LATEST NEWS

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसे में 5 की मौत, दिल्ली से बिहार जा रही स्लीपर बस में टक्कर से आधा हिस्सा उड़ गया

अमेठी  उत्तर प्रदेश की अमेठी में आज भोर के समय में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है। दिल्ली से सिवान जा रही बस को पीछे से किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी और बस क्षतिग्रस्त हो गई। बस पर सवार चार यात्रियों की दर्दनाक मौत हो गई और 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी यात्रियों को बाहर निकाला और इलाज के लिए सीएचसी शुक्ल बाजार इलाज के लिए भेजा, जहां 3 यात्रियों की गंभीर हालत देखते हुए डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे एसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और घायल यात्रियों का हालचाल जाना। वहीं पुलिस मृतक के शवों को कब्जे में लेकर आगे की विधिक कार्यवाही में जुटी। दरअसल यह घटना शुक्ल बाजार थाना क्षेत्र के पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के किलोमीटर संख्या 68.8 के पास का है। यहां दिल्ली से सिवान जा रही बस को पीछे से किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी और बस का बायां हिंसा क्षतिग्रस्त हो गया। बस पर बैठे यात्रियों में से चार की मौत हो गई और 1 दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी यात्रियों को बस से बाहर निकाला और घायल यात्रियों को शुक्ल बाजार सीएचसी में इलाज के लिए भेजा। वहां डॉक्टरों ने 3 यात्रियों की गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। पुलिस सभी मृतक यात्रियों के शव को कब्जे में लेकर आगे की विधिक कार्यवाही में जुट गई है। इस सड़क हादसे की सूचना पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और अस्पताल जाकर घायल यात्रियों का हाल चाल जाना।

विधायक मदन मित्रा का करीबी महिला की बेरहमी से पिटाई का एक और वीडियो वायरल, क्या है सच

कोलकाता पश्चिम बंगाल के उत्तरी दिनाजपुर में बीते दिनों शादीशुदा महिला की बेरहमी से पिटाई का वीडियो सामने आया था। दबंग ताज्जिमुल हक उर्फ जेसीबी ने एक महिला और पुरुष की सड़क पर पिटाई की थी। बताया गया कि विवाहेतर संबंधों के मामले में अवैध कंगारू कोर्ट ने पिटाई करने का फैसला सुनाया था। ऐसा ही एक और वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि टीएमसी विधायक मदन मित्रा का करीबी  जयंत सिंह एक महिला की कंगारू कोर्ट में पिटाई कर रहा है। यह वीडियो कामरहाटी का बताया गया है। आइए जानते हैं आखिर पूरा मामला क्या है? वीडियो में क्या दिख रहा है? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि दो लोगों ने किसी को टांग रखा है और तीसरा शख्स बेंत से पिटाई कर रहा है। दावा किया गया है कि एक लड़की की पिटाई की जा रही है और यह मदन मित्रा के सहयोगी जयंत सिन्हा की कंगारू कोर्ट है। बीजेपी ने भी इस वीडियो को लेकर ममता सरकार पर हमला किया है। दावा किया गया है कि यह वीडियो अड़ियादह के तलातल क्लब का है। टीएमसी ने क्या कहा? इस वीडियो को लेकर टीएमसी प्रवक्ता रिजू दत्ता ने कहा है कि यह वीडियो काफी पुराना है और इसको लेकर जयंत सिन्हा की गिरफ्तारी भी हुई थी। रिजू दत्ता ने बीजेपी को जवाब देते हुए सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर लिखा, यह मार्च 2021 का पुराना वीडियो है। आरोपी जयंत सिंह के सहयोगी जो पिटाई कर रहे हैं, वे जेल में हैं। वहीं वीडियो में दिखाई दे रहा पीड़िता पुरुष भी हो सकता है। इसकी जांच की जा रही है। हालांकि वीडियों में देखकर क्लियर है कि जिसकी पिटाई की जा रही है वह महिला है। हाल ही में हुई है जयंत सिंह की गिरफ्तारी बीते रविवार को अड़ियादह में ही दो युवकों को निजी झगड़े में बाहुबली जयंत सिंह के दखल के बाद उसे गिरफ्तार किया गया था। आरोप है कि जयंत ने अपने साथियों के साथ मिलकर कॉलेज के छात्र और उसकी मां की हॉकी की स्टिक, लाठी और ईंटों पर सड़क पर गिराकर पिटाई की। हालांकि वीडियो में देखा जा रहा कि पिटाई बंद कमरे में हो रही है। ऐसे में लगता है कि वीडियो पुराना ही है। वहीं अड़ियादह में हुई हिंसा के मामले में पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया था। बुधवार की रात जयंत को भी गिरफ्तार कर लिया गया था।  

संयुक्त राष्ट् : गाजा के 90% लोग कम से कम एक बार हुए हैं विस्थापित

संयुक्त राष्ट्र  संयुक्त राष्ट्र ने कहा है कि गाजा के 90 प्रतिशत लोग अपने घरों से विस्थापित हो चुके हैं, कुछ लोग तो कई बार विस्थापित हुए हैं. संयुक्त राष्ट्र कार्यालय ने सोमवार को कहा कि इजरायली सेना ने रविवार और सोमवार को गाजा में 19 ब्लॉकों में रहने वाले हजारों लोगों को तुरंत खाली करने का निर्देश दिया. सिन्हुआ समाचार एजेंसी ने बताया, रविवार को कुछ लोगों को पश्चिमी गाजा शहर में खाली करने का आदेश दिया गया था, जबकि सोमवार को डेर अल बलाह शिविर को खाली करने का निर्देश दिया गया. कार्यालय ने कहा कि गाजा में हर 10 में से नौ लोगों के विस्थापित होने का अनुमान है, विस्थापन की नई लहरें मुख्य रूप से उन लोगों को प्रभावित कर रही हैं, जो पहले भी कई बार विस्थापित हो चुके हैं, लेकिन फिर से उन्हें भागने के लिए मजबूर होना पड़ा है. उन्हें बार-बार अपना जीवन फिर से शुरू करने के लिए मजबूर होना पड़ता है. गाजा में लोग, खासकर बच्चे, हर दिन पानी इकट्ठा करने के लिए घंटों कतार में खड़े रहते हैं. आपातकालीन स्वास्थ्य सेवा तक पहुंच भी एक बड़ी चुनौती है. उत्तरी गाजा में, आंतरिक रूप से विस्थापित 80,000 लोगों के लिए कोई शिविर नहीं है, इन्हें जून के अंत में यहां आने के लिए मजबूर होना पड़ा. कई लोग ठोस कचरे और मलबे के बीच सोते हुए पाए गए, उनके पास गद्दे या कपड़े भी नहीं थे, और कुछ ने आंशिक रूप से नष्ट हो चुकी संयुक्त राष्ट्र सुविधाओं और आवासीय भवनों में आश्रय लिया था. मानवीय मामलों के संयुक्त राष्ट्र कार्यालय ने कहा कि इजरायली सेना ने इन क्षेत्रों को निकासी क्षेत्र के रूप में नामित किया, जिससे पिछले दो हफ्तों में छोटे बच्चों और बुजुर्गों सहित कई परिवारों को विस्थापन की लहरों से गुजरना पड़ा. यहां मानवीय कार्यों को जारी रखने के लिए ईंधन और दूसरी चीजों की गंभीर कमी हो गई है, साथ ही गर्मी के कारण आपूर्ति (विशेष रूप से भोजन) के खराब होने और संक्रमण का जोखिम भी बढ़ गया है. गाजा में 18 बेकरी में से केवल सात ही चालू हैं, सभी देर अल बलाह में हैं, और पहले से ही आंशिक क्षमता पर काम कर रही छह बेकरी को अब ईंधन की कमी के कारण पूरी तरह से बंद करने के लिए मजबूर होना पड़ा है. कार्यालय ने कहा कि खाना पकाने की गैस और खाद्य आपूर्ति की कमी के चलते सामुदायिक रसोई भी काम करने के लिए संघर्ष कर रही हैं. यहां पका हुआ भोजन मिलना मुश्किल हो गया है. विस्थापित परिवार खाना पकाने के लिए फर्नीचर और कचरे से लकड़ी और प्लास्टिक जलाने पर निर्भर हैं, जिससे स्वास्थ्य जोखिम और पर्यावरणीय खतरे बढ़ रहे हैं. खाना पकाने के लिए, मानवीय एजेंसी ने कहा कि वे गेहूं का आटा और डिब्बाबंद भोजन वितरित कर रहे हैं लेकिन एरेज वेस्ट क्रॉसिंग बंद होने से अब इसमें भी बाधा आ रही है. संयुक्त राष्ट्र खाद्य और कृषि संगठन और संयुक्त राष्ट्र उपग्रह केंद्र द्वारा किए गए एक संयुक्त आकलन में अनुमान लगाया गया है कि गाजा की लगभग 57 प्रतिशत कृषि योग्य भूमि और उसके एक तिहाई ग्रीनहाउस क्षतिग्रस्त हो गए हैं. स्थानीय बाजार में मांस और मुर्गी जैसे भोजन की भी भारी कमी है, स्थानीय रूप से उत्पादित कुछ सब्जियां ही सस्ती कीमतों पर उपलब्ध हैं.

पुतिन ने भारत की प्रगति में मोदी के योगदान की खुलकर तारीफ की

मॉस्को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सोमवार रात नोवो-ओगारियोवो में अपने आधिकारिक आवास पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया. दोनों नेताओं के बीच काफी देर तक बातचीत हुई. पुतिन ने पीएम मोदी को अपने आवास के चारों तरफ घुमाया. इलेक्ट्रिक कार की सवारी की और घोड़ों का अस्तबल भी दिखाया. इस दौरान दोनों नेताओं को हल्के-फुल्के अंदाज में देखा गया. ये बातचीत द्विभाषीय के जरिए हुई. पुतिन ने भारत की प्रगति में मोदी के योगदान की खुलकर तारीफ की. पुतिन ने पीएम मोदी को मॉस्को के बाहर निजी बातचीत के लिए सरकारी आवास बुलाया था. यहां पुतिन ने कहा, ”मैं आपको एक बार फिर प्रधानमंत्री चुने जाने पर बधाई देना चाहता हूं. मुझे नहीं लगता है कि यह कोई आकस्मिक जीत है, बल्कि आपके कई वर्षों के कामों का परिणाम है. आपके अपने विचार हैं. आप बहुत ऊर्जावान व्यक्ति हैं. भारत और भारतीय लोगों के हित में नतीजे देने में सक्षम हैं. रिजल्ट स्पष्ट है.” ‘पूरा जीवन सेवा में समर्पित कर दिया’ सरकारी न्यूज एजेंसी तास के मुताबिक, पुतिन का कहना था कि भारत मजबूती से दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रहा है. प्रधानमंत्री मोदी ने अपना पूरा जीवन अपने लोगों की सेवा के लिए समर्पित कर दिया है और हम इसे महसूस कर सकते हैं. ‘देशवासियों ने मातृभूमि की सेवा का अवसर दिया’ दरअसल, जब दोनों राष्ट्राध्यक्षों ने चाय पर अनौपचारिक चर्चा की तो मोदी ने भारत में हाल ही संपन्न हुए आम चुनावों का जिक्र किया और कहा, ‘भारत के लोगों ने उन्हें मातृभूमि की सेवा करने का मौका दिया है.’ इस पर पुतिन ने जवाब दिया, ‘आपने अपना पूरा जीवन भारतीय लोगों की सेवा के लिए समर्पित कर दिया है और वे इसे महसूस कर सकते हैं.’ ‘पुतिन ने खुद पीएम मोदी को इलेक्ट्रिक कार में घुमाया’ रिपोर्ट के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी ने मुस्कुराते हुए कहा, ‘आपका कहना सही है. मेरा सिर्फ एक ही लक्ष्य है. मेरा देश और मेरे देश के लोग.’ बाद में, राष्ट्रपति पुतिन और प्रधानमंत्री मोदी ने नोवो-ओगारियोवो में पुतिन के आवास के आसपास सैर की. पुतिन ने मोदी को आवास के चारों ओर घुमाया और उन्हें एक इलेक्ट्रिक कार में घुमाया. अधिकांश समय उन्होंने दुभाषियों के जरिए बात की. हालांकि, जब वे कार छोड़ कर बगीचे की ओर चल रहे थे तो उनके बीच अंग्रेजी में संक्षिप्त बातचीत भी हुई. रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने पीएम मोदी को अपना घोड़ों का अस्तबल भी दिखाया. यहां दोनों नेताओं ने टहलते हुए अपनी बातचीत जारी रखी. ‘दोस्त का बंधन और मजबूत होगा’ बातचीत के बाद पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट में किया और नोवो-ओगारियोवो में मेजबानी के लिए राष्ट्रपति पुतिन का आभार व्यक्त किया. मोदी ने कहा, कल भी हमें बातचीत का इंतजार है. ये बातचीत निश्चित रूप से भारत और रूस के बीच दोस्ती के बंधन को और मजबूत करने में काफी मददगार साबित होगी. इससे पहले विदेश मंत्रालय ने निजी कार्यक्रम को दो करीबी दोस्तों और भरोसेमंद साझेदारों की मुलाकात बताया था. बैठक की कुछ तस्वीरें साझा करते हुए कहा गया, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने निजी बातचीत के लिए नोवो-ओगारियोवो में अपने आधिकारिक आवास पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया. यह दोनों नेताओं के लिए भारत-रूस मित्रता को संजोने और उसका जश्न मनाने का अवसर है. रूस द्वारा यूक्रेन पर हमले के बाद पीएम मोदी की यह पहली मॉस्को यात्रा है. मंगलवार को मोदी-पुतिन के बीच शिखर वार्ता होने जा रही है. इससे पहले सोमवार को पीएम मोदी रूस पहुंचे तो वनुकोवो-द्वितीय एयरपोर्ट पर रूस के पहले उप प्रधानमंत्री डेनिस मंटुरोव ने स्वागत किया. पीएम मोदी ने कहा, हम भविष्य के क्षेत्रों में द्विपक्षीय साझेदारी को गहरा करने के लिए उत्सुक हैं और भारत और रूस के बीच मजबूत संबंधों से हमारे लोगों को बहुत लाभ होगा. प्रधानमंत्री ने कहा, भारत एक शांतिपूर्ण और स्थिर क्षेत्र के लिए सहायक भूमिका निभाना चाहता है.  

निफ्टी 30 अंकों की बढ़त के साथ 24351 के लेवल पर खुला

मुंबई शेयर मार्केट की शुरुआत आज दमदार रही। सेंसेक्स 146 अंकों की बढ़त के साथ 810107 के लेवल पर खुला। जबकि, निफ्टी 30 अंकों की बढ़त के साथ 24351 के लेवल पर खुला।  ग्लोबल मार्केट में काफी हद तक पॉजिटिव मोमेंटम को देखते हुए सेंसेक्स और निफ्टी 50 के मंगलवार को सपाट खुलने की उम्मीद है।। क्योंकि, आज एशियाई बाजारों में ज्यादातर तेजी रही, जबकि अमेरिकी शेयर बाजार मिश्रित रूप से बंद हुए, जिसमें एसएंडपी 500 और नैस्डैक रिकॉर्ड हाई लेवल पर क्लोज हुए। आज सेंसेक्स के लिए संकेत इस प्रकार हैं एशियाई बाजार  लाइव मिंट के मुताबिक एशियाई बाजारों में मंगलवार को तेजी रही। जापान के निक्केई 225 में 1% की तेजी आई, जबकि टॉपिक्स में 0.27% की बढ़त दर्ज की गई। दक्षिण कोरिया के कोस्पी में 0.3% की वृद्धि हुई। गिफ्ट निफ्टी  गिफ्ट निफ्टी 24,387 के स्तर पर कारोबार कर रहा था, जो निफ्टी फ्यूचर्स के पिछले बंद से 7 अंक अधिक है। यह भारतीय शेयर बाजार सूचकांकों के लिए एक सपाट शुरुआत का संकेत देता है। वॉल स्ट्रीट  अमेरिकी शेयर बाजार सोमवार को ज्यादातर तेजी के साथ बंद हुए। इसमें एसएंडपी 500 और नैस्डैक ने ताजा मुद्रास्फीति के आंकड़ों और फेड चेयर पॉवेल की टिप्पणी से पहले रिकॉर्ड हाई लेवल पर बंद हुए। डॉऊ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 0.08% गिरकर 39,344.79 पर आ गया, जबकि एसएंडपी 500 0.10% बढ़कर 5,572.85 पर पहुंच गया। नैस्डैक 0.28% बढ़कर 18,403.74 पर बंद हुआ। यह इसकी लगातार पांचवां हाइ लेवल पर क्लोजिंग थी।

गृह मंत्री ने कहा कि रेणुकास्वामी हत्या मामले में पर्याप्त साक्ष्य जमा करने के बाद आरोपपत्र दाखिल किया जाएगा

बेंगलुरु  कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने कहा कि रेणुकास्वामी हत्या मामले में पर्याप्त साक्ष्य जमा करने के बाद आरोपपत्र दाखिल किया जाएगा। इस मामले में कन्नड अभिनेता दर्शन थुगुदीपा, उनकी दोस्त पवित्रा गौड़ा और 15 अन्य आरोपी हैं। सभी आरोपी इस समय 18 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार अभिनेता के प्रशंसक रेणुकास्वामी (33) ने पवित्रा को अश्लील संदेश भेजे थे, जिससे दर्शन नाराज हो गए और कथित तौर पर रेणुकास्वामी की हत्या कर दी गई। उसका शव नौ जून को यहां सुमनहल्ली में एक अपार्टमेंट के पास एक बरसाती नाले से मिला था। परमेश्वर ने एक सवाल के जवाब में संवाददाताओं से कहा, ‘‘आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जांच जारी है, सबूत जमा किए जा रहे हैं। इसके बाद आरोपपत्र दाखिल किया जाएगा। क्या केवल मीडिया के कहने की वजह से इसमें तेजी लाई जानी चाहिए?’’ उन्होंने कहा, ‘‘कुछ प्रक्रियाएं होती हैं, पर्याप्त सबूत जमा करने के बाद आरोपपत्र दायर किया जाएगा। मैं पहले ही कह चुका हूं कि इस मामले में किसी को बचाने की जरूरत नहीं है और ऐसा नहीं किया जाएगा।’’ चित्रदुर्ग निवासी राघवेंद्र यहां आर आर नगर में रेणुकास्वामी को यह कहकर लाया था कि दर्शन उससे मिलना चाहते हैं। आठ जून को कथित तौर पर उसे प्रताड़ित किया गया और उसकी हत्या कर दी गयी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के अनुसार चित्रदुर्ग निवासी रेणुकास्वामी को किसी धारदार हथियार से कई बार चोट पहुंचाई गई और आघात लगने से उसकी मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने कहा कि पवित्रा, जो आरोपी नंबर एक है, रेणुकास्वामी की हत्या का ‘प्रमुख कारण’ थी। उन्होंने दावा किया कि जांच से यह साबित हो गया है कि उसने अन्य आरोपियों को उकसाया, उनके साथ साजिश रची और अपराध में भाग लिया। रेणुकास्वामी हत्याकांड क्या है रिपोर्ट के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उनके शरीर पर 15 घाव पाए गए हैं। सिर, पेट, छाती और अन्य हिस्सों पर निशान पाए गए हैं। ये भी बताया गया है कि रेणुका स्वामी का सिर बेंगलुरु में एक शेड में खड़े मिनी ट्रक से टकराया था, जिसे अब पुलिस ने जब्त कर लिया है। दर्शन के फैन की मौत सदमे और रक्तस्राव (ब्लीडिंग) से हुई है। इससे पहले कर्नाटक पुलिस अधिकारियों ने भी दावा किया था कि Renuka Swamy को दर्शन और उनके साथियों ने डंडों से पीटा था। फिर कथित तौर पर उन्हें दीवार पर फेंक दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। सूत्रों ने कहा, ‘पवित्रा गौड़ा (दर्शन की को-एक्ट्रेस और गर्लफ्रेंड) ने ही दर्शन को रेणुका स्वामी को सजा देने के लिए उकसाया था। इसी के अनुसार योजना बनाई गई थी।’ 8 जून को हुई थी रेणुका स्वामी का हत्या रेणुका स्वामी 8 जून 2024 को बेंगलुरु के सुमनहल्ली ब्रिज पर मृत पाए गए थे। वे कथित तौर पर चित्रदुर्ग में अपोलो फार्मेसी ब्रांच में काम करते थे। कहा जा रहा है कि वो दर्शन की दोस्त और कन्नड़ एक्ट्रेस पवित्रा गौड़ा को आपत्तिजनक मैसेज भेजते थे। इससे नाराज होकर रेणुका की हत्या कर दी गई और कथित तौर पर उनके शव को दर्शन के सामने बेंगलुरु के कामाक्षीपाल्या में एक नहर में फेंक दिया गया। कथित तौर पर आठ आरोपियों ने रेणुका के हमले के दौरान दर्शन की मौजूदगी का दावा करते हुए उन्हें फंसाया है। डंडा, लोहे की छड़, रस्सी और कार बरामद दर्शन को बेंगलुरु पुलिस ने 11 जून को मैसूर से गिरफ्तार किया था, जिसके बाद उसे 6 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। रेणुका स्वामी हत्याकांड से उनके संबंध की जांच की जा रही है। शुक्रवार को पुलिस सूत्रों ने खुलासा किया कि लकड़ी के डंडे और लोहे की छड़ों सहित कई सबूत मिले हैं, जिनसे दर्शन और उनके सहयोगियों ने कथित तौर पर रेणुका पर हमला किया था। इसके अलावा एक रस्सी भी मिली है, जिसका इस्तेमाल रेणुका को बांधने के लिए किया गया था। चित्रदुर्ग से बेंगलुरू तक रेणुका को किडनैप करने के लिए इस्तेमाल की गई कार को भी जब्त कर लिया गया है। एक और कार बरामद की गई है, जिसका इस्तेमाल रेणुका का शव ले जाने के लिए किया गया था। अब तक हुई है 15 गिरफ्तारियां इस मामले में अब तक दर्शन और उनकी करीबी एक्ट्रेस-गर्लफ्रेंड पवित्रा सहित 15 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। हाल ही में दर्शन के को-स्टार प्रदोष और करीबी सहयोगी नागराज को भी गिरफ्तार किया गया था। पुलिस सूत्रों का दावा है कि नागराज दर्शन के सभी कामों को देखता था। वह कथित तौर पर मैसूर में दर्शन के फार्महाउस की भी देखभाल करता था और इस हफ्ते की शुरुआत में पुलिस द्वारा एक्टर को गिरफ्तार किए जाने के बाद से ही फरार था। इस बीच हत्या के मामले में प्रदोष के संबंध के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।      

भारतीय महिला क्रिकेट टीम के क्षेत्ररक्षण कोच मुनीश बाली ने उमा छेत्री की प्रशंसा

चेन्नई भारतीय महिला क्रिकेट टीम के क्षेत्ररक्षण कोच मुनीश बाली ने उमा छेत्री की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह युवा विकेटकीपर ‘वास्तव में कड़ी मेहनत करने वाली क्रिकेटर है।’ इक्कीस वर्षीय छेत्री ने  यहां दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बारिश के कारण रद्द कर दिए गए दूसरे मैच में टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया। उन्होंने दीप्ति शर्मा की गेंद पर तेजमिन ब्रिट्स को स्टंप आउट किया। इससे पहले वह इसी बल्लेबाज को स्टंप के आगे से गेंद पकड़ने के कारण जीवनदान दे चुकी थी। बाली ने हालांकि छेत्री का बचाव किया और कहा कि इस युवा खिलाड़ी ने पिछले सप्ताह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच में शॉर्ट लेग पर जिस तरह से क्षेत्ररक्षण किया वह सराहनीय है। बाली ने मैच के बाद संवाददाताओं से कहा,‘‘मुझे बहुत खुशी है कि उसे टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण का मौका मिला। टेस्ट मैच के दौरान उसने 70 से 80 ओवर तक फील्डिंग की थी। वह बहादुर लड़की है।’’ उन्होंने कहा,‘‘शॉर्ट लेग पर फील्डिंग करना आसान नहीं होता है। उसे तब चोट भी लगी थी लेकिन दर्द के बावजूद भी उसने वहां पर फील्डिंग की। उसका रवैया शानदार है और वह वास्तव में कड़ी मेहनत करने वाली क्रिकेटर है। मुझे बहुत खुशी है कि उसने ब्रिट्स को स्टंप आउट किया।’’ दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट पर 177 रन बनाए लेकिन भारतीय पारी शुरू होने से पहले ही बारिश आ गई जिसके कारण मैच रद्द करना पड़ा। दक्षिण अफ्रीका पहला मैच जीत कर तीन मैच की श्रृंखला में 1-0 से आगे है। तीसरा और अंतिम मैच मंगलवार को खेला जाएगा।    

फ्रांस में राजनीतिक संकट गहराने के साथ ही त्रिशंकु संसद की आशंका बढ़ गई

पेरिस  फ्रांस में हुए संसदीय चुनाव में वामपंथी गठबंधन ने धुर-दक्षिणपंथी दलों को शिकस्त देते हुए सबसे ज्यादा सीटें जीतीं। हालांकि, वह बहुमत हासिल करने में नाकाम रहा, जिससे देश में राजनीतिक संकट गहराने के साथ ही त्रिशंकु संसद की आशंका बढ़ गई है। फ्रांस में राजनीतिक उथल-पुथल से देश की अर्थव्यवस्था प्रभावित हो सकती है और यूक्रेन में युद्ध, वैश्विक कूटनीति तथा यूरोप की आर्थिक स्थिरता पर दूरगामी प्रभाव पड़ सकता है। फ्रांस की संसद का कार्यकाल 2027 में खत्म होना था, लेकिन यूरोपीय संघ में नौ जून को बड़ी हार मिलने के बाद राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने समय से पहले संसद भंग कर बड़ा दांव खेला था। उन्होंने कहा था कि एक बार फिर मतदाताओं के बीच जाने से स्थिति ‘स्पष्ट’ होगी। हालांकि, उनका यह दांव लगभग हर पड़ाव पर उल्टा पड़ता दिखा है।  जारी आधिकारिक नतीजों के मुताबिक, संसदीय चुनाव में तीनों प्रमुख गठबंधन में से कोई भी 577 सदस्यीय नेशनल असेंबली में बहुमत के लिए जरूरी 289 सीटों का जादुई आंकड़ा नहीं हासिल कर सका। नतीजों के अनुसार, वामपंथी गठबंधन ‘न्यू पॉपुलर फ्रंट’ 180 से अधिक सीटों पर जीत के साथ पहले स्थान पर रहा, जबकि मैक्रों नीत मध्यमार्गी गठबंधन के खाते में 160 से ज्यादा सीटें गईं और वह दूसरे स्थान पर रहा। वहीं, मरीन ले पेन के नेतृत्व वाली धुर-दक्षिणपंथी पार्टी ‘नेशनल रैली’ और उसके सहयोगी दलों को 140 से अधिक सीटों पर जीत के साथ तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा। हालांकि, ‘नेशनल रैली’ का यह प्रदर्शन 2022 के उसके प्रदर्शन से कहीं बेहतर है, जब पार्टी को 89 सीटें हासिल हुई थीं। आधुनिक फ्रांस को अभी तक त्रिशंकु संसद का सामना नहीं करना पड़ा है। प्रधानमंत्री गैब्रियल अटल ने कहा, “हमारा देश एक अभूतपूर्व राजनीतिक स्थिति का सामना कर रहा है। वह अगले कुछ हफ्तों में दुनिया का स्वागत करने की तैयारियों में जुटा है।”  प्रधानमंत्री पद से इस्तीफे की पेशकश कर सकते हैं। हालांकि, उन्होंने कहा है कि पेरिस ओलंपिक के मद्देनजर वह ‘जब तक जरूरत है’, तब तक पद पर बने रहने के लिए तैयार हैं। वहीं, मैक्रों के राष्ट्रपति कार्यकाल के तीन साल बचे हुए हैं। फ्रांस के न्यू पॉपुलर फ्रंट ने जीता चुनाव  फ्रांस के गृह मंत्रालय ने कहा कि वामपंथी न्यू पॉपुलर फ्रंट गठबंधन ने फ्रांस में संसदीय चुनाव में जीत प्राप्त करते हुए 577 सदस्यीय नेशनल असेंबली में 182 सीटें हासिल की हैं। दूसरे स्थान पर फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के मध्यमार्गी गठबंधन रही, जिसे 168 सीटें प्राप्त हुई। दक्षिणपंथी नेशनल रैली पार्टी ने संसदीय चुनावों में तीसरा स्थान प्राप्त किया और देश की संसद के निचले सदन में 143 सीटें हासिल कीं। रिपब्लिकन पार्टी ने 45 सीटें प्राप्त की, जबकि बाकी पार्टियों को कुल मिलाकर 39 सीटें प्राप्त हुईं।      

भारतीय महिला टीम श्रृंखला का आखिरी मैच खेलने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैदान में उतरेगी

चेन्नई  भारतीय महिला टीम तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला में मंगलवार को यहां आखिरी मैच में जब दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैदान में उतरेगी तक उसके सामने जीत दर्ज कर इसे 1-1 से बराबर करने की चुनौती होगी। इसके लिए हालांकि भारतीय गेंदबाजों को अपने प्रदर्शन के स्तर को ऊंचा उठाना होगा जिसके खिलाफ दक्षिण अफ्रीका ने पहले मैच में नौ विकेट पर 189 रन बनाकर 12 रन से जीत दर्ज की। दूसरे मैच में बारिश के कारण भारत को बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला लेकिन गेंदबाजों ने इस मुकाबले में भी छह विकेट पर 177 रन लुटाये थे। तीसरे टी20 में पर भी खराब मौसम का खतरा मंडरा रहा है क्योंकि मंगलवार को भी बारिश की 30 से 40 प्रतिशत संभावना है। दोनों मैचों में दो-दो विकेट लेने वाली पूजा वस्त्राकर और स्पिनर दीप्ति शर्मा को छोड़कर, अधिकांश भारतीय गेंदबाज प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहे है। रेणुका सिंह के पहले मैच में असरहीन रहने के बाद दूसरे मुकाबले में सजीवन सजना को मौका मिला लेकिन इससे भी टीम को कोई फायदा नहीं हुआ। श्रेयंका पाटिल और राधा यादव ने रविवार को एक-एक विकेट लिया लेकिन यह दोनों गेंदबाज भी रन रोकने में नाकाम रहे। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर चाहेंगी कि श्रृंखला दांव पर होने के कारण उनके गेंदबाज कड़ी मेहनत करें। बल्लेबाजी के मोर्चे पर पहले मैच में भारतीयों ने अच्छा प्रदर्शन किया है। जेमिमा रोड्रिग्स (नाबाद 53), स्मृति मंधाना (46), हरमनप्रीत (35), शेफाली वर्मा (18) और दयालन हेमलता (14) ने बल्ले से अच्छा योगदान दिया। टी20 में रविवार को पदार्पण करने वाली विकेटकीपर उमा छेत्री के टीम में बने रहने की संभावना है। टीम प्रबंधन बल्ले से उनके योगदान को देखना चाहेगा।   दूसरी ओर दक्षिण अफ्रीका के लिए तजमिन ब्रिट्स ने लगातार दो अर्धशतक लगाकर शानदार लय में होने का सबूत दिया है। ब्रिट्स के अलावा, कप्तान लौरा वोल्वार्ट, मारिजान कप्प और एनेके बॉश ने भी तेजी से रन बनाये है।   दक्षिण अफ्रीका की एकमात्र चिंता चोट से वापसी करने वाली बल्लेबाज क्लो ट्रायोन हैं।  वह दोनों मैचों में प्रभाव छोड़ने में नाकाम रही है। बांग्लादेश में आगामी टी20 विश्व कप को ध्यान में रखते हुए, ट्रायोन खुद को साबित करने के लिए बेताब होगी। टीम इस प्रकार हैं:  भारत महिला: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), उमा छेत्री (विकेट कीपर), ऋचा घोष (विकेट कीपर), दयालन हेमलता, जेमिमा रोड्रिग्स, शेफाली वर्मा, अमनजोत कौर, श्रेयंका पाटिल, सजीवन सजाना, दीप्ति शर्मा, आशा शोभना, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह, शबनम शकील, पूजा वस्त्रकार और राधा यादव। दक्षिण अफ्रीका महिला:  लौरा वोल्वार्ट (कप्तान), तजमिन ब्रिट्स, मीके डी रिडर (विकेट कीपर), सिनालो जाफ्ता (विकेट कीपर), एनेके बॉश, नादिन डी क्लार्क, एनेरी डर्कसेन, मारिजान कप्प, सुने लुस, क्लो ट्रायोन, अयाबोंगा खाका, मसाबाटा क्लास, एलिज़-मारी मार्क्स, नॉनकुलुलेको म्लाबा और तुमी सेखुखुने।   मैच भारतीय समयानुसार शाम सात बजे शुरू होगा।    

असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर, 28 जिलों की 23 लाख की आबादी प्रभावित, कई जिलों का सड़क संपर्क टूटा

ईटानगर अरुणाचल प्रदेश में बारिश के कारण हुए भूस्खलन से कई जिलों का सड़क संपर्क बाधित हो गया है। अधिकारियों ने  यह जानकारी दी। राज्य आपदा प्रबंधन विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार को शि-योमी जिले में भूस्खलन के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई। राज्य में प्राकृतिक आपदाओं के कारण अप्रैल से अब तक चार लोगों की मौत हो चुकी है। इसने बताया कि लोहित और अंजाव जिलों के मोमपानी क्षेत्र में तेजू-हयुलियांग सड़क बाधित है, जबकि क्रा दादी जिले में दरी-चंबांग से लांगडांग गांव पालिन-ताराक्लेंगडी जाने वाली सड़क भूस्खलन के कारण अवरुद्ध हो गई है। एक रिपोर्ट के अनुसार, पूर्वी सियांग जिले के गेयिंग में राष्ट्रीय राजमार्ग-513 भी बाधित हो गया है। इस वर्ष अप्रैल से अब तक अरुणाचल प्रदेश में बाढ़ और भूस्खलन से 72,900 से अधिक लोग और 257 गांव प्रभावित हुए हैं। बाढ़ और भूस्खलन से सड़कों, पुलों, पुलियाओं, बिजली लाइनों, बिजली के खंभों, ट्रांसफार्मरों और जल आपूर्ति अवसरंचनाओं को भी व्यापक नुकसान पहुंचा है। रिपोर्ट के अनुसार अब तक 160 सड़कें, 76 बिजली लाइनें, बिजली के 30 खंभे, तीन ट्रांसफार्मर, नौ पुल, 11 पुलिया और 147 जल आपूर्ति प्रणालियां क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं। इसमें बताया गया कि इसके अलावा 627 कच्चे और 51 पक्के घर तथा 155 झोपड़ियों को नुकसान पहुंचा है। पाइपलाइन को नुकसान पहुंचने के कारण राज्य की राजधानी ईटानगर में लोग गंभीर जल संकट से जूझ रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि मरम्मत का काम जारी है, लेकिन इसमें कई दिन लगेंगे। इस सप्ताह लगातार बारिश के कारण आई भीषण बाढ़ और भूस्खलन के कारण कुरुंग कुमेय जिले के अंतर्गत दमिन, पारसी पर्लो और पन्यासांग प्रशासनिक क्षेत्र का संपर्क राज्य के बाकी हिस्सों से कथित तौर पर कट गया है। रिपोर्ट के अनुसार, दमिन से पारसी पर्लो जाने वाली सड़क भी कई जगह अवरुद्ध हो गई है। ईटानगर को बंदरदेवा से जोड़ने वाले महत्वपूर्ण राष्ट्रीय राजमार्ग-415 पर करसिंगसा खंड के पास भारी भूस्खलन हुआ, जिसके कारण राजधानी ईटानगर प्रशासन को यात्रियों की सुरक्षा के लिए सड़क को बंद करना पड़ा। उपायुक्त श्वेता नागरकोटी मेहता द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद सड़क को बंद करने और यातायात को गुमटो के रास्ते मोड़ने का निर्णय लिया गया है।  असम में बाढ़ के कारण 28 जिलों में करीब 23 लाख लोग प्रभावित असम में बाढ़ की स्थिति भी गंभीर बनी रही और 28 जिलों की लगभग 23 लाख की आबादी इससे प्रभावित हुई। एक आधिकारिक बुलेटिन में यह जानकारी दी गई। बुलेटिन के अनुसार, अधिकतर नदियों का जल स्तर खतरे के निशान से ऊपर है। राज्य में इस वर्ष बाढ़, भूस्खलन और तूफान में 78 लोगों की मौत हुई जबकि इनमें से केवल बाढ़ के कारण 66 लोगों की मौत हुई। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी का  सिलचर पहुंचने और मणिपुर जाते समय कछार जिले के फुलेर्तल में बाढ़ राहत शिविर का दौरा करने का कार्यक्रम है। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने कहा कि बाढ़ प्रभावित जिलों में सभी राहत शिविरों में पूरी व्यवस्था की गई है और स्थिति सामान्य होने तक आवश्यक वस्तुओं का पर्याप्त भंडार रखा गया है। उन्होंने कहा कि बाढ़ राहत शिविरों की सुरक्षा और स्वच्छता सरकार की प्राथमिकता है और उनकी टीम वहां रह रहे लोगों के संपर्क में है। वर्तमान में, 28 जिलों में 3,446 गांवों के लगभग 23 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं, जबकि बाढ़ की दूसरी लहर से 68,432.75 हेक्टेयर फसल भूमि जलमग्न हो गई है। धुबरी में सबसे अधिक 7,54,791 लोग प्रभावित हुए, इसके बाद कछार में 1,77,928 लोग और बारपेटा में 1,34,328 लोग बाढ़ से प्रभावित हुए। कुल 53,689 लोगों ने 269 राहत शिविरों में शरण ली है, जबकि राहत शिविरों में नहीं रह रहे 3,15,520 लोगों को राहत सामग्री प्रदान की गई है। ब्रह्मपुत्र निमती घाट, तेजपुर और धुबरी में खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। खोवांग में बुरही दिहिंग, शिवसागर में दिखौ, नंगलमुराघाट में दिसांग, नुमालीगढ़ में धनसिरी, धरमतुल में कोपिली, बारपेटा में बेकी, गोलकगंज में संकोश, बीपी घाट में बराक और करीमगंज में कुशियारा नदियां खतरे से निशान से ऊपर हैं। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) और स्थानीय प्रशासन सहित कई एजेंसियां राहत और बचाव कार्य कर रही हैं। राहत एवं बचाव कार्यों के लिए विभिन्न हिस्सों में 171 नौकाओं को तैनात किया गया है। विभिन्न एजेंसियों ने पिछले 24 घंटे में कुल 70 लोगों और 459 मवेशियों को बचाया। राज्य भर से बाढ़ के कारण सड़कों, पुलों, आंगनवाड़ी केंद्रों और मत्स्य पालन तालाबों को नुकसान पहुंचने की खबरें मिली हैं।    

निठारी कांड की फाइल अब सुप्रीम कोर्ट में खुली, कोर्ट सुनवाई को सहमत

नई दिल्ली  उच्चतम न्यायालय ने 2006 के सनसनीखेज निठारी हत्याकांड में सुरेंद्र कोली को बरी करने के इलाहाबाद उच्च न्यायालय के फैसले को चुनौती देने वाली सीबीआई की याचिका पर सुनवाई के लिए सहमति जताई। न्यायमूर्ति बी आर गवई और न्यायमूर्ति के वी विश्वनाथन की पीठ ने उच्च न्यायालय के 16 अक्टूबर, 2023 के फैसले के खिलाफ केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की अलग-अलग याचिकाओं पर कोली से जवाब मांगा। शीर्ष अदालत ने मई में उच्च न्यायालय के आदेश को चुनौती देने वाले एक पीड़ित के पिता की याचिका पर सुनवाई के लिए सहमति जताई थी। पीठ ने कहा कि सीबीआई की याचिकाएं उक्त याचिका के साथ सुनवाई के लिए आएंगी। राष्ट्रीय राजधानी से लगे नोएडा के निठारी में 29 दिसंबर, 2006 को एक घर के पीछे नाले से आठ बच्चों के कंकाल के अवशेष मिलने से सनसनी फैल गई थी। घर के आसपास इलाके में नालों की और खुदाई तथा तलाशी में और कंकाल मिले। इनमें से अधिकतर कंकाल उन गरीब बच्चों और लड़कियों के थे जो इलाके से लापता थे। सीबीआई ने 10 दिन के अंदर मामले में जांच संभाली थी और उसकी तलाशी में और कंकाल बरामद हुए थे।   निठारी कांड क्या था नोएडा के निठारी गांव में साल 2006 में हुई एक वारदात ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था. मोनिंदर सिंह पंढेर और सुरेंद्र कोली की वजह से नोएडा का छोटा सा गांव निठारी (Nithari Case) देशभर में पहचाना जाने लगा. वारदात के 18 साल बाद भी निठारी गांव का नाम सुनते ही लोग डर सहम से जाते हैं. निठारी कांड का नाम आते ही लोग इस वाकये को फिर से याद करने लगते हैं, जब न्यूज चैनलों और न्यूज पेपर्स में निठारी कांड हेडलाइन में छाया रहता था. आज इस कांड की चर्चा फिर से हो रही है और आखिर साल 2006 में निठारी में ऐसा क्या हुआ था जो आज भी लोगों के जहन से बाहर निकल नहीं पा रहा है? क्या है निठारी कांड? नोएडा के सेक्टर 31 की कोठी नंबर D-5 में  रहने वाले मोनिंदर सिंह पंढेर पर 2005 से लेकर 2006 तक बच्चों की हत्या का आरोप था. इस मामले का खुलासा पायल नाम की लड़की की हत्या की जांच से हुआ था. पहले 31 बच्चों की हत्या के आरोप पंढेर और उसके नौकर कोली पर लगे थे लेकिन जांच में 19 लोगों की हत्या ,यौन शोषण और सबूत मिटाने की बात सामने आई थी. इनमें 10 लड़कियां शामिल थीं. लेकिन इनमे से कुछ के डीएनए सैंपल मैच नहीं हुए और कुछ मामलों में आरोपी बरी हो गए. मोनिंदर सिंह पंढेर के घर के पीछे नाले से पुलिस को 19 नरकंकाल मिले थे. ये कंकाल बच्चों और महिलाओं के थे. इस घटना के बाद मोनिंदर सिंह पंढेर और सुरिंदर कोली को गिरफ्तार कर लिया था. सीबीआई को इंसानी हड्डियों के कुछ हिस्से और 40 इस तरह के पैकेट मिले थे जिनमें मानव अंगों को भरकर नाले में फेंका गया था. मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में नोएडा पुलिस के 3 सीनियर अफसरों समेत कई पुलिसकर्मी सस्पेंड कर दिए गए थे.     निठारी कांड के आरोपी मोनिंदर सिंह पंढेर और सुरेंद्र कोली को आज यानी कि 16 अक्टूबर 2023 को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बरी करने का आदेश दे दिया है. दोनों को मिली फांसी की सजा भी अदालत ने रद्द कर दी है.     सुरेंद्र कोली और पंढेर को पिंकी की हत्या और रेप की कोशिश में 24 जुलाई 2017 को सीबीआई कोर्ट ने दोषी ठहराया था. दोनों के खिलाफ हत्या के 16 में से आठवें मामले में कोर्ट ने यह फैसला सुनाया था.     सीबीआई कोर्ट ने 22 जुलाई 2017 को मोनिंदर सिंह पंढेर और उसके नौकर सुरेंद्र कोली को दोषी ठहराते हुए सजा के लिए  24 जुलाई की तारीख मुकर्रर की थी.     रिम्पा हलदर हत्या मामले में सुरेंद्र कोली की फांसी की सजा को जनवरी 2015 में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उम्र क़ैद में तब्दील कर दिया था.     आरोपी सुरेंद्र कोली की फांसी पर पुनर्विचार याचिका अक्टूबर 2014 में सुप्रीम कोर्ट से खारिज कर दी गई थी. रिम्पा की हत्या मामले में उसे मौत की सजा सुनाई गई थी. हालांकि अदालत ने सुरेंद्र कोली की फांसी की सज़ा पर अक्तूबर 29 तक के लिए रोक लगा दी थी.       सीबीआई की एक विशेष अदालत ने मई 2010 में सुरेंद्र कोली को सात साल की आरती की हत्या का दोषी करार दिया था. लेकिन इलाहाबाद हाईकोर्ट पंढेर को सितंबर में ही बरी कर चुका था, जबकि कोली की सजा को बरकरार रखा गया था.     सीबीआई ने मई 2007 में अपनी चार्जशीट में पढ़ेर को 15 साल की रिम्पा हलदर नाम की बच्ची के किडनैप,रेप और हत्या के  मामले में आरोपमुक्त कर दिया था. लेकिन कोर्ट की फटकार के बाद सीबीआई ने पंढेर को इस मामले में सह-अभियुक्त बनाया. पंढेर और कोली को दोषी क़रार देते हुए सजा-ए-मौत सुनाई गई थी.     निठारी हत्याकांड के आरोपी मोनिंदर सिंह पंढेर और सुरेंद्र कोली को जनवरी 2007 में पुलिस नार्को टेस्ट के लिए गांधीनगर ले कर पहुंची थी. मोनिंदर सिंह पंढेर और सुरेंद्र कोली से पूछताछ के बाद सीबीआई  कुछ ही दिनों में जांच करने के लिए नोएडा के निठारी गांव पहुंच गई. यहां से और भी हड्डियां बरामद की गईं थी. इसी महीने में दोनों को पेशी के लिए गाजियाबाद की एक कोर्ट में ले जाया गया था, जहां इनके साथ परिसर में ही मारपीट की गई थी. फरवरी से 20 अप्रैल के बीच दोनों आरोपियों को 14 दिन के लिए सीबीआई की कस्टडी में भेजा गया था. वहीं गुमशुदा लड़की के कंकाल की पहचान उसके कपड़ों से की गई थी.     12 नवंबर 2006 को एक लड़की कोठी में सफाई के लिए अपने घर से गई तो लेकिन वापस घर नहीं लौटी. परिवार के खूब तलाशने के बाद भी जब उसका कुछ पता नहीं चला तो मामले की शिकायत वह पुलिस थाने में करने पहुंचे लेकिन पुलिस ने उनकी रिपोर्ट ही दर्ज नहीं की. वहीं मोनिंदर सिंह पंढेर के घर के पीछे बने नाले में नई कंकाल पाए गए थे. इस मामले में पुलिस ने 19 केस दर्ज किए थे.  

नाटो शिखर सम्मेलन आज से वाशिंगटन में शुरू, राष्ट्रपति बाइडन संगठन के नेताओं का स्वागत करेंगे

वाशिंगटन अमेरिका में राष्ट्रपति जो बाइडन की मेजबानी में इस सप्ताह आयोजित होने वाले नाटो शिखर सम्मेलन में अमेरिका और उसके सहयोगी देशों द्वारा यूक्रेन के प्रति मजबूत समर्थन प्रदर्शित करने की संभावना है। बाइडन प्रशासन के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सम्मेलन में यूक्रेन को सैन्य, राजनीतिक और वित्तीय सहायता देने के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं भी की जा सकती हैं। अधिकारियों के मुताबिक, सम्मेलन में यूरोपीय संघ और हिंद-प्रशांत साझेदारों के साथ अमेरिका के सहयोग को और मजबूत करने के लिए एक बैठक भी आयोजित की जाएगी। संगठन सदस्य के रूप में स्वीडन के शामिल होने के बाद यह पहला नाटो शिखर सम्मेलन होगा। स्वीडन मार्च में आधिकारिक रूप से नाटो में शामिल हुआ था। यह ऐतिहासिक शिखर सम्मेलन उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) की स्थापना की 75वीं वर्षगांठ का भी प्रतीक होगा। नाटो अब 32 देशों का एक मजबूत सैन्य गठबंधन है। शिखर सम्मेलन से पहले एक वरिष्ठ अधिकारी ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘यह (नाटो) यूरो-अटलांटिक सुरक्षा के लिए वास्तव में अति आवश्यक रहा है और अमेरिका तथा उसके सहयोगियों की रक्षा करता आया है।’’ अमेरिका की राजधानी में आयोजित होने वाला यह सम्मेलन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच हुई बैठक के कुछ ही दिनों के भीतर हो रहा है। अधिकारियों ने कहा, ‘‘सम्मेलन के जरिये पुतिन को एक कड़ा संदेश जाएगा कि अगर उन्हें लगता है कि वह यूक्रेन का समर्थन करने वाले देशों के गठबंधन के सामने अधिक समय तक टिक सकते हैं तो यह उनकी गलतफहमी है।’’ नाम न उजागर करने की शर्त पर अधिकारी ने कहा, ‘‘हिंद-प्रशांत क्षेत्र के अपने साझेदारों के साथ मिलकर हम बाकी देशों को भी एक महत्वपूर्ण संदेश देंगे कि हम एकजुट हैं और लोकतांत्रिक मूल्यों के समर्थन के लिए साथ खड़े हैं।’’ नाटो शिखर सम्मेलन मंगलवार को वाशिंगटन में शुरू होगा, जिसमें अमेरिका के राष्ट्रपति बाइडन संगठन के नेताओं का स्वागत करेंगे।  

जमानत में ऐसी कोई शर्त नहीं हो सकती जो पुलिस को आरोपी की आवाजाही पर लगातार नज़र रखने में सक्षम बनाए- कोर्ट

नई दिल्ली उच्चतम न्यायालय ने कहा कि आरोपियों को जमानत देने के लिए उसकी गतिविधियों पर नजर रखने के वास्ते गूगल पिन का स्थान संबंधित जांच अधिकारियों से साझा करने की शर्त नहीं रखी जा सकती। न्यायमूर्ति अभय एस ओका और न्यायमूर्ति उज्ज्वल भुयान की पीठ ने नशीले पदार्थो की तस्करी के आरोपी नाइजीरिया के निवासी फ्रैंक विटस की दिल्ली उच्च न्यायालय के एक आदेश के खिलाफ दायर अपील पर यह फैसला सुनाया‌। पीठ ने कहा, “जमानत की शर्त जमानत के मूल उद्देश्य को विफल नहीं कर सकती। ऐसी कोई शर्त नहीं हो सकती जो पुलिस को आरोपी व्यक्तियों की आवाजाही पर लगातार नज़र रखने में सक्षम बनाए”। याचिकाकर्ता विटस ने दिल्ली उच्च न्यायालय की‌ ओर से जमानत के लिए मोबाइल लोकेशन पुलिस से साझा करने की शर्त की व्यवस्था के आदेश को चुनौती देते हुए कहा था कि इससे उसके निजात के अधिकार का उल्लंघन होता है। शीर्ष अदालत ने सुनवाई के दौरान पाया कि जमानत की शर्त के रूप में गूगल पिन स्थान साझा करने की शर्त भारतीय संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत गारंटीकृत निजता के अधिकार पर आघात करती है। शीर्ष अदालत ने पहले यह भी कहा था कि जब एक बार किसी अभियुक्त को अदालतों द्वारा निर्धारित शर्तों के साथ जमानत पर रिहा कर दिया जाता है तो उसके ठिकाने को जानना और उसका पता लगाना अनुचित हो सकता है। वजह यह कि इससे उसकी निजता के अधिकार में बाधा आ सकती है। उच्चतम न्यायालय ने तब कहा था, “यह जमानत की शर्त नहीं हो सकती। हम सहमत हैं कि ऐसे दो उदाहरण हैं जहां इस न्यायालय ने ऐसा किया है, लेकिन यह जमानत की शर्त नहीं हो सकती।” नौ न्यायाधीशों की संविधान पीठ ने 2017 में अपने ऐतिहासिक फैसले में सर्वसम्मति से कहा था कि निजता का अधिकार संविधान के तहत एक मौलिक अधिकार है। प्रिम कोर्ट ने दिल्ली हाई कोर्ट के उस आदेश के खिलाफ याचिका पर यह आदेश पारित किया, जिसमें नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत एक मामले में आरोपी नाइजीरियाई नागरिक को जमानत दी गई थी. मामले की सुनवाई के दौरान, सुप्रिम कोर्ट ने कहा कि गूगल पिन साझा करने की शर्त संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत आरोपी के निजता अधिकारों का उल्लंघन कर सकती है. याचिकाकर्ता ने दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रिम कोर्ट का रुख किया था. मई 2022 में, हाई कोर्ट ने दो सख्त शर्तें रखी थीं – एक, आरोपी को गूगल मैप पर एक पिन डालना होगा ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि मामले के जांच अधिकारी को उनका स्थान उपलब्ध हो. और, दूसरी शर्त यह थी कि नाइजीरिया के उच्चायोग को यह आश्वासन देना होगा कि आरोपी देश छोड़कर नहीं जाएगा और जब भी आवश्यकता होगी, ट्रायल कोर्ट के समक्ष पेश होगा. 29 अप्रैल को, सुप्रिम कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रखते हुए कहा था कि वह इस बात की जांच करेगी कि क्या दिल्ली हाई कोर्ट द्वारा लगाई गई शर्तों में से एक शर्त निजता के मौलिक अधिकार का उल्लंघन है, जिसमें एक आरोपी को जमानत पर रहते हुए जांचकर्ताओं को उसकी गतिविधियों पर नजर रखने के लिए अपने मोबाइल फोन से ‘गूगल पिन डालने’ के लिए कहा गया है. एक ऐतिहासिक फैसले में, नौ जस्टिस की संविधान पीठ ने 24 अगस्त, 2017 को सर्वसम्मति से घोषणा की थी कि निजता का अधिकार संविधान के तहत एक मौलिक अधिकार है. हाई कोर्ट ने शर्त पर ध्यान दिया और कहा कि प्रथम दृष्टया यह जमानत पर रिहा आरोपी के निजता के अधिकार का उल्लंघन है.  

टी-20 मैच में अभिषेक शर्मा ने इतिहास रचा, केवल 46 गेंद पर शतक पूरा किया

हरारे  भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने रविवार को जिम्बाब्वे के साथ दूसरे टी-20 मुकाबले लगातार तीन छक्के लगाते हुए अपना शतक पूरा करने दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गये है। इसके साथ ही उन्होंने रिकार्डो की झड़ी लगा दी हैं। आज खेले गये इस मुकाबले में अभिषेक शर्मा लगातार तीन छक्के लगाते हुए अपना शतक पूरा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गये है। इससे पहले वर्ष 2023 में शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ एकदिवसीय मुकाबले में अपना दोहरा शतक लगातार तीन छक्के लगाकर पूरा किया था। अभिषेक ने अपना शतक 46 गेंदों में पूरा किया, टी-20 में भारत के किसी खिलाड़ी के द्वारा संयुक्त रूप से यह तीसरा सबसे तेज शतक है। इससे मामले में 35 गेंदों में शतक लगाकर रोहित शर्मा पहले स्थान पर हैं। उन्होंने 2017 में यह कारनामा किया था और दूसरे स्थान पर सूर्यकुमार यादव, जिन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 45 गेंदों में अपना शतक पूरा किया था। इसके अलावा के एल राहुल ने भी वेस्टइंडीज के खिलाफ 2016 में 46 गेंदों में ही शतक लगाया था। राजकुमार शर्मा ने कहा कि, “पहले मैच के बाद मेरी उससे बात हुई थी. मैंने उसे मोटिवेट किया था. मैंने कहा था कि, यह सब होता है. इसके निराश नहीं होना है. आगे अभी काफी आगे जानी है.  यही नहीं पहले मैच के बाद युवी ने भी अभिषेक को कॉल करके निराश न होने के लिए कहा था. युवी ने उसे मैसेज किया था.  अभिषेक जिम्बाब्वे के खिलाफ टी-20 मुकाबले में शतक लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज है। इससे पहले वर्ष 2018 में ऐरन फिच ने जिम्बाब्वे के खिलाफ ऐतिहासिक 172 रनों की पारी खेली थी। उनके अलावा स्टीवन टेलर ने वर्ष 2022 में जिम्बाब्वे के खिलाफ 101 रन बनाए थे। भारत का आज के टी-20 मैच का 234 रनों का स्कोर हरारे में यह किसी भी पुरुष टीम के द्वारा जिम्बाब्वे के खिलाफ बनाया गया सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने वर्ष 2018 में जिम्बाब्वे के खिलाफ हरारे में 229 रन बनाए थे। यह किसी भी टी-20 टीम के द्वारा जिम्बाब्वे में बनाया गया दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। भारत ने आखिरी के 10 ओवरो में कुल 161 रन बनाए। यह किसी भी टी-20 पारी के आखिरी 10 ओवरों में तीसरा सबसे अधिक स्कोर है। अभिषेक ने आज के मैच स्पिनरों के खिलाफ कुल 65 रन बनाए। इसी के साथ स्पिनरों के खिलाफ एक ही टी-20 मैच में किसी भी भारतीय बल्लेबाज के द्वारा बनाए गए सबसे अधिक रन बनाने वालों में अभिषेक का नाम पहले स्थान पर आ गया है। इससे पहले 2012 में युवराज सिंह ने पाकिस्तान के स्पिनरों के खिलाफ 57 रन बनाये थे। अभिषेक द्वारा अपनी दूसरी अंतरराष्ट्रीय पारी में लगाया गया शतक किसी भी पूर्ण सदस्यीय देश के खिलाड़ी द्वारा कम से कम पारियों में अपना पहला टी-20 शतक लगाने के मामले में अभिषेक संयुक्त रूप से पहले स्थान पर पहुंच गये हैं।    

पूर्व विधायक अमृता मेघवाल ने पति पर मारपीट का आरोप लगाया, अस्पताल में भर्ती, ससुराल पक्ष पर केस भी दर्ज करवा दिया

जालोर  राजस्थान के जालोर की पूर्व विधायक अमृता मेघवाल के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है। मेघवाल ने एक दिन पहले अपने पति एडवोकेट बाबूलाल मेघवाल के घर का ताला तोड़ घर में घुसने का प्रयास किया था। इसी दौरान कथित मारपीट का आरोप लगाया और खुद ही अस्पताल में भर्ती हो गईं। साथ ही ससुराल पक्ष पर केस भी दर्ज करवा दिया। अब इस घटना का एक सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। ससुराल पक्ष ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस को वीडियो दिखाते हुए अमृता पर केस दर्ज कराया। उनका आरोप है कि पूर्व विधायक दबंगई दिखाते हुए जबरन घर में घुस रही थी। रोकने पर गाली गलाेच करते हुए धमकियां दी और मारपीट भी की। अब जालोर पुलिस दोनों पक्षों की शिकायतों की जांच में जुटी है। पूर्व विधायक अमृता मेघवाला ने बुजुर्ग ससुर का धक्का मारा, धमकाया ससुराल पक्ष की ओर से दर्ज शिकायत के अनुसार तलाक होने के करीब सवा साल बाद रविवार शाम को जालोर पहुंची अमृता मेघवाला ने घर काताला तोड़कर बंद घर में घुसने का प्रयास किया। इस दौरान वहां भाई के घर मौजूद अमृता मेघवाल के चचेर ससुर शिवलाल और ससुर हेमाराम ने मना किया तो आपस में कहासुनी भी हुई। इसका एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें अमृता मेघवाल किसी बुजुर्ग को धक्का मारकर गाड़ी में बैठ रही हैं। घटना के वक्त बाबूलाल मेघवाल घर पर नहीं थे। दोनों पक्षों की ओर से परस्पर मामला दर्ज करवाया गया है। अमृता मेघवाल रात को ही अस्पताल में भर्ती हो गई थीं और उन्होंने ससुराल पक्ष पर भी कई आरोप लगाए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। चुनाव में टिकट कटने के बाद हुआ पारिवारिक विवाद, बढ़ी दूरियां जालोर जिले के नोरवा हाल रामदेव कॉलोनी जालोर निवासी एडवोकेट बाबूलाल मेघवाल की 21 अप्रैल 2008 को अमृता के साथ शादी हुई थी। अमृता जब ससुराल आईं तब से राजनीति में रुचि थी, इस कारण एक बार जिला परिषद सदस्य भी निर्वाचित हुईं। बाबूलाल मेघवाल ने भी पत्नी का साथ दिया और पार्टी में पैठ बनाते हुए वर्ष 2013 में विधानसभा चुनाव में भाजपा से अमृता मेघवाल के लिए टिकट की मांग की। पार्टी ने विश्वास जताया और अमृता मेघवाल ने जालोर एससी आरक्षित सीट पर रेकॉर्ड तोड़ मतों से जीत हासिल की। सरकार भी भाजपा की थी, इस कारण पांच साल विधायकी जमकर की, अमृता के साथ साथ बाबूलाल भी राजनीति में पूरे सक्रिय रहे। इसी कारण वर्ष 2018 में पार्टी में इनका विरोध हुआ और अमृता मेघवाल का टिकट काटकर जोगेश्वर गर्ग को पार्टी ने टिकट दे दिया। इससे पति पत्नी में विवाद बढ़ने लगा। एक दूसरे पर आरोप, 2019 में दूरिया बढ़ी और 2023 में तलाक अमृता और बाबूलाल इसके बाद एक दूसरे पर आरोप लगाने लगे। अंत में 21 जनवरी 2019 को दोनों के बीच इतना विवाद हुआ कि मिलना भी बंद हो गया। करीब तीन साल बाद अंत में पति बाबूलाल ने पारिवारिक न्यायालय जालोर में वैवाहिक सम्बन्ध विच्छेद के लिए प्रार्थना पत्र दाखिल किया, जिसके बाद न्यायालय ने अमृता मेघवाल को कई नोटिस भेजकर उपस्थित होने को कहा। लेकिन अमृता मेघवाल न्यायालय में उपस्थित नहीं हुईं। जिस पर पारिवारिक न्यायालय ने 4 मई 2023 को वैवाहिक तलाक का फैसला बाबूलाल के पक्ष में दे दिया। अमृता मेघवाल इस अवधि अपनी बेटी के साथ जयपुर और दिल्ली रहने लगी। जयपुर में हमले की सच्चाई नहीं आई सामने विधायक कार्यकाल के बाद से अमृता मेघवाल जयपुर शिफ्ट हो गई थीं। इसके बाद कई बार विवाद सामने आए। एक बार जयपुर में एक पार्क में अमृता मेघवाल की गाड़ी पर कुछ युवकों ने हमला करने का प्रयास का मामला भी अमृता ने दर्ज कराया। लेकिन हमलावर कौन थे ? उसका पता अभी तक नहीं लग पाया है। उसकी सच्चाई सामने नहीं आई है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet