LATEST NEWS

सड़क किनारे सो रहे लोगों पर सांसद की बेटी ने चढ़ाई BMW कार, 1 की मौत, मिली जमानत

चेन्नई  पुणे पोर्शे कांड के बाद हिट एंड रन का एक और हैरान करने वाला मामला सामने आया है. तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में राज्यसभा सांसद बीडा मस्तान राव की बेटी ने अपनी बीएमडब्ल्यू कार से सड़क किनारे सो रहे शख्स को रौंद दिया. इस घटना में शख्स की मौत हो गई. हैरानी की बात है कि घटना के बाद थाने से ही राज्यसभा सांसद बीडा मस्तान राव की बेटी माधुरी को जमानत मिल गई. बीडा मस्तान राव वाईएसआर कांग्रेस पार्टी से राज्यसभा सांसद हैं. यह घटना सोमवार रात की है. राज्यसभा सांसद बीडा मस्तान राव की बेटी माधुरी जब बीएमडब्ल्यू कार चला रही थी, तब उसके साथ उसकी सहेली भी थी. राज्यसभा सांसद की बेटी ने कथित तौर पर चेन्नई के बेसेंट नगर में फुटपाथ पर सो रहे 24 वर्षीय पेंटर सूर्या को कार से कुचल दिया. आनन-फानन में घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी माधुरी तुरंत मौके से भाग गई, जबकि उसकी दोस्त कार से उतर गई और दुर्घटना के बाद इकट्ठा हुए लोगों से बहस करने लगी. कुछ देर बाद वह भी भाग गई. भीड़ में से कुछ लोगों ने घायल सूर्या को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उसकी मौत हो गई. रिपोर्ट की मानें तो मृतक सूर्या की आठ महीने पहले ही शादी हुई थी. बीएमडब्ल्यू कार से रौंदे जाने के बाद उनके रिश्तेदार और कॉलोनी के लोग जे-5 शास्त्री नगर पुलिस स्टेशन में कार्रवाई की मांग को लेकर जमा हो गए. जब ​​पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज चेक की तो पता चला कि कार बीएमआर (बीडा मस्तान राव) ग्रुप की थी और पुडुचेरी में रजिस्टर्ड थी. माधुरी को गिरफ्तार तो कर लिया गया, मगर पुलिस स्टेशन से ही उसे जमानत मिल गई. लोगों के उग्र होने पर मौके से भागे! हादसे के बाद स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए. घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें माधुरी की दोस्त स्थानीय लोगों के साथ बहस करती नजर आ रही है. वीडियो में उसे कहते हुए सुना जा सकता है कि उन्होंने सूर्या को अस्पताल ले जाने के लिए एम्बुलेंस बुलाई है. आरोपियों का दावा है कि एंबुलेंस को कॉल करने के बाद स्थानीय लोगों के उग्र होने के कारण वे मौके से चले गए. पत्नी की शिकायत पर दर्ज किया केस चेन्नई पुलिस के अधिकारियों ने आजतक को बताया कि उन्होंने सांसद की बेटी और उसकी सहेली को उस नंबर से ट्रैक किया, जिससे उन्होंने एम्बुलेंस के लिए कॉल किया था. यह भी पता चला कि कार पुडुचेरी में रजिस्टर्ड थी. मृतक सूर्या की पत्नी विनीता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है.

आतंकवादी निज्जर को कनाडा की संसद में किया गया याद, सांसदों ने रखा मौन

CBI also raided the house of NCL CMD's PA Subedar Ojha

ओटावा इटली के अपुलिया में G7 समिट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुलाकात कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो से हुई. हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को लेकर कनाडा की ओर से भारत पर लगाए गए आरोपों के बाद दोनों नेताओं की इस मुलाकात पर सभी की नजरें थी. पीएम मोदी से मिलने के बाद ट्रूडो ने संबंधों में सुधार की बात की लेकिन कनाडाई संसद से अलग ही तस्वीर सामने आई है. कनाडा की संसद में खालिस्तान टाइगर फोर्स संगठन से जुड़े आतंकी हरदीप सिंह निज्जर के लिए एक मिनट का मौन रखा गया. हाउस ऑफ कॉमन्स में पहले स्पीकर ग्रेग फर्गस ने निज्जर को लेकर शोक संदेश पढ़ा और उसके बाद सभी सांसदों से निज्जर के लिए मौन रखने को कहा. इससे पहले कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने कहा था कि वह भारत की नई सरकार के साथ आर्थिक संबंधों और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर बातचीत करने का मौका है. उन्होंने ये बात G7 में पीएम मोदी से मुलाकात से बाद ये बात कही. ट्रूडो ने कहा कि G7 समिट की सबसे अच्छी बात ये है कि आपको यहां बड़े पैमाने पर वैश्विक नेताओं के साथ सीधे जुड़ने का अवसर मिलता है. ऐसे देशों के राष्ट्राध्यक्षों से भी मिलने का मौका मिलता है, जिनके साथ कुछ मुद्दों पर असहमतियां हैं, जिनमें भारत भी शामिल है. भारत और कनाडा के लोगों के बीच एक संबंध है, जो बहुत महत्वपूर्ण आर्थिक संबंध है. उन्होंने कहा कि भारत के साथ हमारे लोगों के बीच संबंध बहुत गहरे हैं. कई बड़े मुद्दों पर सहमति है, जिन पर हमें वैश्विक समुदाय के तौर पर एक लोकतंत्र के रूप में काम करने की जरूरत है. ऐसे कई बड़े मु्द्दे हैं, जिन पर हमें काम करने की जरूरत है. अब भारत में चुनाव हो गए हैं. ऐसे में मुझे लगता है कि राष्ट्रीय सुरक्षा और कनाडा के नागरिकों की सुरक्षा जैसे कुछ बहुत गंभीर मसलों पर चर्चा करने का अवसर है.   यह पूछने पर कि क्या ब्रिटिश कोलंबिया के सर्रे में निज्जर की हत्या मामले की जांच में भारत से सहयोग मिलने की दिशा में सुधार हुआ है. इस पर ट्रूडो ने कहा कि इस दिशा में काम हो रहा है.   बता दें कि पीएम मोदी और जस्टिन ट्रूडो के बीच इटली में जी7 समिट से इतर बातचीत हुई थी. पिछले साल निज्जर की हत्या को लेकर भारत पर लगाए गए आरोपों के बाद दोनों नेताओं के बीच ये पहली मुलाकात थी. इस मुलाकात के बाद पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर दोनों नेताओं के हाथ मिलाती एक तस्वीर भी पोस्ट की थी, जिसमें कहा गया था कि जी7 समिट में कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो से मुलाकात हुई. ट्रूडो ने भारत पर लगाया था निज्जर की हत्या का आरोप पिछले साल संसद में बोलते हुए जस्टिन ट्रूडो ने खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या का इल्जाम भारत पर लगाया था. इसके बाद भारत और कनाडा के बीच राजनयिक तनाव बढ़ गया था. तब से ही भारत और कनाडा के बीच रिश्ते उतार-चढ़ाव भरे रहे हैं. भारत ने भी ट्रूडो और उनकी पार्टी पर खालिस्तानियों को लुभाने के लिए वोट बैंक की राजनीति करने का आरोप लगाया था. इसी साल जनवरी में कनाडा के पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जोडी थॉमस ने कहा था कि भारत निज्जर की हत्या की जांच में कनाडा के साथ सहयोग कर रहा है. पिछले साल हुई थी निज्जर की हत्या पिछले साल जून में कनाडा के सरे में एक गुरुद्वारे के बाहर गोली मारकर निज्जर की हत्या कर दी गई थी. निज्जर खालिस्तानी आतंकी था. खालिस्तान टाइगर फोर्स का चीफ था. वह बीते कई सालों से कनाडा में रह रहा था और वहां से भारत के खिलाफ खालिस्तानी आतंकवाद को हवा दे रहा था. खुफिया सूत्रों के मुताबिक, निज्जर भारतीय जांच एजेंसियों के लिए पिछले एक साल में इसलिए और भी ज्यादा बड़ा सिरदर्द बन गया था क्योंकि उसने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गों को विदेशों में लॉजिस्टिक और पैसा मुहैया करवाना शुरू कर दिया था. ट्रूडो जब 2018 में भारत दौरे पर आए थे. उस समय उन्हें पंजाब के तत्कालीन मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने खालिस्तानी आतंकियों की एक सूची सौंपी थी, जिसमें निज्जर का भी नाम शामिल था. केंद्रीय गृहमंत्रालय ने 2020 में निज्जर को आतंकी घोषित कर दिया था. 2010 में पटियाला के एक मंदिर के बाहर हुए बम विस्फोट में उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी. उस पर हिंसा भड़काने, आतंकी गतिविधियों को बढ़ावा देने सहित कई मामलों में पुलिस को तलाश थी. भारत ने हरदीप सिंह निज्जर को डेजिग्नेटिड टेरेरिस्ट यानी आतंकवादी घोषित किया था. NIA ने उस पर 10 लाख का इनाम भी घोषित कर रखा था.  

भारतीय टीम ने ऐतिहासिक रिकॉर्ड के मामले में पाकिस्तान को पछाड़ दिया

  बारबाडोस रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने धांसू प्रदर्शन करते हुए टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सुपर-8 राउंड में एंट्री की है. इसी दौरान टीम ने एक ऐसा धांसू रिकॉर्ड बनाया है, जिसने उसे टी20 का बॉस बना दिया है. साथ ही भारतीय टीम ने इस ऐतिहासिक रिकॉर्ड के मामले में पाकिस्तान को पछाड़ दिया है. जबकि न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड जैसी टीमें आसपास भी नहीं हैं. भारतीय टीम ने इन्हें कोसों पीछे छोड़ दिया है. हम बात कर रहे हैं टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा मुकाबले जीतने के रिकॉर्ड की. इस मामले में भारत टॉप पर काबिज है. भारतीय टीम ने जीते सबसे ज्यादा टी20 मैच दरअसल, भारतीय टीम ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट अब तक 222 मुकाबले खेले, जिसमें सबसे ज्यादा 143 मैच जीत लिए हैं. इस मामले में उसने पाकिस्तान को पछाड़ दिया है, जिसने अब तक 245 में से 142 टी20 मुकाबले जीते हैं. तीसरे पर न्यूजीलैंड (111) और चौथे नंबर पर ऑस्ट्रेलियाई टीम (104) है. पांचवें नंबर की टीम साउथ अफ्रीका है, जिसने अब तक (18 जून) 100 टी20 मुकाबले जीते हैं. इन पांचों टीमों के अलावा अन्य कोई टीम जीत का शतक नहीं लगा सकी. छठे नंबर पर इंग्लैंड है, जिसने 98 मुकाबले जीते हैं. हालांकि सबसे ज्यादा टी20 मैचों में हार के मामले में बांग्लादेश टॉप पर है, जिसने 101 मैच हारे हैं. वर्ल्ड रैंकिंग में भी नंबर-1 है भारतीय टीम ICC की वर्ल्ड टी20 रैंकिंग में भी भारतीय टीम बॉस है. वो अभी टॉप पर काबिज है. फिलहाल भारतीय टीम के 265 रेटिंग अंक हैं. उनके बाद दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया है, जिसके 259 रेटिंग अंक हैं. इस तरह दोनों टीमों के बीच काफी अंतर है. वेस्टइंडीज इस रैंकिंग में तीसरे नंबर पर काबिज है. टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय स्क्वॉड रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, व‍िराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), संजू सैमसन, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, हार्द‍िक पंड्या और मोहम्मद सिराज. रिजर्व खिलाड़ीः शुभमन गिल, रिंकू सिंह, खलील अहमद, आवेश खान

HC ने खारिज की आयुषी पटेल की याचिका, खुद छात्रा ने किया था

लखनऊ  नीट यूजी परीक्षा परिणाम 2024 को लेकर विवाद खत्‍म होने का नाम नहीं ले रहा है। लखनऊ की नीट स्‍टूडेंट आयुषी पटेल ने राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी पर आरोप लगाया था कि एनटीए उसका परिणाम घोषित करने में विफल रही और उसकी ओएमआर उत्तर-पुस्तिका फटी हुई पाई गई। आयुषी ने इसको लेकर इलाहाबाद हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी जो खारिज हो गई है। एनटीए के दस्‍तावेजों को देखने के बाद हाई कोर्ट ने पाया कि आयुषी पटेल ने कूटरचित दस्‍तावेज के आधार पर याचिका दाखिल की थी। हाई कोर्ट ने एनटीए को इस मामले में कार्रवाई करने की खुली छूट दी है। आयुषी पटेल की याचिका पर सुनवाई करते हुए हाई कोर्ट ने एनटीए को सभी दस्‍तावेज जमा करने के लिए कहा था। आयुषी को नीट परीक्षा में 720 में से 355 अंक आए हैं। आयुषी का आरोप था कि पहले एनटीए ने उसका रिजल्‍ट रोक लिया था। फिर जब उन्‍होंने ईमेल किया तो एनटीए ने फटी हुई ओएमआर शीट उसे मेल कर दी। आयुषी पटेल ने इसका पूरा वीडियो बनाकर शेयर किया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मामला इतना आगे बढ़ा कि कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने भी इस मुद्दे को उठाया। आयुषी ने गलत रजिस्‍ट्रेशन नंबर बताया: अधिवक्‍ता केंद्र सरकार के वरिष्‍ठ अधिवक्‍ता ने बताया कि नीट 2024 में कोई धांधली नहीं है। याची आयुषी पटेल ने धांधली का गलत दावा किया है। आयुषी ने आवेदन का जो रजिस्‍ट्रेशन नंबर अपना होने का दावा कर रही थी, वह गलत था। वहीं, हाई कोर्ट ने कहा कि याचिका फर्जी दस्‍तावेज लगाकर दाखिल की गई, लिहाजा मामले में कानूनी कार्रवाई करने से एनटीए के अफसरों को रोका नहीं जा सकता है। इस टिप्‍पणी के साथ कोर्ट ने आयुषी पटेल की याचिका खारिज कर दी।

भारतीय टीम सुपर-8 में पहला मुकाबला अफगानिस्तान के खिलाफ केनिंग्सटन ओवल मैदान पर खेलेगी

नई दिल्ली रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सुपर-8 में एंट्री कर ली है. यहां उसका पहला मुकाबला 20 जून को अफगानिस्तान के खिलाफ होगा. यह मैच बारबाडोस की राजधानी ब्रिजटाउन के केनिंग्सटन ओवल मैदान पर खेला जाएगा. भारतीय टीम के लिए यह मैदान अब तक बेहद अनलकी रहा है. उसने इस मैदान पर अब तक एक भी टी20 मुकाबला नहीं जीता है. यानी जीत का खाता तक नहीं खुला. ऐसे में टीम के लिए पहले ही खतरे की घंटी बज गई है. ब्रिजटाउन में भारत अब तक टी20 मैच नहीं जीता भारतीय टीम ने ब्रिजटाउन के केनिंग्सटन ओवल मैदान पर अब तक 2 ही टी20 मुकाबले खेले हैं और दोनों में हार मिली. यह दोनों मुकाबले मई 2010 में खेले थे. इसके बाद से अब तक टीम ने यहां कोई भी टी20 मैच नहीं खेला. यानी भारतीय टीम इस मैदान पर 14 साल बाद कोई टी20 मैच खेलने उतरेगी. भारतीय टीम ने इस मैदान पर दो टी20 मैच खेले – ब्रिजटाउन के केनिंग्सटन ओवल मैदान पर भारतीय टीम ने अपना पहला टी20 मैच 7 मई 2010 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था, जिसमें 49 रनों से हार झेलनी पड़ी थी. तब महेंद्र सिंह धोनी ही कप्तान थे. – इसके बाद केनिंग्सटन ओवल मैदान पर भारतीय टीम ने अपना दूसरा टी20 मुकाबला 9 मई 2010 को वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था. इस मुकाबले में भारतीय टीम को 14 रनों से हार मिली थी. यानी कि दोनों ही मुकाबलों में भारतीय टीम ने बाद में बल्लेबाजी की. टी20 में भारत-अफगान के बीच हेड-टु-हेड कुल टी20 मैच: 8 भारत जीता: 7 अफगानिस्तान जीता: 0 बेनतीजा: 1 टी20 वर्ल्ड कप में भारत-अफगानिस्तान के स्क्वॉड भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, व‍िराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), संजू सैमसन, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, हार्द‍िक पंड्या और मोहम्मद सिराज. रिजर्व खिलाड़ीः शुभमन गिल, रिंकू सिंह, खलील अहमद, आवेश खान अफगानिस्तान टीम: राशिद खान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, अजमतुल्लाह उमरजई, नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद इशाक, मोहम्मद नबी, गुलबदीन नायब, करीम जनत, नांग्याल खरोती, मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, नवीन उल हक, फजलहक फारूकी और फरीद अहमद मलिक. रिजर्व खिलाड़ीः सेदिक अटल, हजरतुल्लाह जजई और सलीम सफी.

भारत नेस्ले के इंस्टैंट नूडल्स व सूप ब्रांड मैगी के लिए वैश्विक स्तर पर सबसे बड़ा बाजार बन गया

नई दिल्ली  भारत नेस्ले के इंस्टैंट नूडल्स व सूप ब्रांड मैगी के लिए वैश्विक स्तर पर सबसे बड़ा बाजार बन गया है, जबकि चॉकलेट वेफर ब्रांड किटकैट के लिए यह दूसरा सबसे बड़ा बाजार है। नेस्ले इंडिया की ताजा वार्षिक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। इसके अलावा, उच्च दोहरे अंक की वृद्धि के साथ भारतीय बाजार नेस्ले के लिए सबसे तेजी से बढ़ते बाजारों में से एक बन गया है। नेस्ले इंडिया की 2023-24 की वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार, ‘‘व्यापकता, प्रीमियमीकरण और नवाचार, अनुशासित संसाधन आवंटन के साथ मिलकर कारोबार को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण रहे हैं।’’ नेस्ले मैगी ब्रांड के तहत लोकप्रिय इंस्टेंट नूडल्स और तैयार व्यंजन आदि बेचती है। रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने वित्त वर्ष 2023-24 में मैगी की छह अरब से अधिक सर्विंग्स बेचीं, जिससे ‘‘भारत दुनियाभर में मैगी के लिए सबसे बड़ा नेस्ले बाजार बन गया।’’ नेस्ले मैगी ब्रांड के तहत अपनी बिक्री का विस्तार कर रही है और उसने 10 रुपये की किफायती कीमत पर ओट्स नूडल, कोरियन नूडल्स और अलग-अलग मसाले वाली मैगी व नूडल्स पेश किए हैं। नेस्ले इंडिया ने कहा कि उसने किटकैट की 4,20 करोड़ ‘फिंगर्स’ बेचीं। नए उत्पादों को पेश करने, वितरण नेटवर्क के विस्तार और अभिनव ब्रांड से वृद्धि को बढ़ावा मिला। कंपनी के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक सुरेश नारायणन ने रिपोर्ट में शेयरधारकों से कहा, ‘‘इसे और मजबूत करते हुए आपकी कंपनी 2020 और 2025 के बीच नई क्षमताओं को विकसित करने और मौजूदा क्षमताओं का विस्तार करने के लिए करीब 7,500 करोड़ रुपये का निवेश करने के लिए तैयार है, जिसमें निरंतर वृद्धि और नवोन्मेषण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।’’ नेस्ले इंडिया ने 31 मार्च, 2024 तक के पिछले 15 माह में 24,275.5 करोड़ रुपये की बिक्री दर्ज की है।    

भारत के लिए सबसे बड़ी चिंता सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा का वनडे में लगातार खराब प्रदर्शन

बेंगलुरु पहले मैच में बड़ी जीत से उत्साहित भारतीय महिला टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बुधवार को यहां होने वाले दूसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में अपना अच्छा प्रदर्शन जारी रखकर श्रृंखला में 2-0 की अजेय बढ़त बनाने की कोशिश करेगी। भारत ने पहले मैच में 143 रन से जीत दर्ज की लेकिन टीम कुछ खिलाड़ियों के प्रदर्शन को लेकर चिंतित होगी। भारत ने पहला मैच स्मृति मंधाना के शतक और स्पिनरों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत जीता। बल्लेबाजी में हालांकि उसकी कुछ कमजोरियां खुलकर सामने आई। भारत के लिए सबसे बड़ी चिंता सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा का वनडे में लगातार खराब प्रदर्शन है। उन्होंने वनडे में अपना आखिरी अर्धशतक 2022 में लगाया था। पिछले छह मैच में वह दोहरे अंक में भी नहीं पहुंच पाई। उन्हें टीम ने अपनी जगह बनाए रखने के लिए बड़ी पारी खेलने की जरूरत है। कप्तान हरमनप्रीत कौर का बल्ला भी नहीं चल पा रहा है। पिछले 5 मैच में उन्होंने 14, 9, 5, 3 और 10 रन बनाए। चोट से उबर कर वापसी करने वाली शीर्ष क्रम की एक अन्य बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स भी प्रभावित करने में नाकाम रही। इन सभी को मंधाना से सीख लेने की जरूरत है जिन्होंने वनडे में छठा शतक लगाया। यह बाएं हाथ की बल्लेबाज अच्छी लय में है। उन्होंने फरवरी 2022 के बाद वनडे में सात अर्धशतक और दो शतक लगाए हैं। भारतीय टीम को उनसे एक और बड़ी पारी की उम्मीद रहेगी। गेंदबाजों में अपना पहला मैच खेल रही लेग स्पिनर आशा शोभना ने 21 रन देकर चार विकेट लिए लेकिन टीम प्रबंधन तेज गेंदबाज पूजा वस्त्राकर की फिटनेस को लेकर चिंतित होगा जो दक्षिण अफ्रीका की पारी के दौरान 18वें ओवर में मैदान छोड़कर चली गई थी। उनके नहीं खेलने पर अरुंधति रेड्डी को टीम में लिया जा सकता है। जहां तक दक्षिण अफ्रीका का सवाल है तो अगर उसे श्रृंखला जीवंत रखती है तो उसके बल्लेबाजों को भारतीय स्पिनरों का डटकर सामना करना होगा । पिछले मैच में भारतीय स्पिनरों आशा, दीप्ति शर्मा और राधा यादव ने मिलकर सात विकेट लिए थे। टीम इस प्रकार हैं: भारत: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शैफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेट कीपर), उमा छेत्री (विकेट कीपर), दयालन हेमलता, राधा यादव, आशा शोभना, श्रेयंका पाटिल, साइका इशाक, पूजा वस्त्रकार, रेणुका सिंह ठाकुर, अरुंधति रेड्डी, प्रिया पुनिया। दक्षिण अफ्रीका: लॉरा वोल्वार्ड्ट (कप्तान), एनेके बॉश, तजमिन ब्रिट्स, नादिन डी क्लार्क, एनेरी डर्कसेन, मिके डी रिडर, सिनालो जाफ्ता, मारिजाने काप, अयाबोंगा खाका, मसाबाता क्लास, सुने लुस, एलिज-मारी मार्ज, नॉनकुलुलेको म्लाबा, तुमी सेखुकुने, नोंडुमिसो शंगासे, डेलमी टकर। मैच दोपहर 1.30 बजे शुरू होगा।    

यूएस और यूके से भारतीय जेनेरिक दवाइयों की मजबूत मांग

नई दिल्ली  भारतीय फार्मा इंडस्ट्री के निर्यात की वृद्धि दर मई में दोहरे अंक में पहुंच गई है। इसकी वजह यूएस और यूके से जेनेरिक दवाइयों की मजबूत मांग का होना है। मई 2024 में भारत का फार्मा निर्यात 10.45 प्रतिशत बढ़कर 2.30 अरब डॉलर हो गया है, जो कि पिछले वित्त वर्ष समान अवधि में 2.08 अरब डॉलर था। फार्मास्यूटिकल्स एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल ऑफ इंडिया के डायरेक्टर जनरल, रवि उदय भास्कर ने कहा कि फिलहाल ये सकारात्मक रूप से बढ़ रहा है और हमें उम्मीद है कि वृद्धि दर 10 प्रतिशत से नीचे नहीं आएगी। वॉल्यूम के हिसाब से भारत मौजूदा समय में दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा फार्मास्यूटिकल्स उत्पादक देश है। फार्मेक्सिल के मुताबिक, भारतीय फार्मास्यूटिकल्स एक्सपोर्ट्स के लिए अमेरिका सबसे बड़ा बाजार है। वित्त वर्ष 2023-24 में भारत के फार्मास्यूटिकल्स एक्सपोर्ट में अमेरिका की हिस्सेदारी 30 प्रतिशत थी। भास्कर की ओर से कहा गया कि लाइफस्टाइल से जुड़ी बीमारियों जैसे डायबिटीज, बीपी और डिप्रेशन के इलाज के लिए दवाओं के बढ़ते उपयोग से भारत की सस्ती कीमत वाली दवाओं की मांग बढ़ने की उम्मीद है। इंडिया रेटिंग्स और रिसर्च की ओर से रिपोर्ट में कहा गया कि अमेरिका में दवाइयों की कमी के कारण 2024-25 में भारतीय फार्मा कंपनियों की आय में बढ़त जारी रहेगी। भारत जेनेरिक दवाइयों का हब है। डॉ रेड्डीज, सिप्ला और सनफार्मा जैसी फार्मा कंपनियां इन दवाइयों की मैन्युफैक्चरिंग करती हैं और इनके पास अमेरिका और यूरोप में अच्छा मार्केट शेयर है। यूटा ड्रग इनफार्मेशन सर्विस के डेटा का हवाला देते हुए इंडिया रेटिंग ने अपने नोट में कहा था कि अमेरिका में दवाइयों की कमी दशक के उच्च स्तर पर पहुंच गई है। नोट में एयूएसएफडीए के डेटा के हवाले कहा गया कि अप्रैल में 233 दवाइयों की कमी थी। इसकी वजह उन दवाइयों का उत्पादन बंद होना, विकल्प मिलने में देरी और मांग अधिक होना था।

टी20 विश्व कप के सुपर 8 के चरण में वेस्टइंडीज की पिचों से टर्न मिलने की संभावना: स्टीफन फ्लेमिंग

नई दिल्ली  न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान स्टीफन फ्लेमिंग का मानना है कि टी20 विश्व कप के सुपर 8 के चरण में वेस्टइंडीज की पिचों से टर्न मिलने की संभावना है और ऐसे में विकेट लेने की अपनी क्षमता के कारण बाएं हाथ के कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव भारत के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकते हैं। भारत अभी तक टूर्नामेंट में तीन तेज गेंदबाजों जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और अर्शदीप सिंह तथा दो स्पिनरों रविंद्र जडेजा और अक्षर पटेल के साथ मैदान में उतरा है। फ्लेमिंग ने ईएसपीएनक्रिकइंफो से कहा, अगर विकेटों से टर्न मिलता है जैसा कि टूर्नामेंट आगे बढ़ने के साथ उम्मीद की जा रही है, तो फिर कुलदीप इसमें विकेट लेने की अतिरिक्त क्षमता जोड़ सकते हैं। उन्होंने कहा, उनके पास अभी दोनों तरह के संयोजन आजमाने का मौका है जो कि अच्छा है लेकिन खेल में आप लकीर का फकीर बनकर नहीं रह सकते जिससे कि आप परिस्थितियों का फायदा उठाने से चूक जाओ। भारत को सुपर 8 में अपना पहला मैच गुरुवार को बारबाडोस में अफगानिस्तान के खिलाफ खेलना है। भारत अभी तक बाएं हाथ के दो स्पिनर के साथ उतरा है। इनमें अक्षर को सफलता मिली लेकिन जडेजा तीन मैच में केवल तीन ओवर ही कर पाए। आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लंबे समय से कोच रहे फ्लेमिंग को एक ही विधा के दो खिलाड़ियों को टीम में रखने में कोई आपत्ति नहीं है। उन्होंने कहा, मिशेल सेंटनर और जडेजा चेन्नई के लिए इसी तरह की भूमिका निभाते हैं और कुछ अवसरों पर हमारे लिए एक ही तरह के गेंदबाजों से आठ ओवर करवाना मुश्किल काम हो जाता है। वे एक ही तरह के कौशल वाले गेंदबाज हैं लेकिन उनमें भिन्नता भी है और अगर परिस्थितियों अनुकूल हों तो दोनों खतरनाक साबित हो सकते हैं। फ्लेमिंग ने कहा, इसलिए भारत उनके ऑलराउंड कौशल और गेंदबाजी कौशल के कारण उन्हें मौका दे रहा है। जडेजा परिस्थितियां अनुकूल होने पर बेहद खतरनाक साबित हो सकते हैं जैसा कि हम वर्षों से देख रहे हैं। जहां तक अक्षर का सवाल है तो वह न्यूयॉर्क जैसी कुछ अलग तरह की परिस्थितियों में आक्रमण को मजबूत बनाते हैं।    

अमेरिका के खिलाफ अपनी ताकत दिखाने दक्षिण अफ्रीका टीम

Hindu Chetna Manch Candle March: Protest against atrocities on Hindus

नॉर्थ साउंड  दक्षिण अफ्रीका के विश्व स्तरीय बल्लेबाज बुधवार को यहां टी20 विश्व कप के अपने शुरुआती सुपर आठ मैच में आत्मविश्वास से भरे अमेरिका के खिलाफ अपनी ताकत दिखाने उतरेंगे तो टीम के पास गलती करने की कोई गुंजाइश नहीं होगी। दक्षिण अफ्रीका की टीम अब तक टूर्नामेंट में अजेय रही है और उसके गेंदबाजों ने सभी चार मैच में शानदार प्रदर्शन किया है। न्यूयॉर्क के चुनौतीपूर्ण विकेट पर तीन मैच और किंग्सटाउन में एक मैच खेलते हुए दक्षिण अफ्रीका ने एक बार भी 120 रन के आंकड़े को पार नहीं किया है। हालांकि उनका बल्लेबाजी प्रदर्शन उस टीम की छवि पेश नहीं करता जिसमें क्विंटन डिकॉक, हेनरिक क्लासेन, ट्रिस्टन स्टब्स और डेविड मिलर जैसे कुछ बड़े हिटर हैं। लेकिन फिर भी डिकॉक, रीजा हेंड्रिक्स और कप्तान एडेन मार्कराम की मौजूदगी वाले शीर्ष क्रम पर अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव होगा। दक्षिण अफ्रीका अपने पिछले मैच में नेपाल के खिलाफ सिर्फ एक रन से जीता था और गत चैंपियन इंग्लैंड तथा मेजबान वेस्टइंडीज की मौजूदगी वाले ग्रुप दो में होने के कारण वह अमेरिका को हल्के में नहीं ले सकता। टीम सुपर आठ चरण में अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ करना चाहेगी। विश्व कप से पहले दक्षिण अफ्रीका की सबसे बड़ी चिंता एनरिच नोर्किया की खराब फॉर्म थी लेकिन इस स्टार तेज गेंदबाज ने ग्रुप चरण में शानदार प्रदर्शन किया और अभी नौ विकेट लेकर टूर्नामेंट में संयुक्त रूप से दूसरे सबसे सफल गेंदबाज हैं। नोर्किया ने अपने साथी तेज गेंदबाज ओटनील बार्टमैन के साथ मजबूत जोड़ी बनाई है जबकि मार्को यानसेन और कागिसो रबादा भी अमेरिका के अनुभवहीन बल्लेबाजों को परेशान करने के लिए तैयार होंगे। सह मेजबान अमेरिका की टीम में आठ भारतीय, दो पाकिस्तानी, एक वेस्टइंडीज, एक न्यूजीलैंड, एक दक्षिण अफ्रीकी और एक नीदरलैंड का खिलाड़ी शामिल है और टीम टूर्नामेंट में पदार्पण करते हुए सुपर आठ में जगह बनाकर उत्साह से लबरेज हैं। टीम ने आक्रामक क्रिकेट खेला है। अमेरिका की नजरें कप्तान मोनांक पटेल की फिटनेस पर होगी जो भारत के खिलाफ मैच में नहीं खेल पाए थे और हल्की चोट के कारण आयरलैंड के खिलाफ भी उन्हें नहीं खेलना था। लीग चरण में पूर्व चैंपियन पाकिस्तान को हराने के बाद अमेरिका एक और उलटफेर करने के लिए तैयार होगा। हालांकि यह आसान नहीं होगा लेकिन अमेरिका की टीम चुनौती के लिए तैयार होगी। टीमें इस प्रकार हैं: दक्षिण अफ्रीका: एडेन मार्कराम (कप्तान), ओटनील बार्टमैन, गेराल्ड कोएट्जी, क्विंटन डिकॉक, ब्योर्न फोर्टुइन, रीजा हेंड्रिक्स, मार्को यानसेन, हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज, डेविड मिलर, एनरिच नोर्किया, कागिसो रबादा, रेयान रिकेल्टन, तबरेज शम्सी और ट्रिस्टन स्टब्स। अमेरिका: मोनांक पटेल (कप्तान), आरोन जोन्स, एंड्रीज गौस, कोरी एंडरसन, अली खान, हरमीत सिंह, जेसी सिंह, मिलिंद कुमार, निसर्ग पटेल, नितीश कुमार, नोशतुश केंजीगे, सौरभ नेत्रवलकर, शैडली वान शल्कविक, स्टीवन टेलर, शायन जहांगीर। समय: मैच भारतीय समयानुसार रात आठ बजे शुरू होगा।  

उपराष्ट्रपति, राज्यपाल और मुख्यमंत्री आज डिंडौरी में, वायु सेवा संभालेगी सुरक्षा का जिम्मा

  डिंडौरी लोगों को सिकल सेल एनीमिया के प्रति जागरूक करने के लिए बुधवार को उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ डिंडौरी आएंगे। 19 जून बुधवार को सुबह लगभग ढाई घंटे का कार्यक्रम तय हुआ है। कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई पटेल और मुख्यमंत्री मोहन यादव सहित कई मंत्री शामिल होंगे। इस दौरान स्वास्थ्य, आयुष, महिला और बाल विकास, आदिवासी विकास और पंचायत एवम ग्रामीण विकास विभाग की ओर से प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया … डिंडोरी के चंद्र विजय महाविद्यालय मैदान में होगा कार्यक्रम कलेक्टर विकास मिश्रा ने बताया कि सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन कार्यक्रम चंद्र विजय महाविद्यालय मैदान होगा। वायु सेना के हेलीकाप्टर कार्यक्रम स्थल की निगरानी कर रहे हैं। आज देर शाम तक उप राष्ट्रपति कार्यालय से अधिकारियों के आने का सिलसिला शुरू हो जाएगा। चौक-चौराहों पर सुरक्षा बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस मैदान में ही हैलीपेड बनाए गए हैं। सिकल सेल से पीड़ित मरीजों का होगा इलाज कलेक्टर मिश्रा ने बताया कि जिले की जनसंख्या 8 लाख 69 हजार 595 है। स्वास्थ्य विभाग ने अब तक 2 लाख 2 हजार 178 लोगों का परीक्षण किया है। जिनमें से सिकल सेल के 11,559 वाहक है। जिनमें से 1963 मरीज चिह्नित किए गए है। जिनका जल्द ही इलाज होगा। क्या है सिकल सेल एनीमिया सिकल सेल एनीमिया वंशानुगत रोग का एक रूप है। सिकल सेल एनीमिया आपके लाल रक्त कोशिकाओं ( red blood cells) के आकार को बदल देता है। गोल लचीली डिस्क को कठोर और चिपचिपी सिकल कोशिकाओं ( sickle cell ) में बदल देता है जो रक्त प्रवाह को अवरुद्ध करती हैं। शुरुआती पहचान और नए उपचारों की बदौलत, सिकल सेल एनीमिया से पीड़ित लगभग आधे लोग 50 की उम्र तक जीवित रहते हैं। 1970 सिकल सेल एनीमिया के मरीज चिन्हित जिलेभर में कुल 1970 सिकल सेल एनीमिया के मरीज जांच के बाद चिन्हित किए गए हैं। इनका जबलपुर से आए डॉक्टरों की टीम द्वारा इलाज किया जाएगा। सबसे अधिक सिकल सेल की मरीज डिंडौरी जनपद क्षेत्र में 1151 चिन्हित किए गए हैं,जबकि सबसे कम 19 मरीज मेहदवानी जनपद क्षेत्र में सामने आए हैं। इन सभी चिन्हित मरीजों को लाने ले जाने के लिए कर्मचारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इन सभी का इलाज कर दवा का वितरण भी किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि जिलेभर में कुल 3 लाख 88 हजार 348 लोगों की जांच का लक्ष्य रखा गया था। सोमवार की शाम तक मात्र 2 लाख 2178 लोगों की ही स्कैनिंग हो पाई है, इनमें 1970 सिकल सेल एनीमिया से पीड़ित मरीज सामने आए हैं। पुलिस लाइन में चार हेलीपैड बनाए गए अभी भी 48 प्रतिशत मरीजों की स्कैनिंग तक स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार नहीं कर सके हैं। बजाग जनपद क्षेत्र में 245, करंजिया जनपद क्षेत्र में 154, अमरपुर में 26, समनापुर में 143 और शहपुरा जनपद क्षेत्र में 232 मरीज सिकल सेल के चिन्हित किए गए हैं, जिन्हें जनजाति कार्य विभाग डिंडौरी लाएगा। पुलिस लाइन में चार हेलीपैड बनाए गए हैं। बताया गया कि उपराष्ट्रपति वायुसेना के हेलीकॉप्टर से आएंगे।उनके साथ कुल तीन हेलीकॉप्टर रहेंगे।जबकि एक हेलीकॉप्टर में मुख्यमंत्री सहित अन्य मंत्री भी रह सकते हैं। तोड़कर बनाया गया एक और गेट चंद्र विजय कॉलेज परिसर में आयोजित कार्यक्रम के लिए बाउंड्री वॉल तोड़कर एक और गेट बनाया गया है। बताया गया कि सभी मरीजों की जांच के लिए अलग से कॉलेज के जिन भवनों में लोकसभा चुनाव के लिए मतगणना हुई है, वहां व्यवस्था की गई है। मरीज को सीधे वही ले जाया जाएगा। जबकि कार्यक्रम स्थल कॉलेज मैदान में होगा। उपराष्ट्रपति लगभग एक घंटे से अधिक समय तक जिला मुख्यालय में रहेंगे। अभी तक उपराष्ट्रपति का कोई अलग से कार्यक्रम निर्धारित नहीं कलेक्टर ने बताया कि अभी तक उनका कोई अलग से कार्यक्रम निर्धारित नहीं है। उपराष्ट्रपति के प्रोटोकॉल के तहत चार पहिया वाहन भी जबलपुर से आ रहा है। उसी में सवार होकर वे पुलिस लाइन से कॉलेज तक आएंगे। जिले में पहली बार उपराष्ट्रपति के आगमन के चलते विशेष तैयारी की जा रही है। जिलेभर में 11559 ऐसे मरीज भी चिन्हित किए गए हैं, जो सिकल सेल के वाहक हैं, यद्यपि उनमें विशेष लक्षण तो नहीं होते, लेकिन वे सिकल सेल आगे तक बढ़ाने हैं। ब्लॉक बार इस तरह है सिकल सेल एनीमिया पीड़ित मरीज ब्लॉक पीड़ित मरीज अमरपुर – 26 बजाग- 245 डिंडौरी – 1151 करंजिया – 154 मेहदवानी – 19 समनापुर- 143 शहपुरा- 232 कुल – 1970 सिकल सेल एनीमिया क्या है नोडर अधिकारी डॉक्टर मनोज उरैती ने बताया कि सिकल सेल बीमारी एक अनुवांशिक बीमारी है। यदि माता-पिता दोनों में सिकल सेल के जीन है तो बच्चों में इस बीमारी का होना स्वाभाविक है। इस बीमारी में रोगी की लाल रक्त कोशिका हंसिये के आकार में परिवर्तित हो जाती है। उन्होंने बताया कि सिकल सेल एनीमिया के अगर लक्षण यह नजर आए तो तुरंत डॉक्टर को दिखाना चाहिए। उन्होंने बताया कि इन पीड़ितों में खून की कमी, हल्की पीलिया होने से बच्चे का शरीर पीला दिखाई देना, तिल्ली का बढ़ जाना, पेट एवं छाती में दर्द होना, सांस लेने में तकलीफ, हड्डियों एवं जोड़ों में विकृतियां होना, पैरों में अल्सर घाव होना, हड्डियों और जोड़ों में सूजन के साथ अत्याधिक दर्द, मौसम बदलने पर बीमार पड़ना, अधिक थकान होना इसके लक्षण बताए गए हैं। उपराष्ट्रपति के आगमन पर नगर में प्रभावित रहेगी यातायात व्यवस्था बुधवार को सुबह 5 से कार्यक्रम समाप्ति तक डिंडौरी से जबलपुर आने जाने वाले समस्त वाहनों के लिए चंद्र विजय कॉलेज वाले मार्ग से वाहनों का प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। यह रूट डायवर्सन रहेगा। डिंडोरी से जबलपुर आने -जाने वाले वाहन मंडला स्टैंड , राय सिटी, औरई तिराहा होते हुए बायपास रोड से बड़ा सुबखार वाले मार्ग का उपयोग करेंगे। इसी के साथ जोगी टिकरिया से मुड़की होते हुए बेनीबारी वाले मार्ग का उपयोग भी किया जा सकेगा।जबलपुर से मंडला एवं अमरकंटक की ओर आने-जाने वाले वाहन बड़ा सुखखार वाले मार्ग से होते हुए बायपास रोड,औरई तिराहा से होते हुए बायपास वाले रोड का उपयोग करेंगे।जोगी टिकरिया से मुड़की होते हुए बेनीबारी वाले मार्ग का उपयोग भी किया जा सकेगा। डिंडौरी से अनूपपुर जाने वाले वाहन यहां से जाएंगे डिंडौरी से अनूपपुर की ओर … Read more

आयकर विभाग ने टैक्सपेयर्स को रिफंड प्राप्त करने के लिए अपने बैंक अकाउंट को सत्यापित करने की सलाह दी

नई दिल्ली  आयकर रिटर्न (आईटीआर) दाखिल करने वाले करदाताओं के लिए रिफंड प्राप्त करने के लिए बैंक खाते का सत्यापन आवश्यक है। ऐसे में आयकर विभाग ने टैक्सपेयर्स को रिफंड प्राप्त करने के लिए अपने बैंक अकाउंट को सत्यापित करने की सलाह दी है। इनकम टैक्स विभाग ने  ‘एक्स’ पोस्ट पर एक बयान में करदाताओं को रिफंड प्राप्त करने के लिए बैंक खाते को सत्यापित करने हेतु एक अनुस्मारक भी जारी की है। विभाग ने कहा कि जिन करदाताओं के पास कोई वैध बैंक अकाउंट नहीं है, उन्हें ई-मेल और एसएमएस के माध्यम से सूचित भी किया गया है। आयकर विभाग ने करदाताओं से कहा कि कृपया ध्यान दें! ई-फाइलिंग पोर्टल पर अपने बैंक खाते की सत्यापन स्थिति की जांच https:ncometax.gov.in/iec/foportal/ पर जाकर करें। कृपया सुचारु रिफंड पाने के लिए ई-फाइलिंग पोर्टल पर बैंक खाते की सत्यापन स्थिति की जांच करें! आयकर विभाग ने बैंक अकाउंट की सत्यापन के लिए स्टेप-बाई-स्टेप बताया है, जो इस प्रकार हैं- मौजूदा बैंक खाते को अपडेट करने के लिए- -सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइटhttps:ncometax.gov.in/iec/foportal/ पर जाएं -अपने खाते में लॉगिन करें -इसके बाद प्रोफाइल पर जाएं -बैंक खाता चुनें -पुनर्वैधीकरण पर क्लिक करें -बैंक खाता विवरण जैसे खाता संख्या, IFSC, खाता प्रकार आदि अपडेट करें। -अंत में Validate पर क्लिक करें। नया बैंक खाता जोड़ने के लिए- -सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https:ncometax.gov.in/iec/foportal/पर जाएं -अपने खाते में लॉगिन करें -इसके बाद प्रोफाइल पर जाएं -माई बैंक अकाउंट पर क्लिक करें -इसके बाद बैंक खाता जोड़ें पर क्लिक करें -अंत में Validate पर क्लिक करें।  

बुधवार 19 जून 2024 का राशिफल

मेष राशि- आज अपने स्वास्थ्य पर ज्यादा ध्यान दें। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर फैसले लें। पारिवारिक जीवन में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। विरोधी एक्टिव रहेंगे। काम के सिलसिले में ज्यादा ट्रैवल करना पड़ेगा। कुछ जातकों को प्रॉपर्टी में लॉस हो सकता है। जो स्टूडेंट्स विदेश में पढ़ाई करना चाहते हैं, आज उन्हें शुभ समाचार मिल सकता है। सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। वृषभ राशि- आज आपका दिन सामान्य रहेगा। अज्ञात भय से मन चिंतित रहेगा। धन से जुड़े फैसले बड़ी होशियारी से लें। नौकरीपेशा वालों को क्लाइंट की ऑफिस में विजिट करना पड़ सकता है। व्यापार में बढ़ोत्तरी के नए अवसर मिलेंगे। पारिवारिक जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली आएगी। परिजनों के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। शैक्षिक कार्यों में अपार सफलता मिलेगी। धन आगमन के नए मार्ग प्रशस्त होंगे।  मिथुन राशि- आज स्वास्थ्य को लेकर मन चिंतित रहेगा। हालांकि, ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है। पारिवारिक जीवन में खुशहाली का माहौल होगा। फैमिली और फ्रेंड्स के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। पैतृक संपत्ति से धन लाभ होगा। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। दोस्त की मदद से करियर में तरक्की के भरपूर अवसर मिलेंगे। कर्क राशि- मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। धन लाभ के नए अवसर मिलेंगे। घर-परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। काम के सिलसिले में यात्रा के योग बनेंगे। कुछ जातकों को प्रॉपर्टी से जुड़े विवादों से छुटकारा मिलेगा। शैक्षिक कार्यों में अच्छे परिणाम मिलेंगे। जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली आएगी। अपने लक्ष्यों को हासिल करने के लिए प्रेरित नजर आएंगे। सिंह राशि- फैमिली मेंबर्स के साथ मौज-मस्ती भरे पलों को एंजॉय करेंगे। सोच-समझकर रियल एस्टेट में निवेश करने से लाभ होगा। अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। रोजाना योग और मेडिटेशन करें। आज आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। लेकिन धन बचत पर फोकस करें। व्यर्थ की चीजों की खरीदारी से बचें। विद्यार्थियों के लिए ग्रुप स्टडी लाभदायक साबित होगा। आज सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होने का सुनहरा अवसर मिलेगा। कन्या राशि- धन-संपत्ति से जुड़े फैसले लेते समय थोड़ा सावधान रहें। आज आप दोस्तों के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। पारिवारिक जीवन में खुशहाली आएगी। शैक्षिक कार्यों में अपार सफलता हासिल करेंगे। करियर में सफलता हासिल करने के लिए निरंतर प्रयास करते रहें। आज आपको मल्टी टास्किंग स्किल से करियर ग्रोथ के भरपूर अवसर मिलेंगे। तुला राशि- परिस्थितियां अनुकूल होंगी। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। आज फैमिली मेंबर्स से अपनी फीलिंग्स शेयर करने में संकोच न करें। कुछ जातकों को बिजनेस के सिलसिले में ट्रैवल करना पड़ सकता है। शैक्षिक कार्यों में अपने लक्ष्य पर फोकस करें। आज ऑफिस में अपने टैलेंट और स्किल का प्रदर्शन करने के लिए तैयार रहें। इससे बॉस आपके कार्यों से इंप्रेस होंगे। वृश्चिक राशि- आज आपमें ऊर्जा और आत्मविश्वास भरपूर होगा। आर्थिक दिक्कतों से छुटकारा मिलेगा। धन का आवक बढ़ेगा। धन-संपत्ति में वृद्धि के योग बनेंगे। कुछ लोगों का अज्ञात भय से मन परेशान रहेगा। परिस्थितियां प्रतिकूल रहेंगी। सोच-समझकर फैसले लें। विद्यार्थियों को शैक्षिक कार्यों में अच्छे परिणाम मिलेंगे। धनु राशि- आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। घर-परिवार में खुशियों का माहौल होगा। फैमिली के साथ ट्रिप का प्लान बना सकते हैं। घर की जरूरी चीजों की खरीदारी कर सकते हैं। आज करियर से जुड़े डिसीजन बहुत सोच-समझकर लें। क्रोध पर काबू रखें। आर्थिक मामलों में किसी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। धन हानि के संकेत हैं। फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करें। मकर राशि- स्वास्थ्य में सुधार आएगा। लंबे समय से चली आ रही परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। फैमिली के सपोर्ट से धन लाभ के नए अवसर मिलेंगे। काम के सिलसिले में ट्रैवल करेंगे। प्रॉपर्टी डिलर्स को बिजनेस में लाभ होगा। शैक्षिक कार्यों में अच्छे परिणाम मिलेंगे। घर-परिवार में मांगलिक कार्यों का आयोजन संभव है।  कुंभ राशि- आलस्य से दूर रहें। निवेश से जुड़े फैसले बहुत सोच-समझकर लें। पारिवारिक जीवन की दिक्कतों को समझदारी से सुलझाने की कोशिश करें। करियर से जुड़े डिसीजन लेने में कनफ्यूजन महसूस हो सकता है। जरूरत पड़ने पर सीनियर्स की हेल्प लेने में संकोच न करें। फैमिली और फ्रेंड के साथ टाइम स्पेंड करें। इससे मन प्रसन्न रहेगा और तनाव से मुक्ति मिलेगी। मीन राशि- सेहत को लेकर लापरवाही न बरतें। आज उद्यमियों के लिए नए बिजनेस की शुरुआत के लिए शुभ दिन है। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बरकरार रहेगी। व्यापार में धन लाभ होगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेंगे। विद्यार्थियों को शैक्षिक कार्यों में अच्छे परिणाम मिलेंगे। लव लाइफ की प्रॉब्लम्स को इग्नोर न करें। बातचीत के जरिए समस्या का समाधान निकालने की कोशिश करें।

सीएम सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर पहली बार लड़ेंगी चुनाव, डबल MA हैं कमलेश ठाकुर

शिमला हिमाचल प्रदेश में 10 जुलाई को तीन विधानसभा सीटों (नालागढ़, देहरा और सुजानपुर) पर उपचुनाव होने हैं। जहां भाजपा ने तीन निर्दलीय उम्मीदवारों को उन्हीं की सीट से प्रत्याशी बनाया है। वहीं, कांग्रेस ने भी उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। चुनाव में खास बात यह है कि इस बार देहरा विधानसभा सीट से मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर (Kamlesh Thakur) भी चुनाव लड़ेंगी। आज उनके नाम का एलान हो गया है। डबल MA हैं कमलेश ठाकुर कमलेश ठाकुर का जन्म सन् 1970 में हुआ था। उन्होंने इंग्लिश और पॉलिटिकल साइंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की हुई है। उनके पिता जी का नाम विचित्र सिंह व माता का नाम रोशनी देवी है। साल 1998 में उनकी शादी सुखविंदर सिंह सुक्खू के साथ हुई थी। जो मौजूद समय में हिमाचल के मुख्यमंत्री हैं। कांग्रेस ने कमलेश पर क्यों खेला दांव?     देखें तो कमलेश का मायका जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र नलसूहा में है। लेकिन खास बात है कि यह गांव प्रशासनिक दृष्टि से देहरा उपमंडल के अंतर्गत आता है। ये कारण हो सकता है कि कांग्रेस ने कमलेश पर दांव खेला।     वहीं सर्वेक्षणों में कमलेश का नाम भी सबसे आगे रहा है। ये वजह रही कि कांग्रेस हाईकमान ने इस बार कमलेश पर विश्वास जताते हुए उन्हें चुनावी मैदान में उतारा।     पिछले विधानसभा उपचुनाव में जनता ने दल-बदल की राजनीति को खारिज किया। ऐसे में संभावना है कि कांग्रेस को इसका फायदा मिले।     देहरा सीट कांग्रेस के लिए टेढी खीर है, ऐसे में कमलेश ठाकुर का इस सीट से खड़े होना सीएम सुक्खू के प्रभाव को जाहिर करेगा।     लाहौल स्पीति से अनुराधा राणा ने जीत हासिल की थी। यह प्रयोग कांग्रेस देहरा में भी करना चाहती है।  

पन्नू मामले में अमेरिकी अटार्नी जनरल ने कहा, हम चुप नहीं रह सकते, निखिल गुप्ता पर चलेगा केस

वाशिंगटन न्यूयार्क में खालिस्तान समर्थक आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की नाकाम साजिश के आरोपित भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता को अमेरिकी अदालत में न्याय का सामना करना पड़ेगा। अमेरिका के अटॉर्नी जनरल मेरिक गारलैंड (Merrick Garland) ने कहा कि हम अपने नागरिकों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश को बर्दाश्त नहीं कर सकते। अमेरिका इस पर चुप नहीं रहेगा। 30 जून को हुआ था गिरफ्तार पन्नू की हत्या की कथित साजिश रचने के आरोपित निखिल गुप्ता को पिछले वर्ष 30 जून को चेक गणराज्य में गिरफ्तार किया गया था। उसके 14 जून को अमेरिका प्रत्यर्पण के बाद सोमवार को न्यूयार्क की संघीय अदालत में पेश किया गया। कोर्ट में निखिल ने खुद को निर्दोष बताया। मामला अमेरिकी डिस्टि्रक्ट जज विक्टर मारेरो को सौंपा गया है। मामले में अगली सुनवाई 28 जून को होगी। 10-10 वर्ष की हो सकती है सजा अभियोजकों ने निखिल पर पन्नू की हत्या की सुपारी देने और हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया है। इन दोनों आरोपों में दोषी पाए जाने पर निखिल को अलग-अलग 10-10 वर्ष की अधिकतम सजा हो सकती है। एफबीआई निदेशक क्रिस्टोफर रे ने कहा कि एजेंसी संविधान से प्राप्त अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की रक्षा में बाधा पहुंचाने की कोशिश की बर्दाश्त नहीं कर सकती। निखिल पर क्या है आरोप अदालती दस्तावेजों के अनुसार, भारत सरकार के एक कर्मचारी (सीसी-1) ने निखिल गुप्ता व अन्य के साथ मिलकर भारत में पन्नू की हत्या की साजिश रची। सीसी-1 का सहयोगी निखिल भारतीय नागरिक है, उस पर अंतरराष्ट्रीय नशीले पदार्थों और हथियारों की तस्करी का आरोप है। संघीय अभियोजकों ने आरोप लगाया कि सीसी-1 ने पिछले वर्ष मई में निखिल गुप्ता को पन्नू की हत्या कराने के लिए राजी किया था।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet