला, अमित जोगी की वापसी पर भूपेश बघेल ने बता दी अपनी राय

रायपुर  पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी की पार्टी जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जोगी) का विलय कांग्रेस में हो सकता है। पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष रेणु जोगी ने इस संबंध में प्रदेश कांग्रेस दीपक बैज को लेटर लिखा है। रेणु जोगी और अमित जोगी के कांग्रेस में शामिल होने की खबरों की बीच सियासत एक बार फिर से गर्म हो गई है। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के सीनियर लीडर भूपेश बघेल ने कहा कि इस संबंध में प्रदेश का शीर्ष नेतृत्व और सेंट्रल नेतृत्व चर्चा करेगा। रेणु जोगी ने अपने लेटर में लिखा है कि दोनों पार्टियों की विचारधारा एक जैसी है। आइए जानते हैं आखिर राज्य के पहले सीएम अजीत जोगी की पार्टी का विलय कांग्रेस में क्यों हो सकता है। क्या लिखा है रेणु जोगी ने अपने लेटर में दीपक बैज को लिखे लेटर में रेणु जोगी ने लिखा- ‘निवेदन है कि छत्तीसगढ़ के प्रथम मुख्यमंत्री स्वर्गीय अजीत जोगी द्वारा गठित छत्तीसगढ़ की एकमात्र मान्यता प्राप्त क्षेत्रीय दल ‘जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे)’ कांग्रेस विचारधारा की है। हमारी पार्टी की कोर कमेटी ने सर्वसम्मति से निर्णय लिथा है कि हमारी पार्टी का अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी में विलय कर सभी पदाधिकारी गण एवं सदस्य छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस पार्टी में प्रवेश करना चाहते हैं। हमारा विनम्र अनुरोध स्वीकार कर हमें छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी में प्रवेश कराने की कृपा करें।’ इस लेटर में रेणु जोगी के साथ अमित जोगी के भी साइन हैं। क्या कहा भूपेश बघेल ने? रेणु जोगी के लेटर के बाद सियासत तेज हो गई है। विधानसभा में मीडिया से चर्चा करते हुए पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा- पार्टी गुण दोष के आधार पर विचार करेगी। उन्होंने आयोजन दिया है। उनके प्रवेश को लेकर साथियों के विचार हैं इसे लेकर स्टेट और सेंट्रल लीडरशिप को बताया जाएगा। उन्होंने कहा कि मेरे इस संबंध में क्या विचार हैं मैं इसे पार्टी को बता दूंगा। किस कारण से विलय का लिया फैसला अजीत जोगी का निधन 29 मई 2020 को हुआ। अजीत जोगी के निधन के चार साल बाद उनकी पत्नी ने कांग्रेस में वापसी का फैसला किया है। रेणु जोगी कांग्रेस के टिकट पर विधानसभा का चुनाव जीत चुकी हैं। आइए जानते हैं कांग्रेस में विलय के क्या कारण हैं? पार्टी में कम होता अस्तित्व अजीत जोगी की छत्तीसगढ़ की सियासत में जमीनी पकड़ थी। अजीत जोगी के निधन के बाद पार्टी के अस्तित्व पर लगातार सवाल उठते रहे। 2023 के विधानसभा चुनाव में जनता कांग्रेस को सभी विधानसभा सीटों पर उतारने के लिए उम्मीदवार नहीं मिले। खुद अमित जोगी और रेणु जोगी भी चुनाव हार गईं। अमित जोगी भूपेश बघेल के खिलाफ पाटन से चुनाव लड़े बड़ा नाम होने के बाद भी करीब 4200 वोट हासिल कर सके। 2023 के चुनाव में पार्टी को एक भी सीट नहीं मिली। पार्टी में लगातार होती टूट अजीत जोगी के निधन के बाद छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस में लगातार टूट होती रही। अमित जोगी और रेणु जोगी अपनी पार्टी के भरोसेमंद कार्यकर्ताओं को साथ नहीं रख पाए। 2023 के विधानसभा चुनाव से पहले धर्मजीत सिंह ने भी अमित जोगी का साथ छोड़ दिया और बीजेपी में शामिल हो गए। बेटे को सेट करने की कोशिश में रेणु जोगी अजीत जोगी के निधन के बाद पार्टी हासिए में चली गई। ऐसे में रेणु जोगी अपने बेटे अमित जोगी के राजनीतिक भविष्य को सेट करना चाहती हैं। जोगी परिवार कभी गांधी परिवार का खास हुआ करता था। कांग्रेस विचारधारा के कारण रेणु जोगी ने यह फैसला किया है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet