LATEST NEWS

हाथरस सत्संग मामले में पुलिस ने किया 20 सेवादारों को गिरफ्तार, मुख्य सेवादार की तलाश जारी

लखनऊ यूपी के हाथरस जिले में दर्दनाक हादसे में मारे गए 121 लोगों के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 20 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस गिरफ्तार सेवादारों से पूछताछ कर रही है। हाथरस पुलिस ने 7 टीमों को गठन किया। टीमें मुख्य सेवादार देवप्रकाश मधुकर की तलाश कर रही हैं।पूरे मामले में योगी सरकार ने सख्त रुख अख्तियार किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर  गृह विभाग ने बुधवार को देर शाम इलाहाबाद हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव द्वितीय की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय जांच आयोग गठित कर दिया। आयोग का मुख्यालय लखनऊ में होगा। आयोग को दो माह में अपनी जांच पूरी करनी होगी। आयोग में अपर मुख्य सचिव रहे सेवानिवृत्त आईएएस हेमंत राव और डीजी अभियोजन और मुख्य राज्य सूचना आयुक्त रहे सेवानिवृत्त आईपीएस भावेश कुमार को सदस्य बनाया गया है। आयोग को हाथरस में दो जुलाई को हुए हादसे की जांच  सौंपी गई है। आयोग यह जांच करेगा कि आयोजकों ने अनुमति के साथ लगाई गई शर्तों का पालन किया या नहीं। आयोग यह भी देखेगा कि यह कोई दुर्घटना है या कोई सुनियोजित साजिश है। आयोग को प्रशासन की ओर से किए गए प्रबंधों की भी पड़ताल करने की जिम्मेदारी दी गई है। आयोग भविष्य में ऐसे हादसे रोकने के उपाय भी सुझाएगा।  

अब वकील एपी सिंह लड़ेंगे सूरजपाल जाटव उर्फ भोले बाबा का केस

हाथरस निर्भया केस में आरोपियों के वकील एपी सिंह अब सूरजपाल जाटव उर्फ भोले बाबा का केस लड़ेंगे। हाथरस में बाबा के सत्संग के दौरान मची भगदड़ में 121 लोगों की जान चली गई। इस पर भोले बाबा के वकील ने दावा किया कि भगदड़ मचने से पहले ही भोले बाबा कार्यक्रम स्थल से चले गए थे। उन्होंने कहा कि हादसे के बाद हमारे स्वयंसेवक और अनुयायी यह समझाने में असफल रहे कि घटना का कारण क्या था। वकील एपी सिंह ने कहा, सत्संग में भगदड़ के पीछे असामाजिक तत्व थे। यह सब एक योजना के तहत किया गया है और इसकी जांच की जानी चाहिए। उन्होंने कहा, भोले बाबा मंगलवार की भगदड़ की जांच में प्रशासन और पुलिस को सहयोग करने के लिए भी तैयार हैं व उन्होंने पूरे मामले की जांच की मांग की है। एफआईआर में किए गए दावों और प्रारंभिक रिपोर्ट के बारे में पूछे जाने पर शीर्ष अदालत के वकील ने कहा, नारायण साकार हरि कभी भी अनुयायियों को अपने पैर नहीं छूने देते। ‘चरण रज का उल्लेख झूठ है। ऐसी हरकत का कोई वीडियो या तस्वीर नहीं है। एपी सिंह ने कहा कि वह बाबा भोले का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं और सिकंदर राऊ पुलिस थाना क्षेत्र के फुलराई गांव में आयोजित सत्संग के मुख्य आयोजक थे। भगदड़ के संबंध में दर्ज प्राथमिकी में नारायण साकार हरि का आरोपी के रूप में उल्लेख नहीं किया गया है।  

जनदर्शन : मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता से एक सप्ताह के भीतर 5 वर्षीय नूतन की आंख का हुआ इलाज

जनदर्शन : मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता से एक सप्ताह के भीतर 5 वर्षीय नूतन की आंख का हुआ इलाज त्वरित सहायता से गद्गद् नूतन के पिता आज बिटिया को लेकर पहुंचे मुख्यमंत्री आवास, मुख्यमंत्री ने बिटिया को दुलारा और भरपूर आशीर्वाद दिया जनदर्शन में काशी ठाकुर अपनी बेटी की आंख के इलाज के लिए सहायता मांगने पहुंचे थे मुख्यमंत्री से मिलकर बताई थी अपनी व्यथा चोट की वजह से नूतन की दाईं आंख खराब हो चुकी थी डॉक्टरों की सलाह पर लगाई गई पत्थर की आंख, क्षतिग्रस्त आंख में इंप्लांट नहीं हो सकता     रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशीलता से पांच वर्षीय नूतन ठाकुर की आंख का इलाज एक सप्ताह के भीतर हो गया है। नूतन की आंख में खेल-खेल में चोट लग गई थी जिससे उसका रेटिना खराब हो गया था। उसके पिता काशी ठाकुर मुख्यमंत्री निवास में 27 जून को आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के पास पहुंचे और उनसे नूतन की आंख का इलाज करने के लिए सहायता प्रदान करने का आग्रह किया। जिस पर मुख्यमंत्री ने तत्काल अधिकारियों को नूतन का बेहतर से बेहतर इलाज करने के निर्देश दिए ।     काशी ठाकुर आज अपनी बेटी को लेकर मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे। मुख्यमंत्री ने नूतन को  दुलार, नाम पूछा और नूतन को अपना आशीर्वाद प्रदान किए। उन्होंने नूतन से कहा अच्छे से पढ़ाई करना। नूतन ने मुख्यमंत्री को बाल सुलभ सहजता के साथ गुलाब का फूल भेंट किया। काशी ठाकुर भी बेटी के इलाज के लिए मिली त्वरित सहायता के लिए मुख्यमंत्री जी को धन्यवाद देते नहीं थकते।     गौरतलब है कि नूतन के पिता दुर्ग के बोरसीभाटा में रहते हैं, वे माली का काम करते हैं। नूतन का इलाज दुर्गा के शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज में चल रहा था । आंख की स्थिति देखकर डॉक्टरों ने बताया की आंख में कोई इंप्लांट नहीं हो सकता, इसलिए नकली आंख लगानी पड़ेगी। मुख्यमंत्री साय के निर्देश पर सरकारी खर्च पर नूतन की दाई आंख में पत्थर की आंख लगाइए गई है। नूतन के इलाज के लिए दुर्ग सीएमएचओ द्वारा 25000 रुपए की राशि रायपुर के जीईरोड स्थित आर्ट आई सेंटर को उपलब्ध कराई गई। यह प्रोस्थेटिक सेंटर है, जहां कृत्रिम अंग बनाए जाते हैं। यहां नूतन की दाईं आंख में पत्थर की आंख लगाई गई है।

सुप्रीम कोर्ट ने यौन उत्पीड़न मामले में पीड़िता से पूछताछ के आदेश का पालन न करने पर उत्तर प्रदेश सरकार से नाखुशी जताई

नई दिल्ली सुप्रीम कोर्ट ने यौन उत्पीड़न मामले में नाबालिग पीड़िता से पूछताछ करने संबंधी अपने आदेश का पालन न करने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार से नाखुशी जताई। कोर्ट ने कहा कि अदालत महज मनोरंजन के लिए कोई आदेश पारित नहीं करती। कोर्ट ने अभियोजन पक्ष को पॉक्सो अधिनियम के मामले में पीड़िता से पूछताछ करने के लिए एक सप्ताह का समय दिया और चेतावनी दी कि अगर तय समय के भीतर ऐसा नहीं किया गया तो वह राज्य के गृह सचिव को तलब करेगी। ‘सरकारी वकील आदेश को गंभीरता से नहीं ले रहे’ कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार की वकील से कहा, हमारा आदेश अनिवार्य था। इसका हूबहू पालन किया जाना था। हम महज मनोरंजन के लिए कोई आदेश पारित नहीं कर रहे हैं। हम ऐसा लगातार देख रहे हैं। सरकारी वकील हमारे आदेशों को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। एक सप्ताह के अंदर ऐसा नहीं हुआ तो हम गृह सचिव को यहां बुलाएंगे। ये सब होने देने में हम ही दोषी हैं…गलती हमारी ही है। राज्य के वकील का रवैया बहुत लापरवाही भरा है। कोर्ट लड़की से रेप के आरोपी की जमानत याचिका पर सुनवाई कर रहा था। क्या है मामला? बता दें कि सुप्रीम कोर्ट नाबालिग से बलात्कार के आरोपी की जमानत याचिका पर सुनवाई कर रहा था। आरोपी पर 16 साल की लड़की के साथ कथित बलात्कार और आपराधिक धमकी का मामला दर्ज किया गया है। उसने पिछले साल 30 नवंबर को उसकी जमानत याचिका खारिज करने संबंधी इलाहाबाद हाई कोर्ट के आदेश को चुनौती दी है। अभियोजन पक्ष के अनुसार नाबालिग का छह महीने से अधिक समय तक कई बार यौन शोषण करने के आरोप में आरोपी के खिलाफ 19 सितंबर, 2023 को एफआईआर दर्ज की गई थी।

ब्रिटेन में मतदान आज, 50 सीटों पर भारतीय निर्णायक भूमिका में

लंदन  ब्रिटेन में गुरुवार को होने वाले आम चुनाव में 650 सांसदों को चुनने के लिए वोटिंग होगी। एक विश्लेषण के अनुसार, अगर लेबर पार्टी बहुमत हासिल करती है तो उसमें जातीय अल्पसंख्यक सांसदों की अभी तक की सबसे अधिक संख्या हो सकती है। ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक के उत्तरी इंग्लैंड में रिचमंड और नॉर्थअलर्टन की अपनी सीट बरकरार रखने की उम्मीद है। उनके मंत्रिमंडल की पूर्व सहयोगी प्रीति पटेल के एसेक्स में विथम में जीतने की उम्मीद है। आइए समझें इस चुनाव से जुड़े सवालों को। कब होगी वोटिंग और रिजल्ट कब? ब्रिटेन में 4 जुलाई को वहां के समय के अनुसार सुबह 7 बजे वोटिंग शुरू होगी, जो रात 10 बजे तक चलेगी। वोटिंग खत्‍म होते ही मतगणना शुरू हो जाएगी और 5 जुलाई को सुबह 5 बजे तक नतीजे आ जाएंगे। चुनाव में कोई भी व्‍यक्ति जो 4 जुलाई के दिन 18 साल या उससे अधिक का है और ब्रिटिश नागरिक है या यूके पते के साथ आयरलैंड नागरिक है, तो वह मतदान कर सकता है। चुनाव में क्‍या हैं मुद्दे? इस बार चुनाव में बढ़ती अप्रवासियों की संख्‍या पर लगाम कसना, महंगाई और बेरोजगारी जैसे मुद्दे काफी हावी हैं। भारत से कितना अलग है ब्रिटेन का चुनाव? ब्रिटेन में वोट बैलेट बॉक्स में डाले जाते हैं, जबकि भारत में EVM के जरिए मतदान होता है। इसके अलावा, ब्रिटेन में भारत की तरह सड़कों-दीवारों पर पोस्टर, बैनर और होर्डिंग नजर नहीं आते हैं। वहां सप्ताह भर धीमी गति से प्रचार होता रहता है। वीकेंड यानी शनिवार-रविवार को प्रत्याशी डोर-टु-डोर जाकर वोट मांगते हैं। क्या होगी भारतीयों की भूमिका? ब्रिटेन में 650 में से करीब 50 सीटों पर भारतीय वोटर निर्णायक भूमिका निभाते हैं। इन 50 सीटों में से 15 सीटें जैसे लेस्टर, बर्मिंघम, कॉन्वेंट्री, साउथ हॉल और हैरॉस में तो भारतीय मूल के उम्मीदवार ही पिछले दो चुनाव से जीत रहे हैं। इन सीटों पर इस बार सत्तारूढ़ कंजर्वेटिव पार्टी को लेकर भारतीय वोटरों में गुस्सा है, तो वहीं विपक्षी लेबर पार्टी के उम्मीदवारों को जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। 2019 में हुए पिछले आम चुनाव में भारतीय मूल के 15 सांसद चुने गए थे, जिनमें से कई दोबारा चुनाव लड़ रहे हैं। उनके अलावा भारतीय मूल के कई लोग पहली बार आम चुनाव लड़ रहे हैं। भारतीय मूल के वोटर वाले इलाके में दिलचस्प मुकाबले की उम्मीद कंजर्वेटिव पार्टी के सांसद आलोक शर्मा और लेबर पार्टी के वरिष्ठ नेता वीरेंद्र शर्मा इस बार रीडिंग वेस्ट और इलींग साउथल से फिर चुनाव नहीं लड़ रहे हैं। इलींग साउथल में बड़ी संख्या में पंजाबी मतदाता हैं। वहां से इस बार दो ब्रिटिश सिख उम्मीदवार संगीत कौर भैल और जगिंदर सिंह निर्दलीयों के तौर पर चुनाव लड़ रहे हैं। ब्रिटिश भारतीय उम्मीदवारों में प्रफुल नार्गुंड लेबर पार्टी की टिकट पर इस्लिंगटन नॉर्थ से चुनाव लड़ रहे हैं। जस अथवाल लेबर पार्टी के गढ़ इफोर्ड साउथ से चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि बैगी शंकर डर्बी साउथ, सतवीर कौर साउथम्पटन टेस्ट और हरप्रीत उप्पल हडर्सफील्ड से चुनाव लड़ रहे हैं। इंदौर में जन्मे राजेश अग्रवाल पहली बार लीसेस्टर ईस्ट से चुनाव लड़ रहे हैं और उनका मुकाबला एक अन्य ब्रिटिश भारतीय एवं कंजर्वेटिव पार्टी की उम्मीदवार शिवानी राजा से है। भारतीय मूल के मतदाताओं की अच्छी-खासी तादाद वाले इस क्षेत्र में मुकाबला दिलचस्प होने की उम्मीद है, क्योंकि गोवा मूल की पूर्व सांसद कीथ वाज भी यहां से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रही हैं।

कमला हैरिस को बाइडेन की जगह राष्ट्रपति चुनाव पर मौका दिया जाए

वॉशिंगटन अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने स्वीकार किया है कि वह डोनाल्ड ट्रंप के साथ टीवी डिबेट के दौरान मंच पर लगभग सो ही गए थे। उन्होंने यह भी मान लिया है कि ट्रंप के मुकाबले डिबेट उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं था। इस बीच यह मांग भी बढ़ने लगी है कि वह राष्ट्रपति चुनाव से अपना नाम वापस ले लें और कमला हैरिस को उनकी जगह पर मौका दिया जाए। कमला हैरिस भारतीय मूल की अमेरिकी नेता हैं, जिनके पास डेमोक्रेटिक पार्टी में बड़ा समर्थन है। वहीं जो बाइडेन का कहना है कि वह डिबेट से पहले लगातार दो सप्ताह तक यूरोप समेत दुनिया के कई हिस्सों में गए थे। इसका असर उनकी सेहत पर पड़ा और थकान अनुभव कर रहे थे। इसी वजह से वह मंच पर लगभग सो गए थे। वर्जीनिया में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने यह बात स्वीकार की। इसके अलावा उन्होंने कहा कि मैं बहुत स्मार्ट नहीं हूं। बाइडेन ने कहा कि दो सप्ताह में मैं न जाने कितने टाइम जोन में गया। 81 साल के जो बाइडेन ने कहा कि डिबेट में कमजोर रहने के पीछे यह मेरी सफाई है। इसे लेकर मैं किसी तरह की छूट नहीं चाहता। वाइट हाउस के कर्मचारियों ने बाइडेन की सेहत के बारे में बताते हुए कहा था कि वह डिबेट में शामिल होने के दौरान सर्दी के शिकार थे। इसी के चलते वह पूरे मन से डिबेट में शामिल नहीं हो सके। वहीं बाइडेन ने स्टाफ से अलग कारण बताते हुए कहा कि वह फ्रांस गए थे। इटली में जी-7 समिट का हिस्सा थे। इसके अलावा कई आयोजनों में गए थे और इसकी वजह से थके हुए थे। उन्होंने कहा कि मेरा स्टाफ तो लगातार कह रहा था कि इतनी यात्राएं न करूं, लेकिन मैंने उनकी बात को अनसुना कर दिया था। अंत में डिबेट के दौरान थकान का अनुभव लेने लगा। ऐसी स्थिति हुई कि डिबेट के दौरान मंच पर ऐसी स्थिति हो गई थी कि मैं लगभग सो चुका था। उनकी इस स्वीकारोक्ति के चलते अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी के बीच मंथन तेज हो गया है। जो बाइडेन के बेटे से भी नाखुश हैं डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता बाइडेन के खिलाफ उनकी पार्टी में माहौल बन रहा है। बीच में तो यह कयास भी लगे कि खुद बाइडेन अपना नाम वापस लेने की सोच रहे हैं। लेकिन उन्होंने इसे खारिज किया है और कहा कि मैं नेतृत्व करूंगा और हम जीत हासिल करेंगे। खबर है कि डेमोक्रेटिक पार्टी में कुछ लोग बाइडेन के बड़े बेटे हंटर बाइडेन के वाइट हाउस के मामलों में दखल देने से भी नाराज हैं।    

AI ने भारत में पहले से ही गतिशील उद्यमशीलता परिवेश को और गति दी- नारायणन

नई दिल्ली  ओपनएआई के उपाध्यक्ष श्रीनिवास नारायणन ने कहा कि कृत्रिम मेधा (एआई) ने भारत में पहले से ही गतिशील उद्यमशीलता परिवेश को और गति दी है। उन्होंने कहा कि कृषि, स्वास्थ्य सेवा और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में एआई के अत्यधिक इस्तेमाल के कई उदारहण मौजूद हैं। नारायणन ने ‘ग्लोबल इंडिया एआई समिट’ को संबोधित करते हुए भारत के एआई मिशन की सराहना की और इसे न केवल ‘ग्लोबल साउथ’ बल्कि पूरे विश्व के लिए एक ‘‘ बेहतरीन मिसाल’’ करार दिया। उन्होंने कहा कि ओपनएआई ‘इंडिया एआई मिशन’ की अनुप्रयोग विकास पहल का समर्थन करने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि भारतीय डेवलपर इसके मॉडल पर काम कर सकें और व्यापक स्तर पर समाज को इसका लाभ मिले। उन्होंने कहा, ‘‘हम वास्तव में मंत्रालय (आईटी मंत्रालय) के साथ बातचीत जारी रखना चाहते हैं। यह आकलन करना चाहते हैं कि हम कहां सबसे अधिक योगदान दे सकते हैं।’’ भारत में एआई के अत्यधिक इस्तेमाल का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि कृषि में नए युग की प्रौद्योगिकी ग्रामीण समुदायों में किसानों को अधिक सहायता प्रदान करना संभव बना रही है। शिक्षा क्षेत्र में बड़े पैमाने पर व्यक्ति-विशेष शिक्षा की पेशकश एक ‘‘बड़ा अवसर’’ है। उन्होंने कहा, ‘‘इसका सबसे बड़ा उदाहरण ‘इंडिया एआई मिशन’ ही है। यह न केवल ‘ग्लोबल साउथ’ में, बल्कि दुनिया भर में एक बेहतरीन मिसाल पेश करता है कि जनरेटिव एआई में ‘एंड-टू-एंड’ सार्वजनिक निवेश क्या हो सकता है।’’ ‘ग्लोबल साउथ’ से तात्पर्य उन देशों से है जिन्हें अक्सर विकासशील, कम विकसित या अल्पविकसित कहा जाता है, जो मुख्य रूप से अफ्रीका, एशिया और लैटिन अमेरिका में स्थित हैं।      

भारत सेवा पीएमआई कारोबारी गतिविधि सूचकांक जून में बढ़कर 60.5 हो गया

नई दिल्ली  नए ठेकों में मजबूत वृद्धि और अंतरराष्ट्रीय बिक्री में अभूतपूर्व विस्तार के बीच भारत के सेवा क्षेत्र की वृद्धि जून में तेजी से बढ़ी। मई में यह पांच महीने के निचले स्तर पर थी। एक मासिक सर्वेक्षण में यह जानकारी दी गई है। मौसमी रूप से समायोजित एचएसबीसी इंडिया भारत सेवा पीएमआई कारोबारी गतिविधि सूचकांक जून में बढ़कर 60.5 हो गया जो मई 60.2 था। यह बढ़ोतरी उत्पादन में तेज विस्तार की ओर इशारा करती है। खरीद प्रबंधक सूचकांक (पीएमआई) की भाषा में 50 से ऊपर अंक का मतलब गतिविधियों में विस्तार से और 50 से कम अंक का आशय संकुचन से होता है। एचएसबीसी के मुख्य अर्थशास्त्री (भारत) प्रांजुल भंडारी ने कहा, ‘‘भारत के सेवा क्षेत्र की गतिविधियां जून में तेज हुईं। सूचकांक 0.3 पीपीटी (प्रतिशत बिंदु) बढ़कर 60.5 हो गया। इसकी मुख्य वजह घरेलू तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नए ठेकों में वृद्धि रही। इसने सेवा कंपनियों को अगस्त 2022 के बाद से सबसे तेज गति से अपने कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया।’’ मजबूत मांग और नए कारोबार की बढ़ती आमद को वृद्धि के प्रमुख निर्धारकों के रूप में उद्धृत किया गया। जून में भारतीय सेवा प्रदाताओं को मिलने वाले नए ठेके में वृद्धि जारी रही, जिससे विस्तार का मौजूदा क्रम करीब तीन वर्षों तक बढ़ गया। अंतरराष्ट्रीय ठेकों में भी रिकॉर्ड वृद्धि हुई। विदेशों में एशिया, ऑस्ट्रेलिया, यूरोप, लैटिन अमेरिका, पश्चिम एशिया और अमेरिका से नए अवसर मिलने का भी हवाला दिया गया। इस बीच, एचएसबीसी इंडिया कंपोजिट पीएमआई आउटपुट इंडेक्स जून में 60.9 रहा जो मई में 60.5 था। भंडारी ने कहा, ‘‘जून में समग्र पीएमआई में भी तेजी आई, जिसमें अधिक नए ठेकों का मिलना प्रमुख वजह रही। सेवा कंपनियों की तुलना में विनिर्माण कंपनियों ने विस्तार में अधिक योगदान दिया।’’ सर्वेक्षण में कहा गया कि निजी क्षेत्र में रोजगार में तीव्र वृद्धि हुई है। यह वृद्धि दिसंबर 2005 के बाद से सबसे तेज में से एक है। एचएसबीसी इंडिया भारत सेवा पीएमआई को एसएंडपी ग्लोबल ने करीब 400 कंपनियों के एक समूह में क्रय प्रबंधकों को भेजे गए सवालों के जवाबों के आधार पर तैयार किया है।  

असम में बाढ़ की स्थिति ने जटिल रूप ले लिया, 28 जिले बाढ़ की चपेट में आये

गुवाहाटी असम में बाढ़ की स्थिति ने जटिल रूप ले लिया है। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार, पहली जुलाई की तुलना में दो जुलाई की रात तक बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की संख्या में तेजवृद्धि हुई है। एक जुलाई तक राज्य के 19 जिले बाढ़ की चपेट में थे, लेकिन दो जुलाई की रात तक 28 जिले बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा  देर रात तक बाढ़ प्रभावित लोगों के बीच पहुंचते रहे। आधी रात उन्होंने हातीमूड़ा में क्षतिग्रस्त हुए तटबंध का जायजा लिया। साथ ही राज्य के जल संसाधन मंत्री पीयूष हजारिका, शिक्षा मंत्री रनोज पेगू समेत कई मंत्री एवं विधायक स्थिति का जायजा लेने पहुंचे। बाढ़ग्रस्त जिलों में कामरूप, तामुलपुर, चिरांग, मोरीगांव, लखीमपुर, बिश्वनाथ, डिब्रूगढ़, करीमगंज, उदालगुड़ी, नगांव, बंगाईगांव, शोणितपुर, गोलाघाट, होजाई, दरंग, चराइदेव, नलबाड़ी, जोरहाट, शिवसागर, कार्बी आंगलोंग, ग्वालपाड़ा, धेमाजी, माजुली, तिनसुकिया, कोकराझाड़, बरपेटा और कछार शामिल हैं। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार इन जिलों के 84 राजस्व सर्किलों के 2,208 गांव अब तक जलमग्न हो चुके हैं। इस बाढ़ में 11,34,446 लोग प्रभावित हुए हैं। इसके अलावा 42,476.18 हेक्टेयर कृषि भूमि बाढ़ से प्रभावित हुई है। इस बाढ़ से 8,32,099 मवेशी प्रभावित हुए हैं। प्रशासन की पहल पर अब तक 130 राहत शिविर लगाए जा चुके हैं। इन शिविरों में 18,459 बाढ़ पीड़ितों ने शरण ली है। इस वर्ष बाढ़ में अब तक 38 लोगों की मृत्यु होने संबंधी सूचना प्राप्त हुई है।  

रेकिट केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के ‘स्‍टॉप डायरिया कैंपेन’ के साथ जुड़कर अभियान चलाया जाएगा

नई दिल्ली स्वास्थ्य एवं व्यक्तिगत स्वच्छता उत्पाद बनाने वाली अग्रणी कंपनी रेकिट ने माताओं और पांच वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए एक स्व देखभाव अभियान शुरु किया है। कंपनी ने  यहां बताया कि यह विशेष अभियान केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के ‘स्‍टॉप डायरिया कैंपेन’ के साथ जुड़कर चलाया जाएगा। पिछले सप्ताह केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे.पी. नड्डा ने इस राष्ट्रव्यापी अभियान की शुरुआत की थी। इसका उद्देश्य डायरिया के कारण होने वाली बच्चों की मृत्यु को शून्य करना है। माताओं और पांच साल से कम उम्र के बच्चों के लिए स्व देखभान अभियान की दो महीने की अवधि के दौरान, अग्रिम कर्मचारी का क्षमता निर्माण, स्वच्छता, नुक्कड़ नाटक, रैलियों, पोस्टर और प्रचार सामग्री से जागरूकता पैदा करने का प्रयास किया जाएगा। इसके अलावा कई राज्यों में जिला स्तर पर संवाद केंद्र स्थापित किये जाएगें। इस अभियान में भारतीय बाल चिकित्सा अकादमी, भारतीय चिकित्सा संघ, गैर सरकारी संगठन और सरकारी संगठनों के सदस्यों के माध्यम से ओआरएस और जिंक को बढ़ावा देने और सफाई सुविधाओं को मजबूत बनाने पर बल दिया जाएगा। इसमें माताओं के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन की योजना पर सामुदायिक स्तर की बैठकें आयोजित की जाएंगी और डायरिया किट भी वितरित की जाएंगी। देश के कई राज्यों में, बचपन में होने वाली डायरिया संबंधी बीमारियां पांच वर्ष से कम उम्र के बच्चों की मौत का प्रमुख कारण बनी हुई हैं। देश में पांच साल से कम उम्र के बच्चों की कुल मौतों में डायरिया की हिस्सेदारी 5.8 प्रतिशत है।  

पश्चिम – पूर्व इंफाल जिलों में लगातार बारिश के कारण दो प्रमुख नदियों के तटबंध टूटने के बाद कई स्थानों पर बाढ़

इंफाल  मणिपुर के इंफाल पश्चिम और इंफाल पूर्व जिलों में लगातार बारिश के कारण दो प्रमुख नदियों के तटबंध टूटने के बाद कई स्थानों पर बाढ़ आ गई है। अधिकारियों ने  यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि राज्य सरकार ने बाढ़ की स्थिति को देखते हुए  सभी सरकारी कार्यालयों में अवकाश घोषित कर दिया है, जबकि स्कूल बृहस्पतिवार तक बंद रहेंगे। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इम्फाल पश्चिम में सिंगजामेई ओइनम थिंगल में इम्फाल नदी के तटबंध तथा इम्फाल पूर्व में केइराओ के कुछ हिस्सों और कोंगबा इरोंग में कोंगबा नदी के तटबंध टूट गये। इम्फाल पूर्व में सावोमबंग और क्षेत्रेइगाओ के कुछ हिस्सों में इरिल नदी का पानी उफान पर है। अधिकारी ने कहा, ”भारी मात्रा में नदी का पानी आवासीय इलाकों में घुस गया है…। भारत-म्यांमा सड़क का तीन किलोमीटर से अधिक हिस्सा बाढ़ के पानी में डूब गया है और 1,000 से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं।” उन्होंने बताया कि प्रभावित लोगों के लिए राहत और बचाव कार्य जारी है। इस बीच, अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार की दोपहर में सेनापति नदी में गिरे 25 वर्षीय एक व्यक्ति का शव स्थानीय लोगों की मदद से ‘भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी’ की एक टीम ने नदी से बाहर निकाल लिया। पूर्वोत्तर राज्य के कई हिस्सों में पिछले कुछ दिनों में भारी बारिश हुई है।  

विंबलडन वोंद्रोसोवा ने एक अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम कराया, बोजास मनेइरो ने 6-4, 6-2 से हारी

लंदन मार्केटा वोंद्रोसोवा 1994 से विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट के पहले दौर से बाहर होने वाली पहली महिला गत चैंपियन खिलाड़ी बनीं।ऑल इंग्लैंड क्लब पर 12 महीने पहले खिताब जीतकर सभी को हैरान करने वाली वोंद्रोसोवा को जेसिका बोजास मनेइरो ने 6-4, 6-2 से हराया। वोंद्रोसोवा पिछले साल घास के कोर्ट पर होने वाले इस ग्रैंडस्लैम को जीतने वाली पहली गैर वरीयता प्राप्त महिला खिलाड़ी बनीं थी। वोंद्रोसोवा ने हालांकि  एक अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम कराया। वर्ष 1964 में शुरू हुए खेल के ओपन युग में इससे पहले सिर्फ एक बार विंबलडन की गत चैंपियन महिला खिलाड़ी को अगले साल पहले दौर में शिकस्त झेलनी पड़ी थी। दिग्गज स्टेफी ग्राफ को 30 साल पहले लोरी मैकनील के खिलाफ इस स्थिति का सामना करना पड़ा था। वोंद्रोसोवा को इस बार छठी वरीयता मिली थी लेकिन तोक्यो ओलंपिक की रजत पदक विजेता उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई। दूसरी तरफ जेसिका ने अपने तीसरे ही ग्रैंडस्लैम में गत चैंपियन खिलाड़ी को हराया। उन्होंने इससे पहले दोनों ग्रैंडस्लैम में पहले दौर के मुकाबले गंवाए थे। जेसिका ने इससे पहले टूर स्तर पर ग्रास कोर्ट पर कोई मैच नहीं जीता और शीर्ष 10 में शामिल खिलाड़ी को भी कभी नहीं हरा पाई थी। इससे पहले एंडी मरे ने पुरुष एकल में हिस्सा नहीं लेने का फैसला किया। वह सिर्फ युगल में चुनौती पेश करेंगे। वह विंबलडन में अंतिम बार अपने बड़े भाई जेमी के साथ उतरेंगे। बाहरी कोर्ट पर बारिश के कारण एक से अधिक बार खेल रोकना पड़ा। छठे वरीय आंद्रे रूबलेव को हार का सामना करना पड़ा जबकि दूसरे दिन महिला एकल विजेताओं में दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी ईगा स्वियातेक, 2022 की चैंपियन एलेना रिबाकिना और पांचवीं वरीय जेसिका पेगुला शामिल रहीं। पुरुष वर्ग मे सात के बार चैंपियन नोवाक जोकोविच, चौथे वरीय एलेक्जेंडर ज्वेरेव और सातवें वरीय ह्यूबर्ट हुरकाज ने अगले दौर में जगह बनाई। जोकोविच ने क्वालीफायर विट कोपरिवा को सीधे सेट में 6-1, 6-2, 6-2 से हराया। पांच जून को दाएं घुटने की सर्जरी के बाद यह उनका पहला मैच था।    

केंद्र सरकार महाराष्ट्र में जीका के मामलों पर चिंतित, आवासीय परिसरों में मच्छरों की रोकथाम को कहा

मुंबई/नई दिल्ली  महाराष्ट्र में जीका वायरस के कई मामले सामने आने के बाद केंद्र सरकार ने सभी राज्यों को हेल्थ एडवाइजरी जारी कर दी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि राज्य स्वास्थ्य सुविधाओं दुरस्त रखने और अस्पतालों से एडीज मच्छरों से मुक्त रखने के लिए नोडल अधिकारी की नियुक्ति करें।एडवाइजरी में कहा गया है कि राज्य गर्भवती महिलाओं की गहन जांच करें। इसके बाद उनकी निगरानी भी रखें। केंद्रीय स्वाथ्य मंत्रालय ने राज्यों को जीका वायरस के संक्रमण पर यह एडवजाइरी महाराष्ट्र में कई मामले सामने आने के बाद जारी की है। महाराष्ट्र में अभी तक जीका वायरस से संक्रमण के कुल आठ मामले सामने आ चुके हैं। इसके बाद ही केंद्र सरकार ने लोगों को अलर्ट जारी किया है। जीका, डेंगू और चिकनगुनिया एक ही वेक्टर मच्छर से फैलता है। गर्भवती की देखरेख के निर्देश केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने अपनी एडवाइजरी में कहा है कि जीका संक्रमित गर्भवती माताओं के भ्रूणों की निगरानी में कोताही न बरती जाए। जीका पॉजिटिव गर्भवती माताओं के भ्रूण के विकास की निगरानी करके निरंतर निगरानी बनाए रखें। महाराष्ट्र के पुणे में 55 साल की महिला के जीका वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इसी के साथ शहर में इस घातक वायरस के मरीजों की संख्या बढ़कर सात हो गई। स्वास्थ्य अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि सोमवार तक पुणे में छह लोगों के जीका वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी, जिनमें दो गर्भवती महिलाएं शामिल हैं। पॉजिटिव आई महिला की रिपोर्ट पुणे नगर निगम के एक अधिकारी ने बताया कि नवीनतम मामला कोथुर्ड के दाहनुकर कॉलोनी से है और पीड़ित महिला ने शरीर पर चकत्ता बनने और जोड़ों में दर्द होने की शिकायत की है। सोमवार को आई रिपोर्ट में उसके जीका वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई। उन्होंने कहा कि महिला की सेहत ठीक है और उसे फिलहाल अस्पताल में भर्ती करने की जरूरत नहीं है। अधिकारी के मुताबिक जीका वायरस से संक्रमित दोनों महिलाओं की उम्र क्रमश 28 और 35 साल है। गर्भवती महिलाओं के जीका वायरस से संक्रमित होने पर उसके गर्भस्थ शिशु के मस्तिष्क का पूर्ण विकास नहीं होने के चलते सिर का आकार छोटा होने की आशंका रहती है। अधिकारियों ने बताया कि पुणे में जीका वायरस से संक्रमण का पहला मामला इरांडवने से तब आया। जब 46 वर्षीय एक चिकित्सक के संक्रमित होने की पुष्टि हुई। उन्होंने बताया कि डॉक्टर की 15 वर्षीय बेटी भी संक्रमित पाई गई है। जीका वायरस का संक्रमण संक्रमित एडिस मच्छर के काटने से फैलता है। यह मच्छर डेंगू और चिकनगुनिया के प्रसार के लिए भी जिम्मेदार है।

युवक साथियों के साथ स्कार्पियो से घर जा रहा था, इसी दौरान आरोपितों ने कार रूकवाई और उतरते ही गोली मार दी

देवास शहर में बुधवार दोपहर सनसनीखेज तरीके से कुछ लोगों ने एक युवक की हत्या कर दी। युवक अपने साथियों के साथ स्कार्पियो से घर जा रहा था, इसी दौरान पहले से मौजूद आरोपितों ने कार रूकवाई और उतरते ही गोली मार दी। बुधवार दोपहर करीब 12.50 बजे जवाहर नगर में चौराहा के पास ही गोलीबारी की घटना हुई, जिसमें एक युवक की मौत हो गई। हत्या के तार पिछले दिनों शहर में हुए सुपारी कांड से भी जोड़े जा रहे हैं। हादसे के बाद संस्था राम-राम के सैकड़ों सदस्य जमा हो गए और जिला अस्पताल चौराहा पर शव रखकर रास्ता जाम कर दिया। करीब डेढ़ घंटे बाद पुलिस ने बमुश्किल रास्ता खुलवाया।   साथियों के साथ जेल में बंद भाई से मिलने गया था युवक युवक के साथ आनंद मंसारे ने पुलिस को बताया कि वह अपने दोस्त कुणाल बैरागी के जेल में विचाराधीन बंदी भाई कपिल बैरागी से मिलने जिला जेल गया था। इनके साथ आकाश, पंकज, चेतन, कुणाल, शेखर, लाखन और शुभम संस्था राम-राम के संयोजक शैलेंद्र पंवार की स्कार्पियो से 12 बजे जेल पहुंचे। यहीं जेल में बंद एक अन्य बंदी ने फोन छीनकर इनको धमकाया कि आज तुमको मरवा देंगे। इसके बाद सभी वहां से रवाना हो गए। कार रुकवाई, उतरते ही गोली मार दी सभी जवाहर नगर होते हुए चीकू उर्फ कुणाल बैरागी के घर मल्हार जा रहे थे। लगभग 12.50 बजे जवाहर नगर चौराहे पर आरोपित अंबरेश प्रसाद के घर के पास अंबरेश, भावेश झाला, शिव रघुवंशी, टीम टीम बना उर्फ कृष्णपाल सिंह मौजूद थे। अंबरेश ने हाथ देकर कार रूकवाई, जिसके चलते कुणाल बात करने के लिए उतरा ही था कि आरोपित अंबरेश ने कुणाल को सीने में पिस्टल से गोली मार दी। इसके बाद भागते हुए उसने हवाई फायर भी किया। कार में मौजूद अन्य सभी घायल कुणाल पास ही स्थित निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां करीब 20 मिनट बाद कुणाल को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। कुणाल की मौत की सूचना लगते ही सैकड़ों की संख्या में संस्था राम-राम के कार्यकर्ता निजी अस्पताल पहुंच गए और आक्रोशित होकर पुलिस को घटना के लिए जिम्मेदार बताने लगे। संस्था के शैलेंद्र सिंह पंवार भी मौके पर पहुंच गए। इस बीच बड़ी संख्या में पुलिस जवान और अधिकारी भी अस्पताल पहुंच गए। यहां पंवार और सीएसपी के बीच तीखी बहस हुई। साथी ने कहा मुझे मारने आए थे उसकी हत्या कर दी शैलेंद्र सिंह पंवार ने बताया, कुछ समय पूर्व इंदाैर के अपराधियों द्वारा उनकी हत्या की सुपारी लेने की जानकारी पुलिस को दी थी। एफआईआर भी दर्ज करवाई, परन्तु पुलिस ने सख्त कार्रवाई नहीं की, जिसके फलस्वरूप यह वारदात सामने आई है। पंवार ने कहा कि आरोपित मेरी हत्या करने आए थे, मैंने भी काली टी-शर्ट पहनी थी और कुणाल ने भी काली टी-शर्ट पहनी थी। एक घंटे तक शव रखकर किया जाम इधर निजी अस्पताल से पोस्टमार्टम के लिए शव को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया, परन्तु कार्यकर्ताओं ने एबी रोड स्थित जिला अस्पताल चौराहा पर एम्बुलेंस से शव नीचे उतारकर सड़क जाम कर दी। यहां पुलिसकर्मियों के खड़े रहने के लिए बने एक ढांचे को सड़क पर गिरा दिया गया और दोनों और कारें खड़ी कर जाम लगा दिया। सैकड़ों की संख्या में पुलिसकर्मियों की मौजूदगी के बाद भी आक्रोशित कार्यकर्ताओं का गुस्सा शांत नहीं हुआ और शहर के कुछ भाजपा नेताओं के नामों की एफआईआर होने तक मौके से नहीं हटने की बात कही। करीब 1 घंटे बाद एएसपी जयवीरसिंह भदौरिया जिला अस्पताल चौराहा पहुंचे और कार्यकर्ताओं को वहां से हटवाकर जाम खुलवाया। भाई को मिली जमानत जेल में बंद मृतक के भाई को भी जमानत मिलने की जानकारी आई है। सूचना मिलते ही मृतक के स्वजन भी अस्पताल पहुंच गए। यहां बदहवास स्वजन को संस्था कार्यकर्ताओं ने संभाला और वापस घर भेज दिया। देर शाम पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजन को सौंप दिया गया। शाम को ही युवक का अंतिम संस्कार भी किया गया। मृतक-आरोपित दोनों पर गंभीर मामले सूत्रों के अनुसार पूरा मामला वर्चस्व की लड़ाई का हो सकता है। मृतक कुणाल पर 15 आपराधिक प्रकरण दर्ज थे। इनमें हत्या का प्रयास और अवैध वसूली जैसे गंभीर मामले भी दर्ज हैं। दूसरी तरफ आरोपित अंबरेश के खिालफ चार मामले दर्ज हैं। इनमें अवैध वसूली, हत्या का प्रयास और मारपीट के मामले सामने आ रहे हैं।

भोजशाला का सर्वे पूरा होने के बाद अब रिपोर्ट तैयार करने में जुटे ASI के अधिकारी, 4 जुलाई को हाईकोर्ट में होगी सुनवाई

धार ऐतिहासिक भोजशाला का सर्वे पूरा होने के बाद अब भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) की टीम गहन रिपोर्ट तैयार करने में जुटी है। यह रिपोर्ट गहन होगी, जिसमें सर्वे के दौरान मिले पुरावशेषों के बारे में विस्तृत व शोधपरक जानकारी शामिल की जाएगी। इसका अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि अकेले जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया हैदराबाद ने ग्राउंड पेनेट्रेटिंग रडार (जीपीआर) की रिपोर्ट पर ही 650 स्लाइड तैयार की हैं। बुधवार को भी एएसआई की टीम भोजशाला पहुंची। रिपोर्ट बनाने को लेकर कार्य तेज कर दिया गया है। 4 जुलाई को हाईकोर्ट में सुनवाई बता दें कि 27 जून को सर्वे बंद होने के बाद रिपोर्ट 2 जुलाई को हाई कोर्ट में प्रस्तुत की जानी थी। एएसआई की ओर से कोर्ट में 4 सप्ताह का अतिरिक्त समय रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए मांगा गया है। मामले की सुनवाई 4 जुलाई को होनी है। जैन समाज का भी दावा इसी दिन कोर्ट तय करेगी कि एएसआई को रिपोर्ट पेश करने के लिए समय दिया जाए या नहीं। जैन समाज की एक संस्था के पदाधिकारी की ओर से दाखिल याचिका पर भी सुनवाई की जाएगी। इसमें उन्होंने भोजशाला के जैन समाज का स्थल होने का दावा किया है। भोजशाला मुक्ति यज्ञ के संयोजक गोपाल शर्मा ने बताया कि रिपोर्ट में व्यापकता रहेगी। 194 स्तंभों के 8-8 फोटो लिए गए हैं। यह तो केवल एक उहाहरण मात्र है। इस तरह से कई भागों की वीडियोग्राफी व फोटोग्राफी की गई है। शिलालेखों का अनुवाद किया गया है। प्राप्त करीब 1700 अवशेषों की विशेषज्ञों की रिपोर्ट है। इस तरह से रिपोर्ट व उसके सहयोगी दस्तावेज हजारों पेज में पहुंचने का अनुमान है, इसलिए समय भी लग रहा है। अभी भी टीम धार के साथ भोपाल व दिल्ली में भी समानांतर रिपोर्ट बनाने के कार्य में जुटी हुई है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet