LATEST NEWS

देश की पांच ट्र‍िलियन अर्थव्यवस्था बनाने में भरपूर सहयोग देगा मप्र – उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा

Ramnath Kovind: Incidents like Tirupati Tirumala raise doubts about Prasad

भोपाल वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए, मध्य प्रदेश का मौजूदा कीमतों पर राज्य सकल घरेलू उत्पाद 13,63,327 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। यह राज्य की अर्थव्यवस्था के विस्तार दर्शाता है। इसमें उत्पादन, वस्तुओं और सेवाओं के मूल्य दोनों की वृद्धि को शामिल किया गया है। पिछले वित्तीय वर्ष के राज्य सकल घरेलू उत्पाद 12,46,471 करोड़ रुपये से लगभग 9.37 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। आज यहां आर्थिक सर्वेक्षण में स्पष्ट रेखांकित हुआ कि वर्ष 2023-24 के लिए स्थिर कीमतों पर जीएसडीपी 6,60,363 करोड़ रुपये थी, जो पिछले वर्ष के 6,22,908 करोड़ रुपये से ज्यादा है। यह लगभग 6.01 प्रतिशत की वृद्धि है, जो दिखाती है कि मध्यप्रदेश सतत रूप से आर्थिक प्रगति कर रहा है। उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने कहा की आर्थिक सर्वेक्षण मध्यप्रदेश की उत्कृष्ट आर्थिक प्रगति को रेखांकित करता है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश आर्थिक समृद्धि के नये सोपान तय करेगा और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अपेक्षा अनुसार देश की पांच ट्र‍िलियन की अर्थव्यवस्था बनाने भरपूर सहयोग देगा। मध्यप्रदेश में अर्थव्यवस्था बढ़ने के साथ-साथ अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों के विकास एवं सभी वर्गों के उत्थान के लिए के लिए कल्याणकारी योजनाओं और कार्यक्रमों का संचालन हो रहा है। जनजातीय एवं अनुसूचित जाति समाज के आर्थिक एवं सामाजिक सशक्तिकरण के कार्यक्रम, महिलाओं को अधिकार देने, उद्योग एवं व्यापार को बढ़ावा देने के लिए नियमों को सरल बनाकर उनका पालन आसान करने, कृषि में तकनीक का समावेश तथा खाद्य प्रसंस्करण के माध्यम से कृषकों की आय बढ़ाने के उपाय करने जैसे कई प्रयास सुशासन के अप्रतिम उदाहरण बनकर सामने आये हैं। राज्य में साक्ष्य परक एवं डाटा आधारित नीति निर्माण एवं विश्लेषण को अत्यधिक महत्व दिया जा रहा है। मध्यप्रदेश आर्थिक सर्वेक्षण 2023-24 में यह प्रयास स्पष्ट दिखता है। इस बार का आर्थिक सर्वेक्षण प्रदेश की निवेश, निर्यात, उद्योग, विज्ञान एवं सूचना प्रौद्योगिकी, शिक्षा, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों में हुई प्रगति को दर्शाता है। प्रति व्यक्ति आय चार गुना बढ़ी वर्ष 2011-12 से 2023-24 तक मध्यप्रदेश की प्रति व्यक्ति आय राज्य के आर्थिक विकास और समृद्धि की एक अनूठी कहानी कहती है। इस दौरान, प्रति व्यक्ति एनएसडीपी में वृद्धि हुई है, जो राज्य की अर्थव्यवस्था में हुई उल्लेखनीय वृद्धि दर्शाती है। मौजूदा कीमतों पर, प्रति व्यक्ति शुद्ध आय वर्ष 2011-12 में 38,497 रुपये से बढ़कर वर्ष 2023-24 में 1,42,565 रुपये हो गयी है। इसमें लगभग चार गुना की वृद्धि हुई है। मुद्रा स्फीति के समायोजन के बाद स्थिर (2011-12) कीमतों पर भी प्रति व्यक्ति शुद्ध आय ने उल्लेखनीय वृद्धि दिखाई, जो वर्ष 2011-12 में 38,497 रुपये से बढ़कर 2023-24 में 66,441 रुपये हो गयी। यह वृद्धि मुद्रा स्फीति के प्रभावों से परे वास्तविक आर्थिक प्रगति दिखाती है। प्राथमिक क्षेत्र का योगदान 45.53% प्रचलित भावों पर वर्ष 2023-24 में प्राथमिक क्षेत्र का योगदान 45.53% रहा जो इस क्षेत्र की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान है। द्वितीयक क्षेत्र का योगदान 18.47% रहा है और तृतीयक क्षेत्र का प्रचलित भावों पर वर्ष 2023-24 में योगदान 36% रहा है। स्थिर मूल्यों पर यह वर्ष 2023-24 में 39.64% हुआ है, जो सेवा क्षेत्र में मजबूती को दर्शाता है। सेवा क्षेत्र में निरंतर निवेश और सुधार से तृतीयक क्षेत्र द्वारा राज्य की आर्थिक प्रगति में अधिक योगदान की संभावना है। दलहन के उत्पादन में 42.62% की वृद्धि वित्तीय वर्ष 2023-24 में, मध्य प्रदेश में प्रमुख फसलों के उत्पादन में 0.20% की वृद्धि दर्ज की गयी है। दलहन के उत्पादन में 42.62% की वृद्धि हुई, और तिलहन में 7.32% की वृद्धि दर्ज की गयी। सब्जियों का उत्पादन 235.41 लाख मीट्रिक टन से बढ़कर वर्ष 2023-24 में 242.62 लाख मीट्रिक टन हो गया, और फलों का उत्पादन 95.10 लाख मीट्रिक टन से बढ़कर वर्ष 2023-24 में 95.54 लाख मीट्रिक टन हो गया। राजस्व आधिक्य वर्ष 2023-24 में राजस्व आधिक्य राशि रुपए 413 करोड़ रहने का अनुमान है, इसे कोरोना काल की राजस्व घाटे की स्थिति से उबरने एवं मजबूत वित्तीय स्थिति का संकेत हैं। वर्ष 2019-20 से वर्ष 2022-23 के दौरान राज्य करों का हिस्सा जीएसडीपी के प्रतिशत के रूप में 6.16% से बढ़कर 6.20 प्रतिशत हो गया है इस अवधि के दौरान राज्य के अपने कर संग्रह में 12.79% की वार्षिक दर से बढ़ोतरी हुई। प्रधानमंत्री जन धन योजना के माध्यम से प्रदेश में अब तक 4.29 करोड़ से अधिक लाभार्थियों को बैंकिंग की सुविधाओं से लाभान्वित किया है। सरकार द्वारा बैंकिंग सेवाओं को सुलभ एवं कृषि, उद्योग एवं अन्य क्षेत्रों हेतु ऋण विस्तार के प्रयास किए जा रहे, फलस्वरूप वर्ष 2005-06 से वर्ष 2023-24 तक कृषि ऋण में 16.4% सी.ए.जी.आर. की वृद्धि एवं एम.एस.एम.ई. क्षेत्र में 33.85% सी.ए.जी.आर. की वृद्धि हुई है। प्रधानमंत्री आवास योजना—शहरी में प्रदेश में 9.50 लाख आवास स्वीकृत हुए हैं, जिसमें से 7.50 लाख आवास पूरे हो चुके हैं। इसके अलावा 3.56 करोड़ लाभार्थियों को डिजिटल आयुष्मान कार्ड जारी करने वाला देश का पहला राज्य है!पीएम स्वनिधि योजना के प्रथम चरण में 8.30 लाख शहरी पथ विक्रेताओं को 827.85 करोड़ रूपए का ऋण वितरित कर राज्य ने देश में पहला स्थान पर है।  

विपक्ष असत्य, डर, निराशावादी मानसिकता का शिकार हो गया, वह सत्य को असत्य बनाने की कोशिश कर रहा है: निशिकांत दुबे

Our aim is to create a favorable environment for industries in the state: Chief Minister Dr. Yadav

नई दिल्ली लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान गोड्डा से भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने विपक्ष पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कल से आज तक सारे विपक्ष के भाषण को सुना। विपक्ष असत्य, डर, निराशावादी मानसिकता का शिकार हो गया है। वह सत्य को असत्य बनाने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने कहा कि मुस्लिमों की राजनीति करने वाला विपक्ष, आज हिंदू-हिंदू चिल्ला रहा है। जिस लोकसभा सीट से अवधेश प्रसाद जीते हैं, उसका नाम फैजाबाद है, लेकिन किसी ने इसका नाम नहीं लिया, सिर्फ अयोध्या नाम लिया। यही प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा की सबसे बड़ी जीत है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए निशिकांत दुबे ने कहा कि वो संसद में शिवजी की तस्वीर दिखा रहे थे। इतना ही लगाव है, तो मंदिर ही चले जाते। राहुल गांधी को धर्म के बारे में कोई भी जानकारी नहीं है। मैं प्रधानमंत्री मोदी को बधाई देना चाहता हूं कि उन्होंने पूरे देश को संदेश दे दिया कि यह देश हिंदू है, हिंदू राष्ट्र है और मुस्लिमों के नाम पर कोई राजनीति नहीं होगी। निशिकांत दुबे ने कहा कि कहा जाता है कि वर्दी में किसी को प्रणाम नहीं करते हैं। थल सेना प्रमुख की एक फोटो आज के अखबारों में छपी है, इसमें वह वर्दी पहनकर अपनी मां के पैर छू रहे हैं। इससे उनका पावर कम नहीं हो गया। अगर ओम बिरला, पीएम मोदी का पैर छूकर उनको प्रणाम भी कर लेते, तो भी उस कुर्सी की ताकत कम नहीं हो जाती। यही भारतीय संस्कार है। आपसे जो भी बड़ा हैं, उनका अभिवादन करते वक्त पद की मर्यादा की चिंता नहीं करनी चाहिए। राहुल गांधी को भारतीय संस्कृति और सभ्यता के बारे में कुछ नहीं पता है। दरअसल लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अपने भाषण में कहा कि अध्यक्ष ओम बिरला ने शिष्टाचार अभिवादन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को झुककर प्रणाम किया, लेकिन उनसे हाथ मिलाते समय वह मजबूती से खड़े रहे। सोमवार को ओम बिरला ने भी राहुल गांधी की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सदन के नेता हैं। मेरा संस्कार कहता है कि जो बड़े हैं, उनसे झुककर नमस्कार करो और बराबर वालों से सीधे खड़े होकर बात करो।

सात दिन में होगा सड़कों में सुधार : अधिकारी होंगे जवाबदार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सभी विभागों को जनता के प्रति अधिक से अधिक जवाबदेह बनाना हमारा लक्ष्य है। जनता के प्रति अधिक पारदर्शी एवं जवाबदेह कार्य प्रणाली को अपनाते हुए लोक कल्याण के पथ पर निरंतर अग्रसर रहने की दृष्टि से लोक निर्माण विभाग द्वारा तैयार लोकपथ मोबाइल ऐप का लोकार्पण किया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव विधानसभा भवन स्थित मीडिया सेंटर में मोबाइल ऐप- लोक पथ के लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह उपस्थित थे। जन-जन तक पहुंचाएं ऐप की जानकारी मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश की 40 हजार किलोमीटर लंबी सड़कों में आवश्यकतानुसार ऐप से त्वरित रूप से सुधार संभव होगा। विभाग के लिए 7 दिन में सुधार करना चुनौती पूर्ण और साहस का कार्य है। यह विश्वास है कि विभाग नवीनतम तकनीक का उपयोग करते हुए इस नवाचार को सफलतापूर्वक क्रियान्वित करने में सफल होगा। यद्यपि अधिक वर्षा, जल भराव और भारी वाहनों के अधिक आवागमन से सड़कों का क्षतिग्रस्त होना स्वाभाविक है, परंतु विभाग का यह प्रयास होना चाहिए कि सड़कों में गड्ढे हो ही नहीं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मीडिया के साथियों से इस ऐप की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। लोकपथ मोबाइल ऐप सड़क सूचना एवं प्रबंधन प्रणाली के सशक्तिकरण के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। मोबाइल ऐप से आमजन को मार्गों की समस्या बताने की सुविधा मिलेगी और अधिकारियों की जवाबदेही भी सुनिश्चित होगी। लोकपथ मोबाइल ऐप मध्य प्रदेश राज्य इलेक्ट्रॉनिक विकास निगम लिमिटेड द्वारा तैयार किया गया है। लोकपथ मोबाइल ऐप को लोक निर्माण विभाग की वेबसाइट www.mppwd.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर इंस्टॉल किया जा सकता है। मोबाइल फोन में ऐप को खोलकर ऐप में रजिस्टर्ड सड़कों के पॉट होल / पेच का फोटो लेकर डालने पर शिकायत निराकरण के लिए सीधे संबंधित अधिकारी को पहुंच जाएगी। अधिकारी द्वारा सात दिवस की समय सीमा में इस पॉट होल/पेच का सुधार कार्य कर ऐप से निराकरण दर्ज किया जाएगा, जिसकी सूचना मोबाइल पर शिकायतकर्ता को प्राप्त हो जाएगी। दो चरणों में लागू होगी योजना लोक निर्माण विभाग के अधीन प्रदेश के समस्त मरम्मत योग्य राष्ट्रीय राजमार्ग, राज्य मार्ग, मुख्य जिला एवं अन्य जिला व ग्रामीण मार्ग सम्मिलित रहेंगे। यह योजना दो चरणों में लागू की जाएगी। प्रथम चरण मंगलवार 2 जुलाई से आरंभ किया जा रहा है। इसमें राष्ट्रीय राजमार्ग, राज्य राजमार्ग और मुख्य जिला मार्ग शामिल रहेंगे। द्वितीय चरण में प्रथम चरण में सम्मिलित मार्गों के साथ शेष अन्य जिला एवं ग्रामीण मार्गों को शामिल किया जाएगा।  

पाकिस्तान में सुरक्षाबलों ने दो अलग-अलग अभियानों में नौ आतंकवादियों को मार गिराया

इस्लामाबाद पाकिस्तान में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। खैबर पख्तूनख्वा (केपी) प्रांत में सुरक्षाबलों ने दो अलग-अलग अभियानों में नौ आतंकवादियों को मार गिराया है। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तानी सेना की मीडिया शाखा इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने एक बयान में कहा कि सुरक्षाबलों ने खैबर और लक्की मरवत जिलों में खुफिया जानकारी के आधार पर अभियान चलाया। सुरक्षाबलों ने पहले ऑपरेशन के दौरान खैबर जिले के तिराह क्षेत्र में दो आतंकवादी कमांडरों समेत सात आतंकियों को ढेर किया। आईएसपीआर के अनुसार, अभियान के दौरान हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक भी बरामद किए गए हैं। मारे गए सभी आतंकवादी वांछित थे। वहीं लक्की मरवत जिले में एक अलग अभियान में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया। क्षेत्र में मौजूद अन्य आतंकवादियों को खत्म करने के लिए सेना का अभियान जारी है।

राज्यपाल श्री पटेल ने कहा- अधिकारियों के लिए उनका व्यवहार सबसे अधिक महत्वपूर्ण है

भोपाल राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा है कि अधिकारियों के लिए उनका व्यवहार सबसे अधिक महत्वपूर्ण है। सफल अधिकारी बनने सरल, सेवाभावी तथा संवेदनशील रहें। आप सभी की जहाँ भी पदस्थापना हो, जिनसे भी मिलें, सरल भाषा में आत्मीयता से बात करें। गरीबों एवं वंचितों की बेहतरी के लिए काम करना ही प्रशासनिक सेवा की सार्थकता है। राज्यपाल श्री पटेल भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2023 बैच के प्रशिक्षु अधिकारियों को संबोधित कर रहे थे। राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि प्रभावी अधिकारी बनने के लिये सीखने का भाव जरूरी है। पूरे सेवाकाल में सीखते रहें। कार्य क्षेत्रों का सघन दौरा करें। जनता की समस्याओं को गम्भीरता से सुनें और समाधान करें। अधिकारियों तक जनता की एवं जनता तक आपकी पहुँच सुलभ हो। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण व जमीनी अनुभवों में अंतर होता है। व्यवहार में अनेक ऐसी समस्याएं आती हैं जिनका समाधान दिशा-निर्देशों में नहीं मिलता है। आप सभी को इन्हीं समस्याओं और चुनौतियों का समाधान जन-मन की आशा एवं अपेक्षा के अनुरूप करना होगा। राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि आप बहुत सौभाग्यशाली हैं, जिन्हें आजादी के अमृत प्रसंग में जनसेवा तथा देशसेवा का पुनीत अवसर प्राप्त हुआ है। आप सिविल सेवकों की उस पीढ़ी से हैं जो 2047 में देश को विकसित भारत बनाने के परिवर्तन काल के निर्णयकर्ता और साक्षी बनेंगे। राज्यपाल श्री पटेल का महानिदेशक नरोन्हा अकादमी श्री जे.एन. कंसोटिया ने पौधा भेंट कर स्वागत और स्मृति चिन्ह भेंट कर अभिनंदन किया। अकादमी की ओर से प्रशिक्षु अधिकारी श्री शिवम यादव ने प्रशिक्षण काल के अपने अनुभवों को साझा किया। श्रीमती नेहा भारतीय ने प्रशिक्षु अधिकारियों के लिए अकादमी के प्रशिक्षण कार्यक्रम की जानकारी दी। कार्यक्रम में राज्यपाल के प्रमुख सचिव श्री मुकेश चंद गुप्ता, अपर सचिव श्री उमाशंकर भार्गव, विधि अधिकारी श्री उमेश कुमार श्रीवास्तव, प्रशिक्षु अधिकारी और संबंधित मौजूद थे।

इन कानूनों से संबंधित मुद्दे शीर्ष अदालत के समक्ष लंबित हैं, इसलिए इनके बारे में नहीं बोलेंगे : सीजेआई

We will fill the country's reserves but will charge the full price Bharatiya Kisan Sangh 

नई दिल्ली भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) डीवाई चंद्रचूड़ ने कल यानी 1 जुलाई 2024 से लागू हुए तीन नए आपराधिक कानूनों के बारे में कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। दरअसल CJI चंद्रचूड़ दिल्ली में कड़कड़डूमा, शास्त्री पार्क और रोहिणी में तीन न्यायालय भवनों के निर्माण के शिलान्यास समारोह में पहुंचे थे। इस दौरान उनसे नए अधिनियमों से संबंधित एक प्रश्न पूछा गया जिस पर उन्होंने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। सीजेआई ने कहा कि इन कानूनों से संबंधित मुद्दे शीर्ष अदालत के समक्ष लंबित हैं, इसलिए वह इनके बारे में नहीं बोलेंगे। सीजेआई ने कहा, “ये ऐसे मुद्दे हैं जो सर्वोच्च न्यायालय के समक्ष विचाराधीन हैं, और संभवतः अन्य उच्च न्यायालयों के समक्ष भी लंबित हैं। इसलिए, मुझे न्यायालय के समक्ष आने वाली किसी भी बात पर बोलना नहीं चाहिए।” नए आपराधिक कानून सोमवार से देशभर में लागू हो गए। इसी के साथ आपराधिक न्याय प्रणाली में व्यापक बदलाव आ चुका है और औपनिवेशिक काल के कानूनों का अंत हो गया। भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) 2023 और भारतीय साक्ष्य अधिनियम (बीएसए) 2023 सोमवार से पूरे देश में प्रभावी हो गए। इन तीनों कानून ने ब्रिटिश कालीन कानूनों क्रमश: भारतीय दंड संहिता (आईपीसी), दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) और ‘इंडियन एविडेंस एक्ट’ की जगह ली है। हाल ही में सुप्रीम कोर्ट में एक जनहित याचिका (पीआईएल) दायर की गई है जिसमें इन आपराधिक कानूनों की व्यवहार्यता का आकलन करने और उनकी पहचान करने के लिए एक विशेषज्ञ समिति गठित करने के निर्देश जारी करने की मांग की गई है। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने नए आपराधिक कानूनों को चुनौती देने वाली जनहित याचिका पर विचार करने से इनकार करते हुए कहा था कि ये कानून अभी लागू नहीं हैं। 19 मई को सुप्रीम कोर्ट ने नए आपराधिक कानूनों को चुनौती देने वाली एक और जनहित याचिका को यह कहते हुए खारिज कर दिया कि याचिका को लापरवाही से तैयार किया गया था।  

नवनिर्वाचित विधायक राजभवन के बजाय विधानसभा में शपथ दिलाने की मांग कर रहे, गवर्नर से किस बात पर तकरार

कोलकाता पश्चिम बंगाल में सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस के दो नवनिर्वाचित विधायक पिछले चार दिनों से विधानसभा परिसर में धरने पर बैठे हैं। ये विधायक राजभवन के बजाय विधानसभा में शपथ दिलाने की मांग कर रहे हैं, जबकि पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी वी आनंद बोस ने उन्हें राजभवन में शपथ ग्रहण करने के लिए पिछले बुधवार को आमंत्रित किया था। बड़ानगर विधायक सायंतिका बंद्योपाध्याय और भागबंगला विधायक रेयात हुसैन सरकार ने राजभवन में शपथ ग्रहण करने से मना कर दिया है। वे दोनों, लोकसभा चुनाव के साथ हुए राज्य विधानसभा उपचुनाव में निर्वाचित हुए थे। उनका धरना चौथे दिन मंगलवार को भी जारी रहा। इससे पहले, वे 27,28 जून और एक जुलाई को धरना पर बैठे थे। उन्होंने विधानसभा परिसर में डॉ भीम राव आंबेडकर की प्रतिमा के सामने अपना धरना फिर से शुरू किया। वे दोनों यह मांग कर रहे हैं कि राज्यपाल बोस उन्हें सदन में शपथ ग्रहण कराएं ताकि वे विधायक के तौर पर अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर सकें। दोनों नवनिर्वाचित विधायकों ने राजभवन में शपथ ग्रहण करने के राज्यपाल का आमंत्रण स्वीकार करने से इनकार करते हुए दावा किया है कि परंपरा के अनुसार उपचुनाव में जीतने वालों के मामले में, राज्यपाल सदन के स्पीकर या डिप्टी स्पीकर को शपथ दिलाने का दायित्व सौंपते हैं।

मालूम हो कि बीजेपी ने लोकसभा चुनाव के वक्त 400 पार का नारा दिया था, मगर वह 230 सीटों पर सिमट गई: टीएमसी नेता

Chandrashekhar became the District President of Unorganized Workers and Employees Congress.

नई दिल्ली तृणमूल कांग्रेस के सासंद कल्याण बनर्जी का लोकसभा में मंगलवार को अलग अंदाज देखने को मिला। उन्होंने अपने अनोखे अंदाज से सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। टीएमसी नेता ने बड़े ही मजाकिया अंदाज में भाजपा के 400 पार वाले नारे को लेकर तंज कसा। मालूम हो कि बीजेपी ने लोकसभा चुनाव के वक्त 400 पार का नारा दिया था, मगर वह 230 सीटों पर सिमट गई। इसी 400 पार बाले नारे पर तंज कसते हुए कल्याण बनर्जी कित…कित…कित…कित…कित बोलने लगे। जैसे ही सदन में इस तरह की आवाज गूंजी, महुआ मोइत्रा समेत वहां मौजूद कई दूसरे सांसद जोर-जोर से हंसने लगे। कल्याण बनर्जी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अहंकार, नफरत और बदले की भावना ने उनकी लोकप्रियता को कम कर दिया है। उन्होंने कहा, ‘हमने पिछले 10 साल में प्रधानमंत्री से विपक्ष के लिए कभी कोई नम्रतापूर्ण या मीठे शब्द नहीं सुने। विपक्ष के प्रति उनका रवैया इतना द्वेषपूर्ण क्यों है? प्रधानमंत्री के मुंह से कभी भी गैर-भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की तारीफ नहीं सुनने को मिली। हमारा अनुरोध है कि पीएम विपक्ष की तरफ थोड़े विनम्र हो जाएं। समय आ गया है कि सत्तापक्ष आत्मनिरीक्षण करे। इस अहंकार, इस नफरत, इस बदले की भावना ने मोदी की लोकप्रियता को कम कर दिया है। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में जनता से किए गए अपने वादे पूरे नहीं किए हैं।’ ‘एनडीए को करीब 48 प्रतिशत वोट मिले’ तृणमूल कांग्रेस सदस्य ने दावा किया कि इस चुनाव में सत्तारूढ़ एनडीए को जहां करीब 48 प्रतिशत वोट मिले, वहीं पूरे विपक्षी गठबंधन इंडिया को 51 प्रतिशत से अधिक वोट मिले हैं। उन्होंने कहा, ‘आज देश में अस्थिर सरकार है लेकिन मजबूत विपक्ष है। सत्तापक्ष को हर दिन, हर पल याद रखना होगा कि हम अस्थिर हैं और इंडिया गठबंधन ज्यादा मजबूत है। हम अब संसद में भी जोरदार तरीके से बोलेंगे और संसद के बाहर भी राजनीतिक लड़ाई चलेगी। महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव होने दीजिए, डेढ़ वर्ष बाद यह सरकार नहीं रहेगी। आपातकाल की अवधि को छोड़ दें तो मौजूदा प्रधानमंत्री के अलावा किसी अन्य प्रधानमंत्री ने विपक्षी नेताओं पर निशाना साधने के लिए जांच एजेंसियों का दुरुपयेाग इस तरह नहीं किया।’

उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य से देवेंद्र फडणवीस की लिफ्ट में हुई मुलाकात, महाराष्ट्र में कयासों का दौर

महारास्ट्र क्या भाजपा और उद्धव ठाकरे सेना के रिश्तों में सुधार आने लगा है? महाराष्ट्र में विधानसभा का सत्र चालू है और इस दौरान जो वाकये देखने को मिल रहे हैं, उससे ऐसे कयास लग रहे हैं। बीते सप्ताह देवेंद्र फडणवीस और उद्धव ठाकरे की लिफ्ट के बाहर मुलाकात हुई थी। दोनों अच्छे से मिले थे और फिर लिफ्ट में भी बतियाते रहे। दोनों नेता सदन में मुस्कुराते हुए पहुंचे थे और फिर जब उद्धव ठाकरे से इस बाबत पूछा गया तो उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि यह सीक्रेट मीटिंग थी। उन्होंने अपनी बात में भाजपा की कोई आलोचना नहीं की और कहा कि भविष्य में हम लिफ्ट में ही सीक्रेट मीटिंग्स किया करेंगे। ऐसा ही एक वाकया मंगलवार को फिर से हुआ। उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य से देवेंद्र फडणवीस की लिफ्ट में मुलाकात हुई। फिर दोनों हंसते हुए बाहर निकले। इसके बाद उन्हें विधानभवन की लॉबी में भी बात करते हुए देखा गया। डिप्टी सीएम और विपक्ष के लीडर की इस मुलाकात पर दोनों दलों ने कुछ नहीं कहा है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि यह औपचारिक ही था कि मिलने के बाद अभिवादन हुआ। इसका कोई अर्थ नहीं निकाला जा सकता। फिर भी राजनीति में कयास तो लगते ही हैं। दरअसल पिछले कुछ दिनों से उद्धव ठाकरे भाजपा को लेकर उतने हमलावर नहीं हैं। इससे भी इस तरह के कयास लगने लगे हैं। वहीं कुछ राजनीतिक जानकारों का कहना है कि विधानसभा चुनाव से पहले यह दबाव की राजनीति भी हो सकती है। एक तरफ उद्धव खेमा भाजपा नेताओं के साथ मुलाकातों के जरिए शरद पवार की एनसीपी और कांग्रेस पर दबाव बनाना चाहता है ताकि सीट बंटवारे में अच्छे से डील की जा सके। वहीं भाजपा को लगता है कि एकनाथ शिंदे और अजित पवार की सीटों की बढ़ती मांगों को कंट्रोल करने के लिए ऐसे ही दबाव बनाया जा सकता है। वह यह संदेश देना चाहती है कि हमारे पास विकल्प खुले हैं और कभी भी उद्धव ठाकरे के साथ फिर से समझौता किया जा सकता है।    

धनखड़ ने गुस्से में कहा, आप (खरगे) हर बार आसन पर हमला नहीं कर सकते, धनखड़ और खरगे में तीखी नोकझोंक

नई दिल्ली राज्यसभा में मंगलवार को तीखी नोकझोंक के दौरान, सदन के सभापति जगदीप धनखड़ ने कांग्रेस सांसद मल्लिकार्जुन खरगे को खूब फटकार लगाई। सभापति ने उन पर बार-बार आसन का अनादर करने का आरोप लगाया। धनखड़ ने गुस्से में कहा, “आप (खरगे) हर बार आसन पर हमला नहीं कर सकते। आप हर बार आसन का अनादर नहीं कर सकते… आप अचानक खड़े होकर जो कुछ भी कहना चाहते हैं, बोल देते हैं, बिना यह समझे कि मैं क्या कह रहा हूं।” राज्यसभा के सभापति ने आगे कहा, “इस देश और संसदीय लोकतंत्र और राज्यसभा की कार्यवाही के इतिहास में कभी भी आसन के प्रति ऐसी अवहेलना नहीं हुई, जैसी आप लोगों ने की… आपके लिए आत्मचिंतन का समय है… आपकी गरिमा पर कई बार हमला किया गया है… मैंने हमेशा आपकी गरिमा की रक्षा करने की कोशिश की है।” यह टिप्पणी धनखड़ और खरगे के बीच तीखी नोकझोंक के बीच आई। खरगे राज्यसभा में विपक्ष के नेता (एलओपी) हैं। कार्यवाही के दौरान, जब कांग्रेस के जयराम रमेश कुछ कहने के लिए खड़े हुए, तो धनखड़ ने उन पर भी निशाना साधा। धनखड़ ने कहा, “आप इतने बुद्धिमान, इतने प्रतिभाशाली, इतने प्रतिभावान हैं कि आपको तुरंत आकर खरगे की जगह सीट ले लेनी चाहिए। कुल मिलाकर, आप उनका काम कर रहे हैं, उनका (खरगे का) अपमान कर रहे हैं।” उपराष्ट्रपति को जवाब देते हुए खरगे ने सोनिया गांधी की ओर इशारा करते हुए कहा, “जिसने मुझे बनाया, वह यहां बैठी है। कोई जयराम रमेश मुझे नहीं बना सकता।” खरगे ने कहा, “वर्ण व्यवस्था अभी भी आपके दिमाग में है। इसलिए आप रमेश को बहुत बुद्धिमान और मुझे मूर्ख कह रहे हैं।” एक दिन पहले राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकसभा चुनाव के दौरान दिए गए भाषणों की आलोचना की और सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वैचारिक मातृ संगठन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के खिलाफ भी आरोप लगाए। हालांकि सभापति जगदीप धनखड़ ने उनकी ज्यादातर टिप्पणियों को सदन की कार्यवाही से निकाल दिया। धनखड़ ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) का भी बचाव करते हुए इसे राष्ट्र के लिए काम करने वाला संगठन बताया।  

आम तौर पर 8 जुलाई को मॉनसून पूरे देश को कवर करता, लेकिन समय से 6 दिन पहले ही पूरे देश को तर कर रहा मॉनसून

नई दिल्ली भीषण गर्मी के बाद अब मॉनसून पूरे देश को तर कर रहा है। इस बार बीच में मॉनसून भले ही थोड़े दिनों के लिए ठिठक गया था लेकिन जब रफ्तार पकड़ी तो सामान्य समय से 6 दिन पहले ही पूरे भारत को कवर कर लिया। मौसम विभाग के मुताबिक साउथवेस्ट मॉनसून पूरे देश में पहुंच गया है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले चार से पांच दिन तक उत्तर-पश्चिम, पूर्वी और पूर्वोत्तर में भारी बारिश होगी। IMD ने बताया, मॉनसून राजस्थान, हरियाणा और पंजाब की तरफ बढ़ गया है। 2 जुलाई से इन राज्यों में भी बारिश शुरू हो जाएगी। आम तौर पर 8 जुलाई को मॉनसून पूरे देश को कवर करता है। हालांकि इस बार छह दिन पहले ही यह देश के कोने-कोने में पहुंच गया है। वहीं मॉनसून ट्रफ इस समय फिरोजपुर, रोहतक, हरदोई, बलिया, बालुरघाट, कैलाशहर और पूर्व में मणिपुर तक फैली हुई है। बीच में रुक गया था मॉनसून 11 जून के बाद मॉनसून ठिठक गया था। यह 9 दिनों तक महाराष्ट्र में ही रुका रहा और आगे बढ़ने का नाम नहीं ले रहा था। हालांकि 25 जून के बाद एक बार फिर मॉनसूनी हवाओं ने रफ्तार पकड़ी। अब मॉनसून पूरी तरह सक्रिय है और कई राज्यों में मूसलाधार बारिश का सिलसिला जारी है। इसमें दिल्ली, उत्तर प्रदेश, गुजरात और पूर्वोत्तर के राज्य शामिल हैं। वहीं दक्षिणपूर्वी पाकिस्तान के ऊपर एक चक्रवातीय परिसंचरण बना हुआ है। इसके प्रभाव से मध्य और उत्तर पश्चिम भारत में अगले पांच दिनों तक भारी बारिश हो सकती है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुज्फ्फराबाद में चार और 6 जुलाई को भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा 2 जुलाई से 6 जुलाई तक हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान में भारी बारिश का अनुमान है। इसके अलावा पश्चिमी राजस्थान में तीन जुलाई को तेज बारिश हो सकती है। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिन तक भारी बारिश का अनुमान है। 6 जुलाई तक उत्तराखंड में भी मूसलाधार वर्षा का अनुमान है। पश्चिमी उत्तर  प्रदेश में 6 जुलाई तक भारी बारिश हो सकती है। इसके अ लावा 5 और 6 जुलाई को पूर्वी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश का अनुमान है। सिक्किम और पश्चिम बंगाल के उपहिमालयी इलाके में अगले पांच दिनों तक भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में 5 और 6 जुलाई को 20 सेमी तक बारिश हो सकती है। कोंकण गोवा, मध्य महाराष्ट्र में 6 जुलाई तक बारिश होगी।  

देश की अदालतें संविधान के अधीन हैं और उसके तहत ही देशवासियों की सेवा कर रही हैं : डी वाई चंद्रचूड़

नई दिल्ली देश के मुख्य न्यायाधीश (CJI) जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़ ने कहा है कि कोई भी जज संप्रभु शक्ति नहीं हैं बल्कि वे संविधान के अधीन वादियों के सेवक हैं। जस्टिस चंद्रचूड़ ने ये भी कहा कि देश की अदालतें संविधान के अधीन हैं और उसके तहत ही देशवासियों की सेवा कर रही हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि अदालतें और जज सार्वजनिक सेवा प्रदाता हैं। सीजेआई ने कहा कि न्यायालय को संविधान के अलावा किसी और की सेवा नहीं करनी चाहिए, सिवाय फरियादियों के जो उनके पास न्याय के लिए आते हैं। उन्होंने कहा, हमारी अदालतें केवल संप्रभु सत्ता नहीं हैं, बल्कि अनिवार्य रूप से सार्वजनिक सेवा प्रदाता हैं।” सीजेआई दिल्ली के कड़कड़डूमा, शास्त्री पार्क और रोहिणी में अतिरिक्त अदालत भवनों के निर्माण के शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इसका आयोजन दिल्ली हाई कोर्ट ने किया था। जस्टिस चंद्रचूड़ ने कड़कड़डूमा अदालत में हुए एक समारोह में अदालत परिसरों के निर्माण के लिए नींव भी रखीं। बार एंड बेंच की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अपने संबोधन में CJI चंद्रचूड़ ने यह भी बताया कि कैसे सार्वजनिक भवन विकलांग व्यक्तियों के लिए सुलभ होने चाहिए। इस संबंध में, उन्होंने मशहूर वैज्ञानिक स्टीफन हॉकिंग की नई दिल्ली यात्रा से संबंधित एक कहानी भी सुनाई। सीजेआई चंद्रचूड़ ने बताया कि वैज्ञानिक राष्ट्रीय राजधानी में ऐतिहासिक स्मारकों का दौरा करने के इच्छुक थे। दिल्ली की कानून मंत्री आतिशी ने इस मौके पर कहा कि प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में न्याय प्रदान करने के वादों को पूरा करने तथा न्यायपालिका के लिए हरसंभव सहयोग मुहैया कराने के लिए प्रतिबद्ध है। कड़कड़डूमा, शास्त्री पार्क और रोहिणी सेक्टर-26 में तीन अदालत परिसरों के शिलान्यास समारोह में उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार ने पिछले दशक में अदालतों के लिए बजटीय आवंटन चार गुना तक बढ़ाया है। आतिशी ने कहा कि 2014-15 में यह 760 करोड़ रुपये था और पिछले कुछ वर्षों में इसमें लगातार वृद्धि हुई है जिससे यह 2024-25 में चार गुना से ज्यादा बढ़कर करीब 3,000 करोड़ रुपये हो गया है। आतिशी ने कहा कि नयी अदालत इमारतें संविधान में विश्वास और न्याय के लिए उम्मीद दर्शाएंगी। उन्होंने कहा कि यह पूरी परियोजना 1,100 करोड़ रुपये की है। मंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार के कार्यकाल में न्यायिक बुनियादी ढांचे का विस्तार हुआ है जिसमें 2019 में राउज एवेन्यू में 60 अदालत कक्षों का उद्घाटन, साकेत, तीस हजारी और कड़कड़डूमा अदालतों में 144 अदालत कक्ष बनाना तथा दिल्ली उच्च न्यायालय में एक नए ब्लॉक का निर्माण शामिल है। दिल्ली के उपराज्यपाल वी के सक्सेना ने कहा कि तीनों अदालत परिसर हरित भवन होंगे जिसमें वर्षा जल संचयन और सौर ऊर्जा जैसी सुविधाएं होंगी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में न्यायिक प्रणाली को मजबूत करना आवश्यक है।  

जो धर्म का विनाश करता है, धर्म उसका विनाश कर देता है: नूपुर शर्मा

Man assaulted for refusing to become BJP member

नई दिल्ली संसद में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के भाषण को लेकर घमासन मचा हुआ है। भाजपा और हिंदुवादी संगठन कांग्रेस नेता पर हमलावर हैं और उन्हें माफी मांगने को कह रहे हैं। इस बीच भाजपा से निकाली जा चुकीं नूपुर शर्मा ने भी इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया दी है। पैगंबर पर विवादित टिप्पणी की वजह से 2 साल तक सोशल मीडिया से भी गायब रहीं नूपुर शर्मा ने कहा कि जो धर्म का विनाश करता है, धर्म उसका विनाश कर देता है।   नूपुर शर्मा ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘हिंसक हिंदू नहीं बल्कि वो हैं जो हिंदुओं के नरसंहार की बात करते हैं। धर्म एव हतो हन्ति धर्मो रक्षति रक्षितः। तस्माद्धर्मो न हन्तव्यो मा नो धर्मो हतोऽवधीत्।। अर्थात- जो स्वधर्म (हिंदू) विमुख होकर धर्म का विनाश कर देता है, उस का विनाश धर्म कर देता है। जो धर्म की रक्षा करता है, धर्म उसकी रक्षा करता है।’ माना जा रहा है कि नूपुर ने यह बात राहुल गांधी की ओर से दिए गए बयान को लेकर दिया है। हालांकि, उन्होंने राहुल गांधी का नाम नहीं लिया है। नूपुर शर्मा के इस पोस्ट पर उनके समर्थकों ने जमकर राहुल गांधी के खिलाफ भड़ास निकाली है। राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान सोमवार को राहुल गांधी की ओर से दिए गए भाषण को लेकर भाजपा बेहद आक्रामक है और राहुल से माफी की मांग कर रही है। भाजपा का आरोप है कि राहुल ने हिंदुओं को हिंसक बताया जबकि कांग्रेस और विपक्ष की ओर से सफाई दी जा रही है कि उनका आरोप भाजपा पर था। खुद प्रधानमंत्री और गृहमंत्री अमित शाह ने भी संसद में आपत्ति जाहिर की थी। लोकसभा में विपक्ष के नेता गांधी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा में भाग लेते हुए कहा, ‘सभी धर्मों और हमारे सभी महापुरुषों ने अहिंसा और निडरता की बात की है। वे कहते थे कि डरो मत, डराओ मत। शिवजी कहते हैं डरो मत, डराओ मत। वह अहिंसा की बात करते हैं। लेकिन जो लोग अपने आपको हिंदू कहते हैं, वो 24 घंटे हिंसा, नफरत और असत्य की बात करते हैं।’ इस पर सत्तापक्ष के सदस्य अपने स्थान पर खड़े होकर जोरदार तरीके से विरोध जताने लगे। राहुल ने कहा, ‘आप हिंदू हैं ही नहीं। हिंदू धर्म में साफ लिखा है सत्य के साथ खड़ा होना चाहिए, सत्य से पीछे नहीं हटना चाहिए। ये इसलिए चिल्ला रहे हैं, क्योंकि तीर दिल में जाकर लगा है।’  

मारपीट की शिकार पीड़िता ने कहा- मुझे नंगा करके पीटा गया, राज्यपाल से मुलाकात के बाद उन्होंने ये बयान दिया

Those who speak against Rahul Gandhi should be arrested immediately by filing FIR

कोलकाता पश्चिम बंगाल के कूच बिहार में मारपीट की शिकार पीड़िता ने राज्य पुलिस पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि उन्हें न तो बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और न ही उनकी पुलिस पर भरोसा है। अपनी आपबीती सुनाते हुए भाजपा मारपीट की शिकार भाजपा नेता ने कहा कि उन्हें नंगा कर पीटा गया। मंगलवार को राज्यपाल से मुलाकात के बाद उन्होंने ये बयान दिया। शुक्रवार को पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कथित घटना पर मामला दर्ज कर लिया गया है और इस संबंध में कई आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया है। हालांकि इससे पहले तृणमूल (TMC) नेताओं ने अल्पसंख्यक नेता पर हमले के संबंध में भाजपा द्वारा लगाए गए आरोपों को खारिज कर दिया था और दावा किया था कि यह पारिवारिक विवाद का नतीजा है। अब पीड़िता का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा, “टीएमसी के लोगों ने मुझे पीटा। मुझे नंगा करके पीटा गया। मुझे ममता बनर्जी और पुलिस पर भरोसा नहीं है। मैं भाजपा से जुड़ी हुई हूं।” राज्यपाल से मुलाकात के बाद जब उनसे पूछा गया कि उन्हें न्याय मिलने का कितना भरोसा है, तो उन्होंने कहा, “मुझे पूरा भरोसा है।” पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी वी आनंद बोस को पहले उत्तर दिनाजपुर जिले के चोपड़ा में कोड़े मारने की घटना के पीड़ितों से मिलने जाना था, लेकिन मंगलवार सुबह उन्होंने कूचबिहार में पीड़ितों से मुलाकात की। बोस सुबह नई दिल्ली से बागडोगरा पहुंचे और सीधे कूचबिहार चले गए, जहां पीड़ित उनका इंतजार कर रहे थे। एक अधिकारी ने पीटीआई को बताया, “राज्यपाल ने कूचबिहार सर्किट हाउस में पीड़ितों से बातचीत की और उनसे जानकारी जुटाई।”  अधिकारी ने कहा, “चूंकि पीड़ितों ने कूचबिहार में उनसे मिलने की इच्छा जताई है और वे पहले ही यहां पहुंच चुके हैं, इसलिए राज्यपाल उनसे यहीं मिले।” बोस ने सोमवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से एक जोड़े की पिटाई के मामले में रिपोर्ट मांगी थी। कूचबिहार जिले के माथाभांगा के घोक्साडांगा पुलिस स्टेशन में महिला द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, 25 जून को सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस की कुछ महिला कार्यकर्ताओं ने उसे घेर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें निर्वस्त्र कर पीटा गया और करीब एक किलोमीटर तक घसीटा गया। पुलिस ने इस घटना के सिलसिले में सात लोगों को गिरफ्तार किया है। कूचबिहार जिले के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, “10 आरोपियों में से सात को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी तीन की गिरफ्तारी के लिए तलाश जारी है।”  

मौसम विभाग ने बताया- जुलाई के साथ-साथ अगस्त और सितंबर में अच्छी बारिश होने का अनुमान, जून की होगी भरपाई

नई दिल्ली मौसम विभाग ने भारतीय किसानों के लिए एक अच्छी खबर दी है। इसके मुताबिक अगले तीन महीनों में जमकर बरसात होने वाली है। जुलाई के साथ-साथ अगस्त और सितंबर में अच्छी बारिश होने का अनुमान है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक जुलाई की औसत बारिश सामान्य से अधिक होने की संभावना है। गौरतलब है कि मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट आई है। इसमें बताया गया है कि जून महीने में औसत से कम बारिश हुई है। आईएमडी प्रमुख मृत्युंजय महापात्र ने बताया कि पूर्वोत्तर भारत में जून के महीने में 33 प्रतिशत कम बारिश हुई। उन्होंने बताया कि जून के अंत में सिर्फ एक कम दबाव वाला क्षेत्र बना। आम तौर पर महीने में तीन कम दबाव वाले क्षेत्र बनते हैं। मौसम परिस्थितियां अनुकूल नहीं होने के कारण कम दबाव वाले क्षेत्र नहीं बन सके। अगस्त-सितंबर का ला नीना कनेक्शन धनंजय महापात्र ने कहा कि हम जुलाई में मानसून के दौरान अच्छी बारिश की उम्मीद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह लंबी अवधि के औसत (एलपीए) 28.04 सेमी से 106 प्रतिशत अधिक रह सकती है। जून में कम बारिश की खबर के बाद जुलाई, अगस्त और सितंबर में अच्छी बारिश की खबर किसानों को खुशखबरी देने वाली हो सकती है। अगस्त और सितंबर में अच्छी बारिश की वजह बनेगा ला नीना। मौसम वैज्ञानिकों ने भविष्यवाणी की है कि ला नीना के चलते इन दोनों महीनों में खूब बारिश होगी। विशेषज्ञ बताते हैं कि अल नीनो और ला नीनो नाम के दो वेदर कंडीशंस बनती हैं। जहां अल नीनो के दौरान मॉनसून कमजोर पड़ जाता है और बारिश कम होती है। वहीं, ला नीना के दौरान खूब बारिश होती है। जून की होगी भरपाई जून में उम्मीद से कम बारिश होने के चलते किसानों को काफी नुकसान हुआ है। ऐसे में जुलाई में होने वाली अच्छी बारिश उनके लिए किसी वरदान से कम नहीं होगी। एशिया की तीसरी सबसे बड़ी इकॉनमी की ग्रोथ के लिए यह बारिश काफी जरूरी है। इससे चावल, कॉटन, सोयाबीन और गन्ने की फसल को काफी फायदा मिलेगा। मॉनसून अभी तक देश के विभिन्न हिस्सों में पहुंच चुका है। आईएमडी चीफ ने बताया कि बहुत जल्द ही यह राजस्थान, हरियाणा और पंजाब तक भी पहुंच जाएगा। गौरतलब है कि भारत में जून में सामान्य से 11 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई। महापात्र ने जून में सामान्य से कम वर्षा के लिए मौसम प्रणालियों की कमी के कारण देश के उत्तरी और पूर्वी भागों में मानसून की धीमी प्रगति को जिम्मेदार ठहराया।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet