LATEST NEWS

सोशल मीडिया पर मेडिकल ग्रेजुएट परीक्षा के प्रश्नपत्र और उत्तर कुंजी बिक्री के लिए …..

 नई दिल्ली सोशल मीडिया पर मेडिकल परीक्षा के प्रश्नपत्रों की बिक्री की घोषणा करने के एक मामले में केरल की साइबर पुलिस ने गुरुवार को एक केस दर्ज किया है. सोशल मीडिया पर यह घोषणा की गई थी कि विदेशी मेडिकल ग्रेजुएट परीक्षा (एफएमजीई) के प्रश्नपत्र (Question Paper) और उत्तर कुंजी (Answer Key) बिक्री के लिए उपलब्ध हैं. यह मामला ऐसे समय में सामने आया है जब देश में नीट सहित अन्य परीक्षाओं के प्रश्न पत्र लीक होने के मामले सामने आ रहे हैं और कुछ मामलों में सीबीआई की जांच चल रही है. आपको बता दें कि विदेश में एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी करने के बाद, जो लोग भारत में प्रैक्टिस करना चाहते हैं, उन्हें राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित एफएमजीई परीक्षा उत्तीर्ण करना आवश्यक है. टेलीग्राम पर वायरल हुआ था मैसेज  राज्य पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा कि तिरुवनंतपुरम में सिटी साइबर क्राइम पुलिस ने टेलीग्राम समूहों पर 6 जुलाई की परीक्षा के लिए प्रश्नपत्रों की बिक्री का विज्ञापन देने वाले समूहों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि मामला सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) अधिनियम 2024 के तहत दर्ज किया गया है, जो इस कानून के तहत दर्ज होने वाला राज्य में अपनी तरह का पहला मामला है. इस तरह की धोखाधड़ी का पता लगाने के प्रयासों के तहत, पुलिस के साइबर डिवीजन ने विभिन्न टेलीग्राम चैनलों सहित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर 24×7 साइबर गश्त शुरू कर दी है.

नैनीताल में भारी बारिश के चलते सभी स्कूल आज भी बंद

नैनीताल मौसम विभाग द्वारा भारी बारिश की चेतावनी के बाद नैनीताल के स्कूल 5 जुलाई को भी बंद हैं. उत्तराखंड के नैनीताल में मौसम विभाग द्वारा भारी बारिश की चेतावनी जारी किए जाने के बाद शुक्रवार को सभी स्कूलों को बंद रखने का फैसला लिया गया है. मौसम विभाग ने शुक्रवार और शनिवार को नैनीताल जिले के अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश के साथ गरज और बिजली गिरने की भविष्यवाणी की है. नैनीताल के जिला मजिस्ट्रेट द्वारा जारी आदेश के अनुसार, पूर्वानुमान के मद्देनजर, जिले में कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त और निजी स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्र शुक्रवार को भी बंद रहेंगे. जिलाधिकारी वंदना सिंह ने कहा कि मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट को देखते हुए 5 जुलाई (शुक्रवार) को जनपद नैनीताल क्षेत्र अंतर्गत आने वाले सभी शासकीय, अर्द्धशासकीय और निजी विद्यालय (कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाएं) समेत सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों को शैक्षणिक कार्यों हेतु बंद करने के निर्देश दिए गए हैं. उन्होंने कहा कि आदेशों का पालन नहीं किया गया, तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी. प्रशासन ने सभी विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को सतर्क रहने के सख्त निर्देश दिए हैं. मौसम विभाग देहरादून की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 5 और 6 जुलाई को जनपद नैनीताल में कुछ जगह पर भारी बारिश और कहीं-कही गर्जन के साथ-साथ आकाशीय बिजली चमकने की संभावना व्यक्त की गई है. भारी बारिश के चलते कई जगहों पर जबरदस्त जलभराव हुआ, जिसके कारण लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. लंबे जाम ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं. बता दें कि गुरुवार (4 जुलाई 2024) को IMD की ओर से उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी के बाद दो जिलों उधमसिंह नगर और नैनीताल के सभी स्कूलों की छुट्टी कर दी गई थी. पौड़ी, अल्मोड़ा, नैनीताल और उधमसिंह नगर जिले में 4 जुलाई को स्कूलों को बंद करने का फैसला लिया था. जिला प्रशासन की ओर से जारी निर्देश में कहा गया था कि मौसम विज्ञान विभाग की ओर से गुरुवार को भारी बारिश का अंदेशा जताने के साथ ही ‘रेड अलर्ट’ जारी किया गया है. ऐसे में छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दोनों जिलों में आंगनबाड़ी केंद्रों के साथ कक्षा 12वीं तक के सभी सरकारी, अशासकीय और प्राइवेट स्कूलों को बंद करने का फैसला लिया गया है. अपर जिलाधिकारी की ओर से कहा गया कि आदेश का उल्लघंन करने वाले स्कूलों को खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सकती है.  

महाराष्ट्र विधान भवन में आज रोहित, सूर्या, दुबे और यशस्वी को किया जाएगा सम्मानित

मुंबई टी20 ट्रॉफी के साथ टीम इंडिया भारत लौट चुकी है। वतन लौटने पर पूरी टीम का भारत माता की जय और वंदे मातरम की गूंज से स्वागत हुआ। इस धूम के बीच टी20 विश्व चैंपियन भारतीय टीम के मुंबई के चार खिलाड़ियों को आज महाराष्ट्र विधान भवन परिसर में सम्मानित किया जाएगा। भारतीय टीम की यादगार जीत से देश में खुशी का माहौल है। बारबाडोस से टी20 ट्रॉफी जीतकर लौटी भारतीय टीम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने उनके आवास पर पहुंची। यहां से टीम इंडिया ने दिल्ली आईजीआई एयरपोर्ट से मुंबई के लिए उड़ान भरी। मुंबई में टीम इंडिया नरीमन प्वाइंट से वानखेड़े स्टेडियम तक रोड शो के आयोजन में शामिल होगी और उसके बाद वानखेड़े स्टेडियम में उनके लिए सम्मान समारोह रखा गया है। इस बीच जानकारी मिल रही है कि टी20 विश्व चैंपियन भारतीय टीम के मुंबई के चार खिलाड़ियों को शुक्रवार को महाराष्ट्र विधान भवन परिसर में सम्मानित किया जाएगा। कप्तान रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे और यशस्वी जायसवाल भारत की टी20 विश्व कप टीम का हिस्सा थे। यह सभी मुंबई के रहने वाले हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी वहां मौजूद रहेंगे। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे विश्व कप 2023 की फाइनल की हार ने पूरे देश को झकझोर दिया था। सदमा इतना गहरा था कि कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली अपने इमोशंस कंट्रोल नहीं कर पाए। लेकिन कुछ महीनों बाद ही टीम इंडिया ने साबित कर दिया कि वह बस एक खराब दिन था। चैंपियन टीम को किस्मत नहीं, बल्कि उनकी काबिलियत चैंपियन बनाती है। देश 29 जून 2024 की रात जश्न में डूब गया, देश में दिवाली जैसा माहौल छा गया था। दिलचस्प बात यह है कि इस बार भी रोहित-कोहली अपना इमोशंस कंट्रोल नहीं कर पाए, बस फर्क इस बात का था कि इस बार यह आंसू खुशी के थे। हर भारतीय इस जीत के जश्न में डूबा हुआ था, और अब जब भारतीय टीम ट्रॉफी के साथ घर लौटी है, तो दिल्ली से लेकर मुंबई तक उनके भव्य स्वागत का इंतजाम किया गया है।

PM मोदी 13 जुलाई को मुंबई में करेंगे कई परियोजना का शिलान्यास

मुंबई  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 13 जुलाई को मुंबई में विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास करने के वाले हैं। इसके लिए प्रशासन की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। लोकसभा चुनाव के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पहली बार मुंबई का दौरा करेंगे। जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी 13 जुलाई को मुंबई में प्रस्तावित गोरेगांव- मुलुंड लिंक रोड और बोरीवली- ठाणे लिंक रोड के सबवे की आधारशिला रखेंगे। मुंबई में गोरेगांव-मुलुंड लिंक रोड परियोजना के लिए 6,300 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। साथ ही प्रधानमंत्री 1,170 करोड़ रुपये की प्रस्तावित ऑरेंज गेट टू ग्रांट रोड एलिवेटेड रोड परियोजना का भूमि पूजन भी करेंगे। इसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी मुंबई नगर निगम की विभिन्न प्रस्तावित परियोजनाओं का भी शिलान्यास करने वाले हैं। इनमें सड़क कंक्रीटिंग परियोजनाएं, सीवरेज योजनाएं शामिल हैं।      

रूस के हथियार निर्यातक ने भारत में मैंगो आर्मर-पियर्सिंग टैंक राउंड्स का निर्माण शुरू किया

मॉस्को/ नईदिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले हफ्ते रूस का दौरा करने वाले हैं। इससे पहले रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारत को बड़ा तोहफा दिया है। दरअसल, पीएम मोदी की यात्रा से पहले रूस ने ऐलान किया है कि वह भारत में टैंकों के मजबूत कवच को फाड़ने वाले गोलों का निर्माण शुरू कर दिया है। इसे खास तौर पर भारतीय सेना के लिए बनाया जा रहा है। ये गोले किसी भी बख्तरबंद को पलक झपकते फाड़ सकते हैं। इसे भारत रूस के रक्षा संबंधों में मील का पत्थर माना जा रहा है। भारत रूस के बीच रक्षा संबंधों का एक लंबा और ठोस इतिहास है। इसमें भारत में हथियारों और गोला-बारूद का संयुक्त और लाइसेंस के जरिए उत्पादन भी शामिल है। भारत में ‘मैगो शेल’ बना रहा रूस रूसी राज्य के स्वामित्व वाली रक्षा निगम रोस्टेक का हिस्सा रोसोबोरोनएक्सपोर्ट हथियार निर्यातक ने भारत में मैंगो आर्मर-पियर्सिंग टैंक राउंड्स का निर्माण शुरू कर दिया है। निगम ने गुरुवार को एक बयान में कहा कि यह सहयोग भारत के मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत अभियान पहलों के साथ एलाइन किया गया है, जिसमें भारतीय रक्षा उद्योग के सहयोग से रोसोबोरोनएक्सपोर्ट ने कई फैसिलिटी स्थापित की है। आत्मनिर्भर भारत में मदद कर रहा रूस रोस्टेक ने रोसोबोरोनएक्सपोर्ट के महानिदेशक अलेक्जेंडर मिखेव के हवाले से कहा, “मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत पहल के साथ तालमेल बिठाते हुए रूसी-भारतीय सहयोग एक नए मील के पत्थर पर पहुंच गया है। भारतीय रक्षा ढांचे के आधार पर, रोसोबोरोनएक्सपोर्ट ने मैंगो टैंक राउंड के निर्माण के लिए आवश्यक उत्पादन सुविधाएं स्थापित की हैं। यह विकास भारत को प्रौद्योगिकी आत्मसात और उत्पादन संगठन की प्रक्रिया शुरू करने में सक्षम बनाता है।” भारत में रोसोबोरोनएक्सपोर्ट का काम “व्यापक औद्योगिक साझेदारी का एक शानदार उदाहरण” है। संयुक्त हथियार उत्पादन पर रूस का जोर रूस ने कहा है कि इस सहयोगी ढांचे के भीतर, विभिन्न प्रकार के हथियारों से जुड़ी संयुक्त परियोजनाओं को विकसित किया गया है, जो दो अलग-अलग देशों की कंपनियों के बीच सहयोग के एक असाधारण स्तर को प्रदर्शित करता है। इस बीच, रोस्टेक के प्रमुख सर्गेई चेमेजaव ने उसी बयान में कहा कि भारत में रूसी गोला-बारूद के उत्पादन का स्थानीयकरण भविष्य में आगे बढ़ता रहेगा। भारत के साथ रक्षा क्षेत्र में सहयोह बढ़ा रहा रूस चेमेजोव ने कहा, “रोस्टेक के पास मित्र देशों के साथ औद्योगिक साझेदारी का काफी अनुभव है। कई परियोजनाओं में प्रौद्योगिकी हस्तांतरण और विशेषज्ञता साझा करना शामिल है। इस तरह की साझेदारी आयात करने वाले देश को अपना उत्पादन विकसित करने में सक्षम बनाती है, जो एक प्रमुख रक्षा समाधान आपूर्तिकर्ता के रूप में रोस्टेक के लिए एक प्रतिस्पर्धात्मक लाभ है। हम भारत के साथ ऐसी कई परियोजनाओं को लागू करने का इरादा रखते हैं।” इन परियोजनाओं में टी-90 टैंकों, कवच-भेदी सब-कैलिबर प्रोजेक्टाइल से लैस मैंगो शेल और अन्य उन्नत हथियार प्रणालियों का लाइसेंस प्राप्त उत्पादन शामिल है। टैंक भेदी गोले क्या होते हैं? 3VBM17 मैंगो शेल में 3BM42 फिन-स्टेबलाइज्ड आर्मर-पियर्सिंग सब-कैलिबर प्रोजेक्टाइल है, जो समग्र कवच से लैस आधुनिक टैंकों को प्रभावी ढंग से निशाना बनाता है। चेमेज़ोव ने कहा कि भविष्य में, मैंगो राउंड के स्थानीय उत्पादन को सुविधाजनक बनाने के लिए, कंपनी भारत में बारूद निर्माण शुरू करने की योजना बना रही है, जिसे वाहनों को संयुक्त सुरक्षा प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। इसके अलावा, रूसी कंपनी भारत की रक्षा होल्डिंग के आधार पर भारतीय सशस्त्र बलों की क्षमताओं का निर्माण करने के लिए प्रतिबद्ध है।

लोकसभा में बीजेपी को खुली चुनौती देने के बाद राहुल गांधी जल्द गुजरात में अपनी सक्रियता बढ़ा सकते है

अहमदाबाद  कांग्रेस नेता राहुल गांधी जल्द ही गुजरात के मोर्चे पर सक्रिय होंगे। राहुल गांधी ने लोकसभा में नेता विपक्ष के तौर पर बोलते हुए बीजेपी को गुजरात में हराने की चुनौती दी थी। इसके बाद सवाल खड़ा हुआ था कि राहुल गांधी ने बीजेपी को इतनी बड़ी चुनौती कैसे दे दी? अब राहुल गांधी के गुजरात में सक्रिय होने के संकेत मिले हैं। राज्य में हिंदू वाले बयान को लेकर जहां कांग्रेस और बीजेपी आमने-सामने हैं तो वहीं इसी बीच राहुल गांधी गुजरात का पहला दौरा सकते हैं। इसके संकेत पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शक्ति सिंह गोहिल ने दिए हैं। गोहिल ने कहा कि बीजेपी के हमले के दौरान बब्बर शेर की तहत मुकाबला करने वाले कार्यकर्ताओं से मिलने के लिए राहुल गांधी जल्द राज्य का दौरा करेंगे। गोहिल ने कहा कि कांग्रेस दफ्तर के बाहर हुई झड़प के मामले में पुलिस ने एकतरफा कार्रवाई की है। गोहिल ने 6 जुलाई को पूरे राज्य के कार्यकर्ताओं को अहमदाबाद आने की अपील की है। संभावना जताई जा रही है कि अगर अहमदाबद पुलिस बीजेपी कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई नहीं करती है तो राहुल गांधी छह जुलाई को भी अहमदाबाद पहुंच सकते हैं।अहमदाबाद में सात जुलाई को 18 किलोमीटर लंबी भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा निकलनी है। लंबे समय बाद आमना-सामना गुजरात में कांग्रेस तीन दशक से सत्ता से बाहर है, लेकिन राज्य में पिछले कई सालों में ऐसी कोई घटना नहीं हुई। जिसमें दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं के बीच सीधी झड़प हुई हो। अहमदाबाद में कांग्रेस कार्यालय के बाहर पुलिस की मौजूदगी में पथराव हुआ था। 2013 तक ऐसी घटनाएं दोनों पार्टियों की युवा इकाईयों के बीच छात्र राजनीति में होती थीं। कांग्रेस का कहना है कि राहुल गांधी ने हिंदू धर्म को लेकर जो भी कहा है वह एकदम सही है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शक्ति सिंह गोहिल को राहुल गांधी का करीबी माना जाता है। लोकसभा में बीजेपी को क्लीन स्वीप से रोकने और राजकोट अग्निकांड हादसे पर पूरे शहर के बंद करके गोहिल ने अपना कद बढ़ाया है। ऐसा माना जा रहा है कि अब राहुल गांधी सीधे तौर पर गुजरात में अपनी सक्रियता बढ़ा सकते हैं। लोकसभा चुनावों नहीं आए थे लोकसभा चुनावों में राहुल गांधी गुजरात के दौरे पर नहीं आए थे। प्रियंका गांधी ने सिर्फ वलसाड और बनासकांठा में सभाएं की थी। गोहिल के बयान को राजनीतिक हलकों में बड़ी तैयारी से जोड़कर देखा जा रहा है। संभावना है कि राहुल गांधी राज्य में पंचायत चुनावों से पहले पूरी तरह से सक्रिय हो सकते हैं। इसी के साथ कांग्रेस पार्टी के राज्य में नए सिरे से संगठन को मजबूत करने की कवायद भी शुरू हो सकती है। कांग्रेस के एक नेता ने कहा कि आने वाले दिनों में राज्य की दो विधानसभा सीटों पर उप चुनाव होना है। पार्टी दोनों सीटों पर मजबूती से लड़ेगी। माणावदर सीट को पार्टी इंडिया अलांयस के तहत आम आदमी पार्टी के लिए छोड़ सकती है। इसी महीने एंट्री संभव राहुल गांधी ने लोकसभा में बीजेपी को सीधी चुनौती फेंकते हुए कहा था कि हम आपको गुजरात में हराएंगे। उनके बयान का मतलब 2027 के चुनावों से था। गुजरात की 182 सदस्यों वाली विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 92 सीटों का है। कांग्रेस ने पिछले चुनावों में 17 सीटें जीती थीं, हालांकि 2017 के चुनावों में पार्टी ने 77 सीटें जीती थीं। तब बीजेपी पिछले दो दशक में पहली बार दो अंकों पर आ गई थी। बीजेपी को 99 सीटें मिली थी। पार्टी को उस चुनाव में 41.44 फीसदी वोट मिले थे। बीजेपी के खाते में 49.05 प्रतिशत वोट गए थे। राहुल गांधी के नेता विपक्ष बनने के बाद प्रदेश इकाई गुजरात में उनकी सक्रियता बढ़ाना चाहती है। इसकी शुरुआत इसी महीने हो सकती है। चर्चा यह भी है कि राहुल गांधी अपने दौरे में राजकोट टीआरपी गेम जोन के पीड़ितों से मिलने के लिए भी जा सकते हैं। राहुल गांधी अपने दौरों में मोरबी ब्रिज हादसे, वडोदरा हरनी नाव हादसे के पीड़ितों से भी मिलने जा सकते हैं। गुजरात प्रदेश कांग्रेस समिति पीड़ितों को न्याय दिलाने को लेकर बड़े कार्ययोजना पर काम कर रही है। सूत्रों की मानें तो पार्टी आने वाले दिनों के इसका ऐलान कर सकती है। टीम राहुल गांधी का हिस्सा जिग्नेश मेवाणी राजकोट में सक्रिय हैं।  

भारत से बाहर कई देशों में यूपीआई से भुगतान करने की सुविधा, अब दुबई भी हुआ शामिल

नई दिल्ली  संयुक्त अरब अमीरात (United Arab Amirate) और खाड़ी के अन्य देशों में ढेरों भारतीय रहते हैं। इसके साथ ही इन देशों में काफी भारतीय पर्यटक भी जाते हैं। अब इन पर्यटकों को वहां पेमेंट करने में काफी आसानी होगी। दरअसल, अब आसानी से मध्य पूर्व के देश संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में यूपीआई (QR-based Unified Payments Interface (UPI)से भुगतान किया जा सकेगा। इसके लिए नेशनल पेमेंट्स कारपोरेशन ऑफ इंडिया (National Payments Corporation of India) के इंटरनेशनल आर्म एनपीसीआई इंटरनेशनल पेमेंट्स लिमिटेड (NPCI International Payments Ltd (NIPL) ने मिडिल ईस्ट और अफ्रीका की बड़ी डिजिटल कॉमर्स कंपनी नेटवर्क इंटरनेशनल (Network International) के साथ साझेदारी की है। कैसे होगा पेमेंट एनपीसीआई इंटरनेशनल के सीईओ रितेश शुक्ला का कहना है कि अब यूएई में अब भारतीय यात्री या एनआरआई पॉइंट ऑफ सेल मशीन के माध्यम से क्यूआर कोड के जरिए यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) भुगतान कर पाएंगे। उनका कहना है कि यूएई के मर्चेंट्स के बीच यूपीआई पेमेंट की बढ़ती हुई स्वीकार्यता केवल भारतीय यात्रियों के लिए ही नहीं सुविधाजनक होगा, बल्कि यह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इनोवेटिव डिजिटल पेमेंट सॉल्यूशन को भी प्रमोट करेगा। लाखों भारतीय पहुंचते हैं वहां खाड़ी सहयोग परिषद (GCC) में भारतीय यात्रियों का आंकड़ा 98 लाख पहुंचने का अनुमान है। इस साल अकेले यूएई में 53 लाख के करीब भारतीयों के पहुंचने की संभावना है। भारत सरकार, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) और एनपीसीआई इंटरनेशनल मिलकर यूपीआई को वैश्विक मंच पर बढ़ावा देने के लिए काम कर रहे हैं। अब वहां यूपीआई पेमेंट सिस्टम काम करने से भारतीयों को और आसानी होगी। भारत से बाहर कई देशों में चलता है यूपीआई फिलहाल भारत के बाहर नेपाल, श्रीलंका, मॉरीशस, यूएई, सिंगापुर, फ्रांस और भूटान में यूपीआई से भुगतान किया जा सकता है। यूपीआई से डिजिटल भुगतान आसान होने के कारण इसके जरिए होने वाले लेनदेन की संख्या में साल दर साल इजाफा हो रहा है। अरबों ट्रांजेक्शन हो रहे हैं एनपीसीआई के डेटा के मुताबिक, यूपीआई प्लेटफॉर्म पर जून में लेनदेन की संख्या 13.9 अरब थी। इसमें सालाना आधार पर 49 प्रतिशत का इजाफा देखा गया है। इस दौरान यूपीआई से औसत लेनदेन की संख्या प्रतिदिन 463 मिलियन रही और प्रतिदिन औसत 66,903 करोड़ रुपये का लेनदेन हुआ। यूपीआई के लेनदेन में बढ़त की वजह रुपे क्रेडिट कार्ड को यूपीआई से जोड़ना और यूपीआई को विदेशों में भी लॉन्च करना है।

शाहजहांपुर में टमाटर 162, कोलकाता में 152 तो दिल्ली में 120 रुपए किलो में बिका

नई दिल्ली बीते साल की तरह ही इस बार भी टमाटर 200 रुपए के पार पहुंच सकता है। देश के कई इलाकों में बारिश और बाढ़ की वजह से टमाटर समेत कई सब्जियों की सप्लाई पर असर पड़ा है, जिससे टमाटर के साथ-साथ लोगों के किचन में हमेशा विराजमान रहने वाले आलू-प्याज भी भाव खाने लगे हैं। चर्चित अमेरिकी उपन्यासकार और फूड कॉलम राइटर लॉरी कॉल्विन ने एक बार कहा था कि बिना टमाटर के दुनिया उसी तरह है, जैसे बिना तारों के वायलिन। आज भारतीय किचन में बेहद करीने से टमाटर सहेजे जाते हैं। बिना टमाटर के किसी तरीदार सब्जी की कल्पना करना भी मुश्किल है। यूपी के शाहजहांपुर में टमाटर 162 रुपए किलो में बिक रहा है। उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, महानगरों में टमाटर की खुदरा कीमतें कोलकाता में सबसे अधिक 152 रुपए प्रति किलो रहीं। वहीं, दिल्ली में यह प्रति किलो 120 रुपए, चेन्नई में 117 रुपए और मुंबई में 108 रुपए के हिसाब से बिका। बाजारों में आलू 35 से 40 रुपए किलो बिक रहा है तो प्याज भी कहीं-कहीं 45 से 50 रुपए किलो तक बिक रहा है। शाहजहांपुर में सबसे ज्यादा में बिका टमाटर खुदरा टमाटर की अखिल भारतीय औसत कीमत बृहस्पतिवार को 95.58 रुपए प्रति किलो थी। आंकड़ों से पता चलता है कि उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में इसकी सबसे अधिक कीमत 162 रुपये प्रति किलो रही, जबकि राजस्थान के चूरू जिले में न्यूनतम दर 31 रुपए प्रति किलो थी। देश के चार बड़े शहरों के अलावा भी बाकी शहरों में भी टमाटर की कीमतें ऊंची रहीं। गुरुग्राम में टमाटर की खुदरा कीमत 140 रुपए प्रति किलो, बेंगलुरु में 110 रुपए प्रति किलो, वाराणसी में 107 रुपए प्रति किलो, हैदराबाद में 98 रुपए प्रति किलो और भोपाल में 90 रुपए किलो थी। नीचे दिए ग्राफिक से जानिए टमाटर की पैदावार में कौन से राज्य आगे हैं। एक महीने में 158 फीसदी तक बढ़ गए दाम उपभोक्ता मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, 3 जुलाई को टमाटर की औसत कीमत 55.04 रुपए किलो था, जो बीते 3 जून को 34.73 रुपए किलो था। बीते साल 3 जुलाई को टमाटर की कीमत 67.57 रुपए किलो थी। जूलाई खत्म होने के साथ टमाटर की कीमत 67.57 रुपए किलो थी और 2023 अगस्त के पहले हफ्ते में यह बढ़कर 250 रुपए किलो तक जा पहुंचा था। पेट्रोल से दोगुना महंगा हो सकता है टमाटर आज कई खुदरा मार्केट में टमाटर के दाम 100 रुपए के पार पहुंच चुके हैं। अभी इसके महंगे होने की रफ्तार 158 फीसदी है, जिसके और ज्यादा होने के आसार हैं। माना जा रहा है कि अभी बारिश और बाढ़, घटता उत्पादन और सप्लाई में बाधा पहुंचने की वजह से अगस्त तक इसके दाम और बढ़ सकते हैं। यह भी कहा जा रहा है कि अगर यही रफ्तार रही तो यह 200 रुपए किलो के पार भी जा सकता है। यानी पेट्रोल की मौजूदा कीमतों से दोगुने दाम पर टमाटर बिक सकते हैं, क्योंकि पेट्रोल के दाम देश के कई शहरों में 100 रुपए प्रति लीटर के करीब है। बीते साल क्यों 200 के पार पहुंचा था टमाटर बीते साल इसी वक्त टमाटर की कीमतों में बड़ा उछाल देखने को मिला था। दिल्ली-एनसीआर, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, हरियाणा, कर्नाटक और उत्तर प्रदेश में टमाटर की कीमतें काफी बढ़ गई थीं। बेमौसमी घटनाओं और किसानों के ज्यादा रिटर्न देने वाली फसलें उगाने से टमाटर की आपूर्ति अचानक गिर गई थी। इसी वजह से जुलाई के अंत तक खुदरा कीमतें मामूली 20 रुपए प्रति किलो से बढ़कर 200 रुपए प्रति किलो तक पहुंच गईं। वहीं, दिल्ली के मदर डेयरी के सफल रिटेल स्टोर पर टमाटर 259 रुपए किलो बिका था। उस वक्त केंद्र सरकार ने अपनी एजेंसियों को आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और महाराष्ट्र जैसे प्रमुख टमाटर उत्पादक राज्यों में टमाटर खरीदने का निर्देश दिया था। इस साल भी अगर टमाटर के भाव काबू से बाहर जाने लगेंगे तो सरकार ऐसा ही कुछ कर सकती है। नीचे ग्राफिक से समझिए, कहां कितना लाल हुआ टमाटर। जुलाई-अगस्त में क्यों बढ़ जाते हैं टमाटर के भाव टमाटर का उत्पादन आमतौर पर जुलाई-अगस्त और अक्टूबर-नवंबर के दौरान घट जाता है, जिससे बाजार में इसकी पैदावार में कमी आ जाती है। यह कमी टमाटर की मांग और आपूर्ति की चुनौतियों को पूरा नहीं कर पातीं। इसके अलावा, कई राज्यों में बारिश के कारण टमाटर की फसल को नुकसान पहुंचा है। देश के ज्यादातर हिस्सों में भीषण गर्मी की वजह से भी उत्पादन में गिरावट आई। इसके अलावा, पड़ोसी राज्यों से पर्याप्त मात्रा में टमाटर की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। कुछ इलाके ऐसे हैं, जहां इस बार टमाटर की फसल कम लगाई गई थी। पड़ोसी राज्यों से कम आपूर्ति, दक्षिण से मंगाने पर लागत ज्यादा दिल्ली की आजादपुर थोक मंडी और नागपुर के कलमना मार्केट के ट्रांसपोर्टर और कारोबारी लालचंद्र पांडेय ने बताया कि दिल्ली समेत देशभर में हफ्ते भर में टमाटर की कीमतें डेढ़ से दोगुनी हो गई हैं। इसकी वजह कारण हरियाणा और उत्तर प्रदेश से टमाटर की कम आपूर्ति है। टमाटर की आपूर्ति को पूरा करने के लिए दक्षिण के राज्यों से टमाटर मंगाए जा रहे हैं जिससे टमाटर की ढुलाई की लागत बढ़ी है। कई बार किसानों ने सही कीमत नहीं मिलने की वजह से टमाटर की फसल पर कीटनाशकों और उर्वरकों का इस्तेमाल नहीं किया। इससे कई जगहों पर टमाटर की फसल बीमारियों की चपेट में आ गई। इसस टमाटर की पैदावार गिर गई और इसकी कीमतें बढ़ गईं। अभी अगस्त तक ज्यादा राहत नहीं, टमाटर बना रहेगा लाल लालचंद्र पांडेय के अनुसार, टमाटर की नई फसल आने में करीब 2 महीने का वक्त लग सकता है। ऐसे में अगस्त तक दाम में मामूली गिरावट आ सकती है। जुलाई के आखिर तक इसके भाव 200 के पार जा सकते हैं, क्योंकि यह वक्त भीषण बारिश और बाढ़ का भी है। दरअसल, टमाटर के पौधे जब तीन महीने के हो जाते हैं तो इनसे हफ्ते में दो बार टमाटर तोड़ सकते हैं। ये पौधे 1-2 महीने की अवधि तक फसल देते हैं। हालांकि टमाटर की पैदावार उसकी किस्मों, मिट्टी और बारिश पर ज्यादा निर्भर करती है। अगस्त के आखिर से टमाटर के … Read more

AP में आफत की बारिश! भूस्खलन से 7 जिलों में सड़क संपर्क टूटा…कई यात्री फंसे

ईटानगर  अरुणाचल प्रदेश में बारिश के कारण हुए भूस्खलन से कम से कम सात जिलों में सड़क संपर्क टूट गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। भूस्खलन के कारण सियांग, पूर्वी सियांग, ऊपरी सियांग, पश्चिमी सियांग, शि योमी, लेपा रादा और ऊपरी सुबनसिरी जिले प्रभावित हैं। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) में राजमार्ग के सहायक अभियंता गेमर पाडू ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह भूस्खलन के बाद पासीघाट-पंगिन-आलो सड़क पर राष्ट्रीय राजमार्ग-13 का एक हिस्सा अवरुद्ध हो गया। सियांग जिले में लोकपेंग और पांगिन तिराहे की ओर जाने वाले मार्ग पर एक विशाल पत्थर के गिर जाने से सड़क पूरी तरह से अवरुद्ध हो गई। उन्होंने कहा कि हल्के वाहनों के आवागमन के लिए सड़क को साफ किया जा रहा है। भूस्खलन के कारण निगमोई-आलो बाईपास सड़क भी अवरुद्ध हो गई। ऊपरी सियांग जिले की सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी वाई जेरांग ने बताया कि भूस्खलन के कारण टूटिंग उप-मंडल का संपर्क जिले के बाकी हिस्सों से कट गया है। उन्होंने बताया कि मोयिंग और मिगिंग गांवों में 29 जून को कई स्थानों पर भारी भूस्खलन होने के कारण टूटिंग से सड़क संपर्क पूरी तरह से कट गया है। उन्होंने कहा कि टूटिंग जाने वाले यात्री ऊपरी सियांग के जिला मुख्यालय यिंगकिओंग में फंसे हुए हैं। पीडब्ल्यूडी राजमार्ग विभाग के अधिकारी के हवाले से डीआईपीआरओ ने कहा कि यदि मौसम ठीक रहा तो सड़क पर आवागमन को पूरी तरह से बहाल करने में कम से कम एक सप्ताह का समय लगेगा। लगातार बारिश के कारण पश्चिमी सियांग जिले के आलो में जलापूर्ति बाधित हो गई है। अधिकारियों ने बताया कि बाढ़ और भूस्खलन के कारण सियांग जिले के लिकाबाली कस्बे में जलापूर्ति को भी भारी नुकसान पहुंचा है।    

05 जुलाई शुक्रवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

मेष राशि-  आज आपका भाग्य साथ देगा। सभी कार्यों में मनचाहे परिणाम मिलेंगे। नौकरी-बिजनेस में तरक्की के कई अवसर मिलेंगे। व्यावसायिक स्थिति सुदृढ़ होगी। आद अपनी फेवरेट हॉबी के लिए थोड़ा टाइम निकालें। सेल्फ केयर एक्टिविटी में शामिल हों। हेल्दी डाइट लें। रोजाना एक्सरसाइज करें। आज प्रोफेशनल लाइप में आप कार्यों की चुनौतियों को हैंडल करने में सक्षम होंगे। शैक्षिक कार्यों में बड़ी कामयाबी मिलेगी। जीवन की नई शुरुआत के लिए तैयार रहें। पास्ट को भूलकर लाइफ में नए परिवर्तनों को स्वीकार करें। पुरानी गलतियों को न दोहराएं और करियर में नई उपलब्धियां हासिल करने के लिए निरंतर प्रयास करते रहें। अगर आप रिलेशनशिप में हैं तो आज आपको रिश्ते में दबाव महसूस होगा। यह ब्रेक लेने का एक अच्छा समय है। आप सोलो ट्रिप पर जा सकते हैं या खुद के साथ थोड़ा टाइम स्पेंड कर सकते हैं। मेष राशि के सिंगल जातकों को लोगों से मिलना चाहिए। इससे साथी की तलाश पूरी हो सकती है। वृषभ राशि- आज स्वास्थ्य को लेकर मन चिंतित रहेगा। प्रोफेशनल लाइफ में थोड़े बदलाव आएंगे। कार्यों की धीरे-धीरे अच्छे परिणाम मिलेंगे। फैमिली या फ्रेंड्स के साथ ट्रिप के प्लान बनेंगे। लंबे समय से बकाया हुआ धन वापस मिलेगा। आय के कई सोर्स बनेंगे। ऑफिस में सहकर्मियों के साथ अच्छा व्यवहार रखें। पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में किसी को ऐसी बात न कहें, जिससे उनके मन को ठेस पहुंचे। प्रेम और संबंधों के मामले आज आपके लिए कांटेदार हो सकते हैं। यह संभव है कि आपकी और आपके महत्वपूर्ण अन्य की प्राथमिकताएं बिल्कुल अलग हों और आप दोनों कार्य में कूदने के लिए उत्सुक हों, जबकि वे बैठकर बात करेंगे, और चीजों को एक साथ समझेंगे। तनाव बढ़ने की स्थिति में आपको समझौता करने के लिए तैयार रहना चाहिए। गर्म रुख अपनाने से मामलों में मदद नहीं मिलेगी। मिथुन राशि- आज आय के मल्टीपल सोर्स से रुपए-पैसे आएंगे। महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट पर काम करने का अवसर मिलेगा। घर-परिवार में शुभ समाचार मिलेंगे। यात्रा के योग बनेंगे। जीवन में खुशियों का माहौल होगा। प्रॉपर्टी की खरीदारी के कई अवसर मिलेंगे।शैक्षिक कार्यों में अच्छे परिणाम मिलेंगे। करियर में नई उपलब्धियां हासिल करेंगे। लव लाइफ अच्छी रहेगी। पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करेंगे।  आज वातावरण में रोमांस है। आपके समर्पण के साथ आपकी संवेदनशीलता आपको किसी भी बातचीत या अपने प्रिय व्यक्ति से मिलने में बहुत दूर ले जाएगी। रोमांस का स्तर बहुत अच्छा है, इसलिए स्नेह का कोई भी प्रदर्शन आपको निराश नहीं करेगा। जब तक आप कुछ कल्पना छिड़कते हैं, तब तक दूसरा व्यक्ति आपके सतर्क दृष्टिकोण की सराहना करेगा। कर्क राशि- आज आपमें ऊर्जा और आत्मविश्वास भरपूर होगा। पुराने निवेशों से धन लाभ होगा।  ऑफिस में आपके स्किल और टैलेंट की प्रशंसा होगी। फैमिली के साथ वेकेशन का प्लान बना सकते है। जिससे पारिवारिक जीवन में खुशियां ही खुशियां आएंगी। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छे मार्क्स मिलेंगे। आज आप सामाजिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। साथी संग इमोशनल बॉन्ड स्ट्रॉन्ग होगा। जीवन में खुशियों और उत्साह का माहौल होगा। आज आप भाग्य में सुधार की उम्मीद कर सकते हैं। हालांकि आपको उन्हें अपने आत्मविश्वास से अभिभूत नहीं करना चाहिए। आपके भीतर एक जबरदस्त एनर्जी है जो आपको कार्रवाई करने के लिए प्रेरित कर रही है। सावधान रहें कि यह आपके जीवन को इस हद तक ले जाने न दे कि यह अन्य लोगों को भी कंट्रोल करता है। आपको पता नहीं है कि आपकी उपस्थिति का दूसरों पर कितना बड़ा प्रभाव पड़ता है, इसलिए सावधान रहें। सिंह राशि- आप कभी-कभी थोड़े ज्यादा निर्णय लेने वाले भी हो सकते हैं। आप अपने स्वयं के कार्यों पर एक बहुत ही आलोचनात्मक और सटीक दृष्टिकोण रखते हैं। इसके विपरीत, आप अपने महत्वपूर्ण दूसरे की मांग के समान ही हो सकते हैं। आज आप अपने आप को किसी प्रियजन की कमियों के बारे में सोच सकते हैं। स्थिति की गंभीरता को बढ़ा-चढ़ाकर पेश न करें। इस बारे में सोचें कि आप जिन मुद्दों का सामना कर रहे हैं वे वास्तव में कितने महत्वपूर्ण हैं और फिर कॉल करें। नई फिटनेस रूटीन फॉलो करें।  रोजाना योग और एक्सरसाइज करें। हेल्दी लाइफस्टाइल मेंटेन करें। आज अप्रत्याशित खर्च बढ़ेंगे। कुछ लोगों को ऑफिस में कार्यों की अतिरिक्त जिम्मेदारियां मिलेगी। कुछ जातकों को ऑफिशियल ट्रिप का अवसर मिलेगा। प्रॉपर्टी से जुड़े विवादों से मुक्ति मिलेगी। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। सिंगल जातकों की किसी खास व्यक्ति से मुलाकात होगी। कन्या राशि- करियर में सफलता की सीढ़ियां चढ़ेंगे। जीवन के हर क्षेत्र में मनचाही सफलता मिलेगी। प्रोफेशनल लाइफ में नई जिम्मेदारियों के लिए तैयार रहें। काम के सिलसिले में यात्रा के योग बनेंगे। जिससे फैमिली के साथ रहने में थोड़ी मुश्किलें आएंगी। शैक्षिक कार्यों में बड़ी सफलता मिलेगी। शत्रुओं पर जीत हासिल होंगी। नई प्रॉपर्टी की खरीदारी के योग बनेंगे। आज की व्यवस्था कुछ सोची-समझी चुनौतियां लेकर आएगी और कुछ विचारशील प्रतिक्रियाओं की आवश्यकता होगी। एक-दूसरे के लिए आपके प्यार की गहराई को कोई नकार नहीं सकता है, लेकिन आपके पास अभी भी कुछ अनसुलझे मामले हैं जिन पर काम करना है। इसके लिए आपकी ओर से तालमेल की आवश्यकता है, इसलिए आप इसे टाल रहे हैं। अभी रुकिए, क्योंकि हो सकता है कि आप इस समय का आनंद लेने से खुद को रोक रहे हों। तुला राशि- ऑफिस के कार्यों को कड़ी मेहनत और लगन के साथ कंपलीट करें। इससे सभी कार्यों के अच्छे परिणाम मिलेंगे। आज आपको अपनी प्रोफेशनल स्किल को भी बेहतर करने के भरपूर चांस मिलेंगे। फैमिली में मांगलिक कार्यों का आयोजन संभव है। कुछ जातकों को प्रॉपर्टी से जुड़े विवादों को लेकर दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। शैक्षिक कार्यों में अच्छे परिणाम मिलेंगे। लव लाइफ में नए रोमांचक मोड़ आएंगे। यह संभव है कि रहस्य की आभा जो किसी निश्चित व्यक्ति को ढंक दे, वही आपको उनकी ओर खींचे। आज आपको उनसे और ज्यादा परिचित होने का अवसर मिलेगा। उनका पूरा जीवन शक्ति के साथ फूट रहा है और आप खुद को उनके दोस्तों के घेरे में घसीटे जा रहे हैं, इस फैक्ट के बावजूद कि वे काफी संयमित और विवेकपूर्ण होने का आभास दे सकते हैं। वृश्चिक राशि- आज आपका प्रेम जीवन ज्यादा स्थिर और स्थायी महसूस हो सकता है। अगर आप और आपका … Read more

सीबीआई ने पुलिस के दो जवानों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता के तहत दर्ज किया पहला केस

नई दिल्ली सीबीआई ने दिल्ली पुलिस के दो जवानों के खिलाफ नए भारतीय न्याय संहिता के तहत अपनी पहली एफआईआर दर्ज की है। केंद्रीय एजेंसी ने गुरुवार को बताया कि तिहाड़ जेल में बंद एक शख्स की रिहाई में मदद के लिए 10 लाख रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप में यह केस दर्ज किया है। बता दें कि भारतीय न्याय संहिता ने ब्रिटिश काल की भारतीय दंड संहिता (IPC) की जगह ले ली है। सीबीआई ने बताया कि बुधवार शाम को दिल्ली के मौरिस नगर स्थित नारकोटिक्स सेल में तैनात हेड कांस्टेबल रवींद्र ढाका और परवीन सैनी के खिलाफ नए कानून 61(2) के तहत आपराधिक साजिश और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत रिश्वतखोरी के प्रावधानों के तहत केस दर्ज किया गया। आरोपियों ने गलत तरीके से ड्रग्स बरामद करना दिखाया आरोप है कि आरोपी पुलिस जवान तिहाड़ जेल में बंद शिकायतकर्ता के भाई की रिहाई में मदद के लिए 10 लाख रुपये की रिश्वत मांग रहे थे। दरअसल, जेल में बंद शख्स के पास से एनआरएक्स ड्रग्स बरामद हुई थी। पीड़ित शिकायतकर्ता ने सीबीआई को बताया कि ड्रग्स को गलत तरीके से उसके भाई कोशिंदर के पास दिखाया गया है। रवींद्र ढाका और परवीन सैनी ने फर्जी बिल तैयार किया वहीं, सीबीआई ने आरोप लगाया है कि रवींद्र ढाका और परवीन सैनी ने फर्जी बिल तैयार करने और उन्हें सक्षम कोर्ट के सामने पेश करने के लिए शिकायतकर्ता को एनआरएक्स ड्रग्स की जानकारी उपलब्ध कराने के लिए रिश्वत की मांग की थी। सीबीआई ने शिकायतकर्ता को गुप्त रिकॉर्डर के साथ भेजा सीबीआई ने शिकायतकर्ता के दावों की पुष्टि करने के लिए उसे गुप्त रिकॉर्डर के साथ भेजा। आरोपी रवींद्र ढाका ने कथित तौर पर शिकायतकर्ता से कहा कि मामले का जांच अधिकारी 2.50 करोड़ रुपये में समझौता कर लेगा।

यूक्रेन ने रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण इस शहर से अपनी सेना को वापस बुलाने की घोषणा की, रूस के हाथ आया बड़ा शहर

कीव महीनों की लड़ाई के बाद रूसी सेना ने आखिरकार यूक्रेन के डोनेस्क प्रांत का चासिव यार शहर जीत लिया। यूक्रेन ने रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण इस शहर से अपनी सेना को वापस बुलाने की घोषणा की है। जबकि रूस ने कहा है कि उसने बुधवार रात को शहर को अपने नियंत्रण में ले लिया था। इस प्रकार से करीब 29 महीने से जारी लड़ाई में एक और शहर यूक्रेन के हाथ से निकल गया है। इस युद्ध में रूस अभी तक यूक्रेन के 20 प्रतिशत से ज्यादा भूभाग पर कब्जा कर चुका है। अब रूस को कब्जे की लड़ाई में आसानी होगी रूसी सेना के कब्जे में आया चासिव यार शहर रणनीतिक रूप से बहुत महत्वपूर्ण है। इस शहर के हाथ आने से यूक्रेन के दो महत्वपूर्ण शहरों- क्रैमेटो‌र्स्क और स्लोवियांस्क पर कब्जे की लड़ाई में रूस को आसानी होगी। यूक्रेन ने कहा है कि सैनिकों की सुरक्षा के लिए उन्हें वापस बुलाना बेहतर समझा गया, इसलिए चासिव यार को छोड़ने का निर्णय लिया गया। हमारे पर सड़ने के लिए पर्याप्त हथियार नहीं- जेलेंस्की रूस समर्थक यूक्रेन के विद्रोहियों का डोनेस्क के एक हिस्से पर 2014 से कब्जा है। फरवरी 2022 से छिड़े युद्ध के बाद रूसी सेना ने इस प्रांत में अपना कब्जा बढ़ाया है। इस बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा है कि उनकी सेना की 14 ब्रिगेड के पास लड़ने के लिए पर्याप्त हथियार नहीं है। इसका रूस को लाभ हो रहा है।   पश्चिम की मिसाइलों पर भारी पड़ रहा रूसी एस-350 रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि उनका एस-350 एयर डिफेंस सिस्टम पश्चिमी देशों की मिसाइलों का पता लगाने और उन्हें आकाश में ही नष्ट करने में सक्षम है। कहा कि यह सिस्टम पश्चिमी देशों की बैलेस्टिक और क्रूज मिसाइलों को नाकाम करने में सक्षम है। इसके साथ ही यह सिस्टम लड़ाकू विमानों, हेलीकॉप्टर, ड्रोन और 16 इंच तक के हथियार से होने वाले हमलों को भी विफल कर रहा है।

ममता सरकार ने सामूहिक पिटाई की घटनाओं पर चिंता जताते हुए इसकी रोकथाम को 11-सूत्री दिशानिर्देश जारी किए

कोलकाता बंगाल सरकार ने राज्य में सामूहिक पिटाई की एक के बाद एक सामने आ रहीं घटनाओं पर चिंता जताते हुए इसकी रोकथाम को 11-सूत्री दिशानिर्देश जारी किए हैं। मालूम हो कि हाल के दिनों में सिलसिलेवार तरीके से हुईं इन घटनाओं में अब तक छह लोगों की मौत हो चुकी हैं। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इसे लेकर पुलिस विभाग की भूमिका से बेहद नाराज हैं। जारी दिशानिर्देशों में लोगों को कानून अपने हाथों में नहीं लेने के प्रति जागरूक करने, सामूहिक पिटाई पर लगाम कसने के लिए ग्रामीण पुलिस व सिविल वालंटियरों का अधिक से अधिक इस्तेमाल करने व स्थानीय क्लबों की मदद लेने की बात कही गई है। पुलिस को अफवाहों पर कड़ी नजर रखने को कहा गया पुलिस को इंटरनेट मीडिया के माध्यम से फैलने वालीं अफवाहों पर कड़ी नजर रखने को कहा गया है। महिलाओं पर होने वाले अपराधों से सख्ती से निपटने को कहा गया है। ऐसे मामलों में अविलंब कार्रवाई का निर्देश दिया गया है। पिटाई में मारे गए लोगों के परिवार को दो लाख देने की घोषणा राज्य सरकार की ओर से सामूहिक पिटाई में मारे गए लोगों के परिवार को दो-दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता व परिवार के एक सदस्य को होम गार्ड की नौकरी देने की गत मंगलवार को घोषणा की गई थी। मालूम हो कि कोलकाता, पूर्व बर्धमान, जलपाईगुड़ी, नदिया, झाडग्राम और उत्तर 24 परगना जिलों में कहीं बच्चा व मोबाइल चोरी के संदेह में तो कहीं कर्ज नहीं चुकाने पर जमकर पिटाई की गई।

जब बाबा वहां से निकले तो भगदड़ मची, जिससे लोग कुचल कर मर गए, इसमें साजिश जैसी कोई बात नहीं: रामगोपाल

इटावा समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव ने हाथरस की घटना को लेकर कहा कि उनकी नजर में हाथरस की घटना एक हादसा है, हादसे होते रहते हैं। उम्मीद से ज्यादा आस्थावान लोग वहां पर आ गए थे। रामगोपाल ने कहा कि जब बाबा वहां से निकले तो लोगों में भगदड़ मच गई, जिससे लोग कुचल कर मर गए। इसमें साजिश जैसी कोई बात नजर नहीं आती है। वे सैफई में अपने आवास पर गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। रामगोपाल ने कहा कि हादसे में जिन लोगों की मौत हुई है और जो लोग घायल हैं उनके प्रति मेरी सहानुभूति है। सरकार को चाहिए कि उनको मुआवजा भी सही से दे और इलाज भी सही से कराए। आगे कोई ऐसी घटना न हो इसको लेकर कानून बनना चाहिए। उन्होंने कहा कि जो भी आयोजन ऐसे होते हैं सारी व्यवस्थाएं डॉक्टर, बैरिकेडिंग, फायर ब्रिगेड आदि होनी चाहिए। अब सरकार जांच कर रही है। उसके बाद सब कुछ साफ हो जाएगा। बाबा के खिलाफ कार्रवाई के सवाल पर उन्होंने कहा कि इसका कोई औचित्य नहीं है।

भारत के मानव अंतरिक्ष मिशन गगनयान के लिए टीम का किया गया चयन: केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह

नई दिल्ली केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जितेंद्र सिंह ने गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि भारत 2025 तक अंतरिक्ष और गहरे समुद्र में पहला मानव भेजेगा। मंत्री ने कहा, “भारत के मानव अंतरिक्ष मिशन गगनयान के लिए चार अंतरिक्ष यात्रियों – तीन ग्रुप कैप्टन और एक विंग कमांडर का चयन किया गया है।” भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के गगनयान मिशन का लक्ष्य अंतरिक्ष में तीन दिवसीय मानव मिशन भेजना है। मिशन पृथ्वी से 400 किलोमीटर ऊपर परिक्रमा कर वापस लौटेगा। भारतीय वायुसेना के चार ग्रुप कैप्टन – प्रशांत बालकृष्णन नायर, अजीत कृष्णन और अंगद प्रताप तथा विंग कमांडर शुभांशु शुक्ला को 2025 के लिए निर्धारित मिशन के लिए चुना गया है। मंत्री ने यह भी बताया कि “भारत का डीप-सी मिशन 2025 में तीन भारतीयों को गहरे समुद्र में भेजेगा।” पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय (एमओईएस) की पहल ‘समुद्रयान’ के नाम से जानी जाने वाली यह पहल स्वदेशी रूप से विकसित मानवयुक्त पनडुब्बी वाहन मत्स्य 6000 पर सवार होकर मध्य हिंद महासागर में 6,000 मीटर की गहराई तक जाने वाला एक चालक दल अभियान होगा। विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री ने अंतरिक्ष क्षेत्र में भारत की हाल की उपलब्धियों के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि रॉकेट और उपग्रहों को लॉन्च करने के अलावा, अंतरिक्ष क्षेत्र कृषि, बुनियादी ढांचे, संचार, स्वास्थ्य सेवा आदि पर सकारात्मक प्रभाव डालेगा। उन्होंने कहा,“2022 में हमारे पास केवल एक अंतरिक्ष स्टार्टअप था और 2024 में अंतरिक्ष क्षेत्र को निजी भागीदारी के लिए खोलने के बाद हमारे पास लगभग 200 स्टार्टअप होंगे और उनमें से कई की वैश्विक क्षमता है। उन्होंने यह भी बताया कि कुछ ही महीनों में अंतरिक्ष क्षेत्र में 1,000 करोड़ रुपये का निजी क्षेत्र का निवेश आया है।”

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet