LATEST NEWS

खुलासा: बगदादी ने जेल के दौरान कई यातनाएं सही, जिसके बाद उसकी जिंदगी बदल गई और वह ज्यादा खूंखार हो गया

नई दिल्ली दुनिया में आतंकवाद फैलाने वाले सबसे बड़े खूंखार ग्रुप आईएसआईएस के चीफ रहे अबू बकर अल बगदादी को लेकर उसकी पत्नी ने सनसनीखेज खुलासे किए हैं। अबू बकर को अक्तूबर 2019 में अमेरिकी सैनिकों ने एक ऑपरेशन में मार गिराया था। वहीं, उसकी पत्नी उम्म हुजैफा इराक की जेल में बंद है। उस पर आतंकवाद फैलाने समेत कई संगीन आरोप है। हुजैफा ने एक इंटरव्यू में बताया कि अबू बकर बेहद क्रूर आदमी था। उसने न सिर्फ सैकड़ों को मौत के घाट उतारा बल्कि,महिलाओं के प्रति भी उसके अत्याचार बेहद संगीन थे। उसकी बीवी ने खुलासा किया कि जब वह अमेरिकी जेल में बंद था, तब उसके साथ यौन शोषण होता था। बगदादी ने जेल के दौरान कई यातनाएं सही, जिसके बाद उसकी जिंदगी बदल गई और वह ज्यादा खूंखार हो गया। इराकी जेल में बंद अबू बकर अल बगदादी की पली पत्नी उम्म हुजैफा ने बीबीसी को दिए इंटरव्यू में कहा कि उसकी बगदादी से शादी तब हुई थी जब सीरिया और इराक के बड़े हिस्से पर आईसआईएस का कब्जा हो चुका था और उस वक्त बगदादी ही आईएसआईएस का प्रमुख था। इराकी पुलिस इस वक्त हुजैफा के खिलाफ आतंकवाद से संबंधित अपराधों के लिए उसकी जांच की जा रही है। बगदादी का यौन शोषण हुआ बगदादी की पहली बीवी हुमैजा का कहना है कि वह 2004 के बाद काफी बदल गया था। मुझे उसने कभी इसकी वजह तो नहीं बताई लेकिन, मुझे यकीन है कि अमेरिकी जेल में रहते हुए बगदादी पर काफी जुल्म हुए थे। उसने इंटरव्यू में कहा कि बगदादी ने कभी इस बारे में खुलकर तो नहीं बताया लेकिन, अमेरिकी जेल में उसका यौन शोषण होता था। इतना ही नहीं उसकी जमकर मारपीट की जाती थी। उसे तरह-तरह की यातनाएं दी जाती थी। बीबीसी के मुताबिक, जब इस बारे में पेंटागन से जानकारी ली गई तो उनकी तरफ से कोई जवाब नहीं आया। लड़कियों को सेक्स स्लेव बनाने के आरोप उम्म हुजैफा पर भी बगदादी का हर गुनाह में साथ देने और लड़कियों को सेक्स स्लेव बनाने के आरोप लगे हैं। रिपोर्ट के अनुसार, बगदादी और उसके आईएसआईएस आतंकियों पर लड़कियों का अपहरण करने और उन्हें सेक्स स्लेव के रूप में बेचे जाने के गंभीर आरोप हैं। हुजैफा पर भी इस काम में बगदादी का साथ देने का आरोप है। उसने इंटरव्यू में कहा कि अमेरिकी जेल में रहने के बाद वह काफी बदल गया था और हो सकता है कि उसने तब ऐसा किया हो। हुजैफा का कहना है कि वह खुद बगदादी के जुल्मों से पीड़ित थी और जानती थी कि वह अपराध कर रहा है लेकिन, उस वक्त लाचारी के कारण वह भी कुछ नहीं कर पा रही थी।  

उत्तर भारत में अगले 24 घंटे में हीटवेव से लेकर गंभीर हीटवेव की स्थिति बरकरार : मौसम विभाग

नई दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में भीषण गर्मी पड़ रही है। मॉनसून का इंतजार बढ़ता ही जा रहा है। यूपी-बिहार, पंजाब, राजस्थान, मध्य प्रदेश जैसे राज्यों में भी हीटवेव ने कहर बरपा रखा है। ज्यादातर जगह तापमान 45 डिग्री के आसपास बना हुआ है और लू चलने की वजह से लोगों का दिन के समय घर से बाहर निकलना भी मुश्किल है। मौसम विभाग ने बताया है कि उत्तर भारत में अगले 24 घंटे में हीटवेव से लेकर गंभीर हीटवेव की स्थिति बरकरार रहने वाली है, उसके बाद हीटवेव धीरे-धीरे गायब होगी। इसके पीछे वजह एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का उत्तर पश्चिम भारत की ओर आना है। इसके बाद ही राहत मिलने की उम्मीद है। वहीं, इस बीच मौसम विभाग ने यह भी बताया है कि सब हिमालयी पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय में अगले दो दिनों तक भारी से बहुत भारी बरसात होने जा रही है। ऐसे में पूर्वोत्तर भारत के रहने वाले लोगों को भारी बारिश से सावधान होने की जरूरत है। पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, उत्तरी मध्य प्रदेश, ओडिशा, झारखंड, उत्तर पश्चिम राजस्थान, उत्तर पश्चिम मध्य प्रदेश और जम्मू डिविजन में हीटवेव की स्थिति देखी गई। वहीं, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिलली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान में रात के समय भी काफी गर्मी रही। उत्तर भारत में ज्यादातर जगह अधिकतम तापमान 44-46 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा, जोकि औसत से 5-8 डिग्री सेल्सियस अधिक है। इन राज्यों में आगे बढ़ेगा मॉनसून अगले 3-4 दिनों के दौरान महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश और उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्सों, पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी इलाकों के कुछ हिस्सों, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल के शेष हिस्सों और बिहार और झारखंड के कुछ हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। यानी कि इन राज्यों में मानसून की एंट्री जल्द होने जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, सब हिमालयी पश्चिम बंगाल में अगले पांच दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश होगी और आंधी तूफान का भी अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, गंगीय पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा में भी अगले पांच दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश होने जा रही है। यूपी में हो सकती है हल्की बारिश अन्य राज्यों की बात करें तो गुजरात, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र के घाट इलाकों में 18-21 जून में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा, दक्षिण भारत के कर्नाटक, केरल, माहे, लक्षद्वीप, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा, तेलंगाना, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल में भी अगले पांच दिनों तक बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिनों तक बारिश, आंधी तूफान व बिजली कड़कने की चेतावनी जारी की गई है। उत्तर भारत की बात करें तो जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में 18-22 जून, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, राजस्थान के कुछ इलाकों में 18-20 जून के बीच हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है।  

24 साल बाद उत्तर कोरिया के दौरे पर जा रहे पुतिन, तानाशाह किम जोंग उन से होगी मुलाकात

मॉस्क  रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन मंगलवार को दो दिवसीय यात्रा पर उत्तर कोरिया पहुंचें। यह 24 वर्षों में पुतिन की उत्तर कोरिया की पहली यात्रा होगी। यह घोषणा दोनों देशों ने की। उम्मीद है कि पुतिन उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन से मुलाकात करेंगे। दोनों नेताओं के बीच वार्ता सैन्य सहयोग बढ़ाने पर केंद्रित होगी। दोनों देश अमेरिका के साथ अपने अलग-अलग मतभेदों के मद्देनजर अपने गठबंधन को और मजबूत कर रहे हैं। उत्तर कोरिया की आधिकारिक कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी ने कहा कि पुतिन किम के निमंत्रण पर मंगलवार और बुधवार को राजकीय यात्रा पर रहेंगे। उत्तर कोरिया की सरकारी मीडिया ने इस बारे में तत्काल विस्तृत जानकारी नहीं दी। साथ ही रूस ने भी इस यात्रा की पुष्टि की। पुतिन को है तानाशाह किम जोंग की जरूरत यह यात्रा एक हथियार समझौते के बारे में बढ़ती अंतरराष्ट्रीय चिंताओं के बीच हो रही है, जिसके तहत प्योंगयांग आर्थिक सहायता और प्रौद्योगिकी हस्तांतरण के बदले में मास्को को आवश्यक हथियार उपलब्ध करा रहा है, जिसकी यूक्रेन में पुतिन के युद्ध को बढ़ावा देने के लिए अत्यंत जरूरत है। हालांकि उत्तर कोरिया को आर्थिक सहायता और प्रौद्योगिकी हस्तांतरण से किम के परमाणु हथियार और मिसाइल कार्यक्रम से उत्पन्न खतरे में वृद्धि होगी। किम ने गत सितंबर में पुतिन के साथ बैठक के लिए रूस के सुदूर पूर्व की यात्रा की थी जिसके बाद से उत्तर कोरिया और रूस के बीच सैन्य, आर्थिक और अन्य सहयोग में तेजी से वृद्धि हुई है। दोनों नेताओं के बीच हुई यह बैठक 2019 के बाद उनकी पहली बैठक थी। रूस को हथियार दे रहा उत्तर कोरिया अमेरिका और दक्षिण कोरियाई अधिकारियों ने उत्तर कोरिया पर आरोप लगाया है कि वह रूस को गोला बारूद, मिसाइल और अन्य सैन्य उपकरण मुहैया करा रहा है ताकि यूक्रेन में उसकी लड़ाई को आगे बढ़ाया जा सके। हालांकि प्योंगयांग और मॉस्को दोनों ने उत्तर कोरिया द्वारा हथियारों के हस्तांतरण के आरोपों से इनकार किया है, जो संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों का उल्लंघन होगा। उत्तर कोरिया के साथ किसी भी प्रकार का हथियार व्यापार संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के अनेक प्रस्तावों का उल्लंघन होगा, जिनका समर्थन संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के स्थायी सदस्य रूस ने पहले भी किया था। सियोल स्थित कूकमिन विश्वविद्यालय में उत्तर कोरिया के विशेषज्ञ आंद्रेई लांकोव ने कहा कि गोला बारूद और कम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल उपलब्ध कराने के बदले में प्योंगयांग को मास्को से उच्च स्तरीय हथियार मिलने की उम्मीद है। लैंकोव ने कहा कि रूस भले ही उत्तर कोरिया के साथ अपनी अत्याधुनिक सैन्य तकनीक साझा करने में अनिच्छुक हो, लेकिन वह प्योंगयांग से गोला-बारूद प्राप्त करने के लिए उत्सुक है। साल 2000 में उत्तर कोरिया गए थे पुतिन लैंकोव ने कहा, ‘युद्ध में गोला-बारूद कभी भी पर्याप्त नहीं होता, बल्कि इसकी बहुत मांग होती है।’ पुतिन ने अपने पहले चुनाव के कुछ महीनों बाद पहली बार जुलाई 2000 में प्योंगयांग की यात्रा की थी। तब उन्होंने किम के पिता और उत्तर कोरिया के शासक किम जोंग इल से मुलाकात की थी। मॉस्को ने कहा है कि वह यूक्रेन में रूस की सैन्य कार्रवाई के लिए प्योंगयांग के समर्थन की ‘बहुत सराहना करता है’ और संयुक्त राष्ट्र और अन्य अंतरराष्ट्रीय संगठनों में अपने ‘घनिष्ठ और उपयोगी सहयोग’ का उल्लेख किया।

कांग्रेस के एक विधायक विवादों में घिर गए, जब बकरीद की बधाई देते हुए गाय की ग्राफिक तस्वीर उसमें शामिल कर दी

Amarkantak of Madhya Pradesh is surrounded by beautiful hills and temples

तेलंगाना तेलंगाना में सत्तारूढ़ कांग्रेस के एक विधायक तब विवादों में घिर गए, जब उन्होंने सोशल मीडिया पर बकरीद की बधाई देते हुए गाय की ग्राफिक तस्वीर उसमें शामिल कर दी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस विधायक की इस हरकत पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। विवाद बढ़ने पर कांग्रेस विधायक कुंबम अनिल कुमार रेड्डी ने बाद में “अनजाने में हुई गलती” के लिए माफी मांगी। हालांकि पोस्ट को सभी संबंधित सोशल मीडिया मंचों से हटा दिया गया है। उन्होंने कहा कि पोस्टर में बकरी की छवि थी और इसे अब सोशल मीडिया मंच से हटा दिया गया है। भाजपा विधायक राजा सिंह ने रेड्डी द्वारा बकरीद की शुभकामनाओं में गाय की तस्वीर इस्तेमाल करने पर आपत्ति जताते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार जहां भी बनती है, वहां हिंदुओं का अपमान किया जाता है। अनिल कुमार रेड्डी ने बाद में एक वीडियो जारी कर कहा कि वह ‘राम भक्त’ हैं और उन्होंने हमेशा परंपराओं का पालन किया है। उन्होंने कहा कि गलती का पता चलते ही पोस्टर हटा दिया गया। उन्होंने कहा, “अगर किसी को ठेस पहुंची है तो हम इसके लिए माफी मांगते हैं। मैं राम भक्त हूं।” दूसरी तरफ,  तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने बकरीद (ईद-उल-अज़हा) त्योहार के अवसर पर मुस्लिम समुदाय को शुभकामनाएं दीं। रेवंत रेड्डी ने ईद पर एक संदेश में कहा कि बलिदान का यह त्योहार इब्राहिम की अपने बेटे की बलि देने की तैयारी की कहानी की याद दिलाता है जिसने सर्वशक्तिमान ईश्वर के प्रति समर्पण और भक्ति के गहन कार्य पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि बकरीद का त्योहार अटूट श्रद्धा और त्याग को दर्शाता है। यह त्यौहार जीवन में आने वाली समस्याओं से न डरने और ईश्वर में आस्था रखकर धर्मनिष्ठ जीवन जीने का महान संदेश भी देता है। रेवंत रेड्डी ने कहा कि बकरीद वह त्योहार है जो दान का संदेश भी देता है।  

संसद में होंगी प्रियंका को पति रॉबर्ट वाड्रा ने बधाई दी है तो खुद के भी संसद पहुंचने की इच्छा एक बार फिर जाहिर कर दी

नई दिल्ली कांग्रेस ने वायनाड लोकसभा सीट से प्रियंका गांधी को चुनाव लड़ाने का फैसला लिया है। इस पर उनके पति रॉबर्ट वाड्रा ने बधाई दी है तो खुद के भी संसद पहुंचने की इच्छा एक बार फिर जाहिर कर दी। उन्होंने कहा, ‘प्रियंका गांधी मुझसे पहले संसद में होंगी। जब भी सही समय होगा, मैं भी उनके रास्ते पर आगे बढ़ सकता हूं। मैं खुश हूं और मुझे भरोसा है कि वायनाड की जनता उन्हें जीत दिलाएगी।’ लोकसभा चुनाव से पहले भी कई बार रॉबर्ट वाड्रा ने चुनाव लड़ने की इच्छा जताई थी। उन्होंने यूपी की मुरादाबाद और अमेठी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की पेशकश तक की थी। लेकिन कांग्रेस ने उनके नाम पर विचार नहीं किया। सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा ने कहा, ‘मैं सबसे पहले देश की जनता को धन्यवाद देता हूं, जिसने भाजपा को सबक सिखाया है। इन लोगों ने धर्म आधारित राजनीति की। मुझे खुशी है कि प्रियंका गांधी वायनाड से लड़ने जा रही हैं। वह संसद में होंगी। उन्हें संसद में होना चाहिए। इसलिए नहीं कि उन्होंने कैंपेन किया है बल्कि मैं भी ऐसा देखना चाहता हूं।’ प्रियंका गांधी दशकों से कांग्रेस के लिए प्रचार करती रही हैं, लेकिन 2019 के आम चुनाव में वह सक्रिय राजनीति में आई थीं। उन्हें यूपी के एक हिस्से की जिम्मेदारी मिली थी। इस बार वह अमेठी और रायबरेली पर फोकस कर रही थीं। वाड्रा ने कहा,  ‘प्रियंका गांधी को मुझसे पहले संसद में होना चाहिए। मैं भी सही समय पर उनके रास्ते पर बढ़ूंगा। मुझे खुशी है और उम्मीद है कि लोग उन्हें जिताएंगे।’ वहीं अमेठी को लेकर अपनी दावेदारी पर रॉबर्ट वाड्रा ने कहा, ‘मेरे अमेठी से चुनाव लड़ने की मांग देश भर के अलग-अलग हिस्सों से आ रही थी। लोग मेरे काम को समझते हैं और चाहते हैं कि इन्हें मौका मिले तो विकास में तेजी आए।’ हालांकि कांग्रेस ने उनकी जगह पर वफादार माने जाने वाले किशोरी लाल शर्मा को उतारा, जिन्होंने केंद्रीय मंत्री रहीं स्मृति इरानी को हरा दिया। वाड्रा को अमेठी से टिकट न मिलने पर भाजपा ने तंज कसते हुए कहा था कि उन्हें किनारे लगाया जा रहा है।  

पाक क्रिकेटर हारिस रऊफ ने खोया आपा,बीच सड़क पर फैन को मारने दौड़े

CF-DFO will not be able to add unreasonable tender conditions for suppliers

 नई दिल्ली पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ का टी20 वर्ल्ड कप में अपने प्रदर्शन की वजह से तो सुर्खियों में रहे नहीं लेकिन अब वो लड़कर जरूर चर्चाओं में आ रहे हैं। हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें हारिस रऊफ एक फैन के साथ तीखी बहस करते नजर आ रहे हैं।हारिस रऊफ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वो एक शख्स को मारने के लिए दौड़ रहे हैं। इस दौरान उनकी पत्नी उन्हें बहुत रोकने की कोशिश कर रही है, साथ ही कुछ और लोग उन्हें रोक रहे हैं लेकिन हारिस हैं कि मान ही नहीं रहे। जब एक फैन ने उनसे सेल्फी की मांग की। किसी बात पर बहस बढ़ गई और स्थिति तनावपूर्ण हो गई। वीडियो में देखा जा सकता है कि रऊफ अपने गुस्से पर काबू नहीं रख सके और फैन को मारने की कोशिश करने लगे। यह घटना तेजी से सोशल मीडिया पर फैल गई, जिससे रऊफ की काफी आलोचना हो रही है। टी20 वर्ल्ड कप में खराब प्रदर्शन के बाद अब कई खिलाड़ी पाकिस्तानी टीम से बाहर हो सकते हैं. इनमें हारिस रऊफ का नाम भी बताया जा रहा है. शादाब खान, आजम खान भी इनमें शामिल हैं. हालांकि उससे पहले हारिस रऊफ ने लड़ाई कर अपने लिए ही सिरदर्दी और बढ़ा ली है. अब देखना ये है कि हारिस का क्या होता है?

मध्य प्रदेश में नगदी के परिवहन के लिए सरकार बना रही कठोर नियम, जीपीएस से होगी निगरानी

भोपाल प्रदेश में एटीएम और बैंक समेत अन्य जगह कैश का परिवहन करने वाले वाहनों की लूटपाट की घटनाओं को रोकने के लिए सरकार नई पहल करने जा रही है। इसके लिए नगदी का परिवहन करने वालों को लेकर सरकार ने दिशा-निर्देश बना लिए हैं। इसको प्रशासकीय अनुमोदन के लिए वरिष्ठ कार्यालय को भेजा गया है। इस पर अनुमति मिलने पर इसे पूरे प्रदेश में लागू कर दिया जाएगा। नए दिशा-निर्देशों के अनुसार कैश हैंडलिंग करने वाले वाहनों में तैनात सुरक्षा कर्मियों के लिए मापदंड तय किए गए हैं। उनका प्रशिक्षित होना अनिवार्य है। संबंधित नियमों का पालन नहीं करने वाले सुरक्षाकर्मी की तैनाती संबंधित वाहनों में नहीं की जा सकेगी। इसके साथ ही वाहनों में जीपीएस सिस्टम लगाना अनिवार्य होगा। ताकि परिवहन के समय उनकी मॉनीटरिंग की जा सकेगी। इन वाहनों में सीसीटीवी भी लगाने का प्रावधान किया जा रहा है। ताकि आसपास की हलचल और कोई घटना होने पर कार्रवाई और जांच में मदद मिल सके। गृह विभाग के प्रमुख सचिव संजय दुबे ने बताया कि नियमों को बनाए जाने से नगदी परिवहन कार्यकलापों में होने वाले जोखिम और नियंत्रण स्थापित किया जा सकेगा। साथ ही निजी सुरक्षा एजेंसियों और कैश हैंडलिंग एजेंसियों की कार्यवाहियों में भी एकरूपता आ सकेगी। अभी इस पर प्रक्रिया चल रही है।  

T20 WC: स्टीफन फ्लेमिंग ने की बड़ी भविष्यवाणी, क्या टीम इंडिया का सुपर-8 में न्यूयॉर्क जैसा होगा हाल?

नई दिल्ली रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप 2024 में सुपर-8 राउंड का पहला मैच 20 जून को अफगानिस्तान के खिलाफ खेलेगी। भारत को इस राउंड में अफगानिस्तान के अलावा बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया से भिड़ना है। सुपर-8 के साथ-साथ सेमीफाइनल और फाइनल का आयोजन वेस्टइंडीज में होगा। भारत ने लीग चरण के अपने सभी मैच अमेरिका में खेले थे। न्यूजीलैंड के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज स्टीफन फ्लेमिंग ने भविष्यवाणी की है कि टीम इंडिया, अमेरिका की तुलना में कैरिबयाई सरजमीं पर अच्छा प्रदर्शन करेगी। उन्होंने कहा कि भारतीय टीम को चिंतित होने की जरूरत नहीं है क्योंकि उसके खिलाड़ी वेस्टइंडीज की परिस्थितियों से वाकिफ हैं। फ्लेमिंग ने शो में कहा, “वाकई में ऐसा नहीं है और ऐसा होना भी नहीं चाहिए, क्योंकि चुनने के लिए बहुत सारे प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं। न्यूयॉर्क में कठिन परिस्थितियां रहीं, जहां गेंद सीम हो रही थी और तेज गेंदबाजी के दृष्टिकोण से आपको थोड़ा असमान उछाल मिला। हालांकि, उन्होंने यहां काफी अच्छी तरह से निपटा।” बता दें कि भारत के न्यूयॉर्क में तीनों मैच लो स्कोरिंग रहे। रोहित ब्रिगेड ने तीसरे मैच में अमेरिकी टीम को 7 विकेट से मात दी। अमेरिका ने भारत को 111 रन का टारगेट दिया था। भारत को अपना चौथा और आखिरी लीग मैच फ्लोरिडा में कनाडा के विरुद्ध खेलना था, जो बारिश की भेंट चढ़ गया। 51 वर्षीय फ्लेमिंग का कहना है कि भारत ने अमेरिका के सामने अच्छी परिपक्वता दिखाई। उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि भारत आखिरी गेम में काफी परिपक्व तरीके से खेला। इसलिए वे सफल रहे और मुझे उम्मीद है कि अगर कुछ प्रमुख वेन्यू पर (वेस्टइंडीज में) परिस्थितियां वैसी ही हैं जैसी हम उम्मीद करते हैं तो उन्हें सभी बेसिस को कवर करना चाहिए। मुझे लगता है कि डेंजर पीरियड वास्तव में न्यूयॉर्क था, जहां नहीं पता था कि कैसे खेलना है। लेकिन वहां मौजूद चुनौतियों से निपटते हुए उन्होंने काफी अच्छा प्रदर्शन किया। इसलिए मुझे उम्मीद है कि टीम और उनकी प्रतिभा थोड़ी और मजबूत होगी”  

CM यादव ने प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा की तारीफ करते हुए कहा कि उनकी वजह से प्रदेश में पार्टी संगठन मजबूत हुआ

भोपाल  मध्य प्रदेश लोकसभा चुनाव 2024 में बीजेपी को ऐतिहासिक जीत मिली थी. सभी 29 सीटों पर विजय हासिल करने के साथ-साथ कई सीटों पर बीजेपी का मतदान प्रतिशत भी बढ़ा है. इस पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोमवार को कहा कि बीजेपी ने राज्य में अपनी स्थिति और मजबूत की है. हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव के नतीजों में देखा गया है कि बीजेपी का प्रदर्शन बेहतरीन है. लोक सभा नतीजों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने यह बयान दिया. उन्होंने कहा कि लोगों ने बीजेपी को भरपूर समर्थन दिया है और अब उनकी आकांक्षाओं को पूरा करना डबल इंजन सरकार की जिम्मेदारी है. सीएम मोहन यादव ने की वीडी शर्मा की तारीफ मुख्यमंत्री मोहन यादव ने एमपी बीजेपी प्रमुख वीडी शर्मा की सराहना की. उन्होंने बीजेपी संगठन को फिर से स्थापित करने के लिए वीडी शर्मा को धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा कि पार्टी ने वीडी शर्मा के नेतृत्व में एक बड़ा लक्ष्य हासिल किया है और राज्य में 29 लोकसभा सीटें जीतीं, जो मध्य प्रदेश के इतिहास में पहली बार हुआ है. बीजेपी को 60 फीसदी से ज्यादा वोट मिले मुख्यमंत्री ने राज्य में पार्टी के कैडर की भी सराहना करते हुए कहा कि जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं ने डबल इंजन सरकार के काम को गहराई तक पहुंचाया है. यही वजह है कि बीजेपी को 60 फीसदी से ज्यादा वोट मिले हैं. गौरतलब है कि मध्य प्रदेश में पिछले नवंबर में हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने सभी 29 लोकसभा सीटों पर जीत हासिल की है. इस साल पार्टी ने 230 में से 163 सीटें जीती थीं.

नाबालिग ऑनलाइन गेम में हारा 5000 रुपये तो रची खुद के अपहरण की कहानी, पुलिस ने ऐसे किया मामले का खुलासा

Youth living outside their home district should have the right to vote online: Ganesh Singh

मुरैना मोबाइल पर चलने वाले ऑनलाइन गेम में 16 साल का नाबालिग हजारों रुपये हार गया। इसके बाद नाबालिग ने खुद के अपहरण की कहानी गढ़ी और पिता से 25 हजार की फिरौती मांगी। सूचना मिलने पर पुलिस ने मोबाइल ट्रेस कर दो घंटे के भीतर ही नाबालिग को ढूंढ निकाला। दरअसल, प्रेमनगर निवासी एक परिवार रविवार की रात साढ़े 11 बजे सिविल लाइन थाने पहुंचा और बताया कि उनके 16 साल के बेटे का अपहरण हो गया है। अपहरण करने वाले बदमाश 25 हजार रुपये की फिरौती मांग रहे हैं। पिता के फोन पर आया था मैसेज मामला संवेदनशील होने के कारण तत्काल अपहरण की एफआईआर दर्ज की गई। इसी बीच नाबालिग के मोबाइल से उसके पिता के फोन पर मैसेज आया, जिसमें रुपयों का इंतजाम करने या फिर बेटे का काम तमाम करने की धमकी लिखी थी। मुरैना रेलवे स्टेशन के आस-पास थी लोकेशन पुलिस ने मोबाइल ट्रेस किया तो उसकी लोकेशन मुरैना रेलवे स्टेशन के आसपास दिखी। पुलिस ने पीछा शुरू किया और रात डेढ़ बजे के करीब नाबालिग को जिला अस्पताल के अंदर से ढूंढ निकाला। जिला अस्‍पताल में मिला नाबालिग जिला अस्पताल में मिले नाबालिग ने बताया कि उसे बदमाश यहां फेंककर भाग गए हैं। पुलिस को मामला संदेहास्पद लगा और उसका मोबाइल जब्‍त कर जांच की गई तो पता लगा कि बीते एक साल से विन्जो मोबाइल गेम पर हजारों रुपये का लेनदेन हुआ है, एक दिन पहले ही इस गेम में नाबालिग 5000 रुपये हार चुका है। पूछताछ करने पर बताई यह कहानी इसके बाद सख्ती से पूछताछ हुई तो नाबालिग ने बताया कि वह पिता के 5,000 रुपये गेम में हार गया था। पिटाई के डर से उसने अपहरण की कहानी रची और रात को पिता को फोन कर कहा कि बोलेरों में पांच लोग उसका अपहरण करके ले जा रहे हैं। पुलिस ने नाबालिग को उसके स्वजनों के सुपुर्द कर दिया है, लेकिन इस प्रकरण को बाल कल्याण समिति के समक्ष भी पेश किया गया है, जिससे नाबालिग की काउंसलिंग की जा सके।

किताब में दावा – 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में योगी आदित्यनाथ को हटाने की पूरी तैयारी थी

लखनऊ  योगी आदित्यनाथ पर एक किताब बाजार में आई है, जोकि काफी चर्चा में बन गई है। इस किताब में अब तक उत्तर प्रदेश में हुए 21 सीएम के कामों और उनके जीवन के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई है। यह किताब   वरिष्ठ पत्रकार श्यामलाल यादव ने लिखी है। At The Heart Of Power: The Chief Ministers of Uttar Pradesh (ऐट द हर्ट ऑफ पॉवर: द चीफ मिनिस्टर और उत्तर प्रदेश) किताब में वरिष्ठ पत्रकार श्याम लाल यादव ने कई दावे किए हैं। उन्होंने अपनी किताब में दावा किया है कि 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में योगी आदित्यनाथ को हटाने की पूरी तैयारी थी। अपनी किताब में श्याम लाल यादव लिखते हैं कि उत्तर प्रदेश में 2022 के चुनाव में कुल नौ महीने बचे थे। ऐसे में लखनऊ से दिल्ली तक बीजेपी और आरएसएस नेताओं के बीच कई दौर की मुलाकातें हुईं। एक वक्त तो तय हो गया था कि योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री के पद से हटा दिया जाएगा। इससे पहले योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में कोई बदलाव किया जाता है, उससे पहले बीजेपी के आलाकमान को आभास हो गया कि अगर चलती सरकार में योगी को हटाया गया, तो पार्टी को नुकसान उठाना पड़ेगा। श्याम लाल यादव ने अपनी किताब में योगी को हटाने की कोशिश के पीछे का कारण तो नहीं बताया है, लेकिन योगी पर लिखे गए वो 16 पन्नों में योगी सरकार के विरोध में जो कुछ चीजें हो रही थीं, उसका ब्योरा जरूर दिया। उस समय उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से उनके मतभेद बढ़ रहे थे। श्याम लाल यादव आगे लिखते हैं कि हालांकि आरएसएस नेताओं के दखल के बाद 22 जून 2021 को योगी आदित्यनाथ अचानक केशव प्रसाद मौर्य से मिलने पहुंच गए थे। इसको दोनों नेताओं के रिश्ते में सुधारने की कवायद के रूप में देखा गया। केशव प्रसाद मौर्य अप्रैल 2016 में बीजेपी अध्यक्ष बनाए थे और मार्च 2017 में बीजेपी की जीत के बाद उनका नाम सीएम की रेस में था, लेकिन योगी को सीएम बना दिया गया, तभी से दोनों के बीच में मतभेद उत्पन्न हो गए थे। इसके अलावा, दूसरा ब्यूरोक्रेसी का दबदबा है। किताब में कहा गया है कि जब भी बीजेपी सरकार आती है, तो ब्यूरोक्रेसी का प्रभाव बढ़ जाता है। बीजेपी की जमीनी कार्यकर्ताओं की शिकायत रहती है कि ब्यूरोक्रेसी में कार्यकर्ताओं समेत चुने गए प्रतिनिधियों का महत्व कम हो जाता है। यही योगी सरकार में हुआ। इसका नतीजा यह हुआ कि 17 दिसंबर 2019 में बीजेपी के 100 विधायकों ने अपनी सरकार के खिलाफ लखनऊ में धरना दिया था। इसके अलावा योगी आदित्यनाथ का ब्राह्मण विरोधी होने का आरोप लगना भी था। श्याम लाल यादव किताब में लिखते हैं कि बीजेपी के कुछ विधायक सवाल उठाने लगे कि योगी सरकार में ब्राह्मणों का एनकाउंटर हुआ। किताब में योगी के अलावा अन्य सीएम के बारे में भी बड़े-बड़े रहस्यों से पर्दा उठाया गया है।

विंबलडन चैंपियन मार्केटा वोंद्रोसोवा ने बर्लिन में जीत के साथ की ग्रास कोर्ट सत्र की शुरुआत

बर्लिन विंबलडन चैंपियन मार्केटा वोंद्रोसोवा ने अपने ग्रास कोर्ट सत्र की शुरुआत बर्लिन लेडीज ओपन टेनिस टूर्नामेंट के पहले दौर में क्वालीफायर रेबेका मसारोवा के खिलाफ सीधे सेट में जीत के साथ की। पांचवीं वरीय वोंद्रोसोवा ने रेबेका को 6-4, 6-3 से हराकर दूसरे दौर में प्रवेश किया। वोंद्रोसोवा ने तीन बार रेबेका की सर्विस तोड़ी और फोरहैंड विनर लगाकर जीत हासिल की। चेक गणराज्य की वोंद्रोसोवा ने फ्रेंच ओपन के पहले दौर में भी स्पेन की इस खिलाड़ी को हराया था। वोंद्रोसोवा दूसरे दौर में अन्ना केलिन्सकाया से भिड़ेंगी। पिछले साल वोंद्रोसोवा विंबलडन खिताब जीतने वाली पहली गैरवरीय महिला खिलाड़ी बनीं थी। उन्होंने फाइनल में 2022 की उप विजेता ओन्स जेब्युर को 6-4, 6-4 से हराया था।  

ऑस्ट्रेलियाई ओपन चैंपियन आर्यना सबालेंका और दो बार की विंबलडन फाइनलिस्ट ओन्स जाबूर पेरिस ओलंपिक से हट गई

Politics of Madhya Pradesh heated up due to Pragya Thakur's statement. he is not a hindu

बर्लिन ऑस्ट्रेलियाई ओपन चैंपियन आर्यना सबालेंका और दो बार की विंबलडन फाइनलिस्ट ओन्स जाबूर पेरिस ओलंपिक से हट गई हैं। इन दोनों खिलाड़ियों ने कहा कि वे घास के कोर्ट पर होने वाले विंबलडन के तुरंत बाद क्लेकोर्ट पर नहीं खेलन चाहतीं। बेलारूस की विश्व में तीसरे नंबर की खिलाड़ी सबालेंका ने कहा कि वह पेरिस ओलंपिक में खेलने के बजाय आराम करना चाहेंगी। उन्होंने कहा, ‘‘कार्यक्रम बहुत व्यस्त है और मैंने अपने स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर यह फैसला किया। मैं अगली प्रतियोगिताओं के लिए शारीरिक और स्वास्थ्य स्तर पर तैयार होने के लिए आराम करने को प्राथमिकता दूंगी।’’ ट्यूनीशिया की विश्व में दसवें नंबर की खिलाड़ी जाबूर ने एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा कि लगातार चौथे ओलंपिक में नहीं खेल पाना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा,‘‘हमने फैसला किया कि कोर्ट में अचानक बदलाव करने और शरीर का भिन्न परिस्थितियों से सामंजस्य बिठाने से मेरे घुटने को लेकर जोखिम बढ़ सकता है। मुझे किसी भी प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व करना पसंद है लेकिन मुझे अपने शरीर का ध्यान रखना होगा और चिकित्सा टीम की सलाह माननी होगी।’’ जाबूर ने पिछले तीन ओलंपिक में भाग लिया लेकिन वह कभी पदक नहीं जीत पाई।  

पति ने अपनी पत्नी को पढ़ाने के लिए मजदूरी तक की, नौकरी मिलने के बाद अब साथ नहीं रहकर तलाक की मांग

बेगूसराय  बेगूसराय में पत्नी के पुलिस बल में नौकरी होते ही पति के साथ रहने से इंकार कर रिश्ते को शर्मशार करने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है। पति का आरोप है कि अपनी पत्नी को पढ़ाने के लिए उसने मजदूरी तक की, लेकिन नौकरी मिलने के बाद अब साथ नहीं रहकर तलाक मांग रही है। 11 साल पहले 2013 में हुई थी शादी मामला बखरी थाना क्षेत्र के डरहा गांव का है। डरहा थाना सिंह गांव निवासी विजय कुमार की शादी 15 जून 2013 को साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के सनहा निवासी रोशनी कुमारी के साथ हुई थी। शादी के बाद दोनों का जीवन सुखमय बीत रहा था। पत्नी रोशनी और पढ़ाई करना चाहती थी। लेकिन विजय के पास पैसे नहीं थे। पुलिस ट्रेनिंग में जाने के बाद पत्नी का बदला स्वभाव मैट्रिक पास पत्नी की इच्छा को पूरा करने के लिए उसने मजदूरी की और पढ़ाने लगा। समय बीतता गया और पत्नी के मन की मुराद भी पूरी हो गई। 2022 में उसे बिहार पुलिस में बिहार पुलिस में नौकरी मिल गई। इसके बाद अक्टूबर 2022 में रोशनी प्रशिक्षण लेने चली गई। इसी बीच प्रशिक्षण के दौरान ही दोनों के बीच दूरियां बढ़ती गई। भाई और पिता के साथ तलाक मांगने पहुंची ससुराल बातें कम होने लगी, गया जिला पुलिस बल में ज्वाइन करने के बाद पत्नी ने अचानक कह दिया कि अब हमें तुम्हारे साथ नहीं रहना है। विजय ने बताया कि साथ नहीं रहने की बात ने उसे अंदर से तोड़ दिया है। उसने पत्नी को मनाने की लाख कोशिश की, लेकिन वह नहीं मान रही है। सोमवार को रोशनी अपने भाई और पिता के साथ डरहा विजय के घर पर तलाक मांगने पहुंच गई। हाई वोल्टेज ड्रामा के बाद पुलिस को करना पड़ा हस्तक्षेप गांव के लोगों ने बहुत समझाया, घंटों हाई वोल्टेज ड्रामा चलता है। आसपास के बुद्धिजीवियों को भी बुलाया गया। अंत में मामले की जानकारी बखरी थाना की पुलिस को गई। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने हस्तक्षेप से मामला शांत कराया और दोनों पक्ष को कोर्ट में मामले को सुलझाने का सुझाव दिया है। अब मामले का कोर्ट में फैसला जो है, लेकिन तरह-तरह की चर्चाएं चल रही है।

विजय माल्या के बेटे सिद्धार्थ माल्या की हो रही शादी, लिखा- यह वेडिंग वीक है…

Government Dhanvantari Ayurved College

लंदन बैंकों के हजारों करोड़ रुपये बकाया लेकर भागे शराब कारोबारी विजय माल्य के बेटे की शादी होने वाली है। माल्या के बेटे सिद्धार्थ ने खुद सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है। वह अपनी गर्लफ्रेंड जैस्मीन से शादी करने वाले हैं। सिद्धार्थ माल्या ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करके इसकी जानकारी दी है। सिद्धार्थ ने जैस्मीन के साथ तस्वीर शेयर की है और कैप्शन में लिखा है, ‘वेडिंग वीक की शुरुआत हो चुकी है।’ उनकी इस पोस्ट पर मित्र और रिश्तेदारों ने शुभकामनाएं दी हैं। सिद्धार्थ ने जो तस्वीर शेयर की है, उसमें वह क्रीम कलर की शर्ट और हल्की गुलाबी पैंट में दिख रहे हैं। वहीं जैस्मीन ने भी सफेद कलर की ड्र्रेस पहन रखी है। इससे पहले बीते साल नवंबर में सिद्धार्थ माल्या ने बताया था कि उन्होंने जैस्मीन को प्रपोज किया है। इसके साथ ही दो तस्वीरें भी शेयर की थीं। इनमें से एक तस्वीर में वह घुटनों पर बैठकर जैस्मीन को प्रपोज कर रहे थे। वहीं दूसरी में जैस्मीन एंगेजमेंट रिंग दिखाती नजर आती हैं। सिद्धार्थ माल्या पेशे से ऐक्टर और मॉडल हैं। वहीं उनके पिता यूबी ग्रुप के चेयरमैन रहे हैं, जो शराब कंपनी थी। विजय माल्य पर करीब 10 हजार करोड़ रुपये भारतीय बैंकों के बकाया हैं। वह कई सालों से विदेश में हैं और भारतीय एजेंसियां उनके प्रत्यर्पण के प्रयास कर रही हैं। अमेरिका के लॉस एंजिलिस में पैदा हुए सिद्धार्थ माल्या फिलहाल पिता के साथ ही लंदन में रह रहे हैं। उन्होंने लंदन के ही वेलिंगटन कॉलेज और क्वीन मेरी यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है। इसके अलावा वह रॉयल सेंट्रल स्कूल ऑफ स्पीच एंड ड्रामा में भी पढ़ चुके हैं। इसके बाद उन्होंने मॉडलिंग और ऐक्टिंग के करियर की शुरुआत की।    

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet