LATEST NEWS

भोपाल में आज फिर दो ग्रीन कॉरिडोर बनाए गए, ब्रेन डेड महेश नामदेव जी का लिवर बंसल हॉस्पिटल में लाया गया

भोपाल भोपाल में आज फिर दो ग्रीन कॉरिडोर बनाए गए। सिद्धांता रेडक्रास हॉस्पिटल में भर्ती ब्रेन डेड पेशेंट महेश नामदेव जी का लिवर बंसल हॉस्पिटल में भर्ती मरीज को और किडनी चिरायु व सिद्धांता रेडक्रास हॉस्पिटल में भर्ती मरीज को ट्रांसप्लांट के लिए ले जाई गई। इसके लिए भोपाल में सिद्धांता रेडक्रास हॉस्पिटल से बंसल हॉस्पिटल और चिरायु हॉस्पिटल के लिए दो अलग-अलग ग्रीन कॉरिडोर बनाए गए हैं महेश नामदेव जी का लिवर बंसल हॉस्पिटल में भर्ती करोंद निवासी 49 वर्षीय मरीज को ट्रांसप्लांट किया जाएगा। मरीज को डॉक्टर ने एक साल पहले लिवर ट्रांसप्लांट सर्जरी की सलाह दी थी। लेकिन, ऑर्गन डोनर नहीं मिलने के कारण सर्जरी नहीं हो पा रही थी। बंसल हॉस्पिटल में मरीज की सर्जरी लिवर ट्रांसप्लांट सर्जन डॉ. गुरसागर सिंह सहोता द्वारा की गई। हार्ट अटैक से ठीक हुए ब्रेन हेम्ब्रेज से ब्रेन डेड हुए महेश जी हेम्ब्रेज के ट्रीटमेंट के लिए आए थे। इलाज के दौरान ब्रेन में ज्यादा ब्लीडिंग होने के कारण वह कोमा में चले गए थे। मंगलवार को वह ब्रेन डेड हो गए। मरीज के परिजनों ने पेशेंट की मेडिकल रिपोर्ट देखने के बाद लिवर, किडनी डोनेट करने की मंशा जाहिर की थी। इसके बाद मेडिकल एक्सपर्ट की कमेटी ने पेशेंट महेश नामदेव जी को ब्रेन डेड घोषित किया। साथ ही स्टेट ऑर्गन एंड टिशू ट्रांसप्लांट आर्गेनाइजेशन (SOTTO) को पेशेंट की रिपोर्ट भेजी गई। SOTTO ने मरीज का लिवर बंसल हॉस्पिटल में भर्ती मरीज को, एक किडनी चिरायु हॉस्पिटल मेडिकल कॉलेज और एक किडनी सिद्धांता रेडक्रास हॉस्पिटल में भर्ती मरीज को ट्रांसप्लांट करने की मंजूरी दी।  

बिना AC दिल्ली-दरभंगा फ्लाइट में यात्रियों का हुआ बुरा हाल, हुई लोगो की तबियत खराब

नई दिल्ली राजधानी दिल्ली में मौसम की मार से लोग परेशान हैं। हीटवेव और वार्म नाइट ने दिल्ली वालों की आफत बढ़ा दी है। गर्मी को लेकर रोज नए-नए रिकॉर्ड बन रहे हैं। ऐसे में दिल्ली से दरभंगा जा रही एक फ्लाइट (SG 486) में यात्रियों को उड़ान भरने से पहले करीब एक घंटे इंतजार करना पड़ा। हैरानी की बात तो यह है कि इस दौरान फ्लाइट में एसी बंद था। एसी के बिना यात्रियों का बुरा हाल हो गया। कई यात्री फ्लाइट में हाथ से पंखा झलते नजर आए। कुछ की तो तबीयत खराब जानकारी के मुताबिक, दिल्ली से दरभंगा जा रहे यात्रियों को फ्लाइट में एक घंटे इंतजार करना पड़ा। इस दौरान एसी न चलने से कई यात्रियों की तबीयत खराब हो गई। फ्लाइट के अंदर का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें ज्यादातर यात्री हाथ से पंखा झलते नजर आ रहे हैं। कुछ हाथ से पसीने पोछ रहे हैं। बिना एसी और ऑक्सीजन के फ्लाइट में थे: यात्री रोहन कुमार नाम के एक यात्री ने बताया, ‘मैं आज स्पाइसजेट की फ्लाइट (SG 486) से दिल्ली से दरभंगा जा रहा था। इन्होंने दिल्ली एयरपोर्ट पर चेक इन करा लिया लेकिन करीब एक घंटे तक एसी ही नहीं चलाया। फ्लाइट के अंदर तापमान करीब 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। सभी यात्रियों को इससे परेशानी हो रही थी। जब फ्लाइट ने उड़ान भरी तब एसी चालू किया गया। हम लोग एक घंटे तक फ्लाइट में बिना एसी और ऑक्सीजन के बैठे थे।’  

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के बेटे अभिजीत मुखर्जी ने कांग्रेस में वापसी की इच्छा प्रकट की

The festival of Janmashtami will be celebrated with enthusiasm, government issued guidelines

नई दिल्ली देश पूर्व राष्ट्रपति और दिग्गज कांग्रेसी रहे दिवंगत प्रणब मुखर्जी के बेटे अभिजीत मुखर्जी ने कांग्रेस में वापसी की अपनी इच्छा प्रकट की है। इसके लिए उन्होंने ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली टीएमसी की कार्य संस्कृति पर भी सवाल उठाया है। आपको बता दें कि  उन्होंने 2021 में कांग्रेस से इस्तीफा देते हुए टीएमसी जॉइन कर ली थी। उन्होंने टीएमसी छोड़ने और कांग्रेस में वापसी की इच्छा प्रकट करते हुए कहा, “टीएमसी की कार्य संस्कृति कांग्रेस से बिल्कुल मेल नहीं खाती है। मैंने सोचा कि अब बहुत हो गया। दिल्ली आने के बाद मैंने कांग्रेस आलाकमान से समय मांगा है।” उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस आलाकमान मुझे तुरंत शामिल होने के लिए कहते हैं तो मैं शामिल हो जाऊंगा। मैं पूरी तरह से स्वतंत्र हूं और कांग्रेस पार्टी में अपना योगदान देने के लिए तैयार हूं।” अभिजीत मुखर्जी ने कहा,”2019 में मैं जिन कारणों से चुनाव हार गया, उनके बारे में जानता हूं। मैं खुलकर इसके बारे में नहीं कह पाऊंगा। आलाकमान भी इसके बारे में जानते हैं। 2.5 साल तक मैंने कांग्रेस द्वारा मुझे जो भी काम दिया गया उसे पूरा किया। लेकिन पार्टी ने मुझे पर्याप्त काम नहीं दिया। चाहे इसके जो भी कारण रहे हों।” आपको बता दें कि उन्होंने 2019 में कांग्रेस के सिंबल पर लोकसभा का चुनाव लड़ा था और उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। प्रणब दा के बेटे ने आगे कहा, ”मुझे धीरे-धीरे एक खास व्यक्ति और एक खास समूह द्वारा हाशिए पर डाल दिया गया। इसी दौरान ममता दीदी ने मुझे बुलाया। मैंने उनसे मिलने का समय मांगा था। उन्होंने मुझे टीएमसी शामिल होने का प्रस्ताव दिया। पार्टी में शामिल होने के बाद मुझे ऐसा कोई काम नहीं मिला। उनकी कार्य संस्कृति ने मुझे निराश नहीं किया, लेकिन कांग्रेस के साथ बिल्कुल भी मेल नहीं खाती है।” टीएमसी की कार्य संस्कृति की आलोचना करते हुए उन्होंने कहा कि मैंने सोचा कि अब बहुत हो गया। इसलिए दिल्ली वापस आने के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने मुझसे अप्रत्यक्ष रूप से पूछा कि मैं चुप क्यों हूं। उन्होंने मुझे सक्रिय होने के लिए कहा। मैंने वरिष्ठ हाईकमान से समय मांगा, शायद मैं एक या दो दिन में उनसे मिल सकूं। अगर वे मुझे तुरंत शामिल होने के लिए कहते हैं, तो मैं कांग्रेस में शामिल हो जाऊंगा।”  

16,500 रुपए चाय का बकाया राशि लेने बैंक के बाहर धरने पर बैठा चाय वाला

Amla police revealed the theft in Andhariya, goods worth 5 lakh 50 thousand recovered, accused arrested.

जौनपुर  जौनपुर जिले से है, जहां पर मंगलवार देर शाम एसबीआई के बैंक मैनेजर शेखर आनंद के स्थानांतरण के बाद विदाई समारोह का आयोजन किया गया था। इस समारोह के दौरान एक चाय विक्रेता ने बैंक मैनेजर पर 16,500 रुपए की चाय की बकाया राशि होने का आरोप लगाते हुए पैसे की मांग की। लेकिन, बैंक मैनेजर ने चाय विक्रेता की मांग को अनसुना कर दिया।  प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पैसा न मिलने पर चाय विक्रेता बैंक के बाहर धरने पर बैठकर हंगामा करने लगा। इस घटना की जानकारी मिलते ही व्यापार मंडल के कुछ पदाधिकारी चाय विक्रेता के समर्थन में वहां पहुंच गए और बकाया पैसे देने की मांग करने लगे। यह मामला बदलापुर थाना क्षेत्र के बरौली वार्ड में स्थित एसबीआई बैंक का है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज अपना 54वां जन्मदिन मना रहे हैं, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कटआउट पर बरसाए फूल

हैदराबाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज अपना 54वां जन्मदिन मना रहे हैं। पूरे देश में कांग्रेस कार्यकर्ता राहुल के जन्मदिन पर जश्न में डूबे हैं। तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद से कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जहां कांग्रेसी कार्यकर्ता क्रेन पर चढ़कर राहुल के भव्य कटआउट पर फूल बरसा रहे हैं। यही नहीं, बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटी और पटाखे भी फोड़े। इसके अलावा, कांग्रेस कार्यकर्ता डांस करते भी नजर आ रहे हैं। इससे पहले तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं थीं। रेड्डी ने ‘एक्स’ पर लिखा, “राहुल गांधी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई! उनका व्यक्तित्व सभी मुश्किलों से लड़ने का है। उनका दृष्टिकोण वंचितों के साथ खड़ा होना है। त्याग उनकी विरासत है और संघर्ष उनका दर्शन है। वह बुद्धिमान हैं और भविष्य के लिए भारत की आकांक्षाओं को पूरा करने वाले एकमात्र नेता हैं।” राहुल गांधी का जन्म 19 जून, 1970 को नई दिल्ली में हुआ था। वह पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी और कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की ज्येष्ठ संतान हैं। वर्तमान में वह उत्तर प्रदेश के रायबरेली से लोकसभा सदस्य हैं। इससे पहले वह केरल के वायनाड से सांसद थे। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं और विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (‘इंडिया’) के कुछ नेताओं ने भी बुधवार को राहुल गांधी को उनके जन्मदिन के अवसर पर बधाई दी। कांग्रेस नेताओं ने राहुल गांधी को कमजोरों की आवाज, संविधान के प्रति अटूट आस्था रखने वाला तथा सत्ता को सच का आईना दिखाने वाला बताया।  

समिति शताब्दी सम्मान से सम्मानित होंगे प‌द्मश्री डॉ. तिवारी और डॉ. संतोष चौबे

भोपाल श्री मध्यभारत हिन्दी साहित्य समिति के प्रतिष्ठित शताब्दी सम्मान के लिए वर्ष 2023 में प्रख्यात साहित्यकार एवं पदमश्री से सम्मानित डॉ विश्वनाथ प्रसाद तिवारी और डॉ. संतोष चौबे को प्रदान किया जाएगा। इसमें साहित्यकारद्वय को एक-एक लाख रुपए की सम्मान निधि और मानपत्र भेंट किया जाएगा। पत्रकार वार्ता में समिति के प्रधानमंत्री अरविंद जवलेकर ने बताया कि डॉ. विश्वनाथ प्रसाद तिवारी सन् 2013 से 2017 तक साहित्य अकादमी के अध्यक्ष रहे। इस पद पर चयनित होने वाले वे हिन्दी के प्रथम लेखक हैं। तिवारी ने महज 28 वर्ष की उम्र में छायावादोत्तर हिन्दी गद्य साहित्य पर आलोचनात्मक ग्रंथ लिखा। भारत सरकार ने उनकी साहित्य साधना के लिए उन्हें वर्ष 2023 में पद्मश्री से सम्मानित किया। प्रादेशिक स्तर पर आईसेक्ट विश्वविद्यालय के कुलाधिपति और वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. संतोष चौबे को भी समिति शताब्दी सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। उपन्यासकार, कहानीकार और कवि होने के साथ डॉ. संतोष चौबे ने अनेक महत्वपूर्ण ग्रंथों का संपादन किया है। समिति शताब्दी से सम्मानित होने वाले साहित्यकारद्वय को शीघ्र आयोजित होने वाले भव्य एवं गरिमापूर्ण समारोह में सम्मानित किया जाएगा। सम्मान समिति के संयोजक डॉ. पुष्पेंद्र दुबे ने बताया कि ‘इसके पूर्व यह सम्मान डॉ. आनंदप्रकाश दीक्षित, डॉ. रामदरश मिश्र, डॉ.प्रभाकर श्रोत्रिय, जी. गोपीनाथन, डॉ. प्रभात कुमार भट्टाचार्य, डॉ.विजय बहादुर सिंह, डॉ. कमकिशोर गोयनका, डॉ. रमेशचंद्र शाह, बलराम, चित्रा मुद्गल, डॉ. दामोदर खड़से, प्रो. रमेश दवे, ज्योत्सना मिलन, डॉ. ज्ञान चतुर्वेदी, डॉ. श्यामसुंदर दुबे, डॉ. जयकुमार जलज, शिवनारायण, डॉ. कृष्ण अग्निहोत्री, श्रीमती मालती जोशी, बी.एल. आच्छा, राजकुमार कुंभज, डॉ. देवेंद्र दीपक और डॉ.अग्नि शेखर को प्रदान किया गया है।’ सम्मान की चयनप्रक्रिया पर समिति के उपसभापति सूर्यकांत नागर ने बात रखी। संचालन प्रचार मंत्री हरेराम वाजपेयी ने किया। इस अवसर पर समिति पदाधिकारी व पत्रकार मौजूद रहे।

रोहित शर्मा और विराट कोहली के निशाने पर पाकिस्तान टीम के कप्तान बाबर आजम का एक वर्ल्ड रिकॉर्ड होगा

नई दिल्ली भारतीय टीम 20 जून को टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सुपर 8 का अपना पहला मुकाबला खेलने उतरेगी। इस मैच में टीम इंडिया की भिड़ंत अफगानिस्तान से होगी, लेकिन ये मुकाबला इसलिए भी खास होगा, क्योंकि भारतीय टीम के ओपनर रोहित शर्मा और विराट कोहली के निशाने पर पाकिस्तान टीम के कप्तान बाबर आजम का एक वर्ल्ड रिकॉर्ड होगा। विराट और रोहित इस मैच में नहीं तो अगले दो मैचों में बाबर आजम के रिकॉर्ड को धराशायी कर सकते हैं, क्योंकि पाकिस्तान की टीम टूर्नामेंट से बाहर है। ऐसे में बाबर आजम आगे रन नहीं बना पाएंगे। दरअसल, ये विश्व रिकॉर्ड मेंस टी20आई क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का है। बाबर आजम एकमात्र बल्लेबाज हैं, जिन्होंने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 4100 से ज्यादा रन बनाए हैं। हालांकि, विराट और रोहित उनसे ज्यादा पीछे नहीं हैं। बाबर आजम ने जहां 4145 रन टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बनाए हैं, तो वहीं विराट कोहली और रोहित शर्मा अब तक 4042-4042 रन बना चुके हैं। इस तरह बाबर आजम से ये दोनों बल्लेबाज 103-103 रन पीछे हैं। जो बल्लेबाज जितनी जल्दी 104 रन बना लेगा, उसके नाम टी20आई में सबसे ज्यादा रन बनाने का विश्व रिकॉर्ड दर्ज हो जाएगा। हालांकि, जब बाबर आजम जब वापसी करेंगे तो वह भी इन बल्लेबाजों से आगे निकल जाएंगे, लेकिन हाल-फिलहाल में पाकिस्तान की कोई भी टी20 सीरीज नहीं है। ऐसे में रोहित शर्मा या विराट कोहली के नाम ये विश्व रिकॉर्ड कुछ समय तक दर्ज रह सकता है। इतना ही नहीं, विराट और रोहित का ये आखिरी टी20 विश्व कप माना जा रहा है। इसके बाद वे टी20आई क्रिकेट में नजर नहीं आएंगे तो फिर बाबर आजम के पास मौका होगा कि वे जल्द इनको पीछे छोड़ दें और एक नया कीर्तिमान अपने नाम कर लें, जो वनडे और टेस्ट क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज है।  

मदरसों में Hindu बच्चों को तालीम का मामला, जवाब देने MP सरकार ने मांगा सात दिन का समय

भोपाल  मध्य प्रदेश के मदरसों में हिंदू बच्चों को तालीम देने के मामले में प्रदेश सरकार की ओर से जवाब दाखिल करने के लिए मुख्य सचिव वीरा राणा  राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के समक्ष उपस्थित नहीं हुईं। आयोग से सात दिन का समय मांगा उन्होंने जवाब देने के लिए आयोग से सात दिन का समय देने का अनुरोध किया है। मुख्य सचिव को आयोग ने दिल्ली तलब किया था। आयोग के अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो ने मुख्य सचिव से पूछा था कि मध्य प्रदेश के 1505 मदरसों में 9427 हिंदू बच्चे कैसे पहुंचे। उन्होंने मदरसों में हिंदू बच्चों को इस्लामी तालीम के पीछे मतांतरण की आशंका भी जताई है। मदरसों, मिशनरी आश्रमों और एनजीओ के संबंध में जानकारी देने को कहा बता दें कि मदरसों, मिशनरी आश्रमों और एनजीओ के संबंध में जानकारी देने के लिए आयोग ने पांच माह पहले जनवरी में भी मुख्य सचिव को तलब किया था, तब उन्होंने आयोग से उपस्थित होने के लिए एक माह का समय मांगा था और पांच माह बीतने के बाद भी वह आयोग के समक्ष उपस्थित नहीं हुईं।    जहां मदरसों में हजारों की संख्या में हिन्दू बच्चों को तालीम दी जा रही है। इस मामले में सख्त रुख अपनाते हुए राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने मुख्य सचिव को दिल्ली तलब किया है। आयोग के द्वारा ऐसी आशंका जताई जा रही है कि मदरसों में हिन्दू बच्चों के बीच इस्लामिक पढ़ाई के साथ कट्टरता फैलाई जा रही है। आपको बता दें कि मुरैना, भिंड और रीवा के मदरसों में हिन्दू बच्चों के पढ़ने के आकड़ें हैरान करने वाले है। मुरैना के मदरसों में सबसे ज्यादा 2068 बच्चे इस्लाम की तालीम ले रहे है। वहीं भिंड में 1812 और रीवा में 1426 बच्चों को इस्लामिक शिक्षा दी जा रही है। बता दें कि आयोग की अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो ने मुख्य सचिव को पत्र लिखकर कई बड़े सवाल पूछे है। उन्होंने पूछा कि मध्य प्रदेश के 1505 मदरसों में हिंदू बच्चे कैसे पहुंचे ? अगर मंगलवार को भी शासन की ओर से कोई जबाव नहीं आता है तो नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। 13 फरवरी 2023 को लोक शिक्षण संचालनालय और आयुक्त पिछड़ा वर्ग ने अल्प संख्यक आयुक्त कल्याण को पत्र लिखकर मामले की रिपोर्ट मांगी थी। बार बार जानकारी मांगने पर भी कोई जानकारी नहीं दी गई। आयोग 18 जनवरी 2024 को प्रदेश के मुख्य सचिव को तलब कर चुके हैं, लेकिन वें अब तक उपस्थित नहीं हुए। ऐसे में एक बार फिर मंगलवार को मुख्य सचिव को दिल्ली बुलाया गया है।

नीरज चोपड़ा ने कहा- पेरिस ओलंपिक के बाद ‘एडक्टर’ में होने वाली तकलीफ के इलाज के लिये डॉक्टरों से सलाह लेंगे

तुर्कु (फिनलैंड) ओलंपिक और विश्व चैम्पियन भारतीय भालाफेंक स्टार नीरज चोपड़ा ने कहा है कि वह पेरिस ओलंपिक के बाद ‘एडक्टर’ (जांघ के भीतरी हिस्से की मांसपेशियों) में होने वाली तकलीफ के इलाज के लिये डॉक्टरों से सलाह लेंगे। एक महीने के ब्रेक के बाद ट्रैक और फील्ड पर लौटे चोपड़ा ने पावो नुरमी खेलों में तीसरे प्रयास में 85.97 मीटर के साथ स्वर्ण पदक हासिल किया। चोपड़ा ने पिछले महीने एहतियात के तौर पर ओस्ट्रावा गोल्डन स्पाइक से नाम वापिस ले लिया था चूंकि वह जांघ के भीतरी हिस्से की मांसपेशी में असहज महसूस कर रहे थे। उन्होंने जीत के बाद कहा, ‘‘आज मौसम अच्छा था और थोड़ी ठंडक थी। अब मैं बेहतर महसूस कर रहा हूं क्योंकि सभी छह थ्रो फेंक सका।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हर साल मुझे एडक्टर में दिक्कत होती है। ओलंपिक के बाद मैं डॉक्टरों से राय लूंगा।’’ पेरिस ओलंपिक में स्वर्ण के दावेदार चोपड़ा ने दो साल पहले इस टूर्नामेंट में 89.30 मीटर के साथ रजत पदक जीता था। उन्होंने सत्र की शुरूआत मई में दोहा डाइमंड लीग में 88.36 मीटर के थ्रो के साथ दूसरे स्थान पर रहकर की। उन्होंने भुवनेश्वर में फेडरेशन कप राष्ट्रीय सीनियर एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में भी भाग लेकर 82.27 मीटर के साथ स्वर्ण पदक जीता। अब वह सात जुलाई को पेरिस डायमंड लीग में भाग लेंगे। पंचकूला में 27 जून से होने वाली राष्ट्रीय अंतर प्रांत एथलेटिक्स में वह नहीं खेलेंगे। वह यूरोप में कोच क्लाउस बर्तोनीज और फिजियो ईशान मारवाहा के साथ तीन अलग अलग स्थानों पर अभ्यास करेंगे। उन्होंने फिनलैंड के कुओर्ताने में तैयारियों का आगाज किया और अब जर्मनी के सारब्रकेन जायेंगे।इसके बाद वह तुर्किये में अभ्यास करेंगे और 28 जुलाई तक वहीं रहेंगे।  

भोजशाला सर्वे के दौरान पांच पाषाण अवशेष मिले, जो स्तंभों और दीवार के टुकड़े हैं

धार  मध्य प्रदेश के धार स्थित भोजशाला के उत्तरी भाग में  भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआइ) की टीम ने सर्वे किया। इस दौरान पांच पाषाण अवशेष मिले, जो स्तंभों और दीवार के टुकड़े हैं। भोजशाला मुक्ति यज्ञ के संयोजक गोपाल शर्मा और याचिकाकर्ता आशीष गोयल ने बताया कि प्रतीक चिह्न स्पष्ट नहीं हैं, इसकी सफाई की जाएगी। उल्लेखनीय है कि सर्वे का यह 90 वां दिन था। इस दौरान छोटे-बड़े मिलाकर करीब 1800 अवशेष मिल चुके हैं। इनमें लगभग 550 बड़े आकार के हैं। 30 मूर्तियां भी मिली हैं, जिनमें अधिकतर खंडित हैं। सर्वे 22 मार्च से शुरू है और 27 जून तक चलेगा। हाई कोर्ट की इंदौर खंडपीठ में मामले की सुनवाई चार जुलाई को होनी है। इसके लिए एएसआइ ने दस्तावेजीकरण का कार्य भी तेज कर दिया है। उधर,  भोजशाला में हिंदू समाज ने हनुमान चालीसा का पाठ किया। दर्शन-पूजन के लिए राजा भोज कल्याण जन कल्याण सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र सिंह पंवार भी पहुंचे। उन्होंने 12 वर्षों के शोध के बाद परमार-पंवार राजवंश पर एक पुस्तक भी लिखी है। पंवार ने कहा कि राजा भोज के काल में भोजशाला की संस्कृत महाविद्यालय के रूप में प्रसिद्धि थी।

NEET परीक्षा याचिकाओं पर SC ने सुनवाई के दौरान काउंसलिंग रोकने और तत्काल सीबीआई जांच का आदेश देने से इन्कार

 नई दिल्ली NEET परीक्षा को लेकर दायर कई याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के दौरान काउंसलिंग रोकने और तत्काल सीबीआई जांच का आदेश देने से इन्कार कर दिया है. जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता की अवकाशकालीन पीठ ने सीबीआई जांच की मांग पर कहा कि बिना दूसरे पक्षों को सुने ये आदेश तुरंत नहीं दिया जा सकता है. सीबीआई जांच पर सुप्रीम कोर्ट ने कही ये बात आज सुनवाई के लिए आई चार याचिकाओं में से एक याचिका में नीट परीक्षा के पेपर लीक की CBI जांच की मांग की गई थी. इस याचिका में बड़े स्तर पर पेपर लीक की घटनाओं का हवाला देते हुए मनमाफिक परीक्षा केंद्र चुनने के लिए अपनाए जा रहे हथकंडों का भी जिक्र है. मसलन, ओडिशा, झारखंड और गुजरात जैसे राज्यों के छात्रों ने NEET परीक्षा देने के लिए गुजरात के गोधरा में एक खास सेंटर चुना था. इन छात्रों ने NEET क्लियर करने और गोधरा में एक ख़ास सेंटर जय जलाराम स्कूल में अपना सेंटर चुनने के लिए 10 लाख रुपए रिश्वत दी थी. नीट को लेकर दाखिल चार अलग-अलग याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट ने NTA को नोटिस जारी किया. पीठ ने इस नोटिस का जवाब 2 हफ्ते में दाखिल करने को कहा है. इन याचिकाओं पर भी 8 जुलाई को अगली सुनवाई मूल याचिका के साथ ही होगी. याचिकाकर्ता ने सीबीआई जांच की मांग की. जिसपर सुप्रीम कोर्ट ने कहा आज ही CBI के जांच के आदेश दे सकते है क्या?? नहीं न, कोर्ट ने फिलहाल इस पर कुछ भी कहने से इनकार किया है. सुप्रीम कोर्ट ने साफ किया की हमने ग्रेस मार्किंग पाए 1563 छात्रों के दुबारा परीक्षा का कोई आदेश नहीं दिया. यह एनटीए का फैसला था कि दोबारा परीक्षा करवाई जाएं. बिहार पेपर लीक मामले में ईओयू के दफ्तर पहुंची छात्रा NEET 2024 प्रश्नपत्रों के पेपर लीक मामले में ईओयू द्वारा भेजे गए नोटिस के जवाब में पहली उम्मीदवार सामने आई है. पटना के दानपुर से ईशा भारती नामक कैंडिडेट ईओयू के दफ्तर पहुंची हैं. अब पुलिस द्वारा छात्रा ने सॉल्वर गैग और पेपर लीक मामले में सवाल जवाब किए जाएंगे. दरअसल, नीट पेपर में धांधली की जांच के दौरान बिहार पुलिस की अब तक छानबीन में सॉल्वर गैंग के पास 13 परीक्षार्थियों के रोल कोड मिले थे. पुलिस ने इन 13 परीक्षार्थियों में से चार को गिरफ्तार कर लिया था, बाकी 9 परीक्षार्थियों को EOU ने नोटिस भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया था. इनमें से पटना से ईशा भारती पूछताछ के लिए पहुंच गई हैं.  

लापता शिक्षक का शव मिला, पत्‍नी ने एक दिन पहले दर्ज करवाई थी गुमशुदगी, हत्‍या की आशंका

Special meeting program on Raksha Bandhan festival in Netaji Subhash Chandra Bose Central Jail

मुरैना जौरा कस्बे से सात दिन पहले लापता हुए शिक्षक का मंगलवार को सरायछाैला थाना क्षेत्र के बीहड़ों में शव मिला है। शिक्षक की पत्नी ने एक दिन पहले ही गुमशुदगी का केस दर्ज करवाया था, जबकि जो शव मिला है वह चार से पांच दिन पुराना है। पुलिस शिक्षक की हत्या होने की आशंका से भी इंकार नहीं कर रही है। जौरा के इस्लामपुरा में रहने वाले 42 वर्षीय नीरज खटीक सरकारी स्कूल में शिक्षक हैं। चिन्नौनी गांव के मूल निवासी नीरज खटीक 11 जून को शिक्षक घर से निकले और उसके बाद लौटकर नहीं पहुंचे। स्वजन ने पहले तो नाते-रिश्तेदारों के यहां तलाशा, लेकिन कहीं अता-पता नहीं लगा तो शिक्षक की पत्नी पिंकी खटीक सोमवार को जौरा थाने में पहुंची। जौरा पुलिस ने गुमशुदगी का केस दर्ज कर लिया। दूसरे ही दिन मंगलवार की दोपहर शिक्षक का शव सरायछौला थाना क्षेत्र के देवपुरी मंदिर से थोड़ी दूर सैयद दरगाह से 50 मीटर पीछे चंबल के बीहड़ों में मिला। बीहड़ में बकरी चरा रहे एक चरवाहे की नजर शव पर पड़ी और पुलिस को सूचना दी। शव के बटुए में मिले आधार कार्ड से मृतक शिक्षक की पहचान हुई। शिक्षक का शव चार से पांच दिन पुराना होने के कारण बुरी तरह गल चुका था। जिस हालत में शव मिला है, उससे हत्या करके शव बीहड़ में फेंके जाने का अंदेशा लग रहा है। शव पर कहीं भी चोट जैसे निशान नजर नहीं आ रहे। पुलिस ने शव को ग्वालियर मेडिकल कालेज में पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है, जिससे शिक्षक की मौत के सही कारण सामने आ सकें। जौरा व सरायछौला थाना पुलिस अपने-अपने स्तर से मामले की जांच में जुटी हैं।

राशन और सब्जियों की बढ़ती कीमतों से आम आदमी के रसोई का बजट गड़बड़ा गया

 इंदौर  राशन और सब्जियों की बढ़ती कीमतों से आम आदमी के रसोई का बजट गड़बड़ा गया है। आटा-दाल और सब्जियों की महंगाई मध्यमवर्ग को खासा परेशान कर रही है। मध्य प्रदेश में सबसे ज्यादा उपयोग की जाने वाली तुवर दाल 200 रुपये किलो तक बिक रही है और मूंग दाल भी सवा सौ रुपये की सीमा को लांघ चुकी है। गर्मी का मौसम नए गेहूं की आवक का होता है, लेकिन इस मौसम में महंगे हुए आटे ने भी लोगों को परेशान कर दिया है। थाली को मंहगी करने में आलू-प्याज भी आटे-दाल का साथ बखूबी निभा रहे हैं। हालांकि तेल और शक्कर ने कुछ राहत दी है। मंगलवार को इंदौर के खेरची बाजार में सामान्य क्वालिटी का आटा 30 से 31 रुपये किलो और मध्यम क्वालिटी के आलू-प्याज भी 35-40 रुपये किलो बिके। बीते साल इन्हीं दिनों से तुलना की जाए तो सामान्य थाली की महंगाई लोगों को हैरान कर रही है। बीते जून में इंदौर और प्रदेश के आम खेरची बाजार में गेहूं का आटा 27 रुपये प्रति किलो जबकि दालें 80 से 150 रुपये प्रति किलो के दाम पर बिक रही थी। आम चुनाव के मौसम में खाद्य पदार्थों की बढ़ी हुई महंगाई सिस्टम पर भी सवाल खड़ा कर रही है। आलू-प्याज के दाम भी बीते साल जून में मौजूदा दामों के मुकाबले करीब आधे थे। दो दिन में 50 रुपये बढ़ा आटा आटा के थोक कारोबारी मुकेश चौहान के अनुसार दो दिन में थोक बाजार में आटा के दाम 50 रुपये प्रति क्विंटल तक बढ़े हैं। मंगलवार को थोक बाजार में ही आटा 2950 से 3000 रुपये पहुंच गया। यानी खेरची में अभी ओर महंगा होने वाला है। तीन हजार रुपये क्विंटल के पार आटा के भाव होना सामान्य नहीं माना जाता। बीते साल दीवाली के आसपास आटा तीन हजार रुपये से ऊपर बिका तो सरकार ने नियंत्रण के कदम उठाए थे। अभी त्योहार की मांग भी नहीं है लेकिन नई फसल के गेहूं की मंडियों में आवक कम है ऐसे में दाम बढ़ रहे हैं। विदेशी दाल के भरोसे हम इंदौर व प्रदेश के खेरची बाजार में तुवर दाल 180 से 200 रुपये किलो बिक रही है। चना दाल 86 से 110 रुपये किलो और मूंग दाल 105 से 130 रुपये किलो तक बिक रही है। सबसे सस्ती दालों में शुमार होने वाली मसूर दाल के दाम भी 85 से 100 रुपये किलो तक पहुंच गए हैं। दलहन के आयातक अरुण दोषी के अनुसार बीते वर्ष के तुवर दाल उपभोक्ता के लिए करीब 60 रुपये किलो और चना दाल भी 30 रुपये किलो तक महंगी हुई है। देश में दलहन का उत्पादन कम हुआ है। भारत दालों के आयात पर निर्भर है। देश की कमी का लाभ उठाते हुए प्रमुख निर्यातक म्यांमार के साथ अफ्रीकी देशों और आस्ट्रेलिया व कनाडा के उत्पादकों ने दाम बढ़ा दिए हैं। ऐसे में महंगाई बढ़ रही है। खेरची बाजार में दालों पर प्रति किलो पर 25 रुपये प्रति किलो तक का मुनाफा कारोबारी वसूल रहे हैं। तेल-शक्कर ही दाम ही स्थिर एक ओर आटा-दाल-सब्जियां सब महंगे हुए हैं लेकिन शक्कर (चीनी) और खाद्य तेल ने ही इस साल परेशान नहीं किया है। खेरची बाजार में रसोई की इन दोनों जरुरी वस्तुओं के दाम स्थिर हैं। शक्कर खेरची बाजार में 43 रुपये किलो और सोयाबीन तेल के दाम 105 से 110 रुपये लीटर है। इन दोनों ही वस्तुओं के दाम बीते वर्ष जून में भी इसी स्तर पर थे। चावल के निर्यात पर भी सरकार ने नियंत्रण लगा दिया है। किस्में भी बहुत है इसलिए हर 40 रुपये से 125 रुपये तक हर दाम पर चावल उपभोक्ता को मिल रहा है। बढ़ते दामों पर नजर तुवर दाल – 180 – 200 मूंग दाल – 105 – 130 चना दाल – 90 – 110 उड़द दाल – 140 – 150 आटा – 30 आलू – 35 – 50 प्याज – 35 – 50 टमाटर – 60

टीम का T20 वर्ल्ड कप में खराब प्रदर्शन केन विलियमसन ने छोड़ी न्यूजीलैंड की कप्तानी… सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट भी ठुकराया

President Jitu Patwari organized a class for the leaders carrying the convoy.

वेलिंग्टन T20 World Cup 2024 के सुपर 8 में जगह बनाने से चूकी न्यूजीलैंड की टीम के कप्तान केन विलियमसन ने एक बड़ा फैसला किया है। कीवी कप्तान केन विलियमसन ने न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट को ठुकरा दिया है। इसके अलावा वे व्हाइट बॉल टीम की कप्तानी से भी हट गए हैं। टेस्ट कप्तानी वे पहले ही छोड़ चुके हैं। सालाना अनुबंध को ठुकराने और कप्तानी छोड़ने से ये क्या ये पता चलता है कि वे रिटायरमेंट लेने वाले हैं? इसका जवाब नहीं के रूप में है, क्योंकि केन विलियमसन अभी भी न्यूजीलैंड के लिए तीनों फॉर्मेट खेलने के लिए तैयार हैं। केन विलियमसन ने तीनों प्रारूपों में न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के प्रति अपनी दीर्घकालिक प्रतिबद्धता पर फिर से जोर दिया है। यहां तक कि उन्होंने 2024-25 वर्ष के लिए केंद्रीय अनुबंध को अस्वीकार किया है और 350 से अधिक अंतरराष्ट्रीय मैचों के अनुभवी खिलाड़ी ने केंद्रीय अनुबंध से अपना नाम वापस लिया है और वे व्हाइट बॉल टीमों की कप्तानी भी छोड़ देंगे। इस कदम से उनको ये फायदा होगा कि वे अपने अंतरराष्ट्रीय करियर को आगे बढ़ा सकेंगे। जनवरी 2024 को छोड़ दें तो वे न्यूजीलैंड के लिए हर समय उपलब्ध रहे हैं। टी20 वर्ल्ड कप में भी वे खेले।   आपको बता दें, न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि वे ब्लैककैप्स के लिए अगले 8 टेस्ट मैचों में खेलते नजर आएंगे, जो आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के तहत खेले जाने हैं। अगले साल फरवरी-मार्च में पाकिस्तान में होने वाली आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में भी वे न्यूजीलैंड के लिए बतौर बल्लेबाज खेलने उतरेंगे। न्यूजीलैंड क्रिकेट यानी एनजेडसी केंद्रीय अनुबंध की पेशकश वाले खिलाड़ियों को ब्लैककैप्स और घरेलू सुपर स्मैश प्रतियोगिता दोनों के लिए उपलब्ध रहने के लिए प्रतिबद्ध होना होगा। हालांकि, विलियमसन ऐसा नहीं चाहते हैं। विलियमसन ने स्पष्ट तौर पर कहा कि उनके निर्णय को इस रूप में नहीं समझा जाना चाहिए कि वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में रुचि खो रहे हैं; इसके विपरीत, वह भविष्य में केन्द्रीय अनुबंध की पेशकश स्वीकार करने के लिए तैयार हैं। उनका कहना है कि न्यूजीलैंड का प्रतिनिधित्व करना अभी भी उनकी प्राथमिकता है। न्यूजीलैंड में सालाना अनुबंध से खिलाड़ियों का दूर रहना कोई नई बात नहीं है। ट्रेंट बोल्ट ऐसा कर चुके हैं और वे फिर भी टीम के लिए खेलते हुए नजर आए हैं। हालांकि, इससे होता ये है कि खिलाड़ी विदेशी लीग्स में ज्यादा हिस्सेदारी रखने लगते हैं।  

पुलिस ने गवाह को थाने में रातभर भूखा-प्यासा रखा, सुबह हो गई मौत

Lord Mahakaal will appear in five forms in the last ride of Shravan month.

  एटा एटा (Etah) में सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां रात को थाने में मारपीट की शिकायत दर्ज कराने एक युवक पहुंचा था. वादी के साथ घटना का गवाह भी पहुंचा था, जिसे पुलिस ने पूरी रात भूखा प्यासा रखा. इसके बाद सुबह उसकी मौत हो गई. युवक की मौत से हड़कंप मच गया. आनन फानन में शव को मेडिकल कॉलेज की मॉर्च्युरी भेजा गया है. एसएसपी एटा ने प्राथमिक जांच के बाद थाने के इंचार्ज और एक कॉन्स्टेबल को सस्पेंड कर दिया है. मामले की जांच की जा रही है. जानकारी के अनुसार, शहर में देवेंद्र और हुसैन नाम के दो दोस्तों के बीच रुपयों के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया था. इस दौरान हुसैन ने देवेंद्र की नाक में घूंसा मार दिया. इसके बाद देवेंद्र ने डायल 100 कर पुलिस बुला ली. इसके बाद पुलिस आरोपी हुसैन और वादी देवेंद्र और देवेंद्र के मित्र राकेश को थाने ले गई. राकेश घटना का चश्मदीद गवाह था. वादी देवेंद्र और राकेश को रात में थाने में ही रोक लिया गया. एसएसपी राजेश कुमार सिंह ने कहा कि कल दलसापुर गांव में हुसैन अली और देवेंद्र के बीच में पांच हजार रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया. देवेंद्र ने ₹5000 रुपये हुसैन से मांगे तो उसने घूंसा मार दिया. उन्होंने कहा कि मामले की सूचना देवेंद्र ने पीआरवी को दी थी. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को गवाह राकेश के साथ थाने ले आए थे. थाने में देवेंद्र का मेडिकल भी हुआ था. रात होने के कारण गांव से कोई नहीं आ पाया था, जिसके कारण यह लोग जा नहीं पाए. इसीलिए ये थाने में ही लेट गए थे. सुबह राकेश को चक्कर आ गए, उसको तत्काल निधौली चक ले जाया गया, जहां से उसे रेफर कर दिया गया और उसकी मौत हो गई. देवेंद्र का कहना है कि थाने में हमें खाना नहीं दिया गया था. इस कारण संभव है कि गर्मी की वजह से यह वाकया हुआ हो. हम लोग जांच कर रहे हैं और इसमें प्रथम दृष्टया थाना प्रभारी और कॉन्स्टेबल को जो उस समय ड्यूटी पर थे, सस्पेंड कर दिया गया है. और जो भी लोग दोषी पाए जाएंगे, उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी.

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet