LATEST NEWS

हिंदुओं के अपमान के विरोध में राहुल गांधी के खिलाफ जंतर-मंतर पर ‘हिंदू शक्ति संगम’ का होगा आयोजन

नई दिल्ली लोकसभा में सोमवार को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा हिंदू समाज को लेकर दिए गए बयान पर देशभर में विरोध लगातार जारी है। संसद में विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा हिंदुओं के अपमान के विरोध में अब विश्व हिंदू परिषद के बैनर तले कई हिंदू संगठनों और साधु-संत 9 जुलाई को दिल्ली के जंतर-मंतर पर ‘हिंदू शक्ति संगम’ कार्यक्रम करेंगे। इससे पहले राहुल गांधी के बयान के विरोध में भाजपा युवा मोर्चा (भाजयुमो) और विभिन्न प्रदेशों के पार्टी कार्यकर्ताओं ने बुधवार को देशभर में सड़कों पर उतरकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया था और कांग्रेस नेता से बिना शर्त माफी मांगने की मांग की थी। राहुल गांधी के बयान को लेकर एक ओर भाजपा जहां राजनीतिक रूप से देशभर में अभियान चलाकर राहुल गांधी और कांग्रेस को घेरना चाहती है, वहीं, विश्व हिंदू परिषद एवं अन्य हिंदू संगठन हिंदुओं के अपमान के मुद्दे को जोर-शोर से उठाकर सामाजिक स्तर पर कांग्रेस और राहुल गांधी को घेरने की कोशिश कर रहे हैं ताकि हिंदुओं के अपमान के मुद्दे पर हिंदू समाज के बीच एक संदेश दिया जा सके।

सुरक्षा कर्मियों के घेरे में सभी विश्व सुंदरियों ने ताजमहल का दीदार किया, कहा- वाह ताज’

आगरा प्रेम की निशानी ताजमहल को देखने के लिए हर साल देश-विदेश से हजारों लोग आगरा पहुंचते हैं। इसके आकर्षण से कोई नहीं बच पाता चाहें वो विश्व सुंदरियां ही क्यों न हों! वैसे तो ताज को देखने वाले पर्यटकों के लिए यह हमेशा बेहद खास होता है, लेकिन आज ताजमहल का नजारा कुछ अलग था। वो इसलिए क्योंकि विश्व प्रसिद्ध खूबसूरत ताज का दीदार करने विश्व सुंदरियां पहुंची थी। 30 देशों की 110 सुंदरियों ने ताज को करीब से निहारा और इससे खासी आकर्षित दिखीं। सुंदरियां बेहद खुश और उत्साहित नजर आईं। इनकी सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए थे। सुरक्षा कर्मियों के घेरे में सभी विश्व सुंदरियों ने ताजमहल का दीदार किया। ताज की सुंदरता को देखने के बाद विश्व सुंदरियों के चेहरे पर एक अलग ही चमक दिखी। ताज कीअद्भुत वास्तुकला देख विश्व सुंदरियां अवाक रह गईं। यही वजह है कि मीडिया से रूबरू हुईं तो मुंह से ‘वाह ताज’ निकला। विश्व सुंदरियों ने ताजमहल के इतिहास को जानने में भी खास रुचि दिखाई। उन्होंने टूरिस्ट गाइड से शाहजहां मुमताज की दास्तां सुनाते मकबरे का इतिहास जाना। साथ ही इस पर की गई अद्भुत वास्तुकला की बारीकियों के बारे में भी जानकारी ली। भारत में इस साल मिस टीन इंटरनेशनल-2024 का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें 30 देशों की सुंदरी भाग ले रही हैं। इस प्रतियोगिता में भारत के अलावा साउथ अफ्रीका, स्पेन, श्रीलंका, थाईलैंड, युगांडा, यूएसए, वेनेजुएला, वियातनाम, जिम्बाब्वे, बांग्लादेश, बोस्टवाना, ब्राजील, कंबोडिया, क्यूबा, डोमिनियन रिपब्लिक, इंग्लैंड, फिजी, जर्मनी, इंडोनेशिया, जापान, लिथुआनिया, मैक्सिको, मंगोलिया, नमीबिया, नेपाल, नीदरलैंड और फिलीपींस की सुंदरी शामिल हैं। इनके साथ पिछले साल की विनर मिस टीन इंटरनेशनल बारबरा पराग्गा भी भारत पहुंची हैं, जो 7 जुलाई को अपने उत्तराधिकारी को ताज पहनाएंगी। मुगल बादशाह शाहजहां ने अपनी बेगम मुमताज की याद में ताजमहल बनवाया था। इस खूबसूरत ताज का निर्माण 17वीं सदी में हुआ था, जिसे बनाने में करीब 22 साल लगे थे। 1983 में यूनेस्को ने ताज को विश्व धरोहर स्थल की सूची में शामिल किया था।

नहाते हुए बच्चे के शरीर में अमीबा उसकी नाक से प्रवेश किया, तड़प-तड़पकर मौत, 3 महीने में तीसरा केस

केरल केरल से एक दुखद घटना सामने आई है। तालाब में नहाते वक्त 14 साल के एक बच्चे के नाक में दिमाग खाने वाला अमीबा घुस गया। इस तरह अमीबा उसकी नाक से शरीर में प्रवेश कर गया। दिमाग में दुर्लभ संक्रमण हो जाने से उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। तीन महीने में इस तरह से मौत का यह तीसरा मामला है। सरकार इस मामले में अलर्ट हो गई है। इससे पहले यह बीमारी 2023 और 2017 में राज्य के अलप्पुझा जिले में देखी गई थी। डॉक्टरों के अनुसार, बच्चे के मस्तिष्क में दु्र्लभ ‘अमीबिक मेनिंगोएन्सेफलाइटिस‘ संक्रमण प्रवेश कर गया था। इससे ग्रस्त 14 वर्षीय बालक ने एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। यह बीमारी दूषित जल में पाए जाने वाले जीवित अमीबा के कारण होती है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अमीबिक एन्सेफलाइटिस दुर्लभ और अत्यधिक घातक संक्रमण है जो झीलों और नदियों में पाए जाने वाले अमीबा के कारण होती है। तीन महीने में तीसरी मौत केरल के स्वास्थ्य विभाग ने बृहस्पतिवार को बताया कि मृदुल नामक बालक की मृत्यु बुधवार रात करीब 11:20 बजे हुई। केरल में मई से लेकर अब तक इस घातक संक्रमण का यह तीसरा मामला है। पहली घटना 21 मई को मल्लपुरम में पांच वर्षीय बच्ची की मौत की थी और दूसरी घटना में 25 जून को कन्नूर में 13 वर्षीय बालिका की मृत्यु हो गई थी। सरकार अलर्ट स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों के मुताबिक बच्चा यहां एक छोटे तलाब में नहाने गया था और अब एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं। चिकित्सा विशेषज्ञों ने बताया कि परजीवी अमीबा के बैक्टीरिया जब दूषित पानी से नाक के माध्यम से शरीर में प्रवेश कर जाते हैं तो यह संक्रमण होता है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने लोगों को ‘अमीबिक मेनिंगोएन्सेफेलाइटिस’ को लेकर सावधानी बरतने की सलाह दी है।  

नीट-यूजी में सफल हुए गुजरात के 50 से अधिक परीक्षार्थियों ने सुप्रीम कोर्ट में कहा- नीट-यूजी परीक्षा रद्द मत करना

नई दिल्ली नीट-यूजी में सफल हुए गुजरात के 50 से अधिक परीक्षार्थियों ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर केंद्र व एनटीए को पांच मई को हुई परीक्षा रद्द नहीं करने का निर्देश देने का अनुरोध किया। उन्होंने शीर्ष अदालत से केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय को नीट-यूजी परीक्षा में पेपर लीक और नकल जैसी अनुचित गतिविधियों में शामिल छात्रों तथा अन्य लोगों की जांच व पहचान करने और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई का निर्देश देने की भी मांग की है। गुजरात के 56 छात्रों ने यह याचिका ऐसे समय में दायर की है, जब कुछ ही दिन पहले मुख्य न्यायाधीश डी.वाई. चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली शीर्ष अदालत की पीठ 26 याचिकाओं पर सुनवाई करने वाली है। इन याचिकाओं में दोबारा परीक्षा कराने और पहले हुई परीक्षा की जांच की मांग की है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) सरकारी और निजी संस्थानों में एमबीबीएस, बीडीएस, आयुष और अन्य संबंधित पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए नीट-यूजी का आयोजन करती है। इस साल पांच मई को 4,750 केंद्रों पर यह परीक्षा आयोजित की गई थी, जिसमें लगभग 24 लाख परीक्षार्थी शामिल हुए थे। प्रश्न पत्र लीक समेत अनियमितताओं के आरोपों के कारण कई शहरों में विरोध प्रदर्शन हुए तथा विपक्षी दलों ने इस मुद्दे को उठाया। पिछली परीक्षा रद्द करने, दोबारा परीक्षा कराने और उच्चस्तरीय जांच की मांग संबंधी याचिकाओं पर आठ जुलाई को उच्चतम न्यायालय में सुनवाई होगी। सिद्धार्थ कोमल सिंगला और 55 अन्य छात्रों की नयी याचिका वकील देवेंद्र सिंह के माध्यम से दायर की गई है। याचिका में कहा गया है, “माननीय अदालत को प्रतिवादियों (केंद्र और एनटीए) को नीट-यूजी दोबारा आयोजित नहीं करने का निर्देश देना चाहिए … क्योंकि यह न केवल ईमानदार और मेहनती छात्रों के लिए नुकसानदायक होगा, बल्कि शिक्षा के अधिकार का उल्लंघन भी होगा और इसलिए संविधान के अनुच्छेद 14 (समानता का अधिकार) का उल्लंघन होगा।” याचिका में केंद्र और एनटीए को अनुचित तरीके अपनाने वाले परीक्षार्थियों की पहचान करके उन्हें दंडित करने और उन केंद्रों की पहचान करके उचित कार्रवाई करने का निर्देश देने की मांग की गई है, जहां “नीट-यूजी 2024 परीक्षाओं के लिए स्थापित दिशानिर्देशों से कोई समझौता किया गया है।”  

शहीद अजय की बहन ने कहा- 98 लाख रुपये तो मिले लेकिन मेरे भाई ने चार साल की नौकरी के लिए अपनी जान गंवा दी

नई दिल्ली अग्निवीर के शहीदों को दिए जाने वाले मुआवजे को लेकर केंद्र सरकार और विपक्ष आमने-सामने है। अब पंजाब के शहीद अग्निवीर अजय कुमार के परिवार ने साफ किया है कि उन्हें 98 लाख रुपये तो मिले हैं, लेकिन मुआवजे की रकम अजय कुमार की जगह नहीं ले सकती है। शहीद अजय के पिता ने अग्निवीर योजना को खत्म करने की भी मांग की और कहा कि हमें पेंशन व कैंटीन कार्ड भी मिलना चाहिए। मीडिया से बात करते हुए शहीद अजय की बहन ने यही मांग की। उन्होंने कहा कि मेरे भाई ने चार साल की नौकरी के लिए अपनी जान गंवा दी। सरकार एक करोड़ रुपये देने का वादा करती है, क्या कोई परिवार केवल उस राशि से जिंदा रह सकता है? उन्होंने भी अग्निवीर योजना का फिर से मूल्यांकन करने की मांग की। उन्होंने कहा, ”सरकार ने हमें पैसे दिए, लेकिन हम चाहते हैं कि योजना को बंद किया जाए।” बता दें कि अग्निवीर योजना को केंद्र सरकार ने 2022 में लागू किया था। इसके तहत युवाओं को चार साल के लिए सेना में काम करने का अवसर मिलता है। योजना की शुरुआत से ही कांग्रेस समेत पूरा विपक्ष इसे वापस लेने की मांग करता रहा है। संसद में राहुल गांधी भी कई बार यह मुद्दा उठा चुके हैं। शहीद अजय के परिवार ने यह माना कि उनके परिवार को 98 लाख रुपये मिले थे, लेकिन सेना की ओर से सिर्फ 48 लाख रुपये ही प्राप्त हुए। बता दें कि सेना ने बयान जारी करके कहा था कि अजय के परिवार को उनकी ओर से 98.39 लाख रुपये मिल चुके हैं। बीती रात भारतीय सेना ने एक बयान जारी करके उन दावों का खंडन किया था कि शहीद के परिवार को मुआवजा नहीं मिला। सेना का यह बयान कांग्रेस सांसद और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के उस एक्स पर किए गए पोस्ट के बाद आया था, जिसमें उन्होंने शहीद के परिवार के हवाले से बताया था कि उन्हें मुआवजा नहीं मिला। सेना ने अपने बयान में पुष्टि की है कि अजय कुमार के परिवार को कुल 98.39 लाख रुपये दिए हैं। सेना ने बयान में कहा, “इस बात पर जोर दिया जाता है कि भारतीय सेना अग्निवीर अजय कुमार द्वारा किए गए सर्वोच्च बलिदान को सलाम करती है। देय कुल राशि में से अग्निवीर अजय के परिवार को पहले ही 98.39 लाख का भुगतान किया जा चुका है। अग्निवीर योजना के प्रावधानों के अनुसार लागू लगभग 67 लाख की अनुग्रह राशि और अन्य लाभ पुलिस सत्यापन के तुरंत बाद अंतिम खाता निपटान पर भुगतान किए जाएंगे। कुल राशि लगभग 1.65 करोड़ होगी।”  

आगामी विधानसभा चुनावों में भी ‘इंडिया’ गठबंधन बरकरार रहेगा, कहा- ‘यह झारखंड चुनाव के लिए बरकरार रहेगा: रमेश

नई दिल्ली लोकसभा चुनाव में एक दूसरे के साथ लड़े आम आदमी पार्टी और कांग्रेस अब एक दूसरे से लड़ने जा रहे हैं। कांग्रेस ने साफ कर दिया है दिल्ली और हरियाणा के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन की कोई गुंजाइश नहीं है। इंटरव्यू में पार्टी के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश से जब पूछा गया कि क्या दिल्ली और हरियाणा में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच गठबंधन होगा तो उन्होंने कहा, ‘कोई गुंजाइश नहीं है।’ रमेश ने बातचीत में यह भी कहा कि जिन राज्यों में कांग्रेस और सहयोगी दलों के नेता चाहेंगे वहां यह गठबंधन बरकरार रहेगा। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी दोनों ‘इंडिया’ गठबंधन के घटक हैं। लोकसभा चुनाव में दोनों दलों ने दिल्ली एवं हरियाणा में मिलकर चुनाव लड़ा था, लेकिन पंजाब में दोनों अलग अलग मैदान में उतरे थे। महाराष्ट्र, झारखंड, हरियाणा में इसी साल अक्टूबर-नवंबर में विधानसभा चुनाव होने हैं। दिल्ली में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं। यह पूछे जाने पर कि क्या आगामी विधानसभा चुनावों में भी ‘इंडिया’ गठबंधन बरकरार रहेगा, रमेश ने कहा, ‘यह झारखंड के विधानसभा चुनाव के लिए बरकरार रहेगा, महाराष्ट् के विधानसभा चुनाव के लिए बरकरार रहेगा। पंजाब में ‘इंडिया जनबंधन’ नहीं है। हरियाणा में (लोकसभा चुनाव में) एक सीट आम आदमी पार्टी को दी गई थी, मैं नहीं समझता कि वहां (विधानसभा चुनाव में) ‘इंडिया जनबंधन’ बरकरार रहेगा।’ उनका कहना था कि दिल्ली में तो आम आदमी पार्टी की ओर से बयान आ गया है कि विधानसभा चुनाव के लिए ‘इंडिया जनबंधन’ नहीं होगा। रमेश ने कहा, ‘मैंने पश्चिम बंगाल के संदर्भ में कहा था कि ‘इंडिया जनबंधन’ लोकसभा चुनाव के लिए है। जिन जिन राज्यों में हमारे नेता और दूसरी पार्टियों के नेता चाहते हैं कि गठबंधन हो, वहां गठबंधन रहेगा।’ उन्होंने यह भी कहा कि महाराष्ट्र में शिवसेना (यूबीटी) और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपर) के साथ गठबंधन है तथा झारखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के साथ गठबंधन है।  

मुकुल राय अस्पताल में भर्ती, बाथरूम में गिरकर हुए बेहोश, डिमेंशिया से भी पीड़ित

कोलकाता पूर्व रेल मंत्री मुकुल रॉय को अपने घर के बाथरूम में गिरने और बेहोश होने के चलते शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले पर अस्पताल के एक अधिकारी ने आज बताया कि रॉय बीते बुधवार शाम को बाथरूम में गिर गए थे जिससे उनके सिर में चोट लग गई थी। अस्पताल प्रशासन ने उन पर चौबीस घंटे निगरानी रखने के लिए चिकित्सकों की एक टीम भी गठित की है। बताया गया कि मुकुल न्यूरोलॉजिकल संबंधी बीमारियों से भी पीड़ित हैं और चोट लगने पर बेहोश होने से पहले उन्हें उल्टी भी हुई थी। फिलहाल आवश्यक जांच की गई हैं और आगे के उपचार के लिए रिपोर्ट का इंतजार हो रहो है। मामले पर मुकुल रॉय के बेटे सुभ्रांशु ने अपने पिता के बीमार होने की पुष्टि की । उन्होंने कहा, ‘‘बाबा घर में बाथरूम जाते समय गिर गए। उनके सिर में चोट लगी है। उन्हें उल्टी हुई और वे बेहोश हो गए। हम उन्हें अस्पताल ले गए।” पूर्व रेल मंत्री रॉय तृणमूल कांग्रेस के संस्थापक सदस्यों में से एक हैं। इसके पहले भी बीते अप्रैल को मुकुल राय की तबीयत बिगड गई थी और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। इससे पहले बीते साल 2023 फरवरी में बीमार होने के बाद अस्पताल में भर्ती किया गया था। तब मुकुल के करीबियों ने कहा था कि उनके सिर पर पानी जमा हो गया है यह बीमारी पुरानी है। बता दें कि मुकुल रॉय डिमेंशिया से भी पीड़ित हैं। बीते फरवरी 2024 में मुकुल को ED ने एक नोटिस भेजा था। तब बंगाल के पुराने चिटफंड मामले में पूछताछ के लिए उन्हे दिल्ली बुलाया गया था, लेकिन उनके परिवार ने ED को पत्र लिखकर मुकुल की बीमारी के बारे में जानकारी दी। इसके बाद ED के अधिकारी विधायक के घर भी गए थे। गौरतलब है कि पूर्व रेल मंत्री मुकुल ने पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में कृष्णानगर उत्तर निर्वाचन क्षेत्र से BJP के टिकट पर 2021 का विधानसभा चुनाव जीता था और उसी साल जून में वह वापस सत्तारूढ़ TMC में शामिल हो गए थे। मुकुल TMC के ‘सेकेंड इन कमांड’ रहे थे, उन्हें राज्य की राजनीति में ममता बनर्जी के विश्वसनीय नेताओं में से एक के रूप में भी कभी जाना जाता था।

HC का निर्देश: पूर्व DG पेंशन से हर महीने 50 हजार काटकर पत्नी को दें, फैमिली कोर्ट के आदेश पर भी रोक

जबलपुर  मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की जबलपुर बेंच ने पूर्व डीजी पुरुषोत्तम शर्मा की पेंशन से हर माह 50 हजार रुपये काटकर उनकी पत्नी को गुजारा भत्ता देने का आदेश दिया है। न्यायमूर्ति विवेक अग्रवाल की एकलपीठ ने निर्देश दिया कि यह रकम हर महीने की 10 तारीख को पत्नी को दी जाए। इसके अलावा, कोर्ट ने पुरुषोत्तम शर्मा को एक लाख रुपये की लिटिगेशन कास्ट भी भरने को कहा है। कोर्ट ने भोपाल कुटुंब अदालत के उस आदेश को भी रोक दिया जिसमें पूर्व डीजीपी को याचिकाकर्ता पत्नी को एकमुश्त चार लाख रुपये देने का निर्देश दिया गया था। कोर्ट ने पाया कि अधीनस्थ अदालत ने अपने विवेक का सही उपयोग नहीं किया था। पूर्व डीजीपी की पेंशन एक लाख 12 हजार रुपये है, जिसमें से 50 हजार रुपये की कटौती करके प्रिया शर्मा को दिए जाएंगे। कोर्ट ने गृह विभाग के प्रमुख सचिव और अतिरिक्त मुख्य सचिव को आदेश दिया कि पेंशन अधिकारी को इस आदेश की प्रति प्रदान की जाए ताकि इसका पालन हो सके। कोर्ट ने यह भी कहा कि जुलाई की राशि हर हाल में 10 जुलाई तक भुगतान की जाए। प्रिया शर्मा ने निचली अदालत के आदेश के खिलाफ हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी। पुरुषोत्तम शर्मा कौन हैं? आईपीएस पुरुषोत्तम शर्मा पुलिस मुख्यालय में विशेष पुलिस महानिदेशक के पद पर कार्यरत रहे हैं। उन्होंने योग्यता के अनुसार पोस्टिंग नहीं मिलने के कारण वीआरएस (स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति) की मांग की थी और इसके लिए 31 मई को आवेदन दिया था। पुरुषोत्तम शर्मा का पत्नी की पिटाई करते हुए एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसके आधार पर सरकार ने सितंबर 2020 में उन्हें निलंबित कर दिया था। इस कार्रवाई के खिलाफ शर्मा ने केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण (कैट) में याचिका दायर की थी। मई 2022 में न्यायाधिकरण ने उन्हें बहाल करने का आदेश दिया था।

सत्संग में मची भगदड़ में 121 लोगों की मौत के मामले में अब तक छह लोगों को किया गिरफ्तार

हाथरस दो जुलाई को हाथरस में सत्संग के दौरान हुई भगदड़ में 121 लोगों की हुई मौत के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। पुलिस ने सत्संग आयोजक समेत छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि मुख्य आरोपी सेवादार पर एक लाख का इनाम घोषित किया गया है। गुरुवार को पुलिस ने प्रेस कान्फ्रेंस करके ये जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि बाबा और बाकी लोगों की भी तलाश की जा रही है। अलीगढ़ रेंज के पुलिस महानिरीक्षक शलभ माथुर ने यहां प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि पिछले मंगलवार को हाथरस के सिकंदराराऊ क्षेत्र स्थित फुलरई गांव में आयोजित हरिनारायण साकार विश्वहरि भोले बाबा के सत्संग में मची भगदड़ में 121 लोगों की मौत के मामले में अब तक दो महिला सेवादारों समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि मामले के प्रमुख आरोपी मुख्य सेवादार देव प्रकाश मधुकर पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया है। उसके खिलाफ जल्द ही गैर जमानती वारंट भी जारी किया जाएगा। भोले बाबा से पूछताछ या उसकी गिरफ्तारी की सम्भावना के बारे में पूछने पर माथुर ने कहा, आगे किसी की गिरफ्तारी होगी या नहीं, यह विवेचना पर निर्भर करेगा। जांच में आगे किसी की भूमिका निकलकर आयेगी तो कार्रवाई होगी। जरूरत पड़ेगी तो जरूर पूछताछ की जाएगी। हाथरस जिले के फुलरई गांव में भोले बाबा द्वारा आयोजित सत्संग में मंगलवार को मची भगदड़ में 121 लोगों की मौत हो गई थी तथा 31 अन्य घायल हो गये थे। ये है पूरा मामला सत्संग खत्म होने के बाद बाबा की ‘चरण धूलि’ लेने के लिये बड़ी संख्या में लोगों के आगे बढ़ने के दौरान मची भगदड़ में 121 श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी। घटना में 31 अन्य घायल हो गए थे। पुलिस ने इस मामले में मुख्य सेवादार और उसके अन्य सहयोगियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या और अन्य आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया और सभी की तलाश में दबिश शुरू कर दी। इस मामले में भोले बाबा की भूमिका को लेकर भी सवाल उठे। हालांकि भोले बाबा की लोकेशन की भी तलाश की जा रही है। घटना के बाद से भी भोले बाबा फरार चल रहा है। हाथरस पहुंचकर सीएम योगी ने घायलों का जाना था हाल हाथरस हादसे के अगले दिन सीएम योगी ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना और घटनास्थल का जायजा भी लिया। संवाददाताओं ने उनसे पूछा कि मुकदमे में भोले बाबा को अभियुक्त क्यों नहीं बनाया गया? इस पर मुख्यमंत्री ने कहा, ‘जिन लोगों ने कार्यक्रम के लिए अनुमति का आवेदन दिया था, प्रथम दृष्ट्या पहले मुकदमा उनके खिलाफ होता है। उसके बाद फिर उसका दायरा बढ़ता है जो भी लोग इसके लिए जिम्मेदार होंगे, वे इसके दायरे में आएंगे। मुख्यमंत्री के निर्देश पर इस मामले की न्यायिक जांच के लिये बुधवार को तीन सदस्यीय आयोग गठित किया गया है जो दो महीने में जांच पूरी करके रिपोर्ट देगा। इस आयोग की अध्यक्षता इलाहाबाद उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव करेंगे। आयोग के दो अन्य सदस्यों में सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी हेमंत राव और सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी भावेश कुमार सिंह शामिल हैं।  

अयोध्या राम मंदिर में अब पीले रंग के कपड़ों में दिखेंगे पुजारी, गर्भगृह में मोबाइल भी हुआ बैन

 अयोध्या अयोध्या के राम मंदिर की व्यवस्था में बदलाव हुआ है. अब मंदिर के पुजारियों की ड्रेस बदल गई है. पुजारियों की ड्रेस अब भगवा से पीली हो गई है. इसके अलावा मंदिर में मोबाइल ले जाने पर भी बैन लगा दिया गया है. इसके अलावा और भी कई नियम बदले गए हैं. आइए जानते हैं विस्तार से…   राम मंदिर ट्रस्ट के अधिकारियों के अनुसार, रामलला के मंदिर के पुजारियों की पोशाक में बदलाव हुआ है और उनके मंदिर में मोबाइल फोन ले जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. अभी तक गर्भगृह में पुजारी भगवा वस्त्र में दिखते थे. वे भगवा पगड़ी, भगवा कुर्ता और धोती पहनते थे. लेकिन अब पुजारियों ने उसी रंग के कुर्ते और पगड़ी के साथ पीली (पीतांबरी) धोती पहनना शुरू कर दिया है. मंदिर अधिकारियों के मुताबिक, नया ड्रेस कोड 1 जुलाई से लागू हो गया है. नए पुजारियों को पीली पगड़ी बांधने का प्रशिक्षण दिया गया है. ‘चौबंदी’ कुर्ते में बटन नहीं होते और इसे बांधने के लिए धागे का इस्तेमाल किया जाता है. पीले रंग की ‘धोती’, सूती कपड़े का एक टुकड़ा, कमर के चारों ओर बांधा जाता है जो टखनों तक पैरों को ढकता है. मालूम हो कि राम मंदिर में एक मुख्य पुजारी के साथ चार सहायक पुजारी हैं. प्रत्येक सहायक पुजारी के साथ पांच प्रशिक्षु पुजारी भी रखे गए हैं. इन पुजारियों की प्रत्येक टीम सुबह 3.30 बजे से रात 11 बजे के बीच पांच घंटे की शिफ्ट में अपनी सेवाएं देती है. पुजारियों के भी मंदिर में मोबाइल फोन ले जाने पर भी प्रतिबंध लगाया गया है. गौरतलब हो कि भारतीय धर्म में पीले रंग का विशेष महत्व है. शुभ कामों में पीला और भगवा रंग का ही इस्तेमाल किया जाता है. ऐसे में अब राम मंदिर के पुजारी भी पीले वस्त्रों में नजर आएंगे. इस नए ड्रेस कोड के लिए पुजारियों को विशेष ट्रेनिंग भी दी गई है. राम मंदिर में पीएम मोदी बता दें कि 5 अगस्त को जब राम मंदिर का भूमिपूजन/शिलान्यास किया गया था, तब पीएम मोदी ने भी पीले रंग का ही कुर्ता पहना था. हालांकि, वहां मौजूद पुजारी भगवे रंग के वस्त्र में मौजूद थे.  

भोजशाला सर्वे पर कोर्ट में सुनवाई के दौरान एएसआई की टीम खाली हाथ पहुंची

धार  भोजशाला में चल रहे सर्वे पर कोर्ट में सुनवाई के दौरान एएसआई की टीम खाली हाथ पहुंची। धार भोजशाला केस की इंदौर हाईकोर्ट में आज सुनवाई थी। एएसआई ने इस दौरान सर्वे की रिपोर्ट पेश नहीं की। भारतीय सर्वेक्षण विभाग ने रिपोर्ट पेश करने के लिए कोर्ट से चार सप्ताह का समय मांगा था। इस पर कोर्ट ने 15 दिन का समय देकर 22 जुलाई को रिपोर्ट पेश करने के दिए आदेश दिए हैं। 2 जुलाई को पेश करनी थी सर्वे रिपोर्ट बता दें, बीते 11 मार्च को हाईकोर्ट की इंदौर बेंच ने धार स्थित भोजशाला परिसर के सर्वे कराने का आदेश दिया था. भोजशाल को हिंदू समुदाय वाग्देवी यानी सरस्वती का मंदिर मानता है. इसके उलट मुस्लिम समुदाय इस स्मारक को कमाल मौला मस्जिद मानता है. एएसआई ने हाईकोर्ट के निर्देश पर परिसर का “वैज्ञानिक सर्वेक्षण” कर रहा है. हाईकोर्ट की इंदौर पीठ के आदेश के अनुसार, एएसआई को 2 जुलाई तक परिसर के सर्वेक्षण की पूरी रिपोर्ट प्रस्तुत करनी थी. मामले में अब एएसआई की नई अर्जी पर गुरुवार को हाईकोर्ट में सुनवाई होने की संभावना है.  इसी साल बीते 11 मार्च को हाईकोर्ट ने हिंदू फ्रंट फॉर जस्टिस संगठन के आवेदन पर एएसआई को परिसर का वैज्ञानिक सर्वेक्षण करने का आदेश दिया था. हिंदू- मुस्लिम को पूजा-नमाज की अनुमति पिछले 21 सालों से एएसआई ने हिंदू और मुस्लिम समाज के लिए भोजशाला पूजा और नमाज के लिए विशेष व्यवस्था की है. इसके तहत यहां पर हिंदू समाज को हर मंगलवार को भोजशाला में तक पूजा करने की अनुमति दी गई है. इसी तरह मुसलिम समाज को हर शुक्रवार को इस स्थल पर नमाज अदा करने की अनुमति है. हिंदू फ्रंट फॉर जस्टिस ने अपनी याचिका में एएसआई द्वारा दिए गए इस आदेश को चुनौती दी है.

2013 से लास्ट सेल फोन यूनिट ने नागरिकों के गुम हुए मोबाइल फोन को खोजकर लौटाया, मोबाइल फोन मिलने के बाद लोगों में खुशी की लहर

भोपाल  आए दिन हमें सुनने को मिलता है कि किसी का मोबाइल फोन गुम हो गया है। किसी के हाथ से फोन छीन लिया गया है। कहीं फोन चोरी हो जाता है तो ऐसे में पीड़ित थाना पहुंचते हैं। साइबर क्राइम पुलिस द्वारा अपराध दर्ज किया जाता है पर लोग अपने फोन के मिलने की बात भूल ही जाते हैं। भोपाल में एक नहीं बल्कि सैकड़ों मोबाइल फोन उसके मालिकों को सुरक्षित लौटाए गए हैं। इनकी कीमत सुनकर भी आप चौंक सकते हैं, खोजे गए सभी फोन की कीमत 56 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस कमिश्नर हरी नारायण चोरी मिश्र ने नवभारत टाइम्स डॉट कॉम को बताया कि साइबर अपराध भोपाल की लास्ट सेल फोन यूनिट ने 300 गुम हुए मोबाइल को खोज निकाला है। बाजार में इनकी कीमत 56 लाख रुपए है। इसी तरह बीते पांच सालों में 6337 मोबाइल को बरामद किया जा चुका है। 2013 में शुरू की गई थी लास्ट सेल यूनिट आम नागरिकों के लिए मोबाइल शरीर का अभिन्न अंग बन चुका है। इसके गुम होने पर नागरिक परेशान हो जाते हैं। इसी को देखते हुए साल 2013 से लास्ट सेल फोन यूनिट प्रारंभ की गई। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि नागरिकों की परेशानियों को देखते हुए उनकी सहूलियत के लिए क्राइम ब्रांच भोपाल द्वारा 8 वर्ष पूर्व अनोखी पहल शुरू की गई थी। उनके गुम हुए मोबाइल खोजकर लौटाने का केंद्रीय कृत प्रयास आरंभ किया गया था। इसी के तहत इतनी बड़ी संख्या में मोबाइल फोन उनके मालिकों को सुरक्षित लौटाए गए हैं। अपने फोन मिलने के बाद लोगों में खुशी का माहौल है।

PM Modi बने टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम इंडिया का हिस्सा, BCCI ने दी NAMO-1 स्पेशल जर्सी

नई दिल्ली  टीम इंडिया गुरुवार सुबह बारबाडोस से भारत लौट चुकी है। रोहित ब्रिगेड ने सबसे पहले पीएम मोदी से उनके आवास पर मुलाकात की, जहां बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी और सचिव जय शाह ने उन्हें स्पेशल ‘नमो’ इंडिया जर्सी भेंट की। पीएम मोदी ने रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टी20 विश्व कप विजेता टीम की बारबाडोस से आने पर अपने आवास पर मेजबानी की। मुख्य कोच राहुल द्रविड़ समेत भारतीय टीम के सदस्यों ने पीएम मोदी से बातचीत की। टीम ने प्रधानमंत्री को टी20 विश्व कप ट्रॉफी भी दिखाई। पीएम मोदी से मुलाकात के बाद बीसीसीआई ने ‘एक्स’ पर लिखा, “भारतीय क्रिकेट टीम ने आज भारत के माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आधिकारिक आवास पर मुलाकात की। सर, हम आपके प्रेरक शब्दों और टीम इंडिया को दिए गए आपके अमूल्य समर्थन के लिए आपका हार्दिक आभार व्यक्त करते हैं।” बीसीसीआई ने भी पीएम मोदी के समर्थन की सराहना की। बीसीसीआई ने पोस्ट में लिखा, “भारतीय क्रिकेट टीम ने आज माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आवास पर मुलाकात की। सर, हम आपके प्रेरक शब्दों और टीम इंडिया को दिए गए आपके अमूल्य समर्थन के लिए आपका हार्दिक आभार व्यक्त करते हैं।” मुंबई एयरपोर्ट पहुंचने के बाद टीम वानखेड़े स्टेडियम जाएगी। बीसीसीआई ने नरीमन प्वाइंट से वानखेड़े तक एक किलोमीटर विक्ट्री परेड का आयोजन किया है, जिसके बाद वानखेड़े स्टेडियम में एक भव्य समारोह होगा। मुंबई के इस प्रतिष्ठित स्थल पर बीसीसीआई सचिव जय शाह, जो शनिवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ फाइनल के लिए बारबाडोस में मौजूद थे, भारतीय टीम को एक दशक से अधिक समय में अपनी पहली आईसीसी ट्रॉफी जीतने के लिए 125 करोड़ रुपये का पुरस्कार देंगे।

ट्रॉफी के प्रति पीएम मोदी का यह सम्मान देखकर फैन्स उनको सैल्यूट कर रहे, हर तरफ हो रही तारीफ

नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर टीम इंडिया को आमंत्रित किया था और आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 जीतने के बाद जब भारतीय टीम स्वदेश लौटी, तो अपने व्यस्त कार्यक्रम की शुरुआत इसी काम के साथ की। टीम इंडिया 4 जुलाई तड़के भारत पहुंची, फिर रोहित शर्मा एंड ब्रिगेड टीम होटल गई और उसके बाद पीएम आवास पर गई। रोहित शर्मा टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी लेकर पीएम मोदी से मिलने गए थे और साथ में पूरी टीम भी थी।  हेड कोच राहुल द्रविड़, टीम इंडिया के खिलाड़ी, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) अध्यक्ष रॉजर बिन्नी और बीसीसीआई सेक्रेटरी जय शाह भी इस दौरान पीएम आवास पहुंचे। पीएम ने सभी खिलाड़ियों से बातचीत की और साथ ही पूरे टूर्मामेंट का एक्सपीरियंस भी पूछा। इस दौरान एक चीज ऐसी हुई, जिसके लिए पीएम मोदी की जमकर तारीफ हो रही है। दरअसल जब पीएम मोदी के साथ टीम इंडिया ने ट्रॉफी लेकर फोटो क्लिक करवाई, तो उनके दोनों साइड कप्तान रोहित और हेड कोच राहुल द्रविड़ खड़े थे। रोहित और राहुल ने ट्रॉफी पकड़ रखी थी, जबकि पीएम मोदी ने इन दोनों के हाथ पकड़े हुए थे, उन्होंने ट्रॉफी पर डायरेक्ट हाथ नहीं लगाया। इस फोटो को पीएम मोदी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर भी किया है। इस फोटो को लेकर कमेंट्स भी खूब आ रहे हैं और ट्रॉफी के प्रति पीएम मोदी का यह सम्मान देखकर फैन्स उनको सैल्यूट कर रहे हैं। टीम इंडिया ने बारबाडोस में 29 जून को टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल मैच में साउथ अफ्रीका को सात रनों से हराया था। इस जीत के बाद टीम इंडिया को भारत एक दिन बाद ही लौटना था, लेकिन बेरिल तूफान के चलते भारतीय टीम वहीं फंस गई थी। बीसीसीआई ने खास विमान से भारतीय खिलाड़ियों को स्वदेश लाने का इंतजाम किया।  

भाजपा जिला अध्यक्ष दिलीप पांडे,पतंजलि योगपीठ में इलाज के नाम 2 लाख रुपये से ज्यादा की हुई ठगी

उमरिया  पतंजलि योगपीठ ट्रस्ट में इलाज के नाम धोखाधड़ी कर भाजपा जिला अध्यक्ष उमरिया दिलीप पांडे के साथ 2 लाख रुपये से ज्यादा की ऑनलाइन की ठगी का मामला सामने आया है। इस मामले की शिकायत भाजपा जिला अध्यक्ष के द्वारा पुलिस से की गई है। दरअसल वर्तमान समय में ऑनलाइन ठगी का शिकार होना कोई नई बात नहीं है जाल साज और इस काम में माहिर लोगों के द्वारा तमाम प्रकार के हथकंडे अपनाकर लोगों को अपना शिकार बनाते हैं। इसी तरीके भाजपा जिला अध्यक्ष उमरिया दिलीप पांडे के साथ भी ऑनलाइन फ्रॉड करके 2 लाख 19 हजार 235 की धोखाधड़ी इलाज के नाम पतंजलि योगपीठ ट्रस्ट के नाम से की गई है। भाजपा जिला अध्यक्ष के द्वारा स्थानीय  पुलिस थाना पाली में शिकायत दर्ज कराते हुए पुलिस को बताया कि वह अपने बुजुर्ग माता-पिता के इलाज के लिए पतंजलि योगपीठ ट्रस्ट की वेबसाइट से मोबाइल नंबर निकाला जिसमे अनुराग गौतम नामक व्यक्ति से उनके माता पिता के इलाज के लिए बातचीत की जाने लगी। जबकि वेबसाइट से मिले नंबर का व्यक्ति अपने को वाल्मीकि आचार्य अनुराग गौतम बताता रहा। इस दौरान बातचीत में भाजपा जिला अध्यक्ष श्री पांडे के द्वारा अपने माता-पिता के इलाज के लिए बात की गई। जिसमें वह पतंजलि के नाम अकाउंट नंबर देकर खाते में 60 हजार 600 रुपये डलवाये। इस तरह धीरे-धीरे उसने कुल 2 लाख 19 हजार 235 खाते में डलवाए हैं। लेकिन जब भाजपा जिला अध्यक्ष  पांडे के माता-पिता हरिद्वार स्थित पतंजलि योगपीठ केंद्र पहुंचे तब पतंजलि आश्रम में अनुराग गौतम के द्वारा दिए गए गेट पास को फर्जी बताकर वापस लौटा दिया गया। इस तरीके से भाजपा जिला अध्यक्ष के साथ पतंजलि योगपीठ के नाम ऑनलाइन धोखाधड़ी कर 2,19,235 रुपए की ठगी की गई है। हरिद्वार से लौट के बाद भाजपा जिला अध्यक्ष ने स्थानीय पुलिस थाना पाली में इस पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet